Skip to content

ग्रीन टी के फायदे : 12 green tea benefits in hindi

ग्रीन टी के फायदे : 12 green tea benefits in hindi

Green Tea ke Fayade Nuksan – ग्रीन टी के फायदे : भारत में कई प्रकार की चाय पी जाती है। उन्ही में से एक है ग्रीन टी (green tea), धीरे धीरे ग्रीन टी का प्रचलन बढ़ रहा है। लोग Green Tea ke Fayade aur Nuksan जानने लगे है। green tea में ऐसे Antioxidant मौजूद होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। यह फैट कम करने में सहायक होती है। ग्रीन टी वजन को नियंत्रित तो करती है, साथ ही यह वजन कम करने में भी मदद करती है।

ऐसे बहुत लोग है जो ग्रीन टी का सेवन करते है। लेकिन कई लोगो को Green Tea ke Fayade Nuksan के बारे में पता नही होता है। यहाँ मैं आपको Green Tea pine ke fayade के बारे में बता रहा हूँ। आप Green tea pine ke fayade जानने के बाद ग्रीन टी पीना शुरू कर देंगे। क्या आप जानते है Green tea kaise banati hai ?

Green tea कैमलिया साइनेन्सिस सयंत्र से बनाई जाती है। Green tea बनाने के लिए कैमीलिया साइनेन्सिस पौधे का इस्तेमाल किया जाता है। कैमीलिया साइनेन्सिस पौधे की सूखी पत्तियों व इसकी कलियों से विभिन्न प्रकार की चाय बनाई जाती है। इन पत्तों को भाप देकर पैन फ्राइ किया जाता है। फिर इन्हे सूखा दिया जाता है। इस तरह ग्रीन टी बनकर तैयार हो जाती है।

ग्रीन टी का उपयोग पेट के विकार, अवसाद का उपचार, कैंसर का उपचार, सर्दी के फ्लू, फैट कम करने में आदि दूर करने में किया जाता है। ब्लैक टी की अपेक्षा ग्रीन टी ज्यादा फायदेमंद होती है। यदि आप ग्रीन टी का सेवन करते है, तो आप कई प्रकार की बिमारियों से छुटकारा पा सकते है।

यहां मैं आपको सोते समय ग्रीन टी पीने के फायदे क्या होते है ?, खाली पेट ग्रीन टी पीने के फायदे क्या होते है ?, Green tea benefits in hindi के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूँ। साथ ही मैं आपको यह भी बताऊंगा कि अधिक ग्रीन टी पीने के नुकसान क्या हो सकते है। आइये जानते है ग्रीन टी पीने के फायदे – Green Tea ke Fayade

Table of Contents

ग्रीन टी ( Green Tea ) क्या है ?

ग्रीन टी का उपयोग सबसे पहले भारत और चीन के लोगो ने किया था। इसके बाद ग्रीन टी के स्वास्थ्यवर्धक फायदे होने के कारण यह पुरे विश्व में फेल गया है। ग्रीन टी को कैमेलिया सीनेन्सिस नामक पौधे की पत्तियों से बनाया जाता है। इस पौधे की पत्तियों से ग्रीन टी के अलावा ब्लैक टी भी बनाई जाती है।

लेकिन मानव स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा फायदा ग्रीन टी से मिला है। ग्रीन टी और ब्लैक टी दोनों एक ही पौधे से बनाई जाती है। लेकिन दोनों के बनाने का तरीका अलग अलग है। ग्रीन टी बनाने के लिए ताजे पत्तों को तोड़ने के बाद तुरंत भाप दी जाती है, ताकि अच्छी क्वालिटी की ग्रीन टी बनाई जा सके। फिर इन्हे सूखा दिया जाता है।

इसमें ब्लैक और ओलोंग टी की तुलना में अधिक कैटेचिन पाया जाता है, जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट तत्व है। निर्माण प्रक्रिया के दौरान इसे विघटन और ऑक्सीकरण की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। ग्रीन टी में मौजूद पोषक तत्व स्वास्थ्यवर्धक होते है। ग्रीन टी कई प्रकार की होती है, इसके पैदावार, वृद्धि, उत्पादन की प्रक्रिया और फसल के समय पर निर्भर करती है।

ग्रीन टी के प्रकार – Types of Green Tea in Hindi

दुनिया भर में कई प्रकार की ग्रीन टी मिलती है। लेकिन सबके बारे में बताना थोड़ा मुश्किल होगा। इसलिए यहां मार्केट में आसानी से मिलने वाली ग्रीन टी के ( Types of Green Tea in Hindi ) प्रकार बताये जा रहे है।

  1. गेन माचा ग्रीन-टी
  2. ड्रैगन वेल ग्रीन-टी
  3. कुकीचा ग्रीन-टी
  4. ग्योकुरो ग्रीन-टी
  5. जैस्मीन ग्रीन-टी
  6. हौजीचा ग्रीन-टी
  7. मोरक्को मिंट ग्रीन-टी
  8. सेंचा ग्रीन-टी
  9. माचा ग्रीन-टी
  10. बिलोचन ग्रीन-टी
  11. फुकमुशी सेंचा
  12. काबूसेचा

ग्रीन टी के पौष्टिक तत्व – Nutritional Value of Green Tea in Hindi

ग्रीन टी पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें कई पोषक तत्व ऐसे होते है, जो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते है और शरीर का वजन कम करने में सहायक है। यहां मैं आपको 100 ग्राम ग्रीन टी में मिलने वाली न्यूट्रीशन की मात्रा को बता रहा हूँ।

न्यूट्रीशन मात्रा
प्रोटीन 0.20 gm
ऊर्जा 0.98 कैलोरी
थियामिन B1 0.007 mg
राइबोफ्लेविन B2 0.059 mg
नियासिन B3 0.04 mg
विटामिन B6 0.006 mg
विटामिन C 0.31 mg
आयरन 0.02 mg
पोटैशियम 8.1 mg
मैग्नीशियम 0.19 mg
सोडियम  1 mg
कैफ़िन 12 mg
पानी 99.96 gm
जिंक 0.01 mg
कॉपर 0.004 mg
मैंगनीज 0.185 mg

Green Tea ke Fayade – ग्रीन टी पीने के फायदे

ग्रीन टी पीने के फायदे अनेक है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। ग्रीन टी का स्वाद अन्य प्रकार की चाय के मुकाबले थोड़ा अलग होता है। Green Tea में कैफीन की मात्रा कॉफी के मुकाबले काफी कम होती है। Green Tea हृदय स्वास्थ्य, वजन घटाने में, कैंसर से सुरक्षा, मधुमेह से बचाव करती है। आइये जानते हैं – Green Tea ke Fayade – ग्रीन टी पीने के फायदे

1. वजन कम करने के लिए ग्रीन टी पीने के फायदे

मोटापे से शरीर में कई तरह के रोग हो जाते है। आजकल के खान-पान व फ़ास्ट फ़ूड से अधिकतर लोगो में मोटापा बढ़ रहा है। अपने शरीर के बढ़ते वजन को नियंत्रण करने के लिए आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करती है।

साथ ही यह कैलोरी को बर्न करती है। जिससे वजन नियंत्रित रहता है। आप ग्रीन टी पीने के साथ साथ एक्सरसाइज भी करे। इससे आपका वजन जल्दी नियंत्रित होता है और आप शारीरिक रूप से बिलकुल फ़ीट रहेंगे। अतः आप ग्रीन टी का सेवन करके अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित कर सकते है।

2. कोलेस्ट्रॉल के लिए Green Tea ke Fayade

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ह्रदय सम्बंधित रोग होने के अवसर बढ़ जाते है। एक शोध के अनुसार ग्रीन टी ख़राब कोलेस्ट्रॉल व LDL को कम करने में सहायक होती है। अतः कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते है। लेकिन पूर्ण रूप से आप ग्रीन टी पर निर्भर न रहे। डॉक्टर से सलाह ले और साथ में व्यायाम भी करे।

3. मधुमेह के लिए ग्रीन टी के फायदे

ग्रीन टी पीने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है। जापान में हुए शोध के अनुसार प्रतिदिन ग्रीन टी पीने वाले लोगो में 40 % डायबिटीज का खतरा कम पाया गया। इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट अल्फा-ग्लूकोसिडेज नामक एंजाइम के स्राव को रोकता है। यह रक्त प्रवाह में ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा कर देता है।

यदि आप डायबिटीज मरीज है, तो आप पहले डॉक्टर से सलाह ले और पूर्ण रूप से ग्रीन टी पर निर्भर न रहे। साथ में व्यायाम करना जारी रखे। ग्रीन टी के अधिक अच्छे परिणाम के लिए आप एक्सरसाइज भी करे। अतः ग्रीन टी के सेवन से मधुमेह को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

4. बालों के लिए ग्रीन Green Tea ke Pine Fayade

आजकल बालों की समस्या हर किसी को है। अधिकांश लोगों के बाल कम उम्र में ही झड़ने लगते है। साथ ही जल्दी ही बालों का सफ़ेद होना भी एक बड़ी समस्या है। ऐसे में आप ग्रीन टी का सेवन करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। ग्रीन टी प्राकृतिक रूप से बालों की वृद्धि में सहायक है।

ग्रीन टी में विटामिन-C, विटामिन-E, एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीफेनॉल व 5-अल्फ़ा रिडक्टेज होते है। जो बालों के विकास व उनको नरम बनाये रखने में सहायक है। ग्रीन टी में कुछ ऐसे तत्व होते है जो बालों को झड़ने से रोकते है। बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए ग्रीन टी बहुत फायदे मंद है।

5. त्वचा के लिए ग्रीन टी पीने के फायदे

ग्रीन-टी में एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में रहता है। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालने में सहायक होता है। फ्री रेडिकल्स व विषाक्त पदार्थो के बाहर निकलने से स्किन में ग्लोइंग आ जाती है। यह स्किन में पड़ी झुर्रियों व दाग- डब्बो को दूर करने में सहायक है।

6. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ग्रीन टी के फायदे

ग्रीन टी पीने से शरीर से विषैले पदार्थ व फ्री रेडिकल्स बाहर निकल जाते है। ऐसे में शरीर का इम्यून सिस्टम सुचारु रूप से कार्य करता है। अतः हम कह सकते है कि ग्रीन टी के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाया जा सकता है। शरीर की बिमारियों से सुरक्षा करने में ग्रीन टी सहायक है।

7. अल्जाइमर में ग्रीन टी पीने के फायदे

अल्जाइमर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति की स्मृति धीरे धीरे कमजोर होने लगती है। साथ ही निर्णय लेने की क्षमता भी कम होने लगती है। ऐसे में आप ग्रीन टी का सेवन करके कई तरह की मानसिक बीमारियों के खतरे से बच सकते है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल, एपिग्लोकैटेचिन-3-गैलेट अल्जाइमर की समस्या को दूर करता है।

8. मस्तिष्क के लिए ग्रीन टी के फायदे

ग्रीन टी मस्तिष्क को कई तरह से फायदा देता है। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन और एल-थीनाइन, एंटीऑक्सीडेंट तत्व मानसिक तनाव कम करने में सहायक होते है। पॉलीफेनोल निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है और स्मृति को बढ़ाने का कार्य करता है। यह मस्तिष्क की कोशिकाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। मानसिक तनाव कम करने व यादाश्त बढ़ाने में ग्रीन टी काफी हद तक सहायक हो सकती है।

9. मुंह के स्वास्थ्य के लिए Green Tea ke Pine Fayade

ग्रीन टी के सेवन से मुँह से संबंधित बिमारियों से बचा जा सकता है। यह मुँह में संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है। ग्रीन टी कैटेचिन, पी. जिंजिवलिस और प्रीवोटेला इंटरमीडिया व प्रीवोटेला निग्रेसेंस जैसे बैक्टीरिया को नष्ट करने में सहायक होते है।

ये सभी बैक्टीरिया मुंह के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। ग्रीन टी के सेवन से आप संभावित संक्रमण से बच सकते है। यह मुंह में मौजूद जीवाणु और वायरस से लड़कर सांस की बदबू से छुटकारा दिलाने में भी मदद करते है। ग्रीन टी से दाँत, मसूड़े स्वस्थ रहते है।

10. एजिंग रोकने में ग्रीन टी का फायदा 

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट तत्व प्रचुर मात्रा में होते है, जो बॉडी से फ्री रेडिकल व विषैले पदार्थो को बाहर निकालने में सहायक होते है। ऐसे में ग्रीन टी स्किन में पड़ी झुर्रियों को ख़त्म कर देता है और स्किन में ताजगी बनाये रखता है। ग्रीन टी स्किन की ग्लोइंग बढ़ाता है। जिससे अधिक उम्र भी कम ही लगती है। अतः ग्रीन टी एंटी-एजिंग का कार्य करती है।

11. ह्रदय के स्वास्थ्य में ग्रीन टी का फायदा 

हाई ऑयली खाना खाने से नसों में कोलेस्ट्रॉल जम जाता है, जिससे ह्रदय के वॉल्व बंद हो जाते है और यह हार्ट अटैक का कारण बनता है। ग्रीन टी का सेवन करने से बॉडी से ख़राब कोलेस्ट्रॉल व फ्री रेडिकल बाहर निकल जाते है, जिससे ब्लड के प्रवाह में कोई समस्या नहीं आती है।

ग्रीन टी ब्लड नलिकाओं में रुधिर का थक्का नहीं बनने देते है। यह ह्रदय के अच्छे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। ग्रीन टी का सेवन करने से हार्ट अटैक की समस्या से बचा जा सकता है।

12. पेट से जुडी बिमारियों के लिए ग्रीन टी के फायदे

ग्रीन टी पूरी बॉडी का रखरखाव करती है। यह विषैले पदार्थो को शरीर से बाहर निकालकर शरीर की बीमारियों से रक्षा करता है। ग्रीन टी के सेवन से पेट से जुडी बीमारियों से बचा जा सकता है। यह अपच, एसिडिटी, गैस जैसे समस्या को दूर करने में सहायक होता है। अतः अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते है।

ग्रीन टी पीने के नुकसान – Side Effects of Green Tea in Hindi

ग्रीन टी के कई तरह के फायदे है। लेकिन किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन करने से नुकसान भी उठाने पड़ सकते है। ग्रीन टी के नुकसान इस प्रकार है।

  1. अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से पेट दर्द, एसिडिटी, मतली और लिवर संबंधी समस्या हो सकती है।
  2. ग्रीन टी में कैफीन मौजूद होता है। इसलिए इसके अधिक सेवन से अनिद्रा, सिरदर्द, घबराहट और बेचैनी जैसी समस्या हो सकती हैं।
  3. ग्रीन टी में टैनिक एसिड नामक तत्व होता है, जिसकी वजह से दांतो में दाग हो सकते है।
  4. गर्भावस्था के दौरान ग्रीन टी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श कर ले। इसमें मौजूद कैफीन गर्भावस्था की अवधि को बढ़ा सकता है।
  5. ग्रीन टी में कैफीन होता है, जिस वजह से इसके अधिक सेवन से पाचन शक्ति ख़राब हो सकती है। यह पेट को ख़राब कर सकता है। इसलिए सिमित मात्रा में इसका सेवन करे।

ग्रीन टी पीने का सही तरीका

अब आप ग्रीन टी के फायदे के बारे में जान चुके है। क्या आप जानते है ग्रीन टी का सेवन कैसे करना चाहिए। यदि आपको ग्रीन टी के सेवन के बारे में सही जानकारी नहीं है, तो आपको इसके नुकसान भी झेलने पड़ सकते है। आइये जानते है ग्रीन टी का सेवन कैसे करे।

  1. रात्रि के समय ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाइये।
  2. खाली पेट कभी भी ग्रीन टी का सेवन न करे।
  3. आप खाना खाने के बाद ग्रीन टी का सेवन कर सकते है या फिर आप खाना खाने से पहले भी ग्रीन टी का सेवन कर सकते है।
  4. आप शहद के साथ में ग्रीन टी का सेवन कर सकते है। यह मिश्रण ज्यादा फायदा करता है।
  5. ग्रीन टी में कभी भी दूध व शक्कर मिक्स न करें।

FAQ

Q:  रात्रि के समय ग्रीन टी का सेवन क्यों नहीं करना चाइये ?
Ans :  रात्रि के समय ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाइये। इससे आपको अनिंद्रा व तनाव जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकते है।

Q:  ग्रीन टी का सेवन कब करना चाहिए ?
Ans :  ग्रीन टी का सेवन खाना खाने के बाद करना चाइये। इसके अलावा आप खाना खाने के 2 घण्टे पहले भी ग्रीन टी का सेवन कर सकते है। रात्रि के समय में ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाइये।

Q:  ग्रीन टी पीने के फायदे क्या क्या है ?
Ans :  ग्रीन टी पीने से शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। इसके सेवन से पेट से सम्बंधित बीमारी नहीं होती है। साथ ही यह बल व स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। यह शरीर से विषैले पदार्थो को बाहर निकालने में सहायक है। ग्रीन टी पूरी बॉडी को स्वस्थ बनाये रखता है।

Q:  खाली पेट ग्रीन टी पीने से क्या होता है ?
Ans :  खाली पेट ग्रीन टी कभी भी नहीं पीना चाहिए। इससे आपको पेट से जुडी समस्या जैसे एसिडिटी, गैस, अपच जैसी समस्या हो सकती है। सुबह के समय में खाली पेट ग्रीन टी नहीं पीना चाइये। ग्रीन टी पीने से पहले कुछ न कुछ अवश्य खा लेना चाइये।

Read More

  1. गर्म पानी के फायदे और नुकसान 
  2. लौकी का जूस पीने के फायदे और नुकसान 
  3. खीरा खाने के फायदे और नुकसान 
  4. अंजीर खाने के फायदे और नुकसान
  5. आयोडीन के फायदे, नुकसान,स्रोत और उपयोग

 

1 thought on “ग्रीन टी के फायदे : 12 green tea benefits in hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *