Skip to content

टॉक्सिक रिलेशनशिप के 8 संकेत : जो आपका जीवन खत्म कर सकता है

टॉक्सिक रिलेशनशिप के 8 संकेत जो आपका जीवन खत्म कर सकता है

टॉक्सिक रिलेशनशिप के 8 संकेत – Toxic Relationship in Hindi, hello Friends आशा करता हूँ आप सब ठीक होंगे। यहां आज आपके साथ Toxic Relationship in Hindi के बारे में चर्चा की जा रही है। आजकल रिलेशनशिप में रहना आम बात है। लेकिन मनचाहा रिलेशनशिप हर किसी को नशीब नहीं होता है। बहुत कम लोग अपने रिलेशनशिप से खुस रहते है। Relationship के कुछ संकेत ऐसे होते है, जो बताते है कि आपका रिलेशनशिप कैसा है ? एक बुरे रिश्ते की पहचान कैसे करें ?

Toxic Relationship in Hindi

यदि आपके रिलेशनशिप में आपको ये 8 संकेत मिल रहे है, तो आप समझ जाये कि आप टॉक्सिक रिलेशनशिप में है। Toxic Relationship जिंदगी को बोरिंग बना देता है। एक टॉक्सिक रिलेशनशिप आपके भविष्य को ख़राब कर सकता है और आपको डिप्रेशन में डाल सकता है। हालाँकि रिलेशनशिप में आना बिलकुल आसान है, मुश्किल है तो उस रिश्ते को जिंदगी भर निभाना।

पुराने जमाने में लोग अपने रिश्ते को लेकर सीरियस रहते है और अपने रिश्ते को दिल से निभाते थे। लेकिन आज के समय में लोग अपने रिश्ते को सीरियस नहीं लेते है। डिजिटल दुनिया में रिश्ता भी डिजिटल हो गया है। लेकिन सब कपल्स एक जैसे नहीं होते है। अभी भी कुछ लोग है, जो अपने रिश्ते को दिल से निभाते है।

लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे भी होते है, जिसमे आप मेंटली डिस्टर्ब हो रहे होते है। या फिर आपका पार्टनर आपको मानसिक रूप से परेशान कर रहा हो। ऐसे टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकल जाना बेहतर होता है। यदि आपके रिलेशनशिप में आपको ये 8 संकेत मिल रहे है, तो आप समझ जाये कि आपका रिलेशनशिप टॉक्सिक रिलेशनशिप है। जिसे अपने बेहतर भविष्य के लिए छोड़ देना सही होगा।

टॉक्सिक रिलेशनशिप के 8 संकेत, जो आपकी लाइफ को ख़त्म कर सकते है

यदि आप रिलेशनशिप में है, तो जल्दी ही पता लगाए कि आपका रिलेशनशिप कैसा है। निचे बताये हुए 8 संकेत से आप आसानी से पता कर सकते है कि आपका पार्टनर कैसा है। आप किस तरह के रिलेशनशिप में जी रहे है। एक बुरे रिलेशनशिप में रहने से अच्छा है, आप अकेले रहे और अपने भविष्य निर्माण पर ध्यान दे। आइये जानते है – टॉक्सिक रिलेशनशिप के 8 संकेत – Toxic Relationship in Hindi – एक बुरे रिश्ते की पहचान कैसे करें ?

  1. रिलेशनशिप में विश्वास नहीं होना

एक अच्छे रिश्ते की नींव होती है विश्वास। यदि आपके रिश्ते में विश्वास नहीं होगा, तो जाहिर सी बात है आप टॉक्सिक रिलेशनशिप में जी रहे है। यदि आपका पार्टनर आपके ऊपर संदेह करता है, रोज-रोज नए-नए आरोप लगता है, आपके सोशल मीडिया अकाउंट को बार बार चेक करता है, तो आप समझ जाये आप Toxic Relationship में है। ऐसे रिश्ते से आपको छुटकारा पा लेना चाहिए। एक बुरे रिश्ते की पहचान कैसे करें ?

  1. हमेशा बुराई करना होता है टॉक्सिक रिलेशनशिप 

जब आपका पार्टनर आपको नीचा दिखाने के लिए हमेशा आपकी बुराई करता है, और आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचता है, तो इससे जाहिर होता है कि आपका रिलेशनशिप टॉक्सिक है। यदि वह आपकी क्षमताओं और निर्णयों का मजाक बना रहा है तो आप समझ जाये कि वह आपका सम्मान नहीं करता है।

हो सकता है वह आपके साथ टाइम पास कर रहा हो। यदि आप अपने रिलेशनशिप में ऐसा फील करते है, तो आप इसे टॉक्सिक रिलेशनशिप समझ के निकल जाये। कभी भी ऐसे रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहिए, जहां आपका सम्मान न हो। जिस रिश्ते में सम्मान न हो, उस रिश्ते में बने रहना जिंदगी के लिए ठीक नहीं है।

  1. फिजिकल एब्यूज करना होता है टॉक्सिक रिलेशनशिप 

जब आपके रिश्ते में फिजिकल एब्यूज हो रहा हो और साथ में मार-पिट हो रही है, तो आप टॉक्सिक रिलेशनशिप में है। रिश्ते में फिजिकल एब्यूज होने पर रिश्ता धीरे धीरे ख़त्म होने लगता है। ऐसे रिश्ते में न तो सम्मान होता है और न ही आपकी कदर होती है। इससे अच्छा है आप ऐसे टॉक्सिक रिश्ते से बाहर निकले और अच्छी लाइफ जिए।

टॉक्सिक रिलेशनशिप में आपके साथ मार-पिट, फिजिकल एब्यूज, धमकी और अपमान के अलावा कुछ नहीं मिलता है। ऐसे में आपका पार्टनर आपको हमेशा नीचा दिखाने की कोशिश करेगा। यदि आपके रिश्ते में ये सब चल रहा है, तो आप जल्दी ही अपना रिश्ता ख़त्म कर ले।

  1. बार बार रोकटोक करना

यदि आपका पार्टनर आपके निजी कामो में दखल देता है और आपको रोक टोक करता है, हर बार आपसे सवाल जवाब करें। आपको एक तरह से नियंत्रित करने की कोशिश करता है, तो आपका रिश्ता सही नहीं चल रहा है और न ही आप सही व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में है। ऐसे में वह आपके ऊपर हद से ज्यादा हक़ जतायेगा और साथ ही आपकी पसंद नापसंद भी तय करने की कोशिश करेगा।

ऐसे रिश्ते में बने रहने से अच्छा है, आप अकेले रहे और अपने दोस्तों व परिवार के साथ में अपना समय बिताये। एक टॉक्सिक रिलेशनशिप से मानसिक तनाव के अलावा कुछ नहीं मिलता है। यदि आप एक बेहतर भविष्य का निर्माण करना चाहते है, तो कभी भी ख़राब रिश्ते में न पड़े रहे है। ऐसे रिश्ते से बाहर निकले और अपना जीवन जिए।

  1. अपने पार्टनर के व्यवहार पर निगरानी रखे

जब किसी के साथ में आप रिलेशनशिप में आते है, तो पहले उसके व्यवहार को अच्छे जान ले। उसका व्यवहार कैसा है। वह अपने दोस्तों के साथ  व परिवार के साथ और उसके साथ काम करने वालो के साथ कैसा व्यवहार करता है। एक व्यवहारशील व्यक्ति ही आपके साथ लम्बे समय तक रिश्ते में बना रह सकता है।

जिस व्यक्ति का व्यवहार टॉक्सिक होगा, वह एक अच्छे रिलेशनशिप के लायक नहीं होता है। आप ऐसे व्यक्ति से सम्मान व हेल्थी रिश्ते की उम्मीद नहीं रख सकते है। हो सकता है ऐसा व्यक्ति शुरू में आपके साथ अच्छा व्यवहार करें और बाद में उसका व्यवहार बदल जाये। इसीलिए अपने अपने पार्टनर के व्यवहार पर निगरानी रखे।

  1. हर बात पर ड्रामा करना होता है टॉक्सिक रिलेशनशिप 

यदि आपका पार्टनर आपकी हर छोटी पर ड्रामा करता है और छोटी छोटी बातो का बड़ा मुद्दा बना देता है, तो ऐसे रिश्ते में आपको नहीं रहना चाहिए। ऐसे रिश्ते से आप कभी खुश नहीं रह सकते है। इससे यह साबित होता है कि आपका पार्टनर न तो खुद खुश रह सकता है और न ही आपको खुश रख सकता है। आपको ऐसे टॉक्सिक पार्टनर के साथ नहीं रहना चाहिए, जो आपको कभी खुश न रख सके।

  1. सम्मान नहीं करना होता है टॉक्सिक रिलेशनशिप 

एक रिश्ते में सम्मान का होना बहुत जरुरी है। यदि आपका चाहते है कि आपका रिश्ता जीवनभर चले, तो अपने पार्टनर और उसके परिवार व दोस्तों का सम्मान करें। कभी भी अपने पार्टनर की छवि ख़राब नहीं करें। यदि आपका पार्टनर आपकी कदर नहीं करता है और आपकी छवि बिगाड़ने में लगा है। ऐसे टॉक्सिक रिलेशनशिप के बारे में आपको जरूर सोचना चाहिए।

  1. समय नहीं देना होता है टॉक्सिक रिलेशनशिप 

जैसे एक पेड़ को बढ़ने के लिए पानी की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह एक रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए विश्वास व समय की जरूरत होती है। यदि आपका पार्टनर आपको समय नहीं दे रहा है, तो आप समझ सकते है कि उन्हें आपमें कोई रूचि नहीं है। आपसे मिलने के लिए व आपसे बाटे करने के लिए समय नहीं दे रहे है, तो आपको ऐसे रिश्ते में नहीं रहना चाहिए।

समय एक रिश्ते कि नींव होती है। इसीलिए एक अच्छे रिश्ते के लिए समय देना बहुत जरुरी है। वर्तमान समय में अधिकांश रिश्ते अपने पार्टनर को समय नहीं देने की वजह से ही टूटते है। जबकि रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए समय बहुत जरुरी होता है। यदि आपका पार्टनर आपको समय नहीं दे रहा है, तो आप इस टॉक्सिक रिलेशनशिप से निकल जाये।

निष्कर्ष

आशा करता हूँ आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। यदि ऊपर बताये हुए पॉइंट में से कोई बात आपके रिलेशनशिप से मिलती है, तो आप समझ जाये कि आपका रिश्ता एक टॉक्सिक रिलेशनशिप है। यदि आपको लगता है कि आप अपने पार्टनर से बात करके सब ठीक कर सकते है, तो आपको बात करके सब समस्या का हल निकालना चाहिए। यदि कोई हल नहीं निकलता है, तो सब कुछ भूलकर आपको अपने भविष्य  पर ध्यान देना चाहिए।

और अधिक पढ़ें

  1. ऐसे 8 गुणों वाली लड़की बहुत पसंद आती है लड़को
  2. सही करियर कैसे बनाये जीवन में ? करियर बनाने के 8 टिप्स
  3. रिलेशनशिप में सेक्स करना क्यों जरुरी होता है ?
  4. Falling in Love से कैसे बचे ? प्यार में पड़ने से कैसे बचे ?
  5. पार्टनर का विश्वास धोखा देने के बाद कैसे जीते ?
  6. हस्तमैथुन के फायदे और नुकसान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *