Skip to content

काजोल का जीवन परिचय Actress Kajol Biography in Hindi

काजोल का जीवन परिचय Actress Kajol Biography in Hindi

काजोल का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, माता-पिता, भाई-बहन, बॉयफ्रेंड, लव अफेयर, पति, बच्चे, फिल्मी करियर, मूवीज, डेब्यू फिल्म, फैक्ट्स, नेट वर्थ, अवार्ड्स, विवाद – Actress Kajol Biography in Hindi, Birth, Education, Mother-Father, Bother-Sister, Boyfriend, love Afair, Husband, Children, Filmy Career, Movies, Debut Film, Facts, Net Worth, Awards  

Hello Friends, इस लेख में अभिनेत्री काजोल का जीवन परिचय और उनके फिल्मी करियर के बारे में बताया जा रहा है। काजोल बॉलीवुड इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री है। काजोल ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शको के दिलो में एक खास जगह बनाई है।

काजोल ने फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” से काफी प्रसिद्धि हासिल की थी। यह फिल्म आज भी भारतीय दर्शको की पसंदीदा फिल्म है। उन्होंने फिल्मो में बेहतरीन अभिनय से कई अवार्ड्स अपने नाम किये है। काजोल का जीवन परिचय

इनका पूरा नाम काजोल देवगन मुखर्जी है और वे बॉलीवुड में काजोल के नाम से जानी जाती है। आज वे सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। उन्होंने अभिनेता अजय देवगन से विवाह किया था।

अजय व काजोल की जोड़ी बॉलीवुड में सफल विवाहित जोड़ियों में से एक है। उन्होंने फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मे की। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

काजोल का जीवन परिचय Actress Kajol Biography in Hindi

नाम काजोल
पूरा नाम काजोल मुखर्जी देवगन
उपनाम कडस
जन्म 5 अगस्त 1974
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र
उम्र 49 वर्ष (2023 me )
पेशा अभिनेत्री
स्कूल सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, पंचगनी, महाराष्ट्र
कॉलेज ज्ञात नहीं
शैक्षणिक योग्यता कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी
राशि सिंह
धर्म हिन्दू
नागरिकता भारतीय
डेब्यू फिल्म बेखुदी (1992)
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि 24 फरवरी 1999
बॉयफ्रेंड अजय देवगन
कुल संपत्ति ₹150 करोड़

काजोल का परिवार

पिता का नाम सोमू मुखर्जी
माता का नाम तनुजा मुखर्जी
बहन का नाम तनिषा मुखर्जी
भाई का नाम नहीं है
पति का नाम अजय देवगन
बेटी का नाम न्यासा देवगन
बेटे का नाम युग देवगन

Actress Kajol ka Look

लंबाई 5 फुट 3 इंच
वजन 60 kg
शारीरिक बनावट 35-28-34
आँखों का रंग धूसर
बालो का रंग काला
स्किन कलर फेयर

काजोल की पसंदीदा चीजें

पसंदीदा भोजन फ्रेंच फ्राइज़ के साथ ऑलिव, पिज्जा, स्पेगेटी सलाद
पसंदीदा अभिनेता अजय देवगन, शाहरुख़ खान
पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी
पसंदीदा फ़िल्में बॉलीवुड – शोले, चालबाज़

हॉलीवुड – Casablanca, Ironman 3, Gone With The Wind

पसंदीदा निर्देशक आदित्य चोपड़ा
पसंदीदा पुस्तक Notes to Myself – My Struggle to Become a Person by Hugh Prather
पसंदीदा रंग सफ़ेद
पसंदीदा इत्र Cool Waters
पसंदीदा जगह यूरोप

काजोल का जन्म और परिवार Actress Kajol Life Story in Hindi

काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई शहर में हुआ था। काजोल का जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ था। काजोल के पिता का नाम सोमू मुखर्जी था, जो कि एक फिल्म प्रोडूसर व डायरेक्टर थे। काजोल का जीवन परिचय

इनकी माँ का नाम तनुजा मुखर्जी है, जो कि एक प्रसिद्ध अभिनेत्री थी। काजोल की एक बहन भी है जिसका नाम तनीषा मुखर्जी है और ये फिल्मी दुनिया में कार्य कर रही है। काजोल एक्ट्रेस नूतन की भांजी हैं।

इनका पालन-पोषण इनके नाना-नानी के घर में हुआ था। काजोल के नाना शशधर मुखर्जी भी फिल्म प्रोडूसर थे। जबकि इनके चाचा जॉय मुखर्जी और देब मुखर्जी फिल्म प्रोडूसर थे।

24 फरवरी 1999 को काजोल ने अजय देवगन से विवाह किया, जिसके बाद काजोल का नाम काजोल मुखर्जी देवगन हो गया। काजोल बचपन से ही चंचल व बातूनी थी। उन्हें हमेशा एक्टिंग का मॉडलिंग में रूचि थी।

रानी मुखर्जी, शर्बानी मुखर्जी और मोहनीश बहल उनके चचेरे भाई-बहन है, जो की फिल्म जगत से जुड़े हुए है। रानी मुखर्जी हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री है। इनके चचेरे भाई अयान मुखर्जी बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक हैं।

काजोल की शिक्षा Actress Kajol Education

अभिनेत्री काजोल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट बोर्डिंग स्कूल पंचगनी से प्राप्त की थी। उन्हें बचपन से ही डांस में काफी रूचि थी। इसलिए वह डांस कॉम्पिटिशन में भाग लिया करती थी।

अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कॉलेज में दाखिला लिया। लेकिन उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। फिर उन्होंने अपना करियर बॉलीवुड फिल्मो में बनाया।

काजोल का विवाह Kajol and Ajay devgan Marriage

साल 1995 में फिल्म गुंडाराज की शूटिंग के दौरान काजोल व अजय दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उस समय दोनों की जोड़ी को एक अफवाह मानते थे। क्योंकि दोनों विपरीत स्वभाव के थे। काजोल का जीवन परिचय

लेकिन जिस समय काजोल का फिल्मी करियर बुलंदियों पर था, उस समय दोनों ने शादी की। 24 फ़रवरी 1999 को काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से विवाह किया। कई लोगो ने काजोल और अजय देवगन के रिश्ते को गलत बताया।

कई लोगो का कहना था कि शादी के बाद काजोल का फिल्मी करियर ख़त्म हो जायेगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। शादी के बाद भी उन्होंने फिल्मो में काम करना जारी रखा।

शादी के बाद उन्होंने फिल्म कभी ख़ुशी कभी में काम किया, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुयी थी। अजय व काजोल के दो बच्चे है, जिनका नाम न्यासा देवगन, युग देवगन। आज दोनों खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे है।

काजोल की पहली फिल्म – Kajol Filmy Career in hindi

काजोल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मात्र 16 साल की उम्र में कर दी थी। साल 1992 में काजोल ने फिल्म “बेखुदी” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालाँकि उनकी पहली फिल्म कुछ खास नहीं कर पायी।

लेकिन दर्शको ने काजोल के अभिनय की काफी तारीफ की। इसके बाद उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मो में काम किया। फिल्मो में काजोल – शाहरुख़ खान की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इन्होने कई फिल्मे एक साथ की है।

काजोल का फिल्मी करियर – Kajol Ka Filmy Career In Hindi

काजोल ने साल 1992 में फिल्म बेखुदी में काम किया, जो कि बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। यह फिल्म एक लव स्टोरी पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म में इनके अभिनय की काफी सहराना की गई थी।

इसके बाद साल 1993 में फिल्म प्रोडूसर अब्बास मस्तान की फिल्म “बाजीगर” में काम किया। इस फिल्म में इनके कोस्टार शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी भी थे। फिल्म में काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी को भारतीय दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

काजोल की यह पहली सुपरहिट फिल्म थी, दर्शको को काफी पसंद आयी। इस फिल्म से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। साल 1994 में उन्होंने फिल्म “उधार की जिंदगी” और “ये दिल्लगी” में काम किया था। काजोल का जीवन परिचय

इसके बाद साल 1995 में उन्होंने दो सुपरहिट फिल्म में काम किया, जिससे बाद उन्हें एक खास पहचान मिली। साल 1995 में उन्होंने यश चोपड़ा की “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” और राकेश रोशन की फिल्म “करण – अर्जुन” में अभिनय किया।

दोनों फिल्म इसी वर्ष रिलीज़ हुई और दोनों फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ये दोनों फिल्म साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। इसके बाद काजोल फिल्म जगत की सबसे बड़ी अभिनेत्री के रूप में सामने आई।

फिल्म “दिलवाले दुल्हनीय ले जाएगे” ने मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमाघर में 1000 से अधिक दिनों तक चलने का रेकॉर्ड बनाया था। इस रिकॉर्ड को आज तक कोई फिल्म नही तोड़ पाई हैं। इसके बाद काजोल के फिल्मी करियर में चार चाँद लग गए।

साल 1997 में उन्होंने फिल्म “गुप्त” में एक नेगेटिव भूमिका निभाई थी। यह फिल्म दर्शको को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में इनके साथ बॉबी देओल, मनीषा कोइराला भी थे। यह फिल्म भी अन्य फिल्मो की तरह सफल फिल्म थी।

इसके बाद उन्होंने फिल्म प्यार किया तो डरना क्या, दुश्मन, प्यार तो होना ही था, कुछ कुछ होता है जैसी सुपर फिल्मो में काम किया। साल 1999 में उन्होंने “दिल क्या करे” और “होते होते प्यार हो गया” में काम किया, जो कि व्यावसायिक रूप से असफल रही।

साल 2000 में उन्होंने अपने पति अजय देवगन के साथ फिल्म “राजू चाचा” में काम किया था। हालाँकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। काजोल का जीवन परिचय

इसके बाद उन्होंने साल 2001 में फिल्म “कभी खुशी कभी गम” में काम किया, जो कि एक व्यावसायिक रूप से सफल और एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म में जया बच्चन और अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, ऋतिक रोशन, शाहरुख खान जैसे सुपर स्टार भी थे।

इसके बाद काजोल ने फिल्मो से थोड़ा ब्रेक लिया। एक लम्बे समयांतराल के बाद साल 2006 में उन्होंने फिल्म “फना” से बॉलीवुड में वापसी की। इस फिल्म के प्रोडूसर कुणाल कोहली थे। इस फिल्म में काजोल ने के अंधी लड़की का किरदार निभाया था।

साल 2008 में उन्होंने रोमांटिक ड्रामा फिल्म “यू मी और हम” में काम किया। इस फिल्म को इनके पति अजय देवगन ने निर्देशित किया था। साल 2010 में उन्होंने रोमांटिक ड्रामा “माई नेम इज खान” में काम किया।

इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसके बाद साल 2015 में रोहित शेट्टी की फिल्म “दिलवाले” में काजोल ने शाहरुख खान के साथ काम किया।

एक लम्बे समय बाद काजोल – शाहरुख़ की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने का मौका भारतीय दर्शको को मिला। इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

काजोल ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मे की है। इसके अलावा उन्होंने साउथ फिल्मो में भी काम किया है। आज काजोल अपने पति अजय देवगन और बच्चे न्यासा व युग के साथ खुशहाल जीवन जी रही है।

काजोल की टॉप 15 फिल्में – Top 15 Movies of kajol in hindi

क्रमांक साल फिल्म का नाम
1 1993 बाजीगर
2 1994 ये दिल्लगी
3 1995  दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
4 1995  करण अर्जुन
5 1997  गुप्तः द हिडन ट्रुथ
6 1997 मिनसारा कानवु
7 1997  इश्क
8 1998 कुछ कुछ होता है
9 1998 प्यार तो होना ही था
10 1998  दुश्मन
11 1998  प्यार किया तो डरना क्या
12 1999 हम आपके दिल में रहते हैं
13 2001 कभी खुशी कभी ग़म
14 2006 फना
15 2010 माय नेम इज़ खान
16 2015 दिलवाले

काजोल से जुड़ी रोचक जानकारियाँ Interesting Facts About kajol

  1. काजोल किसी भी प्रकार का कोई नशा नहीं करती है।
  2. उन्हें पुस्तकें पढ़ने का बहुत शौक है।
  3. काजोल एक बंगाली और महाराष्ट्रीयन परिवार से संबंधित हैं।
  4. वह मराठी भाषा को बहुत अच्छे से बोल सकती हैं लेकिन बंगाली भाषा बोलने में असहज महसूस करती हैं।
  5. काजोल ने मात्र 16 वर्ष की उम्र से ही बॉलीवुड फिल्मो में डेब्यू कर लिया था। जिस समय वह स्कूल की पढ़ाई कर रही थी।
  6. काजोल अजय देवगन को फिल्म गुंडाराज की शूटिंग के दौरान साल 1995 में मिली थी। शुरू में दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे। लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे।
  7. काजोल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार 5 बार ले चुकी है।
  8. काजोल रानी मुखर्जी, शरबानी मुखर्जी, राज मुखर्जी और मोहनिश बहल जैसे बॉलीवुड सितारों की चचेरी बहन है।
  9. साल 1997 में फिल्म गुप्त में नकारात्मक भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया था। वह पहली भारतीय अभिनेत्री थी, जिसने इस तरह का काम किया है।
  10. साल 2001 में वह पहली बार गर्भवती हुई थी। हालांकि उन्हें गर्भपात का सामना करना पड़ा।
  11. साल 2006 में काजोल, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन और शाहरुख़ खान के खिलौने प्रतिरूपों का यूनाइटेड किंगडम में अनावरण किया गया।
  12. काजोल अभिनेत्री होने के साथ साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह विधवाओं और बच्चों के लिए परोपकारी कार्य करती हैं।
  13. साल 2008 में काजोल को सामाजिक कार्य के लिए कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  14. साल 2009 में फिल्म 3 इडियट्स का प्रस्ताव काजोल को दिया गया था। लेकिन किसी कारणवश उन्होंने यह फिल्म नहीं की।
  15. साल 2010 में NASDAQ द्वारा काजोल और शाहरुख खान को अमेरिकी शेयर बाजार में आमंत्रित किया गया। इस तरह वे पहले भारतीय कलाकार थे, जिनको इस तरह आमंत्रित किया गया।
  16. साल 2011 में काजोल को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  17. काजोल की सबसे बड़ी हिट फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” को मुंबई के मराठा मंदिर ने लगातार 1000 से भी अधिक सप्ताह तक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।

काजोल को मिले अवार्ड Kajol’s Awards

काजोल को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए कई अवार्ड दिए गए थे। इसके अलावा साल 2002 में उन्हें राजीव गाँधी अवार्ड, साल 2008 में करमवीर पुरस्कार अवार्ड और साल 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

साल फिल्म अवार्ड  का  नाम
1996 दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे बेस्ट एक्ट्रेस
1998 गुप्त: द हिडन ट्रूथ बेस्ट विलन
2002 कभी ख़ुशी कभी ग़म बेस्ट एक्ट्रेस
2007 फ़ना बेस्ट एक्ट्रेस
2011 माय नेम इज खान बेस्ट एक्ट्रेस
2016 दिलवाले बेस्ट जोड़ी अवार्ड

काजोल की नेट वर्थ – kajol Net Worth

काजोल की नेट वर्थ लगभग 150 करोड़ के लगभग है। वह 5 करोड़ रुपये प्रति फिल्म के हिसाब से पैसे लेती है। इसके अलावा उनके पास कई लक्ज़री गाड़ियों का कलेक्शन है। काजोल का जीवन परिचय

काजोल से जुड़े विवाद

  1. एक मैगजीन की कवर फोटो के लिए काजोल ने एक बार अभिनेत्री रेखा के साथ स्वेटर में पोज देने के बाद विवादों में फास गयी थी। दर्शकों को उनका यह अंदाज पसंद नहीं आया था।
  2. साल 2016 में करण जौहर और काजोल की दोस्ती खत्म हो गयी थी। जिस वजह से अजय देवगन की फिल्म “शिवाय” और करण जौहर की फिल्म “ए दिल है मुशकिल” की रिलीज डेट एक ही दिन थी। जिस वजह से करण जौहर और काजोल के बीच विवाद उत्पन हो गया था।
  3. होली पर काजोल ने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएँ दी और साथ ही होली पर पानी बर्बदा नहीं करने की सलाह दी जिस वजह से उन्हें निंदा का समना करना पड़ा।

आशा करता हूँ आपको ” काजोल का जीवन परिचय और उसका फिल्मी करियर – Actress Kajol Biography in Hindi ” से समबन्धित लेख पसंद आया होगा। आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट में अपने विचार अवश्य बताये। इससे मुझे और अधिक लेख लिखने के लिए प्रेरणा मिलती है। आशा करता हूँ आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

FAQ

Q :  काजोल के माता-पिता कौन है ?
Ans :  काजोल के पिता का नाम सोमू मुखर्जी था, जो कि एक फिल्म प्रोडूसर व डायरेक्टर थे। इनकी माँ का नाम तनुजा मुखर्जी है, जो कि एक प्रसिद्ध अभिनेत्री थी।

Q :  काजोल का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था।

Q :  काजोल की उम्र कितनी है ?
Ans :  49 years (2023 से )

Q :  काजोल ने किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था ?
Ans :  साल 1992 में फिल्म बेखुदी से

Q :  काजोल के कितने बच्चे है ?
Ans :  काजोल के 2 बच्चे है। एक लड़का – युग देवगन और लड़की न्यासा देवगन

Q :  काजोल के पति कौन है ?
Ans :  अभिनेता अजय देवगन

Q :  काजोल ने विवाह कब किया था ?
Ans :  24 फरवरी 1999

Q :  काजोल की नेट वर्थ कितनी है ?
Ans :  150 करोड़

Read More

  1. अजय देवगन का जीवन परिचय 
  2. अक्षय कुमार का जीवन परिचय 
  3. हेमा मालिनी का जीवन परिचय 
  4. कियारा आडवाणी का जीवन परिचय
  5. अभिनेता टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय
  6. नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी

 

1 thought on “काजोल का जीवन परिचय Actress Kajol Biography in Hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *