Skip to content

MBA Chai Wala प्रफुल्ल बिल्लौर की सफलता की कहानी

MBA Chai Wala प्रफुल्ल बिल्लौर की सफलता की कहानी

Hello Friends, आज मैं आपको इस लेख में एक प्रसिद्ध MBA Chai Wala प्रफुल्ल बिल्लौर की सफलता की कहानी के बारे में बताऊंगा। MBA चाय वाले ने करोड़पति बनने का सफर कैसे तय किया ? MBA Chai Wala कौन है ? प्रफुल्ल बिल्लौर कौन है ? प्रफुल्ल बिल्लौर का जीवन परिचय Prafull Billore Success Story in hindi यह सब इस लेख में बताया जायेगा।

यह Success Story in hindi एक ऐसे युवा की है, जिसने अपनी मेहनत और लगन से एक छोटी सी चाय के ठेले की दुकान को एक प्रसिद्ध इंटरनेशनल चाय की फ्रेचाइंजी बिज़नेस में बदल दिया। जिस समय अन्य युवा फेसबुक व्हाट्सअप पर अपने बाबू सोना के साथ समय बिता रहा था, उस समय MBA Chai Wala अपनी Success Story in hindi बनाने में लगा हुआ था।

MBA Chai Wala Prafull Billore Success Story in hindi

इंसान अगर ठान ले तो क्या कुछ नहीं कर सकता है। प्रफुल्ल बिल्लौरे ने एक कामयाब होने का सपना देखा और उसे पूरा करने के लिए मार्किट में उतरा। उन्होंने एक चाय की छोटी सी दुकान से अपने बिज़नेस की शुरुआत की।

प्रफुल्ल बिल्लौरे के अनुसार धंधे में शर्म नहीं करनी चाहिए। कोई भी धंधा छोटा या बड़ा नहीं होता है। किसी भी काम में शर्म नहीं करनी चाहिए। जो व्यक्ति काम करने में शर्म करता है, वह कभी भी सफल नहीं हो सकता है।

इस लेख में भी आपको MBA चाय वाले की कहानी बताई जाएगी। कई लोग चाय बेचने के काम को छोटा समझते है, लेकिन वो लोग यह नहीं जानते है कि हर बड़े काम की शुरुआत छोटे स्तर से होती है।

यदि आपका कोई भी लक्ष्य है, तो उसकी शुरुआत छोटे स्तर से करनी चाहिए। आप एक साथ बड़े स्तर पर काम नहीं कर सकते है। इसलिए छोटे स्तर से अपने काम की शुरुआत करें। MBA Chai Wala प्रफुल्ल बिल्लौर की सोच यही है।

यहाँ अब आपको MBA चाय वाला प्रफुल्ल बिल्लौर का जीवन परिचय – MBA Chai Wala Prafull Billore Biography in hindi और MBA Chai Wala Prafull Billore Success Story in hindi के बारे में बताया जायेगा। आइये जानते है MBA चाय वाला प्रफुल्ल बिल्लौर की सफलता की कहानी

MBA Chai Wala कौन है ?

MBA Chai Wala एक बिजनेसमैन है, जिसका नाम प्रफुल्ल बिल्लोर है। दरअसल प्रफुल्ल बिल्लोर को MBA चाय वाले के नाम से जाना जाता है। अहमदाबाद का रहने वाला MBA चाय वाला प्रफुल्ल बिल्लोर आज पुरे देश में प्रसिद्ध है।

MBA चाय वाले का टर्नओवर लगभग 5 से 6 करोड़ रुपए है। उन्होंने अपना बिज़नेस जीरो से शुरू किया और आज करोड़ो की कंपनी के मालिक है। प्रफुल्ल बिल्लोर एक साधारण परिवार से थे। उन्होंने अपनी मेहनत व लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

MBA Chai Wala प्रफुल्ल बिल्लौर का जीवन परिचय – Prafull Billore Biography in hindi

नाम प्रफुल्ल बिल्लौर
उपनाम MBA Chai Wala
जन्म 14 जनवरी 1996
जन्म स्थान धार, मध्यप्रदेश, इंदौर
वर्तमान निवास अहमदाबाद, गुजरात
उम्र 28 साल ( 2024 से )
पेशा चाय का व्यापार
धर्म हिन्दू
जाति ब्राह्मण
शिक्षा ग्रेजुएशन – B.Com & MBA ( College dropout )
राष्ट्रीयता भारतीय
जाति ब्राह्मण
विवाहित स्थिति विवाहित
नेट-वर्थ 5 से 6 करोड़ रुपए

प्रफुल्ल बिल्लौर का परिवार

पिता सोहन बिल्लोर
माता ज्ञात नहीं है
भाई ज्ञात नहीं है
बहन ज्ञात नहीं है
पत्नी श्रेया
बेटा एक बेटा
बेटी ज्ञात नहीं है

MBA Chai Wala प्रफुल्ल बिल्लौर का लुक

लंबाई 5 फुट 10 इंच
वजन 62 kg
आंखों का रंग काला
बालों का रंग काला
स्किन कलर साँवला

MBA Chai Wala प्रफुल्ल बिल्लौर का जन्म और परिवार – MBA Chay Wala Success Story In Hindi

प्रसिद्ध MBA Chai Wala प्रफुल्ल बिल्लौर का जन्म धार इंदौर मध्य प्रदेश में हुआ था। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ में अहमदाबाद गुजरात में रहते है। प्रफुल्ल बिल्लौर के पिता का नाम सोहन बिल्लोर है। MBA चाय वाले का जन्म एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था।

प्रफुल्ल शादीशुदा है। प्रफुल्ल बिल्लौर की पत्नी का नाम श्रेया है। इन दोनों से एक बेटा भी है। MBA Chai Wala प्रफुल्ल बिल्लौर के परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी है। प्रफुल्ल बिल्लौर को MBA चाय वाले के नाम से भी जाना जाता है।

प्रफुल्ल बिल्लौर की शिक्षा – MBA Chay Wala Education

प्रफुल्ल बिल्लौर ने अपनी प्राथमिक शिक्षा इंदौर से पूर्ण की है। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद के IIM से MBA करने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने 3 साल तक CAT का एग्जाम दिया। लेकिन सफलता नहीं मिली और उन्होंने MBA करने का सपना छोड़ दिया।

इसके बाद उन्होंने इसी कॉलेज से B.Com किया और कॉमर्स में अपना ग्रेजुएशन पूर्ण किया। इसी दौरान वे भारत भ्रमण पर भी गए और इसी से उन्हें चाय की दुकान खोलने का आइडिया भी मिला।

प्रफुल्ल बिल्लौर का प्रारंभिक जीवन – MBA Chay Wala Success Story In Hindi

प्रफुल्ल बिल्लौर बचपन से ही कुछ अलग करना चाहते थे। उन्हें नौकरी करना बिल्कुल पसंद नहीं था। उनका मानना था कि नौकरी करने से अच्छा है खुद का छोटा मोटा बिज़नेस कर लो। यदि अपने छोटे से काम को भी पूरी मेहनत व लगन से किया जाये, तो वह आगे चलकर एक बड़ा काम बन सकता है।

इन्होने अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद MBA करना चाहा, लेकिन इसमें वे असफल रहे। बाद में उन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम में अपना ग्रेजुएशन पूर्ण किया। लाइफ में कुछ अलग करने की ठान रखी थी। जिस वजह से उन्होंने आगे पढ़ाई नहीं की।

हालाँकि पढ़ाई में उनके माता-पिता का पूरा सपोर्ट था। वे CAT एग्जाम की तैयारी कर रहे थे लेकिन काफी प्रयास के बाद भी वे CAT एग्जाम पास नहीं कर पाए। जिसके बाद उन्होंने पढ़ाई करने से मना कर दिया था।

उन्होंने अपना बिज़नेस करने की ठानी लेकिन कुछ समझ नहीं आ रहा था। क्या करें ? कैसे करें ? किस फील्ड में जाया जाये। कुछ दिन उन्होंने मैकडोनल्ड कंपनी में जॉब किया। वे मात्र 35 रुपए पर घंटे के हिसाब से मैकडोनल्ड कंपनी में जॉब करने लगे थे।

इनके मन में हमेशा एक ही विचार रहता था कि जीवन भर नौकरी नहीं करनी है। लाइफ में कुछ बड़ा करना है, कुछ अलग करना है। एक दिन ऐसे ही चाय पीते पीते मन में ख्याल आया, क्यों न चाय का बिज़नेस किया जाये।

सभी लोगो के दिन की शुरुआत चाय से होती है, इसलिए यह एक अच्छा बिज़नेस हो सकता है। यही से MBA चाय वाले ने चाय का बिज़नेस करने का निर्णय लिया।

इस तरह उन्होंने अपने बिज़नेस की शुरुआत एक छोटी सी चाय की रेडी से की और आज उनका बिज़नेस पुरे इंडिया में है। MBA चाय वाले का टर्न ओवर 5 से 6 करोड़ रूपये है।

MBA Chai Wala प्रफुल्ल बिल्लौर की सफलता की कहानी – MBA Chay Wala Success Story In Hindi

MBA में सफल नहीं होने पर उन्होंने अपने माता-पिता से आगे पढ़ाई करने से मना कर दिया। जिस वजह से वह काफी टेंशन में थे। बचपन से ही उनके मन में कुछ अलग करने का जूनून था। वे हमेशा बिज़नेस के बारे में सोचते थे।

इसी दौरान उन्होंने 35 रुपये पर घंटे के हिसाब से मैकडोनल्ड में जॉब किया। एक दिन ऐसे ही चाय पीते पीते उनके मन में चाय का बिज़नेस करने का विचार आया। उन्होंने सोचा हर भारतीय की सुबह की शुरुआत चाय से होती है और आज के समय में चाय हर घर में पी जाती है।

उन्होंने चाय का ठेला लगने का निर्णय लिया। हालाँकि इस दौरान उन्हें कई तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। प्रफुल्ल बिल्लोर अंग्रेजी बोलने में निपुण थे। अधिकतर लोगो को चाय का ठेला लगाने में शर्म आती है।

लेकिन पढ़े-लिखे और अच्छे से अंग्रेजी बोलने वाले प्रफुल्ल बिल्लोर ने हिम्मत करके चाय का ठेला लगाया। हालाँकि इस बात को उन्होंने अपने माता-पिता से कुछ दिन तक छिपा कर रखा कि वे चाय का ठेला लगते है। उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ चाय का ठेला लगाया।

उन्होंने कुछ बर्तन अपने घर से लिए और साथ में 10 हजार रुपये भी किसी काम का बहाना मारकर अपने पापा से लिए। इसके बाद उन्होंने MBA Chay Wala के नाम से चाय का ठेला लगाया और चाय बेचना शुरू की।

चाय का ठेला लगाने से पहले वे भारत भ्रमण पर गए। अलग अलग शहरों में घूमे और सभी जगह से कुछ न कुछ सीखा। इसके बाद उन्होंने सोचा सबसे अच्छी जगह है अहमदाबाद। अहमदाबाद में ही चाय का ठेला लगाना है। इसके लिए उन्होंने अपने पिता से झूठ बोलकर पैसा भी लिया था।

इस तरह साल  2017 में प्रफुल्ल बिल्लौर ने चाय का ठेला लगाया। हालाँकि इससे पहले उन्होंने कभी चाय नहीं बनाई थी। उन्हें चाय बनाने के बारे में कुछ भी पता नहीं था। चाय कैसे बनाते है ? बर्तन कैसे साफ करते है ? प्रफुल्ल को कुछ भी पता नहीं था। उन्होंने चाय का ठेला भी ऐसे जगह पर लगाया जहाँ बहुत ज्यादा मच्छर थे।

पहले दिन प्रफुल्ल बिल्लौर की एक भी चाय नहीं बिकी। उसके पास कोई चाय पीने नहीं आया। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए उन्होंने काफी सोच विचार किया। इसके बाद उन्होंने निर्णय लिया कि वे खुद लोगो के पास जायेंगे और चाय बेचेंगे।

क्यूंकि किसी एक को तो आना पड़ेगा, तभी चाय बिकेगी। इस तरह वे खुद लोगो के पास जाकर चाय ऑफर करने लगे। प्रफुल्ल अच्छी इग्लिश बोल लेते है और उन्होंने इसी बात का फायदा उठाया। वह इंग्लिश में लोगो को चाय ऑफर करने लगा।

इससे लोग काफी इम्प्रेस हुए कि यह कौन है, जो इंग्लिश बोलकर चाय ऑफर कर रहा है। इससे सभी लोगो की नजर प्रफुल्ल बिल्लौर पर गयी। प्रफुल्ल बिल्लौर से लोग इम्प्रेस होकर यही बोलते कि चाय वाला भी अंग्रेजी बोल लेता है।

अगले दिन उन्होंने 5 चाय बेची और पर चाय 30 रुपए के हिसाब से 150 रुपए कमाए। प्रफुल्ल सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मैकडॉनल्ड में जॉब करते थे। शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चाय का ठेला लगाते थे।

धीरे धीरे प्रफुल्ल का काम अच्छा चलने लगा। लोग उसके पास आने लगे और इंग्लिश में चाय ऑफर करने की वजह से लोग भी इम्प्रेस होने लगे थे। धीरे धीरे 400 रूपये से 5000 रुपये तक कमाने लगे। इसके बाद उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी और अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगा दिया।

इस दौरान प्रफुल्ल बिल्लौर के परिवार को उनका यह काम अच्छा नहीं लगता था। परिवार वाले चाय का ठेला लगाने के लिए रोकते थे। रिश्तेदार और दोस्त सब प्रफुल्ल बिल्लौर का मजाक बनाते थे। लेकिन उन्होंने इन सब को अनसुना किया और अपने काम पर ध्यान केंद्रित किया।

MBA Chay Wala ब्रांड कैसे बना ?

प्रफुल्ल बिल्लौर ने जैसे तैसे करके चाय का ठेला लगाया और काफी मेहनत करने के बाद वह अच्छा चलने लगा था। अब बारी थी अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए एक ट्रेड नाम की। अब वह एक अच्छे से नाम के साथ अपने बिज़नेस की मार्केटिंग करना चाहते थे।

एक दिन प्रफुल्ल बिल्लौर ने अपनी डायरी में 400 नाम लिखें। साथ ही सेलेक्ट किये गए नाम को गूगल पर सर्च किया। लेकिन हर नाम की वेबसाइट या इंस्टाग्राम अकाउंट मिल जाता था। जिस वजह से उन्हें सभी नाम को रिजेक्ट करना पड़ा।

इसके बाद उन्होंने एक नाम सेलेक्ट किया – Mr. Billore , लेकिन उन्हें यह नाम थोड़े समय बाद सही नहीं लगा। एक दिन वह ठेले पर बैठे बैठे दुकान का नाम सोच रहे थे, क्या नाम रखे। फिर उनके मन में आईडिया क्यों न दुकान का नाम Mister Billore Ahmedabad रखा जाये, जिसका शॉर्ट नाम MBA है। इस तरह उन्होंने अपनी दुकान के लिए एक नाम बनाया – MBA Chay Wala

हालाँकि शुरू में लोग इनका खूब मजाक बनाते थे। लेकिन धीरे धीरे यह नाम लोगो को पसंद आने लगा और देखते ही देखते एक दिन यह नाम ब्रांड बन गया। आज हर किसी युवा की जुबान पर MBA Chay Wala का नाम है। इस तरह MBA Chay Wala ब्रांड बना।

MBA Chai Wala की मार्केटिंग

उन्होंने इस नाम को ब्रांड बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया था। कई लोग बिना चाय पिये ही मजाक बनाते हुए निकल जाते थे। ऐसे में अपने कठिन समय को देखते हुए उन्होंने पैसे जमा करना शुरू किया। उन्होंने अपने ब्रांड का प्रचार करने के लिए कई तरह के ऑफर निकाले।

उन्होंने वेलेंटाइन डे पर सिंगल लोगो को फ्री में चाय पिलाई, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली। MBA चाय वाला धीरे-धीरे फेमस हो गया। धीरे-धीरे लोकल इवेंट, म्यूजिकल नाइट, बुक एक्सचेंज प्रोग्राम, वुमन एम्पावरमेंट, सोशल वर्क, ब्लड डोनेशन जैसी हर जगह पर MBA Chai Wala दिखाई देने लगा।

इस तरह उन्होंने लाखो लोगो को फ्री में चाय पिलाई और कई जगह पर पैसा डोनेट भी किया। वह कई  कार्यक्रमों में फ्री में चाय भी पिलाते थे। इतना स्ट्रगल करने के बाद उन्होंने MBA Chai Wala एक ब्रांड बना।

MBA चाय वाला प्रफुल्ल आज नेशनल और इंटरनेशनल प्रोग्राम करते हैं। उन्होंने  300 स्क्वायर फीट में अपना कैफे खोला और पूरे भारत में फ्रेंचाइजी दी। एक वक्त था जब वे MBA संस्थानों में जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करने का सपना पूरा करना चाहते थे।

लेकिन आज वही संस्थान प्रफुल्ल को मैनेजमेंट पर लेक्चर देने के लिए बुलाते हैं। उन्होंने सिर्फ 2 साल में 150 से 200 इवेंट करे थे। इस तरह मात्र 25 साल की उम्र में MBA Chai Wala प्रफुल्ल बिल्लौर ने 4 से 5 करोड़ की कंपनी खड़ी की।

आज देश के 22 शहरों में और लंदन में भी MBA चाय वाला के नाम से आउटलेट हैं। अभी भी बाकि देशो में फ्रेंचाइजी पर बात चल रही है। प्रफुल्ल बिल्लौर वर्तमान समय में अपने बिज़नेस को पुरे इंडिया में फैलाने के लिए योजना बना रहे है। साथ ही वे शिक्षा के क्षेत्र में भी काम कर रहे है। भारत में ऐसे कई लोग है जिनके पास बिज़नेस आईडिया है, लेकिन स्टार्टअप करने के लिए पैसे नहीं है। ऐसे में प्रफुल्ल ऐसे लोगो के लिए भी काम कर रहे है।

MBA Chai Wala प्रफुल्ल बिल्लोर की नेट वर्थ

प्रफुल्ल बिल्लोर ने कड़े संघर्ष के साथ एक छोटी शुरुआत की। आज वे महीने लगभग 42 लाख रुपए कमाते है। MBA Chai Wala प्रफुल्ल बिल्लोर की नेट वर्थ 4 से 5 करोड़ रुपये है। वर्तमान में देशभर में MBA चाय वाला के नाम से 50 से ज्यादा फ्रेंचाइजी है।

MBA Chai Wala पर मूवी

साधारण से खुद को असाधारण बनाने वाले प्रफुल बिल्लोर के जीवन पर आधारित एक मूवी बनाई जा रही है। इस फिल्म में उनके कड़े संघर्ष को दिखाया जायेगा। MBA Chai Wala कैसे एक ब्रांड बना ? इस फिल्म में इनके जीवन की पूरी कहानी दिखाई जाएगी। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन में बनेगी।

MBA Chai Wala का Youtube Channel

साल 2021 में प्रफुल्ल ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। 19 मार्च 2021 को  उन्होंने अपना पहला वीडियो यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। आज ये अपने Youtube Channel पर Motivational वाले Short Video और Life Tips अपलोड करते हैं।

उन्होंने अपनी मेहनत से जल्दी ही 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स पुरे किये। आप भी इनकी वीडियो यूट्यूब पर देख सकते है। आज के टाइम में MBA Chai Wala बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। इनके यूट्यूब चैनल का नाम MBA Chai Wala है।

निष्कर्ष

आशा करता हूँ आपको यह लेख MBA Chai Wala प्रफुल्ल बिल्लौर की सफलता की कहानी अच्छा लगा होगा। यदि आपके पास भी कोई बिज़नेस आईडिया है तो आप भी एक छोटी शुरुआत के साथ अपने काम को शुरू कर सकते है।

इसके अलावा आप MBA चाय वाला के नाम से फ्रेन्चाइसी ले सकते है और अपना बिज़नेस शुरू कर सकते है। कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताये आपको यह लेख कैसे लगा। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।

FAQ

Q :  MBA Chay Wala का मालिक कौन है ?
Ans :  प्रफुल्ल बिल्लोर

Q :  प्रफुल्ल बिल्लोर किस नाम से प्रसिद्ध है ?
Ans :  प्रफुल्ल बिल्लोर MBA चाय वाला नाम से प्रसिद्ध है।

Q :  प्रफुल्ल बिल्लोर की क्वालिफिकेशन क्या है ?
Ans :  कॉमर्स में ग्रेजुएशन और MBA ड्रॉपआउट

Q :  MBA Chay Wala की नेट वर्थ कितनी है ?
Ans :  MBA चाय वाला की नेट वर्थ 4 से 5 करोड़ रुपये है

Q :  MBA चाय वाला एक दिन के कितने रुपये कमा लेता है ?
Ans :  MBA चाय वाला एक दिन में 1.45 लाख के रुपये के लगभग कमा लेता है।

Q :  प्रफुल्ल बिल्लोर का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  14 जनवरी 1996 को धार, इंदौर में हुआ था।

Q :  प्रफुल्ल बिल्लोर क्या काम करते है ?
Ans :  चाय का बिज़नेस

Q :  प्रफुल्ल बिल्लोर की पत्नी का नाम क्या है ?
Ans :  श्रेया

Q :  प्रफुल्ल बिल्लोर की उम्र कितनी है ?
Ans :  28 साल (2024)

Read More

  1. पेन बनाने का बिज़नेस कैसे करें ?
  2. गुड़ बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करे ? 
  3. चन्दन की खेती कैसे करे 
  4. अगरबत्ती बनाने का बिज़नेस शुरू कैसे करें ?
  5. कम पूँजी में शुरू करे अपना बिज़नेस
  6.  महिलाओं के लिए बिज़नेस आइडियाज 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *