Skip to content

स्टूडेंट लाइफ की बर्बादी के कारण : 5 reason of destoryed student life

स्टूडेंट लाइफ की बर्बादी के कारण 5 reason of destoryed student life

Hello Friends, आज मैं आपको इस लेख में स्टूडेंट लाइफ की बर्बादी के कारण ( 5 reason of destoryed student life in hindi ) बताऊंगा। करियर बनाने की उम्र में एक स्टूडेंट कैसे अपने जीवन को बर्बाद कर देता है। इस लेख में उन 5 कारणों के बारे में चर्चा की जाएगी, जिनकी वजह से एक स्टूडेंट अपने जीवन को बर्बाद कर देता है।

विद्यार्थी जीवन में बर्बाद होने के कारण, स्टूडेंट लाइफ में बर्बाद होने के कारण, स्टूडेंट लाइफ में क्या क्या नहीं करना चाहिए ?, reason of destoryed student life in hindi इन सब का जवाब इस लेख में दिया जायेगा।

स्टूडेंट लाइफ की बर्बादी के कारण 5 reason of destoryed student life

एक क्लास में हर तरह के स्टूडेंट होते है। कुछ स्टूडेंट पढ़ाई में बहुत कमजोर होते है, जबकि कुछ स्टूडेंट पढ़ाई में बहुत होशियार होते है और कुछ स्टूडेंट पढ़ाई में औसत होते है। लेकिन स्टूडेंट्स की आदत ऐसी होती है, जिसकी वजह वे अपने जीवन को बर्बाद कर रहे होते है।

ये ऐसी आदते है, जो एक टैलेंटेड स्टूडेंट में भी हो सकती है। यदि समय रहते इन आदतों में सुधार नहीं किया गया, तो विद्यार्थी जीवन नर्क बन सकता है। यहाँ जो 5 कारण बताये जा रहे है, वो ही स्टूडेंट की बर्बादी के कारण बनते है। जिससे पूरा जीवन बर्बाद हो जाता है।

हालाँकि विद्यार्थी जीवन समस्याओं से भरा होता है। हर स्टूडेंट के सामने कोई न कोई समस्या अवश्य होती है। लेकिन समस्याओं का सामना करके और उन्हें हराकर जीवन में सफलता प्राप्त करना ही विद्यार्थी जीवन का लक्ष्य है।

स्टूडेंट लाइफ में क्या क्या नहीं करना चाहिए ?

स्टूडेंट चाहे पढ़ाई में होशियार हो या कमजोर, लेकिन हर स्टूडेंट को लाइफ में 5 चीजों का पालन करना चाहिए। या यु कहे 5 ऐसी चीजे नहीं करे, जिससे आपका जीवन नष्ट हो। दरअसल विद्यार्थी जीवन ही सम्पूर्ण जीवन का निर्माण करती है।

इसलिए स्टूडेंट लाइफ में आपको कुछ चीजे नहीं करनी चाहिए, जो आपकी स्टूडेंट लाइफ को ख़राब करें। अपनी आदतों को सुधार कर एक कमजोर से कमजोर स्टूडेंट भी जीवन में सफल हो सकता है।

  1. एक विद्यार्थी को अधिक भोजन नहीं करना चाहिए। उतना ही भोजन करें, जितनी शरीर को आवश्यतकता है। अधिक भोजन करने से नींद व आलस्य आता है जिससे पढ़ाई में मन नहीं लगता है।
  2. एक विद्यार्थी को किसी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। इससे मानसिक विकार पैदा होते है। जिसका पढ़ाई पर बहुत बुरा असर पड़ता है।
  3. एक विद्यार्थी को गहरी नींद में नहीं सोना चाहिए। इससे वह पढ़ाई के प्रति कमजोर होता है। हो सकता है वह आगे चलकर नींद का आदी हो जाये।
  4. एक विद्यार्थी को कम बोलना चाहिए। बेवजह बेतुकी बातें करके अपना समय नष्ट नहीं करना चाहिए।
  5. एक विद्यार्थी को फालतू के कार्य में अपना समय नष्ट नहीं करना चाहिए। हमेशा अपने समय का सदुपयोग करके पढ़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
  6. एक विद्यार्थी को अपना समय सोशल मीडिया पर व्यर्थ नहीं करना चाहिए। इससे वह पढ़ाई से दूर चला जाता है और एक समय बाद वह अपनी पढ़ाई को खो देता है।

विद्यार्थी जीवन में क्या करना चाहिए ?

विद्यार्थी जीवन कई समस्याओं से भरा होता है। जब एक विद्यार्थी कठोर परिश्रम करता है, तब ही उसे सफलता प्राप्त होती है। विद्यार्थी को कई सुख-सुविधाओं का त्याग करना पड़ता है। तब जाकर विद्यार्थी जीवन सफल होता है।

  1. एक विद्यार्थी हमेशा अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। समय का पालन करना सबसे महत्वपूर्ण है। सफलता की सीढ़ी यही से शुरू होती है। यदि आप समय का पालन करते है, तो आप जल्दी ही सफलता को प्राप्त करते है।
  2. एक विद्यार्थी को हमेशा अनुशासन में रहना चाहिए। उसे अपने माता-पिता, गुरुजनो व अपने से बड़ो की आज्ञा का पालन करना चाहिए।
  3. एक विद्यार्थी को पर्याप्त मात्रा में भोजन करना चाहिए। अधिक भोजन करने से बचना चाहिए। अधिक मात्रा में किया हुआ भोजन विद्यार्थी के लिए हानिकारक होता है।
  4. एक विद्यार्थी गहरी नींद में नहीं सोना चाहिए। इससे उसे नींद की आदत लग सकती है। गहरी नींद में सोने से वह समय पर अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाता है।
  5. एक विद्यार्थी को समय पर अपना काम पूरा करना चाहिए। कोई भी काम अगले दिन पर नहीं छोड़ना चाहिए।
  6. विद्यार्थी जीवन में आलस्य नहीं होना चाहिए। आलस्य विद्यार्थी जीवन का सबसे बड़ा शत्रु है। आलस्य की वजह से विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से दूर होता जाता है।
  7. एक विद्यार्थी का ध्यान बगुले जैसे होना चाहिए। उसे अपने दिमाग को केंद्रित करना आना चाहिए।
  8. एक विद्यार्थी को खेल-कूद जैसी क्रियाओ में निपुण होना चाहिए और उसे खेल-कूद प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। इससे शारीरिक दक्षता के साथ साथ उसका मानसिक विकास भी होता है।
  9. एक विद्यार्थी सोशल मीडिया पर अपना समय नष्ट नहीं करना चाहिए। उसे अधिक से अधिक अपना समय पढ़ाई में बिताना चाहिए।
  10. एक विद्यार्थी को गलत संगत में नहीं पड़ना चाहिए। उसे बुरी चीजे से दूर रहना चाहिए।

स्टूडेंट लाइफ की बर्बादी के कारण 5 reason of destoryed student life

अब यहाँ आपको विद्यार्थी जीवन की बर्बादी के 5 कारणों के बारे में बताया जा रहा है। ये ऐसे कारण है जिसकी वजह से एक विद्यार्थी का जीवन नष्ट हो जाता है। आइये जानते है स्टूडेंट की बर्बादी के कारण 5 reason of destoryed student life , स्टूडेंट लाइफ की बर्बादी के 5 कारण

  1.  नींद
  2.  गुस्सा
  3.  भय
  4. आलस्य
  5. बाबू सोना

विद्यार्थी जीवन के बर्बाद होने के 5 कारण

  1. नींद है स्टूडेंट की बर्बादी के कारण

यदि एक स्टूडेंट 6 से 7 घंटे की नींद लेता है, तो यह उसके लिए और उसके स्वास्थ्य के लिए ठीक है। लेकिन यदि इससे अधिक नींद लेता है, तो उसके लिए नुकसानदायक है। एक विद्यार्थी को आवश्यकता से अधिक नहीं सोना चाहिए।

अधिक सोने शरीर में आलस्य का वास होता है, जिससे पढ़ाई में मन नहीं लगता है। अपितु कोई भी कार्य करने में मन नहीं लगता है। इसीलिए एक विद्यार्थी को अधिक नहीं सोना चाहिए।

  1. गुस्सा है विद्यार्थी जीवन की बर्बादी का कारण

एक विद्यार्थी को गुस्सा नहीं करना चाहिए। गुस्से में हमेशा गलत काम होते है। अधिक गुस्सा करने से पढ़ाई में मन भी नहीं लगता है। गुस्से के कारण हमेशा मस्तिष्क में घूमते रहते है। जिस वजह से पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं हो पाता है।

क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। गुस्से का विद्यार्थी जीवन पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इससे मानसिक तनाव भी बढ़ता है। अतः जीवन में सफल होने के लिए गुस्से से मुक्ति पाना जरुरी है।

  1. भय है स्टूडेंट लाइफ की बर्बादी का कारण

भय यानी की डर की वजह से कई स्टूडेंट पढ़ाई में पीछे रह जाते है। ऐसे कई स्टूडेंट होते है, जिन्हे पढ़ाई से डर लगता है। उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है। जैसे ज्यादातर स्टूडेंट्स को गणित विषय से डर लगता है।

जिससे वे पढ़ाई से दूर भागते है। इसी डर की वजह से कई विद्यार्थी पढ़ाई में कमजोर रह जाते है। अतः पढ़ाई से डरे नहीं बल्कि मन लगाकर अपना अध्ययन करें। जिस विषय में कमजोर हो, उसी विषय को अधिक समय देकर पढ़ें।

  1. आलस्य है स्टूडेंट लाइफ की बर्बादी के कारण

आलस्य विद्यार्थी जीवन का ही नहीं बल्कि हर मनष्य की बर्बादी एक कारण है। जिस विद्यार्थी में आलस्य है वह कभी भी सफल नहीं हो सकता है। विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के प्रति तत्परता होनी चाहिए।

आलसी विद्यार्थी पढ़ाई में कभी भी टॉप नहीं कर सकता है। इसलिए विद्यार्थी जीवन में आलस्य नहीं होना चाहिए। आलस्य का त्याग करना चाहिए। आलस्य विद्यार्थी को सफलता से दूर ले जाता है। एक आलसी विद्यार्थी कभी भी अपना अध्ययन पूरा नहीं कर पाता है।

  1. बाबू सोना है विद्यार्थी जीवन की बर्बादी का कारण

स्टूडेंट की बर्बाद का आज के टाइम में यह से महत्वपूर्ण कारण है। आज के टाइम में गर्लफ्रेंड -बॉयफ्रेंड होना आम बात है। यदि आप बाबू सोना जैसे जाल में फस जाते है, तो आपका विद्यार्थी जीवन संकट में पड़ सकता है।

अधिकतर स्टूडेंट बाबू सोना में उलझकर अपने जीवन को बर्बाद कर लेते है। बाबू शोना बनने के बाद पढ़ाई में मन नहीं लगता है। इसलिए जीवन में सफलता पाने के लिए बाबू सोना जैसे मायावी जाल में नहीं फसे और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।

  1. अधिक भोजन है स्टूडेंट लाइफ की बर्बादी का कारण

एक विद्यार्थी को अधिक भोजन नहीं करना चाहिए। अधिक भोजन करने से शरीर में आलस्य का वास होता है। साथ ही नींद भी अधिक आती है। जिस वजह से पढ़ाई में मन नहीं लगता है। अधिक भोजन करने से शरीर में कई तरह के विकार उत्पन होते है। इसलिए जरूरत के अनुसार और समय पर ही भोजन करें।

  1. समय का सदुपयोग नहीं करना

कई स्टूडेंट अपना काम समय पर पूरा नहीं करते है। वे आज के काम को कल पर टाल देते है। अतः एक विद्यार्थी को पढ़ाई में टॉप करने के लिए अपने समय का उपयोग करना आना चाहिए। यदि आप फालतू के कार्यो में अपना समय देते है, तो इससे आपका विद्यार्थी जीवन नष्ट होता है।

निष्कर्ष

आशा करता हूँ आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि आप भी एक विद्यार्थी है, तो इन कारणों की वजह से अपना विद्यार्थी जीवन बर्बाद नहीं करें। क्या आपके अंदर भी ऐसे कारण है, जिसकी वजह से आप अपनी स्टूडेंट लाइफ को बर्बाद कर रहे है।

कमेंट बॉक्स में इस लेख सम्बन्धित विचार दे। कमेंट बॉक्स करके बताये आपको यह लेख कैसा लगा। और हाँ पढ़ाई में टॉप करने के लिए आपके अंदर विद्यार्थी गुण होना चाहिए। स्टूडेंट की बर्बादी में से कोई भी कारण आपके अंदर नहीं हाना चाइये है।

Read More 

  1. जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करे ?
  2. पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र क्या है ? 
  3. गुरु शिष्य का सम्बन्ध कैसा होना चाहिए
  4. पढ़ाई कैसे करे ? 
  5. 12th बाद क्या करें?12वीं के बाद मैथ्स साइंस कॉमर्स आर्ट्स में करियर विकल्प
  6. Boring Life को Happy Life कैसे बनायें ?

3 thoughts on “स्टूडेंट लाइफ की बर्बादी के कारण : 5 reason of destoryed student life”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *