Skip to content

अच्छी सेहत कैसे बनाये? 12 domestic tips for good health in hindi

अच्छी सेहत कैसे बनाये?

अच्छी सेहत कैसे बनाये ? 12 domestic tips for good health in hindi वर्तमान समय में सभी लोग स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं से घिरे हुए है। लोग इतने बिजी हो गए है कि उन्हें अपने शरीर को फिट (fitness kaise bnaye) रखने के लिए समय नहीं मिल पता है।

आजकल एक्सरसाइज व वर्कआउट की कमी के कारण कम उम्र के लोगो में भी मोटापा जैसी स्थिति देखने को मिलती है। इस भाग-दौड़ भरी जिन्दगी में लोग अपने कार्यो में इतने व्यस्त हो गए है कि उन्हें अपने शरीर का ख्याल ही नहीं है। सुबह उठते ही लोग अपने काम धन्धे की तरफ दौड़ लगते है और शाम को थक-हर के सो जाते है। इसी कामयाबी की दौड़ ने लोगो को अनफिट बना रखा है।

आज मैं आपको इस पोस्ट में बताऊंगा कि अच्छी सेहत कैसे बनाये (sehat kaise banaye), शरीर को फिट कैसे रखे, (fitness kaise bnaye) हेल्थ कैसे बनाये, शरीर को स्वस्थ रखने का तरीका (health banane ke gharelu tarike)। आप इन तरीको को अपनाकर अपने शरीर को फिट रख सकते है। इसके लिए आपको शरीर को फिट रखने के 12 घरेलु उपाय ध्यान से पढ़ने है। आप इन 12 domestic tips for good health in hindi को पढ़कर अपने शरीर को फिट रख सकते है।

अच्छी सेहत कैसे बनाये ? fitness kaise bnaye

आज हमारे भोजन की जगह ऐसे ऐसे फ़ास्ट फ़ूड ने ले ली है, जो हमारे स्वास्थ्य को तबाह करने के सिवाय कुछ नहीं करता है। लोग बहार का खाना अधिक खा रहे है, जिससे बॉडी अनफिट होती जा रही है। आजकल अक्सर लोगो को वही खाना पसंद है जो उनकी सेहत (health) को बर्बाद कर सके। मसालेदार खाना व जंक फूड से मोटापा व हार्ट अटैक जैसी बीमारियाँ उत्पन हो रही है। लोगो के गिरते स्वास्थ्य का कारण आज का खानपान व एक्सरसाइज न करना ही है।

अपने शरीर को फिट हर कोई रखना चाहता है। हर इंसान की इच्छा होती है कि वह फिट रहे, मोटापा से दूर रहे। लेकिन आगे बढ़ने की होड़ व ज्यादा पैसे कमाने के लालच में अपनी हेल्थ को अनदेखा करता जा रहा है। ऐसी स्थिति में उसे एक दिन गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। फिर वही पैसा उस शरीर के इलाज में खर्च हो जाता है।

इंसान को अपने अच्छे स्वास्थ्य (health banane ke gharelu tarike) के लिए समय निकलना चाहिए। कितना भी व्यस्त जीवन रहे, हर रोज मॉर्निंग में एक्सरसाइज के लिए समय निकालें। यदि स्वास्थ्य ही ठीक नहीं रहेगा तो क्या फायदा इतने पैसे कमाने का, जो बॉडी को फिट न रहने दे। अच्छा स्वास्थ्य सफलता के लिए भी जरुरी होता है। इसीलिए आप अपने शरीर पर पर्याप्त ध्यान दे। और इसे बीमारियों से दूर रखे। इससे आपका ध्यान काम में ओर अधिक लगेगा।

आज के हमारे इस आर्टिकल में हम “अच्छी सेहत कैसे बनाये ?”(sehat kaise banaye) के बारे में अध्ययन करने वाले है। “शरीर को फिट कैसे रखे ?” और अच्छी सेहत के फायदे जानने के लिए आपको अंत तक यह आर्टिकल ( health banane ke gharelu tarike) पढ़ना है। मैं आपको इस लेख में शरीर को फिट रखने के लिए 12 घरेलु उपाय (12 domestic tips for good health in hindi) बताऊंगा। आइये जानते है “अच्छी सेहत कैसे बनाये ?”(fitness kaise bnaye)

1. सुबह जल्दी उठें (अच्छी सेहत कैसे बनाये?)

आप सोच रहे होंगे कि जल्दी उठने से सेहत का क्या लेना देना है। आपको बता दे कि सुबह जल्दी उठने से शरीर में पॉजिटिव एनर्जी आती है जिससे शरीर फुर्तीला व शरीर में ताजगी बनी रहती है। सूर्य उदय से पहले बिस्तर छोड़ देने चाहिए। आपने देखा होगा कि सूर्य उदय से पहले उठने वाले लोग, सूर्य उदय के बाद उठने वाले लोगो से ज्यादा स्वस्थ व अष्ट-पुष्ट होते है।

क्या आप जानते है कि सुबह भौर के समय में ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है। इस समय ताजा व शुद्ध हवा होती है। इस शुद्ध हवा का लाभ जल्दी उठने वालो को ही मिलता है। इसीलिए जल्दी उठने से शरीर में शुद्ध हवा व शुद्ध ऑक्सीजन का प्रवाह होता है। जिससे शरीर में ताजगी उत्पन होती है। आप सुबह उठकर एक्सरसाइज करे ताकि आप एक हैल्थी लाइफ जी सके।

2. एक्सरसाइज करे (अच्छी सेहत कैसे बनाये?)

बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरुरी है। व्यायाम करने से शरीर में ताजगी आती है। जब सुबह जल्दी उठते है तब आप कम से कम आधा लीटर पानी पिए और दौड़ लगाए। इससे आपके पुरे शरीर की एक्सरसाइज होगी। और साथ ही शरीर के सभी अंग सुचारु रूप से कार्य करने लगेंगे। नियमित एक्सरसाइज करने से हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।

हमारे शरीर में रोजाना लाखों कोशिकाओं का जन्म होता है और लाखों कोशिकाओं की मृत्यु होती है। रोजाना व्यायाम करने से कोशिकाओं के जन्म-मरण का चक्र सुचारु रूप से बना रहता है। नियमित व्यायाम करने से हमारा हृदय, आमाशय, माशपेशियाँ, लिवर, पाचन तंत्र आदि शरीर के अंग सुचारु रूप से कार्य करते है। व्यायाम करने से हमारा दिमाग भी सही तरह से कार्य करता है। व्यायाम से व्यक्ति मेंटली मजबूत  बनता है।

एक्सरसाइज करने के लिए आपको किसी जिम सेंटर में जाने की जरूरत नहीं है। यह सब एक्सरसाइज आप आपने घर से भी कर सकते है या इसके अलावा आपने आस-पास के गार्डन में आप व्यायाम कर सकते है। यदि आप जिम करते है तो यह और भी अच्छी बात है। हमारा शरीर एक संसाधन है इसे जितना स्वस्थ रखेंगे या इस पर जितना ध्यान देंगे, यह उतना ही अधिक कार्य करेगा।

3. योगा करे (fitness kaise bnaye?)

योगा करने के फायदों से आप भलीभाँति अवगत होंगे। योगा करने से हमारे शरीर का एक एक अंग खुल जाता है जिससे वे अच्छे से कार्य करते है। योगा हमरे मन-मष्तिक को ताजा रखता है। योगा करने के अनगिनत फायदे है। योगा करने से शरीर स्वस्थ व फिट रहता है। शरीर में अनावश्यक चर्बी जमा नहीं होती है। इससे शरीर फुर्तीला व ऊर्जावान बना रहता है।

आजकल योगा करने के फायदे व योगा करने के तरीके विज्ञापनों में भी दिखाया जा रहा है। सभी खिलाडी, अभिनेता, और सभी आमजन योगा की कर रहे है। योगा करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity power) बढ़ती हैं। यह मेंटली हेल्थ को भी बरक़रार रखता है। योगा से मष्तिक के कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। यह पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है।

वज्रासन, भुजंगासन, सर्वांगासन,  बालासन, पवनमुक्तासन, शवासन, मत्स्यासन ये योगा करने के कुछ कुछ आसान है जिन्हे करके आप आपने शरीर की फिटनेस बना सकते है। इन सब से शरीर की सम्पूर्ण एक्सरसाइज होती है। इन सभी योगा आसनो को आप घर पर ही कर सकते है। और अपनी बॉडी फिटनेस बना सकते है। योगा करने से हमारा हृदय, आमाशय, माशपेशियाँ, लिवर, पाचन तंत्र आदि शरीर के अंग सुचारु रूप से कार्य करते है।

4. जोगिंग करे (अच्छी सेहत कैसे बनाये?)

यदि आप मोटापे से परेशान है तो आप प्रतिदिन मॉर्निंग में जल्दी उठकर जोगिंग करे। मॉर्निंग में फ्रेश हवा होती है जो माइंड को दुरुस्त व ताजा करती है। यदि आपको जोगिंग में प्रॉब्लम है तो आप वॉकिंग भी कर सकते है। इसके अलावा मोटापा व वजन कम करने के लिए आप रनिंग करे।  इससे आपका वजन निश्चित तौर पर कम होगा।

आपने मॉर्निंग में बहुत से लोगो को सड़क के किनारे या गार्डन में वॉकिंग व रनिंग करते हुए देखा होगा। जोगिंग करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। यह हमारे ह्रदय को भी स्वस्थ रखता है। इसके अलावा यह पाचन तंत्र व रोग प्रतिरोधकता क्षमता को भी बढ़ाता है।

5. हल्का हैल्थी ब्रेकफास्ट करे

रात में 7-8 घंटे सोने के बाद बॉडी को एनर्जी की जरूरत पड़ती है। सुबह एक्सरसाइज व योगा करने के बाद शरीर को एनर्जी देने के लिए हल्का व हेल्थी ब्रेकफास्ट ले ताकि बॉडी को एनर्जी मिल सके। ब्रेकफास्ट में ज्यादा तेलीय खाने से बचे। ऑइल फ्री ब्रेकफास्ट करने की कोशिश करे। ताकि बॉडी में कोलेस्ट्रॉल व एक्स्ट्रा चर्बी न बढ़े। दिन की शुरुआत करने के लिए ब्रेकफास्ट आपको एनर्जी प्रदान करता है। इसके बाद दोपहर आप लंच करे।

6. समय पर हैल्थी भोजन करे

आपको अपनी खाने की आदत सुधारनी है। आपको ध्यान देना है कि आप कब भोजन कर रहे है?, कितना कर रहे है? और किस तरह का भोजन कर रहे है। भोजन हमेशा aisa करे जो आपकी सेहत बनाने के काम आये। इसके अलावा आपको भोजन ठुस ठुस के नहीं करना है। थोड़ा थोड़ा करके भोजन करना है। चाहे आप 3 टाइम के भोजन को 4 या 5 टाइम में खा लो। आवश्यकता से ज्यादा खाना खाने से शरीर में मोटापा बढ़ता है। और साथ में पाचन तंत्र कमजोर होता है।

भूख लगने पर ही भोजन करना चाहिए। हमेशा खाना कम खाये ताकि पचने में आसानी हो। कम भोजन करने से शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी जमा नहीं होती है। और पेट के बढ़ने के चांस बहुत कम हो जाते है। इसके अलावा आप आपने भोजन में सलाद, फ्रूट्स, छाछ भी शामिल करे। ये सब भोजन को पचाने में सहायक होते है।

दोपहर के खाने का विशेष ध्यान रखें। दिन भर कार्य करने के लिए शरीर को अधिक एनर्जी की जरूरत होती है। इसीलिए आप दिन का खाना अधिक एनर्जी देने वाला खाये। ताकि आपको कम के दौरान थकन महसूस न हो। इसके अलावा रात्रि भोजन कम एनर्जी अर्थात कम भोजन करे।

7. जंक फूड्स खाने से बचे

अधिकांश लोगो को वही खाना पसंद होता है जो उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। आजकल की युवा पीढ़ी को पिज़्ज़ा, बर्गर, समोसे, कचोरी, पानी-पूरी, चाउमीन, मसाला डोसा, आदि चटपटी चीजे खाना पसंद है। इस तरह की मसालेदार चीजे आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुँचाती है। जंक फ़ूड बॉडी में कोलेस्ट्रॉल व फैट बढ़ाते है जिससे लोग मोटापे के शिकार होते है।

अधिक तेलिया खाना व जंक फ़ूड टेस्ट के लिए तो ठीक होता है होता है लेकिन यह पाचन तंत्र, ह्रदय, लिवर आदि अंगो को भरी नुकसान पहुँचाता है। अधिक तेलीय चीजे खाने से शरीर में अनेक बीमारियों का जन्म होता है। वर्तमान में अनेक नई नई बीमारिया सामने आ रही है। इन सब में जंक फ़ूड का भी कही न कही हाथ है। ख़राब खाना आपके शरीर को अनफिट बनता है और बीमारियों के हवाले करता है। अतः बाहर का खाना खाने से बचे। और बॉडी को स्वस्थ बनाये।

8. नशीले पदार्थो का सेवन करना बंद करे

यदि आप बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तम्बाखू ,खैनी, शराब आदि नशीले पदार्थो का सेवन करते है तो इन्हे तुरंत छोड़ दे। ये सभी नशीले पदार्थ आपके शरीर को नुकसान पहुँचाते है। इनसे शरीर में विकृति हो सकती है। इसके अलावा इनके सेवन से कैंसर होने का खतरा रहता है। मादक पदार्थो के सेवन से शरीर में अनेक बीमारियों का जन्म होता है। इससे शरीर की फिटनेस ख़राब होती है। अतः आप सभी प्रकार के नशे से दूर रहे। इससे आपको हेल्थ व वेल्थ दोनों में लाभ मिलेगा।

9. अच्छी सेहत के लिए दूध पीना शुरू करे

यदि आप बहुत ज्यादा दुबले पतले है, तो आप रोजाना सुबह-शाम दूध पीना शुरू करे। इससे शरीर में ताजगी व ऊर्जा मिलेगी। अच्छी सेहत बनाने के लिए व फिटनेस बनाने के लिए दूध पीना जरुरी है। दूध पीने से शरीर में ताकत आती है। इसके अलावा आप दूध के साथ केले मिक्स करके भी खा सकते है। इससे आपकी सेहत जल्दी बनाएगी। और कुछ ही महीनो के आपका दुबलपान दूर हो जायेगा। दुबले पतले लोगो के लिए दूध में केला मिक्स करके सेवन करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है।

10. पानी ज्यादा पीना शुरू करे

प्रतिदिन कम से कम 4 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी पीने से हमारे शरीर की गंदगी साफ हो जाती है। अधिक पानी पीने से शरीर में बहुत सी बीमारियों का अंत हो जाता है। अधिक पानी पीने से लिवर ठीक रहता है और पाचन तंत्र जैसे समस्याओ से छुटकारा मिलता है। साथ ही पथरी जैसी समस्या होने का खतरा कम हो जाता है। अधिक पानी पीने से चहरे पर रौनक व निखार बना रहता है। अधिक पानी पीने से पेट साफ रहता है। अतः पानी अधिक पीना चाहिए।

11. अच्छी सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स खाये

ड्राई फ्रूट्स में बहुत अधिक मात्रा में मिनरल्स , प्रोटीन व विटामिन होते है। जो शरीर को ऊर्जावान बनाते है और शरीर में फाइबर बनाते है जिससे माशपेशियों में मजबूती आती है। रोजाना आप पर्याप्त मात्रा में बादाम, काजू, किसमिस, अखरोट खाये। बादाम को पानी में भिगोकर खाने से शरीर में ताजगी बनी रहती है , साथ ही दिमाग स्वस्थ व यादाश्त मजबूत होती है।

12. अच्छी पूरी नींद ले (अच्छी सेहत कैसे बनाये)

अपर्याप्त नींद के अभाव में शरीर में कमजोरी व आलस बना रहता है। जिससे काम करने में मन नहीं लगता है और सरे दिनभर सुस्ती सी छायी रहती है। यह सब कम सोने की वजह से होता है। अपर्याप्त के अभाव में ह्रदयाघात, कमजोरी, आँखों की पुतलियाँ का फैलना, आदि बीमारियाँ उत्पन होती है। अतः अच्छी सेहत पाने के लिए कम से कम 7 घंटे सोना आवश्यक होता है। पर्याप्त नींद लेने से शरीर की सारी थकान दूर हो जाती है। ह्रदयाघात जैसी बीमारी से निजात पाने के लिए भी अच्छी व पूरी नींद लेना जरुरी होता है।

आशा करता हूँ आपको यह लेख “अच्छी सेहत कैसे बनाये ?”(sehat kaise banaye) पसंद आया होगा। आप इन health banane ke gharelu tarike को अपना कर अपनी बॉडी की फिटनेस बना सकते है। शरीर को फिट कैसे रखे, (fitness kaise bnaye) हेल्थ कैसे बनाये (health kaise bnaye ), शरीर को स्वस्थ रखने का तरीका, इन सब तरीको से आप अपने शरीर को ताकतवर बना सकते है। अच्छी सेहत कैसे बनाये ? 12 domestic tips for good health in hindi से सम्बंधित सवालो के लिए कमेंट करे। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके बताये।

FAQ

Q : हेल्थी सेहत कैसे बनाएं?
Ans : हेल्थी सेहत बनाने के लिए एक्सरसाइज, योगा, जॉगिंग या ज़िम करे। इसके अलावा पाने खान-पान में सुधार करे। संतुलित भोजन करे। बाहर का खाना खाने से बचे और जंक फ़ूड को नजरअंदाज करे। हेल्थी फ़ूड जैसे ड्राई फ्रूट्स, दूध, दलीय, आदि का सेवन करे।

Q : गर्मियों में सेहत कैसे बनाये?
Ans : गर्मी के दिनों में खाने-पीने का विशेष ध्यान रखे। ठंडा खाना खाने से बचे। ज्यादा से ज्यादा पानी पीना शुरू करे। इसके अलावा अपने खाने में जूस को भी शामिल करे। चाय-कॉफ़ी का सेवन काम करे या बिल्कुल बंद कर दे। तजा व फ्रेश खाना खाये। गर्मी के दिनों में पेट भर खाना न खाये। थोड़ा कम ही खाये ताकि पाचन में समस्या उत्पन न हो।

Q : क्या खाने से सेहत बनती है?
Ans : पौष्टिक आहार लेने से शरीर की सेहत बनती है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है। पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए दूध ,ड्राई फ्रूट्स, संतुलित भोजन,फल,सतवारी, सफ़ेद मूसली, शहद, जैसे चीजों का सेवन करना चाहिए। ये सब सेहत बनाने का कम करती है।

Q : दुबले पतले शरीर को मोटा कैसे बनाएं?
Ans : दुबले पतले शरीर को मोटा बनाने के लिए आपको अपने भोजन में कार्बोहाइड्रेट के साथ में वसा को भी शामिल करना होगा। इसके अलावा आप अंकुरित अनाज खाना भी शुरू करे। इससे आपके बॉडी में फाइबर का निर्माण होगा है। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स, दूध, अंडे, घी, केले, शहद जैसे पौष्टिक आहार को अपने खाने में शामिल करे।

Q : अच्छी शरीर कैसे बनाएं?
Ans : अच्छा शरीर बनाने के लिए आपको ज़िम करना होगा। और साथ में मादक पदार्थो का सेवन बंद करना होगा। प्रतिदिन एक्सरसाइज या योगा करे ताकि बॉडी ऊर्जावान बनी रहे। इसके अलावा आप पौष्टिक आहार ले और जंक फ़ूड खाना बंद करे।

Q : कमजोर आदमी ताकतवर कैसे बने?
इसके लिए आपको मैडिटेशन करना होगा और एक सकारात्मक भाव उत्पन करना है। फिर अपनी सेहत पर ध्यान दे। शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए आप शीलजीत या सफ़ेद मूसली का सेवन करे। इसके अलावा आप अंकुरित अनाज भी खा सकते है। इसमें प्रोटीन व फाइबर पर्याप्त मात्रा में होते है। नियमित योगा करे।

Q : सुबह सुबह उठकर क्या खाना चाहिए?
Ans : सुबह उठते ही आपको कम से कम 2 गिलास पानी पीना है ताकि पेट अच्छे से साफ हो जाये। फिर थोड़ा वर्कआउट करके हल्का नास्ता करे। ताकि शरीर को ऊर्जा मिले । नास्ते में ऑयली खाने बचे। ब्रेकफास्ट में फाइबर, मिनरल्स, विटामिन्स, प्रोटीन युक्त आहार ले। इससे आपकी बॉडी तंदुरुस्त बनेगी।

Q : गर्मियों में बॉडी बनाने के लिए क्या खाएं?
Ans : गर्मियों में बॉडी बनाने के लिए जूस व फल-फ्रूट्स का सेवन अधिक करे ताकि पाचन तंत्र व लिवर ठीक से कार्य करे। आप सलाद के रूप में गाजर, खुबानी, तरबूज, टमाटर, अंगूर, और अंडे की जर्दी का उपयोग करे। ये बॉडी को हेल्थी बनाते है। गर्मियों के मौसम में मुट्ठी भर मेवे जरूर खाएं।

Q : गर्मियों में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए?
Ans : गर्मी में ताकत पाने के लिए नींबू का रस, फलों का रस, नारियल पानी, गन्ने का रस व फलों का सेवन अधिक करना चाहिए। ये सभी शरीर को को ताजगी प्रदान करते है। और शरीर ऊर्जावान बना रहता है। इसके अलावा आप पुदीने का भी सेवन करे। और अच्छा पौष्टिक आहार ले।

Read also 

  1. शिलाजीत खाने के फायदे और नुकसान
  2. सफ़ेद मूसली के फायदे,नुकसान और उपयोग पुरुषो और महिलाओं के लिए
  3. आयोडीन के फायदे, नुकसान,स्रोत और उपयोग
  4. सिट्रिक एसिड क्या होता है ? इसके गुण,सूत्र,संरचना,उपयोग, तथा बनाने की विधि

 

4 thoughts on “अच्छी सेहत कैसे बनाये? 12 domestic tips for good health in hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *