Skip to content

अक्षय कुमार का जीवन परिचय Akshay Kumar biography in hindi

अक्षय कुमार का जीवन परिचय Akshay Kumar biography in hindi

अक्षय कुमार का जीवन परिचय, जीवनी (Akshay Kumar Ki Jiwani ), जन्म, परिवार, शिक्षा, फिल्मी करियर, पेशा, जाती, धर्म, लूक, उम्र, गर्लफ्रेंड, मूवीज, अवार्ड्स, विवाद, नेट वर्थ – Akshay Kumar biography in hindi, Birth, Family, Education, Age, Filmy Career, Movies, Net Worth, Girlfriend, Awards, Caste,

अक्षय कुमार का जीवन परिचय : Hello Friends, इस लेख में अक्षय कुमार की जीवनी के बारे में विस्तार से जानेंगे। Akshay kumar बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, टेलिविजन प्रेजेंटर व फिल्म निर्माता है। इनका असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है।

लोग Akshay kumar को खिलाड़ियों के खिलाड़ी, खतरों के खिलाडी व अक्की ने नाम से भी जानते है। अक्षय कुमार ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1991 में फिल्म “सौगंध” से की थी। अब तक अक्की 125 से भी ज्यादा फिल्मो में कार्य कर चुके है।

अक्षय अनुशासित स्वभाव और दिनचर्या के लिए भी जाने जाते हैं। वे अपनी फिटनेस को लेकर अवेयर रहते है। उन्होंने बैंकॉक से मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली और लगभग 5 साल तक वही नौकरी की। इन्होने अपने करियर की शुरुआत एक्शन फिल्मों से की थी।

लेकिन इसके बाद वे कॉमेडी, नेगेटिव रोल वाली फिल्मे भी करने लगे। पिछले कुछ सालों से वे सामाजिक और देशभक्ति जैसे सार्थक मुद्दों पर फिल्म बना रहे है। अक्षय कुमार अपनी फिल्मों में अधिकांश स्टंट खुद करते है। अक्षय कुमार का जीवन परिचय

अक्षय कुमार का जीवन संघर्षों से भरा हुआ था। इन्होने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया था। इस लेख में आपको बताया जायेगा कि अक्षय कुमार ने वेटर से बॉलीवुड तक का सफर कैसे तय किया ? (Akshay Kumar Ki Jiwani )

अक्षय कुमार कौन हैं ?

अक्षय कुमार बॉलीवुड के जाने-माने सुप्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म प्रोडूसर हैं। वे मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में कार्यरत हैं। वे भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। अक्षय समय समय पर अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान करते रहते है। वे शहीदों के लिए दान करते रहते है। अक्षय कुमार का जीवन परिचय

अक्षय कुमार का जीवन परिचय Akshay Kumar biography in hindi

नाम अक्षय कुमार
असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया
उपनाम अक्की, राजू, मैक और खिलाड़ी कुमार, खतरों के खिलाडी, खिलाडियों के खिलाडी
जन्म 9 सितम्बर 1967
जन्म स्थान अमृतसर पंजाब
उम्र 55 साल (2022)
गृह नगर मुंबई
नागरिकता भारतीय, कनाडियन
राशि कन्या
स्कूल डॉनबोस्को स्कूल, मिरिक, दार्जलिंग
कॉलेज गुरु नानक खालसा कॉलेज (किंग्स सर्किल)
धर्म हिन्दू
घनिष्ट मित्र डिम्पल कपाडिया, अजय देवगन, जॉन अब्र्हाम
रूचि मार्शल आर्ट, योग, फिटनेस
डेब्यू फिल्म सौगंध (1991)
गर्लफ्रेंड 1.      पूजा बत्रा (अभिनेत्री)

2.      रवीना टंडन (अभिनेत्री)

3.      शिल्पा शेट्टी (अभिनेत्री)

4.      ट्विंकल खन्ना (अभिनेत्री)

5.      प्रियंका चोपड़ा (अभिनेत्री)

6.      आयशा झुल्का (अभिनेत्री)

पेशा अभिनेता और निर्माता
शैक्षिक योग्यता ज्ञात नहीं
विवाह तिथि 17 जनवरी 2001
मासिक वेतन 30 करोड लगभग
नेट वर्थ 250 मिलियन डॉलर

अक्षय कुमार का परिवार Akshay Kumar Family

पिता का नाम हरी ओम भाटिया
माता का नाम अरुणा भाटिया
बहन का नाम अलका भाटिया
भाई का नाम नहीं है
पत्नी का नाम ट्विंकल खन्ना
पुत्र का नाम आरव भाटिया
पुत्री का नाम नितारा भाटिया

Akshay kumar ka Look

लम्बाई 5 फीट 11 इन्च
वजन 80 kg
छाती 42 इंच
कमर 34 इंच
बाइसेप्स 16 इंच
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काला
स्किन कलर फेयर

अक्षय कुमार की पसंद – Akshay kumar Choice

पसंदीदा भोजन थाई ग्रीन चिकन करी, मिसो सूप, सुशी, साशिमी, चॉकलेट फ़ज़, पंजाबी खाना
पसंदीदा अभिनेता रणवीर सिंह और अमिताभ बच्चन
पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी
पसंदीदा फिल्म लाइफ इज ब्यूटीफुल
पसंदीदा रंग नीला, काला
पसंदीदा खेल क्रिकेट, मार्शल आर्ट्स, नौकायन
पसंदीदा स्थान गोवा, मॉरिशस और कनाडा
पसंदीदा परफ्यूम बाई डेवीडोफ्फ
पसंदीदा कार Honda CR-V Car, Mercedes-Benz, Bentley Car
पसंदीदा  गाना बावरा मन राह ताके
पसंदीदा फल आम

अक्षय कुमार का जन्म और परिवार

अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर शहर में हुआ था। ये पंजाबी फैमिली से बिलोंग करते है। अक्षय कुमार के पिताजी का नाम अक्षय कुमार है, जो कि अमृतसर में इंडियन आर्मी में सैनिक थे।

बाद में वे आर्मी छोडकर यूनिसेफ में एकाउन्टेंट बन गए। जबकि अक्षय कुमार की माताजी का नाम अरुणा भाटिया है जो कि एक ग्रहणी है। इनकी बहन का नाम अलका भाटिया है, जिसने सुरेंद्र हिरनंदानी (बिजनेसमैन ) के साथ में दूसरा विवाह किया था।

अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। बाद में बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री करने पर इन्होने अपना नाम बदलकर अक्षय कुमार कर लिया। लोग इन्हे प्यार से अक्की भी कहते हैं। (Akshay Kumar Ki Jiwani )

अक्षय के जन्म के बाद इनके पिताजी इन्हें दिल्ली लेकर आ गए। इनका बचपन यही बीता था। कुछ समय यहाँ रहने के बाद इनके पिताजी मुंबई चले गए। तब से वे वही पर रह रहे है। हालाँकि इनका जीवन संघर्षो में बीता है।

अक्षय कुमार की शिक्षा Akshay Kumar Education

अक्षय कुमार ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई डॉन बोस्को हाई स्कूल, मिरिक, दार्जलिंग से की थी। 7th क्लास में उन्होंने कराटे क्लास में दाखिला लिया। फिर आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने गुरु नानक खालसा कॉलेज में एडमिशन लिया।

भारत में ताइकक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद वे बैंकाॅक में मार्शल आर्ट्स सिखने के लिए गए, जहां उन्होंने वेटर का काम भी किया था। बाद में भारत लौटने पर उन्होंने फोटोशूट कराया। फिर उन्हें फिल्म “दीदार” मिली।

अक्षय कुमार का जीवन संघर्ष – Akshay Kumar Life Struggle in Hindi

अक्षय कुमार का जीवन संघर्ष मय रहा है। उन्होंने कई चुनौतियों का सामना करके यह सफलता हासिल की है। जब वे 7th क्लास में थे, तब ही उन्होंने कराटे क्लास जॉइन कर ली थी। बचपन से ही उनकी रूचि मार्शल आर्ट में रही है।

पढ़ाई में ज्यादा ध्यान नहीं देने की वजह से इन्हे अपने पिता से बहुत डाट पड़ती थी। पढ़ाई में रूचि न होने की वजह से इन्होने पढ़ाई छोड़ने का निर्णय लिया और मार्शल आर्ट सिखने के लिए बैंकाक जाने का निर्णय लिया।

इसके लिए उन्होंने अपने पिता मनाया और पिता की सहमति होने पर अक्षय कुमार बैंकाक में मार्शल आर्ट सिखने के लिए चले गए। अपनी मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने अपना खर्चा चलने के लिए मेट्रो गेस्ट हाउस में कूक और वेटर की नौकरी की। इस काम के लिए उन्हें 1500 रूपए मिलते थे।

अक्षय कुमार ने Muay Thai ( थाई बॉक्सिंग ) और टाइ ची की ट्रेनिंग ली। इस तरह वे ईसा सिक्स डिग्री ब्लैक बेल्ट होल्डर बने। बैंकाक जाने से पहले वे भारत में ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर चुके थे। अक्षय कुमार अपनी रूचि के अनुसार बैंकाक से मार्शल आर्ट की कला सिख कर भारत लौटे।

बैंकॉक से मार्सल आर्ट सीखने के बाद मुंबई में उन्होंने अपना मार्सल आर्ट स्कूल खोला, जहाँ वे भारतीय बच्चो को मार्सल आर्ट की कला सिखाते थे। वे इस कार्य से हर महीने लगभग 4000 रूपए कमाते थे। (Akshay Kumar Ki Jiwani )

इसी दौरान इनका ही एक स्टूडेंट अक्षय कुमार के जीवन परिवर्तन का कारण बना। इनके एक स्टूडेंट ने अक्षय को फोटोशूट की सलाह दी। अक्षय हट्टे-कट्टे व फिट थे। उनका लुक भी अच्छा था। अक्षय कुमार का जीवन परिचय

फिर अक्षय कुमार ने 2 घंटे का फोटोशूट और इस काम के लिए उन्हें 5000 रुपये भी मिले। यह राशि अक्षय के लिए बहुत अधिक थी। एक ओर वे मार्शल आर्ट्स में कड़ी मेहनत करके 4000 रूपए कमा रहे थे।

इसलिए उन्होंने मार्शल आर्ट्स को छोड़कर फोटोशूट में अपना करियर बनाने का निर्णय लिया और उन्होंने मॉडलिंग करनी शुरू कर दी। अक्षय दिखने में अट्रैक्टिव थे। इसलिए करियर के शुरुआती दौर में उन्हें कई फिल्मों में अभिनय करने का मौका मिला।

अक्षय कुमार ने मॉडलिंग में प्रवेश करने से पहले कई छोटे-मोठे काम किये थे। फिर उन्हें फिल्म सौगंध में अभिनय करने का मौका मिला, जो कि यह फिल्म उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लिए उन्हें 50000 रूपए का चेक मिला था। इसके बाद उन्हें कई फिल्मे की।

इस तरह एक कड़े संघर्ष के साथ अक्षय ने अपनी किस्मत बदली। इसी दौरान उन्होंने अपना नाम राजीव हरी ओम भाटिया से बदलकर अक्षय कुमार रख लिया। अक्षय का अपने फ़िल्मी करियर के दौरान कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रहे है। अक्षय कुमार का जीवन संघर्ष .

अक्षय कुमार के अफेयर – Akshay Kumar Afair

पूजा बन्ना के साथ अफैर – फ़िल्मी करियर शुरू करने से पहले अक्षय कुमार मॉडल करते थे। इसी दौरान एक फेमस मॉडल पूजा बन्ना से उन्हें प्यार हो गया। इन दोनों ने इंगेजमेंट भी की थी। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

रेखा के साथ अफेयर

इन दोनों के अफेयर की चर्चा मीडिया में खूब फैली थी। फिल्म “खिलाड़ियों का खिलाड़ी” की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे करीब आये थे। हालाँकि अभिनेत्री रेखा अक्षय कुमार से बड़ी है। इन दोनों का अफेयर कुछ दिन ही चल पाया था। दोनों ही अपने इस अफेयर को मीडिया से छुपाते आये है।

रवीना टंडन के साथ अफेयर

बॉलीवुड की ग्लैमर हीरोइन रवीना टंडन के साथ भी अक्षय का अफेयर चला था। उस समय दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उसी समय अक्षय शिल्पा सेठी को भी डेट कर रहे थे। इसी वजह से दोनों का love afair ज्यादा दिन नहीं चला।

शिल्पा सेठी के साथ अफेयर

ट्विंकल खन्ना से शादी करने से पहले अक्षय का शिल्पा सेठी के साथ अफेयर रहा था। शिल्पा सेठी और अक्षय कुमार 90 के दशक में बॉलीवुड के हॉट कपल्स में गिने जाते थे। शिल्पा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन दोनों ने मंगनी भी कर ली थी। लेकिन अक्षय के दिलफेंक रवैए की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

प्रियंका चोपड़ा के साथ अफेयर

शादी के बाद अधिकांश लोग सुधर जाते है। लेकिन अक्षय के अफेयर्स बंद होने का नाम ही नहीं ले रहे थे। फिल्म “अंदाज” की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आये। इस अफेयर की खबर उनकी धर्मपत्नी ट्विंकल खन्ना को भी लगी। जिस वजह से दोनों के बीच मनमुटाव उत्पन हो गया था। लेकिन अपने पारिवारिक रिश्ते को बचाने के लिए उन्होंने प्रियंका से ब्रेकअप करना पड़ा।

ट्विंकल खन्ना के साथ अफेयर

शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। बाद में 17 जनवरी 2001 को वे ट्विंकल खन्ना के साथ शादी के बंधन में बांध गए। आज वे दोनों एक दूसरे के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।

खबरों के अनुसार अक्षय ट्विंकल से शादी नहीं करना चाहते थे। लेकिन ट्विंकल की माँ डिपंल कपाड़िया के दबाव के कारण उन्हें यह शादी करनी पड़ी। आज इन दोनों के एक लड़का और एक लड़की है। दोनों खुशाल जीवन जे रहे है।

अक्षय कुमार का फिल्मी करियर – Akshay Kumar Filmy Career

अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने से पहले अक्षय कई छोटे बड़े काम कर चुके थे। उन्होंने वेटर से लेकर चपरासी तक का काम किया। इसके बाद अपने एक स्टूडेंट के कहने पर उन्होंने मॉडलिंग की, जो कि उनके लिए वरदान साबित हुई।

साल 1991 में उन्होंने फिल्म “सौगंध” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले उन्होंने कई फिल्मो में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था। साल 1992 में उन्होंने दीदार, मिस्टर बॉन्ड, खिलाडी जैसी फिल्मों में काम किया।

इसके बाद अक्षय कुमार ने 125 से भी अधिक फिल्मो में कार्य किया, जिनमे से कई फ्लॉप रही, तो कई सुपरहिट रही। जबकि कुछ फिल्मे एवरेज रही। अक्षय इकलौते ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने एक साल में 12 फिल्में पूरी की हैं। अक्षय कुमार का जीवन परिचय

आज भी अक्षय बॉलीवुड फिल्मों में कार्य कर रहे है। फिल्मों के अलावा वे ब्रांड अम्बेसडर व फिल्म प्रोडूसर भी है। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ मिलकर “Hari OM Entertainment” नाम से एक प्रोडक्शन कंपनी खोली है।

Hari OM Entertainment में बानी फिल्में

Hari OM Entertainment प्रोडक्शन कंपनी में उन्होंने कई फिल्मे बनाई है जो इस प्रकार है –

  1. थैंक यू
  2. ब्रेकअवे
  3. जोकर
  4. ओह माय गॉड
  5. ख़िलाड़ी 786
  6. सिंग इज किंग
  7. खट्टा मिट्ठा
  8. एयरलिफ्ट
  9. रुस्तोम
  10. पेडमैंन
  11. एक्शन रीप्ले
  12. तीस मार खां
  13. पटियाला हाउस
  14. होलीडे

अक्षय कुमार की सुपरहिट फ़िल्में Akshay Kumar Superhit Movies

क्रमांक साल फिल्म का नाम
1 5 जून 1992 खिलाड़ी
2 1 जुलाई 1994 मोहरा
3 3 सितंबर 1999 संघर्ष
4 31 मार्च 2000 हेरा फेरी
5 30 जुलाई 2004 मुझसे शादी करोगी
6 9 जून 2006 फिर हेरा फेरी
7 29 मार्च 2007 नमस्ते लंदन
8 12 अक्टूबर 2007 भूल भुलैया
9 21 दिसंबर 2007 वेलकम
10 8 अगस्त 2008 सिंह इज किंग
11 1 जून 2012 राउडी राठौर
12 28 दिसंबर 2012 ओह माय गॉड
13 5 फरवरी 2013 स्पेशल 26
14 6 जून 2014 हॉलीडे
15 23 जनवरी 2015 बेबी
16 1 मई 2015 गब्बर इस बैक
17 22 जनवरी 2016 एअरलिफ्ट
18 10 फरवरी 2017 जौली l.l.b.
19 11 अगस्त 2017 टॉयलेट एक प्रेम कथा
20 9 फरवरी 2018 पैडमैन
21 2019 की फिल्में हाउसफुल 4, गुड न्यूज़, केसरी, मिशन मंगल
22 2020 लक्ष्मी
23 3 जून 2022 पृथ्वीराज चौहान
24 8 जून 2023 सुपरि पोटुरू बॉलीवुड रिमिक्स
25 2022 ओह माय गॉड 2, डबल एक्स एल
26 जुलाई 2022 मिशन सिंड्रेला
27 8 जुलाई 2022 राउडी राठौर 2
28 1 अगस्त 2022 सेल्फी
29 11 अगस्त 2022 रक्षाबंधन

अक्षय कुमार की नेट वर्थ – Akshay Kumar Net Worth

अक्षय कुमार बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाने वाले अभिनेताओं में गिने जाते है उन्होंने अब तक 125 से भी अधिक फिल्मो में काम किया है। वर्तमान में अक्षय एक फिल्म के लगभग 25 करोड़ रूपये लेते हैं और इनकी वार्षिक आय 150 मिलियन डॉलर हैं।

ब्रांड रोल के लिए वे लगभग 6 करोड़ रुपये लेते है। जबकि 300 करोड़ के लगभग उन्होंने इन्वेस्टमेंट कर रखा है। साथ ही इनके पास लगभग 20 करोड़ की लग्जरी गाड़ियां है। (Akshay Kumar Ki Jiwani )

अक्षय कुमार से जुड़ी रोचक जानकारियाँ

  1. अक्षय कुमार ना ही धूम्रपान करते है और ना ही शराब का सेवन करते है।
  2. इनका जन्म अमृतसर में पंजाबी फैमिली में हुआ था। लेकिन पालन-पोषण दिल्ली के चांदनी चौक में हुआ था। इसके बाद वे अपने पिता के साथ मुंबई चले गए।
  3. बचपन से ही इनकी रूचि मार्सल आर्ट व अभिनय में थी।
  4. इनके पिता इन्हें काफी सपोर्ट करते थे। उन्होंने मार्शल आर्ट training के लिए akshy kumar को बैंकॉक भेज दिया था। वहाँ पर वे अपने चाचा के साथ में रहते थे, जो कि मेट्रो गेस्ट हाउस में वेटर का काम करते थे। अक्षय ने मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के साथ साथ वेटर का काम भी किया था।
  5. बॉलीवुड में एंट्री मारने से पहले अक्षय ने कई छोटे-मोटे कार्य किये है। उन्होंने कोलकाता में एक Travel Agency में लगभग एक साल तक चपरासी का काम किया था।
  6. उन्होंने अपने दोस्त के आईडिया पर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था।
  7. मॉडलिंग में सफल होने के बाद उन्होंने अपना नाम राजीव हरीओम भाटिया से अक्षय कुमार रख लिया था। उन्होंने यह नाम एक फिल्म से प्रेरित होकर रखा था, जिसमे उनकी पसंदीदा अभिनेत्री फिल्म के अभिनेता को “अक्षय” नाम से पुकारती थी।
  8. जब अक्षय डॉन बोस्को स्कूल में दाखिले के लिए गए, तब उन्होंने जमीन पर पड़े एक कागज के टुकड़े को उठाकर कचरे के डिब्बे में फैंक दिया था। इससे स्कूल के प्रिंसिपल काफी प्रभावित हुए। जिससे अक्षय को बिना इंटरव्यू के ही स्कूल में प्रवेश मिल गया। इससे अक्षय के पिता काफी खुश थे।
  9. जब वे पहली बार मुंबई आये थे, तब उन्होंने अपने निवास स्थान पर Portfolio Shoot करवाया था।
  10. अपने अभिनय करियर के 3 दशकों में akshy kumar ने 8 बार “विजय” और 7 बार “राज” का रोल किया है।
  11. Akshy kumar की पहली फिल्म “सौगंध” थी, लेकिन शुरु में उन्होंने “दीदार” के लिए हाँ कर रखी थी। फिल्म “फूल और कांटे” के लिए पहली पसंद अक्षय कुमार ही थे, लेकिन वे पहले से ही “दीदार” की शूटिंग में व्यस्त थे, जिससे फिल्म “फूल और कांटे” अजय देवगन को मिली।
  12. अक्षय कुमार खिलाड़ी नाम से बहुत लोकप्रिय हैं, क्योंकि उन्होंने “खिलाड़ी” शीर्षक की 8 फिल्मों में अभिनय किया। खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज़ खिलाड़ी, खिलाड़ी 420 और खिलाड़ी 786
  13. उन्होंने एक पंजाबी भजन “निर्गुण राख लिया, संतन का सद्का किया” को अपनी आवाज़ दी है। उन्होंने इस भजन से एकत्रित धन राशि को 7/11 मुंबई बम धमाकों में हुए पीड़ितों को दान कर दिया।
  14. अक्षय कुमार अपने अनुशासित जीवन के लिए जाने जाते हैं। वे रोजाना सुबह 5 बजे उठ जाते हैं। वे समय के बहुत पाबन्दी है। एक घंटा तैराकी, एक घंटा मार्शल आर्ट्स, एक घंटा योग साधना व स्ट्रेचिंग अभ्यास करना यह उनका मॉर्निंग वर्कआउट है।
  15. फिल्म “खिलाड़ियों के खिलाड़ी” में शूटिंग के समय 350 पाउंड वजन उठाते समय उनकी गर्दन में चोट लग गई थी। इसके बाद ब्रेन ली नामक व्यक्ति ने WWE Wrestler Undertaker का Role किया था।
  16. उन्होंने अपनी पीठ पर अपने बेटे आरव के नाम का टैटू बनवाया हुआ है।
  17. akshy kumar का जन्मदिन और उनकी Ex- Girlfriend शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का जन्मदिन एक ही दिन है।
  18. साल 2007 उनके लिए भाग्यशाली था, क्योंकि उन्होंने 4 सुपर हिट फिल्में की – नमस्ते लंदन, वेलकम, भूल – भुलैया और हे बेबी।
  19. साल 2008 में एक अंग्रेजी पत्रिका – People magazine ने ने अक्षय कुमार को Sexiest Man Alive के टाइटल से सम्मानित किया था।
  20. साल 2008 में विंडसर विश्वविद्यालय ने उत्कृष्ट अभिनय करियर के लिए akshy kumar को मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया।
  21. 2008 में उन्होंने फियर फैक्टर – खतरों के खिलाड़ी शो की मेजबानी की थी।
  22. 2020 में उन्हें फोर्ब्स द्वारा सबसे अधिक भुगतान पाने वाले बॉलीवुड अभिनेता के रूप में गिना गया।
  23. वे विश्व कबड्डी लीग में टीम खालसा वारियर्स के मालिक हैं।
  24. भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री पुरस्कार और राजीव गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  25. अक्षय का मानना हैं कि सूर्यास्त के बाद बॉडी से कैलोरी बर्न होना बंद हो जाती हैं, इस वजह से वे कभी भी 7 बजे बाद खाना नहीं खाते हैं।
  26. वे नए गायक कलाकारों को बहुत सपोर्ट करते हैं। जब भी कोई नया म्युजिशीयन कुछ नया कंपोज़ करता हैं तो वे akshy kumar को सुनाते हैं। फिर अक्षय इस नये म्यूजिक को खरीद लेते हैं। इसके बाद किसी प्रोडूसर को गाना पसंद आने पर अक्षय को पैसे देकर वे इस म्यूजिक को खरीद सकते है।
  27. अक्षय एक फैमिली मैन हैं। वे कभी भी रविवार को काम नहीं करते है। वे साल में 6 से 7 बार छुटियाँ लेकर अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं।
  28. वे अपने दोनों बच्चो का पालन-पोषण एक सामान्य पिता जैसे ही करते हैं। वे अपने बच्चों को पैसे का महत्व समझाना चाहते हैं। इसी वजह से वे अपने बेटे को एक छोटी कार में स्कूल भेजते है।
  29. वे अपनी बेटी को लेकर बहुत इमोशनल हैं। उन्होंने लम्बे समय तक अपनी बेटी को मीडिया की निगाहों से बचाकर रखा था।

अक्षय कुमार से जुड़े विवाद

साल 2009 में अक्षय-ट्विंकल की जोड़ी पर मुंबई में आयोजित हुए Lakeme Fashion Week में जीन्स के प्रमोशन के समय पब्लिक में अश्लील हरकत करने के कारण केस दर्ज हुआ था, जिस वजह से ट्विंकल को जेल हुई और कोर्ट में यह केस काफी समय तक चला था।

फिल्म पैडमेन के दौरान अक्षय को एक समस्या का सामना करना पड़ा था। फिल्म रिलीज़ के 2 दिन पहले अक्षय व डायरेक्टर आर.बाल्की पर लेखक रिपु दमन जायसवाल ने फिल्म स्क्रिप्ट कॉपी करने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी स्क्रिप्ट से 11 seen और एक करेक्टर चुराया है।

रिपु दमन ने 5 दिसम्बर 2016 को स्क्रीन राइटर एसोसिएशन से फिल्म को रजिस्टर करवाया था। इसे रियान स्टीफन और विक्रमादित्य मोटवानी को भी भेजा था। 16 दिसम्बर 2016 को मुझे पता चला कि ट्विंकल खन्ना उनकी जीवनी पर फिल्म बना रही हैं।

एक बार कॉमेडी कंटेंट पर आधारित टीवी कार्यक्रम के दौरान भी विवादों में घिरे थे। इस कॉमेडी कार्यक्रम के दौरान मल्लिका दुआ को अक्षय का मजाक बुरा लग गया था। इन दोनों के विवाद ने ट्विटर पर जंग छेड़ दी। मल्लिका के पिता ने अक्षय को ट्विटर पर कठोर शब्द कहे, वही ट्विंकल ने भी अपने पति का पक्ष लेते हुए काफी ट्विटस किए।

फिल्म रुस्तम में पहनी हुई वर्दी को नीलाम करने का ऐलान करने पर नौसेना के कुछ पूर्व कर्मचारियों ने अक्षय को लीगल नोटिस भेजा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नेवी मेन की पत्नी और 7 Retired Officer ने कहा कि अक्षय ने इन कपड़ों को ओरिजिनल नेवी यूनिफार्म में भी लिस्ट किया हैं।

नोटिस में कहा कि यदि यूनिफार्म नीलाम होती हैं तो इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता हैं। इस पर लगे बैज और चिन्हों का गलत उपयोग हो सकता है। इसकी एक कॉपी रक्षा मंत्री और साल्ट स्काउट के ऑक्शन हाउस को भी भेजी गई। ऑफिसर ने अक्षय के खिलाफ करवाई करने और नीलामी को रोकने के लिए मांग की।

हाल ही में अक्षय कुमार उस समय विवादों में फस गए जब उन्होंने शाहरूख खान और अजय देवगन के साथ विमल इलायची का विज्ञापन किया। इस वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। अक्षय के फोल्लोवेर्स ने इस इनके इस विज्ञापन की काफी निंदा की।

बाद में सोशल मीडिया पर अपने फैंस से मांफी मांगते हुए अक्षय ने कहा कि वे अब तंबाकू के ब्रांड एंबेसडर नहीं है। मैं आगे इस तरह का विज्ञापन कभी नहीं करूँगा। आप सभी की भावनाएं मेरे साथ जुडी हुयी है, जिसका मैं सम्मान करता हूँ।

मैंने निर्णय लिया है कि विज्ञापन से हुई कमाई को किसी अच्छे कार्य में लगा दूंगा। मैं वादा करता हूँ कि भविष्य में ऐसे किसी भी विज्ञापन का प्रचार-प्रसार नहीं करूँगा, जिससे मेरे फैंस की भावनाओं को आहत पहुंचे। अक्षय कुमार का जीवन परिचय

अक्षय कुमार के मोटिवेशनल थॉट्स Akshay kumar motivational thoughts in hindi

  1. काम छोटा हो या बड़ा हो काम तो काम होता है।
  2. दुनिया क्या सोचेगी अगर ये सोचोगे, तो वो नहीं कर पाओगे जो दुनिया नहीं कर पायी।
  3. मैं ऐसे देश से हूँ जहां लोग गलतिया करते है और फिर से प्रयास करते है, कड़ी मेहनत करते है, जहाँ नकारात्मकता एक विकल्प नहीं है।
  4. अगर इज्जत पाना चाहते हो तो पैसे कमाओ, क्योकि आजकल दुनिया में यही नियम है, जितना ज्यादा पैसा उतनी ज्यादा इज्जत।
  5. जिस दिन हम ये समझ जायेंगे कि सामने वाला गलत नहीं है सिर्फ उसकी सोच हमसे अलग है उस दिन जीवन से दुःख समाप्त हो जायेंगे “बड़प्पन” वह गुण है जो पद से नहीं संस्कारो से प्राप्त होता है।
  6. पहले करियर बना लीजिये फिर प्यार को वक्त दीजिये क्योकि आज के ज़माने में लोग उन्ही के साथ रहना पसंद करते है जिनके पास एक अच्छा भविष्य हो।
  7. आपको जिससे लगाव है, उसके बारें में बुरा बोलना, इससे ओर कोई बुरी बात नहीं हो सकती।
  8. युवावस्था एक जीवनशैली हैं, यह भगवान का दिया हुआ वरदान है, यदि हम हमारे शरीर को सबसे कीमती सामान मानकर ट्रीट करे तो जीवन अच्छा हो सकता हैं।
  9. कोई भी फिजिकल ट्रेनिंग सही तरीके से करे, क्योंकि स्ट्रोंग दिखना और स्ट्रोंग होना दो अलग-अलग चीजें है।
  10. हम लोग जीन्स की उस जोड़ी के समान हैं जिसकी हिफाजत करे तो वो हमेशा अच्छी दिख सकती हैं।

अक्षय कुमार को मिले अवार्ड

  1. साल 2002 में उन्हें फिल्म “अजनबी” के लिए बेस्ट विलेन श्रेणी का फिल्म फेयर व इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड से नवाजा गया।
  2. साल 2005 में फिल्म “मुझसे शादी करोगी” के लिए बेस्ट कॉमेडियन श्रेणी का इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  3. साल 2006 में फिल्म “गरम मसाला” के लिए बेस्ट कॉमेडियन श्रेणी का फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया।
  4. साल 2009 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
  5. साल 2010 में फिल्म “हाउसफुल” के लिए बेस्ट कॉमेडी ऑफ़ दी ईयर व कॉमेडी अवार्ड श्रेणी का स्टार डस्ट अवार्ड दिया गया।
  6. साल 2011 में फिल्म “तीस मार खान व हाउस फुल” के लिए बेस्ट स्टार ऑफ़ दी ईयर व बेस्ट कॉमेडी/ रोमांटिक एक्टर श्रेणी का स्टार डस्ट अवार्ड दिया गया।
  7. साल 2012 में फिल्म “हाउसफुल 2 ” के लिए फेवरेट कॉमेडी स्टार श्रेणी का पीपल चोईस अवार्ड दिया गया।
  8. साल 2012 में फिल्म “देसी बॉयज” के लिए बेस्ट कॉमेडी/ रोमांटिक एक्टर श्रेणी का स्टार डस्ट अवार्ड दिया गया।
  9. साल 2013 में फिल्म “ओह माई गॉड” के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर श्रेणी का बॉलीवुड हंगामा सफर का चोइस अवार्ड दिया गया।
  10. साल 2013 में फिल्म “हाउसफुल2, राऊडी राठोड़, ओह माई गॉड” के लिए रीडर्स चोइस श्रेणी का स्टार डस्ट अवार्ड दिया गया।
  11. साल 2013 में फिल्म “राउड़ी राठोड, खिलाड़ी” के लिए बेस्ट थ्रिलर-एक्शन एक्टर श्रेणी का स्टार डस्ट अवार्ड दिया गया।
  12. साल 2013 में फिल्म “राऊडी राठोड, ओह माई गॉड” के लिए स्टार ऑफ़ दी ईयर श्रेणी का स्टार डस्ट अवार्ड दिया गया।
  13. साल 2014 में साल 2010 से 2014 तक आई सभी फिल्मों में 1000 करोड़ रूपये कमाने के कारण उन्हें बॉक्स ऑफिस 1000 करोड़ हीरो श्रेणी का बॉक्स ऑफिस इंडिया अवार्ड से नवाजा गया।
  14. साल 2017 में फिल्म “रुस्तम” के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर श्रेणी का नेशनल फिल्म अवार्ड दिया गया।
  15. साल 2018 में फिल्म Jolly LLB2 के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर श्रेणी का जी सिने अवार्ड से सम्मानित किया गया।

आशा करता हूँ आपको अक्षय कुमार का जीवन परिचय Akshay Kumar biography in hindi और अक्षय कुमार की जीवनी (Akshay Kumar Ki Jiwani ), जन्म, परिवार, शिक्षा, फिल्मी करियर, पेशा, जाती, धर्म, लूक, उम्र, गर्लफ्रेंड, मूवीज, अवार्ड्स, विवाद, नेट वर्थ लेख समझ में आया होगा। यहाँ इस लेख में अक्षय कुमार का जीवन संघर्ष अच्छे से बताया गया है। यदि इस लेख में कोई त्रुटि हो तो आप कमेंट बॉक्स में अपना विचार रख सकते है। मैं उसमे सुधार करने की कोशिश करूँगा।

FAQ

Q :  अक्षय कुमार का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  9 सितम्बर 1967 को अमृतसर पंजाब में हुआ था।

Q :  अक्षय कुमार के माता-पिता कौन है ?
Ans :  अक्षय के पिता का नाम हरी ओम भाटिया और माता का नाम अरुणा भाटिया है।

Q :  अक्षय कुमार ने शादी कब की थी ?
Ans :  17 जनवरी 2001

Q :  अक्षय कुमार की पत्नी कौन है।
Ans :  अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना है, जो कि बॉलीवुड की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है।

Q :  अक्षय कुमार के कितने बच्चे है ?
Ans :  अक्षय के 2 बच्चे है। एक लकड़ा – आरव भाटिया और एक लड़की – नितारा भाटिया।

Q :  अक्षय की बहन का नाम क्या है ?
Ans :  अलका भाटिया

Q :  अक्षय कुमार की उम्र कितनी है ?
Ans :  55 साल

Q :  अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में किस फिल्म से डेब्यू किया था ?
Ans :  फिल्म सौगंध से

Q :  अक्षय कुमार ने मार्शल आर्ट्स कहाँ से सीखी थी ?
Ans :  बैंकॉक से

Q :  अक्षय कुमार की गर्लफ्रेंड कौन है ?
Ans :  अक्षय कुमार का अफेयर बॉलीवुड की कई प्रसिद्ध अभिनेत्रियों के साथ रह चूका है, जिनमे पूजा बत्रा, आयशा झुल्का, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, ट्विंकल खन्ना, प्रियंका चोपड़ा जैसी प्रसिद्ध अभिनेत्री शामिल है। शिल्पा सेठी से उन्होंने मंगनी भी कर ली थी।

Read More

  1. सुनील सेठी का जीवन परिचय
  2. सारा अली खान का जीवन परिचय 
  3. सुनीता विलियम्स का जीवन परिचय
  4. कंगना रनौत का जीवन परिचय 
  5. सुशांत सिंह राजपूत सक्सेस स्टोरी 
  6. नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *