Skip to content

सच्चे प्यार में धोखा क्यों मिलता है ? Breakup Reason in true love in hindi

सच्चे प्यार में धोखा

आपने अपने आस पास ऐसे कपल्स या लड़के-लड़कियों को देखा होगा जो एक दूसरे से सच्चा प्यार करते है। और कुछ दिनों बाद उनका रिलेशनशिप फीका पड़ने लगता है। अब सवाल ये बनता है कि आखिकार सच्चा प्यार करने वाले को ही धोखा क्यों मिलता है ? ऐसा क्या होता है कि दोनों कि चाहत फीकी पड़ने लगती है ? प्यार में कौन धोखा देता है ? ऐसे बहुत से कारण होते है जिनकी वजह से सच्चे प्यार में धोखा (sachche pyar me dhokha dene ki vajah) मिलता है। आज हम उन्ही कारणों की चर्चा करने वाले है जिनकी वजह से ज्यादातर ब्रेक अप (Reason of breakup in true love in hindi ) होते है।

प्यार करने की कोई सीमा नहीं होती है। किसी भी उम्र के इंसान को प्यार हो सकता है और इस दुनिया मै हर इंसान को एक बार किसी न किसी से  प्यार जरूर होता है। सच्चा प्यार करने वाले अपने रिश्ते में इस तरह खो जाते है कि उन्हें बाकी सब रिश्ते फीके लगने लग जाते है।

Table of Contents

Reason of breakup in true love in hindi

जब मोहब्बत नयी नयी होती है, तब दोनों पार्टनर्स एक दूसरे से बहुत खुश रहते है परन्तु समय के साथ अचानक उनका रिश्ता फीका पड़ने लग जाता है। रिलेशनशिप की चमक कही खो सी जाती है। वो कहते है न कि समय के साथ हर चीज बदल जाती है। जब रिलेशनशिप में रहते हुए ज्यादा दिन हो जाते है,तो उस रिश्ते कि ख़ुशी पहले जैसी नहीं होती है।

उनका रिश्ता एक तनाव पूर्ण रिश्ते में बदल जाता है। जिसके अपने बहुत से कारण होते है और इन्ही से लोगो के बीच ब्रेकअप व तलाक (Reason of breakup in true love in hindi ) जैसी स्थिति उत्पन होती है। सच्चा प्यार करने वाले लड़का हो या लड़की दोनों  मै से कोई भी धोखा दे सकता है।

दोनों सच्ची मोहब्बत के लिए बहुत कुछ करते है। एक दूसरे को टाइम देते है , केयर करते है। प्यार में लोग अपनी प्रेमिका या प्रेमी को ही सब कुछ मानने लगते है।  वे एक दूसरे के लिए बहुत कुछ करते है। लेकिन फिर भी कुछ करने की वजह से प्यार में धोखा मिल ही जाता है।

हो सकता आपका पार्टनर आपसे खुश ना हो या फिर उसे कोई ओर मिल गया हो या किसी ओर के साथ सम्बन्ध बना चूका हो। ऐसे बहुत से कारण है जिनकी वजह से सच्चा प्यार करने वाले को धोखा मिलता है।

सच्ची मोहब्बत में धोखे के कारण

सच्चे प्यार में धोखा मिलने के बहुत से कारण होते है। आजकल कुछ लोग इसलिए भी गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड बनाते है ताकि वो टाइम पास कर सके , अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए भी लोग रिश्ता बना लेते है। मैंने अपनी लाइफ में ऐसे लोगो को भी देखा है जो केवल अपनी सेक्सुअल डिजायर पूरी करने और पैसो के लिए गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड बनाते है।

पर ऐसे लोग ये नहीं समझते की उस इंसान के साथ क्या होगा जब उसे सच्चाई पता चलेगी। या फिर जब आप ब्रेकअप करोगे तो उसकी मानसिक स्थिति क्या होगी, पर ऐसे स्वार्थी लोगो को कुछ फर्क नहीं पड़ता है। उन्हें केवल अपना स्वार्थ पूरा करने से मतलब होता है। सच्चे प्यार में धोखा क्यों मिलता है आइये इसके कारणों ( Reason of breakup in true love in hindi ) को जानते है।

 

सच्चे प्यार में धोखा क्यों मिलता है ?

प्यार में धोखा क्यों मिलता है,सच्चे प्यार में धोखा देने की वजह ( Reason of breakup in true love in hindi ) आइये जानते है ।

1. टाइम पास करना – सच्ची मोहब्बत में धोखे के कारण

बहुत से लड़के-लड़कियाँ प्यार करने का ड्रामा करते है। कुछ लोग थोड़े समय के लिए गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनते है और जब उनकी जरूरत पूरी हो चुकी होती है तब वे अपना पार्टनर बदल देते है। ऐसे लोग अपने नए पार्टनर के साथ सम्बन्ध बनाने के लिए टाइम पास करते है। आजकल आपको ऐसे लोग बहुत मिल जायेंगे,

जो अपने नए पार्टनर के साथ फिजिकल सम्बन्ध बनाना पसंद करते है। ऐसे लोगो के बहुत सारे रिलेशन ख़राब हुए होते है। इस तरह के लोगो से बचना चाहिए जो अपनी जरूत के हिसाब से रिलेशन में आते है। परन्तु ऐसे लोगो की वजह से किसी एक इंसान की जिंदगी ख़राब हो जाती है।

यहाँ यह कहना बिल्कुल गलत होगा कि लड़का ज्यादा टाइम पास करता है या लड़की ज्यादा करती है। दोनों अपनी जरूरत के हिसाब से पार्टनर बदल देती है। आपने अक्सर देखा होगा कि एक लड़का या लड़की के 4-5  जगह अफेयर चल रहे होते है। ऐसे लोग केवल टाइम पास ही कर रहे होते है। इन लोगो का अपना स्वार्थ पूरा होने पर ये New Partner बना लेते है।

2. लड़ाई झगड़ा होना – सच्चे प्यार में धोखा का कारण

ब्रेक अप होने का ये भी एक मुख्य कारण हो सकता है। कुछ पार्टनर्स ऐसे होते है जिनकी शुरू में खूब जमती है। फिर उसके बाद में उनके बीच अक्सर छोटी छोटी बातो को लेकर झगड़ा होने लगता है। इस तरह कि छोटी मोटी नोक-झोक के बहुत से कारण हो सकते है।

हो सकता है आपके पार्टनर को कुछ चीजे पसंद ना हो जो आप करते हो। आपके रहन-सहन , घूमने फिरने ,आदि पर रोक टोक होने से रिश्ते में लड़ाई झगड़े के कारण बनते है। यदि यह लड़ाई झगड़े बहुत ज्यादा या रोज होते है तो ऐसे लोगो का ब्रेक अप हो जाता है।

3. अपने पार्टनर का बोर होना – सच्ची मोहब्बत में धोखे के कारण

प्यार में जो खुशी व मिठास शुरुआती दिनों में होती है, वो बाद में देखने को नहीं मिलती है। कुछ समय बाद यह फीकी पड़ने लगती है। पार्टनर का अपने साथी से असंतुष्ट होने के अनेक कारण हो सकते है।

रिश्ते में नोक झोक, शारारिक असंतुष्टि, तनाव ऐसे बहुत से कारण है जो एक रिश्ते को बोरिंग बनाते है । ऐसी स्थिति में लोग एक दूसरे से अलग होना पसंद करते है।

4. सेक्सुअल संतुष्टि ना मिलना – सच्चे प्यार में धोखा का कारण

आजकल ज्यादातर रिश्तो को ख़राब करने का मुख्य कारण यही है। यदि किसी रिश्ते मै सेक्सुअल सेटिस्फैक्शन नहीं है तो वह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चलने वाला होता है। कोई भी एक साथी इसे ज्यादा दिन कण्ट्रोल नहीं कर सकता है।

वह अपनी सेक्सुअल डिजायर को पूरा करने के लिए किसी ओर को अपना पार्टनर बना लेता है जो उसकी यह इच्छा पूरी कर सके। आजकल आपने देखा होगा शादी के बाद भी अफेयर चलते रहते है। जो कि रिश्तो में दरार डालने का मुख्य कारण होता है। अतः इस वजह से भी लोगो के तलाक या ब्रेक अप हो जाते है।

5. पार्टनर की सफलता से जलन होना

सफल इंसान कौन नहीं बनना चाहता है। आज हर कोई इस दौड़ में शामिल है। यदि आपका पार्टनर कुछ अच्छा कर रहा है तो इसमें आपको खुश होना चाहिए। उसे सपोर्ट करना चाहिए। यह आपका फर्ज बनता है कि आप उसे आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करे।

आपको आपने पार्टनर कि सफलता से जलन नहीं होनी चाहिए। यदि वे सफल होते है तो इसमें आपका भी फायदा होता है। आप आगे चलकर एक अच्छी लाइफ जी सकते हो। यदि आप उनकी सलफता से खुश नहीं होते है ओर उन्हें रोकते हो तो आपका ब्रेक अप हो सकता है।

6. संदेह करना – सच्ची मोहब्बत में धोखे के कारण

यह लड़ाई झगडे का भी कारण बनता है। ऐसे बहुत से पार्टनर या पति पत्नी होते है जो एक दूसरे पर शक करते है। जब लड़का या लड़की को एक दूसरे पर विश्वाश नहीं होता है तो वे एक दूसरे पर संदेह करने लगते है। ऐसा करके उन्हें कोई फ़ायदा नहीं मिलता। वे केवल अपने रिश्ते को ख़राब करते है।

7. कोई ओर पसंद आना – सच्चे प्यार में धोखा का कारण

इंसान का मन बहुत चंचल होता है। उसे कब कौन पसंद आ जाये कहना मुश्किल होगा। यदि आपको कोई ओर पसंद आ जाता है तो आप अपने पार्टनर को धोखा देने लगते है। इसकी वजह से भी बहुत लोगो के रिश्ते टूटते है।

ऐसा तभी होता है जब आपके रिश्ते में कुछ प्रॉब्लम हो रही हो। अन्यथा कुछ लोग ऐसे भी होते है जिनको कोई ओर पसंद आ भी जाता है पर वे अपने वर्तमान पार्टनर को धोखा नहीं देना चाहते है। कुछ लोग दोनों के साथ अपने आप को एडजस्ट कर लेते है, जो ब्रेक अप का कारण बनता है।

कुछ लोग ऐसे भी होते है जो नए पार्टनर के मिलने पर सिर्फ उसी के बारे में सोचते है। उसी के ख्यालो में खोये रहते है। ऐसे स्थिति में वह अपने एक्स पार्टनर को छोड़ देते है। ( Reason of Breakup in true love in hindi ) 

 

8. पार्टनर का नजरअंदाज करना

शादी बाद जितने भी अफेयर चलते है उन सबमें कही न कही यह भी मुख्य कारण होता है जिसकी वजह से रिश्ते ख़राब होते है। यदि आप अपने पार्टनर को समय नहीं देते हो तो आपके रिश्ते ख़राब हो सकते है।

आजकल लोग अपने जॉब या अन्य कार्यो में इतने बिजी हो गए है कि वे अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते है। इसीलिए वे अपना अकेलापन दूर करने के लिए दूसरा पार्टनर ढूंढ़ना शुरू कर देते है और यह  एक वजह रहती है आपके रिश्ते को ख़त्म करने की।

9. आत्म सम्मान की कमी होना व सम्मान करना छोड़ना

यदि आप अपने पार्टनर का सम्मान नहीं करते हो तो वह आपको छोड़ सकता है। एक्चुअली में होता क्या है जब प्यार होता है तो हम अपने पार्टनर की हर छोटी छोटी चीजों का ध्यान रखने लग जाते है। रिलेशनशिप में कपल्स एक दूसरे की बातों को मानते है और एक दूसरे के प्रति समर्पण भी करते है।

बाद में यह चीज ब्रेक अप का कारण हो सकती है। पार्टनर आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। यदि आप अपने पार्टनर का सम्मान करना छोड़ देते है। यदि आप उन्हें किसी के भी सामने इंसल्ट करते है तो यह आपके रिश्ते में खटाश उत्पन कर सकती है। इसीलिए अपने रिश्ते को बनाये रखने के लिए आपको अपने साथी का पूरा सम्मान करना होगा।

10. रिश्ते में असुरक्षा का भाव उत्पन होना

ज्यादातर गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड ऐसे होते है जो यह नहीं चाहते की उसका पार्टनर उसके दोस्तों के साथ ज्यादा तालमेल रखे। वे नहीं चाहते है कि उसका पार्टनर उसके दोस्तों से ज्यादा बात करे, उनसे मिले। यदि ऐसा होता है तो रिश्ते में एक असुरक्षा का भाव उत्पन होता है।

जिसे रिश्ते खत्म होने के अवसर होते है। ऐसे लोग मन ही मन सोचते है कि कही उसका पार्टनर उन्हें चीट न करने लग जाये और रिलेशनशिप में एक असुरक्षा  का भय उत्पन होता है। जिसकी वजह से आगे ब्रेक अप हो जाता है।

11. बार बार झूठ का बोलना – सच्चे प्यार में धोखा का कारण

यदि आप अपने रिलेशन में झूठ का सहारा लेते हो तो यह आपके रिश्ते को खारब कर सकती है।  मैंने कुछ पार्टनर ऐसे देखे है जो अपने साथी से झूठ बोलते है। और बाते घुमा फिरा के करते है। यदि आप कोई सीक्रेट उनसे छुपाते हो और वही बात उन्हें किसी ओर के माध्यम से पता लगती है तो आप उनकी नजरो में गिर जाते है। इस तरह आपका रिश्ता ख़राब हो सकता है।

माय डिअर फ्रेंड्स ये थे सच्चे प्यार में धोखा (pyar me dhokha kyu milta hai ? ) मिलने के कुछ साधारण से कारण। यदि आपको भी सच्चे प्यार में धोखा मिला है तो कमेंट करके बताये। माय डिअर फ्रेंड किसी के माथे पर नहीं लिखा होता है कि कौन सख्श धोखा देगा। धोखा देना लोगो कि फितरत में होते है आजकल कुछ ही कपल्स होते है जो सच्चा प्यार करते है वरना आजकल तो लोग अपने स्वार्थ, सेक्सुअल डिजायर व टाइम पास के लिए प्यार का ड्रामा करते है। जिसकी वजह से कई लोगो कि लाइफ ख़राब हो जाती है।

Read More 

  1. लड़की को इम्प्रेस कैसे करे 
  2. रिलेशनशिप को मजबूत कैसे करे ?
  3. Boring Life को Happy Life कैसे बनायें ?
  4. प्यार में धोखा मिलने पर खुद को कैसे संभाले ?
  5. जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करे ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *