Skip to content

प्यार में धोखा मिलने पर खुद को कैसे संभाले ?

प्यार में धोखा

इस दुनिया में प्यार किसको नहीं होता है। इस दुनिया में हर प्राणी को किसी ने किसी वास्तु से लगाव होता है। एक बेजुबान प्राणी को भी अपने पालनकर्ता के प्रति या अपने बच्चो के प्रति प्यार-प्रेम होता है। इस दुनिया में  हर प्राणी को दुःख होता है जब वह अपने सबसे प्रिये को खोता है।  परन्तु सवाल ये है कि जब एक इंसान को प्यार में धोखा मिले तो वह क्या करे। प्यार में धोखा मिलने पर खुद को कैसे संभाले ?

इस दुनिया में जिसने भी जन्म लिया उसे एक बार प्यार जरूर हुआ है।  प्यार के इस पवित्र बंधन से कोई अछूता नहीं रहा है। आज हम यहाँ बात करेंगे कि जब लड़का या लड़की को प्यार में धोखा मिले तो वे क्या करे। break up होने पर क्या करे ? प्यार में दिल टूटने पर क्या करे ?,(pyar me dhokha milne par kya kre)  ये सब मैं आपको इस आर्टिकल में बताऊंगा।  इसके लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा।

प्यार में क्या होता है और Break up होने पर क्या करे ? 

दोस्तों जब भी एक कपल (लकड़ा-लड़की ) सच्ची मोहब्बत में लिप्त होते है तो उनके लिए क्या सही है, क्या गलत है कोई मायने नहीं रखता है। उन्हें लगता है कि हम जो कर रहे है वह सब सही है। बस एक दुनिया है जो हमारे प्यार की दुश्मन है। प्यार में पड़े लोगो को केवल अपने सुख की चिंता होती है।

इस समय उनको सब कुछ सही लगता है जो उनके हित में हो। अक्सर आजकल देखा जाता है – लड़के लड़किया घंटो तक फोन कॉल या चैटिंग पर लगे रहते है। साथ पार्टी करते है , साथ घूमते है , कुछ लोग एक साथ relationship में भी रहते है। लेकिन जब तक ये साथ होते है तब तक ये खुश रहते है।

आज के समय में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड होना एक आमबात सा हो गया है। हर इंसान को एक निश्चित उम्र के बाद एक पार्टनर की जरूरत होती है।  लड़का लड़की नैचुरली एक दूसरे की तरफ अट्रैक्ट(आकर्षित ) होते है। लेकिन कई बार प्यार करना भी एक सजा बन जाता है।

कई बार परिस्थितयाँ ऐसा रूप लेती है। जिसकी वजह से इन दो प्यार करने वालो को अलग होना पड़ता है। अपने आये दिन न्यूज़ चैनल ,सोशल मीडिया ,न्यूज़ पेपर में पड़ा होगा कि कुछ लोग प्यार में धोखा मिलने पर आत्महत्या कर लेते है जो कि सरासर गलत है।  ऐसा नहीं करना चाहिए।

मैंने भी अपने आस-पास ऐसे बहुते से लोगो को देखा है जिनका अपने पार्टनर से ब्रेक अप हुआ है। जो बहुत उदास रहते थे। कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने आत्महत्या कर ली। प्यार में धोखा मिलने पर आत्महत्या नहीं करनी चाहिए। यह इंसान रूपी जीवन एक बार मिलता है।

हो सकता है आपको उससे अच्छा पार्टनर मिल जाये, यदि आप प्रयास करो। यह जिंदगी ईश्वर का दिया हुआ एक अनमोल रत्न है। इसे खुलकर जीना चाहिए। आपको केवल ही चीज के लिए नहीं बैठना है। आपको अपनी जिंदगी को खुशाल बनाने के लिए हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए।

 

माय डिअर फ्रेंड्स ,मैं इस बात को स्वीकार करता हूँ कि ब्रेक अप के बाद की जिंदगी इतनी आसान नहीं होती है। अपने किसी प्रिये को भूलना इतना आसान नहीं होता है। उसकी मीठी मीठी यादो को अपने दिमाग से निकलना आसान नहीं होता है। एक साये की तरह उसकी यादे पीछा करती है।

जिस इंसान को हम अपना सब कुछ समझते थे, जो कुछ कमियों की वजह से हमे छोड़ के चला गया, वो क्या जाने हम किस तकलीफ से गुजर रहे है। उन्हें तो इस बात का अहसास भी नहीं होता है। लेकिन कई बार कुछ सामाजिक कारणों से भी ब्रेक अप या अलग होना पड़ता है।

अक्सर देखा जाता है, माता पिता इस तरह के रिश्ते को स्वीकार नहीं करते है। जिसके बहुत से अपने कारण होते है। आइये मैं आपको बताता हूँ कि प्यार में धोखा मिलने पर खुद को कैसे संभाले ?, break up होने पर क्या करे ?

प्यार में धोखा मिलने पर खुद को कैसे संभाले ? 

प्यार में दिल टूटने पर क्या करे ? (pyar me dhokha milne par kya kare ),Break up होने पर खुद को कैसे संभाले ? ये सब जानने के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा , break up होने पर क्या करे ?

1. अपने आप को व्यस्त रखना-प्यार में दिल टूटने पर

माय डिअर फ्रेंड्स सबसे मुश्किल काम होता है अपने प्यार को भुलाना। दिमाग में अपने प्यार की यादें घर कर ही जाती है जिसे दिमाग से निकलना बहुत मुश्किल है। परन्तु आपको इस सिचुएशन से बाहर निकलना होगा और अपनी एक नयी दुनिया बनानी होगी।

इसके लिए आप एक प्रयास यह कर सकते है कि अपने आप को ज्यादा बिजी रखे ताकि आपके दिमाग को उसको याद करने का समय न मिल सके। इसके लिए आप अपने मन पसंद के म्यूजिक सुन सकते है पर आप sad songs मत सुनने लग जाना नहीं तो आपको उसकी ओर ज्यादा याद आने लग जाएगी।

इसके अलावा आप gym या एक्सरसाइज कर सकते हो , बुक्स पढ़ सकते हो , कुछ आर्टिकल लिख सकते हो जो आपको पसंद हो। आपको अपना ध्यान इस तरह लगाना कि आपके दिमाग को उसको याद करने का समय ही ना मिले , break up होने पर क्या करे ?

2. अपने दोस्तों के साथ घूमें

यदि आप अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते है ,उनके साथ खेलते है ,घुमते है, तो यह एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है, किसी की यादों से बाहर निकलना। जब आपका ब्रेक अप हो जाता है तो इस समय आप फ्री रहते हो , आपको अपने दोस्तों  फ़ोन पर बाते करनी चाहिए और घूमने का प्लान बनाना चाहिए।

3. परिवार के साथ समय बिताये प्यार में दिल टूटने पर 

अपने पार्टनर से ब्रेक अप होने पर आपको अपना समय ज्यादा से ज्यादा अपने परिवार के साथ बिताना चाहिए। उनके साथ बैठकर अपने फ्यूचर की बातें करनी चाहिए। घर के कामो में आप अपने पेरेंट्स की सहायता कर सकते हो। अतः आप अपना ज्यादा समय अपने फेमिली में बिताने की कोसिस करे और उनके साथ रहे।

4. नशे से दूर रहना प्यार में दिल टूटने पर

अधिकांश लोग ब्रेक अप होने पर नशीले पदार्थो का सेवन करते है ताकि यादें उन्हें सताए ना।  प्यार में धोखा खाने पर लोग शराब, सिगरेट आदि नशीले पदार्थ लेने लग जाते है जो की  गलत है। आपको किसी एक इंसान के चले जाने पर अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करनी चाहिए।  यदि आप ऐसा करते भी है तो आप उस इंसान का कुछ नहीं कर सकते है क्योकि उसको अब आपकी ऐसी स्थिति से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

आप अपने प्यार की याद में अपने शरीर को नुकसान भी पहुँचा लेंगे तब उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला है।  इसीलिए आपको ऐसे इंसान के लिए अपनी लाइफ बर्बाद नहीं करनी चाहिए जिसको आपके होने का या ना होने का कोई फर्क नहीं पड़ता हो। आपको अपने पेरेंट्स के लिए व अपने गुड फ्यूचर के लिए जीना चाहिए।

5. उसकी यादों को मिटाओं और अनफॉलो-प्यार में धोखा मिलने पर 

आपको ऐसे इंसान की यादों को मिटने की कोशिश करनी चाहिए जो आपकी कद्र न समझे। मेरी बेस्ट सलाह यह ही है, आपको उन्हें हर जगह से ब्लॉक कर देंना चाहिए।  सोशल मीडिया से उन्हें अनफॉलो करे , उनका नंबर डिलीट कर दे। आपको उनसे मिलने से बचना होगा।

आपको उनसे जुडी हर वस्तु को मिटा देना चाहिए। ताकि आपको ऐसे दोखेबाज इंसान को भूलने में आसानी रहे। यदि आप उनकी यादों से जुडी हुयी चीजों को अपने पास रखते हो तो आपको उनकी याद ज्यादा आएगी। इससे अच्छा है आप वो सब हटा दे जो आपको उनकी याद दिलता हो।

6. बाहर निकले और लोगो से मिले

प्यार में धोखा मिलने पर इंसान की सारी खुशियाँ ही समाप्त हो जाती है। उसे न तो खाने पीने में रूचि रहती है और न ही बात करने में , वह अकेला महसूस करने लग जाता है। परन्तु आपको इस स्थित से बाहर निकल कर अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। आपको लोगो से मिलना चाहिए।

उनसे बातें करनी चाहिए। अपने व्यवहारशील संपर्क बढ़ाना चाहिए। इससे आप अपने आप को बिजी भी रख पाओगे। break up होने पर क्या करे ?

7. हमेशा पॉजिटिव बातें करे और पॉजिटिव सोचे 

आपकी प्यार में हार हो गयी। अब आपको करना क्या है। शायद वह बेवफा आपके प्यार के लायक ही नहीं था। इसलिए आपको उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना है।  आप उसको अपनी लाइफ जीने पर छोड़ दो।  और अपने फ्यूचर के बारे में सोचे। हमेसा पॉजिटिव रहे।  गलत कदम न उठाये।

आपको यह नहीं सोचना की आपको प्यार में धोखा मिल गया, अब आप कुछ नहीं कर सकते, मेरी जिंदगी उसके बिना अधूरी है , सब कुछ समाप्त हो गया है। इन सब बातो का रोना लेके नहीं बैठना है। आपको हमेशा पॉजिटिव रहना है।

 

8. एक कठोर निर्णय ले

दोस्तों जिस इंसान को छोड़ना होता है, वह बीच रास्ते से ही साथ छोड़कर चला जाता है। और उस इंसान को आपकी तकलीफ व दुःख से कोई फर्क नहीं पड़ता है। आप एक बेवफा के सामने कितना भी रो ले , गिड़गिड़ा लो , उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसीलिए आपको एक कठोर निर्णय की जरूरत है।

आपको निर्णय लेना पड़ेगा की मुझे कुछ बनना है उसे अपना अस्तित्व दिखाना है। आपको यह उम्मीद छोड़ देनी चाहिए की वह कभी वापिस भी लौटेगा। आपको निर्णय लेना होगा कि आप उनके बिना भी रह सकते है। आप उनके बिना भी बहुत कुछ कर सकते है।

9. कोई भी गलत काम ना करे-Break up होने पर 

जब आपका प्यार आपसे दूर हो जाता है तो आपका मन उसके बिना नहीं लगता है। हर पल उसी की यादो में खोये रहते है। लोगो को लगता है उनकी लाइफ खत्म हो गयी है। ऐसे लोग न तो किसी से बात करते है और न ही किसी से मिलते है। हमेशा उदास रहते है। ऐसी स्थिति में सब कुछ बेकार लगने लगता है।

ज्यादार लोग ऐसे केस में आत्महत्या कर लेते है।  जो की बिल्कुल भी सही नहीं है। आप खुद सोचिये जिस इंसान के साथ अपने कुछ समय बिताया है और वो इंसान आपको छोड़ के चला गया , तो इसका मतलब ये नहीं की आप उस इंसान के लिए अपनी जिंदगी समाप्त कर लो।

माय डिअर फ्रेंड्स जिंदगी इतनी भी सस्ती नहीं है कि कोई भी आया और इसके साथ खेल के चला। आपको कोई भी ऐसा गलत काम नहीं करना है जिससे आपके चाहने वालो को दुःख मिले। आप  एक बार अपनी फॅमिली की तरफ देखो ,वँहा पर बहुत से लोग है जो आपको उस बेवफा इंसान से भी ज्यादा प्यार करते है।

10. एक नया जीवनसाथी बनाने की कोशिश करे

माय डिअर फ्रेंड्स जब आपको प्यार में धोखा मिलता है तो आपको सम्भालने के लिए एक अच्छे साथी की भी जररूत होती है।  ताकि आप उसकी यादो को अपने दिमाग से निकाल सको,जो की थोड़ा मश्किल होता है। यदि आप अपने लिए एक बेहतरीन साथी चुनते हो तो इससे आपको बहुत सहायता मिलेंगे।

अपने शरीर को नुकसान पहुँचाने से अच्छा है आप अपने लिए एक सुन्दर भविष्य की तैयारी करे। मै आपको सलाह देना चाहुँगा, ऐसी स्थिति में आप अपने पेरेंट्स से बात करके अपने लिए एक जीवनसाथी चुन सकते है। और शादी करके अपना लाइफ सेट कर सकते है।

11. अपने भविष्य पर ध्यान दे-,Break up होने पर 

आपको अपने करियर पर ध्यान देना होगा।  जॉब की तैयारी करनी चाहिए।  अपने आपको आर्थिक रूप से सशक्त बनाना होगा। आप कोशिश करे कि आप उस इंसान से अच्छा बन सको। यदि आप अपना भविष्य अच्छे से बना लेते हो और एक अच्छी पोस्ट पर जॉब करते है तो उस इंसान को आपको खोने का अफ़सोस जरूर होगा।  इसीलिए आपको अपने करियर पर ध्यान देना होगा।

माय डिअर फ्रेंड्स मैंने ये आर्टिकल अपने अनुभव से लिखा है। मै भी अपने कॉलेज टाइम में ऐसी ही स्थिति में था। पर मैंने खुद को संभला और अपने करियर पर फोकस किया। मै आपको भी यही कहना चाहूँगा कि आप भी अपने करियर पर ध्यान दे।अंत में, मै यही कहूंगा कि आप अपनी जो भी प्रॉब्लम हो उसे हमारे साथ शेयर करे। कमैंट्स करे।

Q :  break up होने पर क्या करे ?
Ans :  break up होने अपनी पिछली बातों को भूलने की कोशिश करें। किसी एक इंसान के पीछे अपनी पूरी लाइफ ख़राब नहीं करनी चाहिए। किसी एक के चले जाने से जीवन खत्म नहीं हो जाता है। इसीलिए अपने जीवन के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

Q :  प्यार में दिल टूटने पर क्या करे ?
Ans :  प्यार में दिल टूटने पर आपको एक सहारे की जरूरत होती है, जो आपको समझ सके। इसीलिए ऐसी स्थिति में अपने दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करें। उन्हें अपने मन की बात बताये। इसके अलावा अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। अपना करियर बनाने की कोशिश करे।

Read More 

  1. लड़की को इम्प्रेस कैसे करे 
  2. जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करे ?
  3. रिलेशनशिप को मजबूत कैसे करे ?
  4. Boring Life को Happy Life कैसे बनायें ?

1 thought on “प्यार में धोखा मिलने पर खुद को कैसे संभाले ?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *