Skip to content

खीरा खाने के फायदे और नुकसान : Cucumber Benefits and Side Effects in Hindi

खीरा खाने के फायदे और नुकसान : Cucumber Benefits and Side Effects in Hindi

जब भी सलाद का जिक्र होता है, खीरे ( kheera ) का नाम सबसे पहले आता है। अधिकांश लोग सलाद के रूप में खीरे का सेवन ( kheere ka sewan ) करते है। जबकि कुछ लोग खीरे की सब्जी बनाकर भी कहते है। आप खीरे का सेवन तो करते है, लेकिन क्या आप खीरा खाने के फायदे और नुकसान ( kheere khane ke fayde aur nuksan ) जानते है। इस लेख में आपको खीरे के फायदे और नुकसान  ( kheera ke fayde aur nuksan )  से अवगत कराया जा रहा है।

खीरा खाने से हमारे शरीर को न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते है। खीरे में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, इसीलिए गर्मियों में अधिक खीरे का सेवन ( kheere ka sewan ) करना चाहिए। खीरा खाने से स्किन में ताजगी बनी रहती है। खीरे से हमारे शरीर में जल, मिनरल और खनिज लवणों की पूर्ति होती है। गर्मी के दिनों में खीरे का रायता, खीरे की सब्जी, खीरे का सलाद और खीरे पर नमक लगाकर खूब खाया जाता है।

इसके अलावा जो लोग डाइटिंग पर रहते है या जो लोग अपना वजह कम करना चाहते है, उन लोगो के लिए खीरे का सेवन करना ( kheere ka sewan ) बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा खीरे का सेवन न करे। यह बॉडी में विष का कार्य कर सकता है। आइये जानते है खीरा खाने के फायदे और नुकसान( kheere khane ke fayde aur nuksan )  – Cucumber Benefits and Side Effects in Hindi

खीरे के पौष्टिक तत्व – Cucumber Nutritional Value in Hindi

खीरे में कई तरह के पोषक तत्व ( Nutritional Value ) होते है, जो शरीर को हैल्थी व फिट (Healthy and fit )  बनाते है। खीरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व ( Nutritional Value ) इस प्रकार है।

पोषक तत्व         मात्रा प्रति 100 gm
जल 96.73 gm
ऊर्जा 10 kcl
प्रोटीन 0.59 gm
फैट 0.16 gm
कार्बोहाइड्रेट 2.16 gm
फाइबर 0.7 gm
शुगर 1.38 gm
कैल्शियम 14 mg
आयरन 0.22 mg
फास्फोरस 21 mg
मैग्नीशियम 12 mg
जिंक 0.71 mg
सोडियम 2.0 mg
सेलेनियम 0.1 um
पोटैशियम 136 mg
कॉपर 0.071 mg
विटामिन-C 3.2 mg
विटामिन-B6 0.051 mg
विटामिन-A 4 um
राइबोफ्लेविन 0.025 mg
थियामिन 0.025 mg
विटामिन-E 0.03 mg
विटामिन-K 7.2 mg

 खीरा खाने के फायदेCucumber Benefits in Hindi

खीरा खाने ( kheera ke fayde ) के कई फायदे है। खीरा शरीर को शीतलता और ताजगी प्रदान करता है। खीरा पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। यहां आपको खीरे के फायदे ( Kheere ke fayde ) के बारे में बताया जा रहा है, जो इस प्रकार है।

1. त्वचा के लिए खीरा खाने के फायदे

खीरा खाना स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कुछ लोग खीरे का फेसपैक बनाकर स्किन पर लगाते हैं। रोजाना खीरा खाने से रूखी त्वचा में नमी बनी रहती है। एक शोध के अनुसार खीरे के हाइड्रेटिंग और कूलिंग गुण के कारण यह स्किन सम्बंधित कई समस्याओं को दूर करता है – जैसे टैनिंग, सनबर्न, रैशेज आदि।

इसमें मौजूद विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह स्किन की सूजन, लाल चकते, ड्राई स्किन, कील-मुहासों जैसी समस्याओ को जड़ से ख़त्म करने की क्षमता रखता है। यह नैचरल मॉश्चराइज़र की तरह काम करता है। अतः स्किन को हैल्थी बनाये रखने के लिए खीरे का सेवन अवश्य करे।

2. वजन घटाने में खीरे के फायदे – kheera ke fayde 

खीरे के सेवन से बढ़ते मोटापे को कंट्रोल किया जा सकता है। चूँकि खीरे में कैलोरी की मात्रा कम होती है और जल की मात्रा अधिक होती है। जबकि फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होता है। अतः मिड डे में भूख लगने पर खीरा खाने से पेट अधिक देर तक भरा रहता है। कम कैलोरी और अधिक जल की मात्रा होने से खीरा वजन कम करने में सहायक सिद्ध हो सकता है। 100 ग्राम खीरे में सिर्फ 15 कैलोरी होती है।

3. हाइड्रेशन में करे खीरे का सेवन

हाइड्रेशन का अर्थ होता है – शरीर में पानी की पूर्ति होना। यदि शरीर में पानी की कमी होती है, तो सिरदर्द, यूरिन से सम्बंधित बीमारी, मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी, जी मिचलाना जैसी समस्या उत्पन हो सकती है। खीरे का सेवन करके इन समस्याओ से बचा जा सकता है।

खीरे में 95% पानी की मात्रा होती है, जिससे शरीर में जल की कमी दूर हो जाती है। खीरा खाने से शरीर का तापमान नियंत्रण में रहता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखता है। अतः हाइड्रेशन में खीरा बहुत फायदेमंद होता है।

4. कैंसर के खतरे को कम करने में खीरा के फायदे

खीरे का सेवन करके कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। खीरे में लिग्नेन (lignans) नाम का फाइटोन्यूट्रीएन्ट होता है, जो कैंसर को जन्म देने वाली कोशिकाओं को कम करने में मदद करता है। इसमें एन्टीऑक्सिडेंट का गुण होता है। यह गुण शरीर की रोग प्रतिरोधकता क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर से फ्री रैडिकल्स को नष्ट करने में भी मदद करता है।

5. डायबिटीज को नियंत्रित में खीरे के फायदे – kheera ke fayde

डायबिटीज मरीजों के लिए खीरा बहुत फायदेमंद ( kheera ke fayde) हो सकता है। वैज्ञानिक शौध के अनुसार खीरे में एंटीडायबिटिक गुण पाए जाते हैं। इस गुण की वजह से डायबिटीज मरीजों के ब्लड में ग्लूकोज (शर्करा) के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। अतः खीरा डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। डायबिटीज मरीजों को सलाद के रूप में खीरे का सेवन करना चाहिए।

6. हृदय को स्वस्थ बनाये रखने में करे खीरे का सेवन

एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार खीरा खाने के फायदे में हृदय का स्वास्थ्य भी शामिल है। चूँकि खीरे में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स जैसे तत्व मौजूद होते है, जो ह्रदय को स्वस्थ बनाये रखने में भूमिका निभाते है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। अतः खीरे के सेवन से दिल सम्बंधित रोग होने की सम्भावना कम होती है।

7. पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए खीरे के लाभ

खीरे में जल की मात्रा लगभग 95 % होती है, जो कि पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाये रखने में सहायक होता है। खीरे में मौजूद जल व फाइबर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर पाचन तंत्र को मजबूत बनता है। प्रतिदिन खीरे का सेवन करने से सीने में जलन, गैस्ट्राइटिस (पेट में सूजन), पुरानी कब्ज तथा अल्सर जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।

8. हड्डियों के लिए फायदेमंद है खीरे का सेवन करना

खीरा मिनरल्स, विटामिन्स व एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। प्रतिदिन खीरे का सेवन करने से हड्डियां स्वस्थ रहती है। इसमें कैल्शियम व विटामिन-k मौजूद होता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कैल्शियम व विटामिन-k हड्डियों को कमजोर होने से बचाता है। यदि आप हड्डी की समस्या से परेशान है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे।

9. अल्जाइमर से रक्षा करता है खीरा

अल्जाइमर एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी होती है। इसमें इंसान की सोचने-समझने की क्षमता कमजोर होने लगती है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है, वैसे वैसे यादाश्त कम होने लगती है। लेकिन आप खीरे का सेवन करके इस समस्या में सुधार कर सकते है। अतः अल्जाइमर में खीरे का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। चूँकि खीरे में फिस्टेटिन (fisetin) नामक फ्लेवोनॉइड पाया जाता है, जो न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है। यह प्रभाव अल्जाइमर रोग के खतरे को कम करने में सहायक होता है।

10. कोलेस्ट्रोल कम करने में फायदेमंद है खीरे का सेवन

खीरे में किसी प्रकार का कोई कोलेस्ट्रोल नहीं होता है। यह उन लोगो के लिए बहुत फायदेमंद सिद्ध हो सकता है, जिन्हे कोलेस्ट्रोल की समस्या  है। इसमें स्ट्रेरोल (sterols) नाम का यौगिक होता है, जो कोलेस्ट्रोल को कम करने में सहायक होता है। अतः बढ़ते कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिए प्रतिदिन खीरे का सेवन करना चाहिए।

11. आंखों के लिए खीरा खाने के फायदे

खीरा आँखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके मैक्यूलर डिजनरेशन ( नेत्र रोग ) के खतरे को कम करता है। इसके अलावा खीरे में हाइड्रेटिंग गुण उपस्थित होता है, जो आंख व उसके आस-पास की स्किन को मॉइस्चराइज बनाये रखता है।

आँख के दर्द और तनाव को कम करने के लिए आँखों पर खीरे का टुकड़ा कुछ देर के लिए रखने से  धीरे-धीरे आँखों को आराम मिलता है। खीरे में मौजूद विटामिन-k आंखों के नीचे के डार्क सर्कल को कम करने में मददगार होता है। इसके अलावा यह गर्मियों में आँखों को ठंडक प्रदान करता है, जिससे आँखे स्वस्थ बनी रहती है।

12. मुँह से बदबू दूर करने में करे खीरे का सेवन

मुँह की दुर्गन्ध को कुछ देर के लिए हटाने के लिए आप खीरे के टुकड़े का सेवन कर सकते है। खीरे में जीवाणुओं को मारकर बदबू को कम करने की क्षमता होती है। यदि आपके मुँह से अजीब से स्मेल आती है, तो आप प्रतिदिन खीरे का सेवन करे। इससे शरीर में शीतलता बढ़ेगी, जिससे मुँह की दुर्गन्ध कम होती है। चूँकि शरीर में गर्मी बढ़ने से मुँह में बदबू आने लगती है।

खीरे के नुकसान – Side Effects of Cucumber (kheera) in Hindi

खीरा खाने के फायदे ( Kheera khane ke fayade ) तो अपने जान लिए है, लेकिन क्या आप जानते है खीरे के नुकसान (kheera khane ka nuksan) भी हो सकते है। दरअसल अधिक मात्रा में या गलत तरीके से खीरा खाने से नुकसान ( Kheera khane ke nuksan ) भी हो सकते है, जो इस प्रकार है।

  1. ज्यादा मात्रा में खीरे का सेवन ( Kheera ka sewan ) करने से पेट में गैस बन सकती है, जिससे पेट फूलने जैसी समस्या उत्पन हो सकती है।
  2. खीरे में ड्यूरेटिक (मूत्रवर्धक) प्रभाव होता है, जिस वजह अधिक मात्रा में खीरे का सेवन करने से बार-बार यूरिन जाने की समस्या हो सकती है।
  3. कड़वे खीरे में कुकुरबिटासिन (cucurbitacins) नामक यौगिक होता है, जो विषाक्तता का कारण बन सकता है। अतः कड़वे खीरे का सेवन नहीं करना चाहिए।
  4. जिन लोगो को रैगवीड एलर्जी है, उन्हें खीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उन्हें मुँह व गले में खुजली के साथ सूजन की समस्या हो सकती है।
  5. खीरे में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट में दर्द और किडनी की समस्या हो सकती है। अतः पर्याप्त मात्रा में ही खीरे का सेवन करे।
  6. गर्भवती महिलाओं को अधिक खीरे खाने से अपच की समस्या हो सकती है। खीरे में जल की मात्रा अधिक होती है, जिस वजह से महिलाओ को बार-बार यूरिन जाने की समस्या भी हो सकती है।
  7. साइनोसाइटिस बीमारी से पीड़ित लोगो को खीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि खीरा ठंडा होता है। जिस वजह से साइनोसाइटिस से पीड़ित लोगों की समस्या बढ़ सकती है।

खीरे का सेवन कैसे करे ? (Kheere ka sewan kaise kare )

खीरे का सेवन आप कई तरीके से कर सकते है। यह आप पर भी निर्भर करता है कि आप खीरे का उपयोग किस लिए कर रहे है। खीरे का सेवन करने के तरीके इस प्रकार है।

  1. खीरे को आप सलाद के रूप में खा सकते है।
  2. खीरे का जूस बना के पी सकते है।
  3. खीरे की सब्जी बना के खा सकते है।
  4. सैंडविच में खीरे की स्लाइस का उपयोग कर सकते है।
  5. खीरे का रायता बना के खा सकते है।
  6. दक्षिण भारत में खीरे का प्रयोग सांभर और डोसा बनाने में किया जाता है। अतः आप इस तरह भी खीरे का उपयोग कर सकते है।

खीरे की तासीर

खीरे की तासीर ठंडी होती है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। इसीलिए गर्मियों में खीरा खाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर में शीतलता का संचार होता है।

FAQ

Q :  खीरे का सेवन कैसे करते है ?
Ans :  खीरे का सेवन आप सलाद, सब्जी, जूस, रायता बनाकर कर सकते है।

Q :  खीरे की तासीर कैसी होती है ?
Ans :  खीरे की तासीर ठंडी होती है।

Q :  खीरे का सेवन कब करना चाहिए ?
Ans :  खीरे का सेवन आप सुबह के समय में जूस के रूप में व सलाद के रूप में कर सकते है। इसके अलावा आप दिन में सलाद या सब्जी के रूप में इसका उपयोग कर सकते है। रात में खीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको गैस या यूरिन की समस्या हो सकती है।

Q :  रात में खीरा क्यों नहीं खाना चाहिए ?
Ans :  रात में खीरा खाने से गैस की समस्या हो सकती है। साथ ही इसे पचाने में भी मुश्किल हो सकती है। खीरा पचने में समय लेता है। इस वजह से पेट भरी भरी रह सकता है। इसके अलावा खीरे में जल की मात्रा अधिक होती है, जिससे आपको रात्रि में यूरिन की समस्या हो सकती है।

Q :  क्या रात्रि में खीरा खाने से गैस की प्रॉब्लम हो सकती है ?
Ans :  हाँ, खीरा पचने में समय लेता है। इसीलिए रात्रि में यह गैस बना सकता है।

Q :  खीरे में पानी की मात्रा कितनी होती है ?
Ans :  95 %

Read More

  1. आयोडीन के फायदे, नुकसान,स्रोत और उपयोग
  2. योग करने के फायदे
  3. सोयाबीन खाने के फायदे और नुकसान 
  4. शिलाजीत खाने के फायदे और नुकसान
  5. टेस्टोस्टोरेन हार्मोन का स्तर बढ़ाने के लिए घरेलु उपाय
  6. ऑक्सैलिक एसिड क्या होता है ? इसके उपयोग और बनाने की विधि क्या है ?

1 thought on “खीरा खाने के फायदे और नुकसान : Cucumber Benefits and Side Effects in Hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *