Skip to content

श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय : Shraddha Kapoor biography in hindi

श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय-Shraddha Kapoor biography in hindi

श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय (Shraddha Kapoor ka jiwan parichay) , श्रद्धा कपूर की जीवनी (Shraddha Kapoor ki jiwani), जन्म, शिक्षा, परिवार, भाई-बहन, फिल्मी करियर, बॉयफ्रेंड, अवार्ड्स, लम्बाई, लुक, पसंद, डेब्यू फिल्म की जानकारी हिंदी में। (Shraddha Kapoor biography in hindi, Birth, Education, Family, Boyfriend, Awards, Height, Bollywood Career, Look, Choice )

श्रद्धा कपूर को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता व खलनायक शक्ति कपूर और अभिनेत्री शिवांगी कोल्हापुरे की बेटी हैं। श्रद्धा ने अपनी मेहनत व काबिलियत से बॉलीवुड में जगह बनाई है। श्रद्धा कपूर एक सफल भारतीय अभिनेत्री तथा गायिका है।

उन्होंने आशिकी-2, बागी, ​​हाफ गर्लफ्रेंड, छिछोरे, स्ट्रीट डांसर 3D और बागी-3 जैसी सुपरहिट फिल्मो से दर्शको का ध्यान आकर्षित किया है। अपने अभिनय से उन्होंने सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम ) पर करोड़ो फोल्लोवेर्स बनाये है। श्रद्धा के लाखों-करोड़ो फैन होने की वजह उनकी सुंदरता भी है।

श्रद्धा कपूर एक बहुत ही सरल स्वभाव वाली अभिनेत्री है। वर्तमान में वह सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। श्रद्धा जितनी अभिनय करने में माहिर है, उतनी ही पढ़ाई में भी होशियार है। उन्होंने 12वीं कक्षा में 95% अंक प्राप्त किये थे। श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ एक ही कक्षा में पढ़ते थे। उन्हें फिल्म आशिकी-2 से प्रसिद्धि मिली थी। आइये जानते है – श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय (Shraddha Kapoor ka jiwan parichay) , श्रद्धा कपूर की जीवनी (Shraddha Kapoor ki jiwani)

श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय – Shraddha Kapoor biography in hindi

नाम श्रद्धा कपूर
उपनाम चिरकूट
जन्म 3 मार्च 1987
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र
उम्र 35 (2022)
गृह नगर मुंबई
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेत्री
पिता का नाम शक्ति कपूर
माता का नाम शिवांगी कोल्हापुरे
भाई का नाम सिद्धान्त कपूर
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बॉयफ्रेंड का नाम आदित्य रॉय कपूर
धर्म हिन्दू
डेब्यू फिल्म तीन पत्ती (2010)
स्कूल जमनाबाई नरसी स्कूल मुंबई, अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे, मुंबई महाराष्ट्र
कॉलेज बोस्टन यूनिवर्सिटी USA
शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल
अभिरुचि खाना बनाना, पढना, जूतों का संग्रह करना
कुल संपत्ति 90 करोड़ (लगभग)

श्रद्धा कपूर का लुक- Shraddha kapoor Look

बालों का रंग काला
आँखों का रंग हल्का भूरा
वजन 52 kg
लम्बाई 5 फीट 5 इंच
शारीरिक बनावट 34-25-34
स्किन कलर फेयर

श्रद्धा कपूर की पसंद – Shraddha kapoor choice in hindi

पसंदीदा खाना मछली कड़ी, रवा फ्राइड फिश, जलेबी
पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन, आमिर खान, ऋतिक रोशन
पसंदीदा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, वहीदा रहमान, नूतन
पसंदीदा हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप, एडवर्ड नॉर्टन
पसंदीदा हॉलीवुड अभिनेत्री नताली पोर्टमैन (Natalie Portman)
पसंदीदा बॉलीवुड़ फ़िल्म प्यासा (1957)
पसंदीदा हॉलीवुड फ़िल्म The Shawshank Redemption (1994), Central Station (1998), The Godfather (1972), Monster (2003), Boys Don’t Cry (1999)
पसंदीदा म्यूजिशियन लेडी गागा
पसंदीदा निर्देशक मोहित सूरी
पसंदीदा गाना ओसियन ड्राइव के द्वारा गाया With the Sunshine
पसंदीदा लेखक जैक कैनफ़ील्ड
पसंदीदा रंग बैगनी और पीला
पसंदीदा परफ्यूम माइकल कोर्स (Michael Kors)
पसंदीदा जगह पेरिस
पसंदीदा किताब ग्रेगोरी डेविड रोबर्ट्स के द्वारा रचित शांताराम और हैरी पॉटर जे.के रोव्लिंग के द्वारा रचित
पसंदीदा कार Mercedes ML SUV
पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली, M.S Dhoni
पसंदीदा खेल क्रिकेट

श्रद्धा कपूर का जन्म प्रारंभिक जीवन

श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को महाराष्ट्र के मुम्बई शहर में हुआ था। श्रद्धा के पिता का नाम शक्ति कपूर है, जो कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और खलनायक है। उन्होंने कई फिल्मो में विलेन का किरदार बखूबी निभाया है। श्रद्धा कपूर की माँ नाम शिवांगी कोल्हापुरे है। इनके भाई का नाम  सिद्धांत कपूर है, जो कि बॉलीवुड में एक अभिनेता और निर्देशक है।

श्रद्धा के पिता पंजाबी है, जबकि इनकी माँ मराठी है। श्रद्धा बचपन में टॉम बॉय की तरह रहती थी। वह बचपन से ही फ़िल्मों में अभिनय करना चाहती थी। कभी कभी वह अपने माता-पिता की ड्रेस पहन कर आईने के सामने अभिनय का प्रयास करती थी। श्रद्धा डायलॉग बोलने के साथ साथ डांस भी किया करती थी। (श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय )

श्रद्धा कपूर बचपन से ही टेलेंटेड रही है। वह अभिनय में रूचि रखने के साथ साथ पढ़ाई में भी अव्वल रही है। उन्होंने कक्षा 12th में 95% अंक प्राप्त किये थे। वह एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ एक अच्छी गायिका भी है। श्रद्धा कपूर अपनी मेहनत व अभिनय की प्रबल रूचि से आज एक सफल अभिनेत्री है। आज वह सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल है।

श्रद्धा कपूर की शिक्षा – Shraddha Kapoor education

श्रद्धा कपूर ने अपनी स्कूली शिक्षा जमनाबाई नरसी स्कूल मुंबई और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे, मुंबई से पूर्ण की थी। अमेरिकन स्कूल में श्रद्धा कपूर के फ्रेंड आथिया शेट्टी और टाइगर श्रॉफ थे। स्कूल के दिनों में वे सभी नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेते थे। उन दिनों में श्रद्धा फुटबॉल व हैण्डबॉल खेला करती थी।

इसके बाद अपनी स्नातक की पढ़ाई के लिए वह अमेरिका चली गई। वहाँ उन्होंने साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन पूरा करने के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी USA में एडमिशन लिया। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री से फिल्मो के ऑफर मिलने पर उन्होंने बिना डिग्री के ही साइकोलॉजी की पढ़ाई अधूरी ही छोड़ दी।

श्रद्धा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का फैसला किया और अमेरिका से मुंबई लोट आई। श्रद्धा कपूर को गायकी का भी शौक है। उन्होंने लता मंगेशकर के चचरे भाई से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली थी। (श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय )

श्रद्धा कपूर की डेब्यू फिल्म

फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए ही उन्होंने अपनी मनोविज्ञान की पढाई बीच में ही छोड़ दी थी और अमेरिका से मुंबई वापिस आ गई थी। श्रद्धा कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म “तीन पत्ती” से की थी।

इस फिल्म में श्रद्धा के साथ अमिताभ बच्चन, बेन किंग्सले और आर माधवन ने भी अहम् भूमिका निभाई थी। प्रोडूसर अम्बिका हिंदुजा ने श्रद्धा को फेसबुक पर देखकर इस फिल्म का ऑफर दिया था। हालाँकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफ़ल नहीं रही थी।

लेकिन फिल्म में अच्छे प्रदर्शन के लिए श्रद्धा कपूर को सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण का फ़िल्म फ़ेयर अवार्ड दिया गया था। भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई हो, लेकिन श्रद्धा कपूर के अभिनय की तारीफ बहुत की गई थी।

श्रद्धा कपूर का फिल्मी करियर

अपनी डेब्यू फिल्म “तीन पत्ती” की असफलता के बाद श्रद्धा ने साल 2011 में यश राज फिल्म प्रोडक्सन कंपनी की फिल्म “लव का द एंड” में अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ की गई थी। (Shraddha Kapoor biography)

इस फिल्म में श्रद्धा के कोस्टार ताहा शाह थे। इस फिल्म में किये अभिनय के आधार पर यश राज प्रोडक्सन से श्रद्धा कपूर को फिल्म “औरंगजेब” में मुख्य भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिला। लेकिन उन्होंने इस कंपनी के साथ अपना अनुबंध  रद्द कर दिया था।

वर्ष 2013 में श्रद्धा कपूर ने मोहित सूरी की रोमांटिक संगीतमय ड्रामा फिल्म आशिकी-2 में अभिनय किया था। यह फिल्म साल 1990 की फिल्म आशिकी का रीमेक थी। श्रद्धा ने इस फिल्म में आरोही केशव शिर्के का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इनके साथ अभिनेता आदित्य रॉय कपूर थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इस फिल्म से श्रद्धा कपूर को एक नई पहचान मिली।

फिल्म आशिकी-2 के लिए उन्हें लायंस गोल्ड अवार्ड्स, स्क्रीन अवार्ड्स, स्टार गिल्ड अवार्ड्स, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। श्रद्धा ने इसी वर्ष एक ओर रोमांटिक फिल्म “गोरी तेरे प्यार में” में अभिनय किया। इस फिल्म में श्रद्धा के कोस्टार इमरान खान थे। इस फिल्म में श्रद्धा इमरान खान की मंगेतर रहती है।

साल 2014 में श्रद्धा कपूर ने फिल्म “एक विल्लेन” में काबिल-ए-तारीफ अभिनय किया। इस फिल्म में उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा की बीमार पत्नी के रूप में किरदार निभाया था। इस फिल्म में रितेश देशमुख ने विलेन का रोल किया था। यह फिल्म बॉक्स पर सफल रही थी। इस फिल्म में श्रद्धा ने एक गाना भी गया था। जिसके बोल इस प्रकार है – “गलिया तेरी गलिया”।  इस गाने को दर्शको ने काफी पसंद किया था।

इसी वर्ष उन्होंने विशाल भरद्वाज की फिल्म “हैदर” में शाहिद कपूर के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के उपन्यास हैमलेट पर आधारित थी। यह फिल्म सन1995 के कश्मीर संघर्ष पर आधारित थी, जिसमे श्रद्धा ने एक जर्नलिस्ट की भूमिका निभाई थी। इसी साल श्रद्धा ने करण जौहर की फ़िल्म “ऊँगली” में “डांस बसंती” गाने पर आइटम नम्बर डांस किया था।

इसके बाद उन्होंने साल 2015 में डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और प्रभु देवा की फिल्म ABCD-2 में एक हिप हॉप डांसर की भूमिका निभाई थी। इस फ़िल्म में वरुण धवन भी थे। इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर ने बहुत मेहनत की थी। उन्होंने डांस सीखा और इस फिल्म में उन्होंने “बेजुबां फिर से” गाना भी गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

साल 2016 में श्रद्धा कपूर ने फिल्म बाघी, फ्लाइंग जट, रॉक ऑन 2  में अभिनय किया। फिल्म बाघी में उन्होंने “सब तेरा” गाना गाया था, जिसे दर्शको ने बहुत पसंद किया था। ये सभी फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। साल 2017 में श्रद्धा ने फिल्म ओके जानू, हाफ गर्लफ्रेंड, हसीना पारकर फिल्म में अभिनय किया था।

साल 2018 में श्रद्धा कपूर ने फिल्म नवाबजादे, स्त्री, बत्ती गुल मीटर चालू में अभिनय किया था। फिल्म स्त्री एक कॉमेडी हॉरर फिल्म होती है, जिसमे राजकुमार राव भी होते है। जबकि फिल्म “बत्ती गुल मीटर चालू” में ग्रामीण भारत में बिजली के मुद्दों के बारे में एक सामाजिक समस्या को दिखाया गया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका निभाते है।

साल 2019 में श्रद्धा ने फिल्म साहो व छिछोरे में अभिनय किया था। नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे एक कॉलेज जीवन पर आधारित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी, जिसमे सुशांत सिंह राजपूत ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। जबकि फिल्म साहो में साउथ फिल्मो के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

साल 2020 में उन्होंने फिल्म Street Dancer 3D, Baaghi 3 में शानदार अभिनय किया था। इनकी 2-3 फिल्मो को छोड़कर लगभग सभी फिल्मे सफल रही है। फिल्म Baaghi 3 में उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

Shraddha Kapoor Movies List

Years Movies Role
2010 Teen Patti Aparna Khanna
2011 Luv Ka The End  Rhea Dialdas
2013 Aashiqui 2 Arohi Keshav Shirke
2013 Gori Tere Pyaar Mein Vasudha Natarajan
2014 Ek Villain Aisha Verma
2014 Haider Arshia Lone
2014 Ungli Basanti
2015 ABCD 2 Vinita “Vinnie” Sharma
2016 Baaghi Siya Khurana
2016 A Flying Jatt Herself
2016 Rock On 2 Jiha Sharma
2017 Ok Jaanu Tara Agnihotri
2017 Half Girlfriend Riya Somani
2017 Haseena Parkar Haseena Parkar
2018 Nawabzaade Herself
2018 Stree Unnamed
2018 Batti Gul Meter Chalu Lalita “Nauti” Nautiyal
2019 Saaho Amritha
2019 Chhichhore Maya Pathak
2020 Street Dancer 3D Inayat Naazi
2020 Baaghi 3 Siya Nandan
2022 Untitled  

श्रद्धा कपूर के लव अफेयर

श्रद्धा कपूर और वरुण धवन बचपन से दोस्त रहे है। जब वह अपने पिता के साथ शूटिंग पर जाती थी, तब ये दोनों वहां पर एक साथ अभिनय करने का प्रयास करते थे और साथ में खेलते थे। श्रद्धा ने एक टीवी शो में यह बताया था कि वह वरुण को बचपन से पसंद करती है। आगे उन्होंने बताया कि 9 साल की उम्र में उन्होंने वरुण को प्रपोज़ भी किया था।

फिल्म आशिकी 2 की शूटिंग के दौरान आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। उन्होंने आदित्य रॉय को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों के बीच कुछ महीनों तक अफैर चला था। बाद में इनका ब्रेकअप हो गया। उस समय इनका नाम फरहान अख्तर के साथ भी जोड़ा गया था। ये दोनों कई बार एक साथ देखे गए थे। लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला था।

श्रद्धा कपूर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  1. उन्होंने 12वीं कक्षा में 95% मार्क्स प्राप्त किए थे।
  2. टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर दोनों क्लासमेट थे। जबकि आथिया शेट्टी और कृष्णा श्रॉफ (टाइगर श्रॉफ की बहन) श्रद्धा के जूनियर थे।
  3. श्रद्धा अल्कोहल का सेवन करती है।
  4. उन्हें जूते एकत्रित करने का बहुत शौक है।
  5. श्रद्धा कपूर बचपन से वरुण धवन को पसंद करती थी।
  6. उन्हें चाय बहुत पसंद है
  7. श्रद्धा एक प्रमाणित स्कूब गोताखोर (Scuba Diver) हैं।
  8. उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग करना बहुत पसंद है।
  9. श्रद्धा अभिनेत्री श्रीदेवी को अपना आइडल मानती है।
  10. वह हाइपोर्मेट्रोपिया (दूर दृष्टि दोष) से ग्रस्त हैं। इस वजह से वह घर पर भी चश्मा और लेंस लगाती है।
  11. श्रद्धा एक प्रशिक्षित गायिका भी है। उन्होंने अपनी माँ और नाना से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली थी।
  12. उनके पास एक ल्हासा अप्सो नस्ल का पालतू कुत्ता है, जिसका नाम शिलोह है।
  13. स्कूल के दिनों में उनके बड़े भाई सिद्धार्थ श्रद्धा का बहुत ध्यान रखते थे।
  14. वह अपने स्कूल में नृत्य, गायन, नाटक, खेल और अन्य गतिविधियों में शामिल होती थी।
  15. श्रद्धा कपूर ऋतिक रोशन की बहुत बड़ी फैन है। उन्होंने ऋतिक रोशन की पहली फिल्म “कहो ना प्यार है” (2000) देखी थी। तभी से ही वह ऋतिक को पसंद करती है। श्रद्धा के पास ऋतिक की फोटो और पोस्टरों का एक विशाल संग्रह है
  16. जब श्रद्धा कपूर 16 साल की थी, तब सलमान खान ने उन्हें बोस्टन विश्वविद्यालय में एक नाटक में भाग लेते हुए देखा था। तब सलमान ने श्रद्धा को फिल्मों में काम करने के लिए कहा था, लेकिन उस समय श्रद्धा अभिनय के लिए तैयार नहीं थी।
  17. इनके पिता शक्ति कपूर पंजाबी और माँ शिवांगी मराठी हैं। इसीलिए श्रद्धा कपूर आधी मराठी और आधी पंजाबी हैं।

Shraddha Kapoor Awards List

साल (Year) फिल्म (Movie) पुरस्कार (Award)
2011 तीन पत्ती सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण का फ़िल्म फ़ेयर अवार्ड
2012 लव का द एंड सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का स्टारडस्ट पुरस्कार
2013 आशिकी 2 सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक जोड़ी के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स
2014 आशिकी 2 लायंस गोल्ड अवार्ड्स
स्टार गिल्ड अवार्ड्स
स्क्रीन अवार्ड्स
बिग स्टार इंटरटेनमेंट अवार्ड
2015 एक विलेन साल की सर्वश्रेष्ठ सेलिब्रिटी गायिका – ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अकादमी अवार्ड्स
स्टार गिल्ड अवार्ड
स्टार प्लस शाइनिंग अवार्ड
IEAA लीडरशिप अवार्ड- विज़नरी महिला ब्रांड के लिए
2016 ABCD 2 सर्वश्रेष्ट अभिनेत्री के लिए इंटर नेशनल इंडियन फ़िल्म अकादमी
2019 छिछोरे पसंदीदा अभिनेत्री
2020 छिछोरे बेस्ट एक्ट्रेस पुरस्कार
2021 स्ट्रीट डांसर 3D फेवरेट एक्ट्रेस

श्रद्धा कपूर के डायलॉग – Shraddha kapoor dailog

तुम्हारे इश्क से बनी हूँ मैं, पहले जिंदा थी, अब जी रही हूँ मैं।

 

दिल को जुबां, आखों को सपने मिल गए।

आशिकी में, ज़िन्दगी को नए माइने मिल गए।।

 

मेरे बुरे वक्त में तुम थे मेरे साथ,

अब अगर अच्छे वक्त में तुम नहीं।

तो यह वक्त भी मुझे नहीं चाहिए।।

 

नफरत को नफरत नहीं सिर्फ प्यार मिटा सकता है।

बस ज़रुरत है किसी के हाथ की,

जो खिंच कर उसे अंधेरों में से उजालों में ला सके।।

 

जब तक हम किसी के हमदर्द नहीं बनते।

तब तक हम दर्द से और दर्द हमसे जुदा नहीं होता।।

Shraddha Kapoor net worth in hindi

श्रद्धा कपूर की वर्तमान में कुल नेट वर्थ लगभग 10 मिलियन डॉलर है। जो कि भारतीय रुपये में 74 करोड़ रुपये के बराबर है। वह अपनी फिल्मो के लिए लगभग 3- 5 करोड़ रुपये लेती है। वह अपने अभिनय व कौशल के दम पर बॉलीवुड में सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।

श्रद्धा कपूर फिल्मो के अलावा विभिन्न विज्ञापनों, गायिकी के माध्यम से भी कमाई करती है। इनकी वार्षिक आमदनी लगभग 7 करोड़ रूपये है। वह चैरिटी और सामाजिक कार्यो में भी आगे रहती है। (Shraddha Kapoor biography)

Shraddha Kapoor Songs

years songs Movies
2014 Galliyan Ek Villain
2014 Do Jahaan Haider
2015 Bezubaan Phir Se ABCD 2
2016 Sab Tera Baaghi
2016 Tere Mere Dil Rock On 2
2016 Udja Re Rock On 2
2016 Woh Jahaan Rock On 2
2016 Rock On-Revisited Rock On 2
2017 Phir Bhi Tumko Chaahungi Half Girlfriend
2021 Hum Hindustani Non-album single

आशा करते है आपको श्रद्धा कपूर की जीवनी (Shraddha Kapoor ki jiwani), श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय (Shraddha Kapoor Biography in hindi) लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आप कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख सकते है। आपको बता दे कि श्रद्धा कपूर एक बहुत ही सुन्दर अभिनेत्री है। वह अभिनय करने में बहुत माहिर है। उन्हें इसमें बहुत रूचि है। इसीलिए वह अपने कौशल के दम पर सबसे अधिक फीस पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है।

FAQ

Q :  श्रद्धा कपूर का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans : 3 मार्च 1987 को मुंबई महाराष्ट्र में

Q :  श्रद्धा कपूर को खाने में क्या पसंद है ?
Ans : श्रद्धा खाने की बहुत शौकीन है। उन्हें बिरयानी और मटन के साथ 7 अलग-अलग तरह की चटनियाँ पसंद है। उन्हें डोसा भी बहुत पसंद हैं। इसके अलावा उन्हें चाय पीना अच्छा लगता है।

Q :  श्रद्धा कपूर के माता-पिता कौन है ?
Ans : पिता-शक्ति कपूर और माँ- शिवांगी कोल्हापुरे

Q :  श्रद्धा कपूर की उम्र कितनी है ?
Ans : 35 (2022)

Q :  श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म कौनसी थी ?
Ans : तीन पत्ती (2010)

Read also

  1. अभिनेता टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय
  2. अर्जुन कपूर का जीवन परिचय
  3. अभिनेत्री आलिया भट्ट का जीवन परिचय
  4. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी
  5. चंद्रशेखर आज़ाद की जीवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *