Skip to content

गुड़ की चाय पीने से क्या क्या फायदा होता है ?

गुड़ की चाय पीने से क्या क्या फायदा होता है

Hello Friends, आज आपको गुड़ की चाय के फायदे के बारे में बताया जायेगा। दुनिया भर में चाय के शौकीन तो बहुत मिल जायेंगे। लेकिन गुड़ से बनी चाय पिने वाले बहुत कम लोग मिलेंगे। गुड़ की चाय के फायदे जानने के बाद आप भी गुड़ से बनी चाय पीना शुरू कर देंगे। खासकर सर्दियों में गुड़ बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ से बनी चीजे खाने से शरीर को बहुत फायदे मिलते है। यदि आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते है, तो सर्दियों में गुड़ खाना शुरू करे दे।

ज्यादातर लोग चीनी की चाय पीते है, जो कि पीने में तो अच्छी होती है, लेकिन चीनी की चाय नुकसान भी करती है। चीनी में सल्फर होता है, जो शरीर को नुकसान पहुँचाता है। इसीलिए अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप गुड़ से बनी चाय पिए। गुड़ से बनी चाय के कई तरह के फायदे है। जो आपको इस लेख में बताये जा रहे है। आपको बता दे कि गुड़ पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे शरीर को बहुत फायदा मिलता है। मौसमी बिमारियों से बचने के लिए गुड़ बहुत फायदेमंद है।

गुड़ की चाय पीने के फायदे – Jaggery Tea Benefits in Hindi

गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसीलिए गुड़ सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। सर्दियों के मौसम में गुड़ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ की चाय पीने से शरीर को कई फायदे मिलते है। गुड़ में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे- कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलिक एसिड और आयरन। ये पोषक तत्व शरीर को कई तरह की बिमारियों से बचाते है। गुड़ से बनी चाय तुलना में गुड़ की चाय सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है।

1. खांसीजुकाम में आराम मिलता है।

गुड़ से बनी चाय पीने से खांसी जुकाम में आराम मिलता है। इसकी तासीर गरम होती है, जो खांसी-जुकाम करने वाले बैक्टीरिआ को नष्ट कर देते है। यह शरीर में इम्युनिटी को बढ़ाने का काम करता है। शरीर की मजबूत इम्युनिटी सर्दी-खांसी का कारण बनने वाले कीटाणुओं को नष्ट कर देते है।

2. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

गुड़ में मौजूद कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलिक एसिड और आयरन व विटामिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। जो शरीर को रोगो से लड़ने के लिए मजबूत बनाते है। गुड़ से बनी चाय पीने से शरीर गर्म रहता है, जिससे शरीर में बीमारियां कम पनपती है। मजबूत इम्युनिटी शरीर को संक्रमण से बचाता है। बीमारियों के खतरे को भी कम कर देता है। इनका सेवन ठंड में आपके शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।

3. खून को साफ़ करता है

गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है। एंटीऑक्सीडेंट खून को साफ करने का काम करता है। साथ ही यह लिवर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकलता है। गुड़ से बनी चाय से पिने से हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है। गुड़ से बनी चाय पिने से शरीर स्वस्थ रहता है।

4. वजन कम करने में सहायक है

गुड़ चीनी से ज्यादा फायदेमंद होता है। इसीलिए अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए आप गुड़ से बनी चाय का सेवन करें। गुड़ में कई पोषक तत्व ऐसे होते है, जो मोटापे को कण्ट्रोल करते है। आप गुड़ से बनी चाय पीकर अपने शरीर को फिट रख सकते हो।

5. शरीर ऊर्जावान बना रहता है

गुड़ में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर को ऊर्जावान बनाये रखता है। इसीलिए जब आप गुड़ की चाय का सेवन करते है, तो आपको ऊर्जा भी मिलती है। गुड़ से बनी चाय पिने से शरीर में लम्बे समय तक ऊर्जा बनी रहती है। अतः आप लम्बे समय तक ऊर्जा पाने के लिए सर्दियों में गुड़ से बनी चाय का सेवन कर सकते है।

6. थकावट दूर करता है

शारीरिक परिश्रम करने से आयी थकान को दूर करने के लिए गुड़ से बनी चाय बहुत फायदेमंद साबित होगी। अपनी थकान दूर करने के लिए आप गुड़ से बनी चाय पी सकते है। गुड़ में कई तरह के मिनरल्स होते है, जो बॉडी को ऊर्जा प्रदान करते है। साथ ही खून का प्रवाह सही से बना रहता है। शरीर में खून की कमी नहीं रहती है।

7. पाचन-तंत्र को स्वस्थ रखता है

चीनी में कई तरह की मिलावट होती है, जो कि शरीर के लिए नुकसानदायक होती है। गुड़ पाचन के लिए सही होता है। गुड़ पेट से सम्बंधित बिमारियों को भी दूर करता है। यह अपच, गैस और कब्ज की समस्या से राहत देता है। यदि आप सर्दी में गुड़ से बनी चाय पीते हैं, तो पेट से सम्बंधित  बीमारी दूर हो जाती है।

गुड़ से बनी चाय क्यों फट जाती है ?

अक्सर अपने देखा होगा गुड़ से बनी चाय फट जाती है। गुड़ में कई तरह के मिनरल्स होते है और इसे बनाते समय केमिकल्स का उपयोग किया जाता है। जो कि दूध के साथ क्रिया करते है, जिससे दूध फट जाता है। इसी वजह से जब आप चाय में गुड़ डालते है, तो चाय फट जाती है। गुड़ की चाय बनाते समय उबलती हुई चाय में गुड़ न डाले।

चाय बनने के बाद गुड़ डाले। गुड़ के छोटे छोटे टुकड़े करके डाले, ताकि जल्दी से घुल जाये। चाय में गुड़ डालने के बाद गुड़ को मिक्स करते रहे। आप चम्मच की सहायता से गुड़ को हिलाते हुए मिक्स करते रहे। इसके अलावा आप अच्छी गुणवत्ता का गुड़ इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप दूध डालने से पहले ही गुड़ को चाय के साथ उबाल ले। फिर उसमे दूध डाले।

गुड़ की चाय कैसे बनाते है ?

गुड़ की चाय बनाने के लिए दूध पानी, चाय पत्ती, काली मिर्च, छोटी इलायची, कसा हुआ गुड़ और अदरक चाहिए होता है। सबसे पहले काली मिर्च, छोटी इलायची और अदरक को अच्छे से कूट ले। अब पतीले में आवश्कतानुसार पानी डालकर पानी को उबाले। फिर इसमें चाय पत्ती और कूटे हुए काली मिर्च, छोटी इलायची, कसा हुआ गुड़ और अदरक डाले। इनको अच्छे से उबाले। उबलने के बाद इसमें दूध डाले और इसे लगातार हिलाते रहे।

इसे आप धीमी आंच पर दो से तीन मिनट तक अच्छी तरह से उबाल आने दें। आप चाय में गुड़ पहले भी डाल सकते है या फिर बाद में भी डाल सकते है। यदि आप गुड़ बाद में डालते है, तो इसे हिलाते हुए मिक्स करें धीमी आंच पर। जब अच्छे से गुड़ मिक्स हो जाये और चाय पक जाये तो, इसे छान ले और गरमा- गर्म चाय का आनंद ले।

निष्कर्ष

आशा करता हूँ आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। यदि आप भी स्वस्थ रहना चाहते है, तो आप चीनी की जगह गुड़ की चाय पी सकते है। आप गुड़ से बनी चाय सर्दियों में पिए। सर्दी में गुड़ की चाय पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। यदि आप चाय के शौकीन है, तो आज ही चीनी की जगह गुड़ से बनी चाय का इस्तेमाल करें। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

और अधिक पढ़ें

  1. गुड़ बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करे ? 
  2. नींबू पानी के फायदे और नुकसान 
  3. खीरा खाने के फायदे और नुकसान 
  4. लौकी का जूस पीने के फायदे और नुकसान 
  5. अंजीर खाने के फायदे और नुकसान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *