Skip to content

धर्मेन्द्र का जीवन परिचय Dharmendra Biography in Hindi

धर्मेन्द्र का जीवन परिचय, जीवनी ( Dharmendra ki jiwani ), जन्म, शिक्षा, परिवार, माता-पिता, बच्चे, अफेयर्स, फिल्मी सफर, करियर, मूवीज, दोस्त, प्रॉपर्टी, नेट वर्थ, डेब्यू फिल्म, अवार्ड्स, विवाद, रोचक तथ्य ( Dharmendra Biography in Hindi, Dharmendra ki jiwani, Birth, Education, Family, Children, Afairs, Filmy Career, Movies, Awards, Property, Net Worth, Interesting Facts, Friends )

Hello Friends, इस लेख में आपको धर्मेन्द्र का जीवन परिचय और धर्मेन्द्र की जीवनी व जीवन संघर्ष के बारे में बताया जा रहा है। बच्चों से लेकर वृद्ध व्यक्ति तक सब इनके नाम, एक्टिंग, डायलॉग, फिल्मों से परिचित है। शायद इनका परिचय देने की जरूरत नहीं है।

लेकिन क्या आप जानते है धर्मेन्द्र ने कैसे फिल्मी करियर की शुरुआत की थी ? यहाँ आपको धर्मेन्द्र का जीवन संघर्ष और धर्मेन्द्र का जीवन परिचय के बारे में जानकारी दी जा रही है। इन्होने अपने फिल्मी डायलॉग से लोगो के बीच खास जगह बनाई है।

लोग इन्हे इतना पसंद करते है कि आज भी इनकी फिल्मी देखने के लिए इंतजार करते है। शोले जैसी दमदार फिल्मों से इन्होने अपने फैंस के दिलो में खास जगह बनाई है। भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में इनके लाखों-करोड़ो फैंस है, जो इन्हे बेहद चाहते है।

धर्मेन्द्र ने कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है, जिसके लिए उन्हें कई अवार्ड्स से सम्मानित भी किया गया है। धर्मेन्द्र को भारत सरकार द्वारा भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

धर्मेन्द्र सिंह बॉलीवुड के जाने-माने लेजेंड्री अभिनेता है, जो एक आम इंसान की तरह जीवन जीते है। कई बार वे अपने फार्महाउस पर खेतो में काम करते हुए नजर आये है। वे दिखावे की जिंदगी जीने के बजाय साधारण जीवन जीने में विश्वास रखते है। धर्मेन्द्र का जीवन परिचय

Table of Contents

धर्मेन्द्र का जीवन परिचय Dharmendra Biography in Hindi

पूरा नाम धर्मेन्द्र सिंह देओल
उपनाम धरम सिंह, गर्म धर्म, ही – मैन, धर्म
जन्म 8 दिसंबर 1935
जन्म स्थान गाँव –  नसराली, लुधियाना, पंजाब
गृह-नगर साहनेवाल, लुधियाना, पंजाब
वर्तमान निवास जुहू, मुंबई, महाराष्ट्र
उम्र 87 साल ( 2022 )
पेशा बॉलीवुड अभिनेता, फिल्म निर्माता पूर्व राजनेता
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म सिख धर्म
जाती जट्ट
राशि धनु
स्कूल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ललटन कलां, लुधियाना, पंजाब
कॉलेज इंटरमीडिएट रामगढ़िया कॉलेज फगवाड़ा, पंजाब
शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास
डेब्यू फिल्म अभिनेता : – दिल भी तेरा हम भी तेरे (1960)

फिल्म निर्माता :- बेताब (1983)

पंजाबी फिल्म अभिनेता :-  कंकन दे ओले (1970)

टेलीविज़न 2011 में कलर्स चैनल पर प्रसारित कार्यक्रम India’s Got Talent में एक जज के रूप में
राजनीति 2004 में राजस्थान में बीकानेर विधानसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए
खानपान मांसाहारी
वैवाहिक जीवन विवाहित
विवाह तिथि वर्ष 1954 (पहली पत्नी, प्रकाश कौर)

2 मई 1980 (दूसरी पत्नी, हेमा मालिनी)

गर्लफ्रेंड मीना कुमारी अभिनेत्री (1960)

हेमा मालिनी (1970 – वर्तमान में पत्नी)

कार संग्रह रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज एस-क्लास
रूचि फ़िल्में देखना, खेती करना और घूमना

Dharmendra ka Look

लम्बाई 5 फ़ीट 8 इंच
वजन 74 kg
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला

धर्मेंद्र का परिवार – Dharmendra’s Family

पिता का नाम केवल किसान सिंह देओल – सरकारी स्कूल में शिक्षक
माता का नाम सतवंत कौर
भाई अजित सिंह देओल
बहन नहीं है
पहली पत्नी प्रकाश कौर
दूसरी पत्नी हेमा मालिनी (अभिनेत्री)
बेटा सनी देओल (अजय सिंह देओल), बॉबी देओल (विजय सिंह देओल) –  पहली पत्नी प्रकाश कौर से
बेटी  विजेता देओल, अजीता देओल – पहली पत्नी प्रकाश कौर से

ईशा देओल और अहाना देओल – दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से

धर्मेन्द्र की पसंद – Dharmendra Ki Choice

पसंदीदा निर्देशक अर्जुन हिंगोरानी
पसंदीदा अभिनेता गुरु दत्त और दिलीप कुमार
पसंदीदा अभिनेत्री सुरैया और नूतन
पसंदीदा गायक लता मंगेशकर और किशोर कुमार
पसंदीदा खेल कबड्डी
पसंदीदा फिल्म शोले, दिल्लगी (1949)
पसंदीदा रंग सफ़ेद, काला

धर्मेन्द्र का जन्म और परिवार – Dharmendra Biography In Hindi

धर्मेन्द्र का जन्म 8 दिसम्बर 1935 को पंजाब के लुधियाना ज़िले के नसराली गांव में हुआ था। इनके बचपन का नाम धरम सिंह देओल है। धर्मेन्द्र के पिता का नाम केवल किशन सिंह देओल है, जो कि एक सरकारी स्कूल में अध्यापक थे। इनके पिता का तबादला अक्सर होता रहता था।

साहनेवाल में आने बाद उनका मन वही लग गया और अपना बाकि का बचपन यही व्यतीत किया। साहनेवाल गांव अब काफी विकसित कस्बा है। यह जगह अब धर्मेन्द्र के नाम से भी जानी जाती है क्योंकि इनका बचपन यही गुजरा था।

धर्मेन्द्र उसी स्कूल में पढ़ा करते थे, जिस स्कूल में इनके पिता टीचर थे। यह उनके लिए सबसे बड़ी समस्या हुआ करती थी। क्योंकि धर्मेन्द्र का मन पढ़ाई में बिल्कुल ही नहीं लगता था। जिस वजह से इनके पिता इन पर पढ़ाई का बहुत ज्यादा प्रेशर हुआ करता था।

धर्मेन्द्र की माँ का नाम श्रीमती सतवंत कौर था, जो कि एक हाउसवाइफ थी। वे अपनी माँ से हमेशा कहते थे कि मेरी पढ़ाई बंद करवा दो। मेरा मन पढ़ने में बिल्कुल भी नहीं लगता है।

धर्मेन्द्र का प्रारंभिक जीवन – Dharmendra Life Struggle In hindi

भारत- पाकिस्तान बँटवारे के समय धर्मेन्द्र ने अपने प्रिये दोस्त व गुरुजनों को खो दिया था। इनके कुछ दोस्त पाकिस्तान चले गए। जिसका इन्हे बेहद दुख हुआ। धर्मेन्द्र ने अपने गांव साहनेवाल के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय से आठवीं तक कि शिक्षा हासिल की।

जबकि अपने बुआ के गांव फगवाड़ा से इंटरमीडिएट रामगढ़िया कॉलेज फगवाड़ा से 12th तक की पढ़ाई की। आगे पढ़ाई में मन नहीं होने की वजह से उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और रेलवे स्टेशन पर क्लर्क की जॉब करने लगे थे।

धर्मेन्द्र को फिल्मों के प्रति गजब का लगाव था। अपने स्कूल के दिनों में वे अपने दोस्तों के साथ फिल्मे देखने जाया करते थे। फिल्मों के प्रति अपनी इस दीवानगी को लेकर उनके जीवन में एक घटना घटित हुई है। धर्मेन्द्र का जीवन परिचय

एक बार वे फिल्म देखने के लिए फगवाड़ा से जालंधर में एक सिनेमा हाॅल में गये। यहाँ वे हमेशा फिल्म देखने आया करते थे। यह सिनेमा हॉल उनके नजदीक भी था और यहाँ तक बस की सुविधा भी थी। जिससे उन्हें आने जाने में कोई समस्या नहीं होती थी।

बस का समय ऐसा था कि फिल्म ख़त्म होने से पहले ही उन्हें निकलना पड़ता था, ताकि गांव कि बस पकड़ सके। उस दिन भी वे फिल्म को बीच में छोड़कर बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड तक आ गए।

लेकिन बस भर चुकी थी, जिस वजह से कंडक्टर ने बिठाने से मना कर दिया। तभी वे कंडक्टर से नजर चुरा कर बस के ऊपर बैठ गए। जब वे अपने गांव फगवाड़ा में उतरने लगे तो कंडक्टर की नजर उन पर पड़ गयी। तभी कंडक्टर धर्मेन्द्र को गालियाँ देने लगा।

जवाब में धर्मेन्द्र ने भी जम के गालियाँ देनी शुरू कर दी। कंडक्टर धर्मेंद्र को पकड़ने के लिये दौड़ा, लेकिन धर्मेंद्र उनके हाथ नहीं आये और सीधे घर पहुँच गए। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने सुरैया और श्याम अभिनीत की फिल्म “दिल लगी” 40 बार देखी है।

साल 2004 में उनकी मृत्यु के समय वे उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। फिल्मे देखते देखते उनके मन में उनके मन में हीरो बनने के ख़्याल दौड़ने लगे। वे हीरो बनने की बात अपनी माँ से भी शेयर करने लगे। Dharmendra Life Struggle In hindi

धर्मेन्द्र की शिक्षा – Dharmendra’s Education

धर्मेंद्र का शुरू से ही पढ़ने में मन नहीं था। फिर भी उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ललटन कलां, लुधियाना, पंजाब से की। जबकि इंटरमीडिएट रामगढ़िया कॉलेज फगवाड़ा, पंजाब से उन्होंने अपनी 12th तक की पढ़ाई पूरी की। 12th पास करने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और रेलवे में क्लर्क की जॉब करने लगे थे।

धर्मेन्द्र का गांव से मुंबई तक का सफर – Dharmendra Life Struggle In hindi

12th पास करने के बाद वे रेलवे में नौकरी करने लगे थे। साल 1954 में 19 वर्ष की उम्र में इनका विवाह प्रकाश कौर से हो गया था। उस समय वे अपने ड्रीम्स को दबाकर नौकरी व खेतों में काम कर रहे थे।

वे अक्सर सहेनवाल रेलवे स्टेशन से मुंबई जाने वाली ट्रेन को देखा करते थे और मुंबई जाने के सपने देखा करते थे। वे जब भी ट्रैन के इंजन की आवाज सुनते, भगवान से यही दुआ करते थे कि मुझे भी मुंबई पहुँचा दो।

इस दौरान उन्होंने दिलीप कुमार की बहुत सारी फिल्मे देख रखी थी। वे अक्सर दिलीप कुमार जैसी हेयर स्टाइल रखा करते थे। एक बार उन्होंने अपनी माँ से कहाँ कि मुझे हीरो बनना है और मुंबई जाना है। धर्मेन्द्र का जीवन परिचय

तब उनकी माँ ने कहा कि तू खुद ही एक चिट्टी फिल्म वालो को लिख दे, ताकि वे तुझे बुला ले। फिर तो आपके पिताजी भी आपको नहीं डाटेंगे। अपनी माँ की इस बात से उन्हें थोड़ी हिम्मत तो मिली। लेकिन वे चिट्टी लिखे कैसे ?, इसी उलझन में कई दिन निकल गए।

लेकिन एक दिन भाग्यवश फिल्म फेयर पत्रिका के टैलेन्ट हंट का एक विज्ञापन अख़बार में आया। जिसमें उस दौर की दो बड़ी हस्तियों के नाम भी थे – बिमल राॅय और दूसरा गुरुदत्त। फिर उन्होंने उस विज्ञापन के आधार पर तस्वीरें खिंचाईं और अपनी सारी जानकारियाँ भर कर चिट्टी मुंबई भेज दी।

यह विज्ञापन शायद इनके लिए ही छपा था। इसके बाद इनकी किस्मत ही बदल गयी थी। कुछ दिन बाद मुंबई से बुलावा भी आ गया और इन्हे पिताजी से मुंबई जाने की परमिशन भी मिल गयी। धर्मेन्द्र अपने सपनो को पूरा होता हुआ देख कर बेहद खुश थे। उस समय वे अपनी पत्नी व बच्चों को वही छोड़ कर मुंबई आ गए।

मुंबई पहुँचकर वे सबसे मिले और सबने उन्हें पसंद भी किया। बंदिनी फिल्म के लिये धर्मेन्द्र का चुनाव किया गया। लेकिन इस फिल्म के बनने में काफी समय था। तब तक उन्हें हीरो बनने का काम ढूंढ़ना था। धर्मेन्द्र के लिए यह एक संघर्ष की घड़ी थी।

एक साल तक उन्हें कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। जुहू में वे किराये से रहते थे। जान-पहचान बढ़ाने के लिए वे प्रतिदिन लोगो से मिलते थे। इस कठिन समय में उनके कई साथी भी साथ थे। लेकिन फिर भी उनके लिए यह राह आसान नहीं थी।

कभी कभी पैसे नहीं होने की वजह से वे भूखे ही सो जाते थे। कई बार भूख के चलते उनकी तबियत ख़राब हो जाती थी। सही समय पर काम नहीं मिलने से वे हिम्मत हारने लगे थे और गांव लौटने का मन बना लिया था। लेकिन दोस्तों के कहने पर वे कुछ दिन ओर रुक गए।

अर्जुन हिंगोरानी एक फिल्म बनाने वाले हैं, शायद इस फिल्म में आपको कोई काम मिल जाये। अर्जुन हिंगोरानी का नाम सुनकर उन्हें थोड़ी हिम्मत मिली। क्योंकि धर्मेन्द्र उन्हें पसंद किया करते थे। धर्मेन्द्र का जीवन परिचय

धर्मेन्द्र का फिल्मी सफर – Dharmendra Life Story In hindi

साल 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म “दिल भी तेरा हम भी तेरे” से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उस ज़माने की मशहूर अभिनेत्री कुमकुम इनकी कोस्टार थी। हालाँकि यह फिल्म कुछ खास चल नहीं पायी थी। लेकिन अपनी पहली फिल्म से उन्हें थोड़ा हौसला मिला था।

इसके बाद साल 1961 में उन्होंने फिल्म “बॉयफ्रेंड” में सह-कलाकार की भूमिका निभाई। साल 1960 से 1967 के बीच उन्होंने कई रोमांटिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने नूतन के साथ सूरत और सीरत (1962), बंदिनी (1963), दिल ने फिर याद किया (1966) और दुल्हन एक रात की (1967) में अभिनय किया।

इसके बाद उन्होंने माला सिंह के साथ अनपढ़ (1962), पूजा के फूल (1964), बहारें फिर भी आएँगी में अभिनय किया है।  नंदा के साथ आकाशदीप, सायरा बानू के साथ “शादी” और आयी मिलन की बेला (1964) और मीना कुमारी के साथ मैं भी लड़की हूँ (1964), काजल (1965), पूर्णिमा (1965) और फूल और पत्थर (1966)मझली दीदी (1967), चंदन का पालना में काम किया है।

फिल्म “फूल और पत्थर (1966)” में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह उनकी पहली एक्शन थी। इस फिल्म के बाद लोग उन्हें एक्शन हीरो के नाम से जानने लगे थे। यह फिल्म साल की सबसे हिट फिल्मों में शामिल थी। जिसके लिए धर्मेन्द्र को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड के नॉमिनेट किया गया था।

इसके बाद साल 1971 में उन्होंने एक्शन फिल्म “मेरा गाँव मेरा देश” में अभिनय किया। फिल्म अनुपमा में उनके किरदार और अभिनय को  लोगो ने काफी सराहा। 14वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में उन्हें एक स्मारिका दी गई थी। Dharmendra Life Story In hindi

उन्होंने आयी मिलन की बेला, आया सावन झूमके, मेरे हमदम, मेरे दोस्त, इश्क पर जोर नहीं, प्यार ही प्यार और जीवन मृत्यु जैसी फिल्मों में रोमांटिक अभिनय किया है। साथ ही उन्होंने शिकार, ब्लैकमेल, कब क्यू और कहाँ और कीमत जैसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में भी अभिनय किया है।

साल 1975 तक सस्पेंस, थ्रिलर, रोमांटिक और एक्शन फिल्मों में अभिनय करने के कारण उन्हें एक बहुमुखी अभिनेता कहा जाने लगा। इसी दौरान उन्होंने तुम हसीं मै जवान, दो चार, चुपके चुपके, दिल्लगी, नौकर बीवी जैसी कई कॉमेडी फिल्मे भी की।

हेमा मालिनी उनकी सबसे सफल साथी कलाकार रही है। हेमा मालिनी व धर्मेन्द्र की जोड़ी ने राजा जानी, सीता और गीता, शराफत, नया जमाना, पत्थर और पायल, तुम हसीन मैं जवान, जुगनू, दोस्त, चरस, माँ, चाचा भतीजा, आजाद और शोले सहित कई फिल्मों में एक साथ अभिनय किया।

इंडिया टाइम्स ने शोले फिल्म को “Top 25 must see bollywood film of all time ” भी बताया। साल 2005 में 50th Anual Filmfare Award के जज ने शोले फिल्म को फिल्मफेयर का बेस्ट फिल्म ऑफ़ 50 इयर का अवार्ड भी दिया।

साल 1976 से 1984 के बीच धर्मेन्द्र ने धर्म वीर, चरस, आज़ाद, कातिलों के कातिल, ग़ज़ब, राजपूत, भागवत, जानी दोस्त, धर्म और क़ानून, मैं इंतकाम लूंगा, जीने नहीं दूंगा, हुकुमत, राज तिलक जैसी कई फिल्मों में काम किया।

राजेश खन्ना के साथ भी उन्होंने टिंकू, राजपूत और धर्म और कानून जैसी फिल्मों में अभिनय किया। इनकी सभी फिल्मे हिट रही। हालाँकि इन दोनों की एक फिल्म “मोहब्बत की कसम (1986)” फ्लॉप रही थी। धर्मेन्द्र का जीवन परिचय

उन्होंने जितेंद्र के साथ भी धर्मवीर, सम्राट, बर्निंग ट्रेन, जान हाथी पे, किनारा, धर्म कर्मा और नफरत की आंख में काम किया। Dharmendra Life Story In hindi

उन्होंने कई डायरेक्टर के साथ काम किया। सभी निर्देशकों की फिल्म निर्माण की कला भिन्न होती थी। उनका सबसे लंबा सहयोग डायरेक्टर अर्जुन हिंगोरानी के साथ 1960 से 1991 तक रहा। “दिल भी तेरा हम भी तेरे” एक अभिनेता के रूप में धर्मेंद्र की पहली फिल्म थी।

इसके बाद उन्होंने अर्जुन हिंगोरानी के साथ कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने निर्देशक प्रमोद चक्रवर्ती के साथ नया जमाना, ड्रीम गर्ल, आजाद और जुगनू में काम किया। धर्मेन्द्र का जीवन परिचय

इसके अलावा धर्मेन्द्र ने कई फिल्मों में डबल रोल किये है। जिनमें याकीन (1969) में नायक और खलनायक दोनों के रूप में, समाधि (1972) में पिता और पुत्र के रूप में, गजब (1982) में जुड़वां भाइयों के रूप में, झूठा सच और जीओ शान में ट्रिपल रोल किया था।

धर्मेन्द्र ने पृथ्वीराज कपूर और करीना कपूर को छोड़कर कपूर परिवार के सभी सदस्यों के साथ काम किया है। उन्होंने समय-समय पर कंकण दे ओहले (मेहमान की भूमिका), दो शेर (1974), दुःख भजन तेरा नाम (1974), तेरी मेरी इक जिंदरी (1975), पुत्त जट्टां दे व कुर्बानी जट्ट दी (1990) में अभिनय करते हुए अपनी मातृभाषा पंजाबी में कई फिल्में की है।

साल 1980 से 1990 के बीच उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता और बतौर सह-कलाकार कई फिल्मों में काम किया है। साल 1997 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानू के हाथो से अवार्ड लेते समय वे भावुक हो गए थे।

उन्होंने कहा कि 100 से भी ज्यादा सफल फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी का कोई फिल्मफेयर पुरस्कार नहीं जीता। तभी दिलीप कुमार ने कहा – जब भी मैं ईश्वर से मिलूंगा, मैं उनके सामने अपनी एकमात्र शिकायत रखूंगा – तुमने मुझे धर्मेंद्र की तरह सुंदर क्यों नहीं बनाया ?

उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में भी अपना योगदान दिया। धर्मेन्द्र ने अपने दोनों बेटों को फिल्मों में लॉन्च किया। सनी देओल को फिल्म बेताब (1983) से, बॉबी देओल को फिल्म  बरसात (1995) से औऱ अपने भतीजे अभय देओल को फिल्म सोचा ना था (2005) से बॉलीवुड में उतारा।

प्रीति जिंटा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि धर्मेन्द्र उनके सबसे पसंदीदा अभिनेता है। प्रीति चाहती थी कि फिल्म हर पल (2008) में धर्मेन्द्र उनके पिता की भूमिका निभाए। Dharmendra Life Story In hindi

साल 2003 से 2007 तक उन्होंने कोई फिल्म नहीं की। 4 साल के अंतराल के बाद साल 2007 में उन्होंने फिल्म “लाइफ इन ए मेट्रो” और “अपने” में अभिनय किया। इनकी दोनों फिल्म सफल रही। इसके बाद वे पहली बार अपने दोनों बेटों सनी और बॉबी के साथ दिखाई दिए।

साल 2011 में वे अपने बेटों के साथ यमला पगला दीवाना में अभिनय करते हुए नजर आये। इसी फिल्म का सेकंड पार्ट यमला पगला दीवाना 2, 2013 में रिलीज़ हुआ था।

साल 2011 में हेमा मालिनी के निर्देशन में बनी फिल्म टेल मी ओ खुदा में वे अपनी बेटी ईशा देओल के साथ नजर आये। साल 2014 में उन्होंने पंजाबी फिल्म डबल दी ट्रबल में डबल रोल किया है।

धर्मेन्द्र का राजनीतिक करियर – Dharmendra’s Career in hindi

साल 2003 में धर्मेन्द्र ने भारतीय जनता पार्टी को जॉइन किया। साल 2004 से 2009 तक वे राजस्थान के बीकानेर जिले में लोकसभा संसद के रूप में कार्यरत रहे। उन्हें पार्लिमेंट का सदस्य भी बनाया गया।

2004 में अपने चुनाव अभियान के दौरान उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वे अपना समय सदन में कम बिताते थे। वे शायद ही कभी संसद में उपस्थित होते थे। वे अपना अधिकांश समय फिल्मों की शूटिंग व अपने फार्म हाउस में खेत का काम करने में बिताते थे।

धर्मेन्द्र का टेलीविजन कैरियर – Dharmendra’s Career in hindi

साल 2011 में उन्होंने साजिद खान की जगह प्रसिद्ध टीवी शो “इंडिया गोट टैलेंट” के तीसरे संस्करण में जज की भूमिका निभाई थी। जिस वजह से इस शो की रेटिंग पहले अधिक हो गई थी। यह शो कलर्स पर प्रसारित किया गया था। धर्मेन्द्र का जीवन परिचय

फिल्म प्रोडूसर के रूप में धर्मेन्द्र का करियर – Dharmendra’s Career in hindi

साल 1983 में धर्मेन्द्र ने एक प्रोडक्शन कंपनी “विजेता फिल्म्स” की स्थापना की। धर्मेन्द्र ने अपने खुद के फिल्म प्रोडक्शन “विजेता फिल्म्स” से अपने बेटे सनी देओल को फिल्म बेताब से बॉलीवुड में लॉन्च किया। यह फिल्म साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

साल 1990 में उन्होंने एक्शन फिल्म घायल का निर्माण किया। जिसमें सनी देओल ने अभिनय किया था। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार सहित सात फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। धर्मेन्द्र का जीवन परिचय

इसने संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। धर्मेंद्र ने साल 1995 में फिल्म “बरसात” में अपने छोटे बेटे बॉबी देओल को विजेता फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा बॉलीवुड में लोच किया था।

धर्मेन्द्र की पर्सनल लाइफ – Dharmendra personal Life in hindi

धर्मेन्द्र की पर्सनल लाइफ बिल्कुल एक आम इंसान की तरह है। उनके जीवन में कोई दिखावा नहीं है। धर्मेंद्र की पहली शादी साल 1954 में 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से हुई थी। इन दोनों से इनके दो बेटे सनी देओल व बॉबी देओल और दो बेटियाँ विजेता और अजीता हुई।

मुंबई जाने के बाद और फिल्मों में सफल होने के बाद वे हेमा मालिनी के प्रेम में पड़ गए। इसके बाद 2 मई 1980 को धर्मेन्द्र ने हेमा मालिनी से दूसरा विवाह किया। 1970 के दशक की शुरुआत में दोनों ने कई फिल्मों में साथ साथ अभिनय किया था। जिसमें फिल्म शोले भी शामिल है।

धर्मेन्द्र व हेमा मालिनी से दो बेटियाँ हैं – ईशा देओल ( अभिनेत्री ) व अहाना देओल ( सहायक निर्देशक )। धर्मेंद्र के पोते व बॉबी देओल के बेटे का नाम भी धर्मेंद्र के नाम पर “धर्म सिंह देओल” रखा गया है। जबकि धर्मेंद्र के पोते व सनी देओल के बेटे का नाम करण देओल है। करण देओल ने साल 2019 में फिल्म “पल पल दिल के पास” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

धर्मेन्द्र को मिले सम्मान और अवार्ड – Dharmendra’s Awards 

  1. 70 के दशक के बीच में धर्मेन्द्र को दुनिया के सबसे सुंदर पुरुषों में से एक चुना गया था।
  2. उन्हें विश्व लौह पुरुष पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
  3. भारतीय मनोरंजन उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा “लिविंग लीजेंड अवार्ड” से उन्हें नवाजा गया है।
  4. साल 1991 में संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म घायल के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  5. साल 1997 में भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया
  6. साल 2003 में उन्हें सैनसुई व्यूअर्स च्वाइस मूवी अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।
  7. साल 2004 में उन्हें भारतीय सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
  8. साल 2005 में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ज़ी सिने अवार्ड दिया गया।
  9. साल 2007 में उन्हें पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (PIFF) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया
  10. साल 2007 में उन्हें IIFA लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया ।
  11. साल 2007 में पंजाबी अखबार कौमी एकता ने उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।
  12. साल 2007 में उन्हें डीबीआर एंटरटेनमेंट द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  13. साल 2008 में उन्हें 10th मुंबई अकादमी ऑफ़ द मूविंग इमेज (MAMI) अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।
  14. साल 2009 में उन्हें नासिक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (NIFF) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।
  15. साल 2010 में उन्हें बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स में उनकी अर्धशतकीय उत्कृष्टता के लिए बिग स्टार एंटरटेनर के रूप में सम्मानित किया गया।
  16. साल 2011 में उन्हें अप्सरा फिल्म एंड टेलीविज़न प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवार्ड में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।
  17. साल 2011 में उन्हें फिल्म उद्योग में 50 साल पूरे करने के लिए “सलाम महाराष्ट्र पुरस्कार” अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  18. साल 2011 में उन्हें भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कारों में “द आईटीए स्क्रॉल ऑफ ऑनर” से सम्मानित किया गया।
  19. साल 2012 में इन्हें भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भुषण से सम्मानित किया गया था।

धर्मेन्द्र से जुड़े  रोचक जानकारियाँ – Interesting facts about Dharmendra in hindi

  1. पहले ये धूम्रपान करते थे लेकिन साल 1983 में उन्होंने धूम्रपान छोड़ दिया।
  2. वे शराब का सेवन करते है।
  3. धर्मेन्द्र का जन्म ब्रिटिश शासनकाल में पंजाब के लुधियाना में एक छोटे से गांव नसराली में हुआ था।
  4. इनके पिता एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे।
  5. धर्मेंद्र बचपन से ही स्कूल नहीं जाना चाहते थे। उन्हें पढ़ने – लिखने में कोई रूचि नहीं थी।
  6. धर्मेंद्र केवल 12 वीं कक्षा तक पढ़े-लिखे है।
  7. अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्हें फिल्मों में काफी रूचि थी। इसे वे अपनी माँ के साथ अभिनय के रूप में शेयर करते थे।
  8. एक दिन उन्होंने अपनी माँ के कहने पर अपने पोर्टफोलियो को Filmfare New Talent Hunt में भेजा। यह पोर्टफोलियो बिमल रॉय और गुरु दत्त के एक फिल्म विज्ञापन के लिए था। जिसके लिए धर्मेंद्र ने मलेरकोटला में जान मोहम्मद (जॉन एंड संस) द्वारा अपना पोर्टफोलियो बनवाया था।
  9. धर्मेंद्र ने जब फिल्मफेयर मैगजीन New Talent Hunt पुरस्कार जीता, तब वे काम की तलाश में पहली बार मुंबई आए थे।
  10. साल 1954 में 19 वर्ष की आयु में धर्मेंद्र का पहला विवाह प्रकाश कौर से हुआ था।
  11. धर्मेन्द्र की पहली एक्शन फिल्म “फूल और पत्थर” साल 1966 में आयी थी, जिसमें वे एकमात्र अभिनेता थे। साल 1966 में यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनीं थी।
  12. साल 1960 में मीना कुमारी के साथ धर्मेन्द्र के अफेयर्स के चर्चे हुए थे। खबरों के अनुसार मीना कुमारी ने धर्मेंद्र की बॉलीवुड में A- List में शामिल होने के लिए बहुत सहायता की थी।
  13. साल 1975 में धर्मेन्द्र को बॉलीवुड में बेहतरीन रोमांटिक, हास्य और एक्शन भरे अभिनय के लिए एक बहुमुखी नायक के रूप में जाना जाने लगा था।
  14. बॉलीवुड में धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की जोड़ी सबसे लोकप्रिय मानी जाती है। वर्तमान में हेमा मालिनी धर्मेन्द्र की दूसरी पत्नी हैं।
  15. धर्मेन्द्र ने अपने दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल को फिल्मों में लांच किया था। जिसमे सनी की पहली फिल्म “बेताब” थी जबकि बॉबी की पहली फिल्म “बरसात” थी।
  16. साल 2005 में उन्होंने अपने भतीजे अभय देओल को फिल्मों में लांच किया, जिसकी पहली फिल्म “सोचा न था” थी।
  17. वे सुरैया के एक महान प्रशंसक हैं। एक इंटरव्यू के समय उन्होंने कहा कि उनके गृहनगर साहनेवाल में स्थित सिनेमाघर में कई मीलों दूर चलकर 40 से भी अधिक बार उनकी फिल्म “दिल लगी”(1949) को देखा। साल 2004 में उनकी मृत्यु के समय वे उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।
  18. ऐसा कहा जाता है कि साल 1975 में फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान धर्मेन्द्र को हेमा मालिनी से प्यार हो गया था। शूटिंग के दौरान जब दोनों के अंतरंग सीन शूट किये जाते थे, वे लाइट बॉय को पैसे देकर लाइट अचानक से बंद करवा देते थे ताकि वह सीन वापिस से लिया जा सके।
  19. फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान धर्मेन्द्र और अमिताभ बच्चन की जोड़ी बहुत लोकप्रिय हुई थी, जिससे दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। इन दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ अभिनय किया है।
  20. साल 1975 में आई फिल्म “प्रतिज्ञा” के एक गाने “मैं जट्ट यमला पगला दिवाना” में जब कोरियोग्राफर उन्हें डांस के स्टेप समझाते समझाते थक गया, तो उन्होंने अपने वास्तविक स्टाइल में डांस करने का निर्णय लिया।
  21. हेमा मालिनी के माँ इनके व धर्मेन्द्र के रिश्ते से खुश नहीं थी। क्योंकि धर्मेन्द्र पहले से शादीशुदा थे।
  22. जब हेमा मालिनी और जीतेन्द्र की शादी हो रही थी तब उस विवाह स्थल पर धर्मेन्द्र भी पहुँच गए थे, तभी हेमा मालिनी के पिता ने इन्हे बाहर जाने के लिए बोल दिया था। ये सब देख हेमा मालिनी ने जीतेन्द्र से शादी करने से मना कर दिया था।

धर्मेन्द्र से जुड़े विवाद

  1. साल 1980 में जब उन्हें हेमा मालिनी से विवाह करना था, तो उस समय उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक नहीं दिया था। जिस वजह से धर्मेन्द्र ने इस्लाम धर्म अपना लिया था। धर्म परिवर्तन करने पर मीडिया में उनकी काफी निंदा की गई थी।
  2. साल 2004 में चुनावी प्रचार के दौरान उन्हें उनके द्वारा दिए गए एक विवादास्पद बयान की वजह से कड़ी निंदा का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि उन्हें भारत का प्रशासक बना देना चाहिए। ताकि वे नागरिकों को शिष्टाचार/नैतिकता के उन नियमों को सीखा सकें, जो लोकतंत्र के लिए आवश्यक हैं। इस तरह के बयानबाजी की वजह से उन्हें घोर निंदा का सामना करना पड़ा था।
  3. संसद में अनुपस्थित रहने पर भी मीडिया में उनकी काफी आलोचना की गई थी।

निष्कर्ष

आशा करता हूँ आपको यह लेख ” धर्मेन्द्र का जीवन परिचय – Dharmendra Biography in Hindi और धर्मेन्द्र की जीवनी ( Dharmendra ki jiwani ) और उनका जीवन संघर्ष ” समझ में आया होगा। मैंने इस लेख को धर्मेन्द्र के जीवन की कहानी की तरह लिखा है। फिर भी इस लेख में किसी प्रकार की त्रुटि हो तो कमेंट बॉक्स में बताये।

मैं उसमे सुधार करने का प्रयास करूँगा। धर्मेन्द्र जमीन से जुड़े हुए साधारण व्यक्ति है। उन्हें दिखावे का जीवन जीना पसंद नहीं है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मे की है।

उम्मीद करता हूँ आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। धर्मेन्द्र का जीवन परिचय, जीवनी ( Dharmendra ki jiwani ), जन्म, शिक्षा, परिवार, माता-पिता, बच्चे, अफेयर्स, फिल्मी सफर, करियर, मूवीज, दोस्त, प्रॉपर्टी, नेट वर्थ, डेब्यू फिल्म, अवार्ड्स, विवाद, रोचक तथ्य से सम्बंधित कोई सवाल हो तो कमेंट करें।

FAQ

Q :  धर्मेन्द्र का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के गाँव नसराली में हुआ था।

Q :  धर्मेन्द्र के माता-पिता कौन है ?
Ans :  धर्मेन्द्र के पिता का नाम केवल किसान सिंह देओल है, जो कि एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। धर्मेन्द्र की माँ का नाम सतवंत कौर है, जो कि एक हाउसवाइफ है।

Q :  धर्मेन्द्र की पहली पत्नी का नाम क्या है ?
Ans :  प्रकाश कौर

Q :  धर्मेन्द्र की पहली शादी कब हुई थी ?
Ans :  साल 1954 में 19 वर्ष की उम्र में

Q :  धर्मेन्द्र की दूसरी पत्नी का नाम क्या है ?
Ans :  हेमा मालिनी

Q :  धर्मेन्द्र ने हेमा मालिनी से विवाह कब किया था ?
Ans :  2 मई 1980 को

Q :  धर्मेन्द्र ने किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था ?
Ans :  साल 1960 में “दिल भी तेरा हम भी तेरे” से

Q :  धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी के कितने बच्चे है ?
Ans :  2 बेटियाँ – ईशा देओल और अहाना देओल

Q :  धर्मेन्द्र और प्रकाश कौर के कितने बच्चे है ?
Ans :  2 बेटे – सनी देओल (अजय सिंह देओल), बॉबी देओल (विजय सिंह देओल) और 2 बेटियाँ – विजेता देओल, अजीता देओल

Read More 

  1. सुनील सेठी का जीवन परिचय 
  2. ऋतिक रोशन का जीवन परिचय 
  3. विक्की कौशल का जीवन परिचय
  4. अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का जीवन परिचय
  5. अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जीवन परिचय
  6. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *