Skip to content

हेमा मालिनी का जीवन परिचय Hema Malini Biography in Hindi

हेमा मालिनी का जीवन परिचय Hema Malini Biography in Hindi

हेमा मालिनी का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, बच्चे, पति, फिल्मी करियर, राजनितिक करियर, लव अफेयर, डेब्यू फिल्म, अवार्ड्स, विवाद, नेट वर्थ – Hema Malini Biography in Hindi, Birth, Education, Family, Children, Husband, Filmy Career, Debut Film, Awards, Net Worth

Hello Friends, लेख में ड्रीम गर्ल के नाम से प्रसिद्ध हेमा मालिनी का जीवन परिचय और उनका फिल्मी सफर बताया जा रहा है। हेमा मालिनी बॉलीवुड में 70 के दशक में प्रसिद्ध महिला कलाकारों में से एक है। वह एक प्रोफेशनल भरत नाट्यम डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं।

हेमा मालिनी ने अपने फिल्मी करियर में बहुत संघर्ष किया था। कई फिल्म प्रोडूसर व डायरेक्टर ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत राज कपूर के साथ फ़िल्म “सपनों का सौदागर” से की थी। हालाँकि उनकी पहली फिल्म ज्यादा सफल नहीं हो पायी थी।

अब तक उन्होंने 150 से अधिक फिल्मो में काम किया है और वह बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के नाम से जानी जाती है। आज वह एक भारतीय अभिनेत्री, लेखिका, फिल्म-निदेशक, नृत्यांगना और राजनेता हैं। साल 2004 में उन्होंने BJP पार्टी को जॉइन किया। हेमा मालिनी की जीवनी

अब बात करते है हेमा मालिनी के जीवन परिचय और जीवन संघर्ष के बारे में। हेमा मालिनी ने कैसे फिल्मों में करियर बनाया ? इस लेख में उनके जीवन से जुडी हर चीज बताई जाएगी। तो चलिए जानते है हेमा मालिनी के जीवन की कहानी – Hema Malini Life Story in hindi

हेमा मालिनी का जीवन परिचय Hema Malini Biography in Hindi

नाम हेमा मालिनी
उपनाम ड्रीम गर्ल
जन्म 16 अक्टूबर 1948
उम्र 74 years
जन्म स्थान अम्मंकुडी, तिरुचिरापल्ली तमिलनाडू
राशि तुला
गृह नगर तिरुचिरापलेई, तमिलनाडू
नागरिकता भारतीय
धर्म हिन्दू
जाती तमिल ब्राह्मण
पेशा अभिनेत्री, राजनीतिज्ञ, , फिल्म-निदेशक, नृत्यांगना
स्कूल आंध्र महिला सभा

दिल्ली तमिल एजुकेशन एसोसिएशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नई दिल्ली

शैक्षिण योग्यता 12th Drop-out
बेस्ट फ्रेंड अभिनेत्री रेखा
डेब्यू फिल्म तमिल फिल्म – Idhu Sathiyam (1963, सपोर्टिंग एक्ट्रेस)

हिंदी फिल्म – सपनों का सौदागर (1968, लीड ऐक्ट्रेस)

शौक नृत्य, ड्राइविंग, योग करना
बॉयफ्रैंड अभिनेता जितेन्द्र ,अभिनेता धर्मेंद्र
विवाह तिथि 2 मई 1980
संपत्ति (लगभग) 300 करोड़ रुपए

Hema Malini ka Look

लम्बाई 5 फीट 6 इन्च
वजन 65 kg
शारीरिक संरचना 34-32-35
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काला
स्किन रंग गेहुँआ

हेमा मालिनी का परिवार Hema Malini’s Family

पिता वीएसआर चक्रवर्ती
माता जया लक्ष्मी चक्रवर्ती
भाई आर.के.चक्रवर्ती
पति अभिनेता धर्मेन्द्र
सगी बेटी ईशा देओल और अहाना देओल
सौतेली बेटी विजेता देओल और अजीता देओल
सौतेला बेटा सनी देओल और बॉबी देओल

हेमा मालिनी की पसंदीदा चीजें

पसंदीदा लेखक अर्ल स्टेनली गार्डनर (अमेरिकी लेखक)
पसंदीदा भोजन चावल के साथ रसम, ग्रीन टी, दही
पसंदीदा अभिनेता धर्मेंद्र , शाहरुख़ खान
पसंदीदा अभिनेत्री करीना कपूर, ऐश्वर्या राय
पसंदीदा विषय इतिहास
पसंदीदा फिल्म शोले

हेमा मालिनी का जन्म और परिवार – Hema Malini ki Life Story In hindi

हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को अम्मनकुडी, तमिलनाडु में तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनका पूरा नाम हेमा मालिनी आर. चक्रवर्ती  चक्रवर्ती है। हेमा के पिता का नाम वी.एस.आर. चक्रवर्ती और जया लक्ष्मी चक्रवर्ती था। इनका माँ एक फिल्म प्रोडूसर थी।

उन्होंने ही हेमा की तमिल फिल्म से बॉलीवुड फिल्म तक के सफर में मदद की थी। 2 मई 1980 को हेमा ने हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र के साथ शादी की थी। हेमा के धर्मेन्द्र से दो बेटियाँ है। हेमा ने अपनी दोनों बेटियों की परवरिश अच्छे से की और उनका करियर भी बनाया।

हेमा की बेटी ईशा देओल ने भरत तख्तानी से शादी की, जबकि आहना देओल ने वैभव वोहरा से शादी की हैं। जिस तरह हेमा की माँ ने उनका करियर बनाया, उसी तरह हेमा ने भी अपनी माँ की तरह अपनी बेटियों का करियर बनाने में मदद की।

हेमा एक अभिनेत्री होने के साथ साथ एक अच्छी माँ भी है। इनके भाई साउथ में प्रतिष्ठित परिवारों से सम्बंधित है। हेमा के दो सौतेले बेटे सनी देओल व बॉबी देओल है और दो सौतेली बेटी विजेता देओल व अजीता देओल है जिनकी माँ प्रकाश कौर है।

हेमा के अपने सौतेले बेटे सनी व बॉबी से हमेशा ख़राब सम्बन्ध रहे है। किसी कारणवश सनी व बॉबी अपनी सौतेली बहन ईशा देओल की शादी में शामिल नहीं हो पाए थे। हेमा ने हमेशा अपने परिवार को जोड़कर रखा है। उन्होंने धर्मेन्द्र को कभी भी अपने परिवार से दूर नहीं किया है।

हेमा मालिनी की शिक्षा – Hema Malini Education 

हेमा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आंध्रा महिला सभा से प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली तमिल एजुकेशन एसोसिएशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल,नयी दिल्ली से आगे की पढ़ाई की। लेकिन उन्होंने 12 वी कक्षा की पढ़ाई  बीच में ही छोड़ दी।

बचपन से ही उन्हें डांस में रूचि थी। जिस वजह से पढ़ाई में उनका मन ज्यादा नहीं लग पाता था। हालाँकि इतिहास विषय में उनकी खास रूचि थी। वह हमेशा फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहती थी। साल 1961 में उन्होंने क्षेत्रीय फिल्मों में नृत्य करना शुरू किया।

हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की लव स्टोरी – Hema Malini Love Story In hindi

साल 2007 में हेमा ने अपनी किताब “हेमा मालिनी : दी ऑथोराइज्ड बायोग्राफी लिखी। जिसमें उन्होंने बताया कि जीतेन्द्र कपूर और संजीव कुमार दोनों ने मुझे  प्रोपोज किया था। लेकिन वे धर्मेन्द्र से प्यार करती थी।

हेमा हमेशा चाहती थी कि वह उसी से शादी करेगी, जिससे वह प्यार करती है। लेकिन उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि उनकी शादी एक शादीशुदा धर्मेन्द्र से होगी। हेमा मालिनी की जीवनी

हेमा मालिनी की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। हेमा के पिताजी धर्मेन्द्र के साथ उनकी शादी नहीं करना चाहते थे। जिस वजह से उनके जीते जी हेमा की शादी धर्मेन्द्र से नहीं हो सकी।

उस समय संजीव कुमार अपने करियर के शीर्ष पर थे और वे हेमा को पसंद करते थे। संजीव कुमार हेमा के साथ शादी करना चाहते थे। इधर जितेन्द्र पर भी परिवार की तरफ से शादी का दबाव था। हेमा मालिनी की जीवनी

जितेन्द्र व हेमा का परिवार दोनों की शादी कराना चाहता था। लेकिन हेमा और जीतेन्द्र दोनों एक दुसरे के अच्छे दोस्त थे। परिवार के दबाव में आकर जितेन्द्र हेमा से शादी करने के लिए राजी हो गए। हेमा मालिनी की जीवनी

दोनों परिवारों ने शादी की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन जब इस शादी के बारे में धर्मेन्द्र को पता चली, तो सीधे शादी में पहुँच गए। तभी हेमा के पिता ने उन्हें शादी से भगा दिया। धर्मेन्द्र को अपमानित होते देख उन्होंने जितेंद्र से शादी करने से इंकार कर दिया।

इस तरह उन्होंने फिल्मी अंदाज में शादी रुकवा दी। तब हेमा ने सबके सामने यह माना की वह केवल धर्मेन्द्र से ही प्यार करती है और उसी से शादी करेगी। फिर हेमा व धर्मेन्द्र को शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन करना पड़ा। क्योंकि धर्मेन्द्र पहले से शादीशुदा थे और उधर उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर ने तलाक देने से मना कार दिया था। जिस वजह से इन दोनों ने इस्लाम धर्म को अपनाया।

धर्मेन्द्र हिन्दू विवाह अधिनियम के अनुसार पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी नहीं कर सकते थे। 21 अगस्त 1979 को हेमा और धर्मेंद्र दोनों ने इस्लाम धर्म अपना लिया था। फिर दोनों ने अपने नाम भी बदल लिए थे। इस तरह 2 मई 1980 को दोनों ने इस्लामी रीति रिवाज से शादी कर ली।

हेमा मालिनी का फ़िल्मी करियर – Hema Malini Filmy Career in hindi

शुरुआती दौर में हेमा मालिनी का फिल्मी करियर थोड़ा संघर्षमय रहा था। बचपन से ही उन्हें डांस में खास रूचि थी। जिस वजह से उन्होंने साल 1961 में छोटे स्तर की फिल्मों में डांस करना शुरू कर दिया था।

इनके लिए फिल्मों में करियर बनाना इतना आसान नहीं था। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्हें काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। हेमा मालिनी का जीवन परिचय

साल 1961 में उन्होंने तमिल फिल्म पांडव वनवासम में नृत्य से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद हेमा ने सिंगार ठेरुक्कू सिलाई में काम किया। लेकिन इसी दौरान डायरेक्टर सीवी श्रीधर ने उन्हें यह कहकर रिजेक्ट कर दिया कि वह फिल्मों के लिए फिट नहीं है और पतली भी है।

साल 1968 तक वह फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष करती रही। लेकिन उन्हें कोई ढंग का काम नहीं मिला। तमिल फिल्मों में लगभग 4 साल तक संघर्ष करने के बाद उन्हें हिंदी सिनेमा में काम मिला। साल 1968 में सुप्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और अभिनेता राज कपूर की फिल्म “सपनों का सौदागर” में उन्हें काम करने का अवसर मिला।

बॉलीवुड में यह उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्हें ड्रीम गर्ल के रूप में उन्हें प्रमोट किया गया। हालाँकि मुख्य किरदार के रूप में उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कुछ नहीं कर पायी थी।

लेकिन अभिनेत्री के रूप में हेमा मालिनी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इनकी माँ एक फिल्म प्रोडूसर थी, जिस वजह से घर में फिल्मी माहौल रहता था और इसी वजह से इनका झुकाव भी फिल्मों की ओर हो गया।

जीवन में मिले उतार-चढ़ाव के बाद उन्होंने कभी भी साउथ फिल्मों की तरफ रुख नहीं किया। हिंदी फिल्मों में उन्हें अच्छी पहचान मिली। उन्होंने बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से अपनी पहचान बनाई। हेमा मालिनी का जीवन परिचय

हेमा मालिनी का फिल्मी सफर – Hema Malini Filmy career in hindi

साल 1970 में फिल्म “जॉनी मेरा नाम” से उन्हें पहली सफलता प्राप्त हुई। इस फिल्म में अभिनेता देवानंद मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। दर्शको ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया था। हेमा मालिनी का जीवन परिचय

हेमा मालिनी के फिल्मी सफर में शुरुआती सफलता दिलाने में प्रोडूसर रमेश सिप्पी की फिल्मों महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साल 1971 में प्रोडूसर रमेश सिप्पी ने डायरेक्टर के रूप में अपनी पहली फिल्म “अंदाज” बनाई, जिसमे उन्होंने अभिनेत्री के रूप में हेमा का चुनाव किया।

इस फिल्म में उन्होंने राजेश खन्ना की प्रेमिका का किरदार निभाया था। साल 1972 में हेमा मालिनी ने रमेश सिप्पी की एक ओर फिल्म “सीता और गीता” में काम किया। यह फिल्म उनके लिए भाग्यशाली रही। इस फिल्म से उन्हें काफी बड़ी सफलता मिली।

इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। यह फिल्म जुड़वाँ बहनों की कहानी पर आधारित थी। जिसमे एक बहन का पालन-पोषण ग्रामीण परिवेश में होता है, जो डरी सहमी रहती है। जबकि दूसरी बहन तेज तर्रार लड़की रहती है।

हालाँकि हेमा के लिए यह किरदार निभाना किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन उन्होंने यह किरदार निभाकर आने वाली अभिनेत्रोयों के लिए एक उदाहरण पेश किया। इसके बाद फिल्म चालबाज में दोहरी भूमिका वाली बहनों का किरदार श्रीदेवी ने निभाया।

फिल्म सीता और गीता के लिए निर्देशक रमेश सिप्पी ने अभिनेत्री मुमताज का चयन किया था। लेकिन किसी कारणवश वह यह फिल्म नहीं कर सकी। जिसके बाद यह फिल्म हेमा मालिनी को मिली। जिससे उन्हें खास पहचान मिली।

फिल्मी जोड़े के रूप में हेमा मालिनी व धर्मेन्द्र की जोड़ी ने भी खूब कहर मचाया। दर्शको ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया। फिल्म श्राफत से दोनों खास चर्चा में आये। साल 1975 में फिल्म शोले में धर्मेन्द्र ने वीरु और हेमा मालिनी ने बसंती का किरदार निभाया था।

हेमा और धमेन्द्र की जोड़ी ने फिल्म काफी धमाल मचाया था। जिसके बाद धर्मेन्द्र की ड्रीम गर्ल असल जिंदगी की ड्रीम गर्ल बन गयी थी। बाद में इन दोनों ने ड्रीम गर्ल, चरस, आस-पास, प्रतिग्या, राजा जानी, रजिया सुल्तान, अली बाबा चालीस चोर, बगावत, आतंक, द बर्निंग ट्रेन, चरस, दोस्त जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया।

साल 1975 हेमा मालिनी के करियर के लिए महत्वपूर्ण था। उस वर्ष उन्होंने संन्यासी, धर्मात्मा, खूशबू और प्रतिज्ञा जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसी वर्ष उन्होंने अपने प्रिय निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म शोले में काम किया। हेमा मालिनी का जीवन परिचय

इस फिल्म के डायलॉग आज भी दर्शको की जुबान पर है। इस फिल्म में उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। अब तक उन्होंने फिल्मों में ग्लैमर वाले किरदार निभाए, जिस वजह से उनके करियर पर कई सवाल उठाये गए।

फिर उन्होंने साल 1975 में खुशबू, साल 1977 में  किनारा, साल 1979 में मीरा जैसी सुपरहिट फिल्मों में संजीदा किरदार निभाकर अपने आलोचकों का मुंह हमेशा के लिए बंद कर दिया। इस दौरान हेमा मालिनी के सौंदर्य और अभिनय का जलवा छाया हुआ था।

जिस वजह से प्रोडूसर प्रमोद चक्रवर्ती ने हेमा को लेकर फिल्म “ड्रीम गर्ल” का निर्माण किया। साल 1990 में उन्होंने छोटे पर्दे पर भी काम किया। उन्होंने धारावाहिक शो नुपूर का निर्देशन किया। फिर साल 1992 में अभिनेता शाहरूख खान को लेकर उन्होंने फिल्म “दिल आशना है” का निर्माण और निर्देशन किया।

साल 1995 में उन्होंने छोटे पर्दे के लिए फिल्म “मोहिनी” का निर्माण और निर्देशन किया। इसके बाद उन्होंने समाज सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया और भारतीय जनता पार्टी को जॉइन किया। BJP के सहयोग से वह राज्य सभा की सदस्य बनीं।

हेमा मालिनी ने अपने 4 दशक के फिल्मी सफर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया। जिनमें उनकी प्रसिद्ध फिल्में है – सीता और गीता, प्रेम नगर, अमीर गरीब, शोले, महबूबा, चरस, ड्रीम गर्ल, किनारा, त्रिशूल, मीरा, कुदरत, नसीब, क्रांति, अंधा कानून, रजिया सुल्तान, रिहाई, जमाई राजा, बागबान, वीर जारा आदि।

साल 1999 में फिल्मों में उल्लेखनीय योगदान के लिए हेमा मालिनी को  फिल्मफेयर का लाइफटाइम एचीश्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया। उम्र के 50 दशक पूरे करने बाद भी उनकी सक्रियता और एनर्जी में कोई कमी नहीं आई।

साल 2003 में बागबान और साल 2006 में बाबुल फिल्म में उन्होंने अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। शुरू में उन्होंने कुछ मुश्किलों का समना किया। लेकिन कुछ सफल फिल्में कर लेने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा।

हेमा मालिनी का राजनितिक सफर

हेमा मालिनी ने सबसे पहले राजनीति में वर्ष 1999 में विनोद खन्ना के लिए गुरदासपुर पंजाब में बीजेपी की तरफ से प्रचार किया था। इसके बाद साल 2003 में राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के द्वारा उन्हें राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किया गया था।

साल 2004 में वह आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गयी। फिर साल 2010 में वह भाजपा की महासचिव बनी। इसके बाद साल 2014 में RLD के जयंत चौधरी को 3,30,743 मतों से हराकर संसदीय क्षेत्र मथुरा की लोकसभा सदस्य बनी। साल 2019 में वह पुनः मथुरा क्षेत्र की सांसद बनी।

हेमा मालिनी से जुड़े विवाद – Hema malini Related Controversy

हार स्टार के साथ कोई न कोई विवाद अवश्य जुड़ा रहता है। हेमा के साथ भी कई विवाद जुड़े है। हेमा मालिनी का जीवन परिचय

1. हेमा धर्मेन्द्र को लेकर विवाद

हेमा व धर्मेन्द्र के रिश्ते पहले विवाद के विषय बने हुए थे। क्यूंकि धर्मेन्द्र शादीशुदा थे। धर्मेन्द्र ने हेमा से शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म अपनाया था। लेकिन शादी के बाद भी इनका विवाद रुका नहीं। धर्मेन्द्र हेमा और जितेन्द्र की दोस्ती को शक की नजर से देखने लग गए थे।

एक बार तो उन्होंने हद ही पर कर दी थी। वे हेमा के सेट पर जाकर उनके सह-अभिनेता और दोस्त जितेन्द्र से झगड़ा करने लग गए थे। इस तरह दोनों उस समय मीडिया में चर्चित रहते थे। Hema Malini ki Jiwani

2. हेमा के राजनीती से जुड़े विवाद

राजनीति में आने के बाद भी उन्हें काफी आलोचनाओं और समस्याओं का सामना करना पडा। जब वे मथुरा की सांसद बनी, तब उनके कई विवादित बयान सामने आये। Hema Malini ki Jiwani

मथुरा में जब अतिक्रमणकारियों और पुलिस के बीच झडप हुई थी, तब उन्होंने अपने शूट की फोटो ट्विट की। जिस वजह से आम जनता ने हेमा को गैर-जिम्मेदार बताया। जिसके बाद उन्हें वह फोटो हटानी पड़ी।

बाद में उन्होंने बयान दिया कि वे जल्द ही मथुरा आकर पुरे मामले की जाँच-पड़ताल करेगी। बाद में ज्यादा निंदा होने पर उन्होंने कहा कि वह मथुरा के विकास का काम अच्छे से देख रही हैं। जिस वजह से वह अपने परिवार को भी समय नहीं दे पा रही है।

3. एक्सीडेंट की वजह से विवाद

साल 2015 में हेमा की कार का एक्सीडेंट हो गया था जिसमे उनके नाक पर चोट लगी थी। जबकि इस एक्सीडेंट में एक छोटी बच्ची की मृत्यु हो गयी थी। लेकिन हेमा ने बच्ची के पिता को एक्सीडेंट का कारण माना। जिस वजह से उन्हें काफी निंदा का सामना करना पड़ा था।

हेमा मालिनी से जुड़ी रोचक जानकारियाँ – Interesting Facts About Hema Malini 

  1. वे किसी प्रकार का नशा नहीं करती है।
  2. हेमा मालिनी शुद्ध शाकाहारी हैं।
  3. इनकी माँ जया लक्ष्मी चक्रवर्ती एक फिल्म निर्माता थीं।
  4. उन्होने अपने अभिनय करियर के लिए 12 वीं की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
  5. साल 1961 में उन्होंने एक तमिल फिल्म में नर्तकी के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
  6. साल 1963 में उन्होंने पहली बार तमिल फिल्म Idhu Sathiyam में एक नर्तकी के रूप में काम किया था।
  7. साल 1964 में तमिल फिल्म निर्देशक सी.वी श्रीधर ने पतला होने के कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।
  8. साल 1968 में उन्होंने फिल्म “सपनों का सौदागर” से अपने करियर की शुरुआत की थी।
  9. साल 1976 से 1980 तक वह सबसे सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्री थी।
  10. साल 1977 में फिल्म “ड्रीम गर्ल” में अभिनय करने के कारण उनका नाम ड्रीम गर्ल पड़ा था।
  11. उन्होनें धर्मेंद्र के साथ 35 फिल्मों में काम किया है। धर्मेन्द्र के साथ उनकी पहली फिल्म 1970 में आयी थी।
  12. अभिनेता संजीव कुमार हेमा मालिनी को पसंद करते थे। उन्होंने हेमा को प्रपोज़ करने के लिए जितेन्द्र का उपयोग किया था। लेकिन हेमा मालिनी जितेन्द्र को पसंद करने लग गई।
  13. फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान धर्मेन्द्र हेमा मालिनी से प्यार करने लग गए थे। शोले की शूटिंग सेट पर धर्मेन्द्र लाइट बॉय को लाइट बंद करने के लिए पैसे दे देते थे, ताकि वह सीन हेमा के साथ वापिस लिया जा सके।
  14. हेमा को ट्रेंडसेटर माना जाता है और उन्हें उन चुनिदा अभिनेत्रियों में गिना जाता हैं, जिन्होंने टाइट पैंट पहनना शुरू किया।
  15. उन्होंने उन्होंने शाहरुख खान की पहली फिल्म “दिल आशना है” को निर्देशित किया था। हालाँकि यह फिल्म दीवाना फिल्म के बाद रिलीज़ हुई थी।
  16. वे एक पशु प्रेमी हैं और PETA इंडिया का समर्थन करती हैं। उन्होंने 2009 में मुंबई के नगरपालिका आयुक्त को भी पत्र लिखा कि घोड़ी गाड़ियों पर प्रतिबंध लगया जाये।
  17. वह एक जल शोधक कंपनी से जुडी हुई है। साथ ही वे शुद्ध पानी के उपलब्धता की वकालत करती रहती हैं ।
  18. वह एक प्रशिक्षित भरत नाट्यम नर्तकी है। वे कुचिपुड़ी में भी अच्छी तरह से निपुण है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह नृत्य के बिना नहीं रह सकती।
  19. उन्होंने अपनी बेटियों को भी भरत नाट्यम में प्रशिक्षित कर रखा है। उन्होंने कई बार अपनी बेटियों के साथ कई कार्यक्रमों में प्रदर्शन किया है।
  20. वे भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं और मथुरा से सांसद होने के साथ ही राज्य सभा की सदस्य भी है।
  21. उन्होंने नाट्य विहार कला केंद्र की स्थापना की हैं जिससे वो भारतीय धार्मिक थीम्स जैसे रामायण, महाभारत और अन्य प्राचीन ग्रंथो को डांस के माध्यम से प्रस्तुत कर सके।
  22. हेमा की आयु 74 साल है और आज भी वह उतनी ही सक्रिय है, जितनी पहले थी।

हेमा मालिनी को मिले – Hema Malini’s Awards

हेमा मालिनी को उनके शानदार अभिनय के लिए कई अवार्ड्स मिले है। हेमा मालिनी को भारतीय सिनेमा में योगदान देने के लिए साल 1999 में पद्म-भूषण से सम्मानित किया गया था। Hema Malini ki Jiwani

वर्ष फिल्म का नाम पुरस्कार का नाम श्रेणी
1973 सीता और गीता फिल्मफेयर अवार्ड बेस्ट एक्ट्रेस
2000 सभी फिल्मों के लिए फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
2003 बागबान स्क्रीन अवार्ड जोड़ी नंबर1
2003 2003 तक की सभी फिल्मों के लिए बॉलीवुड मूवी अवार्ड लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
2003 सभी फिल्मों के लिए जी सिने अवार्ड लाइफ’टाइमअचीवमेंट अवार्ड
2004 बागबान बॉलीवुडमूवी अवार्ड मोस्ट सेन्सेशन अवार्ड
2011 2011 तक की काम की गयी सभी फिल्मों के लिए एएनआर नेशनल अवार्ड एएनआर नेशनल अवार्ड
2015 2015 तक की सभी फिल्मों के लिए स्क्रीन अवार्ड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

हेमा मालिनी की नेट वर्थ – Hema Malini Net Worth

हेमा एक अभिनेत्री, प्रोडूसर, डायरेक्टर व राजनेता है। जिस वजह से इनकी कमाई का अंदाजा लगाना मुश्किल है। लेकिन एक अनुमान के आधार पर इनकी वार्षिक आय 170 करोड़ रूपये की हैं। वह फिल्मों के अलावा राजनीती से भी पैसे कमाती है। इसके अलावा इनके पास कई लक्ज़री कार जैसे मर्सडीज, हुंडई,ऑडी क्यू है। इनको पास वर्तमान में करोड़ो की सम्पति है। इनके पास लगभग 150 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

आशा करता हूँ आपको यह लेख ” हेमा मालिनी का जीवन परिचय Hema Malini Biography in Hindi ” अच्छा लगा होगा। यहाँ हेमा मालिनी की जीवनी ( Hema Malini ki Jiwani ) हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की लव स्टोरी, हेमा मालिनी का फ़िल्मी करियर, हेमा मालिनी का फिल्मी सफर, हेमा मालिनी से जुड़े विवाद और हेमा मालिनी से जुड़ी रोचक जानकारियाँ आपको सरल भाषा में बताई गयी है। कमेंट करके बताये आपको यह लेख कैसा लगा। यदि यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर करें।

FAQ

Q :  हेमा मालिनी का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  16 अक्टूबर 1948 को अम्मंकुडी, तिरुचिरापल्ली तमिलनाडू में हुआ था ?

Q :  hema malini के माता – पिता कौन है ?
Ans :  हेमा के पिता का नाम वी.एस.आर. चक्रवर्ती और इनकी माँ का नाम जया लक्ष्मी चक्रवर्ती है। इनकी माँ एक फिल्म प्रोडूसर थी।

Q :  हेमा मालिनी के कितने बच्चे है ?
Ans :  हेमा मालिनी के धर्मेन्द्र से 2 बेटियाँ है, जिनका नाम ईशा देओल और अहाना देओल है। विजेता देओल व अजीता देओल और सनी देओल व बॉबी देओल हेमा के सौतेले बच्चे है।

Q :  हेमा ने धर्मेन्द्र से शादी कब की थी ?
Ans :  2 मई 1980 को

Q :  हेमा ने बॉलीवुड में डेब्यू कब किया था ?
Ans :  साल 1968 में सुप्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और अभिनेता राज कपूर की फिल्म “सपनों का सौदागर” से हेमा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Q :  हेमा मालिनी कौन है ?
Ans :  हेमा एक भारतीय अभिनेत्री, लेखिका, फिल्म-निदेशक, नृत्यांगना और राजनेता हैं। वह एक प्रशिक्षित भरत नाट्यम नर्तकी है। वे कुचिपुड़ी में भी अच्छी तरह से निपुण है।

Q :  हेमा मालिनी की उम्र कितनी है ?
Ans :  74 साल 2023 तक

Read More

  1. धर्मेन्द्र का जीवन परिचय 
  2. सनी देओल का जीवन परिचय 
  3. बॉबी देओल का जीवन परिचय 
  4. अक्षय कुमार का जीवन परिचय 
  5. ऋतिक रोशन का जीवन परिचय 
  6. मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय

1 thought on “हेमा मालिनी का जीवन परिचय Hema Malini Biography in Hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *