Skip to content

मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय Manushi Chhillar Biography in Hindi

मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय - Manushi Chhillar Biography in Hindi

मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय – Manushi Chhillar Biography in Hindi (Age, Struggle, Height, Education ,Family, Caste, Boyfriend, Movie, Career ) : इस लेख में आपको मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर की जीवनी (Manushi Chhillar ki jiwani ), संघर्ष, शिक्षा, उम्र, लम्बाई, फिल्में, बॉयफ्रेंड, जाति, परिवार और करियर के बारे में जानकारी दी जा रही है।

मानुषी छिल्लर मेडिकल की स्टूडेंट रही है। साथ ही वह एक भारतीय मॉडल भी हैं। मानुषी ने फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब और 54वीं मिस वर्ल्ड 2017 का ताज जीतकर अपनी एक अलग पहचान बनाई और अपने देश को गोरवान्वित किया। इस तरह मानुषी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने वाली भारत की 6th प्रतिनिधि बनी। मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म  “पृथ्वीराज” से करने जा रही है।

Manushi Chhillar Biography in Hindi
Miss world manushi chhillar

मानुषी अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म “पृथ्वीराज” से बॉलीवुड में एंट्री कर रही है। यह फिल्म यश राज के निर्देशन में बन रही है, जिसमें मानुषी छिल्लर अभिनेता अक्षय कुमार के किरदार पृथ्वीराज की पत्नी के रूप में भूमिका अदा करेगी। यह फिल्म 21 जनवरी 2022 को रिलीज़ होगी। मानुषी को पढ़ाई के साथ साथ मॉडलिंग में भी रूचि थी। आइये जानते है – मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय (Manushi Chhillar ki jiwani )Manushi Chhillar Biography in Hindi

मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय

नाम मानुषी छिल्लर
उपनाम नाम मनु
जन्म 14 मई 1997
जन्म स्थान सोनीपत, हरियाणा, भारत
गृहनगर सोनीपत, हरियाणा
पिता का नाम डॉ मित्रा बसु छिल्लर (साइंटिस्ट)
माता का नाम डॉ नीलम छिल्लर (असिस्टेंट प्रोफेसर )
भाई का नाम दलमित्रा छिल्लर
बहन का नाम देवांगना छिल्लर
स्कूल सेंट थॉमस स्कूल, नई दिल्ली
विश्व विद्यालय भगत फूल सिंह राजकीय महिला चिकित्सा महाविद्यालय, सोनीपत
शिक्षा या डिग्री MBBS
राशि वृषभ राशि
जाति जाट
नागरिकता भारतीय
पेशा अभिनेत्री (मॉडल)
धर्म हिन्दू धर्म
पहली या डेब्यू फिल्म फिल्म: पृथ्वीराज (2021 )
वैवाहिक स्थिति आविवाहित
बॉयफ्रेंड कोई नहीं
प्रतियोगिता ( खिताब ) फेमिना मिस 2017(विजेता),विश्व सुंदरी 2017 (विजेता), ब्युटी पेगेयंट

मानुषी छिल्लर की पसंद नापसंद

पसंदीदा मॉडल रीता फारिया
पसंदीदा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा
पसंदीदा अभिनेता आमिर खान , रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर
पसंदीदा नेता नरेंद्र मोदी
Favourite quotes The sky is the limit. We are limitless and so are our dreams, we must never doubt ourselves
पसंद (Hobbies) Traveling, Singing, Dancing, Painting, Poetry
पसंदीदा रंग गुलाबी, लाल और कला
पसंदीदा फ़ूड आइसक्रीम, इंडियन वेज फ़ूड, पिज़्ज़ा, बर्गर, राजमा चावल, इटालियन, कॉन्टिनेंटल, चॉकलेट
पसंदीदा मूवी दंगल, 3 इडियट्स, PK, बाजीराव मस्तानी
पसंदीदा खेल क्रिकेट
पसंदीदा सिंगर लता मंगेशकर, सोनू निगम, अरिजीत सिंह, गुरु रंधावा
पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली

मानुषी छिल्लर का लुक

लम्बाई 175सेंटी मीटर
बालों का रंग ब्राउन
आंखो का रंग ब्राउन
शारीरिक बनावट 34-26-34
वजन 55 kg (लगभग)
स्किन कलर Fair (फेयर)

मानुषी छिल्लर का जन्म परिवार

मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 में सोनीपत में एक जाट परिवार में हुआ था। मानुषी के पिताजी का नाम डॉ मित्रा बसु छिल्लर है, जो कि भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में एक वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत है। मानुषी की माताजी का नाम डॉ नीलम छिल्लर है।

इनकी माता जी भी  ‘इंस्टीटूट ऑफ़ ह्यूमन बेहेवियर एंड अलाइड साइंस’  में न्यूरोकेमिस्ट्री विभाग में प्रोफ़ेसर के पद कार्यरत है। मानुषी के भाई का नाम दलमित्र छिल्लर और बहन का नाम देवांगना छिल्लर है। दरअसल मानुषी छिल्लर की फॅमिली में अधिकतर लोग डॉक्टर है। (Manushi Chhillar ki jiwani )

 मानुषी छिल्लर की शिक्षा

मानुषी छिल्लर ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से प्राप्त की। वह कक्षा 12th में अंग्रेजी विषय में अखिल भारतीय CBSE बोर्ड में टॉपर रही थी और उन्होंने बोर्ड की परीक्षा में 96 % मार्क्स  हासिल किये थे। चूँकि बचपन से ही मानुषी एक मॉडल बनना चाहती थी। इसीलिए उन्हें मॉडलिंग में विशेष रूचि थी।

वह अपने स्कूल और कॉलेज में मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया करती थी। उन्होंने अपने स्कूल के समय में कई ब्यूटी कांटेस्ट भी जीते थे। इसके बाद मानुषी ने भगत फूल सिंह राजकीय महिला चिकित्सा महाविद्यालय, सोनीपत में एडमिशन लिया व मानुषी ने इस कॉलेज से MBBS की डिग्री हासिल की।

मानुषी छिल्लर का करियर

चूँकि मानुषी का सम्बन्ध एक डॉक्टर फॅमिली से है। अतः उनका बचपन से सुख-सुविधाओं में बीता है। मानुषी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया और अपनी MBBS की डिग्री पूरी की। साथ ही उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग में रूचि थी। अतः वह अपने स्कूल व कॉलेज के समय में मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेती रहती थी।

मानुषी ने स्त्रीरोग विशेषज्ञ की पढ़ाई के साथ मॉडलिंग में भी करियर बनाने के लिए प्रयास किया। समय समय पर वह मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेती रही। अंततः वर्ष 2017 में मानुषी ने फेमिना मिस हरियाणा, फेमिना मिस इंडिया, मिस वर्ल्ड (विश्व सुंदरी) का ख़िताब जीता और देश का नाम रोशन किया। विश्व सुंदरी बनने के बाद इसी वर्ष मानुषी छिल्लर को CNN-IBN Indian of the Year (2017) से भी सम्मानित किया गया।

मानुषी छिल्लर का मिस वर्ल्ड 2017 का ख़िताब
मानुषी छिल्लर का मिस वर्ल्ड 2017 का ख़िताब

मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा के बाद छठीं बार मिस वर्ल्ड का ताज भारत को दिलाया है। मानुषी ने मात्र 20 वर्ष की उम्र में भारत को यह ख़िताब दिलाया है और इसके साथ ही वह MBBS भी कर रही है। मानुषी छिल्लर के द्वारा छठीं बार मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने पर भारत ने सबसे ज्यादा मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाले देश वेनेजुएला की बराबरी कर ली है। (Manushi Chhillar ki jiwani )

मानुषी ने यह ख़िताब जीतकर देश का नाम तो रोशन किया ही है, लेकिन साथ में उन्होंने महिला वर्ग को प्रोत्साहित किया है। मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने वाली ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा की तरह मानुषी भी वर्ष 2021 में फिल्म पृथ्वीराज से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत कर रही है। इस फिल्म में मानुषी अक्षय कुमार के साथ लीड रोल के रूप में काम कर रही है। मानुषी की यह पहली फिल्म है।

मानुषी छिल्लर का फेमिना मिस इंडिया का ख़िताब

मानुषी अपनी पढ़ाई के साथ में मॉडलिंग में भी अपना करियर बना रही थी। वर्ष 2016 में उन्होंने मिस इंडिया आर्गेनाइजेशन के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता “प्रिंसेस” में भाग लिया। यह प्रतियोगिता बिग बाजार द्वारा स्पोंसर की गई थी। मानुषी ने यह प्रतियोगिता जीती और जीत का ताज अपने नाम किया।

साथ ही उप-प्रतियोगिता में मानुषी को मिस फोटोजेनिक का खिताब भी दिया गया। वर्ष 2017 में मानुषी छिल्लर ने फेमिना मिस इंडिया और फेमिना मिस हरियाणा का ख़िताब जीतकर अपनी एक अलग पहचान बनाई। (Manushi Chhillar ki jiwani )

मानुषी छिल्लर का मिस वर्ल्ड 2017 का ख़िताब

वर्ष 2017 में मानुषी ने चीन के सान्या नामक शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। चूँकि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मॉडल्स को बहुत सारे कम्पटीशन से गुजरना होता है। मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने से पहले टॉप मॉडल, पीपुल्स च्वाइस और मल्टीमीडिया जैसी सभी प्रतियोगिताओ में बाज़ी मारकर प्रतियोगिता के अंतिम चरण तक पहुँची।

दरअसल में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शामिल होने वाली मॉडल्स को कुछ प्रोजेक्ट दिए जाते है। इन प्रोजेक्ट्स को जीतकर ही मॉडल्स प्रतियोगिता के अगले राउंड में जा पाती है। मानुषी को भी इन प्रोजेक्ट्स को जीतकर अगले राउंड में जाना था। मानुषी छिल्लर की जीवनी

मानुषी के ब्यूटी विद ए पर्पस प्रोजेक्ट का नाम “प्रोजेक्ट शक्ति” था। मानुषी के इस अभियान का लक्ष्य मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना था। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 20 गांवों का दौरा किया और 5,000 से अधिक महिलाओं का इलाज करके उन्हें जागरूक किया।

Manushi chhillar ka jiwan parichay
मानुषी छिल्लर का मिस वर्ल्ड 2017 का ख़िताब

इस मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के अंतिम चरण में पाँच देशो की सुंदरियों ने अपनी जगह बनाई। इन पांच देशो में भारत, इंग्लैंड, फ्रांस, केन्या और मैक्सिको जैसे देश शामिल थे। भारत की ओर से मानुषी ने अंतिम चरण में जगह बनाई। (Manushi Chhillar ki jiwani )

इस तरह 18 नवंबर 2017 को मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का ताज प्यूरिटो रिको की नागरिक व पूर्व मिस वर्ल्ड स्टेफनी डेल ने पहनाया। जबकि 17 वर्ष पहले यही अवार्ड प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई 2000 को लन्दन में आयोजित हुए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जीता था।

इस तरह 18 नवंबर 2017 को मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज धारण किया और यह ख़िताब जीतने वाली छठी भारतीय महिला बनीं। इसके साथ ही वह भारत की चौथी ब्यूटी विद ए पर्पस विजेता और संयुक्त रूप से मिस वर्ल्ड और ब्यूटी विद ए पर्पस जीतने वाली पहली महिला बनी।

मिस वर्ल्ड ख़िताब के बाद मानुषी के शब्द

मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने के बाद मानुषी से कुछ सवाल-जवाब किये गए। उनमें से एक सवाल काफी रुचिकर था, जो कि इस प्रकार है – मानुषी से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के वक्त पूछा गया कि दुनिया में किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा वेतन दिया जाना चाहिए और क्यों? , इस सवाल पर मानुषी ने बहुत ही सरल व सहज रूप से जवाब दिया और अपने जवाब से सभी को आश्चयचकित कर दिया। मानुषी छिल्लर ने कहा कि-

“मैं अपनी माँ के ज्यादा करीब रही हूँ। मैं अपनी माँ से बहुत प्यार करती हूँ। इसीलिए सबसे ज्यादा सम्मान माँ को ही मिलना चाहिए। परन्तु यदि वेतन की बात की जाये तो मैं इसे रुपये से नहीं बल्कि मिलने वाले प्यार और सम्मान से जोड़ती हूँ। मेरी माँ ही मेरे लिए प्रेरणा है। दुनिया की सभी माँ अपने बच्चों के लिए बहुत त्याग करती हैं, इसलिए किसी भी प्रोफेशन को अधिकतम वेतन, प्यार और सम्मान मिलना हो तो वो माँ होनी चाहिए। अतः मेरे लिए अधिकतम वेतन, प्यार और सम्मान के लिए माँ ही सर्वोपरि है।”

मानुषी छिल्लर को मिले अवार्ड्स और सम्मान

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर वर्ल्ड की 54th महिला है जिसने यह ख़िताब अपने नाम किया है। उन्हें इस उपलब्धि के लिए कई अवार्ड व सम्मान प्राप्त हुए है। जो इस प्रकार है। मानुषी छिल्लर की जीवनी

  1. 25 जून 2017 को मानुषी को मिस फोटोजेनिक सम्मान से नवाजा गया।
  2. वर्ष 2017 में फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India 2017) का अवार्ड अपने नाम किया।
  3. वर्ष 2017 में बिग बाज़ार द्वारा स्पोंसर “प्रिंसेस अवार्ड” (Princes Award) जीता।
  4. वर्ष 2017 में चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में विश्व सुंदरी (Miss world) का ख़िताब जीतकर भारत देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।
  5. वर्ष 2017 में ही CNN-IBN Indian of the Year से सम्मानित किया गया।
  6. वर्ष 2017 में Times of India के द्वारा भी उन्हें Most Desirable Woman of India का सम्मान मिला।
  7. वर्ष 2019 में Elle Beauty Awards से मानुषी को सम्मानित किया गया।
  8. वर्ष 2019 में Lokmat Most Stylish Awards से उन्हें नवाजा गया।
  9. वर्ष 2019 में PETA के द्वारा India’s Hottest Vegetarian award से मानुषी छिल्लर को सम्मानित किया गया।
  10. वर्ष 2018 में उन्होंने इंडोनेशिया का दौरा किया था। उन्होंने वहां पर मानवीय गतिविधियों में भाग लिया। जिस वजह से मानुषी को मिस इंडोनेशिया 2018 का ताज प्राप्त हुआ।
  11. वर्ष 2017 में नई दिल्ली में सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर लीडरशिप ने मानुषी को “प्राउड मेकर ऑफ इंडिया” अवार्ड्स से सम्मानित किया।
  12. मानुषी ने भारत में होने वाली प्रतियोगिता टॉप मॉडल पीपल चॉइस में सेमीफाइनलिस्ट रहकर “ब्यूटी विथ ए परपज” में सह-विजेता रही। उन्होंने लगभग 20 गाँवो का दौरा करके 5,000 से अधिक महिलाओं का इलाज करके उन्हें मासिक रक्त श्राव के बारे में जागरूक किया।
  13. मानुषी को एनीमिया मुक्त हरियाणा के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुनकर सम्मानित किया गया है।
  14. वर्ष 2017 में मानुषी गूगल सर्च पर भारत की शीर्ष ट्रेंडिंग हस्ती भी रह चुकी है।

मानुषी छिल्लर का फिल्मी करियर

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का बॉलीवुड करियर फिल्म “पृथ्वीराज” से शुरू हुआ है। मानुषी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत यशराज द्वारा बनाई जा रही फिल्म “पृथ्वीराज” से करने जा रही है। यह फिल्म उनके करियर की पहली फिल्म है, जो की 21 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मानुषी छिल्लर की जीवनी

मानुषी छिल्लर की जीवनी
Manushi Chhillar

इस मूवी में मानुषी लीड रोल के रूप में भूमिका निभा रही है। इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान का किरदार अभिनेता अक्षय कुमार और  पृथ्वीराज चौहान की पत्नी का किरदार मानुषी छिल्लर निभा रही है। इस मूवी में पृथ्वीराज चौहान का जीवन और 17 युद्धों का वर्णन दिखाया गया है। यह फिल्म मानुषी छिल्लर की डेब्यू फिल्म है।

इसके अलावा इस फिल्म में बड़े-बड़े दिग्गज अभिनेता संजय दत्त, सोनू सूद, आशुतोष राणा, साक्षी भंवर, मानव विज, ललित तिवारी भी अहम् भूमिका के साथ नजर आएंगे। फिल्म की स्टोरी और अनुभवी किरदारों के द्वारा किये गए रोल से यह फिल्म एक ऐतिहासिक होने के साथ साथ सुपरहिट साबित होगी। भारतीय दर्शको को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

मानुषी छिल्लर से जुड़े विवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी का ऐलान किया गया था। ठीक एक वर्ष बाद 18 नवम्बर 2017 को मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता था। मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने के बाद 19th नवम्बर को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीटर पर मानुषी का मजाक उडाया था। शशि थरूर ने मानुषी के सरनेम को लेकर भाजपा द्वारा की गयी नोटबंदी पर हमला करते हुए कहा कि भारत में हुई नोटबंदी का असर इस तरह हुआ कि हमारे छिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गए है।

चूँकि मानुषी का  विवादों से दूर दूर तक का कोई लेना देना नहीं है। बाद में मानुषी ने इसका जवाब दिया और कहा कि मुझे ऐसी छोटी सोच वालों की बात सुनने में कोई रुचि नहीं हैं। इसके बाद शशि ने अपनी गलती को स्वीकार किया व ट्विटर पर माफ़ी मांगी और कहा कि मैं इस छोटी सोच वाले ट्विटर के लिए माफ़ी चाहता हूँ। लोगों द्वारा शशि थरूर के इस ट्वीट की जमकर आलोचना की गई।

मानुषी द्वारा किये गए सामाजिक कार्य

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर मॉडल के साथ-साथ एक डॉक्टर भी है। इसीलिए वह सामाजिक कार्यों में भी काफी आगे रहती है। उन्होंने गाँवो में जाकर महिलाओं को मासिक धर्म की सफाई के लिए जागृत किया। इसके अलावा हरियाणा राज्य मे एनीमिया फ्री कैंपेन की ब्रांड एम्बेसडर भी मानुषी को बनाया गया है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे इस कैंपेन को हरियाणा सरकार द्वारा 18 करोड़ की सहायता राशि भी प्रदान की गई है।

मानुषी के पसंदीदा कार्य

  1. मानुषी को किताबें पढ़ने व कवितायें लिखने का भी शौक है।
  2. उन्हें सामाजिक कार्य करने में बेहद सहनुभूति होती है।
  3. मानुषी छिल्लर कुचिपुड़ी नृत्य की प्रशिक्षित डांसर है। उनकी कुचिपुड़ी नृत्य की शिक्षा राजा और राधा रेड्डी व कौशल्या रेड्डी जैसे मशहूर तथा महान कुचिपुड़ी नृत्यकार के संरक्षण में हुई है।
  4. मानुषी को अभिनय, चित्रकला और गाना गाने में विशेष रूचि है।

मिस वर्ल्ड बनने के बाद करियर

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना कोई आसान कार्य नहीं है। इसके पीछे कड़ी मेहनत छिपी होती है। तब जाकर यह उपलब्धि प्राप्त होती है। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाले का करियर सेट हो जाता है। मिस वर्ल्ड का टैग लगने के बाद कई बड़ी कंपनियों के स्पॉन्सरशिप मिलना शुरू हो जाती है। इसके अलावा बड़ी बड़ी कम्पनियाँ इन्हे अपने ब्रांड अम्बेसडर भी बना लेती है। जिससे ये लोग करोड़ों रुपये कमाते है। साथ ही मिस वर्ल्ड का टैग लगने पर बॉलीवुड से भी फिल्मों के ऑफर आते है। मानुषी छिल्लर की जीवनी

मानुषी छिल्लर की जीवनी
Miss world 2017 Manushi chhillar

मिस वर्ल्ड बनने वाले का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होता है। जिससे उन्हें विश्व में एक अलग पहचान मिलती है। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने पर सिर पर एक ताज पहनाया जाता है जिसमें कई कीमती हीरे-मोती लगे होते हैं जिनकी कीमत 3 से 5 करोड़ रुपये तक की होती है। इसके अलावा मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम भी दिया जाता है। साथ ही मिस वर्ल्ड बनने वाले भारत में साल भर कहीं भी फ्री में यात्रा कर सकते हैं।

FAQ

Q : मानुषी छिल्लर का जन्म कब हुआ था ?
Ans : 14 मई 1997

Q : मानुषी छिल्लर का जन्म कहां हुआ था ?
Ans : हरियाणा के सोनीपत शहर में

Q : मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड कब बनी थी ?
Ans : 18 नवंबर 2017

Q : मानुषी छिल्लर की पहली फिल्म का नाम क्या है ?
Ans : पृथ्वीराज

Q : मानुषी छिल्लर के माता-पिता कौन है ?
Ans : पिता डॉ मित्रा बसु छिल्लर और माँ डॉ नीलम छिल्लर

Q : मानुषी छिल्लर की जाति क्या है ?
Ans : जाट

Q : मानुषी छिल्लर किसकी पढ़ाई की है ?
Ans : मेडिकल की (MBBS)

Read also 

  1. हरनाज कौर संधू का जीवन परिचय
  2. विक्की कौशल का जीवन परिचय
  3. स्वामी विवेकानंद की जीवनी
  4. सुंदर पिचाई की जीवनी 
  5. अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जीवन परिचय
  6. शहीद भगत सिंह की जीवनी
  7. डॉ विवेक बिन्द्रा की सफलता की कहानी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *