Skip to content

22 Success Tips In Hindi : जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करे ?

Success tips in hindi

Success Tips In Hindi , हर मनुष्य की प्रबल लालसा होती है कि वह जीवन में सफल हो। एक अच्छा व सुखी जीवन जीने के लिए और अपने सपनो को पूरा करने के लिए हर इंसान सफलता को पाना चाहता है। बार बार कोशिशों के बाद हार मिलने से हर इंसान हताश हो जाता है। हर इंसान कामयाब होने के लिए जमकर मेहनत करता है। परन्तु सही मैनेजमेंट नहीं की वजह से वह असफल हो जाता है। अपनी मेहनत में कुछ गलतियाँ ऐसी होती है जिसकी वजह से हम सफलता से दूर रहते है। अतः कामयाबी (safalata kaise prapt kare) के दरवाजे तक सफर करने के लिए मैं यहाँ आपको कुछ सफलता के मूलमंत्र, Success Tips In Hindi, (कामयाब कैसे बने ?) में बता रहा हूँ जिन्हे फॉलो करके आप जीवन सफलता हासिल कर सकते है। आइए जानते है  जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करे ?, सफलता के मूलमंत्र ,(kamyab kasie bane ?)

Table of Contents

सफलता नहीं मिलने के 5 कारण -Success Tips In Hindi

दुनिया में केवल कुछ ही लोग है जो सफलता पाने में सक्सेस हुए है। कामयाबी पाने के लिए मेहनत सब करते है परन्तु जीवन में सही मैनेजमेंट नहीं होने की वजह से बहुत से लोग सफलता से दूर हो जाते है। अब हम उन कारणों की चर्चा करेंगे जिनकी वजह से असफलता हाथ लगती है। आइये जानते है सफलता नहीं मिलने के 5 कारण-Success Tips In Hindi

1. स्पष्ट लक्ष्य का न होना (Success Tips In Hindi)

असफलता (कामयाब कैसे बने ?) का यह प्रमुख कारण है। दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग है जो मेहनत तो करते है पर उनका लक्ष्य निर्धारित नहीं होता है।  ऐसे लोग मेहनत करते जाते है और उन्हें पता ही नहीं होता है कि उन्हें जीवन में क्या करना है , क्या बनना है। इस दुनिया में 90% लोगो को यह पता ही नहीं होता है कि उन्हें क्या करना है ? वो क्या करना चाहते है ? अतः मेरे कहने का मतलब इतना है कि सफलता हासिल करने के लिए आपको एक स्ट्रॉन्ग लक्ष्य बनाना होगा। और अपने लक्ष्य पर पूरी दृढ़ता से मेहनत करने की जरूरत होती है।

विद्यार्थी जीवन में अपने ऐसे बहुत से विद्यार्थी देखे होंगे जो मेहनत करने में कोई कमी नहीं छोड़ते है, लेकिन फिर भी उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिल पता है। ऐसे स्टूडेंट्स खूब रात रात भर पढ़ाई करते है। पर उन्हें नहीं पता होता है कि उन्हें जीवन में क्या बनना है। अतः लक्ष्य का स्पष्ट न होने से ऐसी लोग असफल रहते है।

आपको अपने लक्ष्य पर संदेह नहीं करना चाहिए। आपको अपने गोल (लक्ष्य) पर पूर्ण विश्वास होना चाहिए। आपके मन में यह नहीं होना चाहिए कि यह कार्य में कर पाउँगा कि नहीं। आप अपने लक्ष्य को लेकर अडिग रहे। चाहे रास्ते में कितनी भी बाधा आये। यदि आपके मन में कोई संदेह या अपने लक्ष्य को लेकर असमंजस रहता है तो आप अपने लक्ष्य तक कभी नहीं पहुंच सकते है। और आपको सफलता भी नहीं मिलेगी।

2. समय का पालन या सदुपयोग न करना

भगवान ने सफल व्यक्ति और असफल व्यक्ति दोनों को 24 घण्टे का वक्त दिया है। न किसी को कम और न किसी को ज्यादा। अतः जो लोग समय का सही पालन करते है वे लोग सफलता के द्वार तक पहुंचते है और जो लोग समय का पालन नहीं करते है वे लोग कभी भी सफल नहीं हो पाते है। इस तरह के लोग हमेशा अपनी किस्मत को कोसते रहते है। यदि आपको सफलता हासिल करनी है तो आपको अपने समय का पालन करना होगा और उस काम को ज्यादा करना है जिसमे आपकी रूचि ज्यादा हो।

3. अपने लक्ष्य पर ध्यान नहीं देना या कम ध्यान देना

यदि आपके अपने जीवन का लक्ष्य है और आप उस लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत नहीं करते है। तब ऐसी स्थिति में आप सफल नहीं हो सकते है। सफलता पाने के लिए पूरा समर्पण होना चाहिए। एक मजबूत इरादा ही आपको सफलता की और ले जाता है। इस संसार में जितने भी कामयाब लोग है उन सभी ने जी-जान से मेहनत की है।  अतः आपको अपने काम को पैशन बनाना होगा और पैशन को प्रोफेशन बनाना होगा। तब ही आप सफल हो सकते है।

यदि आपके पास एक ठोस रणनीति है और आप उस रणनीति पर मेहनत नहीं कर पा रहे है तो कही न कही आपका विज़न क्लियर नहीं है। आपके मन में अपने लक्ष्य को लेकर संदेह हो सकता है। अतः मेरे कहने का मतलब यही है कि यदि आपके पास एक ठोस लक्ष्य है तो आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए। और अपने कदम सफलता की ओर बढ़ाने चाहिए।

4. लिखने की आदत न डालना (Success Tips In Hindi)

सफलता हासिल करने के लिए यह बहुत जरुरी है। यदि आपमें लिखने की आदत नहीं है तो आप असफलता की तरफ जा रहे होते है। फिर चाहे आपका लक्ष्य कितना भी मजबूत हो , या फिर अपने समय की कितनी भी पलना करो। यदि आपको सफल होना है तो आपको लिखने की आदत डालनी पड़ेगी। तब जाकर कही आपको पूर्ण सफलता मिलेगी।

दरअसल हमारा दिमाग बहुत तेज व पावरफुल होता है।  इसमें हमेशा आइडियाज आते रहते है। जो हमारे दिमाग में एकत्रित रहते है। हम इन आइडियाज को अपने दिमाग में यह सोच के एकत्रित करते है कि इसे बाद में पूरा करते है। परन्तु बाद में वह आइडियाज हमारे दिमाग से गायब हो जाता है। अतः हमारे दिमाग में जो भी आइडियाज आये उन्हें लिख लेना चाहिए।  ताकि जरूरत पड़ने पर हम उन्हें देख के पूरा कर सके। अतः सफलता पाने के लिए जो भी विचार हमारे मन में आये उसे अपनी डायरी में नोट करे।

5. मेहनत से पहले फल कि चिंता करना

भगवान् श्री कृष्ण ने भगवत गीता में कहा है कि कर्म करो फल की चिंता न करो। परन्तु आजकल लोग मेहनत से पहले ही फल की इच्छा करने लग जाते है। लोगो के असफल होने का यह प्रमुख कारण है। इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है जिन्हे मेहनत से पहले फल की चिंता होती है और बाद में यही लोग असफल होते है। अतः आपको केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान देना है, फल की चिंता नहीं करनी है। यदि आपने मेहनत पूरी लगन से की होगी तो आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।

सफलता कैसे प्राप्त करे ? 22 Success Tips In Hindi

अब तक हमने जाना है कि सफलता (safalata kaise prapt kare) किन कारणों से दूर रहती है। अब हम जानेंगे कि सफलता कैसे प्राप्त करे ? Success Tips In Hindi , कामयाब कैसे बने ? इन सभी सवालो का जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलने वाला है। आप इन Success Tips In Hindi (kamyab kaise bane) को अपनाकर सफलता हासिल कर सकते है।

1.अपनी रूचि के अनुसार अपना लक्ष्य निर्धारित करना

सफलता प्राप्त करने की यह पहली सीढ़ी है। सक्सेस पाने के लिए पहले आपको अपना लक्ष्य बनाना होगा। आपको जिस कार्य या क्षेत्र में रूचि है आप उसी क्षेत्र में अपना लक्ष्य बनाये। मान लो आपको क्रिकेट में रूचि है तो आप क्रिकेट का लक्ष्य बनाये। और उसी पर जी-जान से कार्य करे। इसी तरह आपको डॉक्टर,इंजीनियर, बिज़नेस मेन आदि बनना है तो आपको उसी के अनुसार अपना टारगेट फिक्स करे। और अपना पूरा ध्यान अपने लक्ष्य को पाने में लगाए।

2. अपने लक्ष्य पर विश्वास रखना

आप जो भी लक्ष्य बनाते है उस लक्ष्य पर आपको पूरा विश्वास होना चाहिए। उस लक्ष्य को पाने के लिए आपमें जूनून होना चाहिए। आपके मन में ये डर नहीं होना चाहिए कि यार मैं ये कर पाउँगा या नहीं। लक्ष्य को लेकर कॉन्फिडेन्स रहे। आपमें अपने विचारो के प्रति विश्वास होना चाहिए। क्योकि जब आप कोई कार्य या बिज़नेस या स्टडी करने जा रहे होते है तब यह बहुत जरुरी हो जाता है।

3. वही करें जो आपको पसंद है

आपको सबसे पहले वही कार्य करना चाहिए जिसमे आपकी रूचि हो अपने पुरे दिन में उसी काम पर ज्यादा समय देना चाहिए। लोगो की पसंद व उनकी बातो पर ध्यान न देकर अपने मनपसंद कार्य में अपना ध्यान फोकस करे। लोगो का काम होता है दूसरे के कार्य में कमी निकलना, अतः आप अपने लक्ष्य पर अडिग रहे। और अपनी रूचि को महत्व दे।

4. सकारात्मक विचार रखे

अपने काम व पैशन के प्रति हमेशा सकारात्मक रहे। अपने लक्ष्य से विचलित कर देने वाली नकारात्मक विचारों से दूर रहे। ऐसी गतिविधियों से दुरी बनाये रखे जिनसे आपके मन में भ्रम उत्पन होता हो। हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर सकारात्मक विचार रखे। हमेशा पॉजिटिव रहे। इसके लिए आपको मोटिवेशनल स्टोरी या सक्सेस्फुल लोगो की स्टोरी पढ़े।

5. सोशल मीडिया से दुरी बनाये

सफलता प्राप्त करने के लिए जितना हो सके सोशल मीडिया पर अपना समय बर्बाद करने से बचे। सोशल मीडिया को इगनोर करने की कोशिश करे। यदि आप अपना अधिकांश समय अपने लक्ष्य पर न लगाकर सोशल मीडिया पर लगते है तो आप अपने लक्ष्य से दूर हो जायेंगे जिससे आपको सफलता मिलना नामुमकिन सा होने लगेगा। अतः आप सोशल मीडिया का सदुपयोग करे। यदि आप एक बिज़नेस करने जा रहे है तो सोशल मीडिया का उपयोग आप अपने बिज़नेस के प्रमोशन या उसके प्रचार-प्रसार के लिए कर सकते है।

6. समय का सदुपयोग करना

अपने समय को फालतू के कार्यो में बर्बाद न करे। जो समय गुजर जाता है वह कभी लोट के वापिस नहीं आता है। अतः अपने समय को अपने कार्यो को पूरा करने में और अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयोग करे। जो कार्य जिस समय के लिए निर्धारित किया गया है उस कार्य को उसी समय पर पूरा करे। समय बहुत कीमती है। इसकी वैल्यू को समझे। इसीलिए समय की कद्र करे। और समय रहते हुए अपने सारे काम कर ले।

7. अच्छे दोस्त बनाना (सफलता के मूलमंत्र)

जिंदगी में दोस्तों का होना बहुत जरुरी है। दोस्तों के बिना जिंदगी अधूरी सी लगती है। लेकिन दोस्त ऐसे बनाये जो आपके काम में आपको सपोर्ट करे। आप अपने क्षेत्र के हिसाब से दोस्त बनाये। जैसे आप बिज़नेस करने जा रहे है तो आपको बिज़नेस का विचार रखने वाले ही दोस्त बनाने चाहिए। जब आप भूरे समय से गुजर रहे होते है तब ऐसे दोस्त दोस्त ही आपको सपोर्ट करते है। अपने दोस्तों के साथ अपने ड्रीम को लेकर विचार विमर्श करे। अतः अच्छे लोग व अच्छे दोस्तों की संगती करे।

8. परिवार के साथ समय बिताना

अपने परिवार से बढ़ाकर इस दुनिया में कोई नहीं होता है। जब आप बिज़नेस में या अपने कार्यो में या अपने लक्ष्य को पाने में असफल होते है तब एक परिवार ही होता है जो आपको सपोर्ट करता है। आपको हिम्मत हरने नहीं देता है। एक परिवार ही उस कार्य को दुबारा करने की हिम्मत देता है। अतः अपने जीवन के सभी आइडियाज या प्लान्स को अपने परिवार के साथ डिसकस करना चाहिए। आप जो भी कार्य करे उसे परिवार के सामने रखे। अपने फ्यूचर प्लान के बारे में परिवार से सलाह ले। अतः आप अपने परिवार को रोजाना समय दे। इससे आपका तनाव भी दूर होगा। और आप फ्रेश अनुभव करेंगे।

9. असफलताओं से निराश न हों

अक्सर वही लोग असफल होते है जो प्रयास करते है। और जो लोग प्रयास करते है वही लोग सफल होते है। अतः आप अपनी असफलताओं से कभी निराश न हो।  बिना असफलता के आज तक कोई सफल ही नहीं हुआ है। जब आप किसी कार्य में असफल होते है तब आपको उस असफलता से सीख लेनी चाहिए। आपको उन कारणों का पता करना चाहिए जिनकी वजह से आपको असफलता मिली है। अतः अपनी असफलता से कभी भी निराश नहीं होना चाहिए।

10. टीम के साथ काम करे (Success Tips In Hindi)

टीम के साथ काम करने का सबसे अच्छा फायदा यह होता है कि एक दूसरे के आइडियाज शेयर होते है , जिससे उस कार्य को करने में और भी ज्यादा रूचि पैदा होती है। यदि आप पढ़ाई कर रहे है तो आपको ग्रुप स्टडी करनी चाहिए। यदि आप एक बिज़नेस करने जा रहे है तो आपको अपनी टीम के साथ अच्छा कम्युनिकेशन बनाना चाहिए। टीम के साथ कम्युनिकेशन गैप न हो। अपनी टीम में  पारदर्शिता बनाये रखने के लिए  टीम के साथ काम करे। इससे काम आसानी से हो जाता है और  गलतफहमी कम होती हैं। अतः अपनी टीम के साथ कार्य करे।  उसके साथ अच्छा व्यवहार करे।

11. अपनी गलती को स्वीकार करे

अक्सर गलतियों का होना स्वभाविक है। गलतियाँ इंसानो से ही होती है। यदि आप कोई कार्य करने जा रहे है तो उसमे गलतियाँ भी होंगी। पर आपको अपनी गलतियाँ स्वीकार करनी चाहिए। गलतियाँ स्वीकार करने से आप अपनी गलती का समाधान ढूंढेंगे। और उस गलती को भविष्य में कभी नहीं दोहराएंगे। अक्सर इंसान अपनी गलतियों से ही सीखता है। अतः गलती होने पर उसे स्वीकार करे।

12. आज से शुरू करे (सफलता के मूलमंत्र)

आप जो कार्य या बिज़नेस करने जा रहे है उसकी शुरुआत आज से करे। सही समय का इंतजार करना कामचोर व अलसी लोगो का काम है।  अतः आपका जो भी लक्ष्य है उसकी शुरुआत आज से करे। कार्य को करने में टालमटोल न करे।

13. लोगो की बातों को अनसुना करे

जब आप कोई नया कार्य शुरू करने जा रहे है तब लोगो के द्वारा आपके काम में कमी निकलना उनका काम होता है। ऐसे लोगो का काम ही यही होता है दूसरे के काम की बुराई करना और उनके मनोबल को कमजोर करने का।  अतः आप ऐसे लोगो की बातों को अनसुना करे।  और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करे।

14. स्वार्थी न बने (सफलता के मूलमंत्र)

सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता। इसीलिए अपने काम में स्वार्थी न बने। सफलता पाने में और अपने लक्ष्य को पूर्ण करने में दूसरे लोगो का फायदा न उठाये। अर्थात स्वार्थी तरीके से काम न करे।

15. लक्ष्य की दिशा में काम करे

जब आप सफलता पाने के लिए मजबूत लक्ष्य बनाते है तब आपको अपने लक्ष्य की दिशा में काम भी करना होता है। माना अपने इंजीनियर बनने का लक्ष्य बनाया है तो आपको इंजीनियर बनने के लिए ही मेहनत करनी है न की अकाउंटेंट की। अतः जो आपका लक्ष्य है उसी के प्रति मेहनत करते रहे।

16. दूसरों से सीखें (सफलता के मूलमंत्र)

आपको हमेशा दूसरे सफल लोगो की बायोग्राफी, सक्सेस स्टोरी, पढ़नी चाहिए , इससे आपको उन लोगो की गलतियों से सिखने को मिलेगा।  जो उन्होंने सफलता हासिल करते वक्त की थी।  अतः ऐसे लोगो को फॉलो करने से आप वह गलती दुबारा नहीं करेंगे।

17. अपने अंदर good skill का निर्माण करे

वर्तमान समय में आप कही भी इंटरव्यू देने जाते है तो सबसे पहले आपकी स्किल देखी जाती है। आपके बोलने और आपके पैशन को परखा जाता है। और इसी से आपकी पहचान होती है। अतः अपनी गुड good skill पर भी काम करे।

18. आलस्य का त्याग करे (Success Tips In Hindi)

सफलता पाने के लिए यह बहुत जरुरी है। किसी भी काम को करने में आलस्य नहीं करना चाहिए। आलस्य इंसान का शत्रु होता है। अतः आपको जो कार्य करना है वह तुरंत करे। अपनी सफलता के बीच आलस्य को न आने दे।

19. समय के अनुसार खुद को बदले

जो लोग समय के साथ खुद नहीं बदलते है वे लोग कभी सफल नहीं होते है। अगर वे सफल होते भी है तो कुछ समय बाद उनका अस्तित्व गिरने लगता है। अतः समय के अनुसार खुद को बदले। टेक्नोलॉजी को स्वीकारे।

20. अपने कार्य की प्लानिंग करे (Success Tips In Hindi)

सफलता पाने के लिए यह सबसे जरुरी है। आपको अपने कार्य की प्लानिंग करनी होगी। आपको किस समय कौनसा कार्य करना है , किस कार्य को कितना समय देना , किस कार्य को कितने दिनों में पूरा करना है, इन सब का टाईम टेबल बनाना होगा। और आपको उसी प्लानिंग के अनुसार काम करना है। अपने कार्य की प्लानिंग करने का सबसे अच्छा फायदा यह है कि आप उस कार्य को आसानी से step by step पूरा कर लेते है।

21. अपने लक्ष्य की महत्वपूर्ण बातों को नोट करे

अपने लक्ष्य की तरफ कार्य करते समय हर बात को नोट करे। यह कार्य आपको थोड़ा अटपटा या बोरिंग लग सकता है, पर लिखने की आदत डालने से आपको अपना काम दुसरो को समझाने में आसानी रहती है। इसका एक फायदा यह भी मिलता है जब आप कोई बात भूल जाते है तो आप अपनी डायरी में उस चीज को देख सकते है। अतः अपनी कार्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओ को नोट करे।

22. मुश्किल समय में धैर्य रखे और जल्दबाजी ना करे

जब आपको किसी कार्य  में असफलता मिलती है तब आपको धैर्य से काम लेना है। इस स्थिति में आप कमजोर न पड़े बल्कि अपनी टीम का मनोबल बढ़ाने का काम करे। और वापिस उस कार्य को पुरे जोश से करने की हिम्मत दे। आप जल्दबाजी में किसी प्रकार का गलत निर्णय न ले।  असफलता से हार न मने। असफलता मिलने पर थोड़ा धैर्य रखे। और सोच समझ कर आगे का निर्णय ले। अतः अपने काम में किसी प्रकार की जल्दबाजी करके गलत निर्णय न ले।

आशा करता हूँ आपको Success Tips In Hindi,जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करे, कामयाब कैसे बने, kamyab kaise bane, safalata kaise prapt kare, सफलता के मूलमंत्र – आर्टिकल समझ में आया होगा। दोस्तों इस दुनिया में कोई भी इंसान बिना मेहनत व असफता के सफल नहीं हुआ है। जब तक आप अपनी गलतियों में सुधार और उनसे शिक्षा नहीं लेंगे तब तक आप सफल नहीं हो सकते है। अतः सफलता हासिल करने के लिए आपको कठोर मेहनत की जरूरत पड़ती है। जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। अतः आपको इस लेख से सम्बंधित कुछ पूछना हो या कोई सलाह देना चाहते है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताये। कमेंट कर के बताये आपको यह लेख Success Tips In Hindi कैसा लगा।

Read also 

  1. अपना टैलेंट कैसे दिखाए ? अपना हुनर दिखाने के टॉप 9 तरीके
  2. 65 Low investment Business ideas in hindi-कम पूँजी में शुरू करे अपना बिज़नेस
  3. पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र क्या है ? Study में मन लगाने के 21 अचूक टोटके
  4. पढ़ाई कैसे करे ? (padhayi krne ka tarika) 12 best study tips in hindi

2 thoughts on “22 Success Tips In Hindi : जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करे ?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *