Skip to content

दिशा पाटनी का जीवन परिचय Disha Patani Biography in Hindi

दिशा पाटनी का जीवन परिचय Disha Patani Biography in Hindi

दिशा पाटनी का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, माता-पिता, बॉयफ्रेंड, फिल्मी करियर, मूवीज,अवार्ड्स, नेट वर्थ, उम्र, बॉडी लुक, पसंदीदा चीजे – Disha Patani Biography in Hindi, Birth, Education, Family, Mother-Father, Boyfriend, Age, Fimy Career, Movies, Body Look, Net worth, Controversy

Hello Friends, इस लेख में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का जीवन परिचय और दिशा पाटनी के जीवन की कहानी बताई जा रही है। इस लेख में आपको Disha Patani के फिल्मी करियर और उनके लव अफेयर्स के बारे में बताया जा रहा है। Disha Patani ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कैसे की ?

दिशा पटानी कौन है ?

दिशा पटानी एक प्रसिद्ध भारतीय मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। इसके बाद साल 2015 में उन्होंने तेलुगु फिल्म लोफर से अपने अभिनय की शुरुआत की।

बॉलीवुड फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में उन्होंने प्रियंका झा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से वह काफी सुर्ख़ियों में रही थी। उन्होंने कई हिट बॉलीवुड फिल्मो में काम किया है। दिशा हिंदी फिल्मो की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है।

दिशा पाटनी का जीवन परिचय Disha Patani Biography in Hindi

नाम दिशा पटानी
जन्म 13 जून 1992
जन्म स्थान बरेली, उत्तर प्रदेश, भारत
गृह नगर टनकपुर, उत्तराखंड, भारत
उम्र 31 साल (2023)
पेशा मॉडल और अभिनेत्री
राशि मिथुन
नागरिकता भारतीय
धर्म हिन्दू
जाति राजपूत
स्कूल ज्ञात नहीं है
कालेज एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा
शैक्षिक योग्यता कॉलेज ड्रॉपआउट – B.Tech CSE के दूसरे वर्ष में
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बॉयफ्रेंड अभिनेता पार्थ समथान , अभिनेता टाइगर श्रॉफ
रुचि किताबें पढ़ना, जिमनास्टिक और नृत्य करना
डेब्यू फिल्म तेलुगु फिल्म लोफर (2015)
कुल संपत्ति 70 करोड़ रूपये

Disha Patani Ka Look

लंबाई 5 फीट 7 इंच
वजन 52 kg
शारीरिक संरचना 34-26-34
आँखों का रंग काला
बालो का रंग भूरा
स्किन कलर फेयर

दिशा पाटनी का परिवार

पिता का नाम DSP जगदीश सिंह पाटनी
माता का नाम पद्मा पाटनी
बहन का नाम खुशबू पाटनी
भाई का नाम सूर्यांश पाटनी

दिशा पाटनी की पसंदीदा चीजें

पसंदीदा भोजन चाइनीज़ खाना, Donuts, Gummy Bears, Chocolate Elixirs, Freak Shakes, Banana Pancakes with Chocolate Hazelnut Whipped Cream
पसंदीदा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ
पसंदीदा अभिनेता रणबीर कपूर, जिम कैरी, लियोनार्डो डीकैप्रियो, अल्लू अर्जुन, अक्षय कुमार
पसंदीदा फिल्म बर्फ़ी
पसंदीदा रंग सफ़ेद, गुलाबी
पसंदीदा किताबें Only Love Is Real by Brian Weiss, Many lives, Many Masters by Brian Weiss
पसंदीदा जगह गोवा लंदन
पसंदीदा परफ्यूम Ralph Lauren Blue
पसंदीदा खेल क्रिकेट
पसंदीदा खिलाडी M.S धोनी

दिशा पाटनी का जन्म और परिवार – Disha Patani Biography in Hindi

दिशा पाटनी का जन्म 13 June 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में हुआ था। Disha Patani के पिताजी का नाम जगदीश सिंह पाटनी है, जो कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में DSP हैं। दिशा की माँ का नाम पद्मा पाटनी है, जो कि एक  एक गृहिणी हैं।

दिशा की बड़ी बहन खुशबू पटानी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। दिशा का एक भाई भी है, जिसका नाम सूर्यांश पाटनी है। बचपन में दिशा का सपना वायुसेना में पायलट बनना था।

दिशा राजपूत परिवार से तालुक रखती है। दिशा का परिवार मुख्य रूप से उत्तराखंड के टनकपुर से है। अपने पिता की नौकरी की वजह से उनके परिवार को बरेली में रहना पड़ा। बरेली में ही इनका बचपन बिता है।

दिशा पाटनी की शिक्षा – Disha Patani Education 

अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के लिए लखनऊ के एमिटी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। कॉलेज के दिनों में उनके पास मॉडलिंग के कई ऑफर आते थे।

इसके बाद उन्होंने B.Tech CSE के दूसरे वर्ष में अपना कॉलेज छोड़ दिया और साल 2013 के फेमिना मिस इंडिया में भाग लेने के लिए इंदौर चली गई। फिर उन्हें फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया। इसके बाद उन्होंने फिल्म हीरोपंती के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था।

दिशा पाटनी का करियर – Disha patani Filmy Career in hindi 

दिशा पटानी ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। इस दौरान उन्होंने कई टीवी विज्ञापन और मॉडलिंग असाइनमेंट किये। कैडबरी डेयरी मिल्क सिल्क के टीवी विज्ञापन के बाद दिशा को खास पहचान मिली।

साल 2015 में दक्षिण भारत के मशहूर निर्देशक पूरी जगन्नाथ की तेलुगु फ़िल्म लोफर से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने अपने कोस्टार वरुण तेज़ के साथ काम किया था। इस फ़िल्म में उन्होंने एक हैदराबादी लड़की की भूमिका निभाई थी।

फिल्म में इनके अभिनय की खूब तारीफ की गई थी। हालाँकि इस फिल्म से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली थी।

साल 2016 में दिशा पाटनी ने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर बनी बायोपिक फिल्म “धोनी एन अनटोल्ड स्टोरी” में शानदार अभिनय किया। इस फिल्म में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की पहली प्रेमिका प्रियंका झा की भूमिका निभाई।

इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने MS धोनी का किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। दिशा की यह पहली हिंदी फिल्म थी। इससे पहले उन्होंने फिल्म हीरोपंती के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था।

इसी वर्ष उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ एक म्यूजिक वीडियो “बेफ़िक्रा” में काम किया। यह सॉन्ग काफी हिट हुआ था। इस सॉन्ग को T-Series के द्वारा मीत ब्रदर्स द्वारा बनाया गया था। अब तक दिशा ने बॉलीवुड में अपने लिए खास जगह बना ली थी। साल 2017 में फिल्म Kung Fu Yoga में काम किया।

इसके बाद उन्होंने साल 2018 में बाघी फ़िल्म का अगला पार्ट बाघी 2 में टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनय किया। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ की गई थी। यह फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।

इसक बाद साल 2019 में उन्होंने फिल्म भारत में सलमान खान के साथ काम किया। साल  2020 में आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म मलंग में काम किया। इसके बाद मार्च 2020 में फिल्म बागी 3 के एक गाने में उन्होंने काम किया।

फिर साल 2021 में दिशा ने सलमान खान के साथ प्रभु देवा की एक्शन फिल्म राधे में काम किया, जो कि एक फ्लॉप फिल्म रही। साल 2022 में दिशा ने तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में काम किया।

इसी वर्ष उन्होंने KTina, फिल्म योद्धा में काम किया। साल 2023 में वह फिल्म Project K में नजर आएगी। दिशा ने अधिकतर हिट फिल्मो में काम किया है। उनका फिल्मी करियर शानदार रहा है और अभी भी वह हिंदी फिल्मो में काम कर रही है। आगे भी वह फिल्मो में काम करती रहेगी।

दिशा पाटनी के म्यूजिक वीडियो – Disha Patani Music Video

  1. साल 2016 में Befikra – Meet Brothers, Aditi Singh Sharma
  2. साल 2019 में Har Ghoont Mein Swag – Badshah

दिशा पाटनी की फिल्मे – Disha Patani Movies

साल फिल्म का नाम भूमिका
2015 Loafer Mouni
2016 M.S. Dhoni: The Untold Story Priyanka Jha
2017 Kung Fu Yoga Asmita
2018 Welcome To New York Herself
2018 Baaghi 2 Neha Rawat
2019 Bharat Radha Mathur
2020 Malang Sara Nambiar
2020 Baaghi 3 Herself
2021 Radhe Diya Abhyankar
2022 KTina  
2022 Ek Villain Returns  
2022 Yodha  
2023 Project K  

दिशा पाटनी को मिले अवार्ड्स – Disha Patani Awards

  1. साल 2016 में फ़िल्म MS धोनी : एन अनटोल्ड स्टोरी के लिए दिशा को सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए स्क्रीन अवार्ड दिया गया।
  2. साल 2016 में सर्वश्रेष्ठ अभिनय पदार्पण (महिला) के लिए स्टारडस्ट अवार्ड दिया गया।
  3. साल 2017 में फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार
  4. फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए सबसे मनोरंजक अभिनेता पदार्पण की श्रेणी में बिग ज़ी एंटरटेनमेंट फेमल अवार्ड दिया गया।
  5. साल 2020 में द टाइम्स ऑफ़ इंडिया द्वारा दिशा पाटनी को द टाइम्स मोस्ट डिज़ायरेबल वुमन लिस्ट में नंबर 3 पर स्थान दिया गया।

दिशा पाटनी से जुड़े विवाद – Disha Patani Controversy 

जन्म तारीख को लेकर विवाद

एक बार वह अपनी उम्र व जन्म तारीख को लेकर विवाद में फस चुकी है। कई लोगो का कहना है कि वह अपनी उम्र छिपा रहा है। साल 2012 में  उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी जन्म तारीख 13 जून 1992 बताया।

लेकिन साल 2016 में उन्होंने अपनी जन्म तारीख 27 जुलाई 1995 बताई। हालाँकि इनकी जन्म तारीख को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुयी है। दिशा बॉलीवुड में सबसे कम उम्र की अभिनेत्रियों में शामिल है।

लॉकडाउन नियमो का उल्लंघन करने पर विवाद

2 जून 2021 को दिशा पटानी को टाइगर श्रॉफ के साथ बांद्रा पुलिस द्वारा COVID-19 लॉकडाउन के नियमो का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया।

पुलिस ने दिशा व टाइगर और उनके ड्राइवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया था। क्यूंकि वे दोनों कर्फ्यू  होने के बावजूद दोपहर 2 बजे के बाद सड़क पर घूम रहे थे।

दिशा पाटनी का बॉयफ्रेंड – Disha Patani Boyfriend 

सबसे पहले दिशा पाटनी टीवी सीरियल “कैसी ये यारियां” के अभिनेता पार्थ समथान के साथ रिलेशनशिप में थी। बाद में फिल्म बाघी-2 से दिशा टाइगर श्रॉफ को डेट करने लगी। तभी से दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त भी है। दोनों अक्सर साथ में घूमते हुए नजर आते है।

दिशा पाटनी की नेट वर्थ – Disha Patani Net Worth

दिशा पाटनी फिल्मो व मॉडलिंग से लगभग महीने के 2 से 5 करोड़ रुपये कमा लेती है। दिशा पाटनी की नेट वर्थ 70 करोड़ रूपये है। इसके अलावा इनके पास लक्ज़री गाड़ी भी है।

दिशा पटानी से जुड़ी रोचक जानकारियाँ – Interesting Facts About Disha Patani in hindi

  1. दिशा किसी प्रकार का कोई नशा नहीं करती है।
  2. साल 2013 में मिस इंदौर प्रतियोगिता में दिशा उपविजेता रही थीं।
  3. साल 2015 में तेलुगु फ़िल्म लोफर से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
  4. साल 2016 में उन्होंने फिल्म MS धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
  5. उन्होंने फिल्म हीरोपंती के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था।
  6. वह करण जौहर की फिल्म No Sex Please में काम करने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश वह फिल्म नहीं बन पाई।
  7. अपनी कॉलेज की पढ़ाई के दौरान उन्हे मॉडलिंग के कई ऑफर मिले, जिस वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई बिच में ही छोड़ दी।
  8. फिल्मी करियर बनाने से पहले वह मॉडलिंग दुनिया की जानी-मानी हस्ती थी।
  9. साल 2016 में उन्होंने जैकी चैन के साथ कुंग फू योगा नामक फिल्म बनाई।
  10. दिशा हिप-हॉप, सालसा और ब्रेक डांस में भी प्रशिक्षित हैं।
  11. बचपन में दिशा का सपना वायु सेना में पायलट बनना था।
  12. दिशा की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में लेफ्टिनेंट हैं।
  13. दिशा के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में DSP के पद पर कार्यरत हैं।

आशा करता हूँ आपको यह लेख दिशा पाटनी का जीवन परिचय Disha Patani Biography in Hindi अच्छा लगा होगा। दिशा ने कम उम्र में ही अपना बॉलीवुड करियर बना लिया था। वह काफी सुन्दर व हॉट अभिनेत्री है। यदि इस लेख से सम्बंधित आपकी कोई प्रतिक्रिया हो तो आप कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख सकते है।

FAQ

Q :  दिशा पाटनी का बॉयफ्रेंड कौन है ?
Ans :  पहले वह टीवी सीरियल “कैसी ये यारियां” के अभिनेता पार्थ समथान के साथ रिलेशनशिप में थी। बाद में फिल्म बाघी-2 से दिशा टाइगर श्रॉफ को डेट करने लगी। तब से दिशा पाटनी का बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ है।

Q :  दिशा पटानी कौन है ?
Ans :  Disha Patani एक प्रसिद्ध भारतीय मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री हैं।

Q :  Disha Patani का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  13 जून 1992 को बरेली, उत्तर प्रदेश में हुआ था।

Q :  Disha Patani किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था ?’
Ans :  एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से

Q :  Disha Patani के माता-पिता कौन है ?
Ans :  Disha Patani के पिताजी का नाम जगदीश सिंह पाटनी है, जो कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में DSP हैं। दिशा की माँ का नाम पद्मा पाटनी है, जो कि एक एक गृहिणी हैं।

Q :  Disha Patani की बहन का नाम क्या है ?
Ans :  दिशा की बड़ी बहन खुशबू पटानी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं।

Read More

  1. अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय 
  2. मानुषी छिल्लर के विचार 
  3. मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय
  4.  डॉ विवेक बिंद्रा के अनमोल वचन  
  5. हरनाज कौर संधू का जीवन परिचय
  6. काजोल का जीवन परिचय

1 thought on “दिशा पाटनी का जीवन परिचय Disha Patani Biography in Hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *