Skip to content

Ball Pen Making Business in Hindi पेन बनाने का बिज़नेस कैसे करें ?

Ball Pen Making Business in Hindi

Ball Pen Making Business in Hindi पेन बनाने का बिज़नेस कैसे करें ? pen banane ka business kaise kare  एक लघु व्यवसाय के बारे में आज हम चर्चा करने वाले है, जिसे आप कम पूँजी लगाकर शुरू कर सकते है। यह एक सदाबहार बिज़नेस है। इसमें आपको पेन बेचने के लिए अच्छा व बड़ा मार्केट आसानी से उपलब्ध हो जायेगा। दरअसल पेन एक ऐसी वस्तु है जो हर जगह लिखने के लिए काम आती है। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, ऑफिस, शॉप, आदि जगह पेन का उपयोग बड़ी मात्रा में किया जाता है।

यदि आप कोई काम निवेश वाला बिज़नेस शुरू करने जा रहे है तो Ball Pen Making Business in Hindi के बारे अवश्य विचार करे। क्योकि  यह कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाला बिज़नेस है। पेन बनाने का बिज़नेस कैसे करे ?, पेन कैसे बनाते है ? (ball pen kaise bnate hai ) , इसका कच्चा माल (सामान) कहाँ मिलेगा?, इन सब के बारे में, मैं आपको इस आर्टिकल में बताऊंगा। आइये जानते है Ball Pen Making Business in Hindi , पेन बनाने का व्यापर कैसे करे? (pen banane ka business kaise kare )

बाल पेन क्या है ?

बाल पेन (Ball Pen) एक यूज़ एंड थ्रो वाला पेन होता है जिसमे इंक (स्याही) से भरी हुई एक रिफल होती है। इसमें इंक जल्दी सुख जाती है। इस पेन के अविष्कार से पहले लोग इंक पेन से लिखते थे जिसमे स्याही भरना होता था। और लिखते समय स्याही के सूखने का इंतजार करना पड़ता था। जबकि बॉल पेन इंक पेन अधिक बेहतर है। इससे लिखने में स्पीड भी बनती है। स्याही के सूखने का इंतजार भी नहीं करना पड़ता है।

बॉल पेन बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियाँ

पेन बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जररूत नहीं पड़ेगी।  यह सामान आप अपने नजदीकी मार्केट से या ऑनलाइन (जैसे indiamart) ख़रीदे सकते है। सबसे पहले आप लिस्ट बना ले जो सामान आपको चाहिए। बॉल पेन बनाने के लिए (Ball Pen Making Business in Hindi) निम्नलिखित सामग्रियों की आवश्यकता होती है।

  1. स्याही – यह पेन के लिए सबसे महत्वपूर्ण सामग्री है। इसे आप  200 से 400 रूपये प्रति लीटर में खरीद सकते है। अलग अलग इंक कलर  के पेन बनाने के लिए आप विभिन्न कलर इंक  (जैसे रेड, ग्रीन, ब्लू, ब्लैक) का उपयोग कर सकते है। लेकिन मार्केट में ब्लू इंक का बॉल पेन ज्यादा चलता है। इसीलिए आप इस इंक का उपयोग ज्यादा करे।
  2. बैरल – बैरल पेन का वह हिस्सा होता है जिसमे स्याही भरी जाती है। यह आपको लगभग 150 रूपये प्रति 250 पीस में आसानी से मिल जाती है। इसे आम भाषा में रीफेल भी कहते है। यह प्लास्टिक की बनी एक पतली पाइपनुमा नली होती है।
  3. टिप (निब) –  यह पेन का सबसे निचला हिस्सा होता है। इसी हिस्से से लिखते समय स्याही नियमित रूप से बाहर आती है। यह एक छोटा सा धातु का बना टिप होता है। यह आपको लगभग 30 से 35 रूपये प्रति 150  पीस में आसानी से मिल जायेगा।
  4. एडाप्टर – एडाप्टर बैरल (रीफेल) और टिप के बीच का हिस्सा होता है। यह भी प्लास्टिक का बना होता है। इसे टिप (निब) व बैरल (रीफेल) के बीच में लगाया जाता है। यह 5 से 8 रूपये में  प्रति 150 पीस मिल जाता है।
  5. ढक्कन – यह पेन को ढ़कने के लिए उपयोग किया जाता है। इस ढक्कन की कीमत लगभग 100 रूपये प्रति 400 पीस होती है।

पेन बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियाँ कहाँ से खरीदें

Ball Pen Making Business in Hindi के लिए raw material आप किसी भी हॉल सेलर से खरीद सकते है। हॉल सेलर से खरीदने में आपको सामान थोड़ा सस्ता मिल जायेगा। इसके अलावा यह सामान आप ऑनलाइन भी खरीद सकते है। ऑनलाइन खरीदने से आपका समय बच जायेगा और आपको मार्केट नहीं जाना पड़ेगा। ऑनलाइन प्रक्रिया में आपके बताये हुए एड्रेस पर सामान पहुँचा दिया जाता है। आप indiamart.com से भी यह सामान खरीद सकते है। इसके अलावा आप अन्य ऑनलाइन पोर्टल से भी यह सामान खरीद सकते है।

बॉल पेन बनाने के लिए आवश्यक मशीन व उपकरण

बॉल पेन बनाने का बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको कुछ मशीन व उपकरणों की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा आपको इन मशीनों को लगाने के लिए जगह की भी जरूरत पड़ती है। pen making business (pen banane ka business kaise kare) शुरू करने के लिए कम से कम 200 वर्ग फिट जगह की आवश्यकता होती है। इतनी जगह में आप अपना मशीन व ऑफिस दोनों सेटअप कर सकते है।  पेन बनाने के लिए सिर्फ चार  मशीनों आवश्यकता होती है। जो इस प्रकार है।

  1. पंचिंग मशीन – पंचिंग मशीन की सहायता से बैरल में एडाप्टर को सेट किया जाता है।
  2. इंक फिलिंग मशीन –  इंक फिलिंग मशीन की सहायता से बैरल में स्याही भरी जाती है।
  3. सेण्ट्रीफ्यूगिंग मशीन –इस मशीन की सहायत से पेन के अन्दर भरी गयी स्याही से हवा को बहार निकला जाता है।
  4. टिप फिक्सिंग मशीन – टिप फिक्सिंग मशीन की सहायता से पेन के एडाप्टर में टिप (nib) लगाया जाता है जो लिखने में सहायक होता है।

बॉल पेन बनाने के बिज़नेस के लिए कुल लागत

इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा कॉस्ट की जरूत नहीं पड़ती है। इसे आप अपने घर के बड़े हॉल (room) में भी शुरू कर सकते है। इन सभी मशीन व उपकरणों को खरीदने के लिए आपको कम से कम 50000 रूपए की जरूरत पड़ेगी। यह पूँजी आपको केवल एक बार ही लगानी पड़ेगी। इसके बाद आप आसानी से इस बिज़नेस में पैसा कमा सकते है।

यदि आप यह बिज़नेस बड़े स्तर पर करना चाह रहे है तो इसके लिए आपको अधिक जगह की जरूरत पड़ेगी। साथ ही इसमें आपको लगभग 5 लाख रूपए लगाने पड़ेंगे। बड़े स्तर पर शुरू करने के लिए ऑटोमेटिक मशीन की आवश्यकता होती है। इसीलिए इसमें अधिक निवेश की आवश्यकता होती है।

पेन बनाने की प्रक्रिया (Ball Pen Making Business in Hindi)

पेन बनाने की प्रक्रिया (Ball Pen Making Business in Hindi ) सरल है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। इसे महिला या पुरुष कोई भी बना सकता है।

  1. सबसे पहले बैरल को पंचिंग मशीन में लगाना होता है। इस मशीन में पहले से ही एडाप्टर लगे हुए होते हैं। बैरल व एडाप्टर को सही जगह लगाकर पंच करते है जिससे बैरल में एडाप्टर सेट हो जाता है।
  2. एडाप्टर सेट हो जाने के बाद बैरल में स्याही भरने की प्रक्रिया आती है। स्याही भरने के लिए इंक फिलिंग मशीन का उपयोग किया जाता है। इंक फिलिंग मशीन में पहले से स्याही भरी हुई होती है। बैरल में स्याही बैरल की साइज़ के अनुसार ही भरा जाये ताकि यह ओवरफ्लो न हो। और पेन की गुणवत्ता पर कोई असर न पड़े।
  3. इसके बाद बैरल की ऊपरी छेद पर हाथ लगाकर रखें और उसे टिप फिक्सिंग मशीन में लगा दे। इस मशीन की सहायता से स्याही भरे हुए बैरल में टिप लगाया जाता है। इसके बाद यह बैरल पेन में बदल जाता है।
  4. इसके बाद इस पैन को सेंट्रीफ्यूगिंग मशीन में डाला जाता है ताकि इसके अंदर की अतिरिक्त हवा बाहर निकल जाए। अब इस पेन का उपयोग लिखने के लिए आराम से किया जा सकता है। इस तरह यह बॉल पेन मार्केट में बिकने के लिए तैयार होता है।

पेन की पैकेजिंग कैसे करें

पेन बनकर तैयार होने पर आप छोटे छोटे पैकेट बनाकर इसे बेच सकते है। आप अपनी सुविधा व स्टैण्डर्ड के आधार पर पेन की पैकिंग करे। आप 5, 10, या 20 की संख्या में पेन पैक कर सकते है। आप अपने ब्रांड की तरफ ग्राहक का ध्यान आकर्षित करने के लिए अपने पैकेट में 1 पेन अतिरिक्त डाल दे। इससे आपका sell volume बढ़ेगा और आपको धैक मुनाफा होगा। इसके अलावा आप सिंगल पेन पैक करके भी मार्केट में अपना पेन उतार सकते है। इससे आपके ब्रांड का स्टैण्डर्ड बढ़ेगा।

Ball Pen Making Business की मार्केटिंग कैसे करे

आज वर्तमान समय में हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। पेन बनाने के व्यापर में भी आपको प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आज मार्केट में कई छोटी बड़ी कम्पनियाँ पेन का बिज़नेस कर रही हैं। आप अपने ब्रांड का प्रचार प्रसार करने के लिए अखबार में विज्ञापन दे सकते है। इसके अलावा पोस्टर बनवाकर उसे मार्केट में या स्कूल,कॉलेज, कोचिंग सेंटर के आस-पास के क्षेत्र में लगा सकते है। इसके अलावा आप अपने पेन की गुणवत्ता अच्छी रखे ताकि लोगो की नजर में आपके ब्रांड की एक अच्छी इमेज बने।

आजकल लोगो को ऑफर और एक्स्ट्रा चीजे ज्यादा आकर्षित करती है। इसीलिए अपने प्रोडक्ट के साथ में एक निश्चित संख्या पर ऑफर या गिफ्ट रखे। अपने पैकिंग बॉक्स में एक एक्स्ट्रा पेन डाल सकते है। या पेनो की निश्चित संख्या पर एक नोटबुक दे सकते है। शहर के उन्नत जगहों पर अपने ब्रांड की होल्डिंग लगवाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों की नज़र आपके ब्रांड पर पड़ सके। आपके द्वारा बनाया गया पेन लिखने में अच्छा होना चाहिए।

Ball Pen Making Business का पंजीकरण

किसी भी बिज़नेस की शुरुआत करने के लिए उसका पंजीकरण करना आवश्यक होता है। ताकि आगे चलकर किसी प्रकार के विरोध का सामना न करना पड़े। प्रारम्भ में आप इससे छोटे स्तर पर शुरू करे। बाद में जब यह अच्छे से चलने लग जाये तो अपने ब्रांड का पंजीकरण करा लें। आप अपनी कंपनी का पंजीकरण LLP, OPC या PVT. LTD के रूप में करा सकते हैं।

आपको अपने लोकल अथॉरिटी से ट्रेड लाइसेंस लेने की आवश्यकता होती है। कंपनी के नाम का करंट बैंक अकाउंट और पैन कार्ड होना भी ज़रूरी है। इसके अलावा आप GST नंबर के लिए भी अप्लाई करे। इसमें ‘पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड’ के लाइसेंस की ज़रुरत नहीं पड़ती है।

income in Ball Pen Making Business in Hindi

कोई भी बिज़नेस प्रारम्भ में लाभ नहीं देता है। लेकिन यह लाभ आपके प्रोडक्ट की बिक्री पर निर्भर करता है। आपका प्रोडक्ट जितना अधिक बिकेगा उतना अधिक आपको लाभ मिलेगा। इसके अलावा आपके प्रोडक्ट की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए ताकि लोगो का ध्यान आपके प्रोडक्ट की तरफ आकर्षित हो। यह सब होने पर आप इस व्यसाय से आसानी से 50000 तक की incom कर सकते है।

आशा करता हूँ आपको Ball Pen Making Business in Hindi  बॉल पेन बनाने का बिज़नेस,पेन कैसे बनाते है ?, pen banane ka business kaise kare ?, समझ में आ गया होगा। दोस्तों आज वर्तमान समय में बहुत सारे लोग स्टार्टअप कर रहे है। आप भी इस बिज़नेस के साथ में स्टार्टअप कर सकते है। यह एक लघु उद्योग है जिसे आप कम पूँजी में शुरू कर सकते है। इस बिज़नेस (ball pen kaise bnate hai ) से सम्बंधित सवालों के लिए कमेंट बॉक्स में अपने विचार वक्त करे।

FAQ

Q : बॉल पेन किस सिद्धांत पर कार्य करता है ?
Ans : बाल पेन पृष्ठीय तनाव सिद्धांत पर काम करता है।

Q : बॉल पेन का आविष्कार किसने किया ?
Ans : जॉन जैकब लाउड (John Jacob Loud) ने सन् 1888 में किया था।

Q : बॉल पेन बनाने के बिज़नेस का रॉ मटेरियल (row material) क्या है ?
Ans : स्याही, बैरल, टिप (निब), एडाप्टर, ढक्कन,

Q : बॉल पेन बनाने के व्यापर की लागत कितनी है ?
Ans : 50 से 5 लाख में यह बिज़नेस शुरू किया जा सकता है। 50 हजार में लघु उद्योग व 5 लाख में बड़ा उद्योग शुरू किया जा सकता है।

Q : बॉल पेन बनाने में कौन कौन सी मशीन काम में आती है ?
Ans : पंचिंग मशीन, इंक फिलिंग मशीन, सेण्ट्रीफ्यूगिंग मशीन, टिप फिक्सिंग मशीन

Read also 

  1. Dona pattal making business in hindi दोना पत्तल बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें
  2. दूध डेयरी का बिज़नेस कैसे करे ? Dairy Farming Business in Hindi
  3. 65 Low investment Business ideas in hindi-कम पूँजी में शुरू करे अपना बिज़नेस
  4. गुड़ बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करे ? Jaggery Making Business idea in hindi
  5. 22 Success Tips In Hindi- जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करे ?
  6. आयोडीन के फायदे, नुकसान,स्रोत और उपयोग-Benefits of Iodine in Hindi

2 thoughts on “Ball Pen Making Business in Hindi पेन बनाने का बिज़नेस कैसे करें ?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *