Skip to content

अपना टैलेंट कैसे दिखाए ? अपना हुनर दिखाने के टॉप 9 तरीके

अपना टैलेंट

आज का हमारा टॉपिक है ”अपना टैलेंट कैसे दिखाए” ( apna talent kaise dikhaye ?) आप ऐसे बहुत से लोगो को जानते होंगे जिनमे टैलेंट तो बहुत होता है पर वे दिखा नहीं पाते है। आप ऐसे लोगो को भी जानते होंगे जो अपने टैलेंट को दिखाने में जरा भी नहीं चूकते है। ऐसे लोग ही ज्यादा सफल होते है जो अपने टैलेंट को दिखाने में कंजूसी नहीं करते है। बहुत से ऐसे कारण होते है जिनकी वजह से कुछ लोग अपनी प्रतिभा को सबके सामने नहीं ला पाते है। आज मैं आपको अपना टैलेंट दिखाने की पूरी जानकारी दूँगा। सबसे पहले हम बात करते है”टैलेंट क्या होता है ”(talent kya hota hai ), टैलेंट का मतलब क्या होता है। दूसरी सबसे बड़ी बात होती है कि लोग किस वजह से अपना टैलेंट नहीं दिखा पाते है। चलिए हम बात करते है ”अपना टैलेंट कैसे दिखाए”(apna talent kaise dikhaye )

Table of Contents

टैलेंट क्या होता है ?(talent kya hota hai )

टैलेंट एक अंग्रेजी शब्द है जिसका हिंदी अनुवाद ”प्रतिभा” या ”हुनर” होता है। हर इंसान के अंदर एक विशेष गुण होता है अर्थात हर इंसान अपने जन्म के साथ ही एक विलक्षण या असाधारण गुण के साथ जन्म लेता है जिसकी वजह से वह जाना जाता है। इस गुण की वजह से ही वह अपनी एक अलग पहचान बनता है। इंसान को चाहे 100 काम आते हो पर एक काम ऐसा होता है जिसे करने में उसके दिल को  शुकुन व मन को शांति प्राप्त होती है। अर्थात वह उस काम में कभी भी बोर नहीं होगा। वह उसे बिना रुके करता है। यही गुण इंसान का टैलेंट कहलाता है।

मैं आपको कुछ उदाहरणों से टैलेंट की परिभाषा समझाता हूँ। सचिन तेंदुलकर को सभी जानते है। तेंदुलकर ने अपना कैरियर क्रिकेट को चुना। वैसे तो क्रिकेट को बहुत से प्लेयर ने अपना कैरियर बना रखा है। लेकिन सचिन तेंदुलकर जितना महान कोई बन पाया , नहीं।  सचिन में क्रिकेट का एक हुनर था जिसे उसने छुपाया नहीं बल्कि दुनिया के सामने अपने टैलेंट , प्रतिभा को दिखाया। ऐसा ही एक ओर उदाहरण है – नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जो कभी चौकीदार हुआ करता था। पर उसने अपने टैलेंट को छुपाया नहीं बल्कि दुनिया को दिखाया, कि यदि सच्चे दिल से मेहनत की जाये तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।  पर उसके लिए आपको अपने हुनर , अपनी प्रतिभा , अपने टैलेंट को दिखाना होगा।

लोग अपना टैलेंट क्यों नहीं दिखा पाते है ? 

हिंदुस्तान में आज ऐसे लोगो की कमी नही है जो एक विलक्षण प्रतिभा के धनी है। बस जरूरत है तो अपना टैलेंट दिखाने की। बहुत सारे कारण होते है जिसकी वजह से लोगो का टैलेंट दिख नहीं पाता है। आपने सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत से लोगो के वायरल वीडियो देखे होंगे जिनमे एक विशेष टैलेंट होता है। आपने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि पब्लिक जगह पर लोगो के गाने गाते हुए वीडियो वायरल होते हुए देखे होंगे। इनकी आवाज़ में जादू तो होता है पर सही संसाधनों की अनुपस्थिति में इनका टैलेंट दब जाता है। ऐसे बहुत से लोग है जिनमे सिंगिंग, डांसिंग,एक्टिंग, खेलों का , किसी में पढ़ाई का टैलेंट होता है। पर संसाधनों के अभाव में उनका टैलेंट कही खो सा जाता है।

1. आर्थिक स्थिति का ख़राब होना

बहुत से लोगो में विलक्षण हुनर होता है। पर आर्थिक स्थिति  ख़राब होने से उनका हुनर दिख नहीं पाता है। आज भी हिंदुस्तान में ऐसे बहुत से टैलेंटेड लोग है जो करना तो बहुत कुछ चाहते है पर अपनी गरीबी और पारिवारिक जिम्मेदारी की वजह से पिछड़ जाते है। मैंने भी अपनी पढ़ाई करने का सपना आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था। दुनिया में ऐसे लोगो की कमी नहीं है जो गरीबी के बोझ तले दबे होने की वजह से अपना सपना पूरा नहीं कर पाते है। सरकार ने ऐसे लोगो की मदद के लिए कुछ विशेष योजना चला रखी है पर भ्रष्ट अधिकारियो की वजह से उनके पास नहीं पहुँच पाती है

2. लोग क्या कहेंगे, लोग के सोचेंगे

मैं ऐसे बहुत सारे लोगो को जनता हूँ जो करना तो बहुत कुछ चाहते है पर इसीलिए नहीं कर पाते है कि लोग क्या कहेंगे, लोग के सोचेंगे। ये लोग उनकी सोच के अनुसार काम करते है।  इनका सोचना होता है कि यदि मैं ये काम करता हूँ तो फलाना व्यक्ति क्या बोलेगा। वो क्या सोचेगा। यार एक सीधा सा फंडा है – ”लोग हमारे बारे में क्या सोचेंगे, अगर ये भी हम सोचेंगे तो लोग क्या सोचेंगे ”।  कुछ लोगो में डांस और सिंगिंग का हुनर होता है पर वे दिखा इसीलिए नहीं पाते है कि उनको लोगो की सोच की परवाह होती है।  लोग क्या कहेंगे, लोग के सोचेंगे। यार लोगो को जो सोचना है सोचने दो , उनका काम है सोचना और दुसरो की तरकी में छींकना। आपको ऐसे लोगो की परवाह न करते हुए अपने टैलेंट को दिखाने पर ध्यान दे।

3. अपने टैलेंट (हुनर ) को दिखाने में शर्माना

शर्माना एक स्वाभाविक गुण है। लेकिन अपने इस गुण को अपने कैरियर के रास्ते नहीं आने देना चाहिए। ऐसे लोगो की कमी नहीं है जिनमे टैलेंट होते हुए भी शर्म या लज्जा की वजह से अपना टैलेंट दिखा नहीं पाते है। ऐसे लोगो में हिम्मत और आत्मविश्वास की कमी होती है।  जिसकी वजह से ये अपनी प्रतिभा को दिखा नहीं पाते है। जैसे मान लो आपको डांस आता है पर आप अपने शर्म या लज्जा की वजह से डांस कर नहीं पाते है।  मन तो बहुत करता है पर थोड़ी झिझक रहती है।

4. अपना टैलेंट में आत्मविश्वास की कमी होना

यदि आप अपने मनपसंदीदा काम को करने में झीजक़ते हो तो आपमें आत्मविश्वास की कमी है। आप अपना टैलेंट तो दिखाना चाहते है पर डर और झिजकाहट की वजह से कुछ कर नहीं पाते है। इसके लिए आपको मोटिवेशन वाले वीडियो देखने चाहिए। सक्सेसफूल लोगो की जीवनी पढ़नी चाहिए ताकि आपका आत्मविश्वास बढ़ सके।

5. अपना टैलेंट में मार्गदर्शन की कमी होना

यह एक प्रमुख कारण है अपने टैलेंट को दुनिया के सामने न लाने का। कुछ लोगो में टैलेंट तो कूट कूट के भरा होता है पर सही मार्गदर्शन की कमी होने से वे अपना टैलेंट दिखा नहीं पाते है। आपको अपना टैलेंट दिखाने के लिए सही मार्गदर्शक चुनना चाहिए।  ताकि आप अपना टैलेंट दुनिया को दिखाकर सफलता हासिल कर सको।

6. अपने टैलेंट या प्रतिभा का न पहचान पाना

कुछ लोग ऐसे होते है जिन्हे कुछ पता ही नहीं होता है कि उन्हें अपने जीवन में क्या करना है। उनके साथ जीवन में क्या हो रहा है। ऐसे लोग अपनी प्रतिभा या टैलेंट  को पहचान नहीं पाते है। इस वजह से भी लोग अपना टैलेंट नहीं दिखा पाते है।

अपना टैलेंट कैसे दिखाए ? अपना हुनर दिखाने के टॉप 9 तरीके

अब हम बात करते है अपना टैलेंट कैसे दिखाए ?(apna talent kaise dikhaye ), दोस्तों हर आदमी अपनी एक विशिष्ट पहचान के साथ जन्म लेता है।  जन्म से ही इंसान में कोई न कोई टैलेंट या हुनर होता है। परन्तु सभी लोग अपना हुनर नहीं दिखा पाते है। दुनिया में केवल 20 % लोग ही अपना हुनर दिखा पाते है। आपका मन जिस भी कार्य में करे आप उस कार्य को पूरी लगनता से कर डालो।  आपको कुछ नहीं सोचना है जिस काम में आपकी सम्पूर्ण दक्षता हो उसे ही महत्व दे। अपने दिल की सुने दुनिया की नहीं।

यदि आपमें डांस का टैलेंट है तो यही आपकी प्रतिभा है , यदि आपको सिंगिंग,राइटिं, एक्टिंग स्पीचिंग जो कुछ भी आता है वह आपकी एक विलक्षण दक्षता है जिसे टैलेंट या प्रतिभा के नाम से जाना जाता है। अब मैंने ऐसे कारण बताने जा रहा हूँ जिससे पढ़कर और अपनी लाइफ में अपना कर दुनिया के सामने अपना टैलेंट दिखा सकते है। चलिए जानते है अपना टैलेंट कैसे दिखाए। (apna talent kaise dikhaye )

1. जहाँ मौका मिल जाये वही अपना टैलेंट दिखाए

दोस्तों आपको ऐसे बहुत से लोग मिलेंगे जो यह बहाना मारते है कि मुझे अपना टैलेंट दिखाने का मौका नहीं मिला है। दरअसल ऐसे लोग सिर्फ बहाना बनाते है करना कुछ नहीं चाहते है। मेरा कहने का मतलब है आपको जब भी अवसर मिले आपको उस अवसर का फायदा उठाना चाहिए।  यदि आपको स्कूल , कॉलेज , में डांस,सिंगिंग, स्पीच का मौका मिलता है तो आपको उस अवसर का फायदा उठाना चाहिए कोकि ऐसी अवसर बार बार नहीं आते है। आपको जब भी समय मिले आपको अपना टैलेंट दिखाने के लिए मेहनत करनी चाहिए। माना आपको डांस या सिंगिंग आता है तो आप किसी की बर्थडे पार्टी या बरात में डांस कर सकते है।  ऐसे में आपको किसी खास अवसर या स्टेज का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फेस्टिवल पर गाना गा सकते है।

2. खुद को मोटीवेट करे

माय डिअर फ्रेंड्स अपना टैलेंट दिखाने के लिए यह एक बहुत ही अच्छा तरीका है। ज्यादातर लोगो में आत्मविश्वास की कमी होती है। जिसकी वजह से वे अपनी प्रतिभा या टैलेंट को दुनिया के सामने नहीं रख पाते है। दोस्तों अपना हुनर दिखाना हो तो खुद को मोटीवेट करते रहना चाहिए। इससे अपने टैलेंट को दिखाने के लिए सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। यदि आप खुद को मोटीवेट करते है तो आपका मनोबल भी बढ़ता है जिससे आप वह काम पुरे दिल के साथ करना चाहेंगे जिसे आप करना चाहते है।

3. अपने टैलेंट को पहचाने

जो लोग अपना टैलेंट नहीं पहचान पाते है वे लोग पूरी लाइफ में कभी भी सफल नहीं होते है। ऐसे बहुत से लोग होते है जिन्हे पता ही नहीं होता है कि उन्हें क्या करना है। वे लोग हमेशा भीड़ कि तरफ दौड़ते है। और वही कार्य करते है जो भीड़ कर रही होती है। माय डिअर फ्रेंड्स यदि आपको अपना टैलेंट दिखाना है तो आपको अपना टैलेंट पहचाना पड़ेगा। और यह बहुत जरुरी हो जाता है जब आप सफल होना चाहते हो।  आपको अपनी डायरी में यह नोट करना पड़ेगा कि आपकी हॉबी क्या है , आपकी प्रतिभा क्या है , किस कार्य में आपका मन लगता है।  इन सब बातो को नोट करे तब आपको अपने टैलेंट के बारे में पता चलेगा।

4. अपना टैलेंट छुपाये नहीं बल्कि दिखाए

दोस्तों आप में जो भी हुनर हो उसे दिखाना चाहिए। ताकि लोगो के बीच आपकी पहचान बन सके। यदि आपको डांस आता है तो आप डांस करो।  यदि आपको सिंगिंग आती है तो आप सिंगिंग करो। यदि आपको लेखन में रूचि है तो आप लेखन करो।  यदि आपको खेल में रूचि है तो आप खेल खेलों।  आपको जो भी आता है उसे दुनिया के सामने प्रकट करो। यदि आप अपने टैलेंट को छुपा लेते है तो आप कभी भी सफल नहीं हो पाओगे।

5. अपने जैसे टैलेंट ( प्रतिभा ) वालो से मिले

आप जिस क्षेत्र में निपुण है उस क्षेत्र के लोगो से मिले और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करे। क्योकि वही लोग आपको सही दिशा और संज्ञान दे सकते है। यदि आपको डांस में रूचि है तो आपको ऐसे लोगो से मिलना है जो डांसिंग में सफल हो। ऐसे लोग आपको अपना एक्सपीरियंस बताते है। आपको ऐसा नहीं करना है कि आपको डांस आता है और आप गाना गाने वाले से ट्रेनिंग ले रहे है। मेरा कहने का मतलब है आप जिस कार्य में निपुण हो उसी कार्य से सम्बंधित लोगो से मिले।

6. ऐसे लोगो से मिले जो आपका भला चाहते है

जब आप सफलता की तरफ दौड़ लगा रहे होते है तब आपको ऐसे लोग भी मिलेंगे जो आपका बुरा चाहते है। वे नहीं चाहते है कि आप सफल बनो। साथ ही आपको ऐसे लोग भी मिलेंगे जो आपका भला चाहते है।  ये लोग आपको हर तरह से सहायता करेंगे कि आप सफल इंसान बनो।  इसीलिए आपको ऐसे लोगो से मिलना होगा जो आपका भला चाहते है।

7. जगह सही है या गलत, टैलेंट दिखाते समय ऐसा कभी न सोचे

कभी कभी ऐसा होता है कि हम अपना हुनर या टैलेंट दिखाना चाहते तो है पर दिखा नहीं  पाते है। हम यह सोच के पीछे हट जाते है कि यह जगह सही नहीं है , फिर कभी अपना टैलेंट दिखा लेंगे। पर ऐसा नहीं सोचना चाहिए। आपको जैसा भी मौका मिले, आपको अपना टैलेंट दिखा देना चाहिए। आपको वह अवसर छोड़ना नहीं चाहिए।

8. अपने टैलेंट (प्रतिभा ) का दिखावा करे

अब तक आप जान चुके होंगे कि यदि सफलता हासिल करनी है तो आप टैलेंट तो दिखाना ही पड़ेगा। जितना ज्यादा हो सके प्रतिभा प्रर्दशन वाले कार्यकर्मो में भाग ले। जैसे आपको डांस आता है तो आपको डांस जैसे टीवी प्रोग्राम में भाग लेना चाहिए। यदि आपको सिंगिंग आती है तो आपको सिंगिंग टीवी शो में भाग लेना चाहिए।

9. सही समय का इंतजार करे

माय डिअर फ्रेंड्स कभी भी अपना टैलेंट दिखाते समय यह न सोचे कि यह सही समय नहीं है। हो सकता है वही आपका सही समय हो।  यदि आपमें एक खास प्रतिभा भरी है तो आपको सही समय का इंतजार नहीं बल्कि आपको अवसर की तलाश रहनी चाहिए।  आपको अपना टैलेंट दिखने में कंजूसी नहीं करनी चाहिए। कई बार ऐसा भी होता है सही समय नहीं होने पर भी हम अपना टैलेंट दिखा देते है जिसकी जहाँ पर जरूरत भी नहीं होती है। ऐसे में हमारा ही नुकसान होता है। अतः अपनी प्रतिभा, हुनर, टैलेंट को दिखाने के लिए सही समय का इंतज़ार करना ही उचित होगा।

FAQ

Q:  अपने अंदर के टैलेंट को कैसे पहचाने ?

Ans:  अपने टैलेंट या प्रतिभा को पहचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप यह पता लगाए कि आपको क्या पसन्द है। आपका मन किस कार्य में लगता है। आप किस काम को बिना बोर हुए कर सकते है। यदि आप यह पता कर लेते है और रुचिपूर्ण कार्य करते है तो आप सफल बन सकते है।

Q:  अपने आप को कैसे जाने ?

Ans:  अपने आप को जानने के लिए अपनी प्रतिभा व हुनर को जानना होगा। और साथ में अपने जीवन के उद्देश्यों का पता करना होगा। अपनी क्षमता व दक्षता को जानने के लिए आपको एकाग्र होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा।

Q:   अपने हुनर को कैसे पहचाने ?
Ans:  अपने हुनर को पहचाने के लिए आपको अपने मनपसन्द के क्रियात्मक कार्य करने होने। जिस क्षेत्र में आपका मन लगे उसी क्षेत्र में कार्य करे। किसी के कहने से या दूसरे की नक़ल ना करे। अपने मनपसन्दीदा कार्यो में अपना ध्यान लगाए।

Q:   अपने अंदर छिपी प्रतिभा (टैलेंट ) को पहचाना क्यों जरुरी होता है।
Ans:  यदि आपको सफल व्यक्ति बनना है तो आपको अपना टैलेंट (प्रतिभा ) को पहचाना पड़ेगा। बिना टैलेंट के आप सफल व्यक्ति नहीं बन सकते है। इसीलिए सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी प्रतिभा जानना जरूरी होता है।

7 thoughts on “अपना टैलेंट कैसे दिखाए ? अपना हुनर दिखाने के टॉप 9 तरीके”

    1. Mera naam Neha hai main aaj 30 years ki hoon married hoon mujhe bhi padhna tha meri bhi kuchh ichcha thi mujhe bhi Life Mein kuchh karna tha Apne dam per karna tha Apne pairon per Khade hona tha per parents ne support hi nahin kiya 20 sal ki umra Mein shaadi kar di parents ko lagta Hai shaadi karne se sab ho jata hai shaadi karne se ladki Ko sab kuchh mil Gaya Hai Life mil gai Hai per Aisa nahin Hai koi bhi ladki jab tak padegi nahin Apne pairon per khadi nahin hogi chahe vah shaadi Karen kuchh Bhi Karen Aaj life mein sabse jyada kyon yah sab baten kar rahi hun main point mujhe bhi padhna tha mere man baap ne mujhe padhaayaa nahin hai shaadi Ho gai Life khatm Ho gai Aaj itna jaldi feel hota Hai ji to rahi hun per kyon ji rahi hun kya karna hai aisa koi life mein maksad hi nahin hai mujhe bhi dance karna bahut pasand hai koi support karne wala nahin Hai shaadi ke pahle Jo time hota Hai ladkiyon ke pass future banane ke liye hi hota hai 20 sal ki shaadi aapki batao ab aap hi decide karo ki 20 sal ki umra mein agar shaadi hogi to future kab Banega na hi mere parents ne mujhe support kiya hai na hi mere husband ne maine apne husband se bola Bhi tha to Mera husband ne mujhe mana kar diya main husband ne Bhi mujhe support nahin kiya paison ka Ishu paison ki problem talent to Hai sabhi mein hai per hai kisi Mein itni takat ki Bane banae khudon koi bhi banaega aage pahunchaega kyunki unki capacity hai ki vah paison ke dam per aage badh sakte hain Jo Garib Hai jinke pass Paisa nahin Hai ki life jeene Ka Mera comment jo bhi padega please request hai meri Mera ek sawal hai aap logon se jo kya kisi Mein itni takat hai ki ek aise Insan ko banakar dikhayen Jo zero hai Bane banae ko to koi bhi banaa sakta hai aur achcha banaa sakta hai per Jo kuchh Bhi nahin Hai Jo Insan apne aap Mein usko banakar dikhayen to main man sakti hun

      1. Mam apki problem samjh sakta hun . But ap shadi bad bhi apna career bna sakti hai . Yadi ap apne husband ko convenience kar lo to. Ap vah kaam karo jisme apko intereste ho . Jaise apne bola apko dance krna tha to ap dance abhi kar sakte hai or apne sapne bna sakte hai . Sapne dekhne ki or sapne pure krne ki koi age nhi hoti hai . Ap ab bhi apne dream pure kar sakte hai. Apne dream pure n hone ka dosh ap apne maa baap Ko na do . Har mata pita apni beti ki shadi jaldi karna chahata hai. Taki aj ki society ko dekhte huye unhen koi galat baat n sunne ko mile. Unhone apke liy achcha hi kiya hai. Ab ap apne husband ko convenience karo apne dream complete krne ke liye. Yadi ap ek housewife hai to ap cooking me bhi career bna sakti hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *