Skip to content

सनी देओल का जीवन परिचय Sunny Deol Biography in Hindi 

सनी देओल का जीवन परिचय Sunny Deol Biography in Hindi 

सनी देओल का जीवन परिचय, जीवनी (Sunny Deol ki jiwani), जन्म, शिक्षा, परिवार, माता-पिता, लव अफेयर्स, गर्लफ्रेंड, बेटा-बेटी, फिल्मी करियर, जीवन संघर्ष, अवार्ड्स, नेट वर्थ, फैक्ट्स, बॉडी लुक, डेब्यू फिल्म ( Sunny Deol Biography in Hindi, Birth, Education, Mother-father, Children, Love Afairs, Girlfriend, Filmy Career, Life Struggle, Awards, Net Worth, Facts, Body Look, Debut Fulm )

Hello friends, इस लेख में सनी देओल का जीवन परिचय और जीवन संघर्ष के बारे में बताया जा रहा है। अपने सनी देओल की एक्शन फिल्मे तो देखी होगी, जिनमें इनकी दमदार आवाज में कई फिल्मी डायलॉग होते है। सनी अपने फैंस के बिच में अपने दमदार डायलॉग की वजह से काफी प्रसिद्ध है। भारतीय दर्शकों को इनकी एक्टिंग व कॉमेडी काफी पसंद आती है। इन्होने कई सुपरहिट फिल्मे बॉलीवुड को दी है।

सनी देओल एक भारतीय फिल्म अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोडूसर और राजनेता हैं। इन्होंने हिन्दी सिनेमा में घातक, दामिनी और गदर जैसी सुपरहिट फिल्मो में अभिनय किया है। साल 1982 में उन्होंने फिल्म बेताब से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

सनी देओल ने अपने फिल्मी करियर में दो फिल्मफेयर और दो राष्ट्रीय पुरुस्कार अपने नाम किये है। सनी भी अपने पिता की तरह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है। अभी वे पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा सांसद हैं। सनी देओल का जीवन परिचय

sunny deol को बॉलीवुड में काम करते हुए 35 साल से भी अधिक समय हो गया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 100 से भी अधिक फिल्मो में काम किया है। अभी वे फिल्म ग़दर-2 की शूटिंग कर रहे है, जिसका sunny deol के फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। ( Sunny Deol ki jiwani )

सनी देओल का जीवन परिचय – Sunny Deol Biography in Hindi 

नाम सनी देओल
असली नाम अजय सिंह देओल
जन्म 19 अक्टूबर 1956
जन्म स्थान साहनेवाल, लुधियाना, पंजाब
गृह-नगर साहनेवाल, लुधियाना, पंजाब
वर्तमान निवास जुहू, मुंबई, महाराष्ट्र
पेशा अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोडूसर और राजनेता
उम्र 66 साल (2022)
धर्म सिख
जाती जट्ट
राशि तुला राशी
राष्ट्रीयता भारतीय
खानपान मांसाहारी
स्कूल सेक्रेड हार्ट बॉयज हाई स्कूल, महाराष्ट्र
कॉलेज रामनिरंजन आनंदीलाल पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुम्बई
शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन
विवाह शादीशुदा
गर्ल फ्रेंड अमृता सिंह (अफवाह), डिम्पल कपाड़िया
डेब्यू फिल्म बेताब (1983)
रुचि फोटोग्राफ़ी, व्यायाम करना, ट्रेकिंग
अच्छे दोस्त सलमान खान, इम्तियाज अली, प्रीति जिंटा
कार संग्रह सिल्वर SL500, पोर्श कायेने, ऑडी आर 8
बाइक संग्रह हार्ले डेविडसन
वेतन 5 करोड़ / फिल्म

सनी देओल का परिवार

पिता धर्मेंद्र सिंह देओल
माता प्रकाश कौर (सगी माँ)

हेमा मालिनी (सौतेली माँ)

भाई बॉबी देओल
बहन विजेता और अजीता (सगी बहन)

ईशा देओल और अहाना देओल (सौतेली बहन )

पत्नी पूजा देओल
बेटा करण देओल, राजवीर देओल
बेटी नहीं है

Sunny Deol Body look In Hindi

लम्बाई 5 फ़ीट 9 इंच
वजन 78 kg
छाती 44 इंच
कमर 34 इंच
बाइसेप्स 16 इंच
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग भूरा
स्किन कलर गेंहुआ

सनी देओल की पसंद – sunny deol choice in hindi

पसंदीदा भोजन थाई भोजन, मेथी का परांठा, लौकी की सब्जी
पसंदीदा अभिनेता धर्मेंद्र, सिल्वेस्टर स्टेलोन
पसंदीदा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित
पसंदीदा रंग काला, सफ़ेद और नीला
पसंदीदा खेल कबड्डी
पसंदीदा पर्यटन स्थल मनाली, गोवा लंदन, कनाडा

सनी देओल का जन्म और परिवार – Sunny Deol Ki Life Story In Hindi

सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को सहनेवाल, लुधियाना में जट्ट परिवार में हुआ था। Sunny Deol का बचपन का नाम अजय सिंह देओल है। Sunny Deol के पिता का नाम धर्मेन्द्र सिंह देओल है, जो कि हिंदी फिल्मो में अभिनेता, प्रोडूसर है।

सनी की माँ का नाम प्रकाश कौर हैं। जबकि इनकी सौतेली माँ का नाम हेमा मालिनी है, जो कि हिंदी सिनेमा में एक सफल अभिनेत्री रह चुकी है और अभी वे भाजपा की नेता हैं। सनी के छोटे भाई का नाम बॉबी देओल, जो कि एक अभिनेता है।

सनी की दो सगी बहनें – अजीता देओल व विजेता देओल और दो सौतेली बहनें – अहाना देओल व ईशा देओल है। सनी की सगी बहनें कैलिफ़ोर्निया में रहती हैं। इनका एक चचेरे भाई भी हैं – अभय देओल, जो कि हिंदी फिल्मों के सफल अभिनेता हैं।

सनी देओल की पत्नी का नाम पूजा देओल है, जो कि मीडिया व सोशल मीडिया से दूर रहती है। वे एक साधारण जीवन व्यतीत करती है। इनका विवाह 28 साल की उम्र में 1984 में पूजा देओल से हुआ था। इन दोनों से दो बेटे – करण देओल और राजवीर देओल है, जो कि बॉलीवुड अभिनेता है। सनी का पूरा परिवार एक साधारण परिवार की तरह रहता है। दिखावे की जिंदगी से दूर रहते है।

सनी देओल की शिक्षा – Sunny Deol Education 

सनी देओल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेक्रेड हार्ट बॉयज हाई स्कूल, मुंबई से प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए रामनिरंजन आनंदीलाल पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुम्बई में एडमिशन लिया और यहाँ से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूर्ण किया।

सनी देओल का फिल्मी करियर – Sunny Deol Career In Hindi

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में करियर बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1982 में फिल्म “बेताब” से की थी। इस फिल्म में उनकी कोस्टार अभिनेत्री अमृता सिंह थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

इस फिल्म के प्रोडूसर सनी के पिता धर्मेन्द्र सिंह खुद थे। उन्होंने यह फिल्म अपने फिल्म प्रोडक्शन “विजेता फिल्म्स” से बनाई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया था। सनी देओल ने अपनी पहली फिल्म से काफी अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त की थी।

सनी का पूरा परिवार बॉलीवुड से तलूक रखता है। सनी के पिता धर्मेन्द्र सिंह व सौतेली माँ हेमा मालिनी हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध हस्तियां है। जिस वजह से बॉलीवुड में उन्हें ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा था। अपने पिता के बैनर के नीचे बनी फिल्म बेताब से उन्होंने बॉलीवुड में शानदार एंट्री की थी।

उन्होंने साल 1988 में फिल्म “दिल्लगी” में एक निर्देशक और निर्माता के रूप में कार्य किया था। जिसमे उन्होंने अपने भाई बॉबी देओल  के साथ अभिनय किया। साल 1980 से 1990 तक उन्होंने कई फिल्मो में शानदार अभिनय किया, जिससे बॉलीवुड में उनकी एक मजबूत पकड़ बनी है।

अब तक सनी देओल ने अपनी शानदार एक्टिंग व दमदार आवाज के दम पर लोगों के बीच में एक खास पहचान बना चुके थे। जिसके बाद उन्हें कई बड़ी फिल्मो के ऑफर मिलने लगे थे। ( Sunny Deol ki jiwani )

साल 1984 में मंज़िल मंज़िल, साल 1986 में सवेरे  वाली  गाडी व सल्तनत, साल 1987 में डकैत, सेल 1988 में यतीम जैसी फिल्मो में काम किया। इन फिल्मो से सनी को एक दमदार फैंस फोल्लोविंग बनाई।

साल 1988 में उन्होंने फिल्म “पाप की दुनिया” में अभिनय किया, जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। साल 1989 में त्रिदेव में काम किया। साल 1990 में उन्होंने घायल फिल्म में काम किया। उनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

फिल्म घायल को फिल्म फेयर अवार्ड के साथ-साथ राष्ट्रीय पुरुस्कार भी दिया गया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। साल 1993 में वीरता, साल 1994 में इमरान, साल 1998 में सलाखें और साल 2001 में फ़र्ज में अभिनय किया।

साल 1993 में उन्होंने फिल्म दामिनी में एक वकील का किरदार निभाया था, जिसमे उनका एक डायलॉग “तारिक पे तारीख” काफी फेमस हुआ था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया था।

साल 2001 में उन्होंने अनिल शर्मा की फिल्म “गदर एक प्रेम कथा” में एक लॉरी ड्राइवर का किरदार निभाया था, जिसे एक मुस्लिम लड़की से प्यार हो जाता है। यह फिल्म साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था।

साल 2003 में उन्‍होंने फिल्म हीरो द स्पाई में प्रीती जिंटा और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया। इस फिल्म में उनका किरदार एक डिटेक्टिव का था। उनकी यह फिल्म हिट साबित हुई थी। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आयी थी।

इसी साल उन्होंने लव स्टोरी ऑफ़ ए जासूस काम किया। साल 2007 में अपने, साल 2011 मे यमला पगला दीवाना, साल 2013 में यमला पगला दीवाना-2 और 2016 में घायल वन्स अगेन में काम किया। सनी ने अपने फिल्मी करियर में 100 से भी अधिक फिल्मो में काम किया है।

अभी साल 2022 से सनी देओल फिल्म गदर एक प्रेम कथा के सेकंड पार्ट की शूटिंग कर रहे है, जो साल 2023 में रिलीज़ होगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि गदर की तरह ही यह फिल्म भी हिट साबित होगी। सनी देओल ने अपनी शानदार एक्टिंग व दमदार आवाज से भारतीय दर्शकों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है।

यमला पगला दीवाना, राईट या राँग, बिग ब्रदर, फूल एन फाइनल, तीसरी-आँख, नक्‍शा, काफ़िला,जो बोले सो निहाल, रोक सको तो रोक लो, कैसे कहूँ कि प्यार है, खेल, माँ तुझे सलाम, जानी दुश्मन, फ़र्ज़, ग़दर, ये रास्ते हैं प्यार के, इण्डियन, चैम्पियन, प्यार हो गया, हिम्मत, घातक, बेताब, जिद्दी, दामिनी – सब सनी देओल की प्रसिद्ध फिल्मे है।

सनी देओल का राजनितिक करियर – Sunny Deol Career in hindi

साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी को जॉइन कर सनी देओल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसी वर्ष वे पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा का चुनाव लड़े। सनी ने कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील जाखड़ को 82,459 मतों से हराया और गुरदासपुर के सांसद बने। 23 मई 2019 से वे गुरदासपुर के सांसद है।

सनी देओल से जुड़ी रोचक जानकारियाँ – Interesting Facts About Sunny Deol in Hindi

  1. सनी किसी भी प्रकार का नशा जैसे शराब, स्मोकिंग, खुटखें आदि का सेवन नहीं करते है।
  2. उन्होंने इंग्लैंड स्थित बर्मिंघम (ओल्ड वर्ल्ड थियेटर) से अपना अभिनय कोर्स शुरू किया।
  3. सनी ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा सोशल मीडिया से दूर रखा है।
  4. उन्होंने छोटी उम्र में शादी कर ली थी। उनकी पत्नी पूजा देओल कभी भी अन्य सेलिब्रिटी पत्नियों की तरह मीडिया में नहीं रहीं।
  5. वे अपनी बॉडी को सिलवेस्टर स्टेलोन (Sylvester Stallone) की तरह बनाना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने सिलवेस्टर जिम को भी जॉइन किया था।
  6. किसी कारणवश सनी और बॉबी देओल अपनी सौतेली बहन ईशा देओल की शादी में शामिल नहीं हो सके थें।
  7. वे अपनी एक्शन फिल्मों और एक आक्रामक छवि के लिए जाने जाते हैं, लेकिन असल जीवन में वे पूर्ण रूप से अंतर्मुखी और एक सहज बातचीत वाले व्यक्ति हैं।
  8. सनी पढ़ाई में ज्यादा होशियार नहीं थे। लेकिन वे खेलकूद जैसी प्रतियोगिताओ में भाग लेते थे।
  9. स्कूल के दिनों में वे अपने पिता धर्मेन्द्र की जींस पहन के स्कूल चले जाते थे और अपने क्लासमेट से कहते थे कि उनके पिताजी ने ये जींस शोले फिल्म की शूटिंग के दौरान पहनी थी।
  10. सनी देओल ने 62 वर्ष की उम्र में राजनितिक दुनिया में कदम रखा था।
  11. सनी को दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव करना बेहद पसंद है। जब वे छोटे थे तब घर से गाडी चुराकर अपने दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकल गए थे।
  12. फिल्म “दामिनी” में सनी देओल का रोल काफी कम था। लेकिन उनके दमदार अभिनय को देखते हुए उन्हें मुख्य भूमिका में दिखाया गया। इस फिल्म में उनका एक डायलॉग “तारिक पे तारीख” काफी फेमस हुआ था।
  13. फिल्म “डर” में सनी देओल की शाहरुख़ खान और याश राज फिल्म्स से कुछ बहस हुई थी। जिसके बाद उन्होंने यश राज फिल्म्स के साथ और शाहरुख़ के साथ कभी काम नहीं किया।
  14. 21वीं सदी के शुरुआत में सनी की फिल्म “ग़दर एक प्रेम कथा” सुपर हिट हुई थी। खासकर पंजाब में इस फिल्म के इतने दीवाने थे कि सिनेमा घरों में इस फिल्म को सुबह 6 बजे से ही दिखाया जाने लगा था।
  15. सनी देओल को बॉलीवुड में किसी भी तरह की आयोजित पार्टियों में जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उन्हें ये सब केवल दिखावा लगता है।

सनी देओल को मिले अवार्ड – Sunny Deol Awards 

  1. साल 1991 में फिल्म घायल के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।
  2. साल 1994 में फिल्म दामिनी के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

आशा करता हूँ आपको सनी देओल का जीवन परिचय और सनी देओल की जीवनी ( Sunny Deol ki jiwani ) लेख अच्छा लगा होगा। सनी को फिल्मो में जैसे रूद्र रूप में दिखाया जाता है, असल जिंदगी में वे बिल्कुल साधारण व्यक्तित्व के धनी है। बातचीत में वे बिल्कुल एक सहनशील व्यक्ति की तरह है। यदि इस लेख Sunny Deol Biography in Hindi में किसी प्रकार की कोई कमी हो, तो आप कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव दे सकते है। मैं उसमे सुधार करने की पूरी कोशिश करूँगा।

FAQ

Q :  सनी देओल का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  19 अक्टूबर 1956 को साहनेवाल, लुधियाना, पंजाब में

Q :  सनी देओल के माता-पिता कौन है ?
Ans :  Sunny Deol के पिता धर्मेन्द्र सिंह है, जो कि हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता है। जबकि इनकी सगी माँ प्रकाश कौर है और सौतेली माँ अभिनेत्री हेमा मालिनी है।

Q :  Sunny Deol ने बॉलीवुड में कब डेब्यू किया था ?
Ans :  साल 1983 में बेताब फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था ?

Q :  Sunny Deol के भाई का नाम क्या है ?
Ans :  Boby Deol

Q :  Sunny Deol के कितनी बहनें है ?
Ans :  Sunny Deol के 4 बहनें है। विजेता व अजीता (सगी बहन) और ईशा देओल और अहाना देओल (सौतेली बहन )

Q :  सनी देओल की उम्र कितनी है ?
Ans :  66 साल वर्ष (2022 तक )

Q :  सनी देओल के कितने बच्चे है ?
Ans :  Sunny Deol के 2 लड़के है – करण देओल, राजवीर देओल। सनी के लड़की नहीं है।

Read More

  1. धर्मेन्द्र का जीवन परिचय 
  2. उर्फी जावेद का जीवन परिचय 
  3. अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का जीवन परिचय
  4. सुशांत सिंह राजपूत सक्सेस स्टोरी
  5. अजय देवगन का जीवन परिचय 
  6. अक्षय कुमार का जीवन परिचय 
  7. सी.डी.एस बिपिन रावत का जीवन परिचय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *