Skip to content

लड़कियाँ प्यार में धोखा क्यों देती है ? प्यार में धोखा देने के कारण

प्यार में धोखा

लड़कियों का मन बहुत चंचल होता है। उन्हें कोई नहीं समझ पाता है कि उनके मन में क्या चल रहा है। लड़कियाँ कब अपना मन बदल। कब वे अपना बॉयफ्रेंड बदल ले। ये सिर्फ वे खुद ही समझ सकती है। मुझसे बहुत से लोग पूछते है कि लड़कियाँ प्यार में धोखा क्यों देती है ? लड़को को प्यार में धोखा क्यों मिलता है ? एक लड़की प्यार में धोखा कब दे सकती है ?, प्यार में धोखा देने के कारण क्या होते है ? ऐसा क्या करे कि लड़की प्यार में धोखा न दे। ऐसे ऐसे सवाल पूछे जाते है। देखो प्यार में सिर्फ लड़कियाँ ही धोखा नहीं देती है। लड़के भी देते है। लेकिन ब्रेक अप का कारण लड़कियाँ ज्यादा बनती है। ऐसा एक रिसर्च में पाया गया है।

माय डिअर फ्रेंड्स मै आपको बताना चाहूँगा लड़कियाँ केवल दो ही कारणों से प्यार में धोखा देती है। एक तो उनका अपना खुद का व्यक्तिगत कारण हो सकता है जिसमे उनके  परिवार से सम्बंधित बाते आती है। दूसरा कारण आप खुद होते हो जिसकी वजह से वो आपसे ब्रेक अप करती है।

अब आप सोच रहे होंगे कि भला मैं कैसे हो सकता हूँ ब्रेक अप का कारण। जबकि मैं तो उससे बहुत प्यार करता हूँ। ये बताने के लिए ही मै ये पोस्ट लिख रहा हूँ। इस पोस्ट में मै आपको प्यार में धोखा देने के कारण  बताऊंगा ।

एक बार मुझसे मेरे एक फ्रेंड ने  पूछा कि यार मै बहुत परेशान हूँ। मुझे आजकल कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है। मेरा काम करने में बिल्कुल भी मन नहीं लग रहा है।  मैंने उससे पूछा भाई हुआ क्या है , थोड़ा खुल के बताएगा तब मै तुझे कोई सॉलूशन बता पाउँगा। उसने मुझे बताया कि यार मै एक लड़की से प्यार करता हूँ और उससे शादी भी करना चाहता हूँ।

यह बात मुझे भी पता थी वह उस लड़की से प्यार करता है। शादी करना चाहता है। लगभग 2 साल से वे एक दूसरे से फ़ोन कॉल्स व चैटिंग करते थे, मिलते थे। लेकिन अचानक लड़की ने बात करना बंद कर दिया। मैसेज का रिप्लाई आना बंद हो गया।

इस तरह लड़की ने ब्रेक अप कर लिया। जबकि वह उसकी बहुत केयर करता था। इसके बहुत से कारण हो सकते है।  शायद उसको कोई दूसरा मिल गया हो या फिर पेरेंट्स इस रिश्ते के लिए तैयार न हो। आइये इन कारणों कि थोड़ा विस्तार से चर्चा करते है।

Table of Contents

लड़कियाँ प्यार में धोखा क्यों देती है ? 

लड़को को प्यार में धोखा क्यों मिलता है? , लड़कियाँ प्यार में धोखा कब दे सकती है ? , लड़कियों के प्यार में धोखा देने के कारण। ये सब मैं आपको इस आर्टिकल में बताऊंगा। इसके लिए आपको ये पोस्ट ध्यान से पढ़नी होगी।

1.समय नहीं दे पाना – प्यार में धोखा देने के कारण

किसी भी कपल्स के लिए यह बहुत जरुरी हो जाता है कि जब वे किसी के साथ रिलेशनशिप में हो तो अपने पार्टनर को समय दे। अक्सर देखा जाता है कि कुछ लड़के गर्लफ्रेंड तो बना लेते है परन्तु टाइम नहीं दे पाते है।  जॉब में बिजी रहने कि वजह से वे अपनी ग्रिलफ्रेंड को समय नहीं दे पाते है।

यदि वे कुछ खास अवसरों पर ही मुलाकात करते है तो ऐसी स्थिति में आपकी गर्लफ्रेंड ब्रेक अप कर सकती है। जब लड़की को यह अहसास होने लगता है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे टाइम नहीं दे रहा है, तो वो दूसरा दोस्त बना लेती है जो उसे खुश रखता हो।

धीरे धीरे वह लड़की उसे ही अपना बॉयफ्रेंड बना लेती है। और ऐसी स्थिति में आपके साथ ब्रेक अप कर लेती है। आज के समय में ब्रेक अप का सबसे ज्यादा कारण यही होता है। इसलिए अपने पार्टनर को समय दे, ताकि आप दोनों का ब्रेकअप न हो ।

2. सम्मान ( Respect ) न मिलने पर लड़कियों के प्यार में धोखा देने के कारण

यह दूसरा सबसे बड़ा कारण है जिसकी वजह से लड़की अपने बॉयफ्रेंड को धोखा देती है। लड़कियाँ अपने बॉयफ्रेंड से चाहती है कि वह उनसे प्यार से बात करे।  उनका सम्मान करे। क्योकि लड़कियाँ ऐसे लड़को को ही ज्यादा पसंद करती है जो उनसे दो पल अच्छे से बाते करे।

यदि उनको अहसास होता है कि उनका बॉयफ्रेंड उसका सम्मान नहीं कर रहा है। बात बात पर गुस्सा करता है ,संदेह करता है, कही भी गाली देना शुरू कर देता है , मार-पिट करता है। तब वे अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ना ही उचित समझती है। और वे अपना दूसरा बॉयफ्रेंड बना लेती है।

3. लड़ाई झगड़ा होना – प्यार में धोखा देने के कारण

यह भी प्यार में धोखा मिलने का एक कारण है। जब लड़की को प्यार में धोखा देना होता है तो वह हर छोटी छोटी बातो पर झगड़ना शुरू कर देती है। यदि आपके रिलेशन में रोज रोज हर छोटी छोटी बातो पर लड़ाई होती है

तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपके साथ कुछ गलत होने वाला है। ऐसी स्थिति में लड़की को सिर्फ पॉइंट चाहिए होता है आपसे झगड़ने का ताकि वह आपसे ब्रेक अप करने का बहाना बना सके। इस लिए जिस रिश्ते में ज्यादा लड़ाई झगड़े होते हो वह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चलता है।

4. अपनी गर्लफ्रेंड के सामने दूसरी लड़की को फ़्लर्ट करना

अक्सर देखा जाता है लड़के अपनी गर्लफ्रेंड होने के बाउजूद दूसरे लड़कियों से फ़्लर्ट करते है।  लड़के सोचते की ये लड़की भी सेट हो जाये तो मैं थोड़ा इसके साथ भी रोमांस कर लूंगा। अपनी गर्लफ्रेंड से तो मै वैसे ही प्यार करता हूँ इसीलिए वो छोड़ के जाएगी नहीं।

लेकिन लड़कियो को यह बिल्कुल पसंद नहीं होता है कि उनका बॉयफ्रेंड किसी अन्य लड़की के साथ रोमांस करे। यदि आपकी गर्लफ्रेंड को पता चल जाता है कि अप उसके होते हुए किसी अन्य लड़की के साथ रोमांस करते है तो ऐसी स्थिति में लड़कियाँ प्यार में धोखा देती है और वह आपको छोड़कर चली जाती है।

5. सेक्सुअल असंतुष्टि की वजह से लड़कियाँ प्यार में धोखा देती है

इसकी वजह से भी काफी रिलेशन ख़राब होते है। अक्सर देखा जाता है कि यदि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को सेक्सुअल संतुष्टि नहीं दे पाता है तो लड़कियाँ प्यार में धोखा दे देती है। कुछ लड़कियाँ केवल सेक्सुअल संतुष्टि के लिए भी बॉयफ्रेंड बनती है।

वे चाहती है कि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें  ऑर्गज्म का सुख दे। यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड को शारारिक संतुष्टि देने में अयोग्य है तो वह दूसरा बॉयफ्रेंड बना लेती है। ऐसी स्थिति में आपका पैसा ,स्मार्टनेस काम नहीं आती है। पर सभी लड़कियाँ ऐसी नहीं होती है।

6. एक्स-बॉयफ्रेंड का वापिस आना – लड़कियों के प्यार में धोखा देने के कारण

जिन लड़कियों की लाइफ में उनका एक्स बॉयफ्रेंड वापिस आ जाता है तो वे अपने एक्स बॉयफ्रेंड को ज्यादा महत्व देती है। उसके साथ ज्यादा समय बिताती है।

यदि उनका एक्स बॉयफ्रेंड अच्छे से केयर करने लग जाता है तो वे अपने नए बॉयफ्रेंड को छोड़ देती है। इसीलिए यह भी ब्रेक अप का एक कारण होता है।

7. किसी और से प्यार होना ( नया बॉयफ्रेंड )

लड़कियों का मन बहुत चंचल व चालक होता है। कुछ लड़कियाँ केवल टाइम पास के लिए भी बॉयफ्रेंड बना लेती है। जब इन लड़कियों को कोई अच्छा लड़का मिल जाता है तो वह अपने पुराने बॉयफ्रेंड को छोड़ देती है।

जब लड़का लड़की अलग अलग शहरो में रहते हो तो ऐसी स्थिति में भी लड़कियाँ अपना अकेलापन दूर करने के लिए या रोजाना मिलने झूलने के लिए बॉयफ्रेंड बना लेती है।

8. दूसरे लड़के के साथ सम्बन्ध होने की वजह से लड़कियाँ प्यार में धोखा देती है

लड़कियाँ प्यार में धोखा इस वजह से भी देती है। जब उन्हें अपने बॉयफ्रेंड से सेक्सुअल संतुष्टि नहीं मिलती है तो वे अपने शारारिक संतुष्टि के लिए दूसरे लड़के के साथ सम्बन्ध बना लेती है।

इसीलिए कोशिश करे की आप अपनी गर्लफ्रेंड को हर तरह से खुश रखे, ताकि आपका ब्रेक अप न हो।

9. बार बार किसी लड़की को घूर के देखना

जब आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कही घूमने जाते हो तो आपको थोड़ा संभल के रहना चाहिए। यदि आप उनके सामने किसी लड़की को घूरते हो या बुरी नजर से देखते हो तो आपकी गर्लफ्रेंड को बुरा लग सकता है।

हो सकता वे आपको एक दो बार टोक भी दे। परन्तु आप फिर भी ऐसा  करते है तो आपके लिए उनकी नजर में एक गलत छवि बन सकती है जो ब्रेअप अप का कारण बन सकती है।

 

10. प्यार में पैसे को महत्व देना – लड़कियों के प्यार में धोखा देने के कारण

अक्सर लड़कियाँ ऐसे लड़को को अपना बॉयफ्रेंड बनाना पसंद करती है जो उनके ऊपर खूब पैसे खर्च करता हो। जो लड़के पार्टी , नई ड्रेस, गिफ्ट ,लॉन्ग ड्राइव , मूवी आदि पर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए पैसे खर्च करते है लड़कियाँ उन्ही लड़को से ज्यादा सेट होती है। पर सब लड़कियाँ ऐसी नहीं होती है। कुछ लड़कियों के लिए पैसा ही सब कुछ नहीं होता है।

11. बॉयफ्रेंड का झूठ बोलना 

लड़कियों को झूठ बोलने वाले लडके बिल्कुल पसंद नहीं होते है। लड़कियाँ ऐसे लड़को को नापसंद करती है और उनके साथ रहना पसंद भी नहीं करती है।  यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड से बात बात पर झूठ बोलते है तो आपका ब्रेक अप हो सकता है।

12. बोरिंग रिलेशनशिप

यदि आपकी गर्लफ्रेंड को आप बोरिंग लगने लगे हो तो वह आपको जल्दी ही धोखा दे देगी। लड़कियों को बोरिंग टाइप के लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते है। एक लड़की कभी नहीं चाहेगी कि उसकी लव लाइफ बोरिंग हो।

लड़कियाँ बॉयफ्रेंड बनाती ही इसीलिए है ताकि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ समय व्यतीत कर सके। यदि लड़की को लगने लगता है किआपको उसमे कोई इंटरेस्ट नहीं है और लड़की कि लाइफ उसके साथ बोरिंग हो रही है तो वह आपको छोड़ देगी और कोई अच्छा बॉयफ्रेंड बना लेगी।

13. केयर न करना – वजह से लड़कियाँ प्यार में धोखा देती है

हर लड़की चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड उससे बहुत सारा प्यार करे। उससे बहुत सारी बाते करे। उसे घुमाने ले जाये ,उसका खूब ख्याल रखे। यदि आप अपनी  गर्लफ्रेंड की केयरिंग करते है तो आपका ब्रेक अप कभी नहीं होगा। लड़कियाँ चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड उसकी पसंद व नापसंद का ख्याल रखे।  यदि वह ऐसा नहीं करता है तो वे अपना बॉयफ्रेंड बदल देती है

”लड़कियाँ प्यार में धोखा क्यों देती है?” पोस्ट आपको कैसे लगी।  अब आपको समझ आ गया होगा कि लड़को को प्यार में धोखा क्यों मिलता है।  यदि आप चाहते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड आपको प्यार में धोखा न दे तो आपको उसकी केयर , उसका सम्मान करना होगा। और साथ में उसकी हर तरह कि इच्छा पूरी करनी होगी। माय डिअर फ्रेंड्स यदि आपको ”लड़कियाँ प्यार में धोखा क्यों देती है?”, ”लड़को को प्यार में धोखा क्यों मिलता है ?”,”लड़कियाँ प्यार में धोखा कब दे सकती है ?”  पोस्ट पसंद आयी हो तो कमेंट में अपने विचार जरूर दे।

Read More 

  1.  रिलेशनशिप को मजबूत कैसे करे ?
  2. प्यार में धोखा मिलने पर खुद को कैसे संभाले ?
  3. लड़की को इम्प्रेस कैसे करे 
  4. Boring Life को Happy Life कैसे बनायें ?
  5. सच्चे प्यार में धोखा क्यों मिलता है? 
  6.  जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करे ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *