Skip to content

पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र क्या है ? Study में मन लगाने के 21 अचूक टोटके

पढ़ाई में मन कैसे लगाए

पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र क्या है ? Study में मन लगाने के 21 अचूक टोटके। पढ़ाई में मन कैसे लगाए ?  ”Padhayi  Me Man Kaise Lagaye ” यह समस्या लगभग सभी स्टूडेंट्स की होती है। जो स्टूडेंट्स पढ़ने में कमजोर है वो भी पढ़ना चाहता है और जो स्टूडेंट्स पढ़ाई में इंटेलीजेंट है वो तो पढ़ते ही है। कमजोर स्टूडेंट्स के मन में सवाल होता है कि मैं पढ़ाई कैसे करू कि मेरा मन पढ़ाई में लग जाये (पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र क्या है)। टैलेंटेड स्टूडेंट्स ऐसी कोनसी स्टडी टिप्स अपनाते है जिससे उनका मन पढ़ाई में लगा रहता है। हर स्टूडेंट्स की इच्छा होती है कि वह क्लास में टॉप करे। अच्छे मार्क्स से पास हो। जल्दी पढ़ाई करके अच्छी जॉब लगे। मैं आपको यहां ऐसे ही कुछ best study tips in hindi (Study में मन लगाने के 21 अचूक टोटके) में बताऊंगा जिन्हे फॉलो करने के बाद आपका मन पढ़ाई में अवश्य लगेगा।

Table of Contents

पढ़ाई में मन लगाने की आवश्यकता

देखो हर सफलता का रास्ता पढ़ाई से ही गुजरता है। इसीलिए सफल व्यक्ति बनने के लिए पढ़ाई तो करनी पड़ेगी। सेक्सपियर भी कहते है कि वह सफलता किस काम की जिसमे मेहनत का पसीना न हो। अतः सफल होने के लिए , क्लास में टॉप करने के लिए आपको अपने सुख सुविधा तो छोड़नी पड़ेगी और मेहनत का रास्ता चुनना पड़ेगा। एक्चुअली स्टूडेंट लाइफ ऐसी होती है यदि आप जिंदगी के 20 साल मन लगाकर पढ़ाई करते है तो आपके आने वाले जिंदगी में चार चाँद लग जाते है। और यदि आप स्टूडेंट लाइफ में मौज करते है। पढ़ाई नहीं करते है तो आपके पूरी लाइफ बेकार रहती है। आपको कुछ खास सफलता नहीं मिलती है। यदि आपको भी सफलता का स्वाद चकना है ,क्लास में टॉप करना है , अच्छे मार्क्स लाने है , जल्दी नौकरी प्राप्त करनी है तो आपको पढ़ाई (Padhayi  Me Man Kaise Lagaye)करने की जरूरत है। पढ़ाई के बिना आप सफल नहीं बन सकते है।

पढ़ाई में मन नहीं लगने के कारण

आज के माहौल में पढ़ाई में ध्यान नहीं लगने के बहुत सारे कारण हो सकते है। पढ़ाई में ध्यान (Padhayi  Me Man Kaise Lagaye)  नहीं लगने के कारण कुछ स्टूडेंट्स के लिए समान हो सकते है जबकि कुछ के लिए भिन्न भी हो सकते है। आइये जानते है पढ़ाई में मन नहीं लगने के कारण।

1. जीवन में लक्ष्य न होना

यदि आपके जीवन का लक्ष्य नहीं है। आप जीवन में क्या करना चाहते है। आपकी पढ़ाई का सही उद्देश्य नहीं है तो इस स्थिति में आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए जीवन में लक्ष्य का होना बहुत जरुरी होता है।

2. मन में नेगेटिव विचार आना

यदि आपके दिमाग में नेगेटिव विचार या नकारात्मक विचार आते है तब आपका मन पढ़ाई में किसी भी स्थिति में नहीं लगने वाला है। मनुष्य का मन बहुत चंचल होता है। मन का अस्थिर होना पढ़ाई में बहुत बाधा उत्पन करता है। अतः पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए आपको अपने मन को स्थिर करना होगा।  अपने मन के नेगेटिव थॉटस को कण्ट्रोल करना होगा। इसके लिए आप ध्यान भी लगा सकते है। योगा भी कर सकते है। तभी आपका मन पढ़ाई में लगेगा।

3. सोशल साइट पर ज्यादा समय बिताना

सोशल साइट पर ज्यादा एक्टिव रहने से भी पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता है। यदि आप बार बार फेसबुक व्हाट्सअप के मैसेज चेक करते है तो आपका मन सोशल मीडिया की तरफ ज्यादा अग्रसर रहता है।  इसके अलावा घंटो तक गेम खेलना चैटिंग करना ,इंटरनेट का ज्यादा उपयोग करने से भी पढ़ाई में मन नहीं लगता है। ऐसी स्थिति में आपका पढ़ने का मन बिलकुल भी लगता है।  और एक समय ऐसा भी आता है जब आपकी पढ़ाई आपसे बहुत दूर हो जाती है अर्थात पढ़ाई छूट जाती है। और आपको यह बोझ लगने लग जाती है।

4. घर में शोरगुल रहना

यदि आपके घर में बहुत ज्यादा शोरगुल रहता है तब भी आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। पढ़ाई करने के लिए एकदम शांत माहौल की आवश्यकता होती है। इसके अलावा आपके अस पास लाउड स्पीकर तेज आवाज में चलते है तब भी आपका पढ़ाई में ध्यान नहीं लगेगा। पढ़ाई में मन लगाने के लिए आपको शांत एरिया चुनना चाहिए।

5. ज्यादा समय दोस्तों के साथ बिताना

यदि आप अपने दिन का अधिकांश समय अपने दोस्तों के साथ बिताते है तब भी आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। क्योकि सारे दिन घूमने में व्यस्त रहने से पढ़ाई के लिए समय नहीं निकल पायेगा। अतः दोस्तों के साथ कम घूमना चाहिए ताकि पढ़ाई के लिए समय निकल सके। जब आप पढ़ाई करके सफल हो जाते है तब भी आप अपने फ्रेंड्स के साथ एन्जॉय कर सकते है परन्तु पढ़ाई के समय पढ़ाई ही करनी चाहिए।

पढ़ाई में मन कैसे लगाए (Padhayi  Me Man Kaise Lagaye )

पढ़ाई में  ध्यान लगाने के लिए मैं आपको यहाँ कुछ टिप्स बता रहा हूँ जिन्हे फॉलो करके आप अपनी पढ़ाई का लेवल सुधार सकते है। और अपना मन पढ़ाई में लगा सकते है। पढ़ाई में मन लगाने के लिए इन टिप्स को ध्यान से पढ़े और इन्हे अपनी स्टूडेंट लाइफ में अपनाये। पढ़ाई में ध्यान कैसे लगाए , पढ़ाई में मन कैसे लगाए , पढ़ाई में मन लगाने के तरीके, पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र क्या है , जिन्हे पढ़ कर आप सफल बन सकते है। आप इन बेस्ट स्टडी टिप्स इन हिंदी के माध्यम से क्लास में टॉप कर सकते है। आइये जानते है पढ़ाई में मन कैसे लगाए- Padhayi  Me Man Kaise Lagaye (Study में मन लगाने के 21 अचूक टोटके)

पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र क्या है ? Study में मन लगाने के 21 अचूक टोटके

1. पढ़ाई करने के लिए सही जगह का चुनाव करे

पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए आपको एक साफ सुथरी जगह का का चुनाव करना होगा। आपको एक अलग से स्टडी रूम चुनना चाहिए जहाँ किसी प्रकार का शोरगुल न हो। जहाँ आप बैठकर पढ़ते है उस जगह पर शांति होनी चाहिए। लाउड स्पीकर नहीं होना चाहिए। आपके स्टडी रूम में किसी प्रकार की गंध नहीं होनी चाहिए। आप जिस वातावरण में पढ़ाई करने जा रहे है वह जगह स्वच्छ होनी चाहिए ताकि आपका मन पढ़ाई में लग सके। आपके स्टडी रूम में एक अच्छी लाइट, टेबल कुर्सी और बुक्स रखने की उत्तम जगह होनी चाहिए। आपके रूम में ज्यादा आवागमन नहीं होना चाहिए।

2. आपका शरीर स्वस्थ व फ्रेश होना चाहिए

पढ़ाई करने के लिए शरीर की साफ सफाई बहुत जरुरी होती है। यदि आपके शरीर से पसीने की बदबू आ रही है तो आपका मन विचलित होगा और पढ़ाई से ध्यान बंग होगा। अतः शरीर की साफ सफाई व शरीर का स्वस्थ होना बहुत जरुरी होता है।  यदि आपकी तबियत ख़राब है और आप पढ़ने बैठते है तो आप कितना भी प्रयास कर ले आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा है। पढ़ाई करने के लिए आपका दिमाग और शरीर दोनों स्वस्थ होने चाहिए। ताकि आपका ध्यान पढ़ाई में बना रहे।

3. सोशल मीडिया से दुरी बनाये

पढ़ाई में ध्यान नहीं लगने की साडी समस्याओ की जड़ यही है। यदि आप पुरे दिन सोशल मीडिया से जुड़े रहते है। बार बार फेसबुक व्हाट्सअप के मैसेज चेक करते है। दोस्तों के साथ वीडियो गेम या पुरे दिने फ्रेंड्स के साथ चैटिंग करने में व्यस्त रहते है तो आप पढ़ाई में मन लगाने की उम्मीद छोड़ दो। और क्लास में टॉप करना या सफल होना तो दूर आप कभी सफल भी हो पाओगे। यदि आप इंटरनेट का गलत उपयोग करते है तो आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। इसके बजाय आप इंटरनेट का उपयोग पढ़ाई करने में लगये।  इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई करे।  यूट्यूब से अच्छी अच्छी बातें सीखें ताकि आपका एक अच्चा स्टडी मटेरियल तैयार हो सके। अतः पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए आपको सोशल मीडिया का प्रयोग कम करना होगा।

4. पर्याप्त मात्रा में नींद ले

यदि आप लगातार पढ़ाई करते है तो आपको समय पर सोना चाहिए। आपको अपने सोने का टाइम फिक्स करना चाहिए। जब आप पर्याप्त नींद लेते है तो आपके दिमाग को भी आराम मिलता है जिससे आपका दिमाग ज्यादा सक्रिय रूप से कार्य करता है। और याद करने की क्षमता मे भी बढोत्तरी होती है। अच्छी नींद के बहुत सारे फायदे है जो हार्मोन को सही से नियंत्रित करते है और दिमाग को स्ट्रॉन्ग बनाते है। अतः पढ़ाई में ध्यान लगाने लिए पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है।

5. जीवन में अनुशासन बनाये

पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए जीवन में अनुशासन होना  बहुत जरुरी है क्योकि केवल अनुशासन ही आपके ध्यान को बंग होने से रोकता है।  जब भी आपका ध्यान इधर उधर की बातो की तरफ जाये तब आप इसे रोके और एकाग्रता से पुनः पढ़ाई में ध्यान लगाए।  लेकिन यह तभी संभव जब आप में अनुशासन होगा। आपका पढ़ाई के प्रति अनुशासन होना बहुत जरुरी है। यदि अनुशासन में रहते हुए भी आपका ध्यान बंग हो रहा है तो आपको थोड़ा मनोरंजन कर लेना चाहिए।  इसके लिए आप थोड़ा खेल सकते है।  या अपने मनपसंद के सॉन्ग सकते है।  फिर पुनः पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करे

6. पढ़ाई करने का उद्देश्य बनाये

आप तब तक सही ढंग से पढ़ाई नहीं कर सकते है जब तक आपका कोई मकसद न हो। पढ़ाई करने का मकसद होना चाहिए। आपको जीवन में क्या बनना है ? डॉक्टर, वकील, टीचर, बैंकर, इंजीनियर आदि जो भी बनना है उसके हिसाब से अपना लक्ष्य बनाये और उसी के अनुसार अपनी पढ़ाई की तैयारी करे। पढ़ाई में ध्यान लगाने का यह पहला मूल मंत्र है।आपका मन जिस विषय में लगता है उसी विषय को अपना लक्ष्य बनाये। और उसी विषय पर अपना सारा ध्यान केंद्रित करे। अतः पढ़ाई करने का उद्देश्य बनाये।

7. सभी विषयों को थोड़ा थोड़ा समय दे

एक दिन में आपको सभी विषय को थोड़ा थोड़ा टाइम देना चाहिए। इससे आपके पढ़ने का इंटरेस्ट बढ़ता है।  यदि आप सभी विषयों को दो दो घंटे पढ़ते है तो यह बहुत अच्छा है। लेकिन यदि आप एक ही विषय को लेकर पुरे दिन बैठे रहते है तो आप बोर हो जायेंगे। और आपको वह याद भी नहीं रहेगा। एक ही विषय को लगातार पढ़ने से आप बोर हो सकते है जिससे आपका उस विषय के प्रति इंटरेस्ट ख़त्म हो सकता है। जिसकी वजह से आपका मन पढ़ई में नहीं लगेगा। अतः जब आपके पास पूरा साल हो तब आपको थोड़ा थोड़ा समय सब विषय को देना चाहिए।

8. सही समय पर रिविज़न करे

आप जो भी विषय पढ़ते है उसका समय समय पर रिविज़न करते रहना चाहिए। ताकि आपके द्वारा पढ़ा गया टॉपिक माइंड में रहे। रिवीजन करने से पढ़े हुए टॉपिक लम्बे समय तक आपके दिमाग में रहते है। आपको रिवीजन कम से कम समय में करना चाहिए।  आप जा भी कोई विषय पढ़े तो उसे समझ समझ के पढ़े ताकि रिवीजन कम समय में हो सके। यदि आप रट्टा मारकर पढ़ते है तो आप रिवीजन सही से नहीं कर पाएंगे।

9. पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करे

यह सुनिश्चित करे कि जब आप पढ़ने बैठे तब आपको कोई डिस्टर्ब न करे। जब आप पढ़ते है तब आपका सारा ध्यान आपकी पढ़ाई में होना चाहिए। आपके मन में किसी प्रकार के नकारात्मक विचारो का सर्जन नहीं होना चाहिए। पढ़ाई करते समय इधर उधर के शोरगुल या लाउड म्यूजिक की तरफ ध्यान न दे।  या फिर आपको ऐसी जगह पर पढ़ई नहीं करनी चाहिए जहाँ शोरगुल। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के लिए आप मंद आवाज में अपने पसंद के गाने सुन सकते है।

10. सरल नोट्स बनाये

आप जब भी पढ़ाई करे ,नोट्स बनाये। नोट्स के माध्यम से आपको रिविज़न करने में सहायता मिलती है। नोट्स खुद की सरल भाषा में बनाये। ताकि रिविज़न के समय आप उसे अच्छे से समज सके।  नोट्स बनाने का एक और फायदा है। आप एग्जाम के समय नोट्स के माध्यम अच्छे से रिवीजन कर सकते है। अतः आपके पास अच्छे नोट्स होंगे तो आपका पढ़ाई में ध्यान अवश्य लगेगा।

11. पढ़ाई करते समय सभी जरुरी चीजे अपने पास रखे

कुछ स्टूडेंट्स ऐसे होते है जो अपनी जरुरी चीजे संभल के नहीं रखते है। जब वे पढ़ते है तो उन्हें बार बार उठना पड़ता है जिससे वे पढ़ाई में डिस्टर्ब रहते है। अतः पढ़ाई करते समय सभी जरुरी चीजे अपने पास रखे ताकि आपको बीच बीच में उठना न पढ़े। यदि आप बीच बीच में उठते है तो आपका मन पढ़ाई से हट जाता है जिससे आपको दुबारा मन लगाने में समय लगता है।  और समय की बर्बादी पढ़ाई में सही नहीं है। अतः आपको पेन कॉपी रफ़ बुक्स पानी की बोतल आदि सभी जरुरी समान अपने पास रखना चाहिए।

12. अच्छे दोस्त बनाये

यहाँ अच्छे दोस्त से मतलब है कि आप ऐसे स्टूडेंट्स को अपना दोस्त बनाये जो पढ़ने में होशियार हो। बुद्धिमान स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर चिंतित रहता है उसका फोकस हमेशा पढ़ाई पर होता है। अतः आप ऐसे स्टूडेंट्स के साथ रहेंगे तो आपको पढ़ाई में बहुत मदद मिलेगी। आप जैसी संगत करोगे आप वैसे ही बनोगे।  संगत का फर्क बहुत पड़ता है। इससे आपको ग्रुप स्टडी करने में भी मदद मिलेगी। अच्छे और टैलेंटेड स्टूडेंट्स का साथ मिलने से आपका मन पढ़ाई में स्वतः ही लग जायेगा। जब आपके दोस्त पद रहे होंगे तब आपका भी मन पढ़ाई में लगने लगेगा।

13. ध्यान एकाग्र करने के लिए मेडिटेशन करे

यदि आपका ध्यान पढ़ाई में नहीं लग रहा है तो ऐसे में आपको मेडिटेशन करना चाहिए। योग को अपनाना चाहिए। ध्यान एकाग्र करने के लिए मेरा बेस्ट तरीका यह है कि आप उलटी गिनती बोलना शुरू करे। आपको यह लॉडली नहीं बोलना है। आपको मन ही मन यह गिनती बोलना है। इसके अलावा आप अपने इष्ट देवता का ध्यान भी लगा सकते है। ॐ का जाप कर सकते है। पर मैं स्कूल टाइम उलटी गिनती बोलता था।  ध्यान एकाग्र करने के लिए यह मेरा बेस्ट तरीका था।

14. पढ़ाई का टाइम टेबल बनाये

जब भी आप पढ़ाई करो सबसे पहले आप अपना टाइम टेबल बनाओ। आप अपने पुरे दिन का टाइम टेबल बनाये। इसे आपको पढ़ने में आसानी होती है। और आप आसानी से हर विषय को थोड़ा थोड़ा टाइम दे पाते हो। लेकिन ध्यान रहे आप अपने टाइम टेबल में सोने का समय व खेलने का समय अवश्य रखे। क्योकि अच्छी पढ़ाई के लिए दिमाग व शरीर को आराम देना आवश्यक होता है। अतः आप टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ाई करे।

15. अपने पसंदीदा विषयों तथा टॉपिक्स को पहले पढ़े

आपका मन जिस विषय में ज्यादा लगता है या किसी सब्जेक्ट का कोई टॉपिक आपको अच्छा लगता है। तो आप उसे पहले पढ़े। क्योकि इसी से आपका इंटरेस्ट पढ़ाई कि तरफ जाग्रत होगा। जब आपके ये वाले विषय क्लियर हो जाये तब आप अपना ध्यान अन्य विषयो पर लगाए।

16. रेगुलर पढ़ाई करने की आदत बनाए

रेगुलर सभी विषयो को पढ़े। यदि आप गैप देकर पढ़ते है तो इससे आपका फोकस पढ़ाई से हैट जाता है। जिसे पुनः स्थापित करने में समय लगता है। यदि किसी कारणवश पढ़ाई में गैप लग भी जाता है तो उसे जल्दी कवर करने के कोशिश करे। अतः पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए आपको नियमित पढ़ाई करनी होगी।

17. लिखकर तथा बोलकर पढ़ने की आदत बनाये

यदि आप पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा प् रहे है तो आप लिखकर व बोलकर पढ़ने की आदत डालें। परन्तु आप बोलकर तभी पढ़े जब आप अकेले में पढ़ाई कर रहे हो। यदि आपके पास कोई दूसरा स्टूडेंट बैठा है तब आपको बोलकर नहीं पड़ना है। नहीं तो वह आपकी आवाज से बाधित हो जायेगा। और वह भी पढ़ाई नहीं कर पायेगा। अतः आप अकेले में बैठकर बोलकर व लिखकर पढ़ने की आदत डालें।

18. व्यायाम करे

जब आप लगातर पढ़ाई करते है तब आपका शरीर थक जाता है। अतः इसे फ्रेश करने के लिए आपको व्यायाम व योग करना चाहिए। जब आप अपने शरीर को स्वस्थ व तंदरुस्त रखते है तब आपका मन पढ़ाई में ज्यादा करेगा। अतः अपने शरीर को हर हाल में स्वस्थ रखना है। क्योकि एक स्वस्थ शरीर ही सक्रिय दिमाग का सर्जन होता है।

19. समय समय पर आपकी क्षमता का अवलोकन करे

यहाँ अपनी क्षमता का अवलोकन से तात्पर्य है कि आपको अपना एग्जाम खुद को लेना है। मेरा मतलब है कि आप पढ़े जा रहे हो और आपको कुछ याद नहीं हो रहा है। कुछ समझ नहीं आ रहा है। आपके द्वारा एक दिन में पढ़ा हुआ कितना याद रहता है। आप कितना पढ़ सकते है।  आप कितना याद रख सकते है। इन सब बातो का अवलोकन करना भी जरुरी होता है।

20. खुद को चिंता मुक्त रखे

पढ़ाई करने के लिए एक फ्रेश व चिंता रहित दिमाग की आवश्यकता होती है। जब आपके दिमाग में चिंता रहेगी तब आप सही ढंग से पढ़ नहीं पाओगे। एग्जाम को लेकर घबराये नहीं। कुछ स्टूडेंट्स को एग्जाम की चिंता होती है। कैसा एग्जाम होगा , किस तरह के प्रश्न आएंगे ऐसे चिंता करते है।  अतः आपको चिंता की जगह पढ़ाई पर ध्यान देना है।  यदि आप पढ़ाई अच्छे से करते है तो आपको चिंता की करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

21. प्यार के चक्कर में नहीं पढ़े

यह चीज अच्छे अच्छे टॉपर स्टूडेंट्स तक को हिला देती है। fallen in  love में स्टूडेंट्स का मन नहीं लगता है। अतः आप इन चीजों के चक्कर में नहीं पढ़े। यदि आप पढ़ लिखकर अच्छे इंसान बन जाते है तब आपके पास प्यार भी होगा और मन सम्मान व नौकरी भी होगी और यदि आप पहले ही इन चीजों में फंस जाते है तो आपका मन पढ़ाई में लगना बहुत मुश्किल हो जायेगा। अतः इन सब चक्कर को छोड़कर पढ़ाई पर फोकस करे।

FAQ

Q.:  पढ़ाई मे मन नहीं लगता तो क्या करना चाहिए।

Ans.: आप ऐसे कारणों का पता करे जिसकी वजह से आपका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है। फिर आप उन कारणों को दूर करने की कोशिश करे। इसके लिए आप योग या मैडिटेशन करे। अपने मनपसंद की चीजे करे। अपनी रूचि को महत्त्व दे। अनुशासन को अपनाये। साथ में अपनी  रुचिकर के विषयो को पहले पढ़।

Q.:  पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र बताओ।

Ans.: पढ़ाई में मन लगाने का ऐसा कोई मंत्र नहीं है जिसे आप जाप करो और पढ़ाई में मन लग जाये। पर आप अपनी दिनचर्या को सुधारकर पढ़ाई में मन लगा सकते है। इसके लिए आप पढ़ाई को लेकर मोटिवेशनल स्टोरी पढ़े या उससे रिलेटेड वीडियो देखे। पढ़ाई में सफल लोगो को फॉलो करे।

Q.: पढ़ाई में तेज कैसे बने ?

Ans.: पढ़ाई में तेज बनने के लिए आपको नियमित पढ़ाई करनी है। आपको डेली कम से कम 8 घंटे पढ़ाई करनी चाहिए। टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करे और साथ में रिवीजन भी करते रहे। और नकारात्मक चीजों से दूर रहे जो आपका ध्यान भटकाने का काम करती है।

Q.:  पढ़ाई करते समय कैसे बैठना चाहिए ?

Ans.: पढ़ाई करने समय आपको कुर्सी पर बैठना चाहिए इसके लिए आपको फोम वाली कुर्सी का प्रयोग करे ताकि आप लम्बे समय तक बैठ सके। लम्बे समय तक पढ़ने के लिए कुर्सी पर ही बैठकर पढ़ना चाहिए।

Q.:  पढ़ाई में मन लगाने के टोटके ?

Ans.: पढ़ाई में मन लगाने का यही टोटका है कि आप नकारात्मक चीजों से दूर और पढ़ाई को अपने उद्देश्य की पूर्ति हेतु करे। ग्रुप स्टडी करे। अपनी एक्टिविटी पर ध्यान दे।

Q.:  पढ़ाई कैसे करे ?

Ans.: पहले अपना लक्ष्य बनाये कि आपको भविष्य में क्या करना है। फिर  पढ़ाई करने के लिए आपको अपना टाइम टेबल बनाना होगा। फिर उसके अनुसार आपको पढ़ना है। समय पर रिवीजन करना है।

Q.:  पढ़ाई करने का सही तरीका क्या है ?

पढ़ाई करने का सही तरीका यही है कि आप पहले अपना लक्ष्य बनाये जो आप बनना चाहते है। फिर उसका टाईम टेबल बनाओ ताकि आप उस लक्ष्य को हासिल कर सको। साथ में नियमित पढ़ाई करे और समय पर रिवीजन करे। सबसे महत्वपूर्ण आप नकारात्मक चीजों से दूर रहे और हमेशा पढ़ाई को लेकर पॉजिटिव रहे।

Read also 

पढ़ाई कैसे करे ? (padhayi krne ka tarika) 12 best study tips in hindi

4 thoughts on “पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र क्या है ? Study में मन लगाने के 21 अचूक टोटके”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *