Skip to content

रवीना टंडन का जीवन परिचय Raveena Tandon Biography in Hindi 

रवीना टंडन का जीवन परिचय Raveena Tandon Biography in Hindi 

रवीना टंडन का जीवन परिचय, जीवनी ( Raveena Tandon ki jiwani ), जन्म, शिक्षा, परिवार, माता-पिता, पति, बच्चे, लव अफेयर्स, मूवीज, फिल्मी करियर, अवार्ड्स, नेट वर्थ, विवाद, फैक्ट्स – Raveena Tandon Biography in Hindi, Birth, Education, Family, Mother-Father, Husband, Children, Love Afairs, Movies, Filmy Career, Awards, Net Worth, Facts

Hello Friends, इस लेख में रवीना टंडन का जीवन परिचय और फिल्मी करियर के बारे में बताया जा रहा है। रवीना टंडन एक भारतीय अभिनेत्री, निर्माता, टेलीविजन हस्ती और पूर्व मॉडल हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मे की है।

रवीना हिंदी सिनेमा की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है। जिन्होंने अपनी मेहनत से खुद को लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल किया है। बॉलीवुड में वह मस्त मस्त गर्ल के नाम से जानी जाती है। रवीना 90 के दशक की अभिनेत्री है।

उन्होंने हिंदी फिल्मो के अलावा तेलगु, तमिल और कन्नड़ फ़िल्मों में भी काम किया है। साल 1991 में रवीना ने फिल्म “पत्थर के फूल” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में की है। Raveena Tandon ki jiwani 

रवीना टंडन का जीवन परिचय Raveena Tandon Biography in Hindi 

नाम रवीना टंडन
उपनाम राव्स, मस्त मस्त गर्ल
जन्म 26 अक्टूबर 1974
जन्म स्थान मुम्बई, महाराष्ट्र
गृहनगर मुम्बई, महाराष्ट्र
उम्र 49 साल (साल 2023 )
स्कूल जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई
कॉलेज मीठीबाई कॉलेज, मुंबई
शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन – B.A Dropout
पेशा अभिनेत्री
डेब्यू फिल्म पत्थर के फूल (1991)
राशि वृश्चिक
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिन्दू
रुचि पढ़ना, नृत्य करना
बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार
विवाह तिथि 22 फरवरी 2004
नेट वर्थ 100 करोड़

Raveena Tandon Ka LooK

लम्बाई 5 फीट 6 इन्च
वजन 62 kg
शारीरिक संरचना 34-28-34
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
स्किन कलर फेयर

रवीना टंडन का परिवार

पिता का नाम रवि टंडन
माता का नाम वीना टंडन
भाई का नाम राजीव टंडन
बहन का नाम नहीं है
पति अनिल थडानी
बेटा रणबीर थडानी
बेटियाँ राशा थडानी

छाया व पूजा (गोद ली हुई )

रवीना टंडन की पसंदीदा चीजें

पसंदीदा भोजन ढोकला, तंदूरी पनीर और तंदूरी चिकन
पसंदीदा अभिनेता संजय दत्त, गोविंदा, ऋषि कपूर और जैकी श्रॉफ
पसंदीदा अभिनेत्री नीतू सिंह
पसंदीदा फिल्म बॉलीवुड फिल्म – चलती का नाम गाड़ी, जाने भी दो यारो, पड़ोसन
पसंदीदा इत्र Angel by Thierry Mugler
पसंदीदा स्थान स्विट्जरलैंड
पसंदीदा खेल क्रिकेट
पसंदीदा खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी

रवीना टंडन का जन्म और परिवार – Raveena Tandon Life Story In hindi

रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई शहर में हुआ था। रवीना के पिता का नाम रवि टंडन है, जो कि एक फिल्म प्रोडूसर है। रवीना के पिता की मृत्यु 11 फरवरी 2022 को 85 वर्ष की आयु में हुई थी। उन्होंने ही अपने पिता का अंतिम संस्कार किया था।

रवीना की माँ का नाम वीना टंडन है। इनका नाम “रवीना” इनके पापा के नाम “रवि और माँ का नाम “वीना” से मिलकर बना है। रवीना का एक भाई भी है, जिसका नाम राजीव टंडन है, जो कि एक अभिनेता है।

किरण राठौर, मंजरी मकिजन्य, विशाल सिंह रवीना के चचेरे भाई बहन है, जो कि टीवी व फिल्मी जगत से जुड़े हुए है। रवीना की माँ वीना एक हाउसवाइफ थी। वह अपने परिवार की लाड़ली बिटिया रही है।

रवीना का परिवार फिल्मी दुनिया से तालुक रखता है। इनका पालन-पोषण समृद्धि में हुआ है। इनके कभी किसी चीज की कमी महसूस नहीं हुई है। उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि वह अभिनेत्री बन जाएगी।  रवीना टंडन का जीवन परिचय

रवीना की शिक्षा – Raveena Tandon Education

रवीना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई से प्राप्त की है। इसके बाद आर्ट्स में ग्रेजुएशन करने के लिए उन्होंने मीठीबाई कॉलेज में एडमिशन लिया। लेकिन उन्होंने बिना अपना ग्रेजुएशन पूरा किये पढ़ाई छोड़ दी।

फिल्मो में बढ़ती लोकप्रियता के कारण कॉलेज में उनके फेन्स की भीड़ लग जाती थी। जिस वजह से कॉलेज के अधिकारियों के लिए भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता था। जिस वजह से उन्हें अपना कॉलेज छोड़ना पड़ा।

रवीना टंडन का निजी जीवन – Raveena tandon Personal Life

साल 1991 में रवीना ने फरहान फर्नीचरवाला से सगाई की, लेकिन किसी कारणवश दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद अभिनेता अजय देवगन के साथ रिलेशनशिप में होने की अफवाह आई। लेकिन इस रिश्ते को भी अजय ने नकार दिया।

इसके बाद उन्होंने फिल्म मोहरा के सेट पर अभिनेता अक्षय कुमार से मुलाकात की। उस समय रवीना को फिल्म इंडस्ट्री में केवल 3 साल हुए थे। उसी समय दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे और दोनों का रिश्ता काफी सुर्ख़ियों में था।

रवीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि दोनों ने सगाई भी कर ली थी, लेकिन अक्षय के अन्य अफेयर की वजह से उन्हें छोड़ना पड़ा। उस समय अक्षय के सम्बन्ध अभिनेत्री रेख व करिश्मा के साथ भी थे। जिस वजह से उन्होंने अक्षय को छोड़ दिया था।

साल 1995 में रवीना टंडन ने दो लड़कियों को गोद लिया, जिनका नाम पूजा और छाया रखा। इस तरह वह सिंगल मदर बनीं। इसके बाद साल 2003 में उन्होंने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी को डेट करना शुरू किया। बाद में दोनों ने सगाई भी की।

22 फरवरी 2004 को रवीना ने अनिल थडानी के साथ राजस्थान के उदयपुर में जग मंदिर पैलेस में पंजाबी परंपराओं के अनुसार शादी कर ली। साल 2005 में उन्होंने लड़की को जन्म दिया, जिसका नाम राशा थडानी है।

साल 2007 में उन्होंने लड़के को जन्म दिया जिसका नाम रणबीर थडानी है। आज वह अपने पति व परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रही है। वह एक अच्छी माँ होने के साथ साथ एक अच्छी समाज-सेविका भी है। रवीना टंडन का जीवन परिचय

रवीना टंडन की पहली फिल्म – Raveena Tandon First Movie

शुरुआत में रवीना को फिल्मो में काम करना पसंद नहीं था। उन्होंने कभी भी ये नहीं सोचा था कि एक दिन वह अभिनेत्री बन जाएगी। लेकिन एक दिन जब वे विज्ञापन निर्माता प्रहलाद कक्कर के साथ Genesis PR में कार्य कर रही थी।

तब तब उसके दोस्तों ने और अन्य लोगो ने उसके कार्य की सराहना की। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि वह फिल्मो में कार्य कर सकती है। इससे पहले उन्हें कई फिल्मो में ऑफर मिले थे, लेकिन फिल्मो में रूचि न होने की वजह से उन्होंने ये सब प्रस्ताव रिजेक्ट कर दिए थे।

इसके बाद साल 1991 में रवीना टंडन ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म “पत्थर के फूल” से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके कोस्टार सलमान खान थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक रूप से सफल रही थी।

इस फिल्म के लिए रवीना को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लक्स न्यू फेस ऑफ द ईयर का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कई व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मो में काम किया था।रवीना टंडन का जीवन परिचय

रवीना टंडन का फिल्मी करियर – Raveena tandon Filmy Career in hindi

रवीना टंडन का शुरूआती फ़िल्मी करियर बेहद शानदार रहा था। क्योंकि उनकी पहली ही फिल्म सलमान खान के साथ हिट हुई थी और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। जिसके लिए उन्होंने फिल्मफेयर अवार्ड जीता था।

इसके बाद उन्होंने साल 1994 में लाडला, दिलवाले, मोहरा जैसी हिट फिल्मो में काम किया। रवीना ने अपने फ़िल्मी करियर में हर तरह की फिल्मों में काम किया है। उन्होंने एक्शन, थ्रिलर, रोमांस व कॉमेडी जैसी फिल्मो में शानदार अभिनय किया है।

साल 1995 में शाहरुख़ खान के साथ उन्होंने फ़िल्म “जमाना दीवाना” में काम किया, जो कि व्यावसायिक रूप से असफ़ल फ़िल्म रही थी। साल 1996 में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ में फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में काम किया।

यह फिल्म व्यावसायिक रूप से हिट रही थी। इसमें इनके साथ अभिनेत्री रेखा व अक्षय कुमार भी थे। उन्होंने साल 1997 में ज़िद्दी, साल 1998 में बड़े मियाँ छोटे मियाँ व दुल्हे राजा में काम किया। इनकी ये सभी फिल्मे हिट रही थी।

साल 1998 में ही रवीना ने फिल्म घरवाली बाहरवाली, विनाशक, परदेशी बाबू और आंटी नम्बर 1 में काम किया। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही थी। साल 1999 में उन्होंने फिल्म “उपेंद्र” से कन्नड़ फिल्म में डेब्यू किया।

रवीना बीच-बीच में फिल्मो में से ब्रेक लेती रहती थी। जिस वजह से उन्होंने कई बड़ी फिल्मो में काम करने से मना कर दिया था। जिसका अफ़सोस उन्हें फिल्म रिलीज़ के बाद होता था। इन्होने जिस जिस फिल्म को ठुकराया वही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

साल 1999 में शूल, साल 2000 में बुलंदी व अक्स जैसी हिट फिल्मो से बॉलीवुड में वापसी की। उन्होंने अपनी हिट फिल्मो के साथ कई अवार्ड्स अपने नाम किये। साल 2001 में उन्होंने Daman: A Victim of Marital Violence में काम किया।

इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ की गई। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया था। इसके बाद साल 2003 में सत्ता, स्टंप्ड, साल 2004 में दोबारा, 2005 में पहचान, 2006 में सैंडविच जैसी औसत बजट की फिल्मो में काम किया।

साल 2015 में उन्होंने फिल्म “बॉम्बे वेलवेट” से बॉलीवुड में वापसी की। साल 2017 में फ़िल्म मात्र में उन्होंने काम किया। यह फिल्म माइकल पेल्लिको के द्वारा लिखी गयी थी। इसी वर्ष उन्होंने फिल्म शब में भी काम किया।

रवीना टंडन ने हिंदी फिल्मो के अलावा तेलगु, तमिल और कन्नड़ फ़िल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने टीवी जगत में भी खूब नाम कमाया है। रवीना टंडन का जीवन परिचय

उन्होंने TV Show “इसी का नाम जिंदगी” और “सिम्पली बातें विद रवीना” की मेजबानी की है। उन्होंने “सबसे बड़ा कलाकार, द ड्रामा कंपनी, और नच बलिए 9 जैसे TV Show में जज के रूप में काम किया है।

रवीना टंडन को मिले अवार्ड्स – Raveena Tandon Awards

रवीना को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए कई अवार्ड्स मिले है। उन्होने कई हिट फिल्मो में काम किया है। Raveena Tandon ki jiwani

वर्ष फिल्म पुरस्कार केटेगरी
1993 पत्थर के फूल फिल्म फेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार
2002 अक्स अवध सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित
2002 अक्स फिल्म फेयर पुरस्कार विशेष प्रदर्शन पुरस्कार
2002 अक्स बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री
2002 अक्स बॉलीवुड मूवी अवॉर्ड्स स्त्री‌ आलोचक अवार्ड
2002 अक्स बॉलीवुड मूवी अवॉर्ड्स सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री
2002 दमन: ए विक्टिम आॕफ मारीशल वायलेंस राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
2002 अक्स स्टार स्क्रीन पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री
2011 लेबोरेटरी कलाकार पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
2012 शोभना 7 नाइट्स इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ होसटन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
2017 मातृ दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवार्ड सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – आलोचक
2018 लागू नहीं जियो स्पा एशिया स्पा अवॉर्ड्स वुमन ऑफ सब्सटेंस अवार्ड
2018 लागू नहीं जियो स्पा एशिया स्पा अवॉर्ड्स वुमन ऑफ सब्सटेंस अवार्ड
2018 मातृ बॉलीवुड फिल्म जर्नलिस्ट्स अवार्ड: स्पेशल ट्रेन्ड सेटर अवार्ड

रवीना टंडन की नेट वर्थ – Raveena Tandon Net Worth

रवीना की नेट वर्थ लगभग 100 करोड़ है। वह फिल्मों व विज्ञापनों से लगभग 2-4 करोड़ महीने के कमा लेती है। वह अपनी प्रत्येक फिल्म के लिए 1-2 करोड़ रुपये कमा लेती है। इसके अलावा इनके पास कई लक्ज़री गाड़ियां है।

रवीना टंडन का लव अफेयर – Raveena Tandon Love Affairs

90 के दशक में रवीना का अभिनेता अजय देवगन के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन अजय ने इस रिश्ते के लिए हमेशा मना किया है। अजय ने इसे केवल रवीना का पागलपन करार दिया। रवीना टंडन का लव अफेयर सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार के साथ रहा है।

रवीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि साल 1994 में उन्होंने अक्षय से सगाई कर ली थी। लेकिन अक्षय कुमार व रेखा का सम्बन्ध होने की वजह से और उसी दौरान अभिनेत्री करिश्मा कपूर को डेट करने की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

रवीना टंडन से जुड़ी रोचक जानकारियाँ – Interesting Facts About Raveena Tandon

  1. रवीना किसी भी प्रकार का नशा नहीं करती है।
  2. युवावस्था में रवीना संजय दत्त की बहुत बड़ी प्रसंशक थीं।
  3. 70 के दशक के प्रसिद्ध खलनायक मैक मोहन रवीना टंडन के मामा थे।
  4. रवीना अपने माता-पिता को अपना आदर्श मानती हैं।
  5. उन्होंने अभिनेत्री बनने के बारे में कभी नहीं सोचा था। जब वे विज्ञापन निर्माता प्रहलाद कक्कर के साथ Genesis PR में कार्य कर रही थी। तब उसके दोस्तों ने और अन्य लोगो ने उसके कार्य की प्रसंशा की। तब उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें बॉलीवुड में कार्य करना चाहिए।
  6. शुरुआत में रवीना को फिल्मों में कार्य करना पसंद नहीं था। उन्हें कई फिल्मो में काम करने का ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने सभी को रिजेक्ट कर दिया। फिर कुछ समय बाद प्रहलाद के कहने पर उन्होंने बॉलीवुड फिल्मो में काम करना शुरू किया।
  7. उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म “पत्थर के फूल” से की थी।
  8. फिल्मों में काफी लोकप्रियता मिलने पर उन्होंने 2 साल बाद अपनी स्नातक की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
  9. जब वे कॉलेज जाती थी, तब उनके प्रसंशकों की भीड़ लग जाती थी। जिन्हें नियंत्रित करना कॉलेज के अधिकारियों के लिए मुश्किल था। जिस वजह से उन्हें कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी।
  10. उन्होंने दो साल फिल्मो से दुरी बनाकर रखी है, जिस वजह से उन्होंने कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है गुप्त जैसी बड़ी बड़ी फिल्मो में काम करने से मना कर दिया था।
  11. उन्होंने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी अक्षय कुमार के साथ गुप्त रूप से सगाई हुई थी। लेकिन अक्षय कुमार अपने निजी जीवन को सार्वजनिक रूप से नहीं लाना चाहते थें। उन्हें अपने करियर की बहुत चिंता थी।
  12. जब अक्षय कुमार और रेखा के बीच प्रेम संबंधो की अफवाह सुर्ख़ियो में थी, तब रवीना ने अक्षय कुमार से अपना सम्बन्ध तोड़ लिया था।
  13. उन्हें फिल्म दमन : A Victim of Marital Violence (2002) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया था।
  14. साल 2003 से 2004 तक रवीना चिल्ड्रन्स फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष थीं। साल 2005 में उन्होंने इस पद से किसी कारणवश इस्तीफा दे दिया।
  15. खबरों के अनुसार रवीना टंडन ने फिल्म “बॉम्बे वेलवेट” करने के लिए कुछ भी पैसा नहीं लिया।
  16. साल 2017 में रवीना ने फिल्म शब में अभिनय किया था। जिसमें उन्होंने अपने से 13 साल छोटे अभिनेता के साथ रोमांस किया था। लेकिन फिल्म में बोल्ड सीन ज्यादा होने की वजह से सेंसर बोर्ड ने टेलीविजन पर फिल्म की रिलीज रोक दी थी।

रवीना टंडन से जुड़े विवाद – Raveena Tandon Controversy

  1. भारत में चल रहे MeToo मूवमेंट के दौरान रवीना ने आंदोलन के समर्थन में tweet किया। जिसके बाद कई Twitter Users ने उनके Tweet को अक्षय कुमार के साथ उनके पिछले सम्बन्धों से जोड़ा। बाद में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पिछले जीवन के कारण नहीं बल्कि उद्योग में महिलाओं के साथ जो कुछ देखा था, उसके कारण tweet किया था।
  2. साल 2018 में जब विभिन्न राज्यों में किसानों की हड़ताल हो रही थी, तब उन्होंने tweet किया कि जो कोई भी सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुँचा रहा है, उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। रवीना के इस ट्वीट के बाद उनकी असंवेदनशीलता और राजनीतिक झुकाव के लिए ट्रोल किया गया था। बाद में उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दी थी और ट्वीट करके बताया कि उनका मतलब किसानों से नहीं था। वह असामाजिकता के बारे में बात कर रही थीं। उन्होंने अपनी टिप्पणियों को विकृत करने के लिए मीडिया को भी जिम्मेदार ठहराया।
  3. साल 2018 में भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर में “नो कैमरा ज़ोन” में एक विज्ञापन की शूटिंग के बाद उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा। राजधानी भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर में ब्यूटी टिप्स देने वाली रवीना की एक क्लिप सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद मंदिर के अधिकारियों ने रवीना के खिलाफ केस दर्ज कराया।
  4. साल 2005 में रवीना ने वैवाहिक साइट्स जैसेcom और Shaaditimes.com पर मान-हानि का मुक़दमा दायर किया था। क्योंकि उन्होंने बिना रवीना की अनुमति के अपनी साइटों के प्रमोशन के लिए उनकी फोटो का उपयोग किया था।

आशा करता हूँ आपको रवीना टंडन का जीवन परिचय Raveena Tandon Biography in Hindi और उनका फिल्मी करियर से सम्बंधित यह लेख अच्छा लगा होगा। रवीना एक प्रसिद्ध अभिनेत्री होने के साथ साथ एक अच्छी माँ भी है। इसके अलावा वह एक समाज-सेविका भी है। इस लेख में उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारें में बताया गया है। आपको यह लेख ( Raveena tandon ki jiwani ) कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में अपने विचार रखे।

FAQ

Q :  रवीना टंडन का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  रवीना का जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई शहर में हुआ था।

Q :  Raveena Tandon के माता-पिता कौन है ?
Ans :  रवीना के पिता का नाम रवि टंडन है, जो कि एक फिल्म प्रोडूसर है। रवीना की माँ का नाम वीना टंडन है।

Q :  Raveena Tandon की उम्र कितनी है ?
Ans :  49 साल 2023 से

Q :  Raveena Tandon ने बॉलीवुड में डेब्यू कब किया था ?
Ans :  साल 1991 में फिल्म पत्थर के फूल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Q :  Raveena Tandon की शादी कब हुई थी ?
Ans :  22 फरवरी 2004

Q :  रवीना टंडन ने किसके साथ विवाह किया ?
Ans :  फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से

Q :  रवीना टंडन ने कितनी लड़कियों को गोद लिया है ?
Ans :  2 लड़कियों को गोद लिया है, जिनका नाम पूजा और छाया है।

Q :  Raveena Tandon के कितने बच्चे है ?
Ans :  रवीना के दो बच्चे है। लड़की राशा थडानी और लड़का रणबीर थडानी

Q :  रवीना टंडन का बॉयफ्रेंड कौन था ?
Ans :  अभिनेता अक्षय कुमार

Read More

  1. अभिनेत्री आलिया भट्ट का जीवन परिचय
  2. अजय देवगन का जीवन परिचय 
  3. सुशांत सिंह राजपूत सक्सेस स्टोरी 
  4. सुनीता विलियम्स का जीवन परिचय
  5. जैकलीन फर्नांडीज का जीवन परिचय
  6. बछेंद्री पाल का जीवन परिचय

 

1 thought on “रवीना टंडन का जीवन परिचय Raveena Tandon Biography in Hindi ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *