Skip to content

हर्षवर्धन जैन सक्सेस स्टोरी : Harshvardhan Jain Success Story in Hindi

हर्षवर्धन जैन सक्सेस स्टोरी Harshvardhan Jain Success Story in Hindi

मोटिवेशनल स्पीकर हर्षवर्धन जैन सक्सेस स्टोरी , जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, संघर्ष, सफलता, नेट वर्थ, मोटिवेशनल सेमिनार ( Motivational Speaker Harshvardhan Jain Success Story in Hindi, biography, Birth, Age, Education, Family, Struggle, direct selling company, monthly income & net worth, MLM Leader, Motivational seminar, Car collection, Motivational Thoughts in Hindi )

Direct Selling Industry में आपने कई Motivational Leader देखे होंगे, लेकिन हर्षवर्धन जैन जैसा MLM Leader नहीं देखा होगा। जब लोग इन्हे सुनते है, तो समय का पता ही नहीं चलता है। इस लेख में आपको हर्षवर्धन जैन सक्सेस स्टोरी Harshvardhan Jain Success Story in Hindi के बारे में बताया जायेगा।

इनके बोलने की शैली बिल्कुल अलग है, जो इन्हे एक अलग पहचान देती है। वे लोगो को कॉमेडी के साथ में मोटीवेट करते है, जो लोगो को काफी पसंद आता है। आपको यहां हर्षवर्धन जैन का जीवन परिचय Harshvardhan Jain Biography in Hindi के बारे में बताया जा रहा है।

हर्षवर्धन जैन एक बिजनेसमैन है,  जो नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री में काम करते है। वे एक Motivational Speaker, MLM Leader है। वे Lifestyle company में काम करते है। इनके पास कई लक्ज़री कारों का कलेक्शन है। MLM industry में सबसे अधिक कमाई करने वाले leaders में इनका नाम गिना जाता है।

इन्होंने यूट्यूब चैनल के जरिए अपने scientific laws and success principles को लाखो लोगो तक पहुँचाया है। ये बड़ी बड़ी कम्पनियों के लिए business training and seminars करते हैं। हर्षवर्धन जैन ने साल 2021 में अपने दो personal training program “The Harsh Wave Show – Jaipur” And “The Harsh Wave Show – Luchnow” किये है।

हर्षवर्धन जैन सक्सेस स्टोरी Harshvardhan Jain Success Story in Hindi

अब यहां आपको हर्षवर्धन जैन की सफलता की कहानी ( Harshvardhan Jain Success Story in Hindi ) के बारे में बताया जायेगा। हर्षवर्धन जैन एक बहुत ही अच्छे मोटिवेशनल स्पीकर है, जो अपनी बातों से लोगो को मोहित कर लेते है। आइये जानते है ऐसी सख्सियत हर्षवर्धन जैन की सक्सेस स्टोरी – Harshvardhan Jain Success Story in Hindi

हर्षवर्धन जैन का जीवन परिचय – Harshvardhan Jain Biography in Hindi

नाम हर्षवर्धन जैन
उपनाम हर्ष
जन्म 21 अप्रैल 1980
उम्र 42 Years ( 2022 तक )
जन्म स्थान जयपुर, राजस्थान
गृहनगर जयपुर राजस्थान
पत्नी का नाम सुशीला शर्मा
प्रोफेशन Direct seller, Motivational Speaker, Public Speaker, Business trainer
विवाहित स्थति विवाहित
रूचि क्रिकेट खेलना, अभिनय करना, यात्रा करना, तैरना, किताबें पढ़ना
धर्म जैन
जाति जैन
राष्ट्रीयता भारतीय
कार संग्रह Mercedes Benz, BMW, Fortuner
बाइक संग्रह Royal Enfield
स्कूल St. Anthony Hr. Sec. School, Jaipur

Khandelwal School, Bikaner

कॉलेज जानकारी नहीं है
डिग्री Philosophy में  ग्रेजुएशन
शारीरिक माप छाती- 39, कमर- 32, बाइसेप्स- 16
लम्बाई 5 फ़ीट 7 इंच
वजन 74 Kg
आँखों का कलर काला
पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन
पसंदीदा अभिनेत्री हेमा मालिनी
पसंदीदा जगह मलेशिया
पसंदीदा खाना शुद्ध शाकाहारी

हर्षवर्धन जैन का जन्म और प्रारंभिक जीवन 

हर्षवर्धन जैन का जन्म 21 अप्रैल 1980 को जयपुर शहर से 18 km दूर एक गांव में एक मिडल क्लास फैमिली हुआ था। इनके माता-पिता को शादी के 11 साल तक कोई संतान नहीं हुयी थी। इसके बाद किसी महापुरुष के आशीर्वाद से हर्षवर्धन जैन का जन्म हुआ था।

इनके पिता सरकारी नौकरी करते थे, जबकि माताजी एक हाउस वाइफ थी। इन्हे बचपन से ही क्रिकेट खेलने और तैरने का बहुत शौक था। बचपन में ये हमेशा अपने दोस्तों के साथ कुओं व तालाबों में तैरने के लिए चले जाते थे।

जब इनके पिताजी को पता चलता था कि हर्ष कुओं व तालाबों में तैरने के लिए चला गया है, तो वे उन्हें वही से मारते हुए घर लाते थे। ऐसे ही वे घर से क्रिकेट खेलने के लिए गायब रहते थे। बचपन में हर्षवर्धन सर को अपने दोस्तों के साथ खेलने – कूदने का बहुत शौक था।

हालाँकि उनकी सोचने समझने की तर्क शक्ति काफी अच्छी थी। हर्षवर्धन सर को तैराकी में इतना अधिक इंटरेस्ट था कि वे तैराकी में ही अपना करियर बनाना चाहते थे। 8th व 9th class में उन्हें क्रिकेट का खेलने का शौक लगा था।

हर्षवर्धन सर बताते है कि जब वे क्रिकेट खेलते थे, उन्हें समय का कुछ पता ही नहीं होता था। वे उसमे खो जाते है। ऐसे में इनके परिवार वाले मैदान में खाना लेकर जाते थे। वे अपने गांव के लिए क्रिकेट खेलते और क्रिकेट का मैच आयोजित भी करते थे।

तैराकी और क्रिकेट के अलावा उन्हें एक्टिंग व गाना गाने का भी शौक था। अपने गांव के स्कूल में वे सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार की भूमिका निभाते थे। जब वे 10 साल के थे, तब उन्होंने स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक ग्वाले का नाटक किया था।

उस समय उन्हें 1100 /- रूपये का पुरस्कार दिया गया था। हर्षवर्धन जैन ने अपना बचपन हंसी-खुशी के साथ में जिया था। बाद में हर्षवर्धन जैन ने सुशीला शर्मा से शादी की और वे अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते है। वे अपने कई सेमिनार में अपनी पत्नी को भी साथ लेकर जाते हैं। हर्षवर्धन जैन की पत्नी सुशीला शर्मा एक हाउसवाइफ है।

हर्षवर्धन जैन की शिक्षा – Harshvardhan Jain Education in hindi

हर्षवर्धन ने 7th class तक की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से ही की थी। इसके बाद उन्होंने 8th से 10th class तक की पढ़ाई St. Anthony Hr. Sec. School, Jaipur से की थी। 10th क्लास पास करने के बाद वे बीकानेर में अपने ताऊजी के पास चले गए।

फिर उन्होंने Khandelwal School, Bikaner से ही 11th व 12th कक्षा की पढ़ाई पूर्ण की थी। 12th पास करने के बाद उन्होंने B.sc करने के लिए कॉलेज में एडमिशन लिया। लेकिन उनका मन पढ़ाई में कम और खेल गतिविधियों में ज्यादा लगता था।

वे शुरू से ही पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। इस वजह से हर्षवर्धन सर B.sc 1st year में ही fail हो गए थे। इसके बाद उन्होंने Philosophy में ग्रेजुएशन करने का निर्णय लिया। B.sc 1st year में फ़ैल होने पर उन्होंने Philosophy में ग्रेजुएशन किया।

जब हर्षवर्धन सर ने B.sc में एडमिशन लिया था, तब इनके पिताजी ने कॉलेज में जाने के लिए इन्हे एक बाइक लाकर दी थी। लेकिन B.sc 1st year में फ़ैल होने की वजह से उनसे वो बाइक छीन ली गयी थी। इसके बाद इन्हे 3 रुपये देकर ही कॉलेज भेज देते थे। इसमें से वे पैसे बचाकर जयपुर में कड़ी कचोरी खाया करते थे।

हर्षवर्धन जैन का करियर – हर्षवर्धन जैन सक्सेस स्टोरी

साल 2000 में कॉलेज के दिनों में हर्ष के एक दोस्त ने उन्हें अमेरिका की एक कंपनी के बारे में बताया। कहा कि अमेरिका की एक कंपनी है, जो हमारी जिंदगी बदल देगी। हम दोनों को उस कंपनी के सेमिनार में जाना है। कंपनी ज्वाइन करनी है और साथ में काम करके पैसा कमान है।

जब वे दोनों वहां सेमिनार में गए तो उन्होंने लोगो को नाचते-गाते व भाषण देते हुए देखा। स्टेज पर सीनियर लोगो का स्वागत किया जा रहा था। तभी हर्षवर्धन जी भी उनमे खुल-मिल गए। यह सब हर्षवर्धन सर के स्वभाव से काफी मिलता जुलता था। हर्षवर्धन सर को सेमिनार की गतिविधियाँ बहुत पसंद आयी।

फिर उन्होंने इस कंपनी को ज्वाइन करने का निर्णय लिया और यही से हर्षवर्धन जैन की Network Marketing में Entry हुयी। हालाँकि उस दौरान उन्हें Network Marketing की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। लेकिन उन्होंने एक कठोर निर्णय के साथ उस कंपनी को ज्वाइन किया और सफलता के सपने देखे।

शुरू में लगभग 2 महीने तक उन्हें एक भी joining नहीं मिली थी। उनके यार-दोस्त और रिस्तेदार हर्षवर्धन सर का मजाक बनाते थे। जब वे अपने रिलेटिव को बोलते थे कि आ जाओ जुड़ जाओ बन जाओ करोड़पति, तब लोग उनका मजाक बनाते थे। उन्हें पागल बोल दिया जाता था। उन्हें demotive किया जाता था।

लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। फिर उन्होंने अपने सीनियर से business plan की पूरी training ली। फिर साल 2001 में उन्होंने एक नए सिरे से बिज़नेस प्लान देना शुरू किया और पूरी लगन के साथ में मेहनत की। यहां उनके अच्छे दिनों की शुरुआत हुयी और लोग धीरे धीरे उनके साथ जुड़ते गए।

हर्षवर्धन जैन सक्सेस स्टोरी

उन्होंने इस कंपनी से बहुत कुछ सीखा था और साथ में पैसा भी कमाया था। लेकिन 2006 में यह कंपनी बंद हो गयी, जिस वजह से हर्षवर्धन जैन का बिज़नेस शून्य हो गया था। बाद में उन्होंने दूसरी कंपनी ज्वाइन की, जिससे उन्होंने बहुत पैसा कमाया था। अब तक हर्षवर्धन सर नेटवर्क मार्केटिंग की पूरी जानकारी ले चुके थे।

उन्हें इस इंडस्ट्री की पावर समझ में आ गयी थी। साल 2011 में भारत सरकार ने Money Circulation करने वाली MLM Companies को बंद कर दिया था। इन कम्पनियों में हर्षवर्धन सर की कंपनी भी शामिल थी। फिर हर्षवर्धन सर ने अपनी कंपनी को बचाने के लिए भारत सरकार के खिलाफ आंदोलन कर दिया ,

इस वजह से उन्हें 36 दिन तक जेल में रहना पड़ा था। लेकिन उन्होंने खराब परिस्थितियों में भी मौका ढूंढ लिया था। 36 दिन तक जेल में रहते हुए हर्षवर्धन सर ने 70  किताबें पढ़ डाली थी। इन किताबों से उन्होंने काफी कुछ सीखा था। बाहर रहते हुए शायद वे इतनी किताबे नहीं पढ़ पाते थे।

इसके बाद साल 2016 में भारत सरकार ने Network Marketing Industry के लिए Guideline जारी की। इस तरह भारत में Network Marketing Industry परमिशन मिली। इसके बाद हर्षवर्धन जैन ने Lifestyle Company Join की। वर्तमान में हर्षवर्धन जैन Lifestyle Company Top Achiever और सबसे अधिक कमाई करने वाले व्यक्ति है।

हर्षवर्धन सर ने Network Marketing Industry से करोडो रुपये कमाए है। आज उनके पास एक लक्ज़री लाइफस्टाइल है। उनके पास लक्ज़री कारों व बाइक का संग्रह है। साथ ही आलीशान बंगला भी है। आज वे जो कुछ भी है, सिर्फ ओर सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत है।

हालाँकि Network Marketing Industry में career बनाना आसान नहीं होता है। यहाँ बहुत मेहनत करनी पड़ती है। MLM Industry की वजह से ही आज वे खुशहाल जिंदगी जी रहे है। आज हर्षवर्धन सर एक सफल MLM Leader, Motivational Speaker and Business Trainer है।

शुरू में उन्होंने यूट्यूब चैनल नहीं बनाया था। वे केवल सेमिनार में ही ट्रेनिंग दिया करते थे। बाद में साल 2016 में उन्होंने यूट्यूब चैनल के जरिए Network Marketing Business की ट्रेनिंग देना शुरू की। इसके बाद वे पुरे भारत में प्रसिद्ध हो गए थे।

लोग इनके बोलने के अंदाज से काफी प्रभावित थे। वे Network Marketing Business में सफल होने की एक से बढ़कर एक ट्रिक्स बताते है। आज हर्षवर्धन सर अपने यूट्यूब चैनल से भी अच्छा पैसा कमा रहे है।

हर्षवर्धन जैन की नेट वर्थ – Harshvardhan Jain Net Worth in Hindi

हर्षवर्धन जैन की नेट वर्थ 45 करोड़ से अधिक है। वे 35 से 40 लाख पर month कमाते है। इसके अलावा वे अपने यूट्यूब चैनल से लगभग 2 लाख रुपये कमा लेते है। साथ ही इनके पास कई लक्ज़री गाड़ी जैसे Mercedes Benz, BMW, Fortuner और बाइक में Royal Enfield का कलेक्शन है। इनके पास आलीशान बंगला भी है।

हर्षवर्धन जैन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

  1. हर्षवर्धन जैन का जन्म मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। इनके पिताजी जयपुर डेयरी में एक सरकारी पशु चिकित्सक थे। इनकी माँ एक हाउसवाइफ थी।
  2. इनके माता-पिता के 11 साल तक कोई संतान नहीं थी। इसके बाद किसी महापुरुष के आशीर्वाद से हर्षवर्धन जैन का जन्म हुआ था।
  3. 19 सितंबर 2000 को उन्होंने Network Marketing Industry में कदम रखा था। उन्होंने यह मुकाम अपनी कड़ी मेहनत से हासिल किया था।
  4. Money Circulation case में उन्हें 36 दिन जेल में बिताने पड़े थे। जहां उन्होंने 70 किताबें पढ़ डाली थी।
  5. वे लाइफस्टाइल कंपनी में सबसे अधिक पैसे कमाने वाले है। साथ ही टॉप अचीवर भी है।
  6. उनके पास कई लक्ज़री कारों जैसे Mercedes Benz, BMW, Fortuner का संग्रह है और कई आलीशान बंगला है।
  7. वे एक बिजनेसमैन के साथ साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी है। वे लोगो को अपने वीडियोस में पैसा कमाने की ट्रिक्स तो बताते है, लेकिन खुशहाल जिन्दगी जीने के तरीके भी बताते है।
  8. जब हर्ष 10 वर्ष के थे, तब उन्होंने गाँव में एक सांस्कृतिक नाटक में भाग लिया। जिसके लिए उन्हें पुरुस्कार मिला था।
  9. हर्षवर्धन बचपन से ही तैराक बनना चाहते थे, लेकिन पेशेवर न होने के कारण वे इसमें अपना करियर नहीं बना सके।
  10. 5 अप्रैल 2016 को उन्होंने YouTube channel बनाकर लोगो को ट्रेनिंग देना शुरू किया था।
  11. YouTube channel पर इनके 700K से अधिक Subscribers है।
  12. हर्षवर्धन सर High Caliber Training Foundation नामक राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त पंजीकृत प्रशिक्षण संगठन के मालिक है।
  13. लोग इनके स्पीच देने के तरीके के दीवाने है।
  14. वे अब तक सफलता पर आधारित 1000 से ज्यादा किताबें पढ़ चुके हैं।
  15. अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने अपनी कंपनी के top earners में अपना नाम दर्ज कराया हैं।
  16. ये अपनी पत्नी सुशीला शर्मा से बहुत प्यार करते है। वे अपनी पत्नी को अक्सर सेमिनार में ले जाते है।
  17. ये sc 1st Year में फ़ैल हो गए थे, जिसके बाद इन्होने Philosophy में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था।

आशा करता हूँ आपको हर्षवर्धन जैन सक्सेस स्टोरी Harshvardhan Jain Success Story in Hindi अच्छी लगी होगी। यदि आपको हर्षवर्धन जैन का जीवन परिचय Harshvardhan Jain Biography in Hindi पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताये। इस पोस्ट में कोई भी जानकारी गलत होने पर आप कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख सकते है।

दोस्तों हर्षवर्धन जैन एक बहुत ही अच्छे MLM leader है। लोग इनकी Speach Power के दीवाने है। इनका स्वभाव बिल्कुल सरल है। ये एक अच्छे motivational Speaker है। यदि अभी सफल होना चाहते है, तो एक हर्षवर्धन जैन सक्सेस स्टोरी Harshvardhan Jain Success Story in Hindi अवश्य पढ़े। साथ ही Harshvardhan Jain ke motivational Videos देखे।

FAQ

Q :  हर्षवर्धन जैन का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  21 अप्रैल 1980 को जयपुर राजस्थान से 18 km दूर एक गांव में हुआ था।

Q :  हर्षवर्धन जैन ने नेटवर्क मार्केटिंग में कब कदम रखा था ?
Ans :  19 सितंबर 2000 को

Q :  हर्षवर्धन जैन की पत्नी का नाम क्या है ?
Ans :  सुशीला शर्मा

Q :  हर्षवर्धन जैन ने किसकी पढ़ाई की है ?
Ans :  B.sc 1st year में फ़ैल होने के बाद उन्होंने Philosophy में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था।

Q :  हर्षवर्धन जैन के पास कौन कौन सी कारों का संग्रह है ?
Ans :  Mercedes Benz, BMW, Fortuner और एक Royal Enfield बाइक है।

Q :  हर्षवर्धन जैन ने youtube channel कब बनाया था ?
Ans :  5 अप्रैल 2016 को

Q :  हर्षवर्धन जैन की Net Worth कितनी है।
Ans :  हर्षवर्धन जैन की Net Worth 45 करोड़ है। ये विभिन्न स्रोतों से 40 लाख से अधिक पैसे कमा लेते है। साथ ही इनके पास कई बंगले और लक्ज़री गाड़ियां है।

Read More

  1. संदीप माहेश्वरी सक्सेस स्टोरी
  2. डॉ विवेक बिन्द्रा की सफलता की कहानी 
  3. नेहा कक्कड़ सक्सेस स्टोरी
  4.  दशरथ मांझी की मोटिवेशनल कहानी
  5. अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जीवन परिचय
  6. महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *