Skip to content

नींबू पानी के फायदे और नुकसान : Lemon Water Benefits in Hindi

नींबू पानी के फायदे और नुकसान : Lemon Water Benefits & Side Effects in Hindi

आज मैं इस लेख में आपको नींबू पानी के फायदे और नुकसान ( Nimbu pani pine ke fayde aur nuksan) के बारे में बता रहा हूँ। आप नींबू पानी के फायदे ( Nimbu pani ke Fayde ) लेने के लिए निम्बू का उपयोग अलग अलग तरह से कर सकते है। नींबू पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर के पाचन तंत्र को हैल्थी बनाये रखता है।

यदि आप नींबू पानी पीने का सही तरीका, नींबू पानी कब पीना चाहिए ?, के बारे में जानते है तो आप नींबू पानी के फायदे ( Nimbu pani ke Fayde ) ले सकते है। गर्मी के दिनों में नींबू पानी बहुत लाभदायक होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड बनाये रखता है। नींबू पानी पीने से शरीर में विटामिन- C की पूर्ति होती है।

सुबह सुबह गर्म पानी के साथ में नींबू का रस मिलकर पीने से आपको गर्म निम्बू पानी पीने के फायदे ( Nimbu pani pine ke Fayde ) मिलते है। इससे पूरी बॉडी में ताजगी बनी रहती है। साथ ही यह स्किन की चमक बनाये रखने में बहुत लाभदायक है। इससे आपको खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे भी मिलते है।

इसके अलावा यदि आप काला नमक और नींबू पानी पीने के फायदे ( Nimbu pani pine ke Fayde ) लेना चाहते है तो आप नींबू पानी में काला नमक मिलकर इसका सेवन कर सकते है। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत बनता है और पेट की बीमारियां दूर होती है। Low Blood Pressure वाले मरीजों को  काला नमक और नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

रात को निम्बू पानी पीने से भोजन का पाचन अच्छे से होता है। साथ ही यह गेस्ट्रोलॉजी समस्या को दूर करता है। यदि आप रात को निम्बू पानी का सेवन करते है, तो आपको रात को निम्बू पानी पीने के फायदे ( Nimbu pani pine ke Fayde )  मिलते है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर का ध्यान रखने का समय कम ही मिल पाता है। इसीलिए आप रात को निम्बू पानी का सेवन कर सकते है।

Table of Contents

नींबू पानी के फायदे – Lemon Water Benefits in Hindi

नींबू पानी एक तरह से देशी कोल्ड ड्रिंक है। इसमें प्रोटीन, मिनरल, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट होते है, जो की मानव बॉडी की स्किन को ग्लोइंग बनाते है। साथ ही पाचन शक्ति को भी बढ़ाते है। यदि आप योगासन, व्यायाम, जिम करते है, तो आपको नींबू पानी का सेवन अवश्य करना चाहिए। इससे आपकी पूरी बॉडी ऊर्जावान बनी रहेगी। आइये जानते है नींबू पानी के फायदे ( Nimbu pani pine ke Fayde )

1. वजन घटाने के लिए नींबू पानी के फायदे

यदि आप अपना वजन कम करना चाहते है या बढ़ते हुए वजन को कण्ट्रोल करना चाहते है, तो नींबू पानी का सेवन (Nimbu Pani ka Sewan )आपके लिए एक घरेलु नुस्खा साबित हो सकता है। आपको प्रतिदिन शहद के साथ में गर्म नींबू पानी का सेवन करना है।

शहद, गर्म पानी व नींबू के रस के मिश्रण से पेट क्षारीय बना रहता है, जिससे एसिडिटी जैसी समस्या उत्पन नहीं होती है। नींबू में पेल्टाइन फाइबर होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है। साथ ही यह विटामिन-C का अच्छा स्रोत है। नींबू पानी शरीर में बढ़ी हुई चर्बी को घटाने में मदद करता है।

2. पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए करे नींबू पानी का सेवन

काला नमक और नींबू पानी का सेवन करने से पेट सम्बंधित समस्या दूर होती है। यह मिश्रण एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन व मिनरल्स से भरपूर होता है, जो शरीर की पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। नींबू पानी हाइड्रोक्लोरिक एसिड और पित्त सिक्रेशन का निर्माण करता है, जो भोजन को पचाने में सहायक होता है। साथ ही पेट में गैस की समस्या भी नहीं होती है।

नींबू पानी पाचन शक्ति को बढ़ाता है। इसके सेवन से कब्ज,अपच,गैस की समस्या दूर होती है। गर्म नींबू पानी पीने से पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करता है। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो पाचन समस्याओं को दूर करता है। यदि आप गर्म नींबू पानी में काला नमक डालकर सेवन करते है, तो आपका पेट साफ़ रहता है, जिससे पाचन शक्ति बूस्ट होती है।

3. ग्लोइंग स्किन बनाने में नींबू पानी के फायदे

नींबू में पाया जाने वाला विटामिन-C कोलेजन फॉर्मेशन के लिए जरुरी होता है। यह आपकी स्किन को कोमल बनाये रखता है। स्किन की ग्लोइंग बनाये रखने के लिए विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पदार्थ बहुत जरुरी होते है। नींबू में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है।

नींबू पानी शरीर से विषैले पदार्थो और फ्री रेडिकल्स को बाहर निकलने में मदद करता है। जिससे नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, जो की स्किन में झुर्रियां पड़ने से रोकता है। यदि आप गर्म पानी के साथ में शहद व नींबू के रस के मिश्रण का सेवन करते है, तो यह मिश्रण स्किन की झुर्रियों से रक्षा करता है और स्किन को ताजा बनाये रखता है।

4. इम्यूनिटी बढ़ाने में नींबू पानी पिने के फायदे

नींबू पानी शरीर की रोगो से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। इसमें मौजूद विटामिन-C व एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर की इम्युनिटी (प्रतिरक्षा प्रणाली ) को बढ़ाता है। इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। साथ ही यह आयरन को अवशोषित करने की क्षमता बढ़ाता है। जिस वजह से शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम बूस्ट होती है।

5. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में नींबू पानी के फायदे

नींबू पानी लिम्पेटिक सिस्टम को शुद्ध करने में सहायता करता है। जिससे यह शरीर को हाइड्रेट करता है। नींबू पानी में काला नमक मिलाकर पीने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। अतः काला नमक और नींबू पानी ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन-C ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

6. किडनी स्टोन से छुटकारा पाने के लिए करें नींबू पानी का सेवन

नींबू में सिट्रिक एसिड होता है। यह गुर्दे की पथरी को रोकने में सहायक होता है। यदि आप प्रतिदिन नींबू पानी का सेवन करते है, तो गुर्दे में पथरी बनने का चांस बहुत कम रहता है। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड यूरिन के स्तर को बढ़ाता है और इसे पतला भी करता है, जिससे गुर्दे की पथरी यूरिन के साथ में निकल जाती है। अतः नींबू पानी के सेवन से किडनी स्टोन से छुटकारा पाया जा सकता है।

7.  शारीरिक थकान दूर करने के लिए नींबू पानी पीने के फायदे

नींबू पानी में मौजूद विटामिन-C, विटामिन-B, फास्फोरस, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व शरीर को ऊर्जावान बनाते है। यह शरीर को हाइड्रेट करता है। नींबू पानी से बॉडी में ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही शरीर में पानी की भी पूर्ति होती है। यह शरीर में ताजगी लाता है, जिससे शरीर की सारी थकान दूर हो जाती है। अतः गर्मी के दिनों में नींबू पानी का सेवन से शारीरिक थकान दूर होती है।

8. शरीर के pH स्तर को संतुलित करने में

अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर का pH स्तर संतुलित रहना आवश्यक है। नींबू पानी शरीर के pH स्तर को मेन्टेन करने में मदद करता है। इसमें सिट्रिक एसिड और एस्कॉर्बिक एसिड होते है, जो की शरीर के pH स्तर को मेन्टेन करते है। यदि शरीर का pH स्तर संतुलित नहीं रहता है, तो यह शरीर में अनेक बिमारियों को निमंत्रण देता है। अतः इन बिमारियों से बचने के लिए प्रतिदिन नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

9. यूरिन सम्बंधित बिमारियों को दूर करने में

यदि आप गर्म पानी के साथ में नींबू का रस मिलाकर पीते है, तो इससे आपकी यूरिन से जुडी समस्या दूर होती है। इसमें मौजूद विटामिन-C व अन्य मिनरल्स मूत्र संक्रमण को रोकते है। एक शोध के अनुसार नींबू में एंटीमाइक्रोबियल प्रभाव होता है, जो यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन को बढ़ने से रोकता है। साथ ही इसे फैलाने वाले बैक्टीरिया को जड़ से खत्म कर देता है। अतः नींबू पानी का सेवन करके इस समस्या से मुक्ति पायी जा सकती है।

10. मुँह की बदबू को दूर करने में

नींबू पानी में गंध उत्पन करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने का गुण होता है। यदि खाना खाने के बाद सांस के साथ बदबू आती है, तो आपको नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। यह मुँह के बैक्टीरिया को नष्ट करके मुँह को साफ़ करता है। इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गर्म नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

नींबू पानी से नुकसान – Side Effects of Lemon Water in Hindi

नींबू पानी पीने से कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है। आप बिलकुल बेफिक्र होकर नींबू पानी का सेवन करें। लेकिन एक चीज का ध्यान रखे आपको नींबू पानी का सेवन सीमित मात्रा में करना है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो इस प्रकार है

  1. नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो आपके दाँतो की बाहरी परत को नुकसान पहुँचा सकता है। इसीलिए नींबू पानी पीने के बाद साधारण पानी से कुल्ला अवश्य करें।
  2. नींबू अम्लीय होता है, इसीलिए एसिडिटी की प्रॉब्लम होने पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  3. नींबू में विटामिन-C प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे बॉडी में आयरन का अवशोषण ज्यादा हो सकता है। जिस वजह से आयरन की अधिक मात्रा शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है।
  4. अधिक नींबू पानी की मात्रा हड्डियों को नुकसान पहुँचा सकती है।
  5. नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड मुंह के अल्सर का कारण बन सकता है।
  6. इसके अधिक सेवन से बार बार यूरिन जाने की समस्या हो सकती है।

नींबू पानी का सेवन कैसे करें ?

नींबू पानी का सेवन कई तरह से कर सकते है। अलग अलग तरीके से नींबू पानी पीने से विभिन्न प्रकार के लाभ मिलते है। आइये जानते है नींबू पानी पीने के तरीके।

  1. एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू निचोड़ ले। फिर इसमें एक छोटी चम्मच शहद अच्छे से मिला ले और इसे सुबह खाली पेट पिए। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।
  2. एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ कर उसमें काला नमक और चीनी डालकर पी सकते है। इससे आपके शरीर की ऊर्जा बढ़ेगी।
  3. आप प्रतिदिन मॉर्निंग में खाली पेट नींबू पानी पी सकते है। इससे आपका पाचन तंत्र सही तरीके से कार्य करेगा।
  4. आप गर्म नींबू पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे आपको हल्दी में मौजूद पोषक तत्वों का फायदा मिलता है।
  5. गर्मी के दिनों में लू से बचने के लिए आप नींबू पानी में पुदीने का रस मिश्रित करके पी सकते है। यह शरीर को ताजा व ऊर्जावान बनाता है।

नींबू पानी का सेवन कब करें ?

नींबू पानी का सेवन आप कभी भी कर सकते है। इसका कोई समय निर्धारित नहीं है। आप जब भी इसका सेवन करेंगे, आपको नींबू पानी के फायदे ( Nimbu Pani ke fayde ) अवश्य मिलेंगे। लेकिन खाली पेट नींबू पानी का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। नींबू पानी पीने से शारीरिक स्वास्थ्य सही रहता है। यह शरीर से विषैले पदार्थो और फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालता है।

अपनी बॉडी को हैल्थी बनाने के लिए आप प्रतिदिन मॉर्निंग में खाली पेट नींबू पानी का सेवन करें। इससे आपका वजन भी कम होगा और शरीर में एक्स्ट्रा फैट नहीं बढ़ेगा। साथ ही आपकी स्किन को भी स्वस्थ बनाये रखेगा। रात्रि में नींबू पानी का सेवन न करें तो अच्छा है। इससे आपको केवल बार बार यूरिन जाने की समस्या आ सकती है। वैसे आप कभी भी नींबू पानी पी सकते है, जब आपका मन चाहे। कोई समय बाधित है।

FAQ

Q :  निम्बू पानी कब पीना चाहिए ?
Ans :  निम्बू पानी आप कभी भी पी सकते है। जब आपका मन करें तब आप निम्बू पानी पीये। लेकिन यदि आप खाली पेट सुबह सुबह निम्बू पानी पीते है, तो यह ज्यादा फायदेमंद रहेगा। खाली पेट पीने से बॉडी से विषैले पदार्थ व फ्री रेडिकल्स निकल जाते है।

Q :  गर्म पानी के साथ में नींबू पानी पीने के फायदे क्या है ?
Ans :  गर्म पानी के साथ में नींबू पानी पीने से वजन कम हो सकता है। गर्म नींबू पानी स्किन, पाचन तंत्र व प्रतिरक्षा प्रणाली तंत्र के लिए अच्छा होता है। इससे बॉडी से फ्री रेडिकल्स को बाहर निकलने में मदद मिलती है।

Q :  काला नमक और नींबू पानी पीने के फायदे क्या है ?
Ans :  काला नमक के साथ में नींबू पानी पीने से ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में मदद मिलती है। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए आप काला नमक और नींबू पानी का सेवन कर सकते है।

Q :  नींबू पानी का सेवन करने का तरीका क्या है ?
Ans :  नींबू पानी का सेवन आप गर्म पानी व एक छोटा चमच्च शहद के साथ में कर सकते है। पुदीने के साथ भी आप नींबू पानी पी सकते है। इसके अलावा आप काला नमक व चीनी के मिश्रण के साथ में भी नींबू पानी पी सकते है।

Read More

  1. सोयाबीन खाने के फायदे और नुकसान
  2. खीरा खाने के फायदे और नुकसान 
  3. आयोडीन के फायदे, नुकसान,स्रोत और उपयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *