Skip to content

तारा सुतारिया का जीवन परिचय Tara Sutaria Biography in Hindi

तारा सुतारिया का जीवन परिचय Tara Sutaria Biography in Hindi

तारा सुतारिया का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, माता-पिता, फिल्मी करियर, शादी, उम्र, बॉयफ्रेंड, नेट वर्थ, बॉडी लुक, मूवी, लव अफेयर – Tara Sutaria Biography In Hindi, Birth, Education, Family, Father-Mother, Filmy Career, Boyfriend, Love Afair, Age, Marriage, Body Look, Movie, Net Worth

Hello Friends, इस लेख में तारा सुतारिया का जीवन परिचय और उनके जीवन से जुड़े पहलुओं के बारे में बताया जा रहा है। तारा सुतारिया एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म व टीवी अभिनेत्री है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी।

साल 2010 में उन्होंने डिज्नी चैनल के बिग बडा बूम के साथ एक बाल कलाकार के रूप में अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की। इसके बाद साल 2019 में टीन ड्रामा स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

इस फिल्म में उन्होंने एक कॉलेज की छात्र की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए ज़ी सिने पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शको के दिलो में जगह बनाई है। तारा सुतारिया का जीवन परिचय

Table of Contents

तारा सुतारिया का जीवन परिचय Tara Sutaria Biography in Hindi

नाम तारा सुतारिया
जन्म 19 नवंबर 1995
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
उम्र 27 साल (साल 2022 में )
नागरिकता भारतीय
गृह नगर मुंबई, महाराष्ट्र
धर्म पारसी
स्कूल बाई अवाबाई फ्रामजी पेटिट गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई
कॉलेज सेंट एंड्रयूज कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, मुंबई
शिक्षा मास मीडिया में ग्रेजुएशन
पेशा अभिनेत्री सिंगर, डांसर
रूचि यात्रा करना, बुक पढ़ना, गाना गाना
बॉयफ्रेंड रोहन विनोद मेहरा
डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (2019)
डेब्यू टीवी शो टीवी (होस्ट): बिग बड़ा बूम (2010)

टीवी (अभिनेत्री): द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर (2012)

वैवाहिक स्थिति अविवाहित

Tara Sutaria ka Body Look

लम्बाई 5 फीट 5 इंच
वजन 56 kg
आंखो का रंग भूरा
बालों का रंग काला
शारीरिक संरचना 32-27-34
स्किन कलर फेयर

तारा सुतारिया का परिवार

पिता का नाम हिमांशु सुतारिया
माता का नाम टीना सुतारिया
बहन का नाम पिया सुतारिया (जुड़वाँ बहन)
भाई का नाम नहीं है

तारा सुतारिया की पसंदीदा चीजें

पसंदीदा अभिनेता रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन
पसंदीदा अभिनेत्री कंगना रनौत, माधुरी दीक्षित
पसंदीदा फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी – 2009
पसंदीदा रंग लाल
पसंदीदा टीवी शो बिग बॉस, एमटीवी स्प्लिट्सविला
पसंदीदा खाना Seafood, चावल और मटन बिरयानी
पसंदीदा कार Mercedes Benz GLS and Audi Q7
पसंदीदा खेल क्रिकेट
पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली
पसंदीदा स्थल लंदन
पसंदीदा पालतू जानवर कुत्ता

तारा सुतारिया का जन्म और परिवार – Tara Sutaria Biography In Hindi

तारा सुतारिया का जन्म 19 नवंबर 1995 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। तारा बचपन से ही सुन्दर व सुशील थी। तारा के पिता का नाम हिमांशु सुतारिया और माता का नाम टीना सुतारिया है।

इनका जन्म एक पारसी परिवार में हुआ था। तारा की एक जुड़वाँ बहन भी है जिसका नाम पिया सुतारिया है। तारा के कोई सगा भाई नहीं है। तारा के पिताजी एक प्रसिद्ध बिजनेसमैन है और इनकी माँ एक ग्रहणी है।

तारा सुतारिया का बचपन – Tara Sutaria Childhood

तारा एक अभिनेत्री होने के साथ साथ एक सिंगर भी है। उन्होंने मात्र 7 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। तारा अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओपेरा और स्टेज प्रतियोगिताओं में गाना गा चुकी है।

बचपन से ही उन्हें सिंगिंग व डांसिंग में रूचि थी। इसलिए वह अपने स्कूल के दिनों में डांस प्रोग्राम में भी भाग लिया करती थी। उन्होंने टोक्यो, लंदन, लवासा, मुंबई जैसे शहरो में कई संगीत कार्यक्रम किये है। तारा सुतारिया का जीवन परिचय

उन्होंने सोनी चैनल के शो “एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा” में सिंगिंग परफॉरमेंस दी। इस शो को अन्नू मालिक और फरहा खान ने जज किया था। अपनी इस परफॉमेन्स के दौरान वह सबके सामने एक सिंगर व डांसर के रूप में आयी।

इस शो में उन्हें काफी सम्मान दिया गया। इस शो के एक पार्ट में उन्होंने गाना गाते हुए बेली डांस किया था। इसके बाद जज अन्नू मालिक और फरहा खान ने उनके टैलेंट को समझ लिया था। इस शो के बाद तारा ने काफी प्रसिद्धि पायी।

तारा सुतारिया की शिक्षा – Tara Sutaria Education

तारा सुतारिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बाई अवाबाई फ्रामजी पेटिट गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई से प्राप्त की थी। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने मुंबई के सेंट एंड्रयूज कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में एडमिशन लिया। यहाँ से उन्होंने मास मीडिया में ग्रेजुएशन पूर्ण किया।

उन्होंने शास्त्रीय बैले, क्लासिकल डांस और लैटिन अमेरिकी डांस स्कूल ऑफ क्लासिकल बैले से सीखा है। वेस्टर्न डांस, रॉयल एकेडमी ऑफ डांस, यूनाइटेड किंगडम और इंपीरियल सोसायटी फॉर टीचर्स ऑफ डांसिंग, यूनाइटेड किंगडम सीखा है। वह 7 साल की उम्र से ही गायिका बन गई थी। उन्होंने कई ओपेरा और प्रतियोगिताओं में गाना गाया है।

तारा सुतारिया का टीवी करियर – Tara Sutaria T.V. Career In Hindi

साल 2010 में उन्होंने डिज़नी चैनल इंडिया के शो “बिग बड़ा बूम” के साथ एक बाल कलाकार के रूप में अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2011 में इंडियन सिंगिंग रियलिटी शो “एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा” में सिंगिंग परफॉरमेंस दी।

इस शो के एक भाग में उन्होंने बेले डांस किया था, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। इस शो में उन्होंने 10,000 रुपये भी जीते थे। इसके बाद तारा ने डिज़नी चैनल इंडिया के साथ वीडियो जॉकी के रूप में काम करना शुरू किया।

वह फिल्मों, विज्ञापनों और अपने मुख्य काम के लिए भारत व विदेश में भी संगीत रिकॉर्ड करती रही हैं। उन्होंने तारे जमीन पर (2007) और गुजारिश (2010) जैसी फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है ।

इसके बाद साल 2012 में तारा सुतारिया ने एक टीवी अभिनेत्री के रूप में “द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर” में काम किया। इस शो में उन्होंने विनी नाम की लड़की की भूमिका निभाई थी। इस टीवी सीरियल से उन्हें एक अलग पहचान मिली थी।

साल 2013 में तारा ने एक ओर टीवी शो “ओए जस्सी” में काम किया। इस शो में उन्होंने जस्सी नाम की लड़की की भूमिका निभाई थी। लोगो के बीच इनका यह किरदार काफी प्रसिद्ध हुआ था। Tara Sutaria Biography in Hindi

साल 2015 में उन्होंने मुंबई में TEDx में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। यहाँ उन्होंने द फैंटम ऑफ़ द ओपेरा के Think of Me और अमेरिकी गायिका व्हिटनी ह्यूस्टन की I Will Always Love You पर एक प्रदर्शन दिया था।

तारा सुतारिया की पहली फिल्म – Tara Sutaria First Movie

साल 2019 में तारा सुतारिया ने करण जौहर की फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 ” से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उन्होंने टाइगर श्रॉफ व अनन्या पांडेय के साथ काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

इसी वर्ष उन्होंने अमेरिकी फंतासी फिल्म अलादीन में राजकुमारी जैस्मीन के भूमिका निभाने के लिए ऑडिशन दिया था। तारा इस फिल्म के लिए चुनी गयी दो अभिनेत्रियों में से एक थी। लेकिन वह नाओमी स्कॉट से हार गईं।

तारा सुतारिया का फिल्मी करियर – Tara Sutaria Filmy Career In Hindi

साल 2019 में तारा ने फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी , लेकिन इस फिल्म उन्होंने भारतीय दर्शको के दिलो में जगह बनाई।

साल 2019 में उन्होंने रोमांटिक थ्रिलर फिल्म मरजावा में काम किया। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और रकुल प्रीत सिंह भी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म से उन्हें काफी प्रसंसा मिली थी। फिल्म में उनके किरदार की काफी सराहना की गई।

इसके बाद साल 2021 में तारा ने मिलन लुथरिया की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म तड़प में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ काम किया। यह फिल्म तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 (2018) की रीमेक है। यह फिल्म बॉक्स पर औसत रही थी।

साल 2022 में उन्होंने फिल्म हीरोपंती 2 में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो पायी थी। इसी वर्ष उन्होंने मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में काम किया।

इस फिल्म में उन्होंने अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी के साथ काम किया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी। तारा ने छोटी सी उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी।

उन्होंने बेहद कम समय में भारतीय दर्शको के दिलो में जगह बनाई। बचपन से ही वह काफी टैलेंटेड थी। उन्होंने अपनी प्रतिभा से टीवी जगत से बॉलीवुड जगत जगह बनाई है। दर्शको ने इनके किरदार की काफी सराहना की है। Tara Sutaria Biography in Hindi

तारा सुतारिया के टेलीविज़न शो – Tara Sutaria T.V. Show

 साल           टीवी शो            भूमिका
2010 बिग बड़ा बूम स्वयं
2011 इंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा कंटेस्टेंट
2012 बेस्ट ऑफ लक निक्की नीना/टीना
2012 द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर विनीता ‘विन्नी’ मिश्रा
2013 ओय जस्सी जसप्रीत ‘जस्सी’ सिंह
2013 शेक इट अप स्वयं

तारा सुतारिया की फिल्में – Tara Sutaria Movies

साल फिल्म भूमिका
2019 स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 Mridula “Mia” Chawla
2019 मरजावा Zoya Ahmed
2021 तड़प Ramisa
2022 हिरोपंती 2 Inaaya
2022 एक विलन रिटर्न्स आरवी मल्होत्रा

तारा सुतारिया की नेट वर्थ – Tara Sutariya Net Worth 

तारा सुतारिया की नेट वर्थ 40 करोड़ रूपए है। इसके अलावा उनके पास Mercedes Benz GLS और Audi Q7 जैसी लक्ज़री गाड़ियां है। वह अपनी फिल्मो के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये लेती है। वह महीने के 40 लाख से 70 लाख रुपये तक कमाती है।

तारा सुतारिया को मिले अवार्ड्स – Tara Sutaria Awards

साल 2020 में तारा को फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए ज़ी सिने अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था। साल 2019 में द टाइम्स मोस्ट डिज़ायरेबल वूमेन में नंबर 13 पर और साल 2020 में नंबर 12 पर स्थान दिया गया था।

तारा सुतारिया का बॉयफ्रेंड – Tara Sutaria Boyfriend

तारा सुतारिया अपनी निजी लाइफ को लेकर काफी अवेयर रहती है। अभी तक उनका कोई लव अफेयर रहा है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालाँकि अभिनेता रोहन विनोद मेहरा के साथ डेटिंग की अफवाह जरूर है। अफवाह के अनुसार दोनों ने एक दूसरे को डेट किया है।

तारा सुतारिया से जुड़ी रोचक जानकारियाँ – Interesting Facts About Tara Sutaria in hindi

  1. तारा ने मात्र 7 साल की उम्र में सिंगिंग शुरू कर दी थी।
  2. तारा सुतारिया और पिया सुतारिया दोनों जुड़वाँ बहन है।
  3. तारा का पहला टीवी सीरियल बेस्ट ऑफ़ लक निक्की है।
  4. उन्होंने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
  5. फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए ज़ी सिने अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  6. तारा अभिनेत्री होने के साथ साथ एक सिंगर व डांसर भी है।

आशा करता हूँ आपको यह लेख तारा सुतारिया का जीवन परिचय Tara Sutaria Biography in Hindi अच्छा लगा होगा। इस लेख में Tara Sutaria के जीवन के बारे में बताया गया है। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ में अवश्य शेयर करें

FAQ

Q :  तारा सुतारिया का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  तारा सुतारिया का जन्म 19 नवंबर 1995 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था।

Q :  Tara Sutaria के माता-पिता का नाम क्या है ?
Ans :  तारा के पिता का नाम हिमांशु सुतारिया और माता का नाम टीना सुतारिया है।

Q :  तारा सुतारिया कौन है ?
Ans :  Tara Sutaria एक भारतीय अभिनेत्री, सिंगर व डांसर है।

Q :  Tara Sutaria ने किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था ?
Ans :  साल 2019 में तारा सुतारिया ने करण जौहर की फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

Q :  Tara Sutaria किस धर्म से है ?
Ans :  पारसी धर्म से

Q :  Tara Sutaria की जुड़वाँ बहन का नाम क्या है ?
Ans :  पिया सुतारिया

Q :  Tara Sutaria की उम्र कितनी है ?
Ans :  28 साल 2023 के अनुसार

Q :  तारा सुतारिया का बॉयफ्रेंड कौन है ?
Ans :  अफवाह के अनुसार अभिनेता रोहन विनोद मेहरा तारा सुतारिया का बॉयफ्रेंड है।

Read More

  1. अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का जीवन परिचय
  2. सुशांत सिंह राजपूत सक्सेस स्टोरी
  3. नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी
  4. दिशा पाटनी का जीवन परिचय
  5. अक्षय कुमार का जीवन परिचय
  6. अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय 

1 thought on “तारा सुतारिया का जीवन परिचय Tara Sutaria Biography in Hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *