Skip to content

Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi : महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय

Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi : महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय

इस लेख में आपको महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय, महेंद्र सिंह धोनी सक्सेस स्टोरी , महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेट वर्थ, करियर, फिल्म, लम्बाई ( Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi, Mahendra Singh Dhoni Success Story in Hindi, Family, Birth, Age, Wife, Girlfriend, Net Worth, Record, Career, Film, Height ) के बारे में बताया जा रहा है।

इस दुनिया में शायद ही कोई इंसान होगा, जो महेंद्र सिंह धोनी को नहीं जानता होगा। धोनी cricket की दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाज है। उन्होंने  कई बार हारते हुए मैच को भी जीताया है। धोनी ने क्रिकेट में करियर बनाने के लिए कड़ा संघर्ष किया था। क्रिकेट की दुनिया में करियर बनाना धोनी के लिए आसान नहीं था। उन्होंने कई महीनो तक मेहनत की थी।

Table of Contents

महेंद्र सिंह धोनी की सक्सेस स्टोरी – Mahendra Singh Dhoni Success Story in Hindi

आज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की सफलता के बारे में हर कोई जानते है। वे अपने बल्ले से रन तो बनाते ही है, साथ ही वे एक सफल कप्तान, विकेटकीपर, स्पिन बॉलर भी है। जब धोनी विकेट के पीछे खड़े होते है, तब पता ही नहीं चलता, कब धोनी कैच लपक कर स्टंप के टच करा देते है।

जब तब बल्लेबाज कुछ समझ पाता है, तब तक धोनी बॉल को स्टंप पर मारकर अपना काम कर चुके होते है। धोनी की नजरे बहुत तेज है। उनके द्वारा लिया गया DRS ज्यादातर सही ही निकला है। जैसे मानो DRS का मतलब Dhoni Reveiw System होता हो। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 में T-20 वर्ल्ड कप, 2011 में ODI वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जितायी थी।

धोनी मैदान पर कूल रहते है। वे मैदान पर गुस्सा दिखने की बजाए शांत दिमाग से मैच पर फोकस करते है। इसीलिए धोनी की कप्तानी में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत कई बार मैच जीता है। आइये जानते है – महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय ( Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi ), महेंद्र सिंह धोनी सक्सेस स्टोरी ( Mahendra Singh Dhoni Success Story in Hindi ), महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी।

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय – Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi

पूरा नाम महेन्द्र सिंह धोनी
निकनेम माही, , कैप्टन कूल
जन्म 7 जुलाई 1981
जन्म स्थान रांची, झारखंड, भारत
धर्म हिन्दू
उम्र 41 year (2022)
पिता का नाम पान सिंह
माता का नाम देवकी देवी
बहन जयंती गुप्ता
भाई नरेंद्र सिंह
पत्नी का नाम साक्षी सिंह रावत
बेटी जीवा
पेशा क्रिकेटर
बल्लेबाजी शैली दाहिने हाथ के बल्लेबाज
बॉलिंग शैली दाहिने हाथ के स्पिन गेंदबाज
पहला टेस्ट मैच 2 दिसंबर, 2005 – श्रीलंका टीम के खिलाफ
पहला ओडीआई 23 दिसंबर 2004 – बांग्लादेश टीम के खिलाफ
पहला T-20 1 दिसंबर 2006 – दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ
IPL की टीम चेन्नई सुपर किंग्स
शैक्षिक योग्यता 12th पास
स्कूल डी ए वी जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली, रांची, झारखण्ड
कॉलेज सेंट जेवियर्स कालेज, रांची, झारखंड
जर्सी नंबर 7 ( India, IPL )
मैदान पर प्रकृति शांत ( Cool )
किस टीम के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया
राष्ट्रीयता भारतीय
कोच केशव बनर्जी और चंचल भट्टाचार्य
रूचि बाइकिंग और फुटबॉल खेलना
कुल संपत्ति 700 करोड़
गर्लफ्रेंड प्रियंका झा (2002 में निधन), लक्ष्मी राय (दक्षिण भारतीय अभिनेत्री)
विवाह तिथि 4 जुलाई 2010

महेंद्र सिंह धोनी का लुक – M.S Dhoni Look

लंबाई 5 फीट 9 इंच
बालों का रंग काला और सफेंद
आंखो का रंग गहरा भूरा
वजन 80 kg
छाती 42 इंच
कमर 34 इंच
बाइसेप्स 15 इंच
स्किन कलर फेयर

महेंद्र सिंह धोनी की पसंद – M.S Dhoni Choice

पसंदीदा बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और एडम गिलक्रिस्ट
पसंदीदा गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली
पसंदीदा क्रिकेट ग्राउंड लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड – लंदन, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड – मेलबर्न
पसंदीदा व्यंजन चिकन बटर मसाला, चिकन टिक्का पिज़्ज़ा, कबाब , पीली दाल, सोनपापड़ी, गुलाब जामुन और रसगुल्ला
पसंदीदा अभिनेत्री एंजेलिना जोली और दीपिका पादुकोण
पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन और जॉन अब्राहम
पसंदीदा फिल्म अग्निपथ, शोले
पसंदीदा संगीतकार किशोर कुमार
पसंदीदा रंग नीला और काला
पसंदीदा जगह श्रीलंका और गोवा
पसंदीदा टीवी शो कपिल शर्मा शो
पसंदीदा महिला गायिका लता मंगेशकर

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म और प्रारंभिक जीवन – Mahendra Singh Dhoni Biography

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखण्ड के रांची शहर में एक मध्यम वर्गीय राजपूत परिवार में हुआ था। धोनी के पिता का नाम पान सिंह और माँ का नाम श्रीमती देवकी देवी है। इनके पिता पान सिंह मेकोन कंपनी में जूनियर मैनेजमेंट के रूप में काम किया करते थे। रांची में इनके पिता को रहने के लिए सरकारी निवास-स्थान मिला हुआ था, जहाँ उनका पूरा परिवार एक साथ रहता था।

धोनी की माँ एक हाउसवाइफ थी। धोनी की एक बहन है जिनका नाम जयंती है और एक बड़ा भाई नरेन्द्र है। इनका बड़ा भाई नरेंद्र सिंह राजनीति में कार्यरत है। जबकि उनकी बहन जयंती गुप्ता एक अध्यापिका है। M.S dhoni ने क्रिकेटर बनने के लिए कड़ा संघर्ष किया था। कई समस्याओं का सामना करके महेंद्र सिंह धोनी ने खुद को ब्रांड बनाया है।

जब वे बिहार रणजी टीम के लिए खेलते थे, तब उनका सलेक्शन रेलवे में T.C के पद पर हो गया था। उन्होंने कुछ समय के लिए रेलवे में नौकरी की। उनकी पोस्टिंग खड़गपुर में हुई थी। इसीलिए वह वही पर 2001 से 2003 तक खड़गपुर स्टेडियम में क्रिकेट खेला करते थे। M.S dhoni का लक्ष्य फिक्स था। उन्हें क्रिकेट में करियर बनाना था।

धोनी शुरू में लम्बे बाल रखते थे। वे अपने पसंदीदा बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम जैसा दिखना चाहते थे। लेकिन अब वे छोटे बाल रखते है। M.S dhoni एडम गिलक्रिस्ट के प्रशंसक है और बचपन से ही उनके आराध्य है। M.S dhoni सचिन तेंदुलकर, अभिनेता अमिताभ बच्चन और गायिका लता मंगेशकर से प्रेरणा लेते है।

महेंद्र सिंह धोनी की शिक्षा – Mahendra Singh Dhoni Education

Mahendra Singh Dhoni ने द ए वी जवाहर विद्यालय मंदिर, श्यामली से अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। अपनी 12 वीं कक्षा की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने सेट.ज़ेवियर कॉलेज में एडमिशन लिया। लेकिन क्रिकेट में करियर बनाने के लिए व्यस्त होने की वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

उन्हें बैडमिंटन और फुटबॉल खेलना बहुत पसंद है। वे अपने इंटर-स्कूल प्रतियोगिता में इन दोनों खेलों में स्कूल का प्रतिनिधित्व करते थे। बैडमिंटन व फुटबॉल में अच्छा प्रदर्शन होने की वजह से उन्हें जिला व क्लब लेवल पर चुना गया। उस समय धोनी अपनी फुटबॉल टीम के गोलकीपर भी रहे चुके थे।

धोनी को लोकल क्रिकेट क्लब में क्रिकेट खेलने के लिए उनके फुटबॉल कोच ने बेजा था। उस समय उन्हें क्रिकेट खेलना नहीं आता था। उस समय धोनी ने अपने विकेट-कीपिंग के अनुभव से अच्छा प्रदर्शन किया था। जिस वजह से वे 1995–1998 तक कमांडो क्रिकेट क्लब के विकेटकीपर बने रहे थे।

क्रिकेट क्लब में उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें 1997/98 में वीनू मांकड़ ट्राफी अंडर-16 चैंपियनशिप में चुना गया। 10th क्लास के बाद ही धोनी ने क्रिकेट की तरफ विशेष ध्यान देना शुरू किया और बाद में एक सफल क्रिकेटर बने। ( Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi)

महेंद्र सिंह धोनी की लव स्टोरी – M.S Dhoni Love Story in hindi

महेंद्र सिंह धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा थी। लेकिन साल 2002 में प्रियंका झा की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके कारण धोनी की लव स्टोरी अधूरी रह गई थी। उस समय धोनी भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। अपनी प्रेमिका की मौत से माही को बहुत दुःख हुआ था।

अपनी प्रेमिका की मौत के समय धोनी टीम इंडिया-ए के साथ यात्रा कर रहे थे। जब उन्हें प्रियंका झा की मौत के बारे में पता चला तो वे एक साल तक डिप्रेशन में चले गए थे। धोनी की गर्लफ्रेंड के बारे में लोगो को उनकी फिल्म M.S. Dhoni : The Untold Story से पता चला था। धोनी का अफेयर दक्षिण भारत की अभिनेत्री लक्ष्मी राय के साथ भी चला था।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी – M.S Dhoni and Sakshi Love story

साल 2008 में धोनी अपनी टीम के साथ एक होटल में रूके हुए थे। उसी होटल में धोनी की मुलाकात साक्षी रावत से हुई। साक्षी उस होटल में  इंटर्न के तौर पर काम कर रही थीं। दरअसल साक्षी धोनी की स्कूल फ्रेंड ही थी। साक्षी ने अपना  ग्रेजुएशन होटल मैनेजमेंट में किया था। उस समय दोनों ने बाते शुरू की और दोनों ने फ्रेंडशिप कर ली।

समय के साथ दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरु किया। धोनी और साक्षी ने एक-दूसरे को लगभग 2 साल तक डेटिंग की। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। फाइनली 4 जुलाई 2010 को MS Dhoni और साक्षी विवाह के बंधन में बंध गए। 6 फरवरी 2015 को इनके घर में लक्ष्मी का जन्म हुआ। धोनी की बेटी का नाम जीवा है।

महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर – M.S Dhoni Career in hindi

M.S dhoni ने क्रिकेट में करियर बनाने के लिए कई महीनों तक लगातार प्रैक्टिस की थी। अपने स्कूल के समय में वे एक गोल कीपर हुआ करते थे। लेकिन 10th कक्षा के बाद उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया और इसी फील्ड में करियर बनाने का निर्णय लिया। ( Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi)

बिहार अंडर-19 ( Mahendra Singh Dhoni Under-19 career)

1998-99 में M.S dhoni को बिहार अंडर-19 के लिए चुना गया। जिसमे M.S dhoni ने 5 मैचों की 7 पारियों में कुल 176 रन बनाये थे। लेकिन इस टीम का स्कोर कम होने की वजह से क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुँच पाई थी। इसके बाद सीके नायडू ट्रॉफी, M.A चिदम्बरम ट्रॉफी और वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए M.S dhoni को नहीं चुना गया।

फिर साल 1999-2000 में पुनः Mahendra Singh Dhoni को बिहार अंडर-19 के लिए चुना गया। इस बार बिहार क्रिकेट टीम फाइनल में पहुँची। इस मैच में धोनी ने 84 रन बनाए थे और टीम ने कुल 357 रन बनाए थे। जबकि पंजाब अंडर-19 टीम ने कुल 839 रन बनाए थे, जिसमें युवराज सिंह ने 358 रन बनाए थे।

युवराज सिंह के स्कोर के सामने M.S dhoni का स्कोर कम था। इस पूरे टूर्नामेंट में धोनी ने 9 मैचों की 12 पारियों में कुल 5 अर्द्धशतक,17 कैच और 7 स्टम्पिंग किये थे। इसके बाद साल 1999 -2000 में उन्होंने बिहार क्रिकेट टीम के लिए रणजी ट्रॉफी खेलना शुरू किया। इस टूर्नामेंट की दूसरी पारी में नाबाद 68 रन बनाये।

इसके बाद अगले सीजन में बंगाल के खिलाफ एक मैच में शतक लगाया। फिर भी उनकी टीम हार गई थी। इसके बाद सी के नायडू ट्रॉफी के लिए ईस्ट जॉन अंडर-19 में उनका सलेक्शन हुआ, जिसमे उन्होंने चार मैचों में केवल 97 रन ही बनाये। जिस वजह से ईस्ट जॉन अंडर-19 ने चारों मैचों में हार का सामना किया और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

रणजी ट्रॉफी – Mahendra Singh Dhoni Ranji Trophy 

1999-2000 में 18 साल की उम्र में M.S dhoni ने बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी खेलकर अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। उन्होंने असम टीम के खिलाफ अपने पहले मैच की दूसरी पारी में 68 रन बनाये थे। माही ने इस टूर्नामेंट के 5 मैचों में 283 रन बनाये थे। इसके बाद 2000-2001 में धोनी ने बंगाल के खिलाफ पहला शतक लगाया।

इसके बाद 2002-03 में धोनी ने 4 रणजी मैच में 5 अर्धशतक बनाये। साल 2003-04 में असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के पहले दिवसीय मैच में धोनी ने नाबाद 128 रन बनाए थे। उस समय वे ईस्ट ज़ोन की तरफ से क्रिकेट खेल रहे थे। ( Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi)

देवधर ट्रॉफी

साल 2002-03 में MS Dhoni ने रणजी ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया। साल 2003 में जमशेदपुर में प्रतिभा संसाधन विकास विंग मैच में खेलते हुए MS Dhoni को पूर्व कप्तान प्रकाश पोद्दार ने देखा। इसके बाद उन्होंने MS धोनी की प्रतिभा के बारे में राष्ट्रीय किक्रेट अकादमी के साथ चर्चा की।

साल 2003-2004 में देवधर ट्रॉफी के लिए Mahendra Singh Dhoni का सलेक्शन पूर्वी जोन टीम में हुआ। MS Dhoni ने इस मैच को जीतकर देवधर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। इस मैच में धोनी ने एक शतक और 2 अर्धशतक बनाये थे। देवधर ट्रॉफी में चार मैचों में कुल 244 रन बनाए थे। इसके बाद MS धोनी  की छवि उबरने लगी।

दिलीप ट्रॉफी

रणजी ट्रॉफी व देवधर ट्रॉफी के दौरान Mahendra Singh Dhoni का सलेक्शन दिलीप ट्रॉफी के लिए भी हुआ था। दिलीप ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़नी थी। लेकिन रास्ते में उनकी कार ख़राब होने से माही समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुँच सके थे। जिस वजह से इनकी फ्लाइट छूट गई थी।

बाद में M.S dhoni की जगह दीपदास गुप्ता को विकेटकीपर के तौर पर लिया गया। लेकिन बाद में दिलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में M.S dhoni को क्रिकेटर दीप दास गुप्ता की जगह खेलने का मौका मिला। इस मैच की दूसरी पारी में माही ने तूफानी अर्द्धशतक लगाया था। ( Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi)

भारत ए टीम में चयन – (Mahendra Singh Dhoni selection in Indiai-A)

साल 2003-04 में Mahendra Singh Dhoni की प्रतिभा व उसके प्रदर्शन को देखते हुए वनडे मैच में जिम्बाब्वे व केन्या दौरे के लिए भारत ए टीम में चयन किया गया। इस दौरान उन्हें एक अलग पहचान मिली। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे-11 के खिलाफ माही ने 7 कैच और 4 स्टमपिंग किये। त्रिकोणीय टूर्नामेंट में केन्या, भारत ए और पाकिस्तान ए ने भाग लिया था।

इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने 223 रन बनाये थे और धोनी ने 223 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक बनाया। इस मैच में भारत को जीत मिली थी। इसी टूर्नामेंट में M.S dhoni ने 120 व 119 रन बनाकर दो शतक बनाये थे। इस प्रकार माही ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया था। माही ने कुल 7 मैचों में 362 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत 72.40 रहा था।

उस समय भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली और भारत ए टीम के कोच संदीप मधुसूदन पाटिल थे। इन्होने M.S Dhoni की सिफारिश भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर और बल्लेबाज के लिए की। उस समय महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बल्ले से सबका दिल जीत लिया था। उनके बल्ले से निकले रनो ने चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया था।

महेंद्र सिंह धोनी का वनडे करियर – Mahendra Singh Dhoni Biography

साल 2004-05 में भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश का दौरा किया। इस दौरे के लिए महेंद्र सिंह धोनी का भी चुनाव किया गया था। राहुल द्रविड़ को विकेटकीपर के रूप में चुना गया था। इसके अलावा इस टीम में पार्थिव पटेल व दिनेश कार्तिक जैसे प्रतिभाशाली विकेटकीपर और बल्लेबाज थे।

ये दोनों टेस्ट अंडर 19 में  कप्तान रह चुके थे। जबकि धोनी ने  भारत ए टीम के रूप में अपनी पहचान बना रखी थी। धोनी के वनडे करियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। वे अपने पहले ही मैच में बिना खाता खोले रन आउट हो गए थे। बांग्लादेश के खिलाफ माही का प्रदर्शन अच्छा नहीं था।

इसके बाउजूद भी पाकिस्तान के खिलाफ वनडे टीम के लिए M.S Dhoni को चुना गया। Mahendra Singh Dhoni ने पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के दुसरे मैच में 123 गेंदों पर शानदार 148 रनों की पारी खेली थी। यह मैच विशाखापत्तनम में खेला गया था। धोनी ने विकेटकीपर होते हुए एक मैच में सर्वाधिक रन बनाए थे। यह मैच उनके करियर का 5th वनडे मैच था।

इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला में माही को पहले दो मैचों में बल्लेबाजी के ज्यादा अवसर नहीं मिले थे। इसके बाद जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम में तीसरे एकदिवसीय मैच में तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 183* रनों की एक शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी से Mahendra Singh Dhoni क्रिकेट प्रेमियों के बीच छा गए थे।

महेंद्र सिंह धोनी का टेस्ट करियर – Mahendra Singh Dhoni Test career 

श्रीलंका के खिलाफ वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद दिसंबर 2005 में दिनेश कार्तिक की जगह M.S Dhoni को टेस्ट मैच में विकेटकीपर के रूप में चुना गया। माही ने अपने पहले मैच में 30 रन बनाए। यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। ( Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi)

इसके बाद धोनी ने दूसरे टेस्ट में पहला अर्धशतक बनाया। इस मैच में भारत का स्कोर 436 रन थे। जिसके जवाब में श्रीलंका टीम  247 रनों पर आल आउट हो गयी थी। जनवरी-फरवरी 2006 में पाकिस्तान के दौरे के दौरान धोनी ने फैसलाबाद में दूसरे टेस्ट में अपना पहला शतक लगाया। इस दौरान धोनी ने आक्रामक पारी खेली थी।

साल 2014 में धोनी ने अपने करियर का अंतिम टेस्ट मैच ऑस्ट्रलिया टीम के खिलाफ खेला था। इस टेस्ट मैच में उन्होंने कुल 35 रन बनाए थे। इस मैच के बाद धोनी ने टेस्ट मैच से सन्यास लेने की घोषणा की थी। इस तरह यह मैच उनके करियर का आखिरी मैच था।

महेंद्र सिंह धोनी का T-20 करियर   

दिसंबर 2006 में धोनी ने अपना पहला T- 20 मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उस मैच में धोनी ने एक रन आउट और विकेट के पीछे से एक कैच पकड़ा था। इस मैच में वे एक भी रन नहीं बना सके थे। हालाँकि भारत ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया था।

18 फरवरी 2018 को धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रीज़ा हेन्ड्रिक्स का कैच पकड़कर 275 टी 20 मैच में 134 कैच लेने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। पहले यह रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम था। साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय टी -20 मैच में धोनी को कप्तान चुना गया।

उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ अपनी कप्तानी की शुरुआत की, लेकिन यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। Mahendra Singh Dhoni ने साल 2007 में आईसीसी टी -20 वर्ल्ड कप मे भारत का नेतृत्व किया। 24 सितंबर 2007 को भारत ने फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की।

महेंद्र सिंह धोनी का IPL करियर – Mahendra Singh Dhoni IPL Career

Mahendra Singh Dhoni चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से IPL मैच खेलते है। माही को 10 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने ख़रीदा था। M.S Dhoni की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार IPL मैच जीता है। माही ने कुछ साल IPL टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए भी खेला है।

साल  2018 में चेन्नई सुपर किंग्स पर लगा बैन हट गया था। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को अपनी टीम में शामिल कर लिया। साल 2022 में उन्होंने IPL मैच की कप्तानी छोड़ दी है, लेकिन अभी वे IPL खेल रहे है। उन्होंने इस मैच में एक अर्द्धशतक लगाया है।

M.S Dhoni द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड

  1. धोनी बतौर कप्तान सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच 331 मैच खेलने वाले पहले खिलाडी है।
  2. धोनी ने इंटरनेशनल मैचों में 204 छक्के लगाए है। इसलिए इनके पास सबसे अधिक छक्के मारने वाले कप्तान का खिताब भी भी है।
  3. धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, साल 2011 में ODI वर्ल्ड कप, साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई थी।

टेस्ट मैच में रिकॉर्ड

  1. माही पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में कुल 4,000 रन बनाए हुए हैं। इनसे पहले किसी भी भारतीय विकेटकीपर ने इतने रन नहीं बनाए।
  2. टेस्ट मैच में किसी भी विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक स्टंपिंग (38) करने का रिकॉर्ड भी इन्ही के नाम है।
  3. सबसे ज्यादा 15 टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान हारने वाले भारतीय कप्तान धोनी ही है
  4. किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक 148 रन इन्ही के नाम है। उन्होंने यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।
  5. एक भारतीय कप्तान द्वारा तीसरा सर्वोच्च स्कोर – चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन भी इनके नाम है।
  6. भारतीय टीम ने धोनी की कप्तानी में कुल 27 टेस्ट मैच जीते है। जिस वजह से सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान का रिकॉर्ड उनके नाम है।

वनडे मैच में रिकॉर्ड

  1. इन्होने 100 मैचों में बतौर कप्तान टीम इंडिया को जीत दिलाने का रिकॉर्ड बनाया।
  2. वे 10000 रन 50 की औसत से पूरे करने वाले चौथे भारतीय खिलाडी है।
  3. धोनी ने ODI मैच में 6 नंबर पर आकर सबसे ज्यादा 4031 रन बनाये है।
  4. माही ने विकेटकीपर रहते हुए एक पारी में सबसे ज्यादा 183* रन बनाये है।
  5. उनके पास बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 120 स्टंपिंग द्वारा आउट करने का रिकॉर्ड है।
  6. भारत की आठवे विकेट के लिए सबसे बड़ी 100 की साझेदारी धोनी व भुवनेस्वर कुमार के बीच है।
  7. इनके पास बतौर कप्तान और विकेटकीपर रहते हुए सबसे ज्यादा 331 मैच खेलने का रिकॉर्ड है।
  8. इनके पास बतौर विकेटकीपर एक ही पारी में 6 बार खिलड़ियों को आउट करने का रिकॉर्ड है।
  9. इनके पास बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 432 बार खिलड़ियों को आउट करने का रिकॉर्ड है।

T-20 मैच में रिकॉर्ड

  1. इनके पास बतौर कप्तान सबसे अधिक 41 T-20 मैच जितने का रिकॉर्ड है।
  2. इनके पास बतौर कप्तान और विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक 72 मैच खेलने का रिकॉर्ड है।
  3. इनके पास विकेटकीपर के रूप में एक T20 पारी में सर्वाधिक 5 कैच लेने का रिकॉर्ड है।
  4. वे विकेटकीपर के रूप में T-20 मैच में सर्वाधिक 87 बार आउट हुए है।
  5. उन्होंने विकेटकीपर के रूप में T-20 मैच में सर्वाधिक 54 कैच लिया है।
  6. उन्होंने विकेटकीपर के रूप में T-20 मैच में सर्वाधिक 33 स्टंपिंग किया है।

महेंद्र सिंह धोनी के अवार्ड – Mahendra Singh Dhoni Award

  1. साल 2007 में भारत सरकार द्वारा M.S Dhoni को राजीव गाँधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया था।
  2. साल 2008 में भारत सरकार द्वारा धोनी को पद्म श्री अवार्ड दिया गया था।
  3. साल 2018 में भारत सरकार द्वारा धोनी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  4. साल 2011 में धोनी को De Montfort University द्वारा मानद डॉक्टरेट की डिग्री से नवाजा गया।
  5. साल 2011 में धोनी को कैस्ट्रोल इंडियन क्रिकेटर ऑफ द ईयर का सम्मान दिया गया।
  6. साल 2008 व 2009 में उन्हें ICC ODI प्लेयर ऑफ़ द ईयर सम्मान दिया गया।
  7. इसके अलावा वे मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भी जित चुके है।

महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  1. माही नशीले पदार्थो का सेवन नहीं करते है।
  2. साल 2011 में माही को भारतीय क्षेत्रीय सेना द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया।
  3. एक बार माही के लंबे बालों की प्रशंसा पाकिस्तान के पूर्व प्रेसिडेंट परवेज मुशर्रफ ने की थी। उन्होंने माही को बाल न कटवाने को कहा था।
  4. साल 2016 में धोनी ने कपड़ों के
  5. 2016 में उन्होंने रिती ग्रुप के साथ एक फैशन ब्रांड “सेवन” शुरू किया था।
  6. माही को जानवरो से बहुत प्यार है। उन्होंने दो पालतू कुत्ते पाल रखे है। एक Labradog जिसका नाम जारा और दूसरा Alsatian जिसका नाम सैम है।
  7. माही एक बाइक प्रेमी हैं। वे सुपरस्पोर्ट विश्व चैंपियनशिप में ‘माही रेसिंग टीम इंडिया’ के सह-मालिक हैं।
  8. उन्होंने रांची में एक होटल “माही रेसिडेन्सी” के नाम से खोल रखा है।
  9. उन्होंने दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबोर्न टेस्ट मैच के बाद टेस्ट मैच से सन्यास लेने की घोषणा की थी।
  10. साल 2012 में फोर्ब्स पत्रिका ने विश्व के सर्वाधिक कमाई करने वाले क्रिकेटर की सूची में धोनी का नाम तीसरे नंबर पर रखा था। इस सूची में मैनचेस्टर यूनाइटेड के वायने रूनी और विश्व के सबसे तेज़ धावक उसैन बोल्ट का नाम भी उनसे पीछे था।
  11. माही ने हेलिकॉप्टर शॉट अपने बचपन के मित्र संतोष लाल से सीखा। इनका जुलाई 2013 में निधन हो गया था।
  12. साल 2012, 2013, 2014 में धोनी सर्वाधिक टैक्स देने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में टॉप पर थे।
  13. साल 2007 में सचिन तेंदुलकर ने ही धोनी का नाम भारतीय कप्तान के लिए बताया था।
  14. उन्होंने लगातार दो साल 2008 और 2009 में ( ICC – ODI ) प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।
  15. साल 2006 में माही MTV के यूथ आइकन बने थे।
  16. साल 2010 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म हुक या क्रूक में अभिनय किया था। इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
  17. माही को पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
  18. माही जॉन अब्राहम जैसे दिखने के लिए लम्बे बाल रखते है। क्योंकि वे जॉन अब्राहम के प्रशंसक है। इसके अलावा वे लम्बे बालो को भाग्यशाली मानते है।
  19. धोनी ने विशाखापट्टनम में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक लगाया था। उन्होंने 123 गेंदों में 148 रन की पारी खेली थी।
  20. धोनी ने IPL में चेन्नई सुपर किंग की तरफ से बतौर कप्तान 100 से भी ज्यादा मैच जीते है।
  21. धोनी अपने हेलमेट के ऊपर कभी भी भारत का झंडा नहीं लगाते है। क्योंकि विकेट कीपिंग के दौरान उन्हें हेलमेट ज़मीन पर रखना पड़ता है।
  22. धोनी 2001 से 2003 के बीच पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर की नौकरी करते थे।

एम.एस धोनी: अनटॉल्ड स्टोरी बायोग्राफी फिल्म

साल 2011 में धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने के बाद फिल्म निर्देशक नीरज पांडे ने एम.एस धोनी की बायोग्राफी फिल्म बनाने की घोषणा की थी। उस समय इनकी उम्र 35 साल थी। उन्होंने कम उम्र में बहुत बड़ी सफलता हासिल की थी। जिस वजह से माही के चर्चे किसी बॉलीवुड अभिनेता से कम नहीं थे।

निर्देशक नीरज पांडे ने इस फिल्म का नाम MS Dhoni The Untold Story रखा। यह फिल्म 30 सितम्बर 2016 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने MS Dhoni का किरदार निभाया था। सुशांत सिंह को धोनी की दिनचर्या और उनके जैसे बनने में लगभग 2 साल लग गए थे।

सुशांत सिंह ने इस फिल्म के लिए 2 साल तक कड़ी मेहनत की थी। इस फिल्म को दर्शको ने काफी पसंद किया। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 100 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार किया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तरप्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया था।

महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म – अथर्वा

धोनी  ( Mahendra Singh Dhoni Biography ) अपनी आगामी फिल्म अथर्वा -द ओरिजिन में अथर्व नाम के एक योद्धा के रूप में अभिनय करते हुए नजर आएंगे। 03 फ़रवरी 2022 को इस फिल्म का एक पोस्टर रिलीज़ किया था। 03 फ़रवरी 2022 को धोनी ने अपनी आगामी फिल्म अथर्व – द ओरिजिन के पहले लुक को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था।

इसके बाद धोनी ने कहा कि नए जमाने के ग्राफिक उपन्यास अथर्वा का पहला लुक लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। मोशन पोस्टर में धोनी को राक्षसी प्राणियों की सेना से जूझ रहे योद्धा अथर्व के रूप में दिखाया गया है। यह ग्राफिक उपन्यास रमेश थमिलमनी द्वारा लिखा गया है। आगे  धोनी ने कहा कि मै इस परियोजना से जुड़कर खुश हूँ और वास्तव में एक रोमांचक अनुभव है।

महेंद्र सिंह धोनी का रिटायरमेंट – Mahendra Singh Dhoni Retirement

15 अगस्त 2020 को Mahendra Singh Dhoni ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। धोनी एक सफल कप्तान व विकेटकीपर रहे है। भारतीय टीम में उनकी कमी हमेशा रहेगी। दुनिया में कई लोग ऐसे है, जो केवल माही को देखने के लिए क्रिकेट देखा करते थे। मार्च 2022 में उन्होंने IPL में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ है। हालाँकि वे आईपीएल खेल रहे है।  ( Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi )

यह MS धोनी की सफलता की कहानी ( M.S Dhoni ki success story ) थी। आशा करता हूँ आपको महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय ( Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi), महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी व महेंद्र सिंह धोनी सक्सेस स्टोरी  ( Mahendra Singh Dhoni  success story ) अच्छी लगी होगी। उम्मीद करते है आप भी मेरी तरह MS धोनी के फैन होंगे। यदि आप MS धोनी के फैन है तो “महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय” से सम्बंधित रिव्यु कमेंट बॉक्स में लिखे।

FAQ

Q :  महेंद्र सिंह धोनी का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  7 जुलाई 1981 को रांची में

Q :  एम एस धोनी की उम्र कितनी है ?
Ans :  41 year (2022)

Q :  महेंद्र सिंह धोनी को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?
Ans :  माही, कैप्टन कूल, एम एस धोनी

Q :  एम एस धोनी की गर्लफ्रेंड कौन थी ?
Ans :  प्रियंका झा और लक्ष्मी राय (दक्षिण भारतीय अभिनेत्री)

Q :  एम एस धोनी की पत्नी का नाम क्या है ?
Ans :  साक्षी रावत

Q :  एम एस धोनी की बेटी का जन्म कब हुआ था ?
Ans :  6 फरवरी 2015 को, धोनी की बेटी का नाम जीवा है।

Q :  महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कौन है ?
Ans :  माँ -श्रीमती देवकी देवी और पिता – पान सिंह

Q :  एम एस धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास कब लिया था ?
Ans :  15 अगस्त 2020 को

Q :  महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत कब की थी ?
Ans :  1999-2000 में M.S dhoni ने बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी खेलकर अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की।

Q :  महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे क्रिकेट में करियर कब बनाया था ?
Ans :  साल 2004-05 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने पहला वनडे मैच खेला था।

Q :  महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट मैच करियर की शुरुआत कब की ?
Ans :  दिसंबर 2005 में

Q :  महेंद्र सिंह धोनी ने T-20 मैच में करियर कब बनाया था ?
Ans :  दिसंबर 2006 में माही ने अपना पहला T- 20 मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

Q :  महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान कब बनाया गया था ?
Ans :  साल 2007 में

Read More

  1.  क्रिकेटर रोहित शर्मा का जीवन परिचय
  2. मेजर ध्यानचंद का जीवन परिचय
  3. मैरी कोम का जीवन परिचय
  4. बछेंद्री पाल का जीवन परिचय
  5. नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय
  6. सुनीता विलियम्स का जीवन परिचय

1 thought on “Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi : महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *