Skip to content

Hand Wash Making Business in Hindi हैण्ड वाश बनाने का बिज़नेस कैसे करे?

Hand Wash Making Business in Hindi-हैण्ड वाश बनाने का बिज़नेस कैसे करे?

हैण्ड वाश बनाने का बिज़नेस कैसे करे- Hand Wash Making Business in Hindi : आज हम आपके लिए एक नया बिज़नेस आइडियाज लेकर आये है। इस प्रोडक्ट की मार्केट में अच्छी वैल्यू होने के साथ साथ डिमांड भी काफी है। पूरी दुनिया में कुछ भी खाने से पहले लोग हैंड वाश से अपना हाथ साफ़ जरूर करते है। कुछ लोग हाथ धोने के लिए साबुन का भी प्रयोग करते है। लेकिन एक ही साबुन एक से अधिक लोगो द्वारा प्रयोग करने से वह दूषित हो जाता है। जबकि हैंड वाश में ऐसा नहीं है। इसकी हर ड्राप फ्रेश होती है।

इसीलिए Liquid Hand Wash in hindi का प्रयोग आज बहुत ज्यादा हो गया है। Liquid Hand Wash in hindi का उपयोग हर घर, अस्पताल, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल में किया जा रहा है। जब से कोरोना जैसी महावारी का प्रकोप शुरू हुआ है, तब से Liquid Hand Wash in hindi का उपयोग बड़ गया है। इस प्रदुषण भरे युग में कुछ भी खाने-पीने से पहले अपना हाथ साफ़ रखना बहुत ज़रूरी हो गया है। वर्तमान में सबसे ज्यादा चलने वाला बिज़नेस बन चूका है। Liquid Hand Wash Making Business in Hindi

वर्तमान समय में मार्केट में विभिन्न प्रकार के हैण्ड वाश मिलते है। इन लिक्विड हैण्ड वाश की कीमत किसी साधारण साबुन से बहुत अधिक होती है। इसीलिए इस Liquid Hand Wash Making Business in Hindi में बहुत अधिक मुनाफा है। इस बिज़नेस को लघु स्तर पर शुरू करने के लिए आपको कम पूँजी निवेश की जरूरत पड़ेगी, लेकिन इसे बड़े स्तर पर शुरू करने के लिए आपको लाखो रूपए की जरूरत पड़ेगी। आइये जानते है- हैण्ड वाश बनाने का व्यापार कैसे करे ?

जगह का चुनाव करना

किसी भी बिज़नेस को शुरू करने से पहले जगह का चुनाव किया जाता है। एक व्यापारी हमेशा अपने व्यापार में उन्नति चाहता है। इसके लिए वह सबसे पहले मार्केट व जगह देखता है। आप अपना बिज़नेस ऐसी जगह से करे जहाँ मार्केट अच्छा हो और साथ ही ऐसी जगह का चुनाव करे जहाँ से मार्केट नजदीक पड़ता हो। ताकि आप अपना कच्चा सामान व फिनिश प्रोडक्ट आसानी से ट्रांसपोर्ट कर सके।

जिस जगह पर आप अपना प्लांट डालने जा रहे है उस जगह पर बिजली, पानी व आवागमन की अच्छी सुविधा होनी चाहिए। इस बिज़नेस की शुरुआत आप शहर के नजदीक करे लेकिन सिटी के अंदर न करे। इसके अलावा आप किसी अच्छे इंडस्ट्रियल एरिया का भी चुनाव कर सकते है। लेकिन यह एरिया बड़े स्तर पर शुरू करने के लिए सही रहेगा। क्योकि इस क्षेत्र में जमीन के भाव बहुत अधिक होते है।

हैण्ड वाश बिज़नेस के लिए जमीन

Liquid Hand Wash Making Business शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले जगह का चुनाव करना होगा। इस बिज़नेस को घर से शुरू करने के लिए आपको कम से कम 200 स्क्वायर फीट जगह की जरूरत पड़ेगी। या फिर आप अपने घर के किसी बड़े कमरे में भी यह कम कर सकते है। लेकिन यह तय करे कि उस कमरे आवश्यक सामान व लिक्विड हैण्ड वॉश बनाने की मशीनरी आसानी से आ जाये और हैण्ड वॉश बनाने की प्रक्रिया आसानी से की जा सके।

यदि आप इस बिज़नेस को बड़े स्तर पर करने जा रहे है तो आपको अधिक जमीन की आवश्यकता पड़ने वाली है। इसके लिए आपको कम से कम  1000 Square फ़ीट  से 1500 Square फ़ीट जमीन की आवश्यकता पड़ेगी। इतनी जमीन प्लांट, गोदाम व ऑफिस बनाने के लिए पर्याप्त है। गोदाम में आपको अपना फिनिश प्रोडक्ट व रॉ मटेरियल रखना है।

Liquid Hand Wash Making Business की कुल लगत

इस बिज़नेस को आप लघु स्तर या बड़े स्तर पर कर सकते है। लघु स्तर पर शुरुआत करने के लिए इसमें आपको कम से कम 10,000 से 50,000 रूपये तक की आवश्यकता पड़ती है। शुरू में आपको थोड़ा प्रॉफिट कम होगा। लेकिन बाद में जैसे जैसे आपका व्यापार बढ़ता जायेगा, वैसे वैसे आपको लाभ होता जायेगा।

लेकिन यदि आप फैक्ट्री लगाकर इस बिज़नेस की शुरुआत करना चाहते है, तो इसके लिए आपको लाखों रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा। इसमें आपको जमीन भी लेनी पड़ेगी और साथ में फैक्ट्री निर्माण के लिए आपको अधिक पूंजी की जरूरत पड़ेगी। बड़े स्तर पर शुरू करने के लिए आपको ऑफिस, गोदाम, मशीन व रॉ मटेरियल के लिए लाखों रूपए चाहिए होंगे।

हैण्ड वाश बनाने के लिए कच्चा माल

लिक्विड हैंड वॉश आप चाहे घर पर बनाये या फैक्ट्री में, आपको अच्छी गुणवत्ता का हैंड वॉश बनाने के लिए आपको नीचे दी गयी निम्न सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी। हैण्ड वाश बनाने के लिए कच्चा माल की लिस्ट आपको बताई जा रही है। यहाँ आपको केवल रॉ मटेरियल के बारे में बताया जा रहा है। इसकी प्राइस आप मार्केट में या ऑनलाइन पता कर सकते है। क्योकि वस्तुओ का मूल्य समय समय पर बदलता रहता है।

  1. शुद्ध जल
  2. सुगंध या परफ्यूम
  3. सोडियम लॉरिल सल्फेट (SLS)
  4. रंग
  5. नमक
  6. कैडमियम
  7. COCO AMIDO PROPYL BETAINE
  8. COCO die thalidomide (CDEA)

Hand Wash Making Business के आवश्यक मशीन

Hand Wash Making Business के लिए आपको मशीन की जरूरत तब पड़ती है जब आप इसे बड़े स्तर पर करने जा रहे है। यदि आप इसे घर से शुरू करने जा रहे है तो आपको मशीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप बिना मशीन के भी लिक्विड हैंड वॉश बना सकते है।

यदि आप बड़े स्तर पर बिज़नेस करने जा रहे है, तो उसके लिए मशीन खरीदनी पड़ेगी। इन मशीनों से आप अच्छी गुणवत्ता का प्रोडक्ट बना सकते है। लिक्विड हैंड वॉश बनाने के लिए आपको एक मिक्सर की जरूरत पड़ती है, जो मटेरियल को अच्छे से मिक्स कर सके। इसके अलावा पैकेजिंग और सीलिंग मशीन की जरुरत पड़ती है।

हैण्ड वॉश बनाने की प्रक्रिया

लिक्विड हैंड वॉश कैसे बनाते है? हैण्ड वॉश बनाने की प्रक्रिया में, मैं आपको एक लीटर लिक्विड बनाने की प्रक्रिया बता रहा हूँ।

  1. सर्वप्रथम 850 ml शुद्ध पानी एक प्लास्टिक की बाल्टी में ले।
  2. इसके बाद 50 gm के आस पास सोडियम लॉरिल सल्फेट लें।
  3. अब अपनी पसंद के अनुसार परफ्यूम या सुगंध का का 3-4 gm भाग सोडियम लॉरिल सल्फेट में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  4. अब मिक्स किये हुए SLS और परफ्यूम को मापे गये 850 ml पानी में डाल दें।
  5. ये सभी मिश्रण एक मिक्सर में डालें और मिक्स होने के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद परफ्यूम, SLS और पानी बहुत अच्छे से मिश्रित हो जाते है।
  6. अब इसमें 20 ग्राम के लगभग COCO AMIDO PROPYL BETAINE डालते है।
  7. इसके बाद मिश्रित होती हुई सभी चीज़ों में 20 ग्राम कैडमियम डालें।
  8. अब इस मिश्रण में आपको पसंद अनुसार रंग डालना है। मिक्स होते हुए मिश्रण में रंग डालने से रंग अच्छे से मिक्स हो जाता है।
  9. अब इस मिश्रण में गाढ़ापन बढाने के लिए नमक डालना है। गाढ़ापन बढाने के लिए धीरे धीरे नमक डालें और अपनी आवश्यकता के अनुसार मिश्रण को गाड़ा बनाए।
  10. अब इस मिश्रण को 8 से 10 घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इस तरह आपका हैण्ड वॉश बनकर तैयार हो जाता है।
  11. अब आप इसे अपनी पसंद के अनुसार या लोगो की आवश्यकता के अनुसार पैकिंग कर सकते है और मार्केट में अपना प्रोडक्ट बेच सकते है।

हैण्ड वाश सोप की पैकेजिंग

हैंड वॉश बनने के बाद आपको इसे पैक करना है। पैकिंग आप अपने नाम के ब्रांड से कर सकते है। लिक्विड हैंड वॉश को पैक करने के लिए आप मार्केट से  स्टाइलिश डिब्बे कम दाम में खरीद सकते है। आप इन डिब्बों पर अपने ब्रांड का लेवल चिपका सकते है। अपने प्रोडक्ट की पैकिंग आकर्षक करे ताकि ग्राहक को पसंद आये।

इसके अलावा आप 200 gm से लेकर 1.0 kg तक की पैकिंग करे और साथ ही इन डिब्बों पर अपनी खुद की ब्रांडिंग करे। ताकि आपके ब्रांड का नाम हो। वजन करने के लिए आप बैलेंस का भी उपयोग कर सकते है।

लिक्विड हैण्ड वाश बिज़नेस की मार्केटिंग

हैंड वॉश बनाने और उसे पैक करने के बाद असली काम होता है, उसे बेचना। किसी भी प्रोडक्ट को बेचने के लिए उस प्रोडक्ट की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। ताकि ग्राहक द्वारा एक बार प्रयोग करने पर उसे पसंद आये और वह बार बार ख़रीदे। शुरू में आपको अपना प्रोडक्ट बेचने में बहुत मेहनत करनी होगी। इसके अलावा आप अपने ब्रांड का विज्ञापन अख़बार में दे सकते है। टेम्पलेट्स के माद्यम से प्रचार प्रसार कर सकते है। साथ ही  ब्रांडिंग के लिए कंपनी का पंजीकरण करवाना ज़रूरी है।

शुरू में बिना पंजीकरण करवाए भी इस काम को शुरू किया जा सकता है, किन्तु व्यापार बढ़ाने पर पंजीकरण कराना अनिवार्य हो जाता है। साथ ही शुरू में अपना हैण्ड वाश बाकी अन्य हैण्ड वाश कम्पनियों की अपेक्षा कुछ कम कीमत पर भी बेचे ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आकर्षित हो सकें। आप अपने कंपनी के नाम से ऑनलाइन वेबसाइट बना कर भी अपने ब्रांड का प्रमोशन कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन पोर्टल भी अपने उत्पाद बेच सकते है।

Hand Wash making Business ke liye Loan

यदि आप Hand Wash Making Business घर से शुरु करते है तो इसके लिए लोन की जरुरत नही पड़ेगी है। क्योकि घर से शुरू करने में इसमें लागत काम आती है। बड़े स्तर पर करने के लिए आपको बिज़नेस लोन की जरूरत पड़ेगी। भारत सरकार की तरफ से लोगो को व्यापार करने के लिए मुद्रा लोन दिया जा रहा है जिसमे आप हैंड वॉश का बिज़नेस करने के लिए भी मुद्रा लोन के सकते है।

इसके लिए आपको अपने बिज़नेस का विवरण देना होगा। और आपको इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए कितना पैसा चाहिए। और आप लोन कितने साल में चूका देंगे। ये सब विवरण देना होगा। इसके बाद आपका लोन पास होगा। फिर आपका लोन पास होते ही आप अपना बिज़नेस शुरु कर सकते है और इसके अलावा आप बैंक से बिज़नेस लोन भी ले सकते है।

Hand Wash making business registration

किसी भी बिज़नेस को शुरू करने से पहले उसका रजिट्रेशन करना आवश्यक होता है। Hand Wash making business के लिए आपको लाइसेंस लेने की आवश्यकता होती है। जब आपका व्यापार बढ़ने लगे तब आपको अपना व्यापार ROC के अधीन पंजीकृत करना होगा। इसके अलावा कंपनी के नाम से पैन कार्ड बनवा लें और पोल्यूशन कण्ट्रोल बोर्ड को कंसेंट क्लेअरेंस के लिए आवेदन करे। साथ ही ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैण्डर्ड में अपनी कंपनी के उत्पादों के लिए ISI ट्रेडमार्क के लिए आवेदन करे।

घर पर बचे हुए साबुन से हैंड वॉश कैसे बनाएं?

इस समय कोरोना वायरस के इन्फेक्शन से बचाव के लिए बार-बार साबुन से हाथ धोने की सलाह दी जा रही है। साबुन से हाथ धोने से कीटाणु और बैक्टीरिया पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं। जब साबुन का टुकड़ा बिल्कुल छोटा रह जाता है, तब उससे हाथ धोने में मुश्किल हो जाता है। और लोग उसे बेकार समझ कर फेंक देते है। लेकिन आप इन बचे हुए साबुन के टुकड़ों से हैंड वॉश (Liquid Hand Wash in hindi) बना सकते है। इससे आपके बचे हुए साबुन के टुकड़ो भी उपयोग हो जायेगा और साथ ही हाथो की धुलाई भी अच्छे से होगी। अब मैं आपको यहां “बचे हुए साबुन से हैंड वॉश कैसे बनाएं?” (Liquid Hand Wash in hindi) के बारे में बताने जा रहा हूँ।
Stap-1
साबुन के टुकड़ो से हैंड वॉश (Liquid Hand Wash in hindi) बनाने के लिए साफ पानी का इस्तेमाल करें। आप फिल्टर किया हुआ पानी या पानी को उबाल कर ठंडा करके उपयोग में लें सकते है। अब आपको साबुन को बारीक़ टुकड़ो में काटना है। इसके लिए आप कद्दूकस का इस्तेमाल भी कर सकते है। साबुन मुलायम होते है। इसीलिए उन्हें कद्दूकस पर आसानी से बारीक जा सकता है। इसके अलावा आप मिक्सी का भी इस्तेमाल कर सकते है।
Stap-2
अब आपको किसी बड़े साफ बर्तन में पानी लेना है और इसे गर्म करना है। इस पानी को उबलने तक गर्म करे। अब इस गर्म पानी में आपको बारीक़ किये हुए साबुन के टुकड़े मिलाने है। साबुन डालने पर आपको पानी में झाग बनते हुए नज़र आएंगे। इन झागों को ख़त्म करने के लिए साबुन के पानी वाले मिश्रण को लगातार हिलाते हुए मिक्स करना होगा। जब पानी व साबुन अच्छे से मिक्स हो जायेंगे, तब झाग खत्म हो जायेंगे और एक सफ़ेद लिक्विड बन जायेगा।
Stap-3
अब इसमें आपको castile या ग्लिसरीन मिलाना है। आप 1 लीटर पानी में आधा चम्मच ग्लिसरीन मिला सकते है। अब आपको इस मिश्रण को 12 से 24 घंटे के लिए छोड़ दें। इस दौरान यह साबुन का पानी गाढ़ा हो जाएगा। अगर यह लिक्विड ज्यादा गाड़ा हो जाये तो इसमें थोड़ा ओर पानी मिला सकते है। यदि आप इसे खुशबूदार बनाना चाहते है तो इसमें पिपरमिंट, लैवेंडर या रोजमेरी जैसे ऑइल्स की कुछ बूंदे मिला सकते है।
यदि आपका साबुन पहले से ही खुशबूदार है तो इसमें अलग से खुशबूदार ऑयल डालने की आवश्यकता नहीं है। इस तरह आपका हैंड वॉश तैयार होता है। अब इस लिक्विड हैंड वॉश (Liquid Hand Wash in hindi) को आप सोप डिस्पेंसर में भर लें। इस तरह आप घर पर बचे हुए साबुन के टुकड़ो से हैंड वॉश बना सकते है।

FAQ

Q : लिक्विड हैंड वॉश बनाने का कच्चा माल कहाँ से खरीदे?
Ans : लिक्विड हैंड वॉश बनाने बनाने के लिए रॉ मटेरियल आप मार्केट से खरीद सकते है। इसके अलावा सबसे बेहतर तरीका होगा कि आप ये सब सामान ऑनलाइन ख़रीदे। बहुत सारे सेलर अपना प्रोडक्ट ऑनलाइन बेच रहे है।

Q : लिक्विड हैंड वॉश बनाने कौन- कौनसी मशीन लगती है ?
Ans : लिक्विड हैंड वॉश बनाने के लिए केवल एक मिक्सर की जरूरत पड़ती है। यदि आप इसे फैक्ट्री लगाकर शुरू कर रहे है, तो आपको पैकिंग मशीन की भी जरूरत पड़ती है।

Q : लिक्विड हैंड वॉश बनाने में कितनी लागत आएगी ?
Ans : इस व्यापार को घर से शुरू करने पर आपको लगभग 10 हजार रूपए की जरूरत पड़ेगी। इतने पैसे में आप आराम से घर से यह व्यापार कर सकते है। इसके अलावा फैक्ट्री लगाकर यह व्यापार करने के लिए आपको लाखो रूपये के इन्वेस्टमेंट की जरूरत पड़ेगी।

Read also

  1. अगरबत्ती बनाने का बिज़नेस शुरू कैसे करें ?
  2. कपड़े धोने का साबुन बनाने का बिज़नेस कैसे करें ?
  3. डिटर्जेंट पाउडर कैसे बनाये?
  4. मछली पालन का बिज़नेस कैसे शुरू करें ?
  5. दूध डेयरी का बिज़नेस कैसे करे ?
  6. अश्वगंधा की खेती से पैसे कमाए 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *