Skip to content

Janhavi Kapoor Biography in Hindi : अभिनेत्री जान्हवी कपूर जीवन परिचय 

Janhavi Kapoor Biography in Hindi : अभिनेत्री जान्हवी कपूर जीवन परिचय 

जान्हवी कपूर जीवन परिचय, जान्हवी कपूर की जीवनी (Janhavi Kapoor ki jiwani ), शिक्षा, जन्म, परिवार, माता-पिता, बॉयफ्रेंड, भाई-बहन, करियर, डेब्यू फिल्म, अवार्ड्स, लम्बाई, लुक, पसंद, अफेयर की जानकारी हिंदी -(Janhavi Kapoor Biography in Hindi, Birth, Education, Family, Mother-Father, Sister-Brother, Boyfriend, Awards, Look, Choice, Afair, Debut Film )

वैसे तो जान्हवी कपूर को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। वह बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी और प्रसिद्ध फिल्म प्रोडूसर व डायरेक्टर बोनी कपूर की बेटी हैं। जान्हवी कपूर एक भारतीय अभिनेत्री व मॉडल हैं, जिन्होंने साल 2018 में ईशान खट्टर के साथ फिल्म “धड़क” से बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया था।

उनकी यह डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। उन्होंने इस फिल्म से काफी सुर्खियाँ बटोरी थी। दर्शकों द्वारा जान्हवी के अभिनय को काफी सराहा गया था। उन्होंने इस फिल्म से अपनी एक फैन फोल्लोविंग बनाई थी। आइये जानते है अभिनेत्री जान्हवी कपूर का जीवन परिचय ( Actress Janhavi Kapoor Biography in Hindi)

अभिनेत्री जान्हवी कपूर का जीवन परिचय – Janhavi Kapoor Biography in Hindi

नाम जान्हवी कपूर
जन्म 7 मार्च 1997
जन्म स्थान मुंबई, महारष्ट्र
उम्र 25 years (2022)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई
स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई
कॉलेज दी ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट,लॉस एंजल्स,USA
शैक्षणिक योग्यता थिएटर एंड फिल्म में डिप्लोमा
पेशा अभिनेत्री
पिता का नाम बॉनी कपूर (फिल्म प्रोडूसर)
माता का नाम श्रीदेवी (अभिनेत्री)
भाई का नाम अर्जुन कपूर (सौतेला)
बहन का नाम खुशी कपूर, अंशुला कपूर (सौतेली)
अभिरुचि संगीत सुनना ट्रैवेलिंग
धर्म हिन्दू
डेब्यू फिल्म धडक (2018)
बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, अक्षत राजन

जान्हवी कपूर का लुक -Janhavi Kapoor Look

लम्बाई 5 फीट 4 इंच
वजन 54 kg
शारीरिक बनावट 34-28-34
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काला
स्किन कलर फेयर

जान्हवी कपूर की पसंद – Janhavi Kapoor Choice

पसंदीदा खाना साउथ इंडियन और इटालियन खाना
पसंदीदा अभिनेता सलमान खान,शाहिद कपूर
पसंदीदा अभिनेत्री करीना कपूर
पसंदीदा फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे,हम दिल दे चुके सनम
पसंदीदा फैशन डिज़ाइनर मनिष मल्होत्रा
पसंदीदा कलर लाल और लाइट ब्राउन
पसंदीदा खेल क्रिकेट
पसंदीदा खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी

जान्हवी कपूर का जन्म प्रारंभिक जीवन- Janhavi Kapoor Biography

जान्हवी कपूर का जन्म  7 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ था। जान्हवी के माता-पिता बॉलीवुड की मशहूर हस्ती है। जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर फिल्मी जगत के मशहूर प्रोडूसर व डायरेक्टर है। जबकि जान्हवी की माँ श्रीदेवी बॉलीवुड की मशहूर व टैलेंटेड अभिनेत्री थी। 24 February 2018 को दुबई में श्रीदेवी की मृत्यु हो गई थी।

ख़ुशी कपूर जान्हवी की सगी बहन है। जबकि अभिनेता अर्जुन कपूर उनके सौतेले भाई है और अंशुला कपूर सौतेली बहन है। अर्जुन व अंशुला की माँ मोना शौरी कपूर जान्हवी की सौतेली माँ है। जान्हवी का जन्म एक सम्रद्ध परिवार में हुआ था। (Janhavi Kapoor Biography)

इसीलिए उनका बचपन बड़े लाढ-प्यार में व्यतीत हुआ है। अभिनेत्री श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों का बहुत ध्यान रखती थी। वह उन्हें किसी प्रकार की कमी का अहसास नहीं होने देती थी। जान्हवी अपनी माँ की मृत्यु के समय मुंबई में फिल्म की शूटिंग में बिजी थी।

वह अपनी माँ की मृत्यु का समाचार सुनकर बेहोश हो गई थी। इसके बाद करण जोहर ने जान्हवी को उनके चाचा अनिल कपूर के घर पहुँचाया था। अभिनेता अनिल कपूर और संजय कपूर जान्हवी के चाचा है। सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर जान्हवी के चचेर भाई-बहन है।

जान्हवी कपूर की शिक्षा-Janhavi Kapoor Education

जान्हवी कपूर ने अपनी स्कूली शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से प्राप्त की थी। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह USA चली गईं। वहां उन्होंने कैलिफोर्निया के द ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से अभिनय का कोर्स किया। (Janhavi Kapoor Biography)

जान्हवी कपूर का करियर- Janhavi Kapoor Biography

जान्हवी कपूर को बचपन से ही एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था। वह अपने स्कूल व कॉलेज के दिनों में डांसिंग प्रतियोगिताओ में भाग लेती रहती थी। जान्हवी की माँ श्रीदेवी चाहती थी कि वह पढ़ाई करे और शादी कर के घर बसा ले। लेकिन जान्हवी की बढ़ती अभिरुचि को देखते हुए श्रीदेवी ने अपनी बेटी के होसलो को बढ़ाया।

जान्हवी अपनी माँ की तरह एक फेमस अभिनेत्री बनना चाहती थी और इसके लिए श्रीदेवी पूरा सपोर्ट किया। जान्हवी कपूर को अपनी माँ की तरह साउथ फिल्मो से ऑफर मिले थे। उन्हें साउथ फिल्मो के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ काम करने का ऑफर मिला था। लेकिन जान्हवी ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

साल 2018 में जान्हवी कपूर ने करण जोहर व शशांक खेतान द्वारा निर्देशित रोमांस फिल्म “धड़क” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 2016 की मराठी फिल्म “Sairat” की रीमेक थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। (Janhavi Kapoor ki jiwani )

हालाँकि इस फिल्म ने विश्व स्तर पर लगभग 1.2 बिलियन की कमाई की थी। जिस वजह से यह फिल्म व्यावसायिक स्तर पर सफल रही थी। फिल्म में जान्हवी के किरदार को बहुत पसंद किया गया था। जान्हवी कपूर को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए ज़ी सिनेमा अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

इसके बाद साल 2020 में उन्होंने नेटफ्लिक्स हॉरर एंथोलॉजी फिल्म “घोस्ट स्टोरीज” में जोया अख्तर का किरदार निभाया था। इसी वर्ष उन्होंने बायोपिक फिल्म “गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल” में एविएटर गुंजन सक्सेना की भूमिका निभाई थी।

यह फिल्म COVID-19 महामारी के कारण पर्दे पर रिलीज़ नहीं हो सकी। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था। जान्हवी ने इस फिल्म के लिए गुंजन सक्सेना के साथ समय बिताया था। उन्होंने शारीरिक प्रशिक्षण के साथ साथ एक वायु सेना अधिकारी की शारीरिक भाषा सीखी थी।

साल 2020 में ही उन्होंने फिल्म अंग्रेजी मीडियम में भी काम किया था। साल 2021 में जान्हवी ने एक कॉमेडी हॉरर फिल्म “रूही” में राजकुमार राव के साथ डबल रोल के रूप में कार्य किया था। फरवरी 2022 में जान्हवी की एक साउथ इंडियन फिल्म “Valimai” रिलीज़ हुई है।

साल 2022 में जान्हवी की कार्तिक आर्यन और लक्ष्य लालवानी के साथ फिल्म “दोस्ताना-2” में नजर आने वाली है। इसी वर्ष वह करण जौहर की फिल्म “तख्त” में भी अभिनय करती हुई नजर आएगी। वर्ष 2021 में जान्हवी कपूर ने फिल्म “गुड लक जेरी” की शूटिंग पूर्ण की है।

यह फिल्म अब 13 मई 2022 को होने वाली है। यह फिल्म आनंद एल राय द्वारा निर्मित साल 2018 की तमिल फिल्म “Kolamavu Kokila” का हिंदी में रीमेक है। इसके अलावा वर्ष 2022 में “बॉम्बे गर्ल, मिली” में भी नजर आएगी।

जान्हवी कपूर के अफेयर- Janhavi Kapoor Afairs

एक बार जान्हवी और शिखर पहाड़िया के अफेयर की अफवाह फैली थी। अफवाह के अनुसार दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शिखर पहाड़िया बिज़नेसमेन संजय पहाड़िया के बेटे और पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राजनेता सुशिल कुमार शिंदे के नाती है। अगस्त 2016 में शिखर पहाड़िया के साथ जान्हवी की निजी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इन वायरल फोटोज में एक नाइट क्लब में देर रात पार्टी में दोनों एक दूसरे को किश कर रहे थे।

फिल्म धड़क से जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर के डेट करने की अफवाह फ़ैल गई। इस फिल्म से इन दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी। इन दोनों को कई बार एक साथ देखा गया था। इसके बाद जान्हवी का नाम अक्षत राजन के साथ भी जोड़ा गया था।

जान्हवी कपूर का निजी जीवन

जान्हवी अपनी पर्सनल लाइफ को बहुत एन्जॉय करती है। उन्हें खाना-पीना और घूमना बहुत पसंद है। वह अक्सर जहां भी जाती है, वहां पर फोटो क्लिक जरूर करती है। उन्हें सेल्फी लेने का बहुत शौक है। वह स्वादिष्ट और संतुलित खाना खाना पसंद करती है। इसके अलावा वह जंक फ़ूड जैसे खाने से दूर रहती है।

वह बाहर का खाना खाने से बचती है। जान्हवी खाने में वही खाती है, जो हेल्थ के लिए लाभदायक हो। वह अपनी हेल्थ का बहुत ध्यान रखती है। इसके अलावा वह अपनी फिटनेस को बनाये रखने के लिए जिम भी करती है। इसीलिए वह अपनी माँ की तरह काफी सुन्दर है।

जान्हवी कपूर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  1. साल 2018 में जान्हवी कपूर ने फिल्म “धड़क” से बॉलीवुड में डेब्यू में किया था।
  2. वह में शराब का सेवन करती है।
  3. उन्होंने “द ली स्ट्रेसबर्ग थिएटर एन्ड फ़िल्म इंस्टीट्यूट” से अभिनय की शिक्षा प्राप्त की थी।
  4. साल 2015 में जान्हवी को महेश बाबू के साथ एक फिल्म में अभिनय करने का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।
  5. जान्हवी की माँ श्रीदेवी चाहती थी कि वह पढ़ाई करे और शादी करके घर बसा ले। लेकिन जान्हवी के फिल्मों में बढ़ते आकर्षण को देखते हुए श्रीदेवी ने उनका समर्थन किया।
  6. जान्हवी अपनी माँ की मृत्यु के समय मुंबई में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी।
  7. अपनी माँ की मृत्यु का समाचार सुनकर वह बेहोश हो गई थी। जब उन्हें होश आया, तो वह रोने लगी थी।
  8. वह अपनी माँ के बहुत करीब थी। श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों का बहुत ध्यान रखती थी।
  9. जान्हवी को सेल्फी लेने का बहुत शौक है। इसके अलावा उन्हें ट्रैवेलिंग करना और घूमना बहुत अच्छा लगता है।
  10. श्रीदेवी ने अपनी बेटी का नाम जान्हवी फिल्म “जुदाई” में उर्मिला के नाम पर रखा था। उन्होंने फिल्म में उर्मिला के नाम के किरदार पर ही अपनी बेटी का नाम रखने का फैसला किया।

Janhavi Kapoor Movie List

Year Movie name Role
2018 Dhadak Parthavi Singh Rathore
2020 Ghost Stories Sameera
2020 Gunjan Saxena: The Kargil Girl Gunjan Saxena
2020 Angrezi Medium
2021 Roohi Roohi Arora / Afzana Bedi
2022 Dostana-2 coming
2022 Good Luck Jerry coming
2022 Mili coming
2022 Valimai coming
2023 Bombay Girl coming

आशा करते है आपको जान्हवी कपूर का जीवन परिचय (Janhavi Kapoor Biography in hindi ) लेख पसंद आया होगा। जान्हवी कपूर ने हल ही में अपने करियर (Janhavi Kapoor ki jiwani ) की शुरुआत की है। उन्होंने अभी तक ज्यादा फिल्मो में अभिनय नहीं किया है। इस Janhavi Kapoor Biography in hindi लेख से सम्बंधित त्रुटि के लिए आप कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख सकते है।

FAQ

Q :  जान्हवी कपूर का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  7 मार्च 1997 को महारष्ट्र के मुंबई शहर में

Q :  जान्हवी कपूर के माता-पिता कौन है ?
Ans :  जान्हवी कपूर के पिता प्रसिद्ध डायरेक्टर बोनी कपूर और माँ मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी है। जबकि मोना शौरी कपूर जान्हवी की सौतेली माँ है।

Q ;  जान्हवी कपूर ने किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था ?
Ans :  साल 2018 में शशांक की “धड़क” फिल्म से

Q :  जान्हवी कपूर की उम्र कितनी है ?
Ans :  25 वर्ष

Q :  जान्हवी कपूर को करियर का पहला अवार्ड कब दिया गया था ?
Ans : साल 2018 की फिल्म धड़क के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए ज़ी सिनेमा अवार्ड दिया गया था।

Read also

  1. अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का जीवन परिचय
  2. बछेंद्री पाल का जीवन परिचय
  3. सोनम कपूर का जीवन परिचय 
  4. सी.डी.एस बिपिन रावत का जीवन परिचय
  5. मेजर ध्यानचंद का जीवन परिचय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *