Skip to content

मछली पालन का बिज़नेस कैसे शुरू करें ? fish farming business in Hindi

मछली पालन का बिजनेस कैसे शुरू करें

मछली पालन का बिज़नेस कैसे शुरू करें ? fish farming business in Hindi :-आज हम “मछली पालन कैसे करे ?” (machhali palan kaise kare) , “मछली पालन का बिज़नेस कैसे शुरू करे ?” के बारे में जानेंगे। भारत जैसे घनी आबादी वाले देश में मछली की काफी डिमांड रहती है। इस देश की लगभग 60% आबादी मछली खाना पसंद करती है। इसके अलावा भारत पुरे विश्व में मछली पालन में दूसरे स्थान पर है। आप इसी से अनुमान लगा सकते है कि भारत में इसका कितना बड़ा मार्केट है।

हमारे देश में नदी, तालाब, नहर का जाल बहुत है। अतः आप इनमे मछली पालन का बिज़नेस शुरू (machhali palan ka business ) कर सकते है। आजकल ग्रामीण क्षेत्रो में लोग मछली पालन से अपनी आजीविका चला रहे है। अतः मछली पालन का बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको जमीन व मीठे पानी की जरूरत पड़ेगी। आप इस बिज़नेस से अच्छा पैसा कमा सकते है। मछली खाने के अलावा इसका तेल भी निकला जाता है, जो अनेक प्रकार की दवाओं के निर्माण में काम आता है। मछली में सबसे प्रोटीन, खनिज लवण, विटामिन, आदि पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते है।

यदि आप छोटे या बड़े स्तर पर मछली पालन का बिज़नेस शुरू करने जा रहे है, तो आपको थोड़ा निवेश करना होगा। इसके अलावा आप तालाब, मछली की किस्म, मछली पालन करने का तरीका, मछली का रखरखाव व उनके भोजन की जानकारी आदि की व्यवस्था व प्रशिक्षण हासिल करे। मछली पालन का बिज़नेस (machhali palan ka business ) शुरू करने के लिए आपको इस पोस्ट में पूरी जानकारी दी जा रही है। अतः आपको यह पोस्ट अंत पढ़नी है। आइये जानते है मछली पालन कैसे करे ?, मछली पालन का बिजनेस कैसे शुरू करें ?,(machhali palan kaise kare)

Table of Contents

मछली पालन (फिश फार्मिंग) क्या है ?

यह वह प्रक्रिया है जिसमे मछली के छोटे बच्चो को एक तालाब या नदी में पालकर बड़ा किया जाता है। और उनसे पैदा होने वाली मछलियों को भी पला जाता है। जब इन मछलियों का आकार बड़ा हो जाता है तो आप इन्हे पकड़कर मार्केट में बेच सकते है। और अच्छा लाभ कमा सकते है। इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा निवेश के जरूरत नहीं है। आपको केवल मछलियों के लिए भोजन व मछलियों की प्रजाति के लिए निवेश करना है। इस बिज़नेस में आप अपने निवेश से लगभग 5 से 10 गुना लाभ आसानी से कमा सकते है।

मछली पालन का बिज़नेस (फिश फार्मिंग) क्यों करें ?

मछली पालन का बिज़नेस ही क्यों करे ?, या मछली पालन में कितना फायदा होता है ?(machhali palan kaise kare) ऐसे सवाल आपके मन में होना लाजमी है। चूँकि भारत में मछली पालन के लिए अनुकूल वातावरण है। भारत के अलावा अन्य देशो में भी इसका उत्पादन अत्यधिक मात्रा में किया जा रहा है। मछली का मांस स्वादिष्ट, विटामिन्स, खनिज लवण, व प्रोटीन से भरपूर होता है। इसीलिए इसकी (machhali palan ka business ) डिमांड सब जगह बढ़ रही है।

वैसे नदी, तालाब, समुन्द्र से मछली पकड़ना एक पुरानी प्रथा है। परन्तु आजकल लोग पुराने तरीके छोड़कर नए तरीके से मछली पालन कर रहे है। लोग कृत्रिम तरीके से तालाब, टैंक का निर्माण करके मछली पालन कर रहे है। चूँकि समुंद्री मछली ज्यादा फायदे मंद होती है क्युकी उसमे आयोडीन की प्रचुर मात्रा होती है। लेकिन अब इसमें भी गिरावट देखने को मिल रही है। क्युकी लोग मछली फार्म  बनाकर इसका उत्पादन ज्यादा से ज्यादा कर रहे है। इस बिज़नेस में आप कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते है।

मछली पालन करने के तरीका

मछली पालन के लिए बहुत से तरीके है। लेकिन मछली पालन के लिए मुख्य तीन तरीके है। जिनसे आप कम निवेश में अधिक लाभ कमा सकते है। 1. पिंजरा विधि,  2. कृत्रिम तालाब बनाकर,  3. घर की छत पर मछली पालन। आइये जानते है इन (machhali palan ka business ) तीनो तरीको थोड़ा विस्तार से।

1. पिंजरा विधि

इस तकनीक से मछली पालन समुद्रों, झीलों और नदियों में ही किया जाता है। इसके लिए आपको समुन्द्र या नदी में जाल को बिछाना होता है। अपना जाल बिछाते समय सावधानी रखे ताकि जाल फट न जाये। इस काम में आपको केवल जाल की ही लागत आती है, जो की बहुत कम होती है। इसके अलावा माल ढुलाई की लागत आती है। इसमें आप लागत से 8 गुना मुनाफा कमा सकते है। मछुवारो के द्वारा मछली करने का यह सबसे सरल व फायदेमंद तरीका है।

2. कृत्रिम तालाब बनाकर

यह तकनीक भी मछली पालन के लिए बहुत अच्छी है। लेकिन इसमें आपको कृत्रिम तरीके से तालाब या टैंक का निर्माण करना होगा। यदि आपकी खुद की जगह है तो लागत कम आएगी। यदि आपके पास खुद की जगह नहीं है, तो आपको मछली पालन का यह बिज़नेस शुरू करने के जगह लेनी पड़ेगी और वहाँ इस बिज़नेस की शुरुआत करने के लिए आपको तालाब बनाना पड़ेगा। इसके अलावा आप अपने आस-पास के पुराने तालाब का भी इस्तेमाल कर सकते है।

कृत्रिम तरीके से तालाब बनाकर मछली पालन करने के लिए आपको रख-रखाव करने में और बिज़नेस को अच्छे से बैठाने में थोड़ी लागत ज्यादा आएगी। इसमें आपको मेहनत भी अधिक करनी पड़ेगी। लेकिन आप इसमें अच्छी किस्म की मछली का पालन करके अधिक मुनाफा कमा सकते है। वर्तमान समय में अधिकांश लोग इसी तरीके को अपना रहे है। और अच्छा मुनाफा कमा रहे है।

3. घर में या घर की छत पर मछली पालन

यदि आपके घर की छत बड़ी है या आपके घर में ऐसा कोई कमरा है जो बड़ा हो और वाटर प्रूफ हो, उसमे आप मछली पालन कर सकते है। आप अपने घर बगीचे में तालाब बनाकर भी यह बिज़नेस कर सकते है। इसके लिए आपको अपने घर में मछलियों के रहने लायक वातावरण बनाना पड़ेगा और साथ ही तापमान को भी नियंत्रित करना होगा। साथ ही पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

बंद कमरे में मछली पालन करने के लिए उस कमरे का वातावरण मछली के लिए उपयुक्त होना चाहिए। तापमान को नियंत्रित करके के रखे ताकि मछलियों की अच्छी पैदावार हो सके। इसके लिए आप कमरे में उपकरण लगा सकते है। जिससे आप कमरे का तापमान अपने हिसाब से नियत्रंण कर सकते हैं।

मछली पालन कैसे करे ?

मछली पालन करने के लिए आपको कुछ प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा है अर्थात इन प्रक्रियाओं का अनुसरण करके आप मछली पालन का बिज़नेस कर सकते है। मछली पालन करने के लिए आपको कुछ प्रशिक्षण व जगह की जरूरत पड़ती है। आइये जानते है मछली पालन का बिज़नेस कैसे शुरू करे ?,मछली पालन कैसे करे ?,(machhali palan kaise kare)

वातावरण के अनुकूल स्थान चुनना

मछली पालन के लिए अनुकूलित वातावरण होना जरुरी है। मछली की अधिक पैदावार उस वातावरण में होती है, जो उनके अनुकूल बना हो। चूँकि सर्दियों में या ठन्डे क्षेत्र में मछलियों का आकार धीमी गति से बढ़ता है। जिससे मछली पालन में अधिक समय लगता है। अतः आप ऐसे स्थान का चयन करे जो मछलियों के अनुकूल हो, या जिस स्थान (तालाब या टैंक ) पर आप मछली पालन कर रहे है उस तालाब या टैंक का तापमान नियंत्रित करके रखे। इसके लिए आप उपकरण लगा सकते है।

मछली पालन के लिए तालाब या टैंक बनाना

मछली पालन (machhali palan ka business ) करने के लिए आपको टैंक या तालाब की जरूरत पड़ेगी। टैंक या तालाब आप अपने बजट के हिसाब से बना सकते है। यदि आप कम मेहनत करना चाहते है तो प्लास्टिक के बड़े बड़े टैंक ले सकते है। इनमे आप पानी भरकर मछली पालन कर सकते है। इसके अलावा आप मशीन से तालाब का निर्माण करवा सकते है। यदि आपका बजट कम है तो आप खुद भी खुदाई करके तालाब का निर्माण कर सकते है। तालाब बनने के बाद उसमे  ब्लीचिंग पाउडर और मिट्टी में चूने का छिड़काव जरूर कर दें ताकि मछलियों को हानि पहुंचाने वाले कीट एवं अनावश्यक जीव मर  जाये।

मछलियों की प्रजातियों का चुनाव करना

मछली पालन का बिज़नेस (machhali palan ka business ) शुरू करने के लिए अच्छी किस्म की प्रजाति का चुनाव करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक मुनाफा कमाया जा सके है। भारत में मुर्रेल, टूना, रोहू, ग्रास शार्प, कटला और हिस्ला मछलियों की प्रजातियाँ मुख्य रूप से पायी जाती है। ये सभी प्रजातियाँ मानसून और परिस्थितियों के अनुसार अपने आपको ढाल लेती है। अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए ये प्रजातियाँ लाभदायक साबित होगी। अतः ये सभी किस्म की मछलियाँ भारत में आसानी से मिल जाती है। मछलियों की ये प्रजाति सस्ती भी है।

मछलियों के खाने की व्यवस्था करना

मछली पालन मे जल्दी लाभ पाने के लिए या उनकी वृद्धि के लिए आपको मछलियों के भोजन उचित व्यवस्था करनी होगी। मछलियों का भोजन उनकी प्रजाति के अनुसार अनुकूल होना चाहिए। मछली पालन का बिज़नेस करने से पहले आप मछलियों के भोजन की व्यवस्था कर ले। मछली पालन के बिज़नेस में ग्रोथ लेन के लिए मछलियों का जिन्दा होना आवश्यक है, ताकि उनकी संख्या लगातार बाद सके। इसके अलावा तालाब में पानी का स्तर बनाये रखे और पानी की समय समय पर जाँच करते रहे।

मछलियों का रख-रखाव करना

मछलियों का रख-रखाव करना बहुत जरुरी है। यदि आप बड़े स्तर पर मछली पालन का बिज़नेस शुरू कर रहे है, तो आपको मजदूरों की भी जरूरत पद सकती है। इस बिज़नेस में अधिक मुनाफा कमाने के लिए व मछलियों की सांख्या बढ़ाने के लिए उनके स्वास्थ्य सम्बंधित निरक्षण की जरूर है। यदि कोई मछली बीमार हो जाती है तो उसे तालाब से निकल दे या उस मछली का उपचार करे और वापिस तालाब में छोड़ दे। इसके अलावा आप पोटेशियम परमैंगनेट और साल्ट का इस्तेमाल मछलियों की बीमारी दूर करने में कर सकते है। एक मछली के बीमार होने से पुरे तालाब की मछली बीमार हो सकती है। अतः इनका अच्छे से रख-रखाव करे।

पानी की गुणवत्ता का ध्यान रखना

पानी की मछलियों का जीवन होता है। मछलियाँ पानी से ही ऑक्सीजन लेती है। अतः आप पानी की गुणवत्ता अच्छी रखे ताकि उनके स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव न पड़े। समय समय पर पानी के जाँच करे। पानी की एसिडिटी व अल्कलिनिटी की जाँच करे। समय पर तालाब या टैंक की सफाई करे। अच्छे पानी में मछलियों के उत्पादन की क्षमता बढ़ती है।

मछली को बेचने के लिए कब निकाले ?

मछलियाँ एक साल में एक से डेड किलो की हो जाती है। मछली का वजन एक से डेड किलो होने पर आप इसे बाजार में बेच सकते है। मछली पकड़ते समय सावधानी बरतनी चाहिए। मछलियों को चोट नहीं आनी चाहिए। चोट लगने से मछली सड़ने लगती है। अतः मछली पकड़ने के तुरंत बाद मार्केट में बेचने के लिए ले जाये। जाल को दोनों तरफ से दो लोग पकड़कर खड़े हो जाये और मछली पकड़ने का काम करे। ध्यान रहे इससे छोटी मछलियों को कोई नुकसान न पहुँचे।

मछलियों के लिए भोजन कैसे तैयार करे ?

मछलियों के लिए बहुत सारे आहार है जिन्हे आप घर पर तैयार करके मछलियों को दे सकते है। आप चावल के आटे से गोलियाँ बनाकर मछलियों को भोजन के रूप में दे सकते है। कुछ लोग गेंहू के आटे की गोलियाँ भी मछलियों को भोजन के रूप में देते है। आप मछलियों को चोकर भी दे सकते है। जब मछलियों के बच्चो के मुँह छोटे होते है तब वे चोकर को आसानी से खा पाती है। और आसानी से पच भी जाता है। आप सरसो की भूसी भी तैयार करके मछली को दे सकते है।

घर पर मछली पालन का बिज़नेस कैसे शुरू करे ?

यदि आप मछली पालन का बिज़नेस (machhali palan ka business ) घर से शुरू करना चाहते है तो आप प्लास्टिक के टैंक या टब का प्रयोग कर सकते है। आप इस टब या कृत्रिम तालाब को एक रूम में या अपने घर की छत पर भी रख सकते हैं। इसमें आपको ज्यादा निवेश करने की जरूरत नहीं होती है। बस आपको कुछ पैसे निवेश करने होते है , जिनसे आप मछलियों के जरूरत का सामान खरीद सकते है। लेकिन ध्यान रखें की मछलियों से काफी बुरी गंध आती है, जो आपके घर में भी फैल सकती है। वहीं आपको पानी, मछलियों के खाने का सामान और मछलियों की दवाओं का भी समय-समय पर इंतजाम करना होता है। इसके अलावा टब के पानी को हफ्ते में दो बार जरूर बदलें। ताकि मछली का स्वास्थ्य ठीक रहे।

मछली पालन में लागत

मछली पालन में आपको अधिक लागत की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए सरकार भी लोन प्रदान करती है। साथ ही मछली पालन का बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको कम से कम 1 लाख रूपए की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा यह लागत आपके बिज़नेस वॉल्यूम पर निर्भर करती है कि आप कितना बड़ा बिज़नेस कर रहे है। यदि आप छोटे स्तर पर यह बिज़नेस कर रहे है तो आपका खर्चा 1 लाख से भी कम आ सकता है। और यदि बड़े स्तर पर कर रहे है तो यह लागत 1 लाख से भी ऊपर आ सकती है। मछली पालन में आपको दाना, मछली के बच्चे, पानी, तालाब, आदि के लिए खर्चा करना होता है। इन सब की कॉस्ट मिलाकर 1 से 2 लाख रूपए होती है।

मछली पालन का बिज़नेस में मुनाफा

इस बिज़नेस में मुनाफा ही मुनाफा है। क्युकी भारत की आधी से ज्यादा आबादी मछली का सेवन करती है। इस बिज़नेस में आप अपनी लागत से 4-5 गुना लाभ कमा सकते है। यदि आपकी मछलियों की गुणवत्ता अच्छी है तो आप इस बिज़नेस से 4-5 लाख रूपए आसानी से कमा सकते है। अतः अच्छी गुणवत्ता की मछली की पैदावार के लिए मछली के दाने व उनका रख-रखाव अच्छे से करे।

मछली की पैकिंग और मार्केटिंग

भारत जैसे विशाल देश में लगभग हर शहर में मछलियों को बेचने के लिए बाजार लगाया जाता है। आप भी इन बाजारों में मछलियाँ बेच सकते है। इन बाजारों से ही मछलियाँ विदेशो में निर्यात की जाती है। मछली बाजार में आप अपनी शॉप लगाकर भी मछली बेच सकते है। इसके अलावा आप किसी होटल या छोटे दुकानदार को भी मछली बेच सकते हैं। होटल और दुकानदार को मछली बेचने से पहले आप इनकी अच्छे से पैकिंग करे ताकि ये ख़राब न हो। किसी दूसरे राज्य या शहर में मछली भेजने के लिए पॉलिथीन बैग में पैकिंग करे ताकि ग्राहक तक मछली अच्छे से पहुँच सके।

मछली पालन के लिए लोन सुविधा

मछली पालन का बिज़नेस शुरू करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से लोन प्रदान किया जाता है। आप यह लोन राशि स्थानीय बैंको से ले सकते है। सरकार द्वारा मछली पालन का बिज़नेस शुरू करने के लिए 75 % लोन दिया जाता है, जिसमे 50 % लोन केंद्र सरकार व 25 % लोन राज्य सरकार देती है। इस लोन को आप आसान किस्तों में चूका सकते है। इस लोन राशि की ब्याज दर कम होती है।

मछली पालन का बिज़नेस करने के लिए लाइसेंस

किसी बिज़नेस को करने के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है। अतः मछली पालन का बिज़नेस (machhali palan ka business ) करने के लिए आपको एक लाइसेंस की जरूरत पड़ती है। अतः अपने बिज़नेस को पंजीकृत करने के लिए आपको एक फार्म भरना पड़ता है। जिसे सरकार ने उद्योग आधार का नाम दिया है। आप किसी भी MSME मंत्रालय के  सरकारी कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यहां आपको बिज़नेस सम्बन्धी सभी दस्तावेज एवं पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन आदि कार्ड ले जाना होता है। पंजीकरण के बाद एक पंजीयन संख्या दी जाती है, जिसका इस्तेमाल आप सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी या लोन पाने के लिए कर सकते हैं। यदि आप यह बिज़नेस समुद्र या नदी पर करना चाहते हैं तो आपको सरकार से नो ऑप्जेक्शन सर्टिफिकट लेना होगा।

FAQ 

Q : मछली पालन में कितना खर्चा आता है?
Ans : मछली पालन में ज्यादा खर्चा नहीं करना पड़ता है। इस बिज़नेस की शुरुआत करने के लिए आपको केवल 40 -50 हजार रूपए खर्च करने होते है। जिसमे आप अपनी लागत से 4-5 गुना मुनाफा कमा सकते है।

Q : कौन सी मछली जल्दी बढ़ती है?
Ans : कतला एक सबसे तेज बढ़ने वाली मछली है। यह गंगा नदी की प्रमुख प्रजाति है। भारत में इसका फैलाव आंध्रप्रदेश की गोदावरी नदीं तथा कृष्णा व कावेरी नदियों तक है।

Q : मछली पालन के लिए तालाब कैसे तैयार करें?
Ans : मछली पालन के लिए आप मशीन से तालाब का निर्माण कर सकते है। यदि बजट कम है तो आप फावड़े से खुदाई करके भी तालाब बना सकते है। आप तालाब की गहराई 1.5 से 2.0 मीटर रखे ताकि मछली पालन में कोई समस्या न हो।

Q : नदी में मछली पालन कैसे करें?
Ans : नदी में मछली पालन करने का सबसे अच्छा व सस्ता उपाय है। आप नदी में जाल लगाकर भी मछली पालन कर सकते है। यहाँ आपको तालाब नहीं बनाना पड़ेगा। और इसके पैसे भी बच जायेंगे। यह एक प्राकृतिक संसाधन होने के नाते इसमें आप मछली की अच्छी पैदावार कर सकते है।

Q : मछली पालन में कितना लाभ है?
Ans : मछली पालन में लाभ ही लाभ है। इसमें आप अपनी लागत से 4-5 गुना लाभ कमा सकते है। यदि आप छोटे स्तर पर शुरू करते है तो इस व्यवसाय से आप 30-40 हजार रूपये आसानी से कमा सकते है।

Q : मछली का बीज कितने रुपए किलो मिलता है?
Ans : अलग अलग किस्म की मछलियों के बीज की कीमत अलग होती है। यह निर्भर करती है कि आप किस प्रजाति की मछली पालन कर रहे है। आप इसके तजा भाव के बारे में मार्केट से जानकारी हासिल करे।

Q : मछली का दाना कितने रुपए किलो मिलता है?
Ans : मछली का दाना मार्केट में 30 रुपये किलो आसानी से मिल जाता है। सरकार भी मछली के दाने पर सब्सिडी देने लगी है।

Q : मछली को क्या क्या खिलाया जाता है?
Ans : मछली को चावल के आटे की गोली और गेंहू के आटे की गोली खिलाई जाती है। इसके अलावा आप सब्‍जियों के पत्‍ते, मटर, आदि खिला सकते है।

Q : मछली को कौन सा दाना खिलाना चाहिए?
Ans : मछली को आटे की गोलियां या चारा खिलाया जाता है। इसके अलावा आप चावल की गोली भी खिला सकते है और साथ में चोकर भी खिला सकते है।

Q : मछली का भोजन क्या है?
Ans : मछली का भोजन मछली दाना, चोकर, जलीय पौधे, गेंहू या चावल के आटे की गोली आदि मछली के भोजन है।

Read also

  1. 65 Low investment Business ideas in hindi
  2. जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करे ?
  3. दूध डेयरी का बिज़नेस कैसे करे ? 
  4. चन्दन की खेती कैसे करे
  5. संदीप माहेश्वरी सक्सेस स्टोरी 
  6. डॉ विवेक बिन्द्रा की सफलता की कहानी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *