Skip to content

अजय देवगन का जीवन परिचय Ajay Devgan Biography in Hindi

अजय देवगन का जीवन परिचय - Ajay Devgan Biography in Hindi

अजय देवगन का जीवन परिचय, जीवनी (Ajay Devgan ki Jiwani ), जन्म, परिवार, माता-पिता, उम्र, शिक्षा, गर्लफ्रेंड, बच्चे, शादी, पत्नी, नेट वर्थ, बॉडी लुक, फिल्मी करियर, मूवीज – Ajay Devgan Biography in Hindi, Birth, Family, Education Age,wife, Girlfriend, Marriage, movies ,Filmy Career, Net Worth, Look, Choice )

Hello Friends, इस लेख में आपको अजय देवगन की जीवनी (Ajay Devgan ki Jiwani ) और उनके जीवन संघर्ष के बारे में बताया जा रहा है। Ajay Devgan बॉलीवुड के जाने माने सुपरस्टार, अभिनेता, प्रोडूसर व डायरेक्टर है।

इन्होने अपने फिल्मी करियर में 100 से भी अधिक फिल्मो में अभिनय किया है। विमल पान मसाले के विज्ञापन की वजह से इन्हे आज भारत का बच्चा बच्चा जनता है। अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म फूल और कांटे से की थी। आज वे बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक है।

अपने शानदार अभिनय के माध्यम से अजय ने कई अवार्ड्स जीते है, जिनमें 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 4 फिल्म फेयर पुरस्कार शामिल है। साल 2016 में भारत सरकार द्वारा Ajay Devagan को भारत के चौथे सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अजय देवगन अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते है। वे कॉमेडी सीन, विलेन सीन, एक्शन सीन, सीरियस सीन आसानी से कर लेते है। इस लेख में आपको अजय देवगन का जीवन परिचय और अजय देवगन की जीवनी विस्तार से बताई जा रही है। आइये जानते है Ajay Devagan ka jiwan Parichay

अजय देवगन कौन है ?

अजय देवगन बॉलीवुड के जाने माने प्रसिद्ध अभिनेता, डायरेक्टर व प्रोडूसर है। उन्होंने साल 1991 में फिल्म “फूल और कांटे” से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इन्हें बॉलीवुड का सिंघम भी कहा जाता है।

अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन है। 24 फरवरी 1999 में अजय ने बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल से शादी की थी। अब जानेंगे अजय देवगन की जीवनी ( Ajay Devgan ki jiwani ) के बारे में

अजय देवगन का जीवन परिचय Ajay Devgan Biography in Hindi

नाम अजय देवगन
असली नाम विशाल वीरू देवगन
जन्म 2 अप्रैल 1969
जन्म स्थान नई दिल्ली, भारत
राशि मेष
उम्र 54 years (2023)
व्यवसाय अभिनेता, निर्माता, निर्देशक
गृह नगर मुंबई
नागरिकता भारतीय
स्कूल सिल्वर बीच हाई स्कूल , मुंबई
कॉलेज मिठीबाई कॉलेज, मुंबई
शैक्षिण योग्यता ग्रेजुएशन
गर्लफ्रेंड रवीना टंडन (अभिनेत्री)

करिश्मा कपूर (अभिनेत्री)

काजोल (अभिनेत्री)

डेब्यू फिल्म फूल और काँटे (1991)
नेट वर्थ 60 मिलियन डॉलर
वेतन 25 करोड़ / फिल्म
कार संग्रह mercedes z-class, Range Rover, Ferrari, BMW Z 4, Toyota Celica, Maserati,
अजय देवगन का परिवार
पिता का नाम वीरू देवगन
माता का नाम वीणा देवगन
भाई (चचेरा) अनिल देवगन (निर्देशक)
बहन नीलम गाँधी
पत्नी का नाम काजोल
बेटी न्यासा
बेटा युग
अजय देवगन का लुक
लंबाई 5 फीट 10 इंच
वजन 78 kg
बालों का कलर काला
आँखों का कलर काला
छाती 43 इंच
कमर 34 इंच
बाइसेप्स 15 इंच
स्किन कलर गेहुंआ

अजय देवगन की पसंद

पसंदीदा भोजन बैंग बैंग चिकन, मछली करी और चावल
पसंदीदा अभिनेता Al Pacino (अल पसीनो), अमिताभ बच्चन
पसंदीदा अभिनेत्री मधुबाला
पसंदीदा फिल्म बॉलीवुड : गाईड

हॉलीवुड : The Others and The Sixth Sense

पसंदीदा संगीतकार केनी रोजर्स
पसंदीदा पालतू जानवर कुत्ता English Mastiff
पसंदीदा रंग काला
पसंदीदा खेल क्रिकेट
पसंदीदा इत्र पोलो
पसंदीदा रेस्तरां Mainland China mumbai
पसंदीदा स्थान लंदन, सैन फ्रांसिस्को और गोवा

अजय देवगन का जन्म और परिवार – Ajay Devgan Biography In hindi

अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में हुआ था। इनका पालन पोषण भी यही हुआ था। हालाँकि वे पंजाब के अमृतसर शहर से एक पंजाबी फैमिली से तालुक रखते है। इनके बचपन का नाम विशाल वीरू देवगन है।

Ajay devgan के पिता वीरू देवगन हिंदी फिल्मों में स्टंट कोरियोग्राफर थे। जबकि इनकी माँ वीणा देवगन भी एक फिल्म प्रोड्यूसर है। अजय का एक चचेरा भाई भी है, जो कि एक फिल्म निर्माता व स्क्रीप राइटर है। Ajay devgan की बहन का नाम नीलम गाँधी है।

अजय के पिता इन्हें फिल्मो में लाना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। उन्होंने घर में ही डांस टीचर व जिम ट्रेनर की व्यवस्था की। अजय शुरू से ही मेहनती थे। वे भी अपने पिता की तरह फिल्म प्रोडूसर बनना चाहते थे।

अजय देवगन की शिक्षा – Ajay Devgan Education

Ajay devgan ने अपनी शुरुआती शिक्षा मुंबई के The Silver Beach High School से प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई के मीठी बाई कॉलेज में दाखिला लिया और अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।

इनके पिता भी अभिनेता बनना चाहते थे। लेकिन अभिनेता बनने का सपना छोड़कर स्टंट कोरियोग्राफर बने। उन्होंने लगभग 80 फिल्मों में स्टंट कोरियोग्राफी की। इस तरह अजय के मन में बचपन से ही अभिनेता बनने की इच्छा रही थी।

अजय देवगन की गर्लफ्रेंड – Ajay Devgan’s Girlfriend

ajay devgan एक शांत स्वभाव के अभिनेता है। उन्होंने एक शानदार करियर का आनंद लेते हुए साधारण जीवन जिया है। वे एक प्रतिभाशाली अभिनेता और एक सम्मानित पारिवारिक व्यक्ति है, जो विवादो से दूर रहते है। लेकिन ग्लैमर की दुनिया में अफेयर से कौन बच पाया है। अजय देवगन का अफेयर बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों के साथ रह चूका है।

1. अजय देवगन का अफेयर रवीना टंडन के साथ

इन दोनों का अफेयर कम और विवाद ज्यादा था। रवीना के अनुसार वे अजय की गर्लफ्रेंड थीं। लेकिन अजय ने इस रिश्ते को कभी नहीं माना। 1990 के दशक में इनके बीच कई झगड़े हुए, जो अखबारों की सुर्खिया बने।

जब अजय करिश्मा कपूर को डेट कर रहे थे, तब यह झगड़ा काफी बढ़ गया था। जिससे रवीना और करिश्मा के बीच दूरियाँ बढ़ गयी थी। रवीना ने अजय को विश्वासघाती बोला, जिस वजह से अजय काफी भड़क गए थे।

अजय ने रवीना को मनोचिकित्सक से इलाज कराने के लिए कह दिया था। अगर इससे भी फायदा न हो तो पागलखाने में चली जाओ। रवीना ने अजय पर कई इल्जाम लगाए, लेकिन अजय ने उनके साथ रहे किसी भी प्रकार के रिश्ते को नहीं माना। रवीना केवल अजय के माध्यम से खुद का प्रचार कर रही थी।

2. अजय देवगन का अफेयर करिश्मा कपूर के साथ

करिश्मा कपूर अपने समय में सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक रही है। अजय और करिश्मा ने 5 फिल्मों में एक साथ काम किया। वे बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ियों में से एक माने जाते थे।

दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन जब वे काजोल के साथ शूटिंग कर रहे थे तब उन दोनों का ब्रेकअप हो गया। करिश्मा कपूर को लगा कि वे काजोल को डेट कर रहे है।

3.  अजय देवगन का अफेयर काजोल के साथ

साल 1995 में जब वे दोनों गुंडाराज की शूटिंग कर रहे थे, तभी से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। काजोल बातूनी है, जबकि अजय थोड़े शांत स्वभाव के है। जिस वजह से इन दोनों के अफेयर की कोई कल्पना भी नहीं कर सका। 24 फरवरी 1999 को दोनों ने शादी कर ली और आज दोनों खुशहाल जीवन जी रहे है।

अजय देवगन की शादी Ajay Devgan Marriage

अजय देवगन का अफेयर से नाता नहीं रहा है। वे इस तरह की लाइमलाइट से दूर रहे है। हालाँकि कुछ समय के लिए उन्होंने करिश्मा कपूर को जरूर डेट किया था। लेकिन उनसे ब्रेकअप होने के बाद वे काजोल को डेट करने लगे। करिश्मा से पहले उनका नाम रवीना के साथ भी जुड़ा था। लेकिन अजय ने उनके साथ किसी प्रकार रहे अफेयर को स्वीकार नहीं किया।

अजय शुरू से ही शांत व शर्मीले स्वभाव के रहे है। जबकि अभिनेत्री काजोल एक चंचल मन व बातूनी लड़की थी। दोनों का व्यवहार व स्वभाव बिलकुल विपरीत था। शायद इसी वजह से मीडिया ने इन दोनों को बेस्ट कपल्स नहीं माना।

साल 1995 में फिल्म गुंडाराज की शूटिंग के दौरान दोनों में आकर्षण हुआ। दोनों ने लगभग 4 साल एक दूसरे को डेट किया। 24 फरवरी 1999 को दोनों ने देवगन घर में पारंपरिक महाराष्ट्रीयन रीती रिवाज से शादी कर ली।

आज दोनों एक खुशहाल शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे है। इन दोनों से पहली संतान साल 2003 में हुई, जो कि एक लड़की थी, जिसका नाम न्यासा है। जबकि साल 2010 में लड़का हुआ, जिसका नाम युग है।

अजय देवगन का फिल्मी करियर – Ajay Devgan’s Filmy Career

अजय देवगन ने अभिनेता के रूप में साल 1991 में फिल्म “फूल और कांटे” से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली ही फिल्म हिट रही थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में उन्होंने दो बाइक पर बैलेंस बनाकर खुद स्टंट किया था।

अपनी पहली हिट फिल्म के बाद उन्होंने अगली फिल्म में साल 1992 में करिश्मा कपूर के साथ जिगर में अभिनय किया था। साल 1993 में अजय ने दिल है बेताब, दिव्य शक्ति, संग्राम, एक ही रास्ता और धनवान जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया।

साल 1994 में दिलवाले, विजयपथ और सुहाग जैसी सुपर फिल्मे की। जिनमें फिल्म विजयपथ काफी चर्चित रही। साल 1995 में नाजायज, हलचल, गुंडाराज और हकीकत जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। फिल्म “हकीकत” साल 1995 की सबसे बड़ी फिल्म थी।

साल 1996 में जंग, जान और दिलजले में और साल 1997 में इश्क में शानदार अभिनय किया। फिल्म दिलजले में उन्होंने एक आतंकवादी का रोल किया था। अजय ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मे की। उनका फिल्मो शानदार करियर रहा था।

इसके बाद उन्होंने जख्म, हम दिल दे चुके सनम, प्यार तो होना ही था, मेजर साहब, गैर, दिल क्या करे, हिंदुस्तान की कसम जैसी सफल फिल्मों में तारीफे-ऐ-काबिल अभिनय किया था। अजय हर तरह की मूवी कर रहे थे। कॉमेडी, एक्शन जैसे मूवी में वे आसानी से अभिनय कर लेते थे।

फिल्म गोलमाल काफी सफल रही है। इसके सारे सीन काफी हिट थे। साथ ही उन्होंने देशभक्ति फिल्में भी की हैं – जैसे द लेजेंड ऑफ भगत सिंह, कारगिल, इन सब में इनके अभिनय की काफी तारीफ की गयी थी। इसके अलावा उन्होंने नेगेटिव रोल वाली फिल्मे ” खाकी, दीवानगी ” भी की है।

अजय देवगन ने अपने करियर में हर तरह की फिल्में की है। उन्होंने एक्शन फिल्में, कॉमेडी फिल्में, सीरियस फिल्में, नेगेटिव रोल वाली फिल्में, इन सब में अपने शानदार अभिनय से दर्शको के दिलो में जगह बनाई है। अब तक अजय 100 से भी ज्यादा फिल्मो में काम कर चुके है। अपने कुशल अभिनय से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है।

अजय देवगन की टॉप 20 हिट फिल्म

  1. फूल और कांटे
  2. जिगर
  3. दिलवाले
  4. विजय पथ
  5. दिलजले
  6. प्यार तो होना ही था
  7. ज़ख्म
  8. हम दिल दे चुकें सनम
  9. कंपनी
  10. द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
  11. गंगाजल
  12. अपहरण
  13. ओंकारा
  14. बोल बच्चन
  15. गोलमाल: फन अनलिमिटेड
  16. वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई
  17. सिंघम
  18. दृश्यम
  19. सन ऑफ़ सरदार
  20. सिंघम रिटर्न

अजय देवगन का प्रोडूसर और डायरेक्टर के रूप में करियर 

काजोल से शादी करने के बाद साल 2000 में अजय ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा। इनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी का नाम अजय देवगन फिल्म्स है। इनके प्रोडक्शन हाउस से पहली फिल्म “राजू चाचा” बनी थी, जिसमे मुख्य भूमिका अजय-काजोल की जोड़ी ने निभाई थी।

इसके बाद साल 2008 में उन्होंने डायरेक्टर के रूप में अपना करियर बनाया और अपनी पहली फिल्म “यू मी और हम” बनाई। इस फिल्म में एक असिस्टेंट प्रोडूसर भी थे। यह एक इमोशनल लव स्टोरी पर आधारित फिल्म थी। साल 2012 में रोहित शेट्टी के निर्देशन में एक सह निर्माता के रूप में फिल्म बोल बच्चन बनाई।

उनकी यह फिल्म काफी सफल रही थी। इसने लगभग 160 करोड़ का कारोबार किया था। इसी वर्ष अजय ने फिल्म सन ऑफ़ सरदार का भी निर्देशन किया था। जिसमे स्वयं अजय व सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिका अदा की थी। यह फिल्म काफी सफल रही थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।

अजय देवगन से जुड़ी रोचक जानकारियाँ

  1. अजय देवगन शराब का सेवन करते है। इसके अलावा वे स्मोकिंग भी करते है।
  2. वे एक पंजाबी फैमिली से बिलोंग करते है।
  3. उन्होंने 9 वर्ष की आयु में ही गाड़ी चलाना सीख लिया था। उनके पिता एक स्टंट निर्देशक थे। इस वजह से उन्होंने सेट पर ही गाड़ी चलाने की अनुमति दे दी थी।
  4. अजय की पहली फिल्म “फूल और कांटे” एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।
  5. फिल्म “फूल और काँटे” में दो मोटरसाइकिल पर बैलेंस बनकर किया गया स्टंट बहुत लोकप्रिय हो गया था। जिसे आगे कई फिल्मों में इस्तेमाल किया गया।
  6. उन्होंने शाहरुख खान की फ़िल्म डर (1993) में कार्य करने का अवसर छोड़ दिया था।
  7. फिल्म करन अर्जुन (1995) में सलमान खान की भूमिका के लिए अजय देवगन पहली पसंद थे। लेकिन किसी कारणवश वे इस फिल्म को नहीं कर पाए।
  8. फिल्म गुंडाराज (1995) की शूटिंग में अजय काजोल से पहली बार मिले। शुरू में काजोल अजय को पसंद नहीं कर थी। लेकिन शूटिंग के कुछ दिनों बाद ही वे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे
  9. साल 2000 में उन्होंने अपना प्रोडक्शन्स हाउस “अजय देवगन फिल्म्स प्रोडक्शंस” की शुरुआत की। अपने प्रोडक्शन में उन्होंने पहली फिल्म राजू चाचा बनाई थी।
  10. डायरेक्टर के रूप में उनकी पहली फिल्म साल 2008 में you Me Aur Hum आयी थी, जो की बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
  11. वे भगवान शिव के भक्त है। और उनकी छाती पर भगवान शिव का टैटू भी है।
  12. वे भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हैं और उनके स्टार प्रचारक भी हैं।
  13. वे बॉलीवुड के पहले अभिनेता हैं जिनका स्वयं का निजी जेट विमान है।
  14. उन्होंने फिल्म एक्शन जैक्सन में तलवार दृश्य के लिए 17 kg वज़न कम किया था।
  15. वे गंभीर और अंतर्मुखी स्वभाव वाले व्यक्ति हैं।
  16. उन्हें जूते और धूप के चश्मों का बहुत शौक है। उनके पास 300 से ज्यादा जूते और चश्में हैं।
  17. उन्होंने अपनी पत्नी काजोल की सबसे बड़ी हिट फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” को अभी तक नहीं देखा है।
  18. काजोल को खाना बनाना बिल्कुल भी नहीं आता है। जबकि अजय एक अच्छे कुक है।
  19. अजय ने शादी के 2 महीनें का लंबा हनीमून प्लान किया था। लेकिन काजोल को होम सिकनेस फील होने लगी थी, जिस वजह से वे एक महीने में ही लौट आये थे।
  20. एक बार उन्होंने स्मोकिंग के लिए सलमान के साथ पुरा कम्पार्टमेंट बुक करवाया था, ताकि उन्हें कोई पकड़ ना सके।
  21. साल 2009 में उन्होंने अपने सरनेम की स्पेलिंग ज्योतिष के हिसाब से Devgan से बदलकर Devgn कर ली थी।
  22. जब अजय काजोल से पहली बार मिले थे, तब वे दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे। अजय काजोल को घमंडी व ज्यादा बोलने वाली लड़की मानते थे।
  23. फिल्म फूल और कांटे से पहले उन्होंने साल 1985 में फिल्म “प्यारी बहना” में मिथुन चक्रवर्ती के बचपन का किरदार निभाया था।
  24. बिग बी के बाद वे दो राष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ बॉलीवुड के एकमात्र पुरुष अभिनेता हैं। उन्होंने फिल्म ज़ख्म व द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह के लिए दो राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीते है।
  25. साल 2016 में उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया।

अजय देवगन से जुड़े विवाद

बॉलीवुड में हर व्यक्ति किसी न किसी विवाद से अवश्य घिरा रहता है। जिसमे से कुछ सही होते है, जबकि कुछ मीडिया द्वारा बनायी गयी अफवाह। यहाँ आपको अजय देवगन के जीवन से जुड़े विवाद बताये जा रहे है।

  1. अजय और रवीना का विवाद

90 के दशक में अजय और रवीना के बीच कुछ अफेयर को लेकर विवाद हो गया था। रवीना ने आरोप लगाया कि वे अजय की गर्लफ्रेंड है, जबकि अजय इस बात को नकारते रहे। उस समय अजय करिश्मा कपूर को डेट करे रहे थे।

इसी वजह से करिश्मा कपूर व रवीना के सम्बन्ध बिगड़ गए थे। रवीना ने अजय को विश्वासघाती कह दिया था। जिस वजह से अजय काफी क्रोधित हो गए थे। जिस वजह से अजय ने रवीना मनोचिकित्सक से इलाज कराने के लिए बोल दिया था।

यदि इससे भी फर्क नहीं पड़े तो पागलखाने में भर्ती हो जाओ। अजय ने उस समय कहा कि उनका रवीना के साथ में कोई रिलेशन नहीं है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि रवीना को उनके द्वारा लिखे गये लव लेटर्स को सामने लाना चाहिये। ताकि मैं भी उन काल्पनिक लव लेटर्स में लिखी बातो को जान सकू।

उन्होंने यह भी कहा कि रवीना उनके नाम का उपयोग केवल पब्लिसिटी पाने के लिए कर रही है। उनके द्वारा किया गया आत्महत्या का प्रयास भी मात्र पब्लिसिटी पाना है। इनका परिवार हमारे परिवार को काफी अच्छे से जानते है और रवीना मेरी बहन नीलम की दोस्त है। जिस वजह से इनका हमारे घर आना जाना लगा रहता है।

  1. अजय और करण रामसे का विवाद

साल 2009 में प्रोडूसर करण रामसे ने अजय पर “ऑल द बेस्ट” की कहानी को लेकर उनके खिलाफ कॉपीराइट का केस फाइल किया था। इस केस का फैसला भी करण रामसे के पक्ष में आया था। लेकिन बाद में अजय की कंपनी ने यह साबित किया कि उनकी फिल्म इंग्लिश कॉमेडी नाटक फिल्म “राईट बेड रॉंग हस्बैंड” की ऑफिशियल रीमेक है।

  1. फिल्म सन ऑफ सरदार का ट्रेलर रिलीज़ होने पर मानवाधिकार कार्यकर्ता नवकिरण सिंह ने अजय के खिलाफ केस फाइल किया। उन्होंने अनुरोध किया कि वे आपत्तिजनक दृश्यों और टिप्पणियों को हटा दें, जो सिखों को गलत तरीके से चित्रित करते हैं। बाद में अजय ने उनके अनुसार फिल्म में कुछ जरुरी बदलाव किये थे।
  2. अजय की फिल्म “सन ऑफ़ सरदार” और यश राज फिल्म्स की फिल्म “जब तक है जान” की रिलीज़ डेट सेम थी। अजय ने यश राज फिल्म के खिलाफ डिस्ट्रीब्यूटर को उनकी फिल्म को ज्यादा स्क्रीन देने के लिए मेनिपुलेशन का आरोप लगाया था। अजय ने यश राज फिल्म्स के खिलाफ ऑफिशियल शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
  3. अजय देवगन की फिल्म “शिवाय” का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद KRK ने “ऐ दिल है मुश्किल” के लिए अच्छे रिव्यु दिए थे और शिवाय के लिए नकारात्मक रिव्यू दिए थे। अजय ने दावा किया कि करण जौहर ने ट्रेलर की समीक्षा के लिए KRK को भुगतान किया था।

अजय देवगन को मिले अवार्ड

साल  फिल्म का नाम  केटेगरी  पुरस्कार का नाम
1991 फूल और कांटे बेस्ट मेल डेब्यू फिल्मफेयर पुरस्कार
1998 ज़ख्म सर्वश्रेष्ठ अभिनेता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
1998 ज़ख्म सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बंगाल फिल्म पत्रकार संघ पुरस्कार
1998 ज़ख्म सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए स्क्रीन अवार्ड स्क्रीन अवार्ड्स
2002 द लीजेंड ऑफ भगत सिंह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता राष्ट्रीय फिल्मफेयर पुरस्कार
2002 द लीजेंड ऑफ भगत सिंह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक) फिल्मफेयर पुरस्कार
2002 कंपनी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक) फिल्मफेयर पुरस्कार
2002 द लीजेंड ऑफ भगत सिंह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बंगाल फिल्म पत्रकार संघ पुरस्कार
2002 कंपनी स्टारडस्ट स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड – स्टारडस्ट पुरस्कार
2002 कंपनी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए स्क्रीन अवार्ड स्क्रीन अवार्ड्स
2002 दीवानगी नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का स्क्रीन अवार्ड स्क्रीन अवार्ड्स
2003 दीवानगी एक नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फिल्मफेयर पुरस्कार
2003 दीवानगी एक नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ज़ी सिने अवार्ड्स
2009 आल दी बेस्ट हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड्स
2009 आल दी बेस्ट सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – हास्य/रोमांस स्टारडस्ट पुरस्कार
2010 वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – थ्रिलर/एक्शन स्टारडस्ट पुरस्कार
2016   भारत सर्कार द्वारा चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री
2017 शिवाय स्टारडस्ट अवार्ड फॉर ब्रेकथ्रो परफॉरमेंस- मेल स्टार डस्ट अवार्ड

उम्मीद करता हूँ आपको अजय देवगन का जीवन परिचय Ajay Devgan Biography in Hindi और अजय देवगन की जीवनी, जन्म, परिवार, माता-पिता, उम्र, शिक्षा, गर्लफ्रेंड, बच्चे, शादी, पत्नी, नेट वर्थ, बॉडी लुक, फिल्मी करियर, मूवीज – Ajay Devgan Biography in Hindi, Birth, Family, Education Age,wife, Girlfriend, Marriage, movies ,Filmy Career, Net Worth, Look, Choice हिंदी लेख अच्छे से समझ में आया होगा। आज Ajay Devgan बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती है। आज उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत से ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाया है।

FAQ

Q :  अजय देवगन का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में Ajay Devgan का जन्म हुआ था।

Q :  अजय देवगन के माता-पिता कौन है ?
Ans :  Ajay devgan के पिता वीरू देवगन हिंदी फिल्मों में स्टंट कोरियोग्राफर थे। जबकि इनकी माँ वीणा देवगन भी एक फिल्म प्रोड्यूसर है।

Q :  अजय देवगन की उम्र कितनी है ?
Ans :  54 years (2023)

Q :  अजय देवगन ने बॉलीवुड में किस फिल्म से डेब्यू किया था ?
Ans :  फूल और कांटे से 1991 में

Q :  अजय देवगन का असली नाम क्या है ?
Ans :  विशाल वीरू देवगन

Q :  अजय देवगन की पत्नी कौन है ?
Ans :  Ajay devgan की पत्नी अभिनेत्री काजोल है।

Q :  अजय देवगन की गर्लफ्रेंड कौन है ?
Ans :  अजय देवगन की करिश्मा कपूर है।

Q :  अजय देवगन के कितने बच्चे है ?
Ans :  Ajay devgan के 2 बच्चे है लड़की – न्यासा और लड़का – युग

Read More

  1. अक्षय कुमार का जीवन परिचय 
  2. सुनील सेठी का जीवन परिचय 
  3. महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय
  4.  क्रिकेटर रोहित शर्मा का जीवन परिचय
  5. अभिनेता वरुण धवन का जीवन परिचय
  6.  जैकलीन फर्नांडीज का जीवन परिचय

1 thought on “अजय देवगन का जीवन परिचय Ajay Devgan Biography in Hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *