Skip to content

Boring Life को Happy Life कैसे बनायें ?

Boring Life को Happy Life कैसे बनायें ?

Hello Friends, आज के इस लेख में, मैं आपको Boring Life को Happy Life में बदलने के तरीके बता रहा हूँ। इस लेख में ऐसे 10 Tips दिए जा रहे है, जिन्हें Follow करके आप अपनी बोरिंग लाइफ को हैप्पी लाइफ में बदल सकते है। Boring Life ko happy life kaise banaye या Boring Life ko interesting kaise banaye, दोनों सवालों में आपको एक ही तरह के कार्य करने है।

आज के इस मॉर्डन ज़माने में लगभग हर किसी को कोई न कोई प्रॉब्लम रहती है। अधिकांश लोगो का जीवन तनावपूर्ण गुजर रहा है। अपने काम-काज, असफलता, धोखाधड़ी, अकेलापन आदि की वजह से इंसान का जीवन ( Human Life ) बोरिंग बन जाता है। बोरिंग लाइफ एक जेल में बंद कैदी की तरह होती है। जो सिर्फ केवल साँस ले सकता है। ऐसे में बोरिंग लाइफ से मानसिक पीड़ा ही बढ़ती है।

हर इंसान की इच्छा होती है कि वह एक खुशहाल जिंदगी जीये और अपने सपनों को पूरा करें। इस इंटरनेट की दुनिया में संसार एक छोटा-सा हो गया है। जहां आप लोगो से आसानी से जुड़ जाते है। आप विश्व के किसी भी व्यक्ति से फ्रेंडशिप कर सकते है और उनसे अपनी बातें शेयर कर सकते है। लेकिन आजकल लोगो पर इसका गलत असर पड़ने लगा है।

लोग सारे दिन मोबाइल में बिजी रहते है। अपना अधिकांश समय सोशल मीडिया व इंटरनेट पर बिताते है। जिससे वे लोग अपने परिवार से दूर होते जाते है और अकेले पड़ जाते है। इंटरनेट व सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त बिताने से इंसान को अकेलापन महसूस होने लगता है। जिससे उसकी जिंदगी बोरिंग बन जाती है और अपनों से दूर होता जाता है।

Table of Contents

बोरिंग लाइफ के कारण – boring life ke karan in hindi

बोरिंग लाइफ के कई कारण हो सकते है। मैं आपको यहां बोरिंग लाइफ के कारण ( boring life ke karan ) बता रहा हूँ, जिनकी वजह से व्यक्ति के जीवन की खुशियाँ समाप्त होती जाती है। असफलता, अरुचिपूर्ण कार्य करने से, प्यार में पड़ने से, धोखाधड़ी आदि की वजह से अधिकांश लोगो के जीवन खुशियाँ चली जाती है। ऐसे में लोग अपने जीवन से दुःखी हो जाते है।

1. प्रतिदिन एक जैसा कार्य करना

अधिकांश लोग एक ही कार्य को बार बार करने से बोर हो जाते है। कई लोग ऐसे होते है, जिन्हें ऑफिस में प्रतिदिन एक जैसा काम करना होता है। जिस वजह से वे लोग अपने काम से ऊब जाते है और एक तनावपूर्ण जीवन जीने लगते है।

2. अकेलापन बन जाता है बोरिंग लाइफ का कारण

कुछ लोग ऐसे होते है जिन्हें अकेला रहना पसंद होता है। ऐसे लोगो का ज्यादा फ्रेंड सर्कल नहीं होता है। अक्सर ये कम बोलना पसंद करते है। इन्हें दुनिया की बातो से कोई लेना-देना नहीं होता है और अपनी दुनिया में मस्त रहते है। इन्हें अपना जीवन बोरिंग लगता है। इन्हें ऐसा लगता है जैसे खुशियों का इनसे कोई नाता न हो। अकेलापन इंसान को जिन्दा लाश बना देता है।

3. व्यक्ति की असफलता बनती है बोरिंग लाइफ की वजह

जीवन में मिलने वाली असफलताओं से भी इंसान हतास हो जाता है। जिससे वह डिप्रेशन में चला जाता है। जब वह अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाता है, तब वह अपने जीवन से बोर होने लगता है। वह थक-हारकर बैठ जाता है और अपने जीवन को बोझ समझने लगता है। इस तरह वह अपने जीवन से नाखुश हो जाता है।

4. प्यार में धोखा मिलने पर बन जाती है बोरिंग लाइफ

प्यार में असफल लोगो का जीवन सबसे ज्यादा बोर होता है। प्यार में धोखा मिलने पर इंसान का मन किसी भी कार्य में नहीं लगता है। न तो उसे खाना-पीना अच्छा लगता है और न ही किसी से बात करना अच्छा लगता है। ऐसे लोग अपना अधिकांश समय अकेले में बिताते है। इनकी लाइफ बहुत ज्यादा बोरिंग होती है। ऐसी स्थिति में कुछ लोग आत्महत्या कर लेते है।

5. मनपसंद का कार्य न मिलने पर

अरुचिपूर्ण कार्य करने से भी इंसान की लाइफ बोरिंग बन जाती है। वह उस कार्य को करता तो है, लेकिन उसका मन उस कार्य में नहीं लगता है। इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है, जिन्हें मनपसंद का काम नहीं मिल पाता है। जिस वजह से वे बोरिंग लाइफ जीते है।

6. समय पर जॉब न मिलना

हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसे समय पर अच्छा जॉब मिले। लेकिन बढ़ती बेरोजगारी की वजह से अधिकांश लोगो को समय पर जॉब नहीं मिल पाता है। यदि कोई जॉब मिल भी जाता है, तो वह उसे पसंद नहीं आता है। वैसे भी आज के टाइम में समय पर अच्छा जॉब मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। जिससे युवा वर्ग की जिंदगी डिप्रेशन में गुजर रही है।

7. इच्छानुसार जीवनसाथी न मिल पाना

खुशहाल गृहस्थ जीवन जीने के लिए एक अच्छे जीवनसाथी की जरूरत होती है। जो परिवार को मोतियों की माला की तरह जोड़कर रख सके। हर इंसान की इच्छा होती है कि उसे एक अच्छा जीवनसाथी मिले, जो हमेशा साथ निभाए और हर सुख-दुःख में साथ खड़ी रहे। लेकिन अधिकांश लोगों को जीवनसाथी उनकी पसंद के अनुसार नहीं मिल पाता है।

कुछ लोग एडजस्ट करके हैप्पी लाइफ जीने लगते है, जबकि कुछ लोगों की स्थिति एडजस्ट करने लायक नहीं होती है। ऐसे लोगों को जीवनभर अपनी जिंदगी मानसिक तनाव में गुजारनी पड़ती है। जिससे इनके गृहस्थ जीवन में खुशियाँ बिल्कुल नहीं होती है। ऐसे कपल्स को केवल समझोते के साथ में रहना पड़ता है।

8. किसी मुसीबत में फस जाना

आजकल फ्रॉड व स्कैम बहुत हो रहे है। जिससे कई लोगों के साथ धोखाधड़ी हो जाती है या फिर किसी मुसीबत में फस जाते है। ब्लैकमेल, स्कैम, फ्रॉड आदि कई चीजों का शिकार होने पर इंसान डिप्रेशन में चला जाता है। ये चीजों लगातार बढ़ती जा रही है और दिनोंदिन कई लोग इसका शिकार हो रहे है।

Boring life को Happy Life बनाने के लिए 10 बेहतरीन टिप्स – Boring Life ko Happy Kaise banaye

Boring life को Happy Life बनाने के लिए टिप्स तो बहुत मिल जाते है। लेकिन यह इतना आसान नहीं होता है। जितना कहना सुनना आसान लगता है, उतना करने में आसान नहीं होता है। इसके लिए आपको मानसिक रूप से बहुत मजबूत बनना पड़ता है। यहां आपको Boring life को Happy Life बनाने के लिए 10 Tips दिए जा रहे है। जिनको फॉलो करके आप अपनी लाइफ को हैप्पी बना सकते है।

1. अपनी दिनचर्या को बदले

यदि आप डिप्रेशन में है या आपकी लाइफ बोरिंग हो गयी है, तो इसे बदलने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करना होगा। आपको अपनी डेली रूटीन का टाइम टेबल बनाना होगा। फिर उसके हिसाब से आपको अपना काम करना है। जितना हो सके उतना काम आप समय पर करे। किसी भी काम में देरी न करे।

2. मानसिक रूप मजबूत बने

जब आप किसी पीड़ा से गुजर रहे होते है, तब आपको जरूरत होती हैं मानसिक रूप से मजबूत बनने की। यदि आप मानसिक रूप से मजबूत है , तो आप बड़ी से बड़ी समस्या पर जीत हासिल कर सकते है। कोई भी इंसान शारीरिक रूप से नहीं बल्कि मानसिक रूप से विकलांग होता है।

यदि वह ठान ले तो बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सकता है, नहीं तो वह उठ के पानी भी नहीं पी सकता है। इसीलिए बोरिंग लाइफ से निकलने के लिए मानसिक रूप से तैयार होना बहुत जरुरी है।

3. मोटिवेशनल वीडियो देखना शुरू करें

कहते है कि इंसान जैसा देखता है, वैसा ही उसका स्वभाव बन जाता है। इसीलिए अपने आपको मोटीवेट करने के लिए और मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए पॉजिटिव व मोटिवेशनल वीडियो देखे। हमेशा मोटीवेट करने वाली मूवी देखे। इससे आपकी बॉडी में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा। साथ ही अपने लक्ष्य को पाने में मदद मिलेगी।

4. अपनी पसंद का कार्य करें

जिस कार्य में आपका सबसे ज्यादा मन लगता है, उसी कार्य में अपने आपको व्यस्त रखो। हमेशा उस काम को महत्व दे, जिसमें आपकी रूचि हो। यदि आपका मन डांस में लगता है, तो डांस करें। सिंगिंग में लगता है, तो सिंगिंग करें। वही करें जो आपका ड्रीम हो, जिसमें आप अपना करियर बनाना चाहते है।

5. अपने आपको बिजी रखें

अपने दिमाग को केंद्रित करने के लिए अपने आपको व्यस्त रखने की कोशिश करें। अपने आपको इतना व्यस्त कर दो कि दिमाग में नेगेटिव थॉट्स आने के लिए समय ही न बचे। यदि आप खाली बैठे रहते है, तो आपका दिमाग नकारात्मक विचारो से घिरा रहता है। बोरिंग जीवन से निकलने के लिए सकारात्मक विचारो के साथ में व्यस्त होना बहुत जरुरी है।

6. अपने जीवन का लक्ष्य बनाये

जिस इंसान की लाइफ बोरिंग होती है, उस इंसान के जीवन का कोई लक्ष्य नहीं होता है। वह अपना अधिकांश समय अकेले में बीतता है। जिससे मानसिक तनाव बढ़ता जाता है। अपनी बोरिंग लाइफ को मजेदार व इंटरेस्टिंग बनाने के लिए सर्वप्रथम अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें। फिर उस लक्ष्य की प्राप्ति में मन लगाकर मेहनत करें।

7. पसंदीदा गाने सुनना शुरू करें

हर व्यक्ति का स्वभाव अलग अलग होता है। अतः अपने स्वभाव को बदलने के लिए और अपने मन को शांत करने के लिए आप अपने पसंदीदा गाने सुनना शुरू करें। जो गाने आपको सबसे ज्यादा पसंद हो, उन्हें सुनें। साथ ही आप मोटिवेशनल सॉन्ग भी सुनें। मोटीवेट करने वाले गाने सुनने से मष्तिष्क में सकारात्मक विचार उत्पन होते है। जिससे आप बोरिंग लाइफ को हैप्पी लाइफ में बदल सकते है।

8. पढ़ने-लिखने की आदत बनाये

पढ़ने लिखने से दिमाग सक्रीय रहता है। दिमाग में हमेशा सकारात्मक विचार बने रहते है। आप मोटिवेशनल बुक्स पढ़ने कोशिश करें ताकि दिमाग पॉजिटिव बना रहे। बोरिंग लाइफ से छुटकारा पाने के लिए दिमाग का स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है। पढ़ने लिखने से दिमाग की क्षमता बढ़ती है। जब आपकी नॉलेज बढ़ती है, तब आपकी एक अलग पहचान बनती है।

9. परिवार के साथ समय बिताये

बोरिंग लाइफ को हैप्पी लाइफ बनाने के लिए अपने परिवार के साथ में समय बिताये। उनके साथ बैठे और बातें करें। इसके अलावा आप परिवार के सदस्यों से अपनी बातें शेयर करें, इससे आपके मन का बोझ कम होगा। वर्तमान समय में ज्यादातर लोग अपने काम-काज में बिजी रहते है, जिससे वे अपने परिवार को समय नहीं दे पाते है और उनसे दूर होते जाते है। ऐसे में व्यक्ति के जीवन पर गलत असर पड़ता है। परिवार से दूर होने से भी लाइफ बोरिंग बन जाती है।

10. अच्छे दोस्त बनाये

दोस्तों के बिना जीवन अधूरा-सा व फीका सा लगता है। इसीलिए लाइफ में अच्छे दोस्तों का होना बहुत जरुरी है। यदि आप अपने जीवन से थक चुके है या डिप्रेशन में जी रहे है, तो ऐसे दोस्तों की संगती करें, जो अच्छे हो। जो हमेशा साथ दे। सकारात्मक लोगो की संगती करने से जिंदगी में खुसिया बानी रहती है। हमेशा उनसे मोटिवेशन मिलता है। अतः हैप्पी लाइफ जीने के लिए एक अच्छा सा फ्रेंड सर्कल बनाये।

11. रचनात्मक व क्रियात्मक कार्य करें

अपने दिमाग को क्रिएटिव बनाये ताकि वह रचनात्मक व क्रियात्मक कार्य कर सके। अपने पसंदीदा कार्य को नए नए तरीकों से करने की कोशिश करें। यदि आप रोजाना एक ही काम करते है, तो उसे रचनात्मक तरीके से करने की कोशिश करे। काम करने का अपना एक अलग तरीका अपनाये, जिससे आप अपने काम से बोर न हो।

12. अपनी जिम्मेदारियों को समझे

ज्यादातर लोग डिप्रेशन में खुद को ही भूल जाते है, जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों से दूर होते जाते है। ऐसे में जीवन बोरिंग बन जाता है। अतः जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए खुद को पहचाने और अपनी जिम्मेदारियों को समझे, ताकि लोग आपसे जुड़ सके। यदि आप ऐसे ही उदास बने रहेंगे, तो आप अपने परिवार और दोस्तों से दूर हो जायेंगे। एक केयरलेस इंसान से कोई भी बात करना नहीं चाहेगा। इसीलिए अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्य करें।

आशा करता है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। मैंने इस लेख में अपने जीवन का पर्सनल अनुभव शेयर किया है। डिप्रेशन से निकलने के लिए मैंने जिन तरीकों का इस्तेमाल किया है, वही तरीके मैंने आपको यहाँ बताया है। फिर भी मेरे द्वारा दी गई जानकारी में किसी प्रकार कि त्रुटि हो तो आप कमेंट में अपने विचार रखने के लिए स्वतन्त्र है।

इन टिप्स का इस्तेमाल करके आप अपनी Boring Life को Happy Life में बदल सकते है। बोरिंग लाइफ एक पुतले की तरह होती है। अतः अपनी जिंदगी को पुतला न बनने दे। हमेशा पॉजिटिव थॉट्स के साथ में दोस्ती करें ताकि दिमाग एक्टिव बना रहे। साथ ही लोगो की बातों को इगनोर करें।

FAQ

Q :  बोरिंग समय में क्या करना चाहिए ?
Ans :  जब अपने काम से बोर हो रहे हो तो आप अपने पसंदीदा गाने सुनते हुए इधर उधर घूम सकते है। या फिर आप मोटिवेशनल वीडियो देख सकते है। आप योग या एक्सरसाइज भी कर सकते है। इसके अलावा आप अपनी मनपसंद की क्रिएटिविटी कर सकते है। साथ ही आप धार्मिक या मोटिवेशनल बुक्स भी पढ़ सकते है।

Q लाइफ बोरिंग क्यों बन जाती है ?
Ans :  कुछ चीजें ऐसी होती है, जो हमें पसंद नहीं होती है। फिर भी हम उन्हें करते जाते है। इसके अलावा जीवन में कुछ घटनाये ऐसी हो जाती है, जिससे इंसान अकेला पड़ जाता है। जीवन में मिलने वाली असफलताओं से व्यक्ति निराशावादी बन जाता है। छल-कपट, ब्रेकअप, धोखा की वजह से भी इंसान अकेला पड़ जाता है। जिससे व्यक्ति की लाइफ बोरिंग लाइफ बन जाती है।

Q :  हैप्पी लाइफ कैसे जीए ?
Ans :  हैप्पी लाइफ जीने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाना होगा। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना होगा। साथ ही परिवार के सदस्यों से मिलजुल कर रहना होगा। हैप्पी लाइफ जीने के लिए पारिवारिक रिश्ते मजबूत होने चाहिए। साथ ही अपनी कार्यशैली में भी बदलाव करें ताकि काम में आपका मन लगा रहे।

Read More

  1.  25 मोटिवेशनल किताबे जो आपकी जिंदगी बदल देगी
  2. दशरथ मांझी की मोटिवेशनल कहानी
  3. डॉ विवेक बिन्द्रा की सफलता की कहानी 
  4.  पहलवान बबिता फोगाट का जीवन परिचय
  5. जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करे ?

1 thought on “Boring Life को Happy Life कैसे बनायें ?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *