Skip to content

अर्जुन कपूर का जीवन परिचय : Arjun Kapoor Biography in Hindi

अर्जुन कपूर का जीवन परिचय : Arjun Kapoor Biography in Hindi

इस लेख में आपको अर्जुन कपूर का जीवन परिचय, अर्जुन कपूर की जीवनी (Arjun Kapoor Ki jiwani), शिक्षा, परिवार, जन्म, माता-पिता, फ्रेंड्स, करियर, अवार्ड्स, गर्लफ्रेंड, लम्बाई, वजन, उम्र, पसंद, डेब्यू फिल्म (Arjun Kapoor Biography in Hindi, Birth, Education, Family, Mother-Father, Career, Friends, Awards, Girlfriend, Height, Weight, Age, Choice, Debut Film ) के बारे में बताया जा रहा है।

अर्जुन कपूर एक भारतीय अभिनेता है, जिनके पिताजी बॉलीवुड के जाने माने फिल्म प्रोडूसर है। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अर्जुन ने अपने पिता के साथ कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म इश्क़ज़ादे (2012) से की थी। उन्हें इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता फिल्‍मफेयर अवार्ड दिया गया था।

इन दिनों में Arjun Kapoor अपने से 12 साल बड़ी तलाकशुदा मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे है। जिस वजह से वे सुर्ख़ियों में बने हुए है। आपको बता दे कि उन्होंने अपने पिता की फिल्म नो एंट्री (2005) और वांटेड (2009) जैसी सुपरहिट हिट फिल्मों में एक सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है। हालाँकि अर्जुन ने पहली नौकरी फिल्म “कल हो ना हो” में एक सहायक निर्देशक के रूप में किया था

इसके बाद उन्होंने वर्ष  2012 में एक एक्शन रोमांस फिल्म “इशकज़ादे” से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने क्राइम ड्रामा “गुंडे” (2014), रोमांटिक कॉमेडी “2 स्टेट्स” (2014), “फाइंडिंग फैनी” ( 2014) व “की एंड का” (2016) जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया। आइये जानते है अर्जुन कपूर का जीवन परिचय (Arjun Kapoor Ki jiwani)

अर्जुन कपूर का जीवन परिचय Arjun Kapoor Biography in Hindi

नाम अर्जुन कपूर
निकनेम फुब्बू
जन्म 26 जून 1985
जन्म मुंबई, महाराष्ट्र
उम्र 37 years (2022)
शिक्षा 12th फेल
स्कूल आर्य विद्या मंदिर, मुंबई
महाविद्यालय/विश्वविद्यालय नारसी मोन्जी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुम्बई

एशियाई अकादमी फिल्म और टेलीविजन, नोएडा

गृह नगर मुंबई
नागरिकता भारतीय
धर्म हिन्दू
पेशा अभिनेता
डेब्यू फिल्म इश्कजादे (2012)
गर्लफ्रेंड अर्पिता खान, मलाइका अरोड़ा खान
विवाह अविवाहित
शौक फुटबॉल खेलना, वीडियो गेम खेलना, ट्रैवलिंग
पिता का नाम बोनी कपूर
माता का नाम मोना शौरी कपूर
सौतेली माँ का नाम श्री देवी
बहन का नाम अंशुला कपूर
सौतेली बहन ख़ुशी कपूर , जाह्नवी कपूर

अर्जुन कपूर का लुक- Arjun Kapoor Look

लंबाई 6 फ़ीट
वजन 87 kg
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालो का रंग काला
छाती 44 इंच
कमर 36 इंच
बाइसेप्स 16 इंच
स्किन कलर फेयर

अर्जुन कपूर की पसंद- Arjun Kapoor Choice

पसंदीदा अभिनेता सलमान खान, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन, गोविंदा, सैफ अली खान
पसंदीदा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर
पसंदीदा खेल फुटबॉल
पसंदीदा खिलाड़ी डेविड बेकहम (David Beckham)
पसंदीदा बॉलीवुड फिल्म अंदाज़ अपना अपना, बर्फी,मिस्टर इंडिया
पसंदीदा हॉलीवुड फ़िल्म Lock Stock & Two Smoking Barrels, Snatch, Shawshank Redemption, City of God, A Fish Called Wanda
पसंदीदा कलर नीला
पसंदीदा खाना कढ़ी चावल, नुतेला
पसंदीदा टीवी शो How to Get Away with Murder, Entourage, Lostki
पसंदीदा इत्र Chanel Homme Sport, Tom Ford Black Orchid
पसंदीदा स्थल न्यूयॉर्क
पसंदीदा कार Mercedes ML 350, Audi Q5, Honda CRV
पसंदीदा गीत देवा श्री गणेशा (फिल्म – अग्निपथ)

अर्जुन कपूर का जन्म प्रारंभिक जीवन

अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। अर्जुन कपूर के पिता का नाम बोनी कपूर है, जो कि फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने प्रोडूसर और डायरेक्टर है। अर्जुन की माँ मोना शौरी कपूर भी टीवी जगत की एक फेमस प्रोडूसर थी।

बचपन से ही वे बहुत मोटे थे। किशोरावस्था में उनका वजन लगभग 140 kg था। अर्जुन फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर के पोते हैं। ये अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और निर्माता संदीप मारवाह के भतीजे हैं। Arjun Kapoor अभिनेत्री सोनम कपूर, अभिनेता मोहित मारवाह, हर्षवर्धन कपूर और निर्माता गोरे कपूर के चचेरे भाई हैं।

इनकी सगी बहन का नाम अंशुला कपूर हैं। अर्जुन की दो सौतेली बहनें है – ख़ुशी और जान्हवी कपूर। जब अर्जुन 11 वर्ष के थे, तब इनके माता-पिता का तलाक हो गया था। साल 1996 में बोनी कपूर ने श्री देवी से शादी कर ली थी। जिसका अर्जुन के जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा था।

उस समय इनकी उम्र मात्रा 11 वर्ष थी। मोना शोरी की मृत्यु अपने बेटे अर्जुन की पहली फिल्म के रिलीज़ होने के दो महीने पहले ही कैंसर से हो गई थी। अर्जुन कपूर का अपनी सौतेली माँ श्रीदेवी और सौतेली बहनों के साथ अच्छा रिश्ता नहीं है। (Arjun Kapoor Ki jiwani)

अर्जुन कपूर की शिक्षा-Arjun Kapoor Education

अर्जुन कपूर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के आर्य विद्या मंदिर स्कूल से प्राप्त की थी। वे 12 कक्षा में फ़ैल हो गए थे, जिससे जाहिर होता है कि उनका मन पड़े में नहीं लगता था। इसीलिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। (Arjun Kapoor Ki jiwani)

अर्जुन कपूर का निजी जीवन- Arjun Kapoor Personal Life

Arjun Kapoor अपने परिवार से थोड़ा अलग रहते है। अपनी माँ की मृत्यु के बाद वे बहुत दुखी रहने लगे थे। इनकी सौतेली माँ श्रीदेवी से अच्छे सम्बन्ध नहीं थे। जब उनसे अपनी सौतेली माँ के बारे में पूछा जाता था, तब अर्जुन का जवाब होता था कि श्रीदेवी उनके पिता की पत्नी है ना की उनकी माँ।

अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनों- जन्ह्वी कपूर और खुशी कपूर से भी नहीं मिलते है। वे अपनी सौतेली माँ व सौतेली बहनों को पसंद नहीं करते है और न ही उनकी खुशियों में शामिल होते है। यहां तक कि अर्जुन अपना जन्मदिन भी परिवार के कुछ खास मेंबर व अपने दोस्तों के साथ मनाते है। वे लोगो से ज्यादा घुलते मिलते नहीं है।

Arjun Kapoor सलमान खान को अपना गुरु मानते हैं। सलमान खान उन्हें वेट लॉस की टिप्स दिया करते थे। जिससे अर्जुन ने अपना वजन लगभग 40 kg कम किया था। युवाओं के बीच अर्जुन कपूर काफी लोकप्रिय है और उनकी फैन फोल्लोविंग भी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कड़ी मेहनत से फिल्मी जगत में अपने लिए जगह बनाई है।

24 February 2018 को उनकी सौतेली माँ श्रीदेवी का निधन हो गया था। इस स्थिति में अर्जुन अपनी सौतेली बहनों के साथ में खड़े थे। उन्हें अपनेपन का सहारा दिया। उनका यह व्यवहार तारीफ ए काबिल था। उन्होंने अपने इस व्यवहार से यह साबित कर दिया कि वे एक अच्छे बेटे और एक अच्छे भाई भी है। उन्होंने अपनी बहन सोनम कपूर के विवाह में पुरे उत्साहित के साथ भाग लिया था और एक भाई होने के सारे कर्तव्य पुरे किये थे।

अर्जुन कपूर का करियर – Arjun Kapoor Career

Arjun Kapoor  एक अभिनेता होने के साथ साथ फिल्म निर्देशक के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में की थी। अर्जुन ने फिल्म “कल हो ना हो” (2003) में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके है। इसके बाद उन्होंने नो एंट्री, सलाम-ए-इश्‍क, ट्रिब्यूट टू लव, वांटेड जैसी सुपर फिल्मो में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है।

इसके बाद Arjun Kapoor ने साल 2012 में फिल्म “इश्‍कजादे” से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने परवेज चौहान की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनकी कोस्टार परिणीति चोपड़ा थीं। (Arjun Kapoor Ki jiwani)

लेकिन दुर्भाग्यवश अपनी पहली फिल्म के रिलीज़ होने के 2 महीने पहले ही उनकी माँ की कैंसर से मृत्यु हो गई थी। जिसका उनके जीवन पर खासा प्रभाव पड़ा था। अर्जुन कपूर को उनकी डेब्यू फिल्म के लिए मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर (फ़िल्म) डेब्यू के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स मिला था।

साल 2013 में अर्जुन ने फिल्म “औरंगजेब” में अपना शानदार अभिनय किया था। उन्होंने इस फिल्म में अजय सिंह और विशाल सिंह की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में ज़ारा खान, जैकी श्रॉफ और ऋषि कपूर अर्जुन के सह-कलाकार थे। उनकी यह काफी सफल हुई थी। दर्शको को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी।

इसके बाद उन्होंने साल 2014 में फिल्म “2 स्टेट्स”, “गुंडे” और “फाइंडिंग फनी” में अभिनय किया। फिल्म “2 स्टेट्स” में उनकी सह-कलाकार आलिया भट्ट थी। उन्होंने इस फिल्म में क्रिश मल्होत्रा की भूमिका निभाई थी। जबकि फिल्म “फाइंडिंग फनी” में उन्होंने सावियो दा गामा की भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म में उनकी कोस्टार दीपिका पादुकोण थीं। फिल्म गुंडे में उन्होंने बाला भट्टाचार्य की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म दर्शको के बीच काफी लोकप्रिय साबित हुई थी।

फिर साल 2015 में अर्जुन कपूर ने “तेवर” फिल्म में अभिनय किया। इस फिल्म में उन्होंने घनश्याम शुक्ला की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अर्जुन की को-स्टार सोनाक्षी सिन्हा थीं। यह फिल्म दर्शको को काफी पसंद आई थी। उन्हें इस फिल्म से फैंस के दिलो में जगह बनाने का अवसर मिला था।

इसी वर्ष 2015 में Arjun Kapoor ने 16th आईफा अवार्ड समारोह को होस्ट किया था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2016 में एक टी.वी शो “खतरों के खिलाड़ी” का 7th सीज़न होस्ट किया था।

साल 2016 में ही उन्होंने फिल्म “की एंड का” में अभिनय किया था। इस फिल्म में अर्जुन ने कबीर बंसल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनकी को-एक्ट्रेस करीना कपूर खान थीं। साल 2017 में उन्होंने फिल्म “हाफ गर्लफ्रेंड” और “मुबकरन” में अभिनय किया। इसके बाद साल 2018 में भावेश जोशी सुपरहीरो, नमस्ते इंग्लैंड, जीरो में अभिनय किया था।

साल 2019 में Arjun Kapoor ने “इंडियाज मोस्ट वांटेड” में तरीफेकाबिल अभिनय किया था। उन्होंने इस फिल्म में इस फिल्म में प्रभात कुमार की भूमिका निभाई थी। उन्होंने इसी वर्ष फिल्म “पानीपत” में भी अभिनय किया था। उन्होंने इस फिल्म में सदाशिव राव भाऊ की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में संजय दत्त, आशुतोष गोवारिकर और कृति सेनन भी थे।

वर्ष 2021 में Arjun Kapoor ने “संदीप और पिंकी फरार”, “सरदार का ग्रांडसन” और भूत पुलिस में अभिनय किया। अब तक उनकी सभी फिल्मे दर्शको द्वारा पसंद की गई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही है। साल 2022 में उनकी एक ओर फिल्म “एक विलन रिटर्न्स” आने वाली है। यह फिल्म साल 2014 की फिल्म “एक विलन” का रीमेक है।

Arjun Kapoor’s Films

Years Movies Role
2012 Ishaqzaade Parma “Parvez” Chauhan
2013 Aurangzeb Ajay Singh/Vishal Singh
2014 Gunday Bala Bhattacharya
2014 2 States Krish Malhotra
2014 Finding Fanny Savio Da Gama
2015 Tevar Ghanshyam Shukla
2016 Neerja Infant Aneesh Bhanot
2016 Ki & Ka Kabir “Ka” Bansal
2017 Half Girlfriend Madhav Jha
2017 Mubarakan Karan Singh Bajwa / Charan Singh Bajwa
2018 Bhavesh Joshi Superhero Himself
2018 Namaste England Param Veer Randhawa
2018 Zero Himself
2019 India’s Most Wanted Prabhat Kumar
2019 Panipat Sadashiv Rao Bhau
2021 Sandeep Aur Pinky Faraar Satinder “Pinky” Dahiya
2021 Sardar Ka Grandson Amreek Singh
2021 Bhoot Police Chiraunji “Chiku” Vaidya
2022 Ek Villain Returns Coming soon

अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड

Arjun Kapoor सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ रिलेशनशिप में थे। उनका ये अफेयर काफी दिनों तक चला था। लेकिन बाद में अर्जुन ने मलाइका अरोड़ा को डेट करना शुरू कर दिया। जिससे अर्पिता खान के साथ उनके रिश्ते बिगड़ने लगे और अंत में दोनों अलग हो गए।

चूँकि मलाइका अरोड़ा अरबाज खान की पत्नी है, जिनका 2017 में तलाक हो चूका है। इन दोनों के एक 18 साल का बेटा भी है। सूत्रों के अनुसार अर्जुन कपूर की मलाइका अरोड़ा के साथ बढ़ती नजदीकियों के कारण ही मलाइका व अरबाज खान तलाक हुआ था।

Arjun Kapoor’s Awards

  1. साल 2012 में अर्जुन को उनकी पहली फिल्म “इश्क़ज़ादे” के लिए मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर (फ़िल्म) डेब्यू के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स मिला था
  2. साल 2012 में उन्हें पहली फिल्म “इश्क़ज़ादे” के लिए ज़ी सिने अवार्ड्स नवाजा गया था।
  3. साल 2013 में उन्हें फिल्म “इश्क़ज़ादे” के लिए Stardust Award for Superstar of Tomorrow -male से नवाजा गया था।
  4. साल 2013 में अर्जुन को फिल्म “गुंडे” के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स दिया गया था।
  5. साल 2014 में उन्हें फिल्म “गुंडे” के लिए Stardust Award for Jodi of the Year दिया गया था।

अर्जुन कपूर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  1. अर्जुन ने मोहित सूरी की फिल्म “हाफ गर्लफ्रेंड” की शूटिंग के दौरान 1 लाख रूपये की शराब पी थी, जिसका बिल उन्होंने फिल्म निर्माताओं को थमा दिया था।
  2. अर्जुन कपूर शराब का सेवन बहुत करते है।
  3. युवा अवस्था में उनका वजन लगभग 140 kg था।
  4. उन्हें अपना वजन 87 kg करने में लगभग 4 साल लग गए थे। शुरुआत में सलमान खान उन्हें फिटनेस टिप्स देते थे।
  5. 22 साल की उम्र में अर्जुन को दमे का रोग भी हो गया था।
  6. अर्जुन की पहली फिल्म “इश्कजादे” के रिलीज होने के 2 महीने पहले ही उनकी माँ का कैंसर के कारण निधन हो गया था।
  7. जब अर्जुन 11 साल के थे तब इनके माता-पिता का तलाक हो गया था, जिस वजह से इन्हे स्कूल में सब बच्चे चिढ़ाते थे।
  8. अर्जुन “फ़ुबू” नामक एक अमेरिकी ब्रांड की फ़ुटबॉल जर्सी पहनते थे, जिस वजह से उनके दोस्तो ने उनका नाम उसी जर्सी के नाम पर  “फ़ुबू”  रख दिया।
  9. अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा उनसे 12 साल बड़ी हैं और उनका एक बेटा भी है जिसकी उम्र 18 साल है। मलाइका अरोड़ा ने अपने पति को 2017 में तलाक दें दिया था।
  10. वह अपने स्कूल के दिनों में कबड्डी खेलने के लिए कक्षाओं से भाग जाते थे।
  11. जब वह 14 वर्ष के थे, तभी से वे एक निर्देशक बनना चाहते थे। उन्होंने कई फिल्मो में सहायक निर्देशक के रूप में कार्य भी किया है।
  12. फिल्मी जगत में करियर बनाने से पहले Arjun Kapoor  ने “शक्ति: द पावर” (2002), “कल हो ना हो” (2003) और “सलाम-ए-इश्क” (2007) जैसी फिल्मों में एक सहायक निर्देशक के रूप में कार्य किया।
  13. वह “मुंबई इंडियंस” (IPL Team) और “चेल्सी फुटबॉल क्लब” (EPL Team) के बहुत बड़े समर्थक हैं।
  14. अर्जुन को समुद्री भोजन बिलकुल भी पसंद है।
  15. उन्हें छत के पंखे से डर लगता है।
  16. उन्हें सामाजिक तौर पर घुलना मिलना पसंद नही है। इसी वजह से वे फेसबुक, ट्विटर इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रीय नहीं रहते है।

आशा करते है आपको अर्जुन कपूर की जीवनी (Arjun Kapoor ki jiwani ), अर्जुन कपूर का जीवन परिचय (Arjun Kapoor Biography in Hindi) अच्छा लगा होगा। यह फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर की बायोग्राफी (Arjun Kapoor Biography) है, यदि आपको इसमें कोई जानकारी गलत लगे या अपना कोई विचारे देना चाहे, तो आप कमेंट बॉक्स में अपना विचार रख सकते है।

FAQ

Q :  अर्जुन कपूर की आयु कितनी हैं ?
Ans :  37 (2022)

Q :  अर्जुन कपूर का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  26 जून 1985 को मुंबई महाराष्ट्र में

Q :  अर्जुन कपूर की माँ कौन है ?
Ans :  मोना शौरी कपूर

Q :  अर्जुन कपूर के पिता कौन है ?
Ans :  बोनी कपूर, जो की बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक प्रसिद्ध फिल्म प्रोडूसर है।

Q :  अर्जुन कपूर की सौतेली माँ का नाम क्या है ?
Ans :  श्रीदेवी

Q :  अर्जुन कपूर की सौतेली बहनों का नाम क्या है ?
Ans :  ख़ुशी कपूर , जाह्नवी कपूर

Q :  अर्जुन कपूर की बहन का नाम क्या है ?
Ans :  अंशुला कपूर

Q :  अर्जुन कपूर ने कहाँ तक पढ़ाई की है ?
Ans :  12th फैल

Q :  अर्जुन कपूर ने किस मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था ?
Ans :  इश्कजादे (2012)

Q :  अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड का क्या नाम है?
Ans :  मलाइका अरोड़ा खान

Q :  अर्जुन कपूर की माँ की मृत्यु कैसे हुई थी ?
Ans :  साल 2012 में कैंसर से

Read also 

  1. सुशांत सिंह राजपूत सक्सेस स्टोरी 
  2. नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी
  3. सारा अली खान का जीवन परिचय 
  4. अभिनेता टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय
  5. मिल्खा सिंह का जीवन परिचय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *