Skip to content

आथिया शेट्टी का जीवन परिचय Athiya Shetty Biography in Hindi

आथिया शेट्टी का जीवन परिचय Athiya Shetty Biography in Hindi

आथिया शेट्टी का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, माता-पिता, बॉयफ्रेंड, फिल्मी करियर, मूवीज, अवार्ड्स, नेट वर्थ, विवाद, उम्र, बॉडी लुक, पसंदीदा चींजे – Athiya Shetty Biography in Hindi, Birth, Education, Family, Father-Mother, Boyfriend, Filmy Career, Movies, Awards, Net Worth, Age, Body Look,

Hello Friends, इस लेख में अभिनेत्री आथिया शेट्टी का जीवन परिचय और फिल्मी करियर के बारे में बताया जा रहा है। Athiya Shetty कौन है ? और कैसे उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इस लेख में Athiya Shetty के जीवन से जुड़े पहलुओं के बारे में बताया जायेगा।

आथिया शेट्टी कौन है ?

आथिया शेट्टी भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री व मॉडल हैं, जो कि बॉलीवुड के जाने-माने सुपरस्टार अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत रोमांटिक एक्शन फिल्म हीरो से की थी।

अभी वह अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ रिलेशनशिप में होने के कारण सुर्ख़ियों में है। दोनों की शादी को लेकर मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से भारतीय दर्शको के दिलो में जगह बनाई है। सभी ने उनके अभिनय करियर की तारीफ की है।

आथिया शेट्टी का जीवन परिचय Athiya Shetty Biography in Hindi

नाम आथिया शेट्टी
जन्म 5 नवंबर 1992
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
गृह नगर मुंबई
उम्र 30 साल (साल 2022 में )
राशि वृश्चिक
पेशा अभिनेत्री व मॉडल
स्कूल कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई

अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे, मुंबई

कॉलेज न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी, न्यूयॉर्क, अमेरिका
शैक्षिण योग्यता फिल्म निर्माण और उदार कला में ग्रेजुएशन
नागरिकता भारतीय
धर्म हिन्दू
जाति बंट
रूचि यात्रा करना, बुक पढ़ना
बॉयफ्रेंड आदित्य भंडारी, क्रिकेटर केएल राहुल
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
डेब्यू फिल्म हीरो (2015)
नेट वर्थ 50 करोड़

Athiya Shetty Body Look

लम्बाई 5 फीट 10 इंच
वजन 52 kg
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काला
स्किन कलर फेयर
शारीरिक संरचना 34-26-34

आथिया शेट्टी का परिवार

पिता का नाम अभिनेता सुनील शेट्टी
माता का नाम माना शेट्टी (फैशन डिजाइनर)
भाई का नाम अभिनेता अहान शेट्टी
बहन का नाम नहीं है

आथिया शेट्टी की पसंदीदा चीजे

पसंदीदा खाना राजमा चावल, चिकन फ्राइड राइस
पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान , सलमान खान
पसंदीदा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित , काजोल
पसंदीदा फिल्म दिल तो पागल है
पसंदीदा रंग सफेद
पसंदीदा यात्रा स्थान लंदन
पसंदीदा खेल क्रिकेट
पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी

आथिया शेट्टी का जन्म और परिवार – Athiya Shetty Life Story In hindi

आथिया शेट्टी का जन्म 5 नवंबर 1992 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में एक हिन्दू परिवार में हुआ था। Athiya Shetty के पिता का नाम सुनील शेट्टी  है, जो कि बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता, प्रोडूसर, और बिजनेसमैन है।

Athiya Shetty की माँ का नाम माना शेट्टी है, जो कि एक फैशन डिजाइनर और एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह अपने पिता की तरफ से बंट समुदाय और अपनी माँ की तरफ से एक पंजाबी हिंदू और गुजराती मुस्लिम वंश से सम्बन्ध रखती है।

बचपन में आथिया बहुत पतली थी, जिससे उनका बहुत ज्यादा मजाक बनाया जाता था। जिस वजह से वह शर्मिंदगी महसूस करती थी। धनी परिवार में जन्म होने के कारण इनका पालन-पोषण बड़े ठाठ से हुआ है। आथिया शेट्टी का जीवन परिचय

आथिया शेट्टी की शिक्षा – Athiya Shetty Education

आथिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई से प्राप्त की। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे, मुंबई में एडमिशन लिया और अपनी स्कूली पढ़ाई पूर्ण की।

इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माण और उदार कला में ग्रेजुएशन करने के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी, न्यूयॉर्क में एडमिशन लिया। यहाँ से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूर्ण किया। वह अपने स्कूल के दिनों में  खेल कूद गतिविधियों में भाग लेती थी।

वह फुटबॉल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन जैसे खेल खेलती थी। इसके अलावा उन्हें तैराकी में भी रूचि थी। बचपन से ही आथिया को एक्टिंग में रूचि थी। एक्टिंग के साथ साथ उन्हें डांसिंग में भी बहुत रूचि थी। उन्होंने अपनी डांसिंग स्किल को सुधारने के लिए फिल्म जगत के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा से ट्रेनिंग ली है।

आथिया शेट्टी का बॉयफ्रेंड – Athiya Shetty Boyfriend

आथिया शेट्टी ने तीन साल तक DBS बिजनेस सेंटर की निदेशक वनिता भंडारी के बेटे आदित्य भंडारी को डेट किया था। फिर फरवरी 2018 में दोनों अलग हो गए। हालाँकि दोनों का रिलेशनशिप में होना एक अफवाह थी।

इसके बाद आथिया का नाम हॉलीवुड के प्रसिद्ध रैपर ड्रेक के साथ जोड़ा गया। दोनों के डेट करने की खबरे मीडिया में फैलती रही। इसके बाद साल 2021 से आथिया भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को डेट करने लगी।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद से दोनों शादी करने की प्लानिंग कर रहे है। अभी मीडिया में इनकी शादी को लेकर खबरे है कि ये दोनों कब शादी करने वाले है। दोनों एक दूसरे के साथ कई जगह पर देखे गए है। आथिया शेट्टी का जीवन परिचय

आथिया शेट्टी की पहली फिल्म – Athiya Shetty First Movie

साल 2015 में बॉलीवुड फिल्म हीरो से आथिया शेट्टी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने राधा माथुर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली भी मुख्य भूमिका में थे।

सूरज पंचोली ने भी इसी फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सलमान खान फिल्म प्रॉडकशन के द्वारा आथिया शेट्टी व सूरज पंचोली को बॉलीवुड में लॉन्च किया गया था। Athiya Shetty Biography in Hindi

हालाँकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं कर पायी। लेकिन इस फिल्म में दोनों ने अच्छा अभिनय किया था। दर्शको को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आयी थी। आथिया शेट्टी का जीवन परिचय

आथिया शेट्टी का फिल्मी करियर – Athiya Shetty Filmy Career In Hindi

18 साल की उम्र में उन्होंने न्यूयॉर्क से एक्टिंग का कोर्स किया। फिर इसके बाद उन्होंने फैशन डिजाइनर, इंटीरियर डिजाइनर व वास्तुकार का काम किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी डांस स्किल को सुधारने के लिए प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा से ट्रेनिंग ली। उन्होंने कथक नृत्य में भी ट्रेनिंग ले रखी है।

साल 2015 में सूरज पंचोली व आथिया शेट्टी ने फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म को कई अवार्ड्स मिले थे। सलमान खान ने ही इन दोनों को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। Athiya Shetty Biography in Hindi

आथिया को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवार्ड्स द्वारा सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण की श्रेणी में नामांकित किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने सूरज पंचोली के साथ म्यूजिक “ओ खुदा” में काम किया था।

साल 2017 में आथिया ने फिल्म मुबारका में बिंकल संधू की भूमिका निभाई। इस फिल्म में इनके साथ अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, व इलियाना डिक्रूज भी थे। साल 2018 में उन्होंने फिल्म “नवाबजादे” में अतिथि भूमिका निभाई।

इस फिल्म में डांसर राघव जुयाल, धर्मेश और पुनीत पाठक ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म में उन्होंने “तेरे नाल नाचना” गाने में डांस किया था। साल 2019 में उन्होंने फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में काम किया।

इस फिल्म में उन्होंने अनीता की भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। आथिया शेट्टी का अभिनय भारतीय दर्शको को बहुत पसंद आया। उन्होंने अपने अभिनय से एक अच्छी फैन फोल्लोविंग बनाई है।

खबरों के अनुसार फुटबॉलर अफशा आशिक की बायोपिक फिल्म होप सोलो में आथिया मुख्य भूमिका निभाएगी। अब तक आथिया का करियर शानदार रहा है। आगे भी वह कई हिट फिल्मो में नजर आएगी। Athiya Shetty Biography in Hindi

फिल्मो के अलावा आथिया कई ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर है। उन्होंने कॉस्मोपॉलिटन, फेमिना, वर्व, वोग व हैलो जैसी विभिन्न पत्रिकाओं के कवर पर अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा वह मेबेलिन न्यूयॉर्क की भारतीय फ्रेंचाइजी की ब्रांड एंबेसडर

आथिया शेट्टी की फिल्में – Athiya Shetty Films

साल फिल्म का नाम भूमिका
2015 हीरो राधा माथुर
2017 मुबारका बिंकल संधू
2018 नवाबज़ादे म्यूजिक तेरे नाल नाचना में भूमिका
2019 मोतीचूर चकनाचूर अनीता

आथिया शेट्टी को मिले अवार्ड्स – Athiya Shetty Awards 

  1. साल 2015 में फेस टू वाच आउट फॉर श्रेणी में वोग ब्यूटी अवार्ड से आथिया को सम्मानित किया गया था।
  2. साल 2015 में उन्हें “साल की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी” के लिए स्टारडस्ट अवार्ड दिया गया था।
  3. साल 2015 में उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था।
  4. साल 2016 में उन्हें प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड फॉर मोस्ट प्रॉमिसिंग डेब्यू के लिए सूरज पंचोली के साथ नवाजा गया।
  5. साल 2016 में उन्हें सबसे हॉट जोड़ी के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार से सूरज पंचोली के साथ नवाजा गया।

आथिया शेट्टी से जुड़ी रोचक जानकारियाँ – Interesting Facts About Athiya Shetty 

  1. आथिया शेट्टी अभिनेता व बिजनेसमैन सुनील सेट्टी और माना शेट्टी की बेटी है।
  2. आथिया को साई बाबा पर अटूट विश्वास है।
  3. उन्हें पालतू जानवरो के साथ खेलना अच्छा लगता है।
  4. आथिया को बचपन से ही फिल्मों में अभिनय करने का शौक था। इसलिए बॉलीवुड में आने से पहले आथिया ने अभिनय से जुड़कर हर बारीकी को काफी करीब से सीखा है।
  5. आथिया को बॉलीवुड फिल्मो में सलमान खान ने लॉन्च किया था।
  6. आथिया अपनी फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फ़िल्मफेयर के कवर पेज पर नजर आ चुकी थी।
  7. उन्हें कोल्ड ड्रिंक में कोका कोला बेहद पसंद है।
  8. उन्हें चॉकलेट खाना बहुत अच्छा लगता है।
  9. आथिया बपचन में बहुत पतली थी, जिस वजह से उनका काफी मजाक बनाया जाता था। इस वजह से वह काफी लज्जा महसूस करती थी।

आथिया शेट्टी की नेट वर्थ – Athiya Shetty Net Worth 

आथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता, बिजनेसमैन, प्रोडूसर है। उन्हें बॉलीवुड के अम्बानी के नाम से भी जाना जाता है। शेट्टी परिवार के पास पैसे के कोई कमी नहीं है। इसीलिए इनकी नेट वर्थ का अनुमान लगाना मुश्किल है।

लेकिन फिर भी आथिया अपनी फिल्मो के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये लेती है। आथिया शेट्टी की नेट वर्थ 50 करोड़ रुपये है। जो उन्होंने फिल्मो व ब्रांड के विज्ञापन से कमाए है। इसके अलावा इनके पास कई लक्ज़री गाड़ियां भी है।

आशा करता हूँ आपको यह लेख आथिया शेट्टी का जीवन परिचय Athiya Shetty Biography in Hindi अच्छा लगा होगा। इस लेख में Athiya Shetty के जीवन से जुड़े पहलुओं के बारे में बताया गया है। आथिया शेट्टी के जीवन की कहानी आपको कैसी लगी, कमेंट में अपने विचार रख के बताये। इस लेख में किसी प्रकार की कोई त्रुटि हो तो आप कमेंट में अपना सुझाव दे सकते है। मैं उसमे सुधार करने की कोशिश करूँगा।

FAQ

Q :  आथिया शेट्टी का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  5 नवंबर 1992 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था

Q :  Athiya Shetty के पिता कौन है ?
Ans :  Athiya Shetty के पिता मशहूर अभिनेता, प्रोडूसर व बिजनेसमैन सुनील शेट्टी हैं।

Q :  Athiya Shetty की माँ का नाम क्या है ?
Ans :  माना शेट्टी जो कि एक कि एक फैशन डिजाइनर और एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

Q :  Athiya Shetty कौन है ?
Ans :  Athiya Shetty एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री है।

Q :  Athiya Shetty ने बॉलीवुड में कब और किस फिल्म से डेब्यू किया था ?
Ans :  साल 2015 में फिल्म हीरो से सूरज पंचोली के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों को सलमान खान ने बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

Q :  Athiya Shetty का बॉयफ्रेंड कौन है ?
Ans :  भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल

Q :  Athiya Shetty की उम्र कितनी है ?
Ans :  30 साल ( साल 2022 से )

Q :  Athiya Shetty की नेट वर्थ कितनी है ?
Ans :  50 करोड़ रुपये

Read More

  1. सुनील सेठी का जीवन परिचय
  2. शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय 
  3. मानुषी छिल्लर के विचार 
  4. बछेंद्री पाल का जीवन परिचय
  5. सी.डी.एस बिपिन रावत का जीवन परिचय
  6. हेमा मालिनी का जीवन परिचय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *