Skip to content

Jacqueline Fernandez Biography in Hindi : जैकलीन फर्नांडीज का जीवन परिचय

Jacqueline Fernandez Biography in Hindi : जैकलीन फर्नांडीज का जीवन परिचय

जैकलीन फर्नांडीज की सक्सेस स्टोरी, जैकलीन फर्नांडीज की जीवनी ( Jacqueline Fernandez ki jiwani ), जन्म शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, फिल्मे, डेब्यू फिल्म, अवार्ड्स, लम्बाई, उम्र, पसंद-नापसंद ( Jacqueline Fernandez Biography in hindi, Birth, Family, Education, Boyfriend, Debut Movie, Awards, Age, Height, Choice, Movies, Net Worth, Caste )

जैकलीन फर्नांडीज एक श्रीलंकाई अभिनेत्री एवं मॉडल है। लेकिन वह भारत में बॉलीवुड फिल्मो में काम करती है। वर्तमान में वह हिंदी फिल्मों में काम कर रही हैं। उन्होंने साल 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका प्रतियोगिता का ख़िताब जीता था। Jacqueline Fernandez Biography in hindi

आज वह भारत की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक है। जैकलीन को बचपन से ही अभिनय में रूचि थी। उन्होंने जॉन स्कूल ऑफ एक्टिंग से मॉडलिंग और अभिनय की कला सीखी थी। जैकलीन बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले टीवी पर एक रिपोर्टर के रूप में काम कर चुकी है।

जैकलीन फर्नांडीज कामा सूत्र नामक एक रेस्तरां और श्रीलंका में एक द्वीप की मालिक है। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मो में काम किया है। जैकलीन ने अपने शानदार अभिनय से दर्शको के दिलो में जगह बनाई है। जैकलीन बहुत सुन्दर व टैलेंटेड अभिनेत्री है।

आपको इस लेख में जैकलीन फर्नांडीज का जीवन परिचय ( Jacqueline Fernandez Biography in hindi ), जैकलीन फर्नांडीज का बॉलीवुड करियर ( Jacqueline Fernandez Bollywood Career ) बताया जा रहा है।

जैकलीन फर्नांडीज का जीवन परिचय – Jacqueline Fernandez Biography in Hindi

नाम जैकलीन फर्नांडीज
निक नेम जैकी
जन्म 11 अगस्त 1985
जन्म स्थान मनामा, बहरीन
उम्र 37 साल (2022  )
पेशा अभिनेत्री, मॉडल, रेस्तरां की मालकिन, श्रीलंका में द्वीप की ओनर
शैक्षणिक योग्यता मास कम्युनिकेशन में स्नातक
स्कूल सेक्रेड हार्ट स्कूल, बहरीन
कॉलेज सिडनी विश्वविद्यालय, सिडनी
नागरिकता श्रीलंका
गृह नगर कोलम्बो, श्रीलंका
धर्म ईसाई धर्म
अभिरुचि ट्रेवलिंग, डांसिंग, , योगा करना, तैराकी करना
डेब्यू फिल्म अलादीन (2009)
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बॉयफ्रेंड शेख हसन बिन राशिद अल खलीफा (बहरीनी राजकुमार)

साजिद खान (निर्देशक)

पिता का नाम एल्रॉय फर्नांडीज
माता का नाम किम
भाई-बहन 2 भाई और 1 बहन
नेट वर्थ 95 करोड़

जैकलीन फर्नांडीज का लुक – Jacqueline Fernandez Look

आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काला
शारीरिक संरचना 35-30-36
लम्बाई 5 फीट 8 इन्च
वजन 62 kg
स्किन कलर फेयर

जैकलीन फर्नांडीज की पसंद – Jacqueline Fernandez Choice

पसंदीदा खाना फ्रांसीसी खाना
पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान और लियोनार्डो डी कैप्रियो
पसंदीदा अभिनेत्री एंजेलीना जोली
पसंदीदा हॉलीवुड फ़िल्में The Bridges Of Madison, Gone with the Wind
पसंदीदा रंग सफ़ेद
पसंदीदा रेस्तरां मुंबई में पाली विलेज कैफे
पसंदीदा स्थल इटली
पसंदीदा इत्र Issey Miyake
पसंदीदा खेल क्रिकेट
पसंदीदा खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी

जैकलीन फर्नांडीज का जन्म और परिवार- Jacqueline Fernandez Biography

जैकलीन फर्नांडीज का जन्म 11 अगस्त 1985 को बहरीन के मनामा शहर में हुआ था। जबकि जैकलीन का गृहनगर कोलंबो, श्रीलंका में है। जैकलीन के परिवार के member और friends उन्हें जैकी नाम से बुलाते हैं। अतः Jacqueline Fernandez का निकनेम जैकी है।

जैकलीन के पिता का नाम एलरॉय फर्नांडीज है, जो कि एक बिजनेसमैन है। जैकलीन के पिताजी श्रीलंकाई मूल के है। इनके पिता एक संगीतकार भी थे। जबकि जैकलीन की माँ का नाम किम है, जो कि मलेशिया की रहने वाली थी। जैकलीन की माँ एक एयरहॉस्टेस थी।

जैकलीन के नानाजी कनाडा वासी है। इस वजह से जैकलीन फर्नांडीज का पालन-पोषण एक बहु जातीय परिवार में हुआ है। जैकलीन अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटी है। श्रीलंका के प्रसिद्ध पत्रकार फ्रेडरिका जॉन्स उनके चचेरे भाई है।

साल 1980 में श्रीलंकाई (सिंहली) और तमिलों के बीच नागरिक अशांति के कारण जैकलीन के पिता एलरॉय बहरीन चले गए थे, जहाँ वे  जैकलीन की माँ किम से मिले थे। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। जैकलीन बचपन से ही सुन्दर व टैलेंटेड थी। उन्हें अभिनय में बहुत रूचि थी।

जैकलीन फर्नांडीज की शिक्षा – Jacqueline Fernandez Education

जैकलीन फर्नांडीज ने अपनी प्रारंभिक स्कूल की पढ़ाई सेक्रेड हार्ट स्कूल से पूर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूर्ण करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में सिडनी विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया। यहां से उन्होंने मास कम्युनिकेशन में अपना ग्रेजुएशन पूर्ण किया।

ग्रेजुएशन पूर्ण होने के बाद जैकलीन ने श्रीलंका में टीवी शो में काम किया था। उन्होंने अपना पहला टीवी शो 14 साल की उम्र में  होस्ट किया था। वह कई ब्यूटी पेजेंट में भाग ले चुकी है। मॉडलिंग की दुनिया में आने से पहले जैकलीन ने कुछ सालों तक श्रीलंका में टीवी रिपोर्टर के रूप में काम किया था।

बाद में वह स्पेनिश, फ्रेंच और अरबी सीखने के लिए बर्लिट्ज़ स्कूल ऑफ़ लैंग्वेजेज में दाखिल हुई। यहां जैकलीन ने इन सभी भाषाओं को सीखा। जैकलीन एक हॉलीवुड अभिनेत्री बनना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने जॉन स्कूल ऑफ़ एक्टिंग से ट्रेनिंग ली थी।

जैकलीन फर्नांडीज की डेब्यू फिल्म ( Jacqueline Fernandez Debut Movie )

जैकलीन को बचपन से ही मॉडलिंग का शौक था। साल 2009 में मॉडलिंग असाइनमेंट करने के लिए जैकलिन भारत आई। इसके बाद उन्हें अलादीन फिल्म के लिए ऑडिशन देने का अवसर मिला। जिसके बाद उन्हें यह फिल्म मिल गई। इस प्रकार साल 2009 में जैकलीन फर्नांडीज ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म अलादीन से की।

इस फिल्म में उन्होंने राजकुमारी जैसमिन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके कोस्टार सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, रितेश देशमुख, साहिल खान और संजय दत्त थे। हालाँकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के लिए साल 2010 में जैकलीन को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया था। Jacqueline Fernandez Biography in hindi

जैकलीन फर्नांडीज का करियरJacqueline Fernandez Career

चूँकि जैकलीन बचपन से ही एक मॉडल व अभिनेत्री बनना चाहती थी। इसीलिए वह बचपन से ही क्रिएटिव माइंड की रही है। उन्होंने मात्र 14 साल की उम्र में अपना पहला टेलीविजन शो होस्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट में भाग लिया है। मॉडलिंग में करियर बनाने से पहले उन्होंने कुछ साल तक श्रीलंका में एक टीवी रिपोर्टर के रूप में काम किया था

फिर उन्होंने बर्लिट्ज़ स्कूल ऑफ़ लैंग्वेजेज में स्पेनिश, फ्रेंच और अरबी सीखने के लिए एडमिशन लिया और इन भाषाओ का ज्ञान अर्जित किया। साल 2006 में Jacqueline Fernandez ने मिस यूनिवर्स श्रीलंका पेजेंट का खिताब अपने नाम किया था। इसी वर्ष उन्होंने लॉस एंजिल्स में आयोजित मिस वर्ल्ड यूनिवर्स 2006 पेजेंट में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व भी किया था।

इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में करियर (modling me career) बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए वह भारत में मॉडलिंग असाइनमेंट करने के लिए आई। उन्होंने भारत व श्रीलंका दोनों देशो में कई मॉडलिंग असाइनमेंट साइन किये थे। भारत में उन्हें कई मैगजीन पत्रिकाओं के कवर पेज पर देखा गया। इस वक्त वह भारत में फिल्मो में डेब्यू करने के लिए ऑडिशन दे रही थी।

अन्ततः साल 2009 में Jacqueline Fernandez  ने फिल्म अलादीन से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालाँकि उनकी यह पहली फिल्म असफल रही थी।  इसी वर्ष उन्होंने फिल्म “ना जाने कहां से आई” और फिल्म “हाउसफुल” में एक आइटम सॉन्ग में अभिनय किया। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में मर्डर-2, 2012 में हाउसफुल-2, साल 2013 में रेस-2 फिल्म में काम किया। उनकी रेस-2 फिल्म काफी सुपरहीट रही थी।

जैकलीन एक अभिनेत्री व मॉडल होने के साथ एक अच्छी होस्ट भी है। उन्होंने साल 2013 में IIFA अवार्ड्स की मेजबानी की थी। साल 2014 में सलमान खान के साथ फिल्म “किक” में शाइना मेहरा किरदार निभाया था। इसके बाद साल 2015 में जैकलीन ने डेफिनिशन नाम की एक ब्रिटिश फिल्म में काम किया था।

इस वर्ष 2015 में फिल्म रॉय, बंगिस्तान, ब्रदर्स में अभिनय किया था। इसके बाद साल 2016 में जैकलीन ने प्रसिद्ध डांस रियलिटी शो “झलक दिखला जा” के सीजन 9 में जज के रूप में काम किया था। इसी वर्ष 2016 में हाउसफुल 3, डिशूम और फ्लाइंग जट्ट में भी उन्होंने काम किया। Jacqueline Fernandez Biography in hindi

साल 2017 में Jacqueline Fernandez  ने श्रीलंका की एक फिल्म “अकॉर्डिंग टू मैथ्यू ” में काम किया था। इसी वर्ष 2017 में उन्होंने फिल्म ए जेंटलमैन और जुड़वा-2 में भी काम किया था। साल 2018 में फिल्म बागी 2 में उन्होंने एक आइटम सॉन्ग “एक दो तीन” में काम किया था। यह सॉन्ग माधुरी दीक्षित के गाने का रीमेक था। साल 2019 में उन्होंने फिल्म ड्राइव, साल 2020 में फिल्म “Mrs.सीरियल किलर”, साल 2021 में “भूत पुलिस” में काम किया।

साल 2022 में उन्होंने फिल्म “बच्चन पांडेय” में काम किया। इसी वर्ष जैकलीन फिल्म अटैक, विक्रांत रोना, राम सेतु और  सर्कस में नजर आएगी। जैकलीन श्रीलंकाई मूल की होने के बाउजूद उन्होंने भारत में अपने टेलेंट से बॉलीवुड में जगह बनाई है। उन्होंने ( Jacqueline Fernandez Biography ) अपने अभिनय व कला से भारतीय दर्शको के दिलो में जगह बनाई है।

जैकलीन फर्नांडीज की फिल्में ( Jacqueline Fernandez Movies List )

वर्ष (Year) फ़िल्म (Movies) भूमिका (Role)
2009 Aladin Jasmine
2010 Jaane Kahan Se Aayi Hai Tara
2010 Housefull Dhanno
2011 Murder 2 Priya
2012 Housefull 2 Bobby Kapoor
2013 Race 2 Omisha
2014 Kick Shaina Mehra
2015 Roy Ayesha Aamir/Tia Desai
2015 Brothers Jenny Fernandes
2015 Definition of Fear Sarah Fording
2016 Housefull 3 Ganga “Gracy” Patel
2016 Dishoom Meera Balraj “Ishika” Behl
2016 A Flying Jatt Kirti
2017 According to Mathew Daphne Reynolds
2017 A Gentleman Kavya Chetwani
2017 Judwaa 2 Alishka Bakshi
2018 Race 3 Jessica Gomes
2019 Drive Tara
2020 Mrs. Serial Killer Sona Mukherjee
2021 Bhoot Police Kanika “Kanu” Kulbhushan
2022 Attack  
2022 Vikrant Rona  
2022 Bachchan Pandey Suman
2022 Ram Setu  
2022 Cirkus  

जैकलीन फर्नांडीज के टेलीविजन शो – Jacqueline Fernandez Television Show

वर्ष (Years) शीर्षक ( T.V ) भूमिका (Role)
2016 Jhalak Dikhhla Jaa 9 Judge
2016 Dance Plus (season 2) Guest
2017 Dance Plus (season 3) Guest
2018 Dance Deewane Guest
2021 Dance Deewane (season 3) Guest
2021 Dance Plus (season 6) Guest

 जैकलीन फर्नांडीज के म्यूजिक वीडियो – Jacqueline Fernandez Music Videos

वर्ष (Years) गाना (Song) सिंगर (Singers)
2016 GF BF Gurinder Seagal
2020 Mere Angne Mein Neha Kakkar, Raja Hasan
2020 Genda Phool Payal Dev, Badshah
2021 Paani Paani Aastha Gill, Badshah

जैकलीन फर्नांडीज का बॉयफ्रेंड – Jacqueline Fernandez Boyfriend

करियर के शुरुआती दौर में जैकलिन का अफेयर ( Jacqueline Fernandez ka afair ) बहरीन के राजकुमार शेख हसन बिन राशिद अल खलीफा के साथ चल रहा था। इन्होने लगभग दो साल तक एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन 2011 में आपसी मतभेदों के चलते दोनो का ब्रेकअप हो गया था। जैकलीन से ब्रेकअप के बाद अल खलीफा ने जैकी नाम से एक म्यूजिक एल्बम जारी किया था।

इसके बाद साल 2011 में हाउसफुल 2 की शूटिंग के दौरान जैकलीन डायरेक्टर साजिद खान के साथ रिलेशनशिप थी। जैकलीन ने फिल्म निर्देशक साजिद खान को तीन साल से अधिक समय तक डेट किया था। लेकिन मई 2013 में Jacqueline Fernandez  का साजिद खान से ब्रेकअप हो गया था। माना जाता है कि साजिद खान जैकलीन को लेकर बहुत पोजेसिव हुआ करते थे, जो कि जैक्लीने को पसंद नहीं था।

जैकलीन फर्नांडीज के अवार्ड्स

  1. साल 2010 में फिल्म “अलादीन” के लिए उन्हें डेब्यू ऑफ द ईयर – फीमेल के लिए आईफा अवार्ड्स
  2. साल 2010 में फिल्म “अलादीन” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री होने के लिए स्टारडस्ट अवार्ड से सम्मानित किया।
  3. साल 2013 में उन्हें मोस्ट स्टाइलिश बॉलीवुड एक्ट्रेस का 15th Asianet Film Awards से सम्मानित किया गया।
  4. साल 2015 में फिल्म किक के लिए जैकलीन को BIG Star Most Entertaining Dancer का BIG Star Entertainment Awards से नवाजा गया था।
  5. साल 2015 में फिल्म किक के लिए उन्हें स्टाइल दिवा का Stardust Awards से नवाजा गया था।
  6. साल 2016 में उन्हें ग्लोबल एंटरटेनर का Ada Derana Sri Lankan of The Year से सम्मानित किया गया था।

जैकलीन फर्नांडीज से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  1. जैकलीन कभी कभी पार्टीज में वाइन लेना पसंद करती है।
  2. जैकलिन के पिता श्रीलंकाई हैं, जबकि उनकी माँ कनाडाई और मलेशियाई निवासी है।
  3. उन्होंने 14 साल की उम्र में अपना पहला टीवी शो होस्ट किया था।
  4. जैकलीन का पालन-पोषण बहरीन में हुआ था और उनकी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ श्रीलंका वापस लौट आई और मॉडलिंग में करियर बनाने का फैसला किया।
  5. साल 2006 में जैकलीन ने मिस यूनिवर्स श्रीलंका प्रतियोगिता का ख़िताब जीता था।
  6. हिंदी फिल्मो में काम करने से पहले जैकलीन को हिंदी बोलना नहीं आता था।
  7. जैकलीन को स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी, हिंदी, इंग्लिश, तमिल भाषा ज्ञान है।
  8. जैकलीन एक हॉलीवुड अभिनेत्री बनना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने जॉन स्कूल ऑफ़ एक्टिंग से ट्रेनिंग ली थी।
  9. Jacqueline Fernandez  अपने देश में असहाय लोगो की मदद करने के लिए श्रीलंका में एक गैर सरकारी संगठन भी चलाती हैं।
  10. वह एक Kaema Sutra नामक रेस्तरां की मालकिन है। इसके अलावा श्रीलंका में उनका एक द्वीप भी है।
  11. जैकलीन प्रसिद्ध NGO (PETA) की एक सक्रिय समर्थक हैं। इस संस्था से जुड़ने से पहले वह मांशाहारी थी। लेकिन PETA NGO से जुड़ने के बाद वह शाकाहारी बन गईं।
  12. डलिंग असाइनमेंट पर भारत आने के बाद जैकलीन को बॉलीवुड फिल्मो से ऑफर मिला, जिसके बाद वह फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे से सेट हो गई।

जैकलीन फर्नांडीज से जुड़े विवाद

  1. दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी (DSGC) ने कृपाण के पहनने का विरोध किया था। साल 2016 में उन्होंने फिल्म ढिशूम का गाना “सौ तार” में एक कृपाण पहना था। इस विवाद के बाद वरुण धवन और जॉन अब्राहम ने कहा था कि यह एक अरेबियन डैगर था, कृपाण नहीं।
  2. 20 अक्टूबर 2021 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने जैकलीन पेश होना पड़ा। यहां जैकलीन से कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दायर 200 करोड़ रुपये से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की गई।
  3. 5 दिसंबर 2021 को ईडी के अधिकारियों ने मुंबई हवाई अड्डे पर रोक दिया। उस वक्त वह एक शो के लिए दुबई जा रही थी। सुकेश चंद्रशेखर मामले में ईडी द्वारा उनके खिलाफ LOC (Look Out Circular) जारी करने के बाद उन्हें कुछ पूछताछ के लिए रोक दिया गया था।

उम्मीद करता हूँ आपको जैकलीन फर्नांडीज की सक्सेस स्टोरी ( Jacqueline Fernandez  success story ), जैकलीन फर्नांडीज की जीवनी, Jacqueline Fernandez Biography ( Jacqueline Fernandez ki jiwani ) पसंद आई होगी। आपको का लेख कैसा लगा, कमेंट में अपनी विचार अवश्य रखे।

FAQ

Q :  जैकलीन फर्नांडीज का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  11 अगस्त 1985 को मनामा, बहरीन में

Q :  जैकलीन फर्नांडीज की उम्र कितनी है ?
Ans :  37 साल (2022 )

Q :  जैकलीन फर्नांडीज ने किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था ?
Ans :  अलादीन (2009)

Q :  जैकलीन फर्नांडीज का धर्म कौनसा है ?
Ans :  ईसाई

Q :  जैकलीन फर्नांडीज के माता-पिता कौन है ?
Ans :  जैकलीन फर्नांडीज के पिता एल्रॉय फर्नांडीज एक व्यापारी है जबकि उनकी माँ किम एक एयरहोस्टेस है।

Q :  जैकलीन फर्नांडीज का बॉयफ्रेंड कौन है ?
Ans :  पहले जैकलीन का अफेयर शेख हसन बिन राशिद अल खलीफा (बहरीनी राजकुमार) के साथ था। खलीफा से ब्रेकअप होने के बाद वह साजिद खान (निर्देशक) के साथ रिलेशनशिप में थी।

Read also

  1. शहीद भगत सिंह की जीवनी
  2. चंद्रशेखर आज़ाद की जीवनी
  3. सुंदर पिचाई की जीवनी
  4. सारा अली खान का जीवन परिचय 
  5. सुशांत सिंह राजपूत सक्सेस स्टोरी
  6. अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जीवन परिचय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *