Skip to content

नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी : Singer Neha Kakkar biography in Hindi

नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी-Neha Kakkar biography in Hindi

नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी, नेहा कक्कड़ का जीवन परिचय, नेहा कक्कड़ की जीवनी (Neha Kakkar ki jiwani), शिक्षा, परिवार, भाई, माता-पिता, करियर, गानें, बॉयफ्रेंड, अवार्ड, पति, हाइट, जन्म, (Neha Kakkar biography in Hindi, Neha Kakkar success story in Hindi, Birth, Education, Family, Brother, Mother and Father, Career, Songs, Husband, Hight, Wight, Boyfriend ) की जानकारी।

नेहा कक्कड़ एक भारतीय प्लेबैक सिंगर (पार्श्व गायिका) है। वर्तमान में वह भारत की बेस्ट फीमेल सिंगर है। वह सुन्दर होने के साथ साथ बहुत क्यूट भी है। खासतौर पर उनकी स्माइल उनकी खूबसूरती पर चारचाँद लगाते है। उन्होंने सिंगिंग में अपना करियर बनाने के लिए बहुत मेहनत की है।

खासतौर पर उनके भाई टोनी कक्कर और उनकी छोटी बहन सोनू कक्कर ने काफी मदद की है। नेहा ने अपनी सुरीली आवास से लाखो लोगो को अपना दीवाना बनाया है। नेहा ने अपने मधुर गानों से बॉलीवुड में जगह बनाई है। उन्होंने कई फिल्मो में एक से बढ़कर एक गाना गया है। वर्तमान में करोडो लोग नेहा के गानों का इंतजार करते है।

नेहा कक्कड़ ने सफलता पाने के लिए कई समस्याओ का सामना किया है। उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा है। उनके पास ऑडिशन देने के लिए पैसे नहीं होते थे। लेकिन उनके भाई टोनी व बहन सोनू जैसे तैसे करके उन्हें ऑडिशन दिलाने ले जाते थे। लेकिन आज वह अपनी आवाज व सुपरहिट गानों के दम पर सफलता के मुकाम पर है।

नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी- Neha Kakkar success story in Hindi

नेहा को सेल्फी क्वीन (Selfi Queen) व शकीरा के नाम से भी जाना जाता है। साल 2006 के टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल-2 में उन्होंने भाग लिया था। साल 2008 में उन्होंने मीत ब्रदर्स द्वारा कंपोज्ड एल्बम “नेहा द रॉक स्टार” से अपने गाने की शुरुआत की थी।

इसके बाद उनका इंटरेस्ट डांस और मॉडलिंग की तरफ भी बढ़ा। आज वह कई तरह के लाइव शो कर चुकी है। इसके अलावा वह जगराता में भी गाना गा चुकी है। नेहा सोशल मीडिया पर बहुत फेमस है। आये दिन वह अपनी सेल्फी डालती रहती है। आइये जानते है नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी  (Neha Kakkar ki jiwani), नेहा कक्कड़ का जीवन परिचय (Neha Kakkar success story in Hindi)

नेहा कक्कड़ का जीवन परिचय- Neha Kakkar biography in Hindi

नाम नेहा कक्कड़
निकनेम शकीरा, सेल्फी क्वीन
जन्म 6 जून 1988
उम्र 34 years (2022)
जन्म स्थान ऋषिकेश, उत्तराखंड, भारत
गृह नगर दिल्ली
शिक्षा 11th पास
स्कूल न्यू होली पब्लिक स्कूल, दिल्ली
पेशा प्लेबैक सिंगर (पार्श्व गायिका), मॉडल और डांसर
नागरिकता भारतीय
धर्म हिन्दू
पिता का नाम ऋषिकेश कक्कड़
माता का नाम नीति कक्कड़
भाई का नाम टोनी कक्कड़
बहन का नाम सोनू कक्कड़
पति का नाम रोहनप्रीत सिंह
बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली
पहला एल्बम नेहा द रॉकस्टार (मीत ब्रदर के साथ)
पहला फिल्मी गाना फिल्म ब्लू (साल 2009) गाने का नाम “बालू- ब्लू थीम”
रूचि सिंगिंग, क्लिकिंग सेल्फी, डांस, ट्रैवेलिंग,

नेहा कक्कर का लुक- Neha Kakkar Look

लम्बाई 4 फीट 9 इंच
वजन 52 kg
शारीरिक बनावट सीना 32 इंच, कमर 28 इंच , हिप 32 इंच
स्किन कलर फेयर
बालों का कलर भूरा
आँखों का कलर काला

नेहा कक्कड़ की पसंद- Neha Kakkar Choice

पसंदीदा अभिनेता शाहरुख़ खान, गोविंदा
पसंदीदा अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज़, दीपिका पादुकोन
पसंदीदा फ़िल्म द शौकीन्स
पसंदीदा म्यूजिशियन ए. आर. रहमान, यो यो हनी सिंह, बोहेमिया, न्य्वान और शानों डोनाल्ड
पसंदीदा रंग काला, ग्रे, रॉयल ब्लू
पसंदीदा खेल क्रिकेट
पसंदीदा कार BMW, Mercedes Benz
पसंदीदा खाना मूंग का हलवा, फ्रेंच फ्राइज, रसगुल्ला, रागी चिप्स,आलू पराठा, घर का बना साधारण खाना
पसंदीदा हॉलीडे प्लेस गोवा, मनाली, दुबई, नई यॉर्क
पसंदीदा फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, कुछ कुछ होता है
पसंदीदा डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा

नेहा कक्कड़ का जन्म और परिवार – (नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी )

नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून 1988 को उत्तराखंड के ऋषिकेश शहर में हुआ था। नेहा कक्कड़ के माता-पिता का नाम ऋषिकेश कक्कड़ व  नीति कक्कड़ ह। नेहा के पिताजी एक प्राइवेट कमपनी में जॉब करते है। जबकि उनकी माँ एक हाउसवाइफ है। सिंगिंग में करियर बनाने से पहले नेहा का परिवार एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलोंग करता था। । नेहा कक्कड़ का बचपन दिल्ली में बिता था।

नेहा का एक भाई व बहन भी है – भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू कक्कड़। नेहा को गायिकी की प्रेरणा अपनी बहन सोनू से मिली थी। उनकी बहन भी एक सिंगर है। जबकि नेहा का भाई एक म्यूजिक डायरेक्टर है। नेहा की फैमिली में कुल 5 लोग है, जिनमें वह सबसे छोटी है। घर में सब लोग नेहा से बहुत प्यार करते है।

उनकी बहन सोनू को गायिकी का बहुत शोक है। उन्होंने अपनी बहन से ही गायिकी की प्रेरणा लेकर सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा था। नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने 5 साल की उम्र में धार्मिक भजन गाना शुरू कर दिया था। इस काम के लिए परिवार के सदस्यों ने नेहा को बहुत सपोर्ट किया।

नेहा कक्कड़ की शिक्षा -(कक्कड़ सक्सेस स्टोरी)

नेहा कक्कड़ का जन्म ऋषिकेश में हुआ था, लेकिन उनका बचपन राजधानी दिल्ली में बीता था। इसलिए उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यही से हासिल की थी। नेहा ने अपनी 11th तक की पढ़ाई न्यू होली पब्लिक स्कूल, दिल्ली से की थी। जब वह 11th कक्षा में थी, तब उन्होंने एक रियलिटी शो इंडियन आइडल-2 में भाग लिया था।

वह इस रियलिटी शो में सलेक्ट हो गयी थी। लेकिन आगे के कुछ राउंड बाद वह रियलिटी शो से बहार हो गयी थी। इसके बाद उन्होंने गायिका में करियर बनाने के लिए बहुत मेहनत की। अपने इस व्यस्त जीवन से वह आगे की पढ़ाई के लिए समय नहीं निकल पाई। उन्होंने कक्षा 11th के बाद पढ़ाई छोड़ दी और गायिकी की तरफ अपना रुझान बढ़ाया।

नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी– Neha Kakkar Success Story in Hindi

नेहा कक्कड़ का बचपन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने गरीबी देखी है। वह अपने परिवार के साथ में ऋषिकेश में एक छोटे से घर में रहती थी। वे लोग एक छोटे से कमरे में बेंच लगाकर खाना बनाते थे और खाना खा कर उसी कमरे ने सो जाते थे। लेकिन नेहा ने इन सब समस्याओं को अपनी कामयाबी के रास्ते में नहीं आने दिया।

नेहा के इरादे व हौसले बुलंद थे। उन्होंने 11th पास करने के बाद साल 2006 में एक रियलिटी शो इंडियन आइडियल-2 में भाग लिया। इस शॉ में कुछ राउंड बाद जजों ने ख़राब गाना बताकर नेहा को शॉ से बहा कर दिया था। लेकिन नेहा ने हार नहीं मानी और पूरी लगन से मेहनत की। चूँकि इस शॉ के माध्यम से नेहा की आवाज लोगो तक पहुँच गई थी।

रियलिटी शो से रिजेक्ट होने के बाद नेहा ने वर्ष 2008 में मीत ब्रदर्स के साथ में खुद का एल्बम लॉन्च किया था। नेहा के इस एल्बम का नाम “नेहा द रॉक स्टार” है। इस एल्बम के माध्यम से नेहा की मधुर आवास लोगो तक पहुंची। इसके बाद नेहा के पास कई ऑफर आये और उन्होंने कई हिट गाने भी दिए है।

वर्ष 2010 में फिल्म “इसी लाइफ में” में नेहा को काम करने का अवसर मिला। साल 2013 में उन्होंने “फटा पोस्टर निकला हीरो” के लिए एक गाना ‘धतिंग नाच’ गया था। इसके बाद नेहा ने साल 2014 में हनी सिंह के साथ “सनी सनी” गाना गाया था। नेहा ने फिल्म क़्वीन में “लन्दन ठुमकदा” गाने को अपनी आवाज दी। उनका यह गाना काफी हिट रहा था। (नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी )

इसके बाद नेहा कक्कड़ ने एक से बढ़कर एक हिट गाने बॉलीवुड को दिए है। नेहा के गानों ने बॉलीवुड पर एक अमिट छाप छोड़ी है। नेहा ने फिल्म “बिंदास” का गाना “पार्टी शूज” को अपनी आवाज दी है। इसके बाद उन्होंने फिल्म “कोकटेल” का गाना “सेकंडहैण्ड जवानी, कर गई चुल, जादू की झप्पी, हमने पी रखी है – जैसे सुपर हिट गाने गए है। नेहा ने पंजाबी गाना “प्यार ते जगुआर” भी गाया है।

उन्होंने फिल्म “जेल” का रीमिक्स गाना “बरेली के बाज़ार” गाना गाया है। उन्होंने एक बंगाली फिल्म में भी अपनी मधुर आवाज से गाना गाया है।  नेहा ने “कार में संगीत बाजा” गाने से अपने चाहने वालो का काफी मनोरंजन किया था। यह गाना काफी हिट हुआ था। इसमें नेहा ने एक मॉडल के रूप में अभिनय किया था।

नेहा कक्कड़ हिमांश कोहली, हनी सिंह, जस्सी गिलल (पंजाबी सिंगर) के साथ में हिट गाने गा चुकी है। नेहा कक्कड़ ने अब तक कई एल्बम व फिल्मों में सुपरहिट गाने गाये है। नेहा कक्कड़ को जिस शॉ से रिजेक्ट कर दिया गया था, वह उसी शॉ की जज भी रह चुकी है। इसके अलावा वह Zea TV के शॉ सारे गा मा पा और लिटिल चैम्प टीवी शो सीजन-6 की जज रह चुकी है।

नेहा कक्कड़  कॉमेडी सर्कस के तानसेन में काम कर चुकी है। वह स्टार प्लस के शॉ जो जीता वही सुपरस्टार में भी भाग ले चुकी है। नेहा कक्कड़ ने कलर्स पर आने वाले फेमस शॉ का शीर्षक- “ना आना इस देश मेरी लाडो” को अपनी आवाज दी है। इसके अलावा नेहा के पंजाबी गाने भी काफी लोकप्रिय है। जिनमें “जैगुआर ते प्यार और वे रंजा वे माहिया” जैसे सुपरहिट गाने शामिल है।

नेहा अपनी कड़ी मेहनत व गायिकी के अनुभव से जज बन पाई है। दरअसल नेहा को बचपन से ही सिंगिंग का शोक था। गायिका की प्रेरणा उन्हें अपनी बहन सोनू से मिली थी, जो की खुद भी एक सिंगर है। वह 5 साल की उम्र से ही जगरातों में भजन गाने लगी थी। शायद नेहा का यही रुझान उन्हें कामयाबी (Neha kakkad success) की तरफ लेकर गया।

नेहा को एक कामयाब सिंगर बनने में परिवार से काफी सपोर्ट मिला था। खासकर नेहा के भाई- टोनी कक्कड़ व बहन- सोनू कक्कड़ ने काफी मदद की थी। ये नेहा को ऑडिशन दिलाने ले जाते है और उसक हौसला बढ़ाते थे। लेकिन आज वह इंडिया की सबसे पॉपुलर फीमेल सिंगर है। वह अपनी गायिकी के दम पर टॉप सिंगर्स की लिस्ट में अपना नाम जुड़ा चुकी है।

नेहा कक्कड़ के गाने- (नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी )

नेहा कक्कड़ ने अपनी सुरीली व मधुर आवाज से अनेक फिल्मों में गाने गाये है, जिनमें ज्यादातर हिट साबित हुए है। जब वह सिंगिंग में संघर्ष  कर रही थी, तब उनके कुछ गाने फ्लॉफ़ हुए थे। लेकिन आज उनका हर गाना सुपरहिट जाता है।

आपको बता दे कि 2006 में नेहा को इंडियन आइडल से रिजेक्ट किया गया था। लेकिन आज 2021 मे वह उसी शो की जज है। जिंदगी की शुरुआत जहां से हुई थी, वापिस वही पर आ गयी है। यहाँ में आपको कुछ फिल्मों सुपरहिट गाने बता रहा हूँ। नेहा कक्कड़ ने फिल्मों के अलावा अपने खुद के भी कई सिंगिंग एल्बम निकाले है।

YEARS (वर्ष) Songs (गाने) Film (फिल्म)
2009 हाय रामा मेहरबानी
2009 बरेली के बाजार में जेल
2012 सेकेंड हैंड जवानी कॉकटेल
2013 धतिंग नाच फटा पोस्टर निकला हीरो
2013 जादू की झपी Ramaiya Vastavaiya
2013 बोतल खोल Prague
2014 सनी सनी Yaariyan (यारियां)
2014 लंदन ठुमकदा Queen
2015 एक पहेली लीला एक दो तीन चार
2015 गब्बर इज बैक आओ राजा
2016 कर गई चुल Kapoor & Sons
2016 मिले हो तुम Fever
2016 काला चश्मा Baar Baar Dekho
2016 हमने पी रखी है सनम रे
2017 बद्री की दुल्हनिया Badrinath Ki Dulhania
2017 चीज़ बड़ी Machine
2018 दिलबर Satyameva Jayate
2018 आंख मारे Simmba
2019 कोका कोला Luka Chuppi
2019 ओ साकी साकी Batla House
2020 एक तो कम ज़िंदगानी Marjaavaan
2020 गर्मी Street Dancer 3D
2020 लेम्बोर्गिनी Jai Mummy Di

नेहा कक्कड़ का बॉयफ्रेंड

नेहा कक्कड़ का बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली थे। ये दोनों काफी लम्बे समय से रिलेशनशिप में थे लेकिन किसी कारणवश इनका ब्रेकअप हो गया था। सितंबर 2018 में एक टीवी शॉ में नेहा कक्कड़ ने अपने रिश्ते का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। लेकिन उससे पहले ही यह जोड़ी टूट गई।

कुछ महीने बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से इनके ब्रेकअप होने की खबर मिली थी। चूँकि हिमांश कोहली भी एक अभिनेता हैं। लेकिन वर्तमान में नेहा कक्कड़ शादीशुदा है। उन्होंने रोहनप्रीत सिंह से शादी की है, जो की एक सिंगर है।

नेहा कक्कड़ की शादी

नेहा कक्कड़ ने बहुत जल्दी में शादी की थी। उन्होंने 24 अक्टूबर 2020 को पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ दिल्ली में एक गुरुद्वारे में शादी की थी। उन्होंने डेट-वेट कुछ नहीं किया बल्कि रोहन से मिलने के 3 महीने बाद सीधा शादी की थी।

नेहा किसी भी तरह के रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहती थी। जब रोहन ने नेहा को प्रोपोज़ किया था, तब नेहा ने रिलेशनशिप में आने के लिए मना कर दिया था। उन्होंने 3 महीने तक एक दूसरे से बाते की और 3 महीने बाद शादी कर ली। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते है।

दरअसल इनके अफेयर के बारे में किसी को पता नहीं था। कोई नहीं जनता था, इन दोनों का पैच-अप कब हुआ और कब इन्होने शादी कर ली। नेहा की शादी में उर्वशी ढोलकिया, बानी संधू और जस्सी लोहका भी शामिल थे। नेहा कक्कड़ की शादी में बहुत कम लोग शामिल हो पाए थे।

नेहा कक्कड़ के अवार्ड्स और सम्मान

नेहा कक्कड़ सुरीली, मधुर व अपने मिठास भरे गानों के लिए जानी जाती है। उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दिए है। नेहा को अपने काम और हिट गानों के लिए (नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी –Neha kakkad Life story in hindi) उन्हें सम्मान देने के लिए कुछ अवार्ड्स दिए गए, जो इस प्रकार है।

  1. साल 2015 में नेहा कक्कड़ को बॉलीवुड हंगामा सुपर्स चॉइस म्यूजिक अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था। यह नामांकन नेहा को 2014 में फिल्म “द शौक़ीन” के गाने “मनाली ट्रांस” के लिए मिला था।
  2. साल 2016 में उन्हें Punjabi Music Award for Best Duo/Group से सम्मानित किया गया था।
  3. साल 2017 में नेहा को Punjabi Music Best Duet Vocalist अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  4. साल 2017 में ही नेहा को Zee Rishtey Award का Favourite Judge होने के लिए मिला।
  5. साल 2018 में ब्रिट एशिया टीवी संगीत पुरस्कार द्वारा फिल्म “सत्यमेव जयते” में “दिलबर” गाना गाने के लिए बॉलीवुड ट्रैक ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया।
  6. साल 2020 में नेहा कक्कड़ को मिर्ची सोशल मीडिया आइकॉन ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया।

नेहा कक्कड़ के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ

  1. नेहा कक्कड़ का जन्म ऋषिकेश उत्तराखंड में हुआ था। लेकिन बाद में उनका परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया।
  2. नेहा पहली बार इंडियन आइडल 2 शॉ में नजर आयी थी। उनकी लाइफ जर्नी यही से शुरू हुई थी।
  3. नेहा कक्कड़ ने 5 साल की उम्र में धार्मिक भजन गाना शुरू कर दिया था। उनका गायिकी के प्रति काफी रुझान था।
  4. उनका “SRK Anthem” गाना यूट्यूब पर काफी वायरल हुआ था।
  5. उन्हें किसी प्रकार के नशे की लत नहीं है। वह शराब व धूम्रपान से नफ़रत करती है।
  6. वर्ष 2008 में नेहा ने मीत ब्रदर्स के साथ अपना पहला एल्बम “नेहा-द रॉक स्टार” लॉन्च किया।
  7. उन्होंने दलेर मेहंदी और इंडियन ओसियन बैंड के राहुल राम के साथ “प्रो कबड्डी लीग” में राष्ट्रीय गान गाया था।
  8. नेहा कक्कड़ का हिमांश कोहली के साथ अफैर था, जिनका बाद में ब्रेकअप हो गया था।
  9. नेहा कक्कड़ ने फिल्म “यारिया” का सुपरहिट गाना  “सनी सनी” को यो-यो हनी सिंह के साथ गाया था।
  10. नेहा को सूफ़ी ट्रैक बहुत पसंद है। इसी कारण वह नुसरत फतेह अली खान की फैन है।
  11. वह मुंबई ऑडिशन देने के लिए अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ आई थी।
  12. नेहा कक्कड़ ने 11th तक की शिक्षा प्राप्त की है।
  13. नेहा कक्कड़ को सेल्फी क़्वीन के रूप में जाना जाता है। उन्हें सेल्फी लेना बहुत पसंद है।
  14. नेहा कक्कड़ को भारतीय शकीरा भी कहा जाता है।
  15. नेहा अब तक की सबसे ज्यादा पेमेंट लेनी वाली गायिका है।
  16. नेहा अपने एक गाने के लगभग 1.5 लाख रूपये लेती है।
  17. नेहा कक्कड़ के पिताजी एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे और खाली समय में कॉलेज के बाहर समोसे की दुकान लगाते थे।

नेहा कक्कड़ की नेट वर्थ 

लगातार स्ट्रगल के बाद नेहा (Neha kakkad struggle) कक्कड़ टॉप फीमेल सिंगर में शामिल है। वह अपने गानों के लिए 1.5 से 2 लाख रूपये लेती है। इसके अलावा वह अपने एक गाने से लगभग 30 लाख रूपए कमा लेती है। नेहा की सालाना आय लगभग 5 करोड़ है। जबकि नेहा कक्कड़ की नेटवर्थ लगभग 15 मिलियन डॉलर है।

नेहा ने यहां तक का सफर बड़े स्ट्रगल के साथ किया है। उन्होंने गरीबी देखी है। यह मुकाम नेहा ने अपने कड़े संघर्ष से हासिल किया है। आने वाले समय में नेहा की नेट वर्थ ओर बढ़ने वाली है। (नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी )

यह लेख नेहा कक्कड़ की जीवनी (Neha kakkad ki jiwani) व नेहा कक्कड़ की सफलता (Neha Kakkar success story in Hindi) से सम्बंधित था। आशा करते है आपको नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी (Neha kakkad Biography) अच्छी लगी होगी। आपको बता दे कि नेहा का दिल एकदम दरियादिल है। ज्यादातर लोग दौलत के नशे में घामड़ी और अभिमानी हो जाते है। लेकिन नेहा कक्कड़ के विषय में ऐसा नहीं है।

वह हमेशा गरीब लोगो की सहायता करने के लिए तैयार रहती है। वह इंडियन आइडल के शो में आए दिन लोगों की मदद करती रहती है।  नेहा कक्कड़ दिल की बहुत अच्छी है। उन्होंने बहुत लोगों की मदद की है। किसी भी व्यक्ति को यदि पैसों से सम्बंधित परेशानी होती है, तो वह उन्हें पैसे देकर उनकी समस्या हल कर देती है।

FAQ

Q :  नेहा कक्कड़ का जन्म कब हुआ था ?
Ans :  6 जून 1988

Q :  नेहा कक्कड़ का जन्म कहाँ हुआ था ?
ऋषिकेश, उत्तराखंड

Q :  नेहा कक्कड़ ने अपना बचपन कहाँ बिताया था ?
दिल्ली में

Q :  नेहा कक्कड़ ने कहाँ तक पढ़ाई की है ?
11th कक्षा तक

Q :  गायिकी की प्रेरणा नेहा कक्कड़ को किससे मिली थी ?
अपनी बहन सोनू कक्कड़ से

Q :  नेहा कक्कड़ के पिता जी क्या करते थे ?
एक प्राइवेट कंपनी में जॉब

Q :  नेहा कक्कड़ ने किसके साथ शादी की थी ?’
पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह

Q :  नेहा कक्कड़ के पिता का नाम क्या है ?
ऋषिकेश कक्कड़

Q :  नेहा कक्कड़ की माँ कौन है ?
नीति कक्कड़

Q :  नेहा कक्कड़ का भाई क्या काम करता है ?
नेहा कक्कड़ का भाई एक म्यूजिक डायरेक्टर है।

Q :  नेहा कक्कड़ का बॉयफ्रेंड कौन है ?
हिमांश कोहली

Q :  नेहा कक्कड़ ने शादी कब की थी ?
24 अक्टूबर 2020

Q :  नेहा कक्कड़ का पहला गाना कौनसा था ?
नेहा-द रॉक स्टार

Q :  नेहा कक्कड़ ने अपना पहला ऑडिशन कब दिया था ?
साल 2006 के इंडियन आइडल शॉ में

Read also

  1. सुंदर पिचाई की जीवनी
  2. संदीप माहेश्वरी सक्सेस स्टोरी 
  3. डॉ विवेक बिन्द्रा की सफलता की कहानी 
  4. जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करे ?
  5. रितेश अग्रवाल की सक्सेस स्टोरी

3 thoughts on “नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी : Singer Neha Kakkar biography in Hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *