Skip to content

ऋतिक रोशन का जीवन परिचय Hrithik Roshan Biography in Hindi

ऋतिक रोशन का जीवन परिचय - Hrithik Roshan Biography in Hindi

ऋतिक रोशन का जीवन परिचय, जीवनी ( Hrithik Roshan ki jiwani ), जन्म, शिक्षा, परिवार, माता-पिता, पत्नी, गर्लफ्रेंड, बच्चे, करियर, अवार्ड्स, नेट वर्थ, विवाद ( Hrithik Roshan Biography in Hindi, Birth, Education, Family, Afairs, Girlfriend, Wife, Awards, Net Worth, Children,

Hello Friends, इस लेख में आपको ऋतिक रोशन का जीवन परिचय – Hrithik Roshan Biography in Hindi और ऋतिक रोशन की जीवनी ( Hrithik Roshan ki jiwani ) के बारे में बताया जा रहा है। ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे सुन्दर अभिनेताओं में से एक है। इनकी सुंदरता, प्रतिभा व Hrithik Roshan ka Talent दुनियाभर में मशहूर है।

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता है, जो अपनी अच्छी कलाकारी व डांसर के लिए जाने जाते है। कुछ ही कलाकार ऐसे है जो अच्छी कलाकारी के साथ साथ डांस में भी माहिर है। इन्होंने अपने शानदार अभिनय से नई बुलंदियों को प्राप्त किया है। फिल्मो में अच्छे अभिनय के लिए इन्हें कई अवार्ड मिल चुके है।

ऋतिक रोशन कौन हैं ?

ऋतिक रोशन एक प्रसिद्ध अभिनेता व डांसर है, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। वे अपने शानदार अभिनय और कुशल डांस के लिए जाने जाते है। इन्हें डुग्गू और ग्रीक गाॅड के नाम से भी जाना जाता है।

आज वे सबसे अधिक पेआउट लेने वाले अभिनेताओं में से एक है। इनकी सुंदरता काफी मशहूर है। ऋतिक कई लड़कियों के क्रश है। वे बॉलीवुड के सुन्दर कलाकारों में से एक है।

ऋतिक रोशन का जीवन परिचय – Hrithik Roshan Biography in Hindi

असली  नाम ऋतिक रोशन नागरथ
उपनाम डुग्गु और ग्रीक गॉड
जन्म 10 जनवरी, 1974
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
उम्र 49 year (2023)
पेशा अभिनेता
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र
धर्म हिन्दू
जाति खत्री (पंजाबी)
वैवाहिक स्थिति तलाकशुदा
राशि मकर
स्कूल बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई
कॉलेज सिडेनहैम कॉलेज, मुंबई
शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन (वाणिज्य)
डेब्यू फ़िल्म कहो ना प्यार है (2000)
गर्लफ्रेंड कंगना रानौत

करीना कपूर

बार्बरा मोरी

सबा आजाद (सिंगर)

बेस्ट फ्रेंड फरहान अख्तर और करण जौहर
रुचि ट्रैवेलिंग , जिमिंग रीडिंग
कार संग्रह 1.      Rolls-Royce Ghost Series II

2.      Mercedes Benz S Class S 500

3.      Jaguar XJ

4.      RANGE ROVER SPORT

5.      Porsche Cayenne Turbo

6.      फेरारी मोडेना,

7.      मासेराटी स्पाइडर

वेतन 40 – 50 करोड़ / फिल्म

Hrithik Roshan Look

लम्बाई 5 फीट 11 इंच
वजन 80 kg
कमर 30 इंच
छाती 45 इंच
बाइसेप्स 18 इंच
आँखों का रंग हेज़ेल ग्रीन
बालों का रंग काला
स्किन कलर फेयर
Hrithik Roshan Family
पिता का नाम राकेश रोशन (फ़िल्म निर्माता)
माता का नाम पिंकी रोशन
भाई नाम नहीं है
बहन नाम सुनैना रोशन (बड़ी बहन)
चाचा राजेश रोशन (संगीत निर्देशक)
पत्नी का नाम सुजैन खान (2000-2014)
बेटा रेहान रोशन और रिधान रोशन
बेटी नहीं है

ऋतिक रोशन की पसंदीदा चीजें

पसंदीदा भोजन भारतीय व्यंजन, चाइनीज व्यंजन, स्पेनिश व्यंजन और चॉकलेट
पसंदीदा अभिनेता राज कपूर , अमिताभ बच्चन
पसंदीदा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, मधुबाला , काजोल
पसंदीदा फिल्म बॉलीवुड- किंग अंकल
पसंदीदा डांसर शम्मी कपूर , माइकल जैक्सन
पसंदीदा रंग काला
पसंदीदा पुस्तक Easyway to Stop Smoking by Allen Carr
पसंदीदा खेल क्रिकेट
पसंदीदा इत्र Issey Miyake
पसंदीदा पालतू जानवर फारसी बिल्ली
पसंदीदा रेस्टोरेंट JW मेरीट, स्पेनिश रेस्तरां, अरोला मुंबई
पसंदीदा स्थान लंदन, स्पेन और जापान

ऋतिक रोशन का जन्म और परिवार – Hrithik Roshan Life Story in hindi 

ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र के मुंबई में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। ऋतिक रोशन के पिता का नाम राकेश रोशन है, जो कि एक फिल्म प्रोडूसर है। ऋतिक की माँ का नाम पिंकी रोशन है।

ऋतिक रोशन की एक बड़ी बहन है, जिसका नाम सुनैना रोशन है। ऋतिक के चाचा का नाम राजेश रोशन है, जो कि फिल्मी जगत में संगीत निर्देशक के रूप में कार्य करते हैं। इनका पूरा परिवार फिल्मी जगत से सम्बन्ध रखता है।

जिस व्यक्ति के जन्म से ही हाथ या पैर की 6 अंगुलियां होती हैं, वह व्यक्ति काफी भाग्यशाली व सब के दिलों पर राज करने वाला होता है। ऋतिक के भी जन्म से ही दाहिने हाथ में एक अतिरिक्त अंगूठा है। आज वे सबके दिलों पर राज कर रहे है। आज उनके पास सब कुछ है।

साल 1980 में पहली बार ऋतिक ने फिल्म “आशा” में एक बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मो में बाल कलाकार की भूमिका निभाई है। बचपन से ही उन्होंने अभिनेता बनने की ठान ली थी। हालाँकि इनके पिता चाहते थे कि वह पढ़ाई करे।

ऋतिक रोशन की शिक्षा – Hrithik Roshan Education 

ऋतिक रोशन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई से प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने सिडेनहैम कॉलेज से कॉमर्स स्ट्रीम में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। अपने स्कूल व कॉलेज के दिनों में वे डांस प्रतियोगिताओ में भाग लिया करते थे।

ऋतिक रोशन का व्यक्तिगत जीवन – Hrithik Roshan personal Life in hindi 

ऋतिक की पर्सनल लाइफ किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। ऋतिक रोशन और सुजैन खान की मुलाकात एक ट्रैफिक सिग्नल पर हुई थी, ठीक उसी तरह जिस तरह वे फिल्म “कहो ना प्यार” में उनके द्वारा निभाया गया किरदार रोहित सोनिया से मिलता है।

20 दिसंबर 2000 को ऋतिक रोशन ने सुजैन खान के साथ विवाह किया। लेकिन इन दोनों का गृहस्थ जीवन केवल 14 वर्षों तक ही चल सका।  हालाँकि इन दोनों के 2 बेटे है – रेहान रोशन और रिधान रोशन।

साल 2013 में आपसी मतभेदों के चलते दोनों अलग हो गए और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद ऋतिक के अफेयर की बात सामने निकल कर आयी। कहा जाता है कि बार्बरा मोरी के साथ चल रहे अफेयर की वजह से ही ऋतिक और सुजैन का तलाक हुआ था।

बाद में अभिनेत्री कंगना रानौत के साथ भी अफेयर के चर्चे मीडिया में फैले। इन दोनों के इंटरनल कम्युनिकेशन के ईमेल भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसके बाद दोनों के बिच काफी विवाद बड़ गया था।

ऋतिक रोशन के लव अफेयर्स – Hrithik Roshan Love Afairs in hindi

Hrithik Roshan बॉलीवुड के सुन्दर व आकर्षक अभिनेताओं में से एक है। Hrithik के स्टाइलिश लुक की काफी लड़कियां दीवानी है। कंगना रनौत, करीना कपूर, बार्बरा मोरी, सबा आजाद (सिंगर) जैसी प्रसिद्ध अभिनेत्रियों के साथ Hrithik Roshan का अफेयर रह चूका है।

कहा जाता है कि बार्बरा मोरी के साथ चल रहे अफेयर की वजह से ही Hrithik Roshan और सुजैन खान का तलाक हुआ था। उसी समय कंगना रनौत व ऋतिक के अफेयर भी सुर्ख़ियों में चल रहे थे। उस समय इन दोनों के पर्सनल ईमेल वायरल हुए थे।

ऋतिक रोशन का फिल्मी करियर – Hrithik Roshan Bollywood Career In hindi

ऋतिक रोशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। साल 1980 में उन्होंने साल 1980 में जब वे 6 साल के थे, तब उन्होंने फिल्म “आशा” में एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था।

इसके बाद उन्होंने अपने पिता के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कार्य किया। फिर साल 2000 में फिल्म “कहो ना प्यार है” से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली ही फिल्म काफी हिट रही थी। उनकी यह फिल्म साल 2000 में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मो में से एक थी

ऋतिक की पहली ही फिल्म ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। इस फिल्म के लिए ऋतिक को बेस्ट डेब्यू और बेस्ट एक्टर का अवार्ड प्रदान किया गया था इसी वर्ष उन्होंने फिल्म “फ़िज़ा” और “मिशन कश्मीर” में कार्य किया।

साल 2001 में फिल्म “यादें” व “कभी खुशी कभी गम” में अभिनय किया। फिल्म “कभी खुशी कभी गम” में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल और करीना कपूर ने भी अभिनय किया था।

इसके बाद उन्होंने “आप मुझे अच्छे लगने लगे, ना तुम जानो ना हम, मुझसे दोस्ती करोगे, मैं प्रेम की दीवानी हूं, कोई मिल गया, लक्ष्य, कृष, धूम 2, जोधा अकबर, काइट्स, गुजारिश, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, अग्निपथ, कृष 3 और बैंग बैंग, मोहनजोदड़ो, क़ाबिल, सुपर 30, वॉर, विक्रम वेधा, फाइटर जैसी सुपर हिट फिल्मो में अभिनय किया है।

हालांकि इनकी कई फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप भी रही है। लेकिन जीवन में उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है। इन्होने कृष 3, वॉर, क़ाबिल जैसी फिल्मो से बॉलीवुड में शानदार अभिनय के साथ वापिसी की है।

आज के समय में ऋतिक रोशन सबसे आकर्षित और मल्टी टैलेंटेड कलाकार माने जाते है। वे अभिनय के साथ साथ अच्छा डांस भी कर लेते है। वे स्टेज परफॉर्मर और पार्श्व गायक भी है। इनके दर्शको को इनका अभिनय और डांस बहुत पसंद है।

वे किसी भी किरदार को आसानी से निभा लेते है। ऋतिक बचपन से ही अभिनय करने में माहिर थे। उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए टीवी के डांस प्रोग्राम में अपने डांस का प्रदर्शन भी किया।

ऋतिक रोशन की उपलब्धियां और अवॉर्ड्स – Hrithik Roshan’s Awards

ऋतिक रोशन ने अपनी काबिलियत और अपने हुनर के दम पर अब तक 235 से भी अधिक अवार्ड भारतीय सिनेमा जगत से जीता है। यहाँ आपको कुछ अवार्ड्स से के बारे में बताया जा रहा है।

  1. साल 2001 में फिल्म “कहो ना प्यार है” के लिए ऋतिक को बेस्ट डेब्यु मेल व बेस्ट एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  2. अगस्त 2001 में भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  3. साल 2003 में भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अवध सम्मान से सम्मानित किया गया था।
  4. साल 2004 में फिल्म “कोई मिल गया” के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के सम्मान से सम्मानित किया गया।
  5. साल 2004 में उन्हें राजीव गाँधी यंग अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  6. दिसंबर 2006 में मुख्यधारा के सिनेमा में उनके योगदान के लिए पणजी में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के दौरान ऋतिक को सम्मानित किया गया था।
  7. साल 2007 में फिल्म “धूम 2” के लिए ऋतिक को बेस्ट एक्टर का सम्मान दिया गया।
  8. साल 2009 में फिल्म “जोधा अकबर” के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर व स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड का अवार्ड दिया गया।
  9. साल 2012 में फिल्म “जिंदगी ना मिलेगी दोबारा” के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर अवार्ड मिला था।
  10. साल 2013 में फिल्म “अग्निपथ” के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड्स दिया गया।

ऋतिक रोशन से जुड़ी रोचक जानकारियाँ – Interesting facts about Hrithik Roshan in hindi 

  1. ऋतिक पहले धूम्रपान करते थे, लेकिन अब उन्होंने धूम्रपान छोड़ दिया है। “How to Stop Smoking” किताब को पढ़ने के बाद उन्होंने धूम्रपान करना छोड़ दिया।
  2. ऋतिक शराब का सेवन करते है।
  3. साल 1980 में जब वे 6 साल के थे, तब उन्होंने फिल्म “आशा” में एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था।
  4. वे एक ट्रेंड गोताखोर हैं।
  5. साल 2009 में उन्होंने अपनी फिल्म “काइट्स” की शूटिंग के दौरान अमरीका के लॉस एंजेल्स में माइकल जैक्सन से मुलाकात की।
  6. वे क्रिश के लिए भारत के सुपरहीरो के रूप में जाने जाते है, लेकिन उनका पसंदीदा सुपरहीरो सुपरमैन है।
  7. उनके दाहिने हाथ पर दो अंगूठे हैं।
  8. उन्होंने “फ़िज़ा” और “मिशन कश्मीर” जैसी फिल्मों अभियन किया और उनकी पहली सुपरहिट फिल्म “कहो ना प्यार है” थी।
  9. फिल्म “कहो ना प्यार हैं” के एक गाने “एक पल का जीना” में उनके द्वारा किया गया डांस बहुत लोकप्रिय हुआ था।
  10. फिल्म “कहो ना प्यार है” की सफलता के बाद उन्हें 30,000 से भी ज्यादा शादी के प्रस्ताव मिले।
  11. सुजैन खान से उनकी पहली मुलाकात एक ट्रैफिक सिग्नल पर हुई थी। ठीक उसी तरह जिस तरह फिल्म “कहो ना प्यार है” में उनके द्वारा निभाया गया किरदार रोहित सोनिया से मिलता है।
  12. उन्होंने और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन ने अपनी कलाई के केंद्र में एक लाल वृत्त के साथ एक बिंदु सितारा टैटू बनाया हुआ हैं।
  13. ऋतिक एक पंजाबी परिवार से संबंध रखते हैं।
  14. वे सक्रिय रूप से समाज सेवा भी करते हैं।
  15. टाइगर श्रॉफ ऋतिक को अपनी प्रेरणा मानते है।
  16. वे सबसे स्टाइलिश बॉलीवुड अभिनेताओं में गिने जाते है और वे HRx नामक एक कपड़ों का ब्रांड चलाते है।
  17. “दिल चाहता है” में अक्षय खन्ना की भूमिका निभाने के लिए वे पहली पसंद थे। डॉन, स्वदेस में शाहरुख खान की भूमिका और रंग दे बसंती में सिद्धार्थ की भूमिका के लिए भी वे पहली पसंद थे। लेकिन किसी कारणवंश वे इन फिल्मो में अभिनय नई कर पाएं।
  18. बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने से पहले वे अपने पिता राकेश रोशन के साथ करण अर्जुन और कोयला जैसी फिल्मों में सहायक के रूप में काम करते थे। यहाँ तक कि अभिनेताओं को चाय देते थे और सेट पर झाड़ू भी लगाते थे।
  19. उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने से पहले सलमान खान से बॉडी बिल्डिंग में प्रशिक्षण लिया था।
  20. उनकी पहली फिल्म “कहो ना प्यार है” के लिए सबसे पहले करीना कपूर को चुना गया था लेकिन बाद में उनकी जगह अमीषा पटेल को ले लिया गया क्योंकि करीना कपूर की माँ बाबिता और राकेश रोशन के बीच कुछ मतभेद हो गया था।
  21. ऋतिक को पहले stammering (हकलाना) की समस्या थी। वे अपनी इस समस्या से बहुत शर्मिंदा थे। वे अपने स्कूल में मौखिक परीक्षाओं से बचने के लिए बहाने बनया करते थे। लेकिन एक वाक् चिकित्सक ने उनकी इस समस्या को ठीक कर दिया था।
  22. बैंग बैंग फिल्म रिलीज होने के बाद वे बॉलीवुड में फ्लाईबोर्डिंग स्टंट करने वाले पहले अभिनेता बने।
  23. फिल्मों में अभिनय के अलावा उन्होंने “धीरे-धीरे”, “ऐ राजू” और “डांस में डीएनए” जैसे कई संगीत वीडियो में भी अभिनय किया है।
  24. साल 2012 से 2018 तक उन्हें फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची में रखा गया था।
  25. ऋतिक रोशन नियमित रूप से ब्रिटिश पत्रिका ईस्टर्न आई की 50 सबसे सेक्सी एशियाई पुरुषों की सूची में शामिल हैं। उन्होंने 2011, 2012 और 2014 में सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया था। साल 2010, 2013 और 2015 से 2018 तक शीर्ष 5 में शामिल रहे।
  26. अक्टूबर 2015 में वे यूनिसेफ के लिए भारतीय ब्रांड एंबेसडर बने।

ऋतिक रोशन से जुड़े विवाद

  1. जब ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान को बार्बरा मोरी के साथ ऋतिक के सम्बन्ध के बारे में पता चला तो उन्होंने ऋतिक का घर छोड़ दिया था। लेकिन 2014 में वह फिर से एक साथ रहने लग गए थे।
  2. ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के झगडे से सायद ही कोई अपरिचित होगा। जब ऋतिक व सुजैन का तलाक हुआ था, तब इन दोनों का विवाद काफी चर्चा में था। खबरों के अनुसार इनके तलाक का कारण कंगना को बताया गया।
  3. कंगना ने अपने एक इंटरव्यू में ऋतिक को अपना एक्स बॉयफ्रेंड बताया और कहा कि ऋतिक उनकी अटेंशन पाने के लिए उनके आगे पीछे घूमते हैं। जिसके जवाब में ऋतिक ने कहा कि कंगना दिमागी तौर से बीमार हैं और वह उनकी इमेज खराब कर रही हैं। वह मुझे इंडस्ट्री में नीचा दिखाना चाहती है।

आशा करता हूँ आपको ऋतिक रोशन की जीवन ( Hrithik Roshan ki jiwani ) और ऋतिक रोशन का जीवन परिचय,जन्म, शिक्षा, परिवार, माता-पिता, पत्नी, गर्लफ्रेंड, बच्चे, करियर, अवार्ड्स, नेट वर्थ, विवाद ( Hrithik Roshan Biography in Hindi, Birth, Education, Family, Afairs, Girlfriend, Wife, Awards, Net Worth, Children, अच्छे से समझ में आया होगा। यदि इस लेख में किसी प्रकार की कोई त्रुटि हो तो आप कमैंट्स करके बताये। मैं उसमे सुधार करने की कोशिश करूँगा। आपको बता दूँ कि ऋतिक रोशन एक मुलती टैलेंटेड अभिनेता है, जो किसी भी किरदार को आसानी से कर लेते है। साथ ही वे एक अच्छे डांसर भी है।

FAQ

Q :  ऋतिक रोशन का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  10 जनवरी, 1974 को एक पंजाबी फैमिली में महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था।

Q :  ऋतिक रोशन के माता-पिता कौन है ?
Ans :  ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन एक फिल्म प्रोडूसर है। जबकि माताजी पिंकी रोशन है।

Q :  Hrithik Roshan की बहन का नाम क्या है ?
Ans :  सुनैना रोशन

Q :  Hrithik Roshan के कितने बच्चे है ?
Ans :  Hrithik Roshan के 2 बच्चे है – रेहान रोशन और रिधान रोशन

Q :  Hrithik Roshan की पत्नी कौन है ?
Ans :  सुजैन खान, जिनसे साल 2014 में तलाक हो गया था।

Q :  Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड कौन है ?
Ans :  कंगना रानौत, करीना कपूर, बार्बरा मोरी, सबा आजाद (सिंगर)। वे अभी सबा आजाद को डेट कर रहे है, जो कि एक सिंगर है।

Q :  ऋतिक रोशन का तलाक क्यों हो गया ?
Ans :  ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बीच चल रहे आपसी मतभेदों की वजह से साल 2014 में तलाक हो गया। इनके तलाक की वजह बार्बरा मोरी को बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार ऋतिक बार्बरा को डेट कर रहे थे।

Q :  ऋतिक रोशन की उम्र कितनी है ?
Ans :  49 year (2023)

Read More 

  1. अभिनेत्री आलिया भट्ट का जीवन परिचय
  2. सारा अली खान का जीवन परिचय 
  3. कंगना रनौत का जीवन परिचय 
  4. अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का जीवन परिचय
  5. अजय देवगन का जीवन परिचय 
  6. मदर टेरेसा की जीवनी

1 thought on “ऋतिक रोशन का जीवन परिचय Hrithik Roshan Biography in Hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *