Skip to content

जसप्रीत बुमराह का जीवन परिचय : jasprit Bumrah Biography in Hindi

जसप्रीत बुमराह का जीवन परिचय jasprit Bumrah Biography in Hindi

जसप्रीत बुमराह का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, माता-पिता, परिवार, पत्नी, गर्लफ्रेंड, क्रिकेट करियर, उम्र, विवाद, रिकॉर्ड, अवार्ड्स, नेट वर्थ, सम्पति, IPL में करियर, ODI क्रिकेट में करियर ( jasprit Bumrah Biography in Hindi, Birth, family, Mother-Father, Wife, Girlfriend, Cricket career, Age, Contraversy, Record, Awards, Net-worth, Property, IPL in Career )

जसप्रीत बुमराह एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज है। दुनिया के बेस्ट तेज गेंदबाजो में बुमराह की गिनती की जाती है। इसीलिए बुमराह को यॉर्कर किंग’ भी कहा जाता है।  बुमराह घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते है। लेकिन IPL में वे मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं।

जसप्रीत बुमराह वनडे क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। आज वर्तमान में बुमराह को भारत का सबसे अच्छा तेज बॉलर माना जाता है। यहाँ इस लेख में आपको जसप्रीत बुमराह का जीवन परिचय और उनके जीवन से जुडी जानकारी दी जा रही है। यहाँ इस लेख में बुमराह का क्रिकेट करियर बताया जा रहा है।

Table of Contents

जसप्रीत बुमराह का जीवन परिचय : jasprit Bumrah Biography in Hindi

पूरा नाम जसप्रीत जसबीरसिंह बुमराह
जन्म 6 दिसंबर, 1993
जन्म स्थान अहमदाबाद, गुजरात
उम्र 31 साल
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म सिख
स्कूल निर्माण हाई स्कूल, अहमदाबाद
कॉलेज ज्ञात नहीं
शैक्षिक योग्यता ज्ञात नहीं
पिता का नाम स्वर्गीय जसबीर सिंह
माता का नाम दलजीत कौर
बहन जुहीका बुमराह
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी संजना गणेशन
बेटे अंगद जसप्रीत बुमराह
शौक म्यूजिक सुनना
डोमेस्टिक/स्टेट टीमv मुंबई इंडियंस, गुजरात, वेस्ट जोन, भारत ए
कोच किशोर त्रिवेदी
किस टीम के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया
वनडे क्रिकेट में अंतर्राष्ट्रीय शुरुआत 23 जनवरी 2016 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में
T-20 में अंतर्राष्ट्रीय शुरुआत 26 जनवरी 2016 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में
पसंदीदा बल्लेबाज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, एबी डिविलियर्स, वीरेंद्र सहवाग
पसंदीदा गेंदबाज क्रिकेटर कोलिन क्रॉफ्ट, लसिथ मलिंगा और जहीर खान
पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन
पसंदीदा खाना ढोकला
रंग सांवला
बालों का रंग काला
आखों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 10 इंच
वजन 66 kg

जसप्रीत बुमराह का प्रारंभिक जीवन

क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह का जन्म 6 दिसंबर 1993 को गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में हुआ था। इनका पूरा नाम जसप्रीत जसबीर सिंह बुमराह है। इनका उपनाम जेबी है। बुमराह का जन्म एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ है।

बुमराह के पिताजी का नाम जसबीर सिंह है, जो कि एक कैमिकल फैक्ट्री चलाया करते थे और इनकी माता जी का नाम दलजीत कौर है। जब बुमराह केवल 7 साल के थे, तब इनके पिताजी की मृत्यु हो गयी थी। जबकि इनकी माताजी दलजीत कौर अहमदाबाद में एक स्कूल में प्रिंसिपल थी।

बुमराह की बहन का नाम जूहीका बुमराह है। लेकिन इनका कोई भाई नहीं है। 15 मार्च 2021 को जसप्रीत बुमराह ने संजना गणेशन के साथ शादी की है, जो कि एक मॉडल और स्टार स्पोर्ट्स की एंकर है। 3 सिंतबर 2023 को  इन दोनों से एक बच्चा भी हुआ है, जिसका नाम अंगद बुमराह रखा है।

क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की शिक्षा – Jasprit Bumrah Education

जसप्रीत बुमराह ने अपनी स्कूल की पढ़ाई अहमदाबाद के निर्माण हाई स्कूल से की थी, इसी स्कूल में इनकी माता जी प्रिंसिपल थी। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई छोड़ थी। बुमराह अपने स्कूल के दिनों से ही क्रिकेट खेलते थे। इन्हे बचपन से ही क्रिकेट में काफी रूचि थी। 14 साल की उम्र में उन्होंने अपनी माँ से क्रिकेटर बनने की इच्छा जाहिर की। बचपन में उन्होंने कोच किशोर त्रिवेदी से क्रिकेट की बारीकियां सीखी।

जसप्रीत बुमराह की शादी – Jasprit Bumrah Marriage

Jasprit Bumrah ने 15 मार्च 2021 को गोवा में मॉडल और टीवी एंकर संजना गणेशन के साथ शादी की। इन दोनों से एक बेटा है, जिसका नाम अंगद है। संजना गणेशन एक प्रसिद्ध स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं। संजना IPL में कई बार  एंकरिंग करती दिखाई देती हैं। उन्होंने ICC world Cup 2019 में भी एंकरिंग की थी। इसके अलावा संजना एक इंजीनियर भी हैं।

संजना ने पुणे की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और  2014 में मिस इंडिया के फाइनल तक पहुँची थी। साल 2013 में संजना गणेशन ने फेमिना गॉर्जियस का खिताब जीता था। उन्होंने टीवी पर एलिटी शो स्पिलिट्स विला से डेब्यू किया था।

jasprit Bumrah घरेलू क्रिकेट करियर – Jasprit Bumrah Domestic Career

Jasprit Bumrah ने अक्टूबर 2013 में अपने फर्स्ट क्लास Cricket Career की शुरुआत की थी। गुजरात टीम की ओर से खेलते हुए विदर्भ के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की और कुल 7 विकेट लिए थे। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया था।

सन्न 2012-13 में गुजरात को सैयद मुश्ताक अली T-20 ट्रॉफी जीताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान बुमराह ने अपने स्पेल में केवल 14 रन खर्च करते हुए 3 बड़े विकेट लिए थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए Jasprit Bumrah को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के करने के बाद उनका चुनाव IPL में हुआ।

IPL Team Mumbai indians के कोच जॉन राइट की नजर Jasprit Bumrah पर पड़ी। कोच जॉन राइट बुमराह के यूनिक बॉलिंग एक्शन से काफी  प्रभावित हुए और उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। Jasprit Bumrah 140-145 km प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग करते है।

जसप्रीत बुमराह IPL करियर – Jasprit Bumrah IPL Career

साल 2013 में 19 साल की उम्र में Jasprit Bumrah ने IPL 2013 सीजन से IPL में डेब्यू किया था। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अपने पहले मैच में ही शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया था। उन्होंने रॉयल चैंलेंचर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 3 बड़े विकेट झटके थे। उस सीजन में बुमराह को केवल 2 मैच में खेलने का मौका मिला था।

साल 2014 में 1.40 करोड़ रूपये की बड़ी रकम देकर मुंबई इंडियंस ने Bumrah को  रिटेन किया। लेकिन 2014 का IPL सीजन बुमराह के लिए अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 11 मैचों में 7.58 की इकोनॉमी रेट से केवल 5 विकेट ही प्राप्त किये। सन्न 2015 के IPL सीजन में भी उन्हें ज्यादातर बेंच पर ही बैठे हुए देखा गया।

इस दौरान बुमराह को श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से काफी कुछ सीखने को मिला। सन्न 2016 के IPL में बुमराह ने अच्छा प्रदर्शन किया और 14 मैचों में 7.80 की इकोनॉमी ले 15 विकेट झटके थे। सन्न 2017 के IPL में उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके 20 विकेट झटके और मुंबई इंडियंस को तीसरी बार ट्रॉफी जीतने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बुमराह अभी भी 2025 का IPL मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे। बुमराह ने अपने शानदार बॉलिंग से भारतीय दर्शको के साथ साथ विदेशी दर्शको के बीच में भी जगह बनाई है। बुमराह की गेंदबाजी का हर कोई दीवाना है।

jasprit Bumrah का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू – Jasprit Bumarh International Debut

  1. वनडे डेब्यू – 23 जनवरी 2016, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
  2. T-20 डेब्यू – 26 जनवरी 2016, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
  3. टेस्ट डेब्यू – 5 जनवरी 2018, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ

जसप्रीत बुमराह का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर – Jasprit Bumrah International Career

साल 2016 में Jasprit Bumrah को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में शामिल किया गया था। 23 जनवरी 2016 को Jasprit Bumrah ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला। इस मैच में उन्होंने 10 ओवर के अपने स्पेल में केवल 40 रन खर्च करके 2 विकेट झटके थे।

इसके बाद बुमराह ने 26 जनवरी 2016 को अपने T20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए बुमराह को दो साल तक इंतजार करना पड़ा था। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 5 जनवरी 2018 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था।

अब तक बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिस वजह से इंडियन तीन में उन्होंने अपनी जगह बना रखी है। बुमराह ने एक के बाद एक सीरीज में भारत की तरफ से दमदार गेंदबाजी करते हुए दुनिया भर के दर्शको को अपना जलवा दिखाया है।

बुमराह भारत के सबसे सफल तेज गेदबाजो में से एक है जो की अपनी यार्कर गेंदबाजी के लिए जाने जाते है। Jasprit Bumrah वर्त्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम में रेगुलर गेंदबाज है और क्रिकेट के सभी फॉर्मेट खेलते है।   इस प्रकार से Bumrah साल 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान कपिल देव के बाद पहले ऐसे तेज गेंदबाज है, जिन्होंने भारतीय टीम की कमान संभाल रखी है।

उन्होंने वनडे मैच में अपना डेब्यू 23 जनवरी 2016 में आयोजित भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच में किया था। साल 2012 से वे गुजरात क्रिकेट टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

जसप्रीत बुमराह का टेस्ट करियर – Jasprit Bumrah Test Career

Jasprit Bumrah ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 5 जनवरी 2018 को न्यूजीलैंड के खिलाफ की थी। उन्होंने कुल मिलाकर 36 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 69 पारियों में बॉलिंग करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने टेस्ट मैच में 159 विकेट लिए है और इनका इकोनामिक रेट 2.77 है। टेस्ट में आठ बार उन्होंने 5 से अधिक विकेट लिए हैं। बुमराह का बेस्ट 27/ 6 है।

जसप्रीत बुमराह के अवार्ड – Jasprit Bumrah’s Awards List

  1. साल 2017 में उन्हें Cricbuzz द्वारा टूर्नामेंट के IPL XI में नामित किया गया था।
  2. ESPNCricinfo द्वारा साल 2016 और 2017 की T20 XI में नामित किया गया था।
  3. साल 2018 में ICC द्वारा विश्व टेस्ट XI में नामित किया गया।
  4. साल 2018 में ICC द्वारा विश्व वनडे XI में नामित किया गया।
  5. साल 2019 के विश्वकप में ICC और ESPNCricinfo द्वारा ‘टूर्नामेंट की टीम’ में नामित किया गया।
  6. साल 2018-19 में BCCI ने पॉली उमरीगर और दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड से भी सम्मानित किया था।

जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड – Jasprit Bumrah’s Records

  1. अगस्त 2019 में वे टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। Jasprit Bumrah से पहले केवल हरभजन सिंह और इरफ़ान पठान ही ऐसा करने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।
  2. साल 2019 में जसप्रीत बुमराह 100 एकदिवसीय विकेट लेने वाले 21वें भारतीय गेंदबाज बने। साथ ही वे 57 वनडे मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय गेंदबाज है।
  3. 17 जुलाई 2022 को Jasprit Bumrah ICC वनडे रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज बने थे।
  4. 2 जुलाई 2022 को बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में स्टुअर्ट ब्रॉड द्वारा फेंके गए एक ओवर में 35 रन बनाए।
  5. बुमराह डेब्यू ईयर के शुरुआती 8 मैचों में 48 विकेट लेने वाले तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
  6. 12 जुलाई 2022 को उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में बेस्ट 6/19 प्रदर्शन किया, जो इंग्लैंड के खिलाफ भारत के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े और वनडे में भारत के लिए तीसरे सर्वश्रेष्ठ आंकड़े थे।
  7. बुमराह एक ही कैलेंडर वर्ष के दौरान दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज हैं।
  8. साल 2016 में बुमराह ने T20I में एक गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक 28 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया।
  9. बुमराह 145 विकेट के साथ IPL में मुंबई इंडियंस के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे आगे केवल मलिंगा हैं जिनके नाम 170 विकेट हैं।

जसप्रीत बुमराह की नेटवर्थ – Jasprit Bumrah’s Networth

Jasprit Bumrah बचपन से कई तरह की मुश्किलों का सामना करके एक सफल तेज़ गेंदबाज बने है। आज वे करोडो के मालिक है। बुमराह की कुल नेटवर्थ 7 मिलियन डॉलर है। वे मुख्य रूप से IPL और BCCI से सैलरी प्राप्त करते है। वे बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट के A+ ग्रेड वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

BCCI उन्हें 7 करोड़ सालाना सैलरी देती है। IPL में बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं और उन्हें एक सीजन के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा बुमराह के पास मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोडो रूपए है। इसके अलावा वे विज्ञापन से भी पैसा कमाते है।

बुमराह को महंगी कारों का शौक बहुत है। उनके पास मर्सिडीज-मेबैक एस 560 हैं, जिसकी कीमत 2.54 करोड़ रुपए है। मर्सिडीज-मेबैक के अलावा बुमराह के गैराज में निसान जीटी-आर, रेंज रोवर वेलार और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा भी शामिल है।

jasprit Bumrah के ब्रांड एंडोर्समेंट लिस्ट – Jasprit Bumrah Brand Endorsements

जसप्रीत बुमराह कई बड़ी कंपनियों के लिए ब्रांड एंडोर्समेंट करते हैं। जिससे उन्हें करोड़ो रूपये मिलते है। जसप्रीत बुमराह के ब्रांड एंडोर्समेंट लिस्ट इस तरह से है।

  1. ASICS
  2. वनप्लस वियरेबल्स
  3. ज़ैगल
  4. सीग्राम का रॉयल स्टैग
  5. नाव
  6. dream11
  7. कल्टस्पोर्ट
  8. यूनिक्स
  9. एस्ट्रोल
  10. ड्रीम11
  11. भारत पे

जसप्रीत बुमराह से जुड़े कुछ रोचक तथ्य – Jasprit Bumrah’s Interesting Facts

  1. उन्होंने 14 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने का फैसला किया था।
  2. 7 साल की उम्र में ही बुमराह ने अपने पिता को खो दिया था। तब से बुमराह की माताजी ने अकेले ही उनका पालन-पोषण किया था।
  3. बुमराह ने गुजरात के लिए अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच 2013-14 सीजन में विदर्भ के खिलाफ खेला था। बुमराह ने अपने डेब्यू मैच में 7 विकेट लिए थे।
  4. मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच जॉन राइट पहले व्यक्ति थे जिन्होंने बुमराह में स्पार्क को नोटिस किया था। वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान बुमराह के प्रदर्शन से प्रभावित हुए थे।
  5. जसप्रीत बुमराह ने 2013 में केवल 19 साल की उम्र में IPL में डेब्यू किया था। वे मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।
  6. वे विभिन्न गेंदबाजी स्कील जैसे बाउंसर, यॉर्कर, धीमी गेंद आदि से जानते थे, लेकिन वे अपनी क्षमताओं का उपयोग करने में बहुत अपरिपक्व थे। इन सभी का उपयोग करना उन्होंने मुंबई इंडियंस के अगुआ लसिथ मलिंगा से सीखा।
  7. साल 2013 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन में बुमराह को2 करोड़ की भारी कीमत पर खरीदा था।
  8. लगातार यॉर्कर फेंकने और डेथ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता ने ही उन्हें भारतीय टीम में जगह दिलाई।
  9. उन्होंने भारत के लिए अपना पहला मैच 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 खेला था।
  10. ऑस्ट्रेलिया में बुमराह के प्रदर्शन से प्रभावित हुए पूर्व भारतीय कप्तान MS dhoni उन्हें इस “दौरे की खोज” करार दिया था। इस युवा खिलाड़ी ने कुछ ही समय में भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली थी।
  11. जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ डेब्यू करने वाले जसप्रीत 7 महीने के अंदर एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक T-20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

निष्कर्ष

आशा करता हूँ आपको यह ( जसप्रीत बुमराह का जीवन परिचय : jasprit Bumrah Biography in Hindi ) लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में बुमराह के जीवन और उनके क्रिकेट करियर से जुडी सारी जानकारी शेयर की है। यदि इस लेख में कोई त्रुटि हो तो comment box में अपना विचार रख सकते है। कमेंट करके बताये आपको यह लेख कैसा लगा। यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

और अधिक पढ़ें

  1. ऋषभ पंत का जीवन परिचय 
  2. महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय
  3. क्रिकेटर रोहित शर्मा का जीवन परिचय
  4. हार्दिक पंड्या का जीवन परिचय
  5. सचिन तेंदुलकर का जीवन परिचय

FAQ

Q : जसप्रीत बुमराह ने IPL में कब डेब्यू किया था ?
Ans.: साल 2013 में 19 साल की उम्र में Jasprit Bumrah ने IPL 2013 सीजन से IPL में डेब्यू किया था।

Q : Jasprit Bumrah का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans.: 6 दिसंबर, 1993 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था।

Q : Jasprit Bumrah की पत्नी का नाम क्या है ?
Ans.: संजना गणेशन

Q : Jasprit Bumrah के बेटे का नाम क्या है ?
Ans.: अंगद जसप्रीत बुमराह

Q : Jasprit Bumrah की उम्र कितनी है ?
Ans.: 31 years

Q : Jasprit Bumrah के माता-पिता का नाम क्या है ?
Ans.: बुमराह के पिताजी का नाम जसबीर सिंह है, जो कि एक कैमिकल फैक्ट्री चलाया करते थे और इनकी माता जी का नाम दलजीत कौर है। जब बुमराह केवल 7 साल के थे, तब इनके पिताजी की मृत्यु हो गयी थी। जबकि इनकी माताजी दलजीत कौर अहमदाबाद में एक स्कूल में प्रिंसिपल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *