Skip to content

Google Ad Manager क्या है और इसका उपयोग कैसे करें ?

Google Ad Manager क्या है और इसका उपयोग कैसे करें

Hello Friends, इस लेख में आपको Google Ad Manager के बारे में जानकारी दी जा रही है। उम्मीद है कि गूगल एडसेंस के बारे में आप जानते होंगे और अपने ब्लॉग पर इसका उपयोग भी कर रहे होंगे। यहाँ आपको ” Google Ad Manager क्या है और इसका उपयोग कैसे करें ? ” के बारे में विस्तृत रूप से बताया जायेगा।

हो सकता है आप गूगल ऐड मैनेजर  के बारे में पहली बार जानकारी प्राप्त कर रहे हो और पहली बार ही इसका उपयोग करने वाले हो। ऐसा भी हो सकता है आपको Google Ad Manager Kya hai और इसके उपयोग के बारे में पहले से जानकारी हो। या फिर आप इसका उपयोग कर रहे हो।

यदि आप Google Ads Publisher है और यह सोच रहे है कि मैं गूगल ऐड मैनेजर का उपयोग क्यों करू ? , तो My Dear Friends आपको बता दूँ कि आप Google Ad Manager के द्वारा गूगल एडसेंस से ज्यादा income कर सकते है। गूगल ऐड मैनेजर  PPC नेटवर्क के लिए बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है।

यदि आपको इसकी सही से जानकरी है तो ही आप इसका सही से उपयोग कर सकते है। यदि आपको इसके बारे में कोई नॉलेज नहीं है तो यहाँ आपको Google Ad Manager के बारे में step by step सरल भाषा में जानकारी दी जा रही है, जिससे आप आसानी से गूगल ऐड मैनेजर का इस्तेमाल कर सकते है।

Google Ad Manager क्या है ?

Google Ad Manager एक Ad Exchange Platform है। इसे 27 जून 2018 को गूगल ने लॉन्च किया था। यह यह गूगल की DoubleClick for Publishers (DFP) और DoubleClick Ad Exchange की दो पिछली सर्विस की सुविधाओं को जोड़ता है।

गूगल ऐड मैनेजर के द्वारा आप Google Adsense, Ad Exchange, AdMob आदि का उपयोग एक साथ एक ही प्लेटफॉर्म पर कर सकते है। आप वेबसाइट व मोबाइल एप्लीकेशन के Ads को एक ही प्लेटफार्म से मैनेज कर सकते हो। Google Ad manager के द्वारा आप सभी प्रकार के कैंपेन चला सकते है।

यह प्लेटफार्म एक Customized competition feature भी देता है, जिससे आप Auctions, reserve and private market deals में Ads List को maximum कर सकते हो। यह एक Complete Plateform है, जो Publisher को अधिक Advertising revenue earned करने की परमिशन देता है। फिर चाहे वे अपनी Advertisement list कैसे भी बेचे।

इस प्लेटफॉर्म में दो version है। एक है – Google Ad Manager जो कि online ad management software का free vserion है। यह small business के लिए recommend किया जाता है। दूसरा है – Google Ad Manager 360 जो कि online ad management software का paid vserion है। यह big size business के recommend किया जाता है।

यदि आप एक ब्लॉगर है और google adsense publisher है तो google ad manager का उपयोग कर सकते है। Google Ad Manager Advertisers, Publishers and ad सर्वरों के लिए इन्वेंटरी को मैनेज करता है। एडवरटाइजर अपनी ad creative की इन्वेंटरी को मैनेज कर सकता है।

जबकि पब्लिशर अपनी Ad Space इन्वेंटरी को मैनेज कर सकता है। साथ ही ads सर्वर प्लेटफॉर्म का उपयोग यह निश्चित करने के लिए कर सकते है कि कौनसा शो करना है और कहाँ करना है।

Google Ad Manager कैसे कार्य करता है ?

” गूगल ऐड मैनेजर क्या है ?” के बारे में आप जान चुके है। क्या आप जानते है Google Ad Manager कैसे कार्य करता है ? मैं आपको इसे बिल्कुल सरल भाषा में समझाने की कोशिश करूँगा। गूगल ऐड मैनेजर एक Ad Exchange Plateform है। इसमें आप 2 प्रकार के Ads चला सकते है।

  1. Google AdSense
  2. Third Party Ads Network

आप अपने गूगल एडसेंस अकाउंट को गूगल ऐड मैनेजर से कनेक्ट करके ads चला सकते है। इसमें आप अपने खुद के भी ads चला सकते है। इसके लिए गूगल ऐड मैनेजर में orders and line items का ऑप्शन मिलता हैं।

जिसके द्वारा आप अपने Youtube channel, website या third Party के ads को चला सकते है। इस प्लेटफॉर्म का सबसे अच्छा फायदा यह है कि आप यहाँ एडसेंस और थर्ड पार्टी के एड्स का एक साथ इस्तेमाल कर सकते है। साथ ही यह भी तय कर सकते है कि कब, कहाँ, कौनसा एड्स दिखाना है।

Google adsense unfilled impression का यह सबसे अच्छा सोल्युशन है। जब आपके ब्लॉग पर ads show नहीं होते है, तब थर्ड पार्टी के ads ऑटोमेटिकली show होने लगते है।

आपने कई बार देखा होगा कि ब्लॉग के पेज पर ads show नहीं होते है। केवल एक Blank Space दिखाई देता है। यह तब होता है जब उस blog content के लिए कोई ads उपलब्ध नहीं होता है। इस Blank Space पर आप अपने खुद के ads दिखा सकते है। आप किसी थर्ड पार्टी के एड्स लगा सकते है।

Google Ad Manager का उपयोग कैसे करे ?

Google Ad Manager क्या है ?, Google Ad Manager कैसे कार्य करता है ?, यह सब हम ऊपर जान चुके है। अब हमें जानना है कि How to Use Google Ad Manager in Hindi ( गूगल ऐड मैनेजर का उपयोग कैसे करें ?)  गूगल ऐड मैनेजर के डैशबोर्ड में बहुत सारे फीचर्स होते है। लेकिन आपको केवल 2 मुख्य फीचर्स के बारे में जानना है। मैं आपको इन दोनों फीचर्स के बारे में step by step अच्छे से बताऊंगा। ये फीचर्स इस प्रकार है – 1. Delivery 2. Inventory

  1. Inventory

गूगल ऐड मैनेजर का Inventory सेक्शन Adsense के Ad Unit सेक्शन की तरह होता है। इसमें आपको निम्न ऑप्शन मिलते है।

  1. Ad unit :- यहाँ से आप Ad Unit Create कर सकते है।
  2. App :- यहाँ से आप अपने app को add कर सकते है।
  3. Site :- यहाँ से आप अपनी site को add कर सकते है।
  4. Key-value :- यहाँ से आप targeting key value को add कर सकते है।
  5. Targeting-presents :- यहाँ से आप Targeting-presents को सेट कर सकते है।
  6. Traffic explorer :- यहाँ से आप traffic data explore कर सकते है।
  7. Traffic forecast :- यहाँ से आप historical traffic data को देख सकते है।
  8. Network setting :- यहाँ से आप सभी inventory की सेटिंग को मैनेज कर सकते है।
  9. Protection :- इसमें आपको Ad content, Competition, Inventory Exclusion के ऑप्शन मिलते हैं।

यहाँ आपको ad manager के Inventry > Ad unit section के बारे में बताया जा रहा है। यहाँ से आप Ad unit बना सकते है। Ad Unit बनाते समय निम्न बातों का ध्यान रखे। Ad Unit के लिए आवश्यक क्षेत्र –

  1. Setting :- इसमें आपको Ad Unit का नाम लिखना है।
  2. Size :- इसमें आपको ads का size जैसे 300×250, 336×280 सलेक्ट करना है।
  3. Targeting Window :- इसे खली छोड़ना है, ताकि Ad पर क्लिक होने पर New Window खुल सके।
  4. AdSense :- इसमें Maximize revenue वाला ऑप्शन enable करना है, ताकि Ads Show हो सके।
2. Delivery

गूगल ऐड मैनेजर के delivery section में खुद के Ads, third party के Ads बनाने का ऑप्शन मिलता है । इसके फीचर्स इस प्रकार के होते है।

  1. Order :- इसमें आपको Ad network और उसकी detail enter करनी होती है। इसे थर्ड पार्टी के आर्डर के हिसाब से करना होता है। यदि आप खुद के एड्स चलते है तो आप House Ad Select कर सकते है। अर्थात order का उपयोग advertiser select करने करने के लिए किया जाता है।
  2. Line Item :- Order के अंदर आपको line item बनाना होता है। इसमें आपको Ad Size, Ad Time और Ad Targeting सेट करना होता है। आप जिस Ad Unit में Ad Show करना चाहते है, वह सलेक्ट कर सकते है।
  3. Creative :- इसमें आप third party का Ad Unit Create कर सकते है। यहाँ आप Script, HTML, Image के द्वारा Ad Create कर सकते है। फिर इसे Line Item के अंदर ऐड करना होता है। अर्थात Ad Unit Create करने के लिए होता है।
  4. Native :- यहाँ से आप native ad बना सकते है।
  5. Delivery Tools :- यहाँ आपको कुछ टूल्स मिलते है, जिससे आप एड्स का ऑब्जरवेशन कर सकते है।

यहाँ order, line item, creative ये तीनों ऑप्शन महत्वपूर्ण है, जो कि एक दूसरे से जुड़कर काम करते है। Creative Ads तभी show होंगे जब Adsense Ads Available न हो। आप Creative Setting में इसे बदल सकते है।

Google Adsense Account ko Google Ad Manager se kaise Connect kare ?

Google adsense account को Ad manager से connect करने के लिए केवल एक स्टेप फॉलो करना है। जब आप Ad Unit Create करते है, तो उसी समय आपको Adsense का एक ऑप्शन दिखाई देगा।

जिसमे लिखा होता है –  “Maximise revenue of unsold inventory with AdSense” आपको केवल इस ऑप्शन पर टिक करके इसे enable करना है। आप इसे Inventory > network setting में जाकर भी इसे enable कर सकते है। फिर आपको Ad Unit Create करते समय enable नहीं करना पड़ेगा।

Google Ad Manager से पैसे कैसे मिलते है ?

Google Ad Manager से पैसे कैसे मिलते है ? यह सवाल सबको आतुर करता है। जितने भी ताम-झाम होते है, पैसो के लिए ही होता है। एक तरह से ब्लॉग्गिंग भी पैसे कमाने के लिए ही की जाती है। मैं आपको यहाँ बताऊंगा कि गूगल ऐड मैनेजर से पैसे कैसे मिलते है ?

Ad publisher की टेंशन तब बढ़ जाती है, जब उन्हें गूगल ऐड मैनेजर में billing का ऑप्शन नहीं मिलता है। तब वे गूगल में सर्च है कि Google Ad Manager से पैसे कैसे मिलते है ? जिसकी जानकारी google support page पर मिल जाती है, जो इस प्रकार है।

  1. सबसे पहले Google Ad Manager में Sign in करना है।
  2. फिर Billing पर क्लिक करना है और by default payment को सलेक्ट करना है।
  3. फिर payment method Add करना है। यदि payment के लिए existing method है, तो पहले उप उसे सलेक्ट करें। फिर payment method को Add करें।
  4. इसके बाद अपने अकाउंट टाइप सलेक्ट करना है और अपने account की information डालनी है।
  5. फिर Save पर click करके save करना है।
  6. इसमें आप Multiple payment भी Add कर सकते है।

गूगल ऐड मैनेजर में billing detail add करने की Setting केवल google ad manager 360 अर्थात paid version में ही मिलती है। इसके free version में Billing का ऑप्शन नहीं होता है। गूगल ऐड मैनेजर की payment आपको एडसेंस वाले payment address पर ही मिलेगी।

Google Ad Manager Aur Google Adeense me kya antar hai ?

Google Ad Manager Aur Google Adeense me kya antar hai ? ये जानने के लिए आपको गूगल ऐड मैनेजर और गूगल एडसेंस की जानकारी होनी चाहिए। तभी आप इन दोनों के अंतर को अच्छे से समझ सकते है। आइये जानते है Google Ad Manager और Google Adeense में क्या क्या अंतर ?

  1. गूगल एडसेंस में केवल ad unit create कर सकते है जबकि गूगल ad मैनेजर में own ads, third party ads भी create कर सकते हैं।
  2. गूगल ad manager एक ad प्लेटफार्म है जबकि गूगल एडसेंस एक ad network हैं।
  3. गूगल एडसेंस से आप केवल वेबसाइट पर ad show करा सकते है, जबकि गूगल ad manager से आप website व application दोनों पर ad show करा सकते है।
  4. Google Adsense केवल Google Ads Survery करता है, जबकि गूगल Ad Manager में आप किसी Other Ad Network के Ad भी show करा सकते हो।
  5. गूगल ऐड मैनेजर में आप direct advertiser से payment प्राप्त कर सकते है। जिससे आपको गूगल को 32% revenue नहीं देना पड़ेगा।
  6. गूगल ऐड मैनेजर में आप third party Ads के द्वारा अपनी Earning बढ़ा सकते है। जबकि गूगल एडसेंस में आप ऐसा नहीं कर सकते है।

अब मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको Google Ad Manager क्या है और इसका उपयोग कैसे करें ? Google Ad Manager कैसे कार्य करता है ? और Google Ad Manager Aur Google Adeense me kya antar hai ?, Google Ad Manager का उपयोग कैसे करे ? अच्छे से समझ में आ गया होगा। यदि इस लेख में कोई जानकारी गलत हो तो आप कमेंट में पूछ सकते है। आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट करके बताये।

Read More

  1. Google Adsense VS Affiliate Marketing  ब्लॉगर के लिए क्या बेस्ट है ?
  2. Google Adsense Account kaise banaye in Hindi
  3. गूगल एडसेंस अप्रूवल कैसे ले Google Adsense Approval Tips in Hindi
  4. Google AdSense Kya Hai गूगल एडसेंस कैसे कार्य करता है ?
  5. Semrush Affiliate Program se paise kaise kamaye
  6. Youtube Se Paise Kaise Kamaye in hindi 2022
  7. बेस्ट एफिलिएट मार्केटिंग प्रोग्राम भारत में कौन कौन से है ?

1 thought on “Google Ad Manager क्या है और इसका उपयोग कैसे करें ?”

  1. Your wisdom and expertise have become an integral part of my digital marketing journey, and I can’t thank you enough for that. Your insights are like pure gold, and they continue to shape my approach to online marketing. James Jernigan’s YouTube channel is a constant source of learning for me, particularly in the realm of SEO. His valuable guidance has made a significant impact on my strategies, helping me navigate the complex world of search engine optimization with confidence.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *