Skip to content

अंजीर खाने के फायदे और नुकसान : Anjeer Khane Ke Fayde

अंजीर खाने के फायदे और नुकसान : Anjeer Khane Ke Fayde

अंजीर एक फल है, जो बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यदि आप अंजीर का सेवन करते है, तो यह कई तरह की बिमारियों से बॉडी को प्रोटेक्ट करता है। इस लेख में आपको अंजीर खाने के फायदे और नुकसान ( Anjeer Khane Ke Fayde aur Nuksan ), अंजीर का सेवन कब व कैसे करे तथा इसके पोषक तत्वों के बारे में बताया जा रहा है।

अंजीर शारीरिक कमजोरी को दूर करने में सहायक है। इसमें कैलोरी, एंटीऑक्सीडेंट व मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। सूखे अंजीर में चीनी की मात्रा 62 % और ताजे अंजीर में चीनी की मात्रा 22 % होती है। आप ताजे व सूखे दोनों तरह के अंजीर का सेवन कर सकते है। यह महिलाओं व पुरुषों दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइये जानते है – अंजीर खाने के फायदे और नुकसान ( Anjeer Khane Ke Fayde aur Nuksan )

Table of Contents

अंजीर क्या होती है ? – Figs ( Anjeer ) in Hindi

अंजीर एक वृक्ष का फल है, जो पकने पर पेड़ से अलग होकर गिर जाता है। पके हुए फल को ही लोग खाते है। अंजीर का वैज्ञानिक नाम फिकस कैरिका (Ficus carica) है। अंजीर का वृक्ष फिकस प्रजाति का होता है। अंजीर हल्का पीला होता है और पकने के बाद गहरा सुनहरा हो जाता है। अंजीर विश्व के सबसे पुराने फलों मे से एक है। यह फल रसीला और गूदेदार होता है।

अंजीर के वृक्ष की छल चिकनी और सफेद रंग की होती है। यह वृक्ष मुख्य रूप से सूखे और धूप वाली जगह पर तेजी से उगता है। इस पेड़ की जड़े बहुत गहरी होती है। यह पहाड़ी क्षेत्र में ज्यादा पाया जाता है। अंजीर के वृक्ष का जीवनकाल लगभग 100 वर्ष होता है। इसके पेड़ की लम्बाई लगभग 7-10 मीटर होती है।

अंजीर खाने के फायदे और नुकसान – Figs Benefits in Hindi

अंजीर एक स्वादिष्ट, स्वास्थ्यवर्धक और बहुउपयोगी फल है। प्राचीन समय से ही इसका उपयोग होता रहा है। इसकी पैदावार ईरान, मध्य एशिया और भूमध्यसागरीय देशों में होती है। भारत में यह हिमालय और शिवालिक एरिया में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अंजीर में किसी प्रकार की कोई गंध नहीं होती है।

अंजीर का स्वाद इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस प्रकार की जलवायु में उगाया गया है और कितना पका हुआ है। अंजीर खाने से पुरानी से पुरानी कब्ज़ भी दूर हो जाती है। जुकाम, फेफड़े के रोगों में आप 2 अंजीर पानी में उबालकर व छानकर इस पानी को पी सकते है। इससे कफ की बीमारी भी दूर होती है।

अंजीर के प्रकार – Types of Figs in Hindi

पुरे विश्व में अंजीर की कई प्रजाति पाई जाती है, इन सब का स्वाद अलग अलग होता है। लेकिन इन सबका फायदा लगभग समान होता है। इन सब में कुछ ही प्रजाति है, जो प्रचलित है। अंजीर की प्रचलित प्रजातियों में कैप्री फिग, स्माइर्ना, सफेद सैनपेद्रू और साधारण अंजीर शामिल है। कैप्री फिग प्रजाति अंजीर की सबसे प्राचीन प्रजाति है। इसी से अंजीर की अन्य  की उत्पति हुई है।

भारत में मार्सेलीज़, ब्लैक इस्चिया, पूना, कडोटा, कैलीमिरना, एड्रियाटिक तथा ब्राउन टर्की जैसी कुछ प्रजातियाँ प्रचलित है। भारत में अंजीर की इन प्रजातियों का खूब सेवन किया जाता है। इन सब का फायदा लगभग समान होता है। आइये अब बात करते है – अंजीर खाने के फायदे और नुकसान ( Anjeer Khane Ke Fayde aur Nuksan ) के बारे में।

अंजीर के पौष्टिक तत्वFigs ( Anjeer ) Nutritional Value in Hindi

पौष्टिक तत्व मात्रा प्रति 100 gm
जल 79.11 gm
ऊर्जा 74 कैलोरी
प्रोटीन 0.74 gm
वसा 0.28 gm
कार्बोहाइड्रेट 19.20 gm
फाइबर 3.0 gm
शुगर 16.30 gm
कैल्शियम 35 mg
मैग्नीशियम 18 mg
फास्फोरस 15 mg
पोटैशियम 240 mg
विटामिन- C 3 mg
फोलेट 5 mg

अंजीर खाने के फायदे – Anjeer Khane Ke Fayde

अंजीर शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद है। यह कई बिमारियों को ठीक कर देता है। अब आपको यहां अंजीर खाने के फायदे ( Anjeer Khane Ke Fayde ) और अंजीर का सेवन करने के तरीके के बारे में बताया जा रहा है।

1. वजन कम करने में अंजीर खाने के फायदे

वजन कम करने के लिए अंजीर का जूस बहुत ही फायदेमंद है। अंजीर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके वजन कम करता है। इसमें मौजूद फाइबर वजन कम करने में मदद करता है। अंजीर में कैलोरी कम होती है। इसलिए इसे पचाना आसान होता है।

इसमें फैट बहुत कम होती है। अंजीर खाने के बाद भूख कम लगती है और पेट भरा भरा रहता है, जिस वजह से यह वजन कम करने में सहायक होता है। आप इसे रातभर भिगोकर रखें और मॉर्निंग में भीगी हुई अंजीर को चबा चबा कर खा सकते है।

2. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में अंजीर के लाभ

अंजीर की पत्तियों में हाइपोलिपिडेमिक प्रभाव होता है, जो ट्राइग्लिसराइड नामक लिपिड सीरम के लेवल को कम करता है। अंजीर में पेक्टिन (pectin) नाम का घुलनशील तत्व होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करता है। अंजीर में विटामिन- B6, ओमेगा-3, ओमेगा-6, फैटी एसिड मौजूद होता है।

ये सभी पोषक तत्व शरीर से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते है। अंजीर के सेवन से अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) में वृद्धि और ख़राब कोलेस्ट्रॉल (LDL) में कमी होती है। यह ब्लड को साफ़ करने का कार्य करता है और रक्त से फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालने में मदद करता है।

3. ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है अंजीर खाना

अंजीर में विटामिन B6, ओमेगा-3 व ओमेगा-6 पाया है। ओमेगा-3 व ओमेगा-6 ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। अंजीर कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करता है। जिससे हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है। अंजीर ट्राइग्लिसराइड के लेवल को भी कम करता है। जिससे ह्रदय सम्बंधित बिमारियों का खतरा कम हो जाता है। अतः ह्रदय के अच्छे स्वास्थ्य के लिए अंजीर खाना लाभदायक है।

4. पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए अंजीर के फायदे

अंजीर पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। यह पेट से जुड़ी बिमारियों को दूर करने में मदद करता है। अंजीर का सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। यदि आपका पाचन तंत्र ख़राब है, तो आप प्रतिदिन दो-तीन अंजीर को रातभर भिगोकर रखे और फिर अगली सुबह इसे शहद, दूध के साथ में खा सकते है।

इसके अलावा आप अंजीर का शेक बनाकर भी खा सकते है। अंजीर एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर व मिनरल्स से भरपूर होता है, जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में सहायक होते है। यह पेट से टोक्सिन को निकालकर पेट को साफ रखता है। इस प्रकार अंजीर के सेवन से पाचन शक्ति बढ़ती है।

5. डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है अंजीर

अंजीर में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट व विटामिन्स होते है, जो ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को कम करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम टाइप -2 डायबिटीज को कंट्रोल करता है। यह क्लोरोजेनिक एसिड (chlorogenic acid) के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। साल 2003 में जानवरों पर हुई रिसर्च के अनुसार अंजीर के पत्तों का अर्क ब्लड में फैटी एसिड और विटामिन-E के स्तर को नियंत्रित करके डायबिटीज में फायदा पहुँचाता है।

साल 2016 में चूहों पर किये शौध के अनुसार अंजीर के पत्तों का अर्क इंसुलिन सेंसिटिविटी (insulin sensitivity) को रोकता है। इसमें कई एंटीडायबिटिक गुण होते है। अतः अंजीर का सेवन करना डायबिटीज पेशेंट के लिए अच्छा होता है। लेकिन इस केस में अंजीर का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर अवश्य परामर्श कर लें।

6. हड्डियाँ मजबूत करने में अंजीर खाने के फायदे

ज्यादा ऑयली खाना खाने से और फ़ास्ट फ़ूड से हड्डियाँ कमजोर होने लगती है। इस तरह के खाने से हड्डियों पर अनावश्यक चर्बी बढ़ने लगती है। जिससे हड्डियों को मजबूत बनाने वाला पोषण नहीं मिल पाता है और धीरे धीरे कमजोर होने लगती है। इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अंजीर का सेवन कर सकते है।

अंजीर में कैल्सियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। अतः ये सभी तत्व हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरुरी है। यदि आप सही मात्रा में अंजीर का सेवन करते है, तो आपको ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डी के रोग में भी फायदा मिलता है। कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत जरुरी होता है, जिसकी पूर्ति आप अंजीर खाकर कर सकते है।

7. यौन शक्ति बढ़ाने में अंजीर खाने के फायदे

अंजीर खाने से सेक्स से जुड़े विकार दूर होते है। यह प्रजनन क्षमता और यौन शक्ति को बढ़ाता है। इसमें मौजूद आयरन और पोटैशियम सेक्स स्टैमिना बढ़ाने में सहायक है। एक रिसर्च के अनुसार अंजीर की पत्तियों का अर्क शुक्राणुओं की गुणवत्ता व संख्या में वृद्धि कर सकता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शुक्राणुओं की सुरक्षा करते है।

इस तरह की समस्या में महिलाओ के लिए भी प्रजनन क्षमता बढ़ाने में सूखा अंजीर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। लेकिन इससे पहले आप डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

8. स्टेमिना बढ़ाने में अंजीर के फायदे

अंजीर मिनरल्स, फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुणों से भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्व बॉडी का स्टैमिना बढ़ाने में सहायक होते है। ये शारीरक थकान को दूर करके शरीर को ऊर्जावान बनाते है। अपना स्टैमिना बढ़ाने एक लिए आप अंजीर को दूध में उबालकर सुबह-सुबह एक गिलास पी सकते है। इससे आपके बॉडी को ऊर्जा मिलेगी।

9. बालों के लिए अंजीर खाने के फायदे

जब बालों को न्यूट्रिशन मिलना बंद हो जाता है, तब बाल झड़ना शुरू कर देते है। अंजीर खाने से बालों को पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिशन मिल जाता है। जिससे बाल झड़ना बहुत कम हो जाते है। चूहों पर की गई एक रिसर्च के अनुसार नारियल का तेल और सोयाबीन के साथ अंजीर को मिलाकर तैयार किया गया फॉर्मूला बीटा कैरेटीन के उत्पादन में वृद्धि करता है।

जिससे बालों के पोषण में सहायता मिलती है। अंजीर की पत्तियों का अर्क एंड्रोजेनिक एलोपिशिया जैसी समस्या से बचाव करता है। एंड्रोजेनिक एलोपिशिया में व्यक्ति धीरे धीरे गंजा होने लगता है।

10. ब्लड प्रेशर में अंजीर खाने के फायदे

अंजीर में मौजूद फाइबर व एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करके रखते है। अंजीर ब्लड प्रेशर को कम करके हृदय संबंधी पुरानी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।

11. लिवर रोगों में फायदेमंद है अंजीर का सेवन करना

अंजीर शेक लिवर के विकारों को दूर करता है। लिवर के कार्य को सुचारु रूप से रखने के लिए अंजीर के पेड़ की पत्तियाँ भी बहुत फायदेमंद है। अंजीर की पत्तियों में हेप्टोप्रोटेक्टिव गुण पाया जाता है, जो विषेलो पदार्थो को शरीर से बाहर निकालता है और लिवर की रक्षा करता है। अतः अपने लिवर को ठीक बनाये रखने के लिए आप सुबह सुबह पूरी रात भीगे हुए अंजीर को चबा चबाकर खा सकते है।

12. स्किन के लिए फायदेमंद है अंजीर

अंजीर में मौजूद फाइबर व एंटीऑक्सीडेंट तत्व स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते है। अंजीर नई कोशिकाओं के सर्जन के लिए फायदेमंद है। यह चेहरे से झुर्रियां, दाग-डब्बे व पिम्पल्स को दूर करने में सहायक है। यह स्किन को नरम और हाइड्रेट बनाये रखता है।

अंजीर खाने के नुकसान – Side Effects of Figs in Hindi

  1. अंजीर का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। अन्यथा इसमें मौजूद शुगर से आपकी हेल्थ ख़राब हो सकती है। साथ ही डायबिटीज मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  2. किडनी स्टोन से पीड़ित व्यक्ति को अंजीर का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अंजीर में ऑक्सलेट पाया जाता है, जिससे यह कैल्शियम से क्रिया करके कैल्शियम ऑक्सलेट बनाकर स्टोन का रूप धारण कर लेता है।
  3. अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से आंतों में सूजन हो सकती है। जिससे यह पेट दर्द का कारण बन सकता है।
  4. इसके अधिक सेवन से कब्ज, उल्टी व डायरिया की समस्या उत्पन हो सकती है।
  5. अंजीर खाने से एलर्जी हो सकती है। इसलिए अंजीर खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर कर लें।
  6. यदि आप किसी प्रकार की दवाओं का सेवन कर रहे है, तो अंजीर का सेवन न करें। या फिर अंजीर खाने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श कर लें।

अंजीर का सेवन कैसे करे ? How to Eat Figs in Hindi

  1. आप अंजीर के जैम को ब्रेड में लगाकर खा सकते हैं।
  2. आप शहद और अंजीर का पेस्ट बनाकर भी खा सकते हैं।
  3. अंजीर को दूध के साथ मिक्स करके भी खा सकते है।
  4. अंजीर को पानी में उबालकर इसका अर्क भी पी सकते है।
  5. आप सूखी अंजीर को सूप में डालकर खा सकते हैं।
  6. 2-3 अंजीर को रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खली पेट चबा चबा कर खाये। फिर आप उसी पानी को पीये, जिसमें अंजीर को भिगोया था।
  7. ताजे अंजीर के फल को केक या आइसक्रीम के ऊपर सजाकर भी खा सकते है।
  8. आप दलिया में सूखे अंजीर का उपयोग कर सकते है।
  9. आप दूध में अंजीर का शेक बनाकर भी इसका सेवन कर सकते है।
  10. ताजे अंजीर के बजाय सूखे अंजीर में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए किसी भी मीठे व्यंजन में आप चीनी की जगह अंजीर का उपयोग कर सकते है। इससे व्यंजन का टेस्ट भी बढ़ेगा और शरीर को पौष्टिक तत्व भी प्राप्त होंगे।

अंजीर खाने का सही समय क्या है ?

वैसे तो आप अंजीर कभी भी खा सकते है, लेकिन अंजीर खाने का सही समय सुबह का होता है। आप मॉर्निंग में खाली पेट अंजीर खा सकते है। मॉर्निंग में अंजीर खाना बहुत फायदेमंद होता है। अंजीर की तासीर गर्म होती है इसलिए ज़्यादा मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

FAQ

Q : एक दिन में कितना अंजीर खाना चाहिए ?
Ans : एक दिन में आपको 2-3 अंजीर ही खाना चाहिए।

Q : अंजीर की तासीर कैसी होती है ?
Ans : अंजीर के फल की तासीर ठंडी होती है लेकिन पके हुए अंजीर की तासीर गर्म होती है।

Q : पुरुषो में अंजीर कैसे काम करता है ?
Ans : अंजीर पुरुषो का शारीरिक स्टैमिना बढ़ाने में सहायक है। साथ ही यह पुरुषो में शुक्राणुओं की मात्रा भी बढ़ाता है। यह यौन क्रिया के विकारो को दूर करता है।

Q : महिलाओं के लिए अंजीर खाने के फायदे क्या है ?
Ans : गर्भवती महिलाओं के लिए अंजीर फायदेमंद होता है। यह गर्भवती महिला के स्वास्थ के साथ शिशु के विकास के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा स्तन कैंसर से जूझ रही महिलाओं को 2-3 अंजीर प्रतिदिन खाना चाहिए। स्तन कैंसर में अंजीर बहुत आराम देता है।

Q : खाली पेट अंजीर खाने के फायदे क्या है ?
Ans : खाली पेट अंजीर खाने से कब्ज, दस्त जैसे समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही आपका पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इससे आपका लिवर, ह्रदय, यौन क्रिया आदि सुचारु रूप से कार्य करते है और हड्डियां मजबूत बनती है।

Read More

  1. खीरा खाने के फायदे और नुकसान 
  2. अश्वगंधा के फायदे और नुकसान 
  3. नींबू पानी के फायदे और नुकसान 
  4. सफ़ेद मूसली के फायदे,नुकसान और उपयोग पुरुषो और महिलाओं के लिए
  5. चंद्रप्रभा वटी के फायदे और नुकसान
  6. लौकी का जूस पीने के फायदे और नुकसान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *