Skip to content

अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय Anushka Sharma Biography in Hindi

अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय Anushka Sharma Biography in Hindi

अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय, जीवनी, शिक्षा, जन्म, परिवार, माता-पिता, पति, बॉयफ्रेंड, लव अफेयर्स, फिल्मी करियर, मूवीज, उम्र, बॉडी लुक, अवार्ड्स, नेट वर्थ, विवाद – Anushka Sharma Biography in Hindi, Birth, Family, Education, Mother-Father, Age, Husband, Boyfriend, Love Afairs, Filmy Career, Movies, Body Look, Awards, Net Words, Controversy

Hello friends, इस लेख में भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय और फिल्मी करियर के बारे में बताया जा रहा है। Anushka Sharma बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री, प्रोडूसर व मॉडल है। उन्होंने कई हिट फिल्मो में काम किया है।

वर्तमान में वह सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से कई अवार्ड्स अपने नाम किये है और भारतीय दर्शको के दिलो में अपने लिए जगह बनाई है।

अनुष्का शर्मा कई ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। अनुष्का फोर्ब्स मैगजीन में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। महिलाओं के लिए उनकी अपनी कपड़ों की लाइन है जिसे Nush के नाम से जाना जाता है।

साल 2008 में उन्होंने आदित्य चोपड़ा की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में एंट्री की। इसके बाद उन्होंने कई सुपर फिल्मो में काम किया, जिनमें पीके, सुल्तान जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी शामिल है।

अब इस लेख में आपको अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय Anushka Sharma Biography in Hindi, अनुष्का शर्मा के जीवन की कहानी – Anushka Sharma Life Story in Hindi के बारे में बताया जा रहा है।

Table of Contents

अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय Anushka Sharma Biography in Hindi

नाम अनुष्का शर्मा
निक नेम अनु, नुशी
जन्म 1 मई 1988
जन्म स्थान अयोध्या, उत्तर प्रदेश, भारत
गृह नगर अयोध्या
वर्तमान निवास मुंबई
उम्र 35 साल (2023)
नागरिकता भारतीय
धर्म हिन्दू
राशि वृषभ राशि
स्कूल आर्मी स्कूल, बेंगलुरु
कालेज माउंट कार्मेल कॉलेज, बेंगलुरु
शैक्षिण योग्यता कला में ग्रेजुएशन – अर्थशास्त्र में पत्राचार
पेशा अभिनेत्री, फिल्म निर्माता
बॉयफ्रेंड जोहेब युसूफ, रणवीर सिंह (अभिनेता ), विराट कोहली (भारतीय क्रिकेटर)
वैवाहिक स्थिति विवाहित
शादी की तारीख 11 दिसंबर 2017
डेब्यू फिल्म रब ने बना दी जोड़ी (2008 )
रुचि नृत्य करना, किताबें पढ़ना
वेतन 5 – 6 करोड़ रुपए / फिल्म
संपत्ति (लगभग) 70 करोड़ रुपए

अनुष्का शर्मा का परिवार

पिता अजय कुमार शर्मा (पूर्व भारतीय सेना अधिकारी)
माता आशिमा शर्मा
भाई कर्नेश शर्मा (मर्चेंट नेवी)
बहन नहीं है
पति विराट कोहली
बेटी वामिका कोहली
बेटा नहीं है

Anushka Sharma Ka Look

लम्बाई 5 फीट 9 इन्च
वजन 56 kg
शारीरिक संरचना 34-28-34
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
स्किन कलर फेयर

अनुष्का शर्मा की पसंदीदा चीजें

पसंदीदा भोजन बटर चिकन, शाकाहारी, जापानी खाना एवं खिचड़ी
पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान
पसंदीदा अभिनेत्री रानी मुखर्जी
पसंदीदा फिल्म बॉलीवुड : जब वी मेट, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, चक दे इंडिया और दिल से

हॉलीवुड :The Shawshank Redemption, Life Is Beautiful, In the Mood for Love, Fish Tank

पसंदीदा इत्र Ralph Lauren Blue
पसंदीदा रंग सफेद, भूरा, काला, नीला
पसंदीदा स्थान हिमालय, गोवा, लंदन, पेरिस
पसंदीदा ब्रांड बरबरी, गब्बाना लाइट ब्लू
पसंदीदा खेल क्रिकेट
पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली

अनुष्का शर्मा का जन्म और परिवार Anushka Sharma Life Story In Hindi

अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। लेकिन इनका पालन-पोषण बैंगलोर में हुआ था। Anushka Sharma के पिता का नाम कर्नल अजय कुमार शर्मा और माताजी का नाम आशिमा शर्मा है, जो कि एक हाउसवाइफ है।

अनुष्का का एक भाई भी है, जिसका नाम कर्णेश शर्मा है। कर्णेश शर्मा एक फिल्म प्रोडूसर है। लेकिन इससे पहले वे एक मर्चेंट नेवी में काम करते थे। एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया कि मुझे यह कहते हुए गर्व होता है कि मैं एक अभिनेता होने से भी ज्यादा एक आर्मी ऑफिसर की बेटी हूँ।

अनुष्का शर्मा की शिक्षा – Anushka Sharma Education

अनुष्का शर्मा का पालन-पोषण बैंगलोर हुआ था। वह अपने परिवार के साथ वही रहती थी। इसलिए Anushka Sharma की प्रारंभिक शिक्षा बैंगलोर के आर्मी स्कूल में हुयी थी। इसके बाद उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के लिए बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज में एडमिशन लिया। उन्होंने पत्रकारिता में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।

अनुष्का मॉडलिंग या पत्रकारिता में करियर बनाना चाहती थी। इसलिए वह अपना ग्रेजुएशन पूरा करके मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चली गई। इसके बाद उन्होंने एलीट मॉडल मैनेजमेंट में एडमिशन लिया और मॉडलिंग का कोर्स किया।

अनुष्का शर्मा का मॉडलिंग करियर – Anushka Sharma Modling Career In Hindi

अनुष्का को मॉडल बनाने में स्टाइल प्रसाद बिदापा का अहम् रोल है। उन्होंने ही अनुष्का को एलिट मॉडल मैनेजमेंट में जॉइन होने के लिए बोला था। साल 2007 में वह डिज़ाइनर वेंडेल रोड्रिक्स लेस वैम्प्स शो के लिए लैकमे फैशन वीक में रैंप पर चली।

स्प्रिंग समर 2007 कलेक्शन में वह फाइनल मॉडल के रूप में चुनी गई। इसके बाद उन्होंने कई विज्ञापन कम्पनियों में काम किया। उन्होंने सिल्क एंड शाइन, व्हिस्पर, नाथेला ज्वैलरी और फ़िएट पालियो जैसे ब्रांड के लिए काम किया।

विज्ञापनों में सफलतापूर्वक काम करने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि वह बॉलीवुड फिल्मो में काम कर सकती है। उन्होंने फिल्मो में करियर बनाने के लिए एक्टिंग सीखी। इस तरह उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी।

अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म – Anushka Sharma First Movie

साल 2008 में Anushka Sharma ने आदित्य चोपड़ा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” से बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख़ खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उन्होंने तानी साहनी का किरदार निभाया था।

इस फिल्म में Anushka Sharma के अभिनय की खूब तारीफ की गई थी। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू अवार्ड के नामांकित किया गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।

यह साल की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। इस फिल्म से अनुष्का को बॉलीवुड में खास पहचान मिली थी। शाहरुख खान ने कहा था कि यह फिल्म अनुष्का की वजह से हिट हुयी थी।

अनुष्का शर्मा का फिल्मी करियर – Anushka Sharma Filmy Career in hindi

अपनी पहली फिल्म की सफलता के बाद उन्हें बॉलीवुड में कई फिल्मो के ऑफर मिलने लगे थे। साल 2010 में उन्होंने क्राइम कॉमेडी फिल्म बदमाश कंपनी में मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर, वीर दास और मियांग चैंग ने भी काम किया था।

इसके बाद उन्होंने फिल्म बैंड बाजा बारात में रणवीर सिंह के साथ काम किया। रणवीर सिंह की यह पहली फिल्म थी। अनुष्का ने फिल्म रब ने बना दी जोड़ी, बदमाश कंपनी, बैंड बाजा बारात तीनो फिल्मो का कॉन्ट्रैक्ट एक साथ यशराज फिल्म्स के साथ किया था।

तीनो फिल्मो में अनुष्का के किरदार की काफी तारीफ की गई थी। उन्होंने तीनो फिल्मो से भारतीय दर्शको के बीच में खास जगह बनाई थी। साल 2011 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म पटयाला हाउस में अनुष्का ने काम किया। इस फिल्म में उनके प्रदर्शन की काफी सराहना की गई।

इसी वर्ष उन्होंने लेडिस वर्सेस रिकी बहल में काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और दर्शको ने इसे काफी पसंद किया था।

साल 2012 में यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म जब तक है जान में शाहरुख़ खान और कैटरीना कैफ के साथ काम किया। इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवार्ड्स मिले थे। यह फिल्म साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

साल 2013 में उन्होंने विशाल भारद्वाज की राजनीति पर आधारित फिल्म मटरू की बिजली का मंडोला में मुख्य भूमिका निभाई। अनुष्का की यह फिल्म फ्लॉप रही थी। साल 2014 में उन्होंने राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में अभिनय किया।

इस फिल्म में अनुष्का के कोस्टार आमिर खान थे। फिल्म में अनुष्का की भूमिका को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, जिसे भारत के अलावा अन्य देशो में भी पसंद किया गया था।

इस फिल्म के बाद अनुष्का ने खुद की एक प्रोडक्शन कंपनी “क्लीन स्लेट फिल्म्स” लॉन्च की। साल  2015 में अनुराग कश्यप की क्राइम ड्रामा फिल्म बॉम्बे वेलवेट में काम किया। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।

इसी वर्ष उन्होंने फिल्म NH10 में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने 3 महीने तक तैयारी थी। यह फिल्म एक दंपति की कहानी पर आधारित है, जिनका जीवन क्रिमिनलों के साथ एनकाउंटर करने के बाद खतरे में पड़ जाता है।

इसी वर्ष उन्होंने फिल्म दिल धड़कने दो में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने क्रूज जहाज पर एक डांसर की भूमिका निभाई थी। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने यशराज फिल्म्स में बनी रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म सुल्तान में काम किया।

इस फिल्म में उन्होंने आरफा हुसैन की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम किया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके लिए उन्होंने हरियाणवी भाषा सीखी थी। फिल्म में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था।

इसी वर्ष उन्होंने करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ए दिल है मुश्किल में काम किया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय ने भी काम किया था। इस वर्ष उनकी दोनों फिल्मे हिट रही थी। इसके लिए उन्हें साल की सबसे सफल बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में सम्मानित किया गया।

साल 2017 में फिल्म फिलौरी, जब हैरी मेट सेजल में उन्होंने काम किया। लेकिन दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। साल 2018 में फिल्म परी, सुई धागा और संजय दत्त बायोपिक संजू में रणबीर कपूर के साथ काम किया। फिल्म परी के अलावा दोनों फिल्म हिट रही थी।

इसके बाद उन्होंने फिल्म जीरो, पानी, अंग्रेजी मीडियम, बुलबुल, कनेडा और थार जैसी सफल फिल्मो में काम किया। इस तरह अनुष्का शर्मा ने एक मॉडल से अभिनेत्री बनने तक का सफर तय किया। आज वह सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है।

अनुष्का शर्मा की फिल्में – Anushka Sharma Movies

वर्ष मूवी का नाम अनुष्का शर्मा का किरदार
2008 रब ने बना दी जोड़ी तानी साहनी
2010 बदमाश कंपनी बुलबुल सिंह
2010 बैंड बाजा बारात श्रुति कक्कड़
2011 पटियाला हाउस सिमरन चग्गल
2011 लेडीज वर्सेस रिकी बहल इशिका देसाई
2012 जब तक है जान अकीरा राई
2013 मटरू की बिजली का मंडोला बिजली मंडोला
2014 पीके जगत जगु
2015 NH10 मीरा
2015 बॉम्बे वेलवेट रोजी नोरन्हा
2015 दिल धड़कने दो फाराह अली
2016 सुल्तान आरफा हुसैन
2016 ए दिल है मुश्किल अलीजेह खान
2017 फिलौरी शशि कुमारी
2017 जब हरी मेट सिजल सेजल जोवरी
2018 परी रूखसाना
2018 संजू विन्नी डायज
2018 सुईधागा ममता
2018 जीरो आफिया युसुफजाई भिण्डेर
2019 S.P. Chauhan  
2020 अंग्रेजी मीडियम स्वयं (अनुष्का)
2020 पानी  
2022 थार  
2023 Kaneda  

अनुष्का शर्मा से जुड़ी रोचक जानकारियाँ – Interesting Facts About Anushka Sharma in Hindi

  1. अनुष्का शराब का सेवन करती है, लेकिन स्मोकिंग नहीं करती है।
  2. अनुष्का हमेशा से ही एक मॉडल बनना चाहती थीं। इसी के लिए वह बेंगलुरु से मुंबई आयी थी।
  3. उन्होंने लक्मे फैशन वीकेंड में एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने Wendell Rodricks के लिए रैंप पर कैट वॉक किया था।
  4. जब उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” के लिए ऑडिशन दिया था, तब प्रोडूसर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें खूबसूरत अभिनेत्री नहीं माना।
  5. शाहरुख खान ने कहा कि फिल्म रब ने बना दी जोड़ी अनुष्का शर्मा की वजह से हिट हुई थी।
  6. अनुष्का को फिल्म जब तक है जान में सहायक भूमिका के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।
  7. साल 2014 में अनुष्का ने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी।
  8. अनुष्का अपने बॉयफ्रेंड जोहेब के साथ मुंबई में मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती थीं। दोनों ही मॉडलिंग में जाने के लिए एक अवसर की तलाश कर रहे थे। बाद में जब जोहेब को मॉडलिंग अवसर प्राप्त नहीं हुआ, तो वह अपने घर पर वापस लौट गया। इस तरह अनुष्का और जोहेब के बीच दूरिया पैदा हो गई थी।
  9. अनुष्का ने फिल्म जब तक है जान में पहनी गई चमड़े की जैकेट को eBay Shop पर नीलाम कर दिया था। ताकि कश्मीर और असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए धन जुटाने में मदद कर सकें।
  10. वह क्रिकेटर विराट कोहली से एक शैंपू के विज्ञापन के समय मिली थी। तभी से दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे और डेट करने लगे थे।
  11. उनको जूते, बालों के मुखौटे, शैंपू और कंडीशनर के प्रति काफी लगाव है।
  12. 11 दिसंबर 2017 को इटली में उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। आज दोनों मुंबई में अपने घर पर रहते है।
  13. वह उम्र में सबसे छोटी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जो एक निर्माता भी बन गई है। वह 25 साल की उम्र में निर्माता बनी थी।
  14. यदि अनुष्का एक अभिनेत्री नहीं होती तो वह एक पत्रकार होती। मॉडलिंग करने से पहले उन्होंने पत्रकारिता कोर्स के लिए नामांकन किया था।
  15. अनुष्का और उनका परिवार हरिद्वार में अनंत धाम आत्मबोध आश्रम के एक उत्कृष्ट अनुयायी है। महाराज अनंत बाबा उनके आध्यात्मिक गुरु हैं।

अनुष्का शर्मा से जुड़े विवाद – Anushka Sharma Controversy

1. गलत ट्वीट कि वजह से विवाद

भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने ट्विटर पर उनका नाम “एबीजे कलाम आज़ाद” लिखा था, जो कि गलत था। इसके बाद ट्विटर पर अनुष्का की कड़ी आलोचना की गई और उन्होंने वह ट्वीट हटा लिया।

इसके बाद उन्होंने पुनः दूसरी बार “एपीजे कलाम आजाद” लिखकर कर ट्वीट किया। जिसमें फिर से उन्होंने गलती की। इसके बाद तीसरी बार उन्होंने सही ढंग से “डॉ एपीजे अब्दुल कलाम” लिखकर ट्वीट किया।

2. अनुष्का विराट कोहली का झगड़ा

साल 2016 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच झगडे हो गए थे। खबरों के अनुसार विराट कोहली ने फिल्म बॉम्बे वेलवेट में अच्छा पैसा निवेश किया था। जो कि बुरी तरह फ्लॉप हो गयी थी।

कुछ दिनों बाद विराट ने अनुष्का से पैसे के नुकसान के बारे में पूछा, तो वह नाराज़ हो गईं। जिस वजह से विराट ने अनुष्का को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर unfollow कर दिया था। लेकिन कुछ महीनों बाद दोनों फिर से एक साथ हो गए।

अनुष्का शर्मा के सामाजिक कार्य – Anushka Sharma Social Work

अनुष्का ने भारतीय महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा के लिए डोनेशन देती है। वह भारतीय महिलाओं का सशक्तिकरण करना चाहती हैं ताकि महिलाए भी अपने दम पर कुछ कर सकें। वह बच्चों की शिक्षा के लिए भी दान करती है।

इसके अलावा वह चाहती है कि जीव-जंतुओं की हत्या ना हो। इसके लिए उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से कई सारे मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने ट्रांसजेंडर की भी मदद की है और उन्हें एक लाइन से सम्बंधित किया – हम हैं हैप्पी।

अनुष्का शर्मा जीव हत्या के खिलाफ है। उन्होंने एक बार चीन में कुत्तों के मांस के लिए लगने वाले मेले का विरोध किया था।

साल 2013 में उन्होंने NDTV की “हमारी बेटी हमारा गौरव” फंडराइज़र के रूप में भारत की युवा लड़कियों की शिक्षा का समर्थन किया था। साल 2015 में नेपाल भूकंप के पीड़ितों की मदद के लिए एक अभियान शुरू किया था।

अक्टूबर 2015 में उन्होंने पाजिटिविटी लांच किया, जो कि एक अभियान है जिसका उद्देश्य लोगों को शोर, वायु, पानी और मिट्टी के प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। अक्टूबर 2017 में उन्होंने नुश नाम से अपनी खुद की कपड़ों की लाइन लांच की।

अनुष्का शर्मा की नेट वर्थ – Anushka Sharma Net Worth

अनुष्का शर्मा की नेट वर्थ लगभग 255 करोड़ रुपये है। वर्तमान में वह सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रयों में से एक है। वह हर फिल्म के लिए लगभग 4-6 करोड़ रुपये लेती है। इसके अलावा उनके पास कई लक्ज़री गाड़ियां है।

अनुष्का शर्मा के लव अफेयर्स – Anushka Sharma Love Afairs in hindi

हालाँकि Anushka Sharma शादीशुदा है। लेकिन शादी से पहले उनके लव अफेयर्स रह चुके है जो कि इस प्रकार है।

1. ज़ोहेब युसूफ के साथ लव अफेयर

अनुष्का अपने बॉयफ्रेंड जोहेब के साथ मुंबई में मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती थीं। दोनों ही मॉडलिंग में जाने के लिए एक अवसर की तलाश कर रहे थे।

बाद में जब जोहेब को मॉडलिंग अवसर प्राप्त नहीं हुआ, तो वह अपने घर पर वापस लौट गया। इस तरह अनुष्का और जोहेब के बीच दूरिया पैदा हो गई थी। इसी वजह से दोनों के रस्ते अलग हो गए।

2. रणवीर सिंह के साथ लव अफेयर

साल 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात के दौरान उनकी मुलाकात अभिनेता रणवीर सिंह से हुई। इन दोनों ने 2 फिल्मे साथ की, जिसके बाद दोनों में फ्रेंडशिप हो गई। दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। लेकिन साल 2013 में किसी कारणवश दोनों का ब्रेकअप हो गया।

3. विराट कोहली के साथ लव अफेयर

साल 2013 में अनुष्का की मुलाकात भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई। तभी से दोनों में दोस्ती हो गई और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों में शादी कर ली। आज दोनों से एक बेटी है।

अनुष्का शर्मा की शादी – Anushka Sharma Marriage

साल 2013 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से अनुष्का की मुलाकात हुई। इन दोनों की मुलाकात एक शैम्पू के विज्ञापन से हुई थी। तभी से विराट अनुष्का की तरफ आकर्षित हुए थे। इस दौरान दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी।

धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। फिर अंततः दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी कर ली। दोनों खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे है। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम वामिका कोहली है।

अनुष्का शर्मा को मिले हुए अवार्ड्स Anushka Sharma Awards

  1. साल 2011 में फिल्म “बैंड बाजा बारात” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकैडमी अवार्ड ( IIFAA ) से उन्हें सम्मानित किया गया।
  2. साल 2013 में फिल्म “जब तक है जान” के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया।
  3. साल 2013 में फिल्म “जब तक है जान” के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकैडमी अवार्ड ( IIFAA ) से उन्हें सम्मानित किया गया।
  4. साल 2015 में उन्हें PETA द्वारा सबसे हॉटेस्ट वेजीटेरियन सेलेब्रिटी नाम से सम्मानित किया गया।
  5. साल 2017 में जीक्यू मैगज़ीन द्वारा “वूमन ऑफ द ईयर”, वोग मैगज़ीन द्वारा “गेम चेंजर ऑफ द ईयर” और PETA इंडिया द्वारा “पर्सन ऑफ द ईयर” में इनका नाम दिया गया था।

आशा करता हूँ आपको यह लेख अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय Anushka Sharma Biography in Hindi अच्छा लगा होगा। इस लेख में अनुष्का शर्मा के जीवन की कहानी और उनके फिल्मी सफर के बारे में सरब शब्दों में बताया गया है। यदि इस लेख में कोई जानकारी गलत हो तो आप कमेंट में अपने विचार रख सकते है।

FAQ

Q :  Anushka Sharma का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

Q :  Anushka Sharma के माता-पिता कौन है ?
Ans :  Anushka Sharma के पिता का नाम कर्नल अजय कुमार शर्मा और माताजी का नाम आशिमा शर्मा है।

Q :  Anushka Sharma की शादी कब हुई ?
Ans :  11 दिसंबर 2017 को इटली में

Q :  Anushka Sharma ने किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था ?
Ans :  साल 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से

Q :  Anushka Sharma के पति कौन है ?
Ans :  भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली

Q :  Anushka Sharma की उम्र कितनी है ?
Ans :  35 साल

Read More

  1. सारा अली खान का जीवन परिचय 
  2. काजोल का जीवन परिचय 
  3. प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय 
  4. अक्षय कुमार का जीवन परिचय
  5. MBA Chai Wala प्रफुल्ल बिल्लौर की सफलता की कहानी
  6. मैरी कोम का जीवन परिचय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *