Skip to content

सोनम कपूर का जीवन परिचय : Sonam kapoor biography in hindi

सोनम कपूर का जीवन परिचय : Sonam kapoor biography in hindi

सोनम कपूर का जीवन परिचय, सोनम कपूर की जीवनी (Sonam kapoor ki jiwani ), शिक्षा, जन्म, फॅमिली, माता-पिता, लम्बाई, बॉलीवुड फिल्मे, करियर, अवार्ड्स, फैक्ट्स, बॉयफ्रेंड, लुक, पसंद, डेब्यू फिल्म (Sonam kapoor biography in hindi) की जानकारी हिंदी में।

सोनम कपूर एक भारतीय अभिनेत्री हैं। वह एक सुन्दर अभिनेत्री है। उन्होंने अपने अभिनय से काफी फैन फोल्लोविंग बढ़ायी है। सोनम एक टेलेंटेड अभिनेत्री है। सोनम कपूर को लोकप्रियता के मामले में फोर्ब्स इंडिया की 100 सेलिब्रिटी सूची में शामिल किया गया था। सोनम अपनी फिल्मो के लिए सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक है।

इन्होने अपने कठिन परिश्रम से बहुत कम समय में बॉलीवुड में जगह बनाई है। सोनम कपूर ने फिल्म सावंरिया (2007) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस लेख में आपको सोनम कपूर का जीवन परिचय, सोनम कपूर की जीवनी (Sonam kapoor ki jiwani), बॉलीवुड करियर के बारे में बताया जा रहा है। आइये जानते है – सोनम कपूर की सक्सेस स्टोरी (Sonam kapoor success story)

सोनम कपूर का जीवन परिचयSonam kapoor biography in hindi

नाम सोनम कपूर
निक नेम सीनियर कपूर, सोना, जिराफ
जन्मदिन 9 जून, 1985
जन्मस्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
पिता का नाम अनिल कपूर
माँ का नाम सुनीता कपूर
भाई का नाम हर्षवर्धन कपूर
बहन का नाम रिया कपूर
पति का नाम आनंद आहूजा
उम्र 37 years (2022)
स्कूल आर्य विद्या मंदिर, जुहू, मुंबई
महाविद्यालय/विश्वविद्यालय यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया, सिंगापुर

ईस्ट लंदन विश्वविद्यालय, लंदन

मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई

शैक्षिक योग्यता अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में स्नातक
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिंदू
डेब्यू फिल्म सावंरिया (2007)
नेट वर्थ 90 करोड़ रुपये
पेशा अभिनेत्री
अभिरुचि किताबें पढ़ना, शॉपिंग करना, वीडियो गेम खेलना, लेख लिखना, पेंटिंग एकत्र करना
बॉयफ्रेंड पुनीत मल्होत्रा (निर्देशक), साहिर बेरी (बिजनेसमैन, मॉडल)
चाचा बोनी कपूर , संजय कपूर
चचेरे भाई-बहन जान्हवी कपूर

, खुशी कपूर, और अर्जुन कपूर

सोनम कपूर का लुक – Sonam Kapoor Look

लम्बाई 5 फीट 9 इंच
बालों का रंग काला
आँखों का रंग गहरा भूरा
स्किन कलर फेयर
शारीरिक संरचना 34-30-34
वजन 57 kg

सोनम कपूर की पसंद – Sonam Kapoor Choice

पसंदीदा भोजन पाव भाजी, तंदूर केकड़ा, अदरक और आलू के साथ चिकन, मछली, चोलर दाल, दही बटाटा पुरी, चॉकलेट,
पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, अक्षय कुमार, शाहरुख़ खान
पसंदीदा हॉलीवुड अभिनेता क्रिश्चियन बेल, जॉनी डेप, लियोनार्डो डिकैप्रियो और रयान गोसलिंग
पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेत्री नूतन, वहीदा रहमान, मीना कुमारी, प्रियंका चोपड़ा, रानी मुख़र्जी, माधुरी दीक्षित
पसंदीदा हॉलीवुड अभिनेत्री मैगी Gyllenhaal, मोनिका Belluci, मार्लिन मुनरो, ऑड्रे हेपबर्न
पसंदीदा बॉलीवुड फिल्म देवदास, मिस्टर इंडिया, गाईड, कागज़ के फूल, रंग दे बसंती
पसंदीदा हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक, चिल्ड्रन ऑफ़ हेवन, सिटी ऑफ़ गॉड
पसंदीदा निर्देशक संजय लीला भंसाली, इम्तियाज अली, सत्यजीत रे, राज कपूर, स्टीवन स्पीलबर्ग
पसंदीदा संगीतकार A.R रहमान
पसंदीदा लेखक जेन ऑस्टेन
पसंदीदा पुस्तक Pride and Prejudice by Jane Austen, Emma by Jane Austen, Frankenstein by Mary Shelley
पसंदीदा कुक एंथोनी बोर्डेन
पसंदीदा रंग सफ़ेद, पिंक
पसंदीदा इत्र Michael by Michael Kors, Jean Paul Gaultier Classique
पसंदीदा खेल बास्केटबॉल
पसंदीदा फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना
पसंदीदा फैशन ब्रांड डोल्से, गब्बाना
पसंदीदा स्थान रोम, न्यूयॉर्क, पेरिस, लंदन
पसंदीदा रेस्तरां गजली, रेडियो क्लब, द पैंट्री, आर्य भवन, द टेबल, हक्कासन, मुंबई में
पसंदीदा होटल एंजेलीना (पेरिस में)
पसंदीदा कार BMW-7 , AUDI Q-7

सोनम कपूर का जन्म प्रारंभिक जीवन

सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में हुआ। सोनम कपूर के पिता का नाम अनिल कपूर है, जो कि हिंदी फिल्मो के सुपरस्टार अभिनेता है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मो में अभिनय किया है। सोनम की माँ का नाम सुनीता कपूर है, ये एक मॉडल और डिज़ाइनर है।

सोनम के भाई का नाम हर्षवर्धन कपूर (अभिनेता) और बहन का नाम रिया कपूर (फिल्म प्रोडूसर) है। जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर व रणवीर सिंह सोनम कपूर के कजिन भाई- बहन है। जबकि बॉलीवुड के मशहूर प्रोडूसर बोनी कपूर व अभिनेता संजय कपूर सोनम के चाचा है।

वह फिल्म निर्माता सुरिन्द्र कपूर की पोती हैं। सोनम अपने भाई बहनों में सबसे बड़ी है। बचपन से उन्हें अभिनय में कोई रूचि नहीं थी, लेकिन संजय लीला भंसाली के प्रयासों से उन्होंने बॉलीवुड फिल्मो में एक्टिंग शुरू की। किशोरावस्था में वह डाइबिटीज़ से ग्रस्त थी, जिसके लिए उन्हें रोज इन्सुलिन के इंजेक्शन लगते थे।

सोनम कपूर की शिक्षाSonam Kapoor Education

सोनम कपूर ने अपनी प्रांरम्‍भिक शिक्षा  जुहू के आर्य विद्या मंदिर स्कूल से प्राप्त की थी। वह स्कूल में बहुत शरारत करती थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए यूनाइटेड वर्ल्‍ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया, सिंगापुर में एडमिशन लिया। यहां से उन्होंने थियेटर और कला की शिक्षा ग्रहण की थी। इसी दौरान उन्होंने वेट्रेस का जॉब भी किया था।

इसके बाद सोनम कपूर ने अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई के लिए मुंबई विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया। बाद में इन्ही विषयों में स्नातक की डिग्री पाने के लिए उन्होंने ईस्ट लंदन विश्वविद्यालय, लंदन में दाखिला लिया। स्कूल के दिनों में सोनम रग्बी और बास्केटबॉल बहुत खेला करती थी। उन्हें इन खेलों में बहुत रूचि थी।

सोनम कथक, शास्त्रीय संगीत और लैटिन नृत्य में काफी प्रशिक्षित हैं। इसके अलावा वह अंग्रेजी, हिन्दी और पंजाबी भाषा में भी निर्पुण हैं। वह बचपन से ही डायरेक्टर व लेखक बनना चाहती थी। उन्होंने साल 2005 में संजय लीला भंसाली के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। आज वह बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल हस्तियों के रूप में जानी जाती है।

सोनम कपूर का करियर – Sonam Kapoor Bollywwod Career

सोनम कपूर अभिनेत्री की जगह राइटर व डायरेक्टर बनाना चाहती थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी एक सहायक निर्देशक के रूप में की थी। सोनम साल 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म “ब्लैक” में सहायक निर्देशक के रूप मे काम किया था। इस फिल्म में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन मुख्य रोल में थे।

किशोर अवस्था में सोनम का वजन बहुत अधिक था। शायद इसी वजह से उन्हें एक्टिंग व मॉडलिंग में कोई इंटरेस्ट नहीं था। लेकिन संजय लीला भंसाली के प्रयासों से उन्होंने बॉलीवुड फिल्मो व मॉडलिंग में अपनी रूचि उत्पन की।

सोनम कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म “सांवरिया” से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालाँकि उनकी यह फिल्म फ्लॉफ़ रही थी। इस फिल्म के लिए सोनम ने 15kg वजन कम किया था। भंसाली ने लगभग 18 महीने तक सोनम को एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मनाया था।

इसके बाद सोनम ने साल 2009 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म “दिल्ली 6” में अभिनय किया। इस फिल्म में सोनम के कोस्टार  अभिषेक बच्चन थे। साल 2010 में उन्होंने फिल्म आई हेट लव स्टोरी और आयशा में अभिनय किया। सोनम की ये फिल्मे कोई खास सफल नहीं हो पाई। न ही ये दर्शको का ध्यान आकर्षित करने में सफल रही।

आगे साल 2011 में सोनम ने फिल्म थैंक यू व मौसम में और साल 2012 में फिल्म “प्लेयर” में अभिनय किया, लेकिन सोनम की ये फिल्मे भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अब तक उनकी लगभग सभी फिल्मे फ्लॉफ़ रही थी। उन्हें फिल्मो में कोई खास सफलता नहीं मिली थी। उस समय सोनम कपूर का जीवन संघर्षमय चल रहा था।

साल 2013 में सोनम की एक ओर फिल्म “रांझणा” आई जिसमे उन्होंने ज़ोया हैदर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके द्वारा की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी। यह उनकी पहली सफल फिल्म थी। इस फिल्म के लिए सोनम कपूर को स्क्रीन अवार्ड्स, फिल्म फेयर अवार्ड्स और ज़ी सिने अवार्ड्स  की तरफ से बेस्ट एक्ट्रेस का पुरुस्कार दिया गया था।

साल 2013 में ही सोनम ने फिल्म बॉम्बे टॉकीज़, भाग मिल्खा भाग और साल 2014 में फिल्म बेवकूफ़ियां में अभिनय किया था। साल 2015 में उन्होंने फिल्म “खूबसूरत” व “प्रेम रतन धन पायो” में अभिनय किया। फिल्म प्रेम रतन धन पायो काफी सफल रही थी। इस फिल्म में उनके कोस्टार सलमान खान थे।

साल 2016 में सोनम के एक ओर धमाकेदार फिल्म “नीरजा” आई। इस फिल्म से उन्हें एक नई पहचान मिली थी। यह फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित थी। इस फिल्म में उन्होंने नीरजा की भूमिका निभाई थी जो एक एयर होस्टेस थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म काफी सफल रही थी। इसी वर्ष उन्होंने फिल्म “डॉली की डोली” में भी अभिनय किया था।

साल 2018 में सोनम ने फिल्म पैडमैन, वीरे दी वेडिंग, संजू और साल 2019 में फिल्म “जोया फैक्टर, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” में  अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शको के दिलों में जगह बनाई। साल 2020 में सोनम ने फिल्म “AK vs AK ” में अभिनय किया था। सोनम कपूर ने अपनी कुछ सपुर हिट फिल्मो के माध्यम से फैंस के दिलों में जगह बनाई है।

उन्होंने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। पहले उनका मन बॉलीवुड फिल्मो व एक्शनग में बिलकुल नहीं था। लेकिन इनके पिता अनिल कपूर द्वारा संजय लीला भंसाली से सिफारिस करने पर सोनम को फिल्मो में करियर बनाने के लिए एग्री किया। जिसके लिए उन्हें काफी महीने लग गए थे।

शुरुआत में सोनम कपूर की कुछ फिल्मे असफल रही थी, जिसकी वजह से उन्हें असफलता मिली थी। लेकिन उन्होंने हर नहीं मानी और लगातार बिना रुके मेहनत करती गई। और अंततः उन्हें सफलता मिली। उम्मीद है आने वाले समय में भी वे ऐसे ही फिल्मो में अच्छा प्रदर्शन करे।

Sonam Kapoor Movies List

वर्ष (Years) फ़िल्म (Movies) भूमिका (Role)
2007 सांवरिया सकीना
2009 दिल्ली 6 बिट्टू शर्मा
2010 आयशा आयशा
2010 आई हेट लव स्टोरी सिमरन सक्सेना
2011 थैंक यू संजना मल्होत्रा
2011 मौसम आयात रसूल
2012 प्लेयर्स नैना ब्रगैंज़ा
2013 बॉम्बे टॉकीज़ स्वयं
2013 रांझणा ज़ोया हैदर
2013 भाग मिल्खा भाग बीरो
2014 बेवकूफ़ियां मायरा सहगल
2015 खूबसूरत मृणाली (मिलि)
2015 प्रेम रतन धन पायो राजकुमारी देवी मैथिली
2016 डॉली की डोली डॉली
2016 नीरजा नीरजा भनोट
2018 पैडमैन परी
2018 वीरे दी वेडिंग अवनी
2018 संजू रूबी
2019 जोया फैक्टर ज़ोया सिंह सोलंकी
2019 एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा Sweety  Chaudhary
2020 AK vs AK Herself

Sonam Kapoor Awards

  1. साल 2008 में सोनम को फिल्म साँवरिया के लिए Superstar of Tomorrow – Female श्रेणी के Stardust Awards से सम्मानित किया गया था।
  2. साल 2015 में उन्हें फिल्म “खूबसूरत” के लिए Best Actress in a Comedy or Romance श्रेणी का Stardust Awards दिया गया था।
  3. साल 2015 में उसे फिल्म “Prem Ratan Dhan Payo” के लिए Most Entertaining Actor in a Romantic Role – Female श्रेणी के BIG Star Entertainment Awards से सम्मानित  किया गया था।
  4. साल 2016 में सोनम कपूर को फिल्म “नीरजा” के लिए Best Actress श्रेणी का Indian Film Festival of Melbourne अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।
  5. साल 2016 में उन्हें फिल्म “नीरजा” के लिए Icon of the Year और Best Actress के Asiavision awards से नवाजा गया था।
  6. साल 2017 में उन्हें फिल्म “नीरजा” के लिए Best Actress (Critics) का Filmfare awards दिया गया।
  7. साल 2017 में सोनम को फिल्म “नीरजा” के लिए Special Mention का National Film awards दिया गया।

 सोनम कपूर का अफेयर

जब सोनम ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, तब उनका अफेयर अभिनेता रणबीर कपूर के साथ चल रहा था। ये दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म “सांवरिया” से नजदीक आये थे। सोनम का यह पहला अफेयर था। उन्होंने टीवी शो “कॉफी विद करण” में रणबीर कपूर से अपने अफेयर की बात स्वीकार भी की थी।

लेकिन बाद में रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोन को डेट करना शुरू कर दिया था, जिस वजह से दोनों का अफेयर हो गया था। इसके बाद सोनम कपूर का अफेयर मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के भतीजे और डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के साथ रहा।

जब पुनीत फिल्म “आई हेट लव स्टोरीज़” बना रहे थे तब दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। इनका लव अफेयर लगभग 2 साल तक चला था। बाद में इनका ब्रेकअप हो गया था। पुनीत मल्होत्रा से ब्रेकअप होने के बाद सोनम कपूर का अफेयर बिजनेसमैन साहिर बेरी के चला।

लेकिन सोनम ने कई बार इंटरव्यू में साहिर के साथ रिलेशनशिप में होने की बात को नकारा है। इस बारे में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात से साफ मना कर दिया था। इसके बाद सोनम ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा को डेट करना शुरू किया। बाद में दोनों ने शादी कर ली।

सोनम कपूर की लव स्टोरी

साल 2015 में फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” के प्रमोशन के दौरान सोनम कपूर की मुलाकात बिज़नेस आनंद आहूजा से हुई। दरअसल सोनम कपूर की फ्रेंड सोनम कपूर की फ्रेंडशिप आनंद आहूजा के दोस्त के साथ कराना चाहती थी और आनंद अपने दोस्त के साथ ही सोनम से मिलने गए थे। लेकिन सोनम को वह लड़का पसंद नहीं आया था।

सोनम के दोस्तों ने सोनम को ताज होटल के बार में बुलाया, जहां सोनम को 2-3 लड़को से मिलना था। लेकिन वह उन लड़को में कोई दिलचस्पी नहीं रखती थी। वह किसी को भी डेट नहीं करना चाहती थी। यहाँ तक की वह शादी भी नहीं करना चाहती थी। (Sonam kapoor ki jiwani )

जब सोनम कपूर आनंद के दोस्त से मिली, तो उहोंने नोटिस किया कि उनका दोस्त मेरी तरह लम्बा है। उन्हें भी बुक पढ़ना अच्छा लगता है। उन्हें हिंदी फिल्में पसंद थीं। वे एक पढ़े-लिखे और अच्छे इंसान थे। लेकिन वे उनके भाई हर्ष की तरह दीखते थे। इसीलिए सोनम उसे डेट नहीं करना चाहती थी।

आनंद चाहते थे कि सोनम उनके दोस्त की गर्लफ्रेंड बने। इसलिए आनंद बिचौलिए की तरह दोनों की फ्रेंडशिप कराने चाह रहे थे। लेकिन आनंद और सोनम बिलकुल अलग थे। दोनों के विचारो में फर्क था। उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि अनिल कपूर सोनम के पापा हैं। सोनम आनंद से शाम तक बात करती रही।

सोनम ने आनंद के दोस्त को तो डेट नहीं किया, लेकिन उन्होंने आनंद को पसंद कर लिया। दोनों ने एक दूसरे को समय दिया और डेट करना शुरू किया। फाइनली दोनों ने 8 May 2018 को शादी कर ली थी। सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ में लव मैरिज की थी। दोनों हँसी-खुशी जीवन जी रहे है।

सोनम कपूर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  1. सोनम कपूर के पिता पंजाबी और माता सिंधी हैं। अतः वह आधी पंजाबी व आधी सिंधी है।
  2. सोनम कपूर का पहला बॉयफ्रेंड एक डच लड़का था।
  3. वह शराब का सेवन करती है।
  4. उन्होंने सिंगापुर में थिएटर और कला का अध्ययन करते हुए वेट्रेस के रूप में कार्य किया था।
  5. यदि सोनम एक अभिनेत्री नहीं बनती, तो वह एक लेखक बनना पसंद करतीं
  6. वह कथक, शास्त्रीय संगीत, और लैटिन नृत्य में काफी प्रशिक्षित हैं।
  7. बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह सोनम कपूर के चचेरे भाई हैं।
  8. सोनम कपूर ने बॉलीवुड में सावंरिया (2007) फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने 30 कग वजन कम किया था।
  9. किशोरावस्था में सोनम डाइबिटीज़ से ग्रस्त थीं, जिसके लिए उन्हें रोज इंसुलिन इंजेक्शन लगवाने पड़ते थे।
  10. उन्होंने अपने शरीर पर दो टैटू बनवाये हैं, जबकि एक टैटू उनकी जीभ पर बना हुआ हैं।
  11. उन्हें बॉलीवुड में एक फ़ैशनिस्ट और स्टाइल आइकन के रूप में माना जाता है।
  12. ग्लैमर की दुनिया में सोनम के सबसे करीबी दोस्त धनुष, इमरान खान, जैकलिन फर्नांडीज, असिन, करीना कपूर, श्याला खान (फैशन डिजाइनर) हैं।
  13. संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ब्लैक (2005) में सोनम ने एक सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।
  14. ज्यादा वजन होने की वजह से सोनम को अभिनय करने में कोई रूचि नहीं थी। लेकिन एक साल तक संजय लीला भंसाली के प्रयासों के कारण उन्होंने बॉलीवुड फिल्मो में अभिनय करना शुरू किया।
  15. एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा था कि वह किसी भी अभिनेता से शादी नहीं करेगीं। और ऐसा हुआ भी है। उन्होंने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है।
  16. वह स्पा की बहुत आदी हैं।

आशा करते है आपको सोनम कपूर का जीवन परिचय, सोनम कपूर की जीवनी (Sonam Kapoor ki jiwani), शिक्षा, करियर, अवार्ड्स, लव स्टोरी का यह लेख पसंद आया होगा। इस लेख में किसी जानकारी में त्रुटि हो तो आप इनबॉक्स में अपने विचार रख सकते है। आपको यह लेख (Sonam kapoor biography) कैसा लगा, इनबॉक्स में अपने विचार अवश्य रखे।

FAQ

Q :  सोनम कपूर का जन्म कब और कहाँ हुआ ?
Ans :  9 June 1985 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में

Q :  सोनम कपूर ने शादी कब और किसके साथ की थी ?
Ans :  8 May 2018 को Sonam kapoor ने आनंद आहूजा के साथ में शादी की थी।

Q :  सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली के साथ कौनसी फिल्म में काम किया था ?
Ans :  Sonam kapoor ने साल 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म “ब्लैक” में सहायक निर्देशक के रूप मे काम किया था।

Q :  सोनम कपूर के माता-पिता कौन है ?
Ans :  Sonam kapoor के पिता अनिल कपूर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता है जबकि Sonam kapoor की माँ सुनीता कपूर एक मॉडल व डिज़ाइनर है।

Q :  सोनम कपूर ने किस फिल्म से बॉलवुड में एंट्री की थी ?
Ans :  सावंरिया (2007)

Q :  सोनम कपूर के बॉयफ्रेंड का नाम क्या है ?
Ans :  पुनीत मल्होत्रा (निर्देशक), साहिर बेरी (बिजनेसमैन, मॉडल)

Q :  सोनम कपूर ने किस विषय में पढ़ाई की है ?
Ans :  अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में स्नातक

Read Also

  1. अभिनेत्री आलिया भट्ट का जीवन परिचय
  2. कियारा आडवाणी का जीवन परिचय
  3. श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय 
  4. हरनाज कौर संधू का जीवन परिचय
  5. बछेंद्री पाल का जीवन परिचय
  6. सारा अली खान का जीवन परिचय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *