Skip to content

Alia Bhatt Biography in Hindi अभिनेत्री आलिया भट्ट का जीवन परिचय

Alia Bhatt Biography in Hindi-अभिनेत्री आलिया भट्ट का जीवन परिचय

हेलो फ्रेंड्स, आज इस लेख में आपको आलिया भट्ट का जीवन परिचय, आलिया भट्ट की जीवनी (Alia Bhatt ki jiwani), जन्म, शिक्षा, उम्र, परिवार, माता-पिता, बॉयफ्रेंड, भाई-बहन, फिल्म, डेब्यू फिल्म, हाइट (Alia Bhatt Biography in Hindi, Alia Bhatt Success Story, Birth, Education, Age, Family, Mother-Father, Movies, Debut Film, Hight ) की जानकारी हिंदी में दी जा रही है।

आलिया भट्ट बॉलीवुड के जाने माने प्रोडूसर व डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी है। आलिया ने बॉलीवुड में मात्र 6 वर्ष की उम्र में ही कदम रख दिया था। उन्होंने 6 वर्ष की उम्र मे फिल्म “संघर्ष” में एक बॉलीवुड अभिनेत्री के बचपन का किरदार निभाया था। इनका परिवार बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चूका है। इसीलिए आलिया कम समय में फेमस व सफल अभिनेत्री बन गई।

आपको बता दे कि आलिया भट्ट बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है। वह हिंदी फिल्मो में अभिनय करती है। वह अपनी फिल्मों के लिए बहुत अधिक पैसा लेती है। आलिया भट्ट ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से की थी। वरुण धवन ने भी अपने बॉलीवुड करियर (Alia Bhatt ki jiwani) की शुरुआत इसी फिल्म से की थी।

इसके बाद आलिया भट्ट ने एक से बढ़कर एक सफल फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, उड़ता पंजाब,राज़ी, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और गली बॉय जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया है। अपनी सफल इन फिल्मों के माध्यम से आलिया ने बॉलीवुड व फैंस के दिलो में अपने लिए जगह बनाई।

अपनी बढ़ती लोकप्रियता और आय के कारण आलिया भट्ट वर्ष 2014 में फोर्ब्स इंडिया में सेलिब्रिटी 100 की सूची में शामिल हुई। इसके बाद वह वर्ष 2017 में भी फोर्ब्स एशिया में 30 अंडर 30 की सूची में जगह बनाई। आइये जानते है आलिया भट्ट का जीवन परिचय (Alia Bhatt Biography in Hindi) व आलिया भट्ट की सक्सेस स्टोरी (Alia Bhatt Success Story in hindi )

आलिया भट्ट का जीवन परिचय- Alia Bhatt Biography in Hindi

नाम आलिया भट्ट
उपनाम अलू
जन्म 15 मार्च 1993
जन्म स्थान मुम्बई, महाराष्ट्र
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
पिता का नाम महेश भट्ट ( निर्देशक, निर्माता, लेखक )
माता का नाम सोनी राजदान (अभिनेत्री, निर्देशक)
कजिन भाई इमरान हाशमी,मोहित सूरी,विशाल भट्ट ,राहुल भट्ट
बहन शाहीन भट्ट
कजिन बहन पूजा भट्ट
चाचा मुकेश भट्ट
स्कूल जमनाबाई नरसी स्कूल
शिक्षा 10th पास
पेशा मॉडल, अभिनेत्री, सिंगर
धर्म हिंदू
नागरिकता भारतीय
उम्र 29 years (2022)
भाषा हिंदी , इंग्लिश,पंजाबी
बेस्ट फ्रेंड्स सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, आकांशा राजन, अयान मुखर्जी
रूचि पार्टी करना, योगा, पेंटिंग, गाना गाना, जिम करना
विशेष बात डिम्पल वाली स्माइल
डेब्यू फिल्म संघर्ष (1999, चाइल्ड आर्टिस्ट में), स्टूडेंट ऑफ द ईयर ( 2012, लीड रोल )
बॉयफ्रेंड रमेश दुबे(6th में ) अली दादरकर (8th में ), वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा

आलिया भट्ट का लुक- Alia Bhatt look

लम्बाई 5 फीट 3 इन्च
वजन 54 kg
शारीरिक बनावट 33-26-34
आँखों का रंग काला
बालों का रंग हल्का भूरा
स्किन कलर फेयर

आलिया भट्ट की पसंद- Alia Bhatt Choice

पसंदीदा खाना फ़ेंच फ्राईस, दही-चावल, रागी चिप्स, मुंग का हलवा
पसंदीदा मिठाई रसगुल्ला, मुंग का हलवा
पसंदीदा परफ्यूम गुच्ची
पसंदीदा कलर रेड
पसंदीदा जगह हिमाचल प्रदेश,लंदन
पसंदीदा क्रिकेट एमएस धोनी
पसंदीदा अभिनेता गोविंदा,शाहरुख खान,रणबीर कपूर
पसंदीदा अभिनेत्री करीना कपूर, कंगना रनौत, जेनिफर लॉरेंस, किम करदाशियन
पसंदीदा  आउटफिट ब्लैक ड्रेस
पसंदीदा कार ऑडी-5, ऑडी-5
पसंदीदा फैशन ब्रांड Forever 21, Topshop
पसंदीदा  गाना सोहा साहा
पसंदीदा  जानवर बिल्ली
पसंदीदा खेल हैण्डबॉल
पसंदीदा फिल्म प्रोडूसर सूरज बड़जात्‍या और करण जौहर
पसंदीदा हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो

आलिया भट्ट का जन्म

आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। आलिया भट्ट का जन्म एक सम्पन परिवार में हुआ था। इनका बचपन सुख सुविधाओं में बीता था। आलिया का बचपन मुंबई शहर में ही बीता था।

आलिया भट्ट का परिवार

आलिया भट्ट का परिवार फ़िल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ है। आलिया भट्ट के पिता का नाम महेश भट्ट है जो कि बॉलीवुड के जाने माने व सुप्रसिद्ध लेखक, डायरेक्टर और प्रोडूसर है। जबकि आलिया की माँ का नाम सोनी राजदान है। वे एक जानी-मानी अभिनेत्री और निर्देशक है। उन्होंने  कई फिल्मों तथा टीवी सीरियलों मे काम किया है।

आलिया के पिता महेश भट्ट मूल रूप से गुजराती और  माता मूल रूप से कश्मीर की है। आलिया की एक बड़ी बहन भी है जिसका नाम शाहीन भट्ट है। आलिया के चाचा मुकेश भट्ट है जो कि बॉलीवुड के जानी-मानी हस्ती है। आलिया की सौतेली बहन का नाम पूजा भट्ट है। जबकि सौतेले भाई का नाम राहुल भट्ट है, जो एक फिटनेस ट्रेनर है। इमरान हाशमी, विशाल भट्ट, मोहित सूरी जैसी बॉलीवुड की महान हस्तियाँ आलिया के कजिन भाई है।

आलिया भट्ट की शिक्षा- Alia Bhatt Education

आलिया भट्ट ने अपनी शुरूआती शिक्षा जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई से प्राप्त की है। आलिया का मन पढ़ाई में ज्यादा नहीं लगता है। उन्हें पढ़ाई से ज्यादा अभिनय करना अच्छा लगता था। उन्होंने 10th पास करने के बाद  ड्रामा स्कूल में एडमिशन लिया। यहां उन्होंने अभिनय करना सीखा। उन्हें अभिनय करना इतना अच्छा लगता था कि उनकी पहली फिल्म सुपरहिट गई थी।

आलिया भट्ट का बॉलीवुड करियर-Alia Bhatt Biography & Career in hindi

चूँकि आलिया भट्ट का परिवार फ़िल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ है। इसीलिए उन्होंने बेहद कम उम्र में बॉलीवुड में एंट्री कर ली थी। 10th पास करने के बाद उन्होंने 19 वर्ष की आयु में ड्रामा क्लास ज्वाइन की। यहां उन्होंने अभिनय करना सीखा था। दरअसल आलिया को बचपन से ही अभिनय करना अच्छा लगता था। उनका मन पढ़ाई में कम लगता था। उन्होंने 6 साल की उम्र में एक अभिनेत्री का चाइल्ड किरदार निभाया था।

आलिया भट्ट की डेब्यू फिल्म-(Alia Bhatt Biography)

वर्ष 1999 में आलिया ने फिल्म संघर्ष में एक बाल कलाकार के रूप में प्रीति जिंटा के बचपन का रोल किया था। उस समय आलिया की उम्र मात्र 6 वर्ष थी। लेकिन उन्होंने वास्तविक रूप से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से की थी। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था।

यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और वरुण धवन लीड रोल में थे। इस मूवी में ऋषि कपूर भी थे। इस फिल्म को कई अवार्ड मिले थे। आलिया का नाम बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिये फिल्मफेयर अवार्ड्स की नोमिनेशन की लिस्ट मे ऐड किया गया था। लेकिन उन्हें अवार्ड नहीं मिला था।

वर्ष 2014 के बाद आलिया भट्ट का फ़िल्मी करियर

वर्ष 2014 में आलिया ने फिल्म “हाईवे” में अभिनय किया। यह फिल्म  इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी थी। इस फिल्म में आलिया ने वीरा त्रिपाठी का रोल किया था, जिसका अपहरण कर लिया जाता है। फिर उसके बाद अपहरणकर्ता से ही प्यार हो जाता है। इस फिल्म में रणबीर हूडा ने मुख्य भूमिका निभाई

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इस फिल्म के लिए आलिया को फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड्स दिया गया। थी। इस फिल्म में उन्होंने एक गाना भी गाया था। जिसके बोल इस प्रकार है – मैं नंनी सूहा साहा ले जाना कोई के, मीठी मीठी खेती में खेलन हो तोता बोले पेड़ों पे, पेड़ से पूड़ी से।

वर्ष 2014 में आलिया ने एक शार्ट फिल्म गोइंग होम में अभिनय किया। यह फिल्म महिलाओं की सुरक्षा पर आधारित है और इसे विकास बहल ने बनाया था। इसी वर्ष आलिया ने चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित फिल्म “2 स्टेट्स” में अभिनय किया। इस फिल्म में अर्जुन कपूर व आलिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आलिया ने इस फिल्म में अनन्या स्वामीनाथन लड़की का किरदार निभाया था।

इसी वर्ष 2014 में आलिया ने एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया” में अभिनय किया। इस फिल्म में उन्होंने काव्या प्रताप सिंह का किरदार निभाया था। इसमें वरुण धवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। (Alia Bhatt success story in hindi)

साल 2014 में बॉक्स ऑफिस में सफल रही फिल्मो ने आलिया को विशेष पहचान दिलाई। इस वर्ष उन्होंने एक शार्ट फिल्म सहित 4 सफल फिल्मे की। इस तरह आलिया 2014 की उपलब्धियों से एक सफल अभिनेत्री बनी। (Alia Bhatt Biography)

इसके बाद उन्होंने वर्ष 2015 में एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “शानदार” की। इस फिल्म में उन्होंने आलिया नाम से ही भूमिका निभाई थी। इसमें उनके कोस्टार शाहिद कपूर थे। इस फिल्म ने व्यावसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। यह फिल्म दर्शको को ज्यादा पसंद नहीं आयी और बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।

इस प्रकार आलिया भट्ट ने साल 2016 में “उड़ता पंजाब”, “कपूर एंड संस् ” और डियर जिंदगी जैसी सफल फिल्मे की। इन फिल्मों से आलिया की  बॉलीवुड में अलग पहचान बनी। फिल्म “उड़ता पंजाब” के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड्स मिला जबकि इस फिल्म को चार अवार्ड मिले थे। हालाँकि इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था।

फिल्म डियर जिंदगी की सफलता के लिए आलिया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए स्क्रीन अवार्ड और फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।  इस फिल्म में उनके कोस्टार शाहरुख खान थे। इसी वर्ष उन्होंने फिल्म “ऐ दिल हे मुश्किल” में भी अभिनय किया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और रणवीर कपूर उनके कोस्टार थे।

वर्ष 2017 में उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में वेदही त्रिवेदी का किरदार निभाया। इस फिल्म में इनके कोस्टार वरुण धवन थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इस फिल्म में आलिया ने एक बहुत ही सुन्दर गाना गाया था जिसके बोल इस प्रकार है – “मे तेनु समझावा”

साल 2018 में आलिया ने फिल्म “वेलकम टू न्यूयॉर्क”, जीरो व थ्रिलर फिल्म “राज़ी” में अभिनय किया। फिल्म राज़ी में उन्होंने सहमत खान का किरदार निभाया था। जिसमे एक कश्मीरी जासूस लड़की एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी से शादी करती है। और पाकिस्तान की खुपिया जानकरी भारत को भेजती है।

साल 2019 में आलिया ने इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस नाम से अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी लॉन्च की। 2019 में उन्होंने रणवीर सिंह के साथ गली बॉय की। इस फिल्म ने 13 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। साथ ही आलिया भट्ट को करियर की तीसरी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था। यह फिल्म आलिया भट्ट की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी।

इसी वर्ष 2019 में उन्होंने फिल्म “कलंक”, स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2, में अभिनय किया। वर्ष 2020 में आलिया ने अंग्रेजी मीडियम और सड़क 2 में अभिनय किया। फिल्म सड़क (1991) उनके पिता द्वारा निर्देशित थी और सड़क -2 इसी फिल्म की दूसरी कड़ी थी। यह फिल्म COVID-19 महामारी की वजह से थिएटर में रिलीज़ नहीं हो पाई। इसे  डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज़ किया गया था।

वर्ष 2022 में उनकी आने वाली फिल्म इस प्रकार है  – RRR, Gangubai Kathiawadi, Brahmastra, Darlings And 2023 में  Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani (Alia Bhatt Biography in hindi )

आलिया भट्ट की फिल्मों की लिस्ट- Alia Bhatt Movies list hin hindi

वर्ष मूवीज
1999 संघर्ष
2012 स्टूडेंट ऑफ द ईयर
2014 हाइवे
2014 2 स्टेट
2014 हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया
2014 अग्ली  (Ugly)
2014 शार्ट फिल्म गोइंग होम
2015 शानदार
2016 उड़ता पंजाब
2016 कपूर एंड संस
2016 ऐ दिल हे मुश्किल
2016 डिअर जिंदगी
2017 बद्रीनाथ की दुल्हनिया
2018 वेलकम टू न्यू यॉर्क
2018 राज़ी
2018 जीरो
2019 गली बॉय
2019 कलंक
2019 स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2
2020 अंग्रेजी मीडियम
2020 सड़क 2
2022 गंगूबाई काठियावाड़ी
2022 आरआरआर
2022 ब्रह्मास्त्र
2022 डार्लिंग्स

आलिया भट्ट के बॉयफ्रैंड्स

आलिया भट्ट का पहला बॉयफ्रेंड रमेश दुबे थे। दोनों ने एक ही स्कूल जमनाबाई नरसी स्कूल में पढ़ाई की थी। उस समय आलिया 6th क्लास में थी। जबकि आलिया के दूसरे बॉयफ्रेंड अली दादरकर थे। आलिया के बॉलीवुड में प्रवेश करने से पहले वे एक साथ थे। वे दोनों अकसर एक साथ स्पॉट किये जाते थे।

आलिया भट्ट का तीसरा बॉयफ्रैंड सुनील मित्तल का बेटा केविन मित्तल था। इन दोनों की मुलाकात एक सेमिनार में हुई थी और दोनों दोस्त बन गए थे। लेकिन इनकी दोस्ती ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों अलग हो गए। इसके बाद आलिया का नाम अभिनेता वरुण धवन के साथ जोड़ा गया। इन दोनों ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी।

अफवाहों के अनुसार आलिया भट्ट ने वरुण को डेट किया था, लेकिन उस समय वरुण अपनी गर्लफ्रेंड के साथ में रिलेशनशिप में थे। बाद में यह अफवाह ख़त्म हो गयी। वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने एक ही मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

sपहले सिद्धार्थ और आलिया के दोस्त होने की खबरें आई, लेकिन बाद में दोनों रिलेशनशिप में थे। परन्तु जैकलीन और सिद्धार्थ की नजदीकियों की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालाँकि किसी ने भी इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की थी। (Alia Bhatt Biography in hindi)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। आलिया रणवीर कपूर के हर बुरे वक्त में साथ रही थी। ऋषि कपूर के निधन समय वह रणबीर कपूर, नीतू कपूर के साथ रही थी। इसके बाद भी वह कई मौकों पर कपूर परिवार के साथ देखी गई है। रणबीर और आलिया के अफेयर ने फिल्म ब्रह्मास्त्र से सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद रणवीर कपूर ने आलिया को डेट करने वाली अफवाहों को सही करार दिया।

आलिया भट्ट के अवार्ड्स सम्मान

आलिया भट्ट को अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए अनेक प्रकार के अवार्ड्स व सम्मान मिले है। उन्हें अपनी सफल फिल्मों के लिए फिल्मफेयर, जी सिनेमा, स्क्रीन अवार्ड्स, मिर्ची म्यूजिक, आदि अनेक अवार्ड्स मिले है। मैं आपको यहां कुछ महत्वपूर्ण अवार्ड्स बता रहा हूँ। (Alia Bhatt Biography in hindi)

 

Filmfare

Awards

 

2015 Critics Award Best Actress ( For film Highway)
2017 Best Actress (for film Udta Punjab)
2019 Best Actress for film Raazi
2020 Best Actor In A Leading Role (Female) for film Gully Boy
 

IIFA

2017 Best Performance In A Leading Role (Female) for film Raazi
2017 Style Icon
2019 Best Performance In A Leading Role (Female) for film Udta Punjab
Zee Cine Awards 2017 Best Actor – Female for film Udta Punjab
2018 Viewer’s Choice Best Actor (Female) for film Badrinath Ki Dulhania
2019 Viewer’s Choice Best Actor (Female) for film Raazi
2020 Viewer’s Choice Best Actor (Female )
Mirchi Music Awards 2015 Make It Large

 

इसके अलावा भी उन्हें कई सम्मान व अवार्ड्स मिले है, जो इस प्रकार है। (Alia Bhatt ki jiwani)

  1. वर्ष 2013 में साल का ताजा चेहरा (न्यू फेस ) के लिए वोग ब्यूटी अवार्ड दिया गया।
  2. वर्ष 2016 में आलिया भट्ट को एचटी इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स का द रीडर्स च्वाइस अवार्ड (महिला) दिया गया।
  3. वर्ष 2017 में एचटी मुंबई का सबसे स्टाइलिश पुरस्कार, मोस्ट स्टाइलिश ट्रेंडसेटर (फीमेल) भी आलिया को मिला।
  4. वर्ष 2017 में फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया में सूचीबद्ध किया गया।
  5. वर्ष 2018 में वोग और लेम्बोर्गिनी यूथ आइकॉन ऑफ़ द ईयर नमक अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।
  6. वर्ष 2018 में सबसे स्टाइलिश महिलाएं के लिए जीक्यू अवार्ड्स भी उन्हें ही दिया गया था।
  7. वर्ष 2018 में मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस जूरी च्वाइस (फीमेल) का अवार्ड दिया गया।
  8. वर्ष 2019 में उन्हें ब्यूटी आइकॉन सम्मान से नवाजा गया था।
  9. वर्ष 2019 में उन्हें वोग वूमेन ऑफ द ईयर अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।
  10. वर्ष 2019 में फोर्ब्स एशिया के 100 डिजिटल स्टार में आलिया का नाम दर्ज किया गया।
  11. वर्ष 2018 में टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वूमेन 2018 में शीर्ष स्थान हासिल किया।
  12. वर्ष 2019 में वह दूसरी सबसे अधिक खोजी जाने वाली महिला अभिनेत्री थी।
  13. वर्ष 2019 में वह फोर्ब्स इंडिया की शीर्ष 10 हस्तियों में शामिल हुई।
  14. वर्ष 2019 में वह नारी शक्ति सूची की शीर्ष 25 शक्तिशाली भारतीय महिलाओं में शामिल हैं।

आलिया भट्ट से जुड़े विवाद- (Alia Bhatt Biography)

  1. मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में एक राजनितिक दंगे गए थे और दंगों की आग शांत भी नहीं हुई थी। तभी सैफई गांव में समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह द्वारा आयोजित सैफई महोत्सव में भाग लेने पहुँच गई। जिसकी फिल्मजगत व फैंस ने कड़ी आलोचना की थी। बाद में आलिया ने माफ़ी मांगते हुए कहा कि मुझे दंगो के बारे में कुछ पता नहीं था, अगर मुझे कुछ पता होता तो मैं नहीं जाती और न ही मैं राजनीतिक रूप से किसी पार्टी से जुडी हूँ।
  2. एक बार आलिया भट्ट को सामान्य जागरूकता की कमी के लिए ट्रोल किया गया था। उन्हें एक चैट शो “कॉफ़ी विद करण” में एक सवाल पूछा गया था। कारन जोहर ने आलिया से भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछा था, जिसका जवाब उन्होंने पृथ्वीराज चौहान दिया था। जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।
  3. सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद भाई-भतीजावाद की पंक्ति की वजह से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हज़ारों फॉलोवर्स को खो दिया था। उस समय करण जौहर, सलमान खान, संजय लीला भंसाली और एकता कपूर सहित कई अन्य हस्तियों के साथ उन्हें भी भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने के लिए काफी ट्रोल किया गया था।
  4. वर्ष 2017 में फिल्म पद्मावत के लिए उन्होंने एक अवार्ड सेरिमनी मे कहा कि जब तक आप कोई फिल्म नही देखते है, तब तक उसके बारे में अपने विचार देना ठीक नहीं है। इसके अलावा उन्होंने राजनीतिक बयान भी दिए थे। जिस वजह से उन्हें काफी निंदा का सामना करना पड़ा था।

आलिया भट्ट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  1. आलिया को खाना बनाना नहीं आता है।
  2. इन्हे अंधरे से डर लगता है। इसलिए वह रात में लाइट जलाकर सोती हैं।
  3. वह अक्सर हवाईजहाज यात्रा से नर्वस हो जाती है। वह यात्रा के दौरान हमेशा पजामा, क्रीम, मोज़े, किताब तथा एक तकिया छोटा रखती है।
  4. आलिया भट्ट ने फिल्म “स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर” में मुख्य भूमिका निभाने के लिए ऑडिशन में 400 लड़कियों को पीछे छोड़ कर फिल्म में अपनी जगह बनाई थी। इसके लिए उन्होंने अपना 16 kg वजन कम किया था।
  5. उन्हें एनिमल्स से बहुत प्यार है। वह अक्सर बेघर व आवारा घूमने वाले जानवरों के लिए डोनेशन करती है। उन्हें बिल्ली बहुत पसंद है।
  6. आलिया कभी नहीं चाहती थीं कि उनकी पहली फिल्म उनके पिता महेश भट्ट द्वारा निर्देशित हो।
  7. आलिया भट्ट एक सिंगर भी है। उन्होंने साल 2014 में फिल्म हाईवे में एक गाना “सुहा साहा” गाया था। इसके बाद वर्ष 2017 में फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में एक ओर गाना गाया था –  “मे तेनु समझावा”
  8. बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले आलिया का वजन बहुत अधिक था। वह खाने की बहुत शौकीन है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए 16kg वजन कम किया था।
  9. उन्होंने फिल्म “संघर्ष” (1999) में प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में निभाया था।
  10. वर्ष 2015 से पहले आलिया मासांहारी थी। लेकिन वह अब शाकाहारी बन गईं।
  11. उन्हें दही बहुत पसंद है। वह दही के बिना भोजन करना पसंद नहीं करती है।
  12. उन्हें गर्म की अपेक्षा शीतल पेय पदार्थों अच्छे लगते है।
  13. वह रोज रात को डायरी लिखती हैं।
  14. आलिया बहुत आलसी हैं। वह तनाव के समय 12 -12 घंटे तक सोती रहती है।
  15. आलिया का शरीर बहुत लचीला है। जिस वजह से वह अपने अंगों को बहुत आसानी से किसी भी रूप में तोड़ मोड़ सकती हैं।

आशा करता हूँ कि आपको आलिया भट्ट का जीवन परिचय (Alia Bhatt Biography in Hindi) व आलिया भट्ट की जीवनी (Alia Bhatt ki jiwani) से सम्बंधित लेख पसंद आया होगा। यदि आपके पास आलिया भट्ट की सक्सेस स्टोरी (Alia Bhatt success story in Hindi) से सम्बंधित ओर जानकारी उपलब्ध हो तो हमें बताये। आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट में अपनी अवश्य दे। आपको बता दे कि आलिया बेहद कम उम्र में सफलता पाने वाली अभिनेत्री है। जिसका कारण परिवार का बॉलीवुड जगत से जुड़ा होना भी है।

FAQ

Q :  आलिया का धर्म कोनसा है ?
Ans :  हिन्दू लेकिन वह नास्तिक है।

Q :  आलिया भट्ट का जन्म कब हुआ था ?
Ans :  15 मार्च 1993

Q :  आलिया भट्ट का जन्म कहाँ हुआ था ?
Ans :  मुंबई, महाराष्ट्र

Q :  आलिया भट्ट की सगी बहन कौन है ?
Ans :  शाहीन भट्ट

Q :  आलिया भट्ट के पिता का नाम क्या है ?
Ans :  महेश भट्ट

Q :  आलिया भट्ट ने किस फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाया था ?
Ans :  फिल्म संघर्ष में (1999 में )

Q :  आलिया भट्ट की डेब्यू फिल्म कोनसी थी ?
Ans :  स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Q :  आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड का नाम क्या है?
Ans :  रणवीर कपूर

Q :  आलिया भट्ट के सौतेले भाई और सोतैली बहन का नाम क्या है ?
Ans :  भाई राहुल भट्ट (फिटनेस ट्रेनर) और बहन पूजा भट्ट (सोतैली)

Q :  आलिया भट्ट की माँ कौन है ?
Ans :  सोनी राजदान (कश्मीरी मूल की )

Q :  आलिया भट्ट को खाने में क्या पसंद है ?
Ans :  फ़ेंच फ्राईस, दही-चावल, रागी चिप्स, मुंग का हलवा

Read also

  1. अभिनेता वरुण धवन का जीवन परिचय
  2. कियारा आडवाणी का जीवन परिचय
  3. सारा अली खान का जीवन परिचय 
  4. मैरी कोम का जीवन परिचय

1 thought on “Alia Bhatt Biography in Hindi अभिनेत्री आलिया भट्ट का जीवन परिचय”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *