Skip to content

अनिल कपूर का जीवन परिचय Anil Kapoor Biography in Hindi

अनिल कपूर का जीवन परिचय Anil Kapoor Biography in Hindi

Hello Friends, इस लेख में अनिल कपूर का जीवन परिचय, जीवनी, शिक्षा, जन्म, परिवार, बच्चे, माता-पिता, उम्र, लव अफेयर, फिल्मी, करियर, विवाद, मूवीज, नेट वर्थ – Anil Kapoor Biography in Hindi, Birth, Father-Mother, Age, Love Afairs, Movie, Filmy Career, Education, Family, Controversy, Net Worth के बारे में बताया जा रहा है।

अनिल कपूर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 100 से भी अधिक फिल्मो में काम किया है। आज उन्हें हिंदी सिनेमा में काम करते हुए 40 वर्ष से भी अधिक समय हो गया है।

उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से कई अवार्ड्स अपने नाम किये है। जन्म से ही इनका सम्बन्ध फिल्मी जगत से रहा है। फिर भी बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। उन्होंने हॉलीवुड मूवी में भी काम किया है।

साल 1979 में उमेश मेहरा की फ़िल्म “हमारे तुम्हारे” में एक सहायक अभिनेता के रूप में काम किया था। इस फिल्म में अनिल ने उस वक्त के महान कलाकार संजीव कुमार और राखी के संग कार्य किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर का रोल काफी छोटा-सा था। इस फिल्म में उन्होंने विपन नाम के व्यक्ति की भूमिका निभाई थी।

इसी तरह साल 1980 में हम पाँच और साल 1982 में शक्ति जैसी फिल्मो में छोटा-सा अभिनय किया। साल 1983 में अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका के रूप में फिल्म वो सात दिन से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की।

अब इस लेख में अनिल कपूर के जीवन से जुड़े पहलुओं के बारे में बताया जायेगा। अनिल कपूर का जीवन परिचय ( Anil Kapoor Biography in Hindi ) जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ना है। यहाँ आपको अनिल कपूर के जीवन की कहानी ( Anil Kapoor Life Story in Hindi ) बताई जा रही है।

अनिल कपूर का जीवन परिचय Anil Kapoor Biography in Hindi

पूरा नाम अनिल कपूर
निकनेम मिस्टर इंडिया, लखन
जन्म 24 दिसंबर 1956
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र
धर्म हिन्दू
नागरिकता भारतीय
उम्र 66 वर्ष
पेशा अभिनेता और निर्माता
स्कूल Our Lady of Perpetual Succour High School, Mumbai
कॉलेज सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई
शैक्षिक योग्यता 12 वीं पास
डेब्यू बॉलीवुड फिल्म हमारे तुम्हारे (1979 )
डेब्यू तेलुगू फिल्म Vamsa Vruksham (1980 )
डेब्यू कन्नड़ फिल्म पल्लवी अनु पल्लवी (1983 )
डेब्यू मलयालम फिल्म चंद्रलेखा (1997 )
डेब्यू हॉलीवुड फिल्म मिशन: इम्पॉसिबल – गोस्ट प्रोटोकॉल (2011 )
डेब्यू टीवी शो 24 (2010, अमेरिकन टीवी सीरीज)
रुचि चित्रकारी, जिमिंग, यात्रा करना
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि 19 मई 1984
गर्लफ्रेंड 1.      अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (अफवाह)

2.      अभिनेत्री किमी काटकर (अफवाह)

3.      सुनीता भवनानी कपूर (आभूषण डिजाइनर)

नेट वर्थ 300 करोड़ रुपये
कार संग्रह Audi RS-7, मर्सिडीज ML-350, BMW-7 सीरीज 730 एलडी, डब्ल्यू 222 मर्सिडीज बेंज एस-क्लास

Anil Kapoor Ka Look

लम्बाई 5 फीट 10 इन्च
वजन 70 kg
शारीरिक संरचना (लगभग) 1.      छाती – 41 इंच

2.      कमर – 33 इंच

3.      बाइसेप्स – 13 इंच

आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काला
स्किन कलर फेयर

अनिल कपूर का परिवार

पिता का नाम सुरिंदर कपूर
माता का नाम निर्मल कपूर
बहन का नाम रीना कपूर
भाई का नाम बोनी कपूर, संजय कपूर
पत्नी का नाम सुनिता कपूर
बेटियों का नाम सोनल कपूर, रिया कपूर
बेटे का नाम हर्षवर्धन कपूर
भतीजे का नाम अर्जुन कपूर और मोहित मारवा
भतीजी का नाम जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर

अनिल कपूर की पसंदीदा चींजे

पसंदीदा भोजन ग्रिल्ड चिकन, मछली, बैंगन का भरता, मूली पराठा, गुजराती थाली
पसंदीदा अभिनेता राज कपूर, चार्ली चैपलिन
पसंदीदा अभिनेत्री रेखा, श्रीदेवी, कैटरीना कैफ
पसंदीदा फिल्म वो सात दिन, परिन्दा, पुकार, विरासत, मिस्टर इण्डिया, खूबसूरत
पसंदीदा निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन, डेविड फिन्चर, डैरेन अर्नोफस्की, डैनी बॉयल
पसंदीदा रंग काला, सफेद, लाल
पसंदीदा गीत रॉक ऑन जिंदगी मिलेगी ना दोबारा
पसंदीदा खेल क्रिकेट
पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी
पसंदीदा रेस्तरां Restaurants in Mayfair, London
पसंदीदा स्थल लंदन

अनिल कपूर का जन्म और परिवार – Anil Kapoor Biography in Hindi

अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को मुंबई शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम सुरिंदर कपूर था जो एक फिल्म प्रोडूसर थे। इनकी माँ का नाम निर्मल था, जो कि एक गृहणी थी। निर्मल व सुरिंदर की कुल चार संतान हैं। जिसमें से तीन बेटे और एक बेटी हैं।

अनिल अपने माता पिता की दूसरे नंबर की संतान हैं। अनिल के बड़े भाई का नाम बोनी कपूर है, जो कि एक फिल्म प्रोडूसर है। जबकि छोटे भाई का नाम संजय कपूर है। ये भी एक अभिनेता है। इनकी बहन का नाम रीना कूपर है।

19 मई 1984 को अनिल ने एक कॉस्टियूम डिजाइनर सुनिता से शादी की। अनिल व सुनीता से दोनों को 3 बच्चे है। दो बेटी और एक बेटा है। अनिल की बड़ी बेटी का नाम सोनम कपूर है जो कि एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है।

जबकि दूसरी बेटी का नाम रिया कपूर है, जो एक फिल्म प्रोडूसर है। अनिल के बेटे का नाम हर्षवर्धन है जो कि एक अभिनेता हैं। अनिल कपूर का परिवार काफी बड़ा है। अभी ये अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रहे है।

अनिल कपूर की शिक्षा – Anil Kapoor Education

अनिल कपूर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा Our Lady of Perpetual Succour High School, मुंबई से प्राप्त की। इसके बाद ग्रेजुएशन करने के लिए उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में दाखिला लिया। लेकिन कम अटेंडेंस होने के कारण उन्हें कॉलेज से निकाल दिया गया।

जिस वजह से उन्हें अपना ग्रेजुएशन बिच में ही छोड़ना पड़ा और वे केवल 12 वीं पास ही रह गए। इसके बाद उन्होंने फिल्मो में करीयर बनाने का निर्णय लिया।

अनिल कपूर का निजी जीवन -Anil Kapoor Personal Life in hindi

अनिल कपूर का सम्बन्ध एक पंजाबी परिवार से हैं। भारत-पाकिस्तान बटवारे से पहले इनका परिवार पाकिस्तान में रहता था। लेकिन बटवारे के बाद ये भारत में आ गए और अपने परिवार के साथ राज कपूर के गेराज में रहते थे।

इनके पिता ने अभिनेता शम्मी कपूर के असिस्टेंट निर्देशक काम किया और बाद में वे खुद फिल्म प्रोडूसर बने। अनिल कपूर का बचपन मुंबई के चोल में बिता था। 13 वर्ष की आयु तक उन्होंने कभी जूते नहीं पहने थे और नंगे पैर ही चलते थे।

जब वे फिल्मो में स्ट्रगल कर रहे थे तब ही उनकी मुलाकात सुनिता से हुई थी। उस दौरान उनके पास सुनीता को डेट पर ले जाने के लिए पैसे भी नहीं होते थे। 19 मई 1984 को अनिल ने सुनीता से शादी कर ली। इनकी धर्मपत्नी एक कॉस्टियूम डिजाइनर है।

आज दोनों सफल खुशहाल जीवन जी रहे है। अनिल के 2 बेटी और एक बेटा है। अनिल की बड़ी बेटी का नाम सोनम कपूर है जो कि एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है। जबकि दूसरी बेटी का नाम रिया कपूर है, जो एक फिल्म प्रोडूसर है। अनिल के बेटे का नाम हर्षवर्धन है जो कि एक अभिनेता हैं।

अनिल कपूर की पहली फिल्म – Anil Kapoor First Movie

साल 1979 में फिल्म हमारे तुम्हारे से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा था। इस फिल्म में उन्होंने संजीव कुमार और राखी के साथ काम किया था।

हालाँकि इससे पहले उन्होंने एक ओर फिल्म “तू पायल मैं गीत” में काम किया था। लेकिन यह फिल्म किसी कारणवश रिलीज़ नहीं हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने शशि कपूर के बाल्यावस्था का किरदार निभाया था। उस समय अनिल कपूर की उम्र 14 साल की थी।

अनिल कपूर का फिल्मी करियर – Anil Kapoor Filmy Career In Hindi

साल 1983 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म “वो सात दिन” में मुख्य भूमिका के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने टॉलीवुड में अभिनय किया। उन्होंने तेलुगू फिल्मो में वम्सावृक्षं और कन्नड़ फिल्मो में पल्लवी अनुपल्लवी से टॉलीवुड में डेब्यू किया।

इसके बाद उन्होंने यश चोपड़ा की “मशाल” में बेहतरीन अभिनय किया। उन्होंने दिलीप कुमार के साथ भी फिल्मो में काम किया है। साल 1985 में अनिल ने फिल्म मेरी जंग से काफी प्रसिद्धि हासिल की।

कर्मा, मिस्टर इंडिया, तेज़ाब, राम लखन जैसी फिल्मो से उन्हें काफी कामयाबी मिली। अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मो में काम किया है। उन्होंने अपनी भाभी श्रीदेवी के साथ भी फिल्मो में काम किया है।

अनिल कपूर एक अभिनेता होने के साथ एक फिल्म प्रोडूसर भी है। उन्होंने बधाई हो बधाई, गाँधी, माई फादर, जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। बॉलीवुड फिल्मो के अलावा उन्होंने ब्रिटिश फिल्म “स्लमडॉग मिलियनेयर” में भी काम किया है। इस फिल्म ने 4 गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीते और 10 ऑस्कर नामांकन भी प्राप्त किए थे।

साल 2010 में उन्होंने अमेरिकी टेलीविजन श्रृंखला 24 में काम किया। साल 2011 में हॉलीवुड फिल्म “मिशन: इम्पॉसिबल – घोस्ट प्रोटोकॉल” में भी काम किया। अनिल कपूर का फिल्मी करियर शानदार रहा है।

इनके द्वारा की गई एक्टिंग दर्शको को खूब पसंद आयी है। अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर में 100 से भी अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें बॉलीवुड में काम करते हुए 40 साल भी अधिक समय हो गया है।

अनिल कपूर से जुड़ी रोचक जानकारियाँ – Interesting Facts About Anil Kapoor

  1. अनिल कपूर शराब का सेवन करते है लेकिन धूम्रपान नहीं करते है।
  2. पहले वे धूम्रपान करते थे। लेकिन अपनी बेटी सोनम कपूर के बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद उन्होंने धूम्रपान करना छोड़ दिया। उन्होंने अपनी बेटी से वादा किया था कि जिस दिन वह अपने करियर की शुरुआत करेगी उसी दिन वे धूम्रपान करना छोड़ देंगे।
  3. अनिल कपूर का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था।
  4. जब वे पहली बार मुंबई आये तब उनका परिवार राज कपूर के गैरेज में रहता था, बाद में वे मुंबई के चॉल क्षेत्र में चले गए।
  5. 13 साल की उम्र तक उन्होंने कभी जूते नहीं पहने थे।
  6. अनिल के पिता प्रसिद्ध फिल्म प्रोडूसर थे। इनके पिता ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शम्मी कपूर के साथ सहायक निर्देशक के रूप काम किया था।
  7. वे पुणे फिल्म इंस्टिट्यूट की लिखित परीक्षा में फ़ैल हो गए थे।
  8. अनिल कपूर मांसाहारी हैं, लेकिन उनकी पत्नी शाकाहारी है।
  9. अनिल की पत्नी एक आभूषण डिजाइनर है और उनका एक हेल्थ क्लब का बिज़नेस भी है।
  10. वे अपनी हेल्थ का राज अपनी सकारात्मक सोच को बताते है।
  11. सिनेमा में उनके योगदान के लिए सिंगापुर में स्थित मैडम तुसाद में एक मोम की प्रतिमा स्थापित करके अनिल कपूर को सम्मानित किया गया।
  12. वे “झकास” शब्द के लिए काफी जाने जाते है।
  13. उन्होंने पुकार (2001) और गाँधी माय फादर (2008) के लिए दो बार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है।
  14. साल 1986 में फिल्म चमेली की शादी के लिए उन्होंने एक गाना गाया था।
  15. साल 1987 में बनी फिल्म मिस्टर इण्डिया के लिए पहली पसंद अमिताभ बच्चन थे। लेकिन किसी कारणवश यह फिल्म अनिल को मिली।
  16. फिल्म तेजाब के लिए आमिर खान और नाना पाटेकर को चुना गया था। लेकिन निर्देशक एन चंद्रा ने फिल्म को स्थगित करके अनिल कपूर को मुख्य रोल दिया। यह फिल्म राजनीतिक ड्रामा पर आधारित थी।
  17. साल 1989 में फिल्म चाँदनी के लिए सबसे पहले अनिल कपूर को चुना गया था, लेकिन बाद में ऋषि कपूर को उनकी जगह चुना गया।
  18. वे अपनी मूंछो के लिए जाने जाते हैं। लेकिन फिल्म लम्हे (1991), झूठ बोले कौवा काटे (1998), और सलाम-ए-इश्क (2007) जैसी फिल्मो के लिए उन्होंने अपनी मूंछे कटवा ली थी।
  19. उन्होंने साल 1979 में फिल्म “हमारे तुम्हारे” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अनिल के अभिनय से प्रभावित होकर यश चोपड़ा ने साल 1985 में फिल्म मशाल के लिए चुना।
  20. साल 1985 में फिल्म “मेरी जंग” से उनके जीवन में नया मोड़ आया। जब जावेद अख्तर ने पहली बार उनकी प्रतिभा को देखा और रमेश सिप्पी ने उन्हें फिल्म “शतरंज” के लिए चुना, जहाँ उन्हें जावेद जाफरी की भूमिका निभानी थी। बाद में फिल्म का नाम बदलकर मेरी जंग रख दिया गया।

अनिल कपूर के जीवन से जुड़े विवाद – Anil Kapoor Controversy in hindi

अभय देओल व अनिल कपूर के बीच विवाद

साल 2010 में फिल्म आयशा लेकर अभय देओल और अनिल कपूर के बीच मीडिया में विवाद खड़ा हो गया। अभय देओल ने आरोप लगाया कि फिल्म की प्रमोशन से उन्हें दूर रखा गया है। करण जौहर के एक टीवी शो “कॉफी विद करण” में अनिल कपूर ने कहा था की “अभय देओल को हर तरह से मदद की ज़रूरत है।

रेलवे से मिला नोटिस

साल 2016 में अनिल कपूर ने एक प्रोडक्शन हाउस के लिए एक विज्ञापन किया। इस विज्ञापन में अनिल चलती ट्रैन के गेट के पास खड़े थे। चूँकि चलती ट्रैन के गेट के पायदान पर खड़ा होना उलंघन माना जाता है। इसी वजह से भारतीय अधिनियम के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर रेलवे ने प्रोडक्शन हाउस को एक नोटिस भेजा।

अनिल कपूर की नेट वर्थ – Anil Kapoor Net Worth

अनिल कपूर की नेट वर्थ लगभग 200 करोड़ रुपये है। वे फिल्मो, विज्ञापन से महीने के 5 से 8 करोड़ रुपये कमाते है। इसके अलावा उनके पास कई लक्ज़री गाड़ियां है। हालाँकि इनकी निश्चित कमाई का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

अनिल कपूर का लव अफेयर – Anil Kapoor Love Afair

अफवाह के अनुसार अनिल कपूर का अफेयर माधुरी दीक्षित और किमी काटकर के साथ रह चूका है। हालाँकि अनिल कपूर और इन अभिनेत्रियों ने कभी भी अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया है। अनिल का नाम श्रीदेवी के साथ भी जोड़ा गया था। अनिल कपूर का लव अफेयर एक अफवाह थी।

अनिल कपूर को मिले अवार्ड्स – Anil Kapoor Awards

  1. साल 1985, 1998, 2000 व 2016 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।
  2. साल 1989 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिया गया।
  3. साल 1993 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिया गया।
  4. साल 1998 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक) के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिया गया।
  5. साल 1998 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए स्क्रीन अवार्ड दिया गया।
  6. साल 2000 में सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए IIFA अवार्ड दिया गया।
  7. साल 2001 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया।
  8. साल 2000, 2016 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए IIFA अवार्ड दिया गया।
  9. साल 2000 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए स्क्रीन अवार्ड दिया गया।
  10. साल 2000, 2018 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए ज़ी सिने अवार्ड दिया गया।
  11. साल 2001 में सर्वाधिक सनसनीखेज अभिनेता के लिए बॉलीवुड मूवी अवार्ड दिया गया।
  12. साल 2008 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) के लिए ज़ी सिने अवार्ड दिया गया।
  13. साल 2010 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक भारतीय द्वारा उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए IIFA अवार्ड दिया गया।
  14. साल 2009 में मोशन पिक्चर में एक कलाकार द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड दिया गया।
  15. साल 2008 में हॉटेस्ट फिल्म निर्माता के लिए स्टारडस्ट अवार्ड दिया।
  16. साल 2009 में नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए स्टारडस्ट पुरस्कार दिया गया।
  17. साल 2016 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए स्टारडस्ट अवार्ड दिया गया।
  18. साल 2016 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए टाइम्स ऑफ़ इंडिया फ़िल्म अवार्ड दिया गया।
  19. साल 1997 में आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा नाटा कालरत्न दिया गया।
  20. साल 2002 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अवध सम्मान दिया गया
  21. साल 2011 में आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा ललिता कला सम्राट उपाधि से सम्मानित दिया गया।
  22. साल 2015 में मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव द्वारा विश्व सिनेमा पुरस्कार में उत्कृष्टता दिया गया।

निष्कर्ष

आशा करता हूँ आपको यह लेख अनिल कपूर का जीवन परिचय Anil Kapoor Biography in Hindi अच्छा लगा होगा। यदि इस लेख में किसी प्रकार की कोई कमी हो तो आप कमेंट में अपने विचार रख सकते है।  मैं उसमे सुधार करने की कोशिश करूँगा। इस लेख में अनिल कपूर के जीवन की कहानी और उनके जीवन से जुड़े पहलुओं के बारे में बताया गया है। यदि यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करे।

FAQ

Q :  अनिल कपूर का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को मुंबई शहर में हुआ था।

Q : Anil Kapoor के माता-पिता का नाम क्या है ?
Ans :  Anil Kapoor के पिता का नाम सुरिंदर कपूर था जो एक फिल्म प्रोडूसर थे। इनकी माँ का नाम निर्मल था, जो कि एक गृहणी थी।

Q :  Anil Kapoor की उम्र कितनी है ?
Ans :  66 वर्ष , साल 2023 के अनुसार

Q :  अनिल कपूर की पहली फिल्म कोनसी थी ?
Ans :  हमारे तुम्हारे (1979 )

Q :  Anil Kapoor ने शादी कब थी ?
Ans :  19 मई 1984 को

Q :  Anil Kapoor के कितने बच्चे है ?
Ans :  अनिल के 2 बेटी और एक बेटा है। अनिल की बड़ी बेटी का नाम सोनम कपूर है जो कि एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है। जबकि दूसरी बेटी का नाम रिया कपूर है, जो एक फिल्म प्रोडूसर है। अनिल के बेटे का नाम हर्षवर्धन है जो कि एक अभिनेता हैं।

Read More

  1. अर्जुन कपूर का जीवन परिचय 
  2. अभिनेत्री जान्हवी कपूर जीवन परिचय 
  3. अभिनेता वरुण धवन का जीवन परिचय
  4. अक्षय कुमार का जीवन परिचय 
  5. हेमा मालिनी का जीवन परिचय 
  6. ट्विंकल खन्ना का जीवन परिचय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *