Skip to content

Mentally Strong Kaise Bane ? खुद को मजबूत बनाने के 10 तरीके

Mentally Strong Kaise Bane ? खुद को मजबूत बनाने के 10 तरीके

Mentally Strong Kaise Bane ? खुद को मजबूत बनाने के 10 तरीके : जिंदगी में कुछ पाना है, कुछ हासिल करना है, तो Mentally Strong बनना पड़ेगा। जब तक आप मानसिक रूप से मजबूत नहीं बनते है, तब तक आप एक सकारात्मक निर्णय नहीं ले सकते है। कहते है कि इंसान शारीरिक रूप से विकलांग नहीं होता है बल्कि मानसिक रूप से विकलांग होता है।

यदि वह किसी कार्य को पूरा करने की ठान ले, तो वह बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना करके सफलता प्राप्त कर सकता है। कई लोग ऐसे होते है जो शारीरिक रूप से फिट होते है, लेकिन मानसिक रूप से कमजोर होते है। ऐसे लोग लाइफ में ज्यादा कुछ कर नहीं पाते है। बढ़ते मानसिक तनाव की वजह से लोग Mentally Strong नहीं बन पाते है।

Mentally Strong Kaise Bane ? – मानसिक रूप से मजबूत बनने का तरीका

करियर, बिज़नेस, जॉब, रिलेशनशिप व अन्य पारिवारिक कारणों को लेकर मनुष्य मानसिक तनाव में रहता है। मैं आपको इस लेख में बताऊंगा कि Mentally Strong Kaise Bane , मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए क्या करें ? या मानसिक रूप से मजबूत कैसे बने ? इन तरीको को अपनाकर खुद को Mentally Strong बना सकते है।

एक सामान्य व्यक्ति और बुद्धिमान व्यक्ति के सोचने के तरीके में ज़मीन आसमान का अंतर होता है। यदि आप किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करना चाहते है, तो आपको मानसिक रूप से मजबूत बनना पड़ेगा। अब मानसिक रूप से मजबूत कैसे बने ? Mentally Strong Kaise Bane ? यह सब मैं आपको इस आर्टिकल में बताऊंगा।

Mentally Strong बनना क्यों जरूरी है ?

मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत जरुरी है। बड़े बड़े निर्णय लेने के लिए दिमाग का स्वस्थ होना बहुत जरुरी है। जो लोग Mentally Strong होते है, वे हर समस्या का सामना आसानी से कर जाते है। ऐसे लोगो को ही सफलता है मिलती है। मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति अपने कार्यो को सही ढंग से नहीं कर पाता है।

बाद में व्यक्ति की असफलता ही उसके तनाव का कारण बनती है। जिस वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। यदि आप अपनी लाइफ में सक्सेस हासिल करना चाहते है, लोगो की बराबरी करना चाहते है, तो आपको Mentally Strong बनना पड़ेगा। मानसिक तनाव के चलते सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती है।

मानसिक रूप से मजबूत लोगो को कोई भी पागल नहीं बना सकता है। वे mentally strong होते है। कठिन से कठिन निर्णय लेने में सक्षम होते है। सीधे शब्दों में कहूं तो एक स्वस्थ दिमाग ही जीवन को बेहतर बना सकता है। इसलिए mentally strong होना बहुत जरुरी है और अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहे। Mentally Strong कैसे बने

Mentally Strong बनने के फायदे

  1. Mentally Strong बनने का सबसे बड़ा फायदा यह कि आप बड़ी से बड़ी समस्या का सामना आसानी से कर जायेंगे।
  2. मानसिक रूप से मजबूत होने पर आप अपनी भावनाओ को नियंत्रित कर सकते है। जीवन में आने वाले उतार चढ़ाव का सामना कर सकते है।
  3. Mentally Strong होने पर आत्मविश्वास बढ़ाता है। असफलता मिलने पर आसानी से उसे सहन करने की क्षमता मिलती है।
  4. मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति को अपने निर्णय पर पूर्ण विश्वास होता है। उन्हें अपने आप पर संदेह नहीं होता है।
  5. मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति अपनी गलतियों से ही कुछ सीखते है। न की उसे घबराते है।
  6. Mentally Strong व्यक्ति लम्बे समय तक मोटीवेट बना रहता है। वह सफल बनकर दुसरो के लिए मार्गदर्शक बन सकता है।
  7. Mentally Strong होने पर negative Thoughts नहीं आते है। व्यक्ति हमेशा सकारात्मक विचारो से युक्त रहता है।
  8. मानसिक रूप से मजबूत होने पर व्यक्ति तनाव-मुक्त रहता है। डिप्रेशन, गुस्सा व चिड़चिड़ापन से दूर रहता है।

Mentally Strong Kaise Bane ? खुद को मजबूत बनाने के 10 तरीके

Mentally Strong बनने के फायदे जानकर आपको पता लग गया होगा कि मानसिक रूप से मजबूत होना कितना जरुरी है। अब यहाँ आपको Mentally Strong बनने के तरीके बताये जा रहे है। आगे आप जानेंगे कि मानसिक रूप से मजबूत कैसे बने ? Mentally Strong Kaise Bane ?

यदि आप भी निर्णय लेने में असक्षम है, तो खुद को मजबूत बनाने के 10 तरीके पढ़े। इन तरीको को अपनाकर आप खुद को Mentally Strong बना सकते है। आइये जानते है – Mentally Strong Kaise Bane ? मानसिक रूप से मजबूत कैसे बने ?

मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए कुछ छोटी छोटी आदतें होती है, जिन्हे लाइफ में अपनाना जरुरी होता है। इंसान की छोटी छोटी आदतें ही  उसके जीवन के परिवर्तन का कारण बनती है। अपनी आदतों में सुधार करने से सकारात्मक विचारो का विकास होता है। आज मैं आपको इस लेख में मानसिक रूप से मजबूत बनने का तरीका ( Mentally Strong Kaise Bane ? ) बताने वाला हूँ।

  1. Mentally Strong बनने के लिए योगा करे

योगा करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही मानसिक तनाव भी कम होता है। योगा करने से मस्तिष्क में नै ऊर्जा का संचार होता है, जो मानसिक तनाव कम करने का काम करती है। अतः योग व मैडिटेशन के द्वारा mentally Strong बना जा सकता है। mentally Strong बनने का यह एक अच्छा तरीका है। मैडिटेशन के द्वारा आप अपने विचारो को नियंत्रित कर सकते है।

  1. मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए पॉजिटिव थॉट्स रखे

मानसिक स्थिति को बदलने में सकारात्मक विचारो का अहम् योगदान होता है। अपने दिमाग से नकारात्मक विचारो को दूर करे और सकारात्मक विचारो को अपनाये। positive thinking से व्यक्ति motivate रहता है। वह हमेशा बुरे विचारो से दूर रहता है। मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए पॉजिटिव थॉट्स बहुत जरुरी है।

जो लोग mentally Strong होते है, वे मानसिक रूप से मजबूत होते है और पॉजिटिव थॉट्स से युक्त होते है। जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए positive thinking का अहम् योगदान होता है। मानसिक तनाव, बुरे विचारों, डिप्रेशन से मुक्त होने के लिए सकारात्मक विचारों को अपनाये।

इसके लिए आप मोटिवेशनल वीडियो देखे व प्रेरणादायक कहानी पढ़े। इनसे मस्तिष्क में पॉजिटिव थॉट्स का विकास होता है और व्यक्ति हमेशा मोटीवेट रहता है। यदि आप मोटीवेट रहते है, mentally Strong बने रहते है, तो आप जल्दी ही सफल व्यक्ति बन सकते है। Mentally Strong कैसे बने

  1. Mentally Strong बनने के लिए अपना आत्मविश्वास बढ़ाये

जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास नहीं होता है, वह कभी भी सफल नहीं हो सकता है। सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास का होना बहुत जरुरी है। Mentally Strong बनने के लिए आत्मविश्वास का होना बहुत जरुरी है। Self-Confidence होने पर ही आप बड़े बड़े कार्य कर सकते है।

जो लोग मेंटली कमजोर होते है, उनमे आत्मविश्वास की कमी होती है। जिस वजह से ऐसे लोग अपने लक्ष्य की तरफ नहीं बढ़ सकते है। आत्मविश्वास से युक्त व्यक्ति रिस्क लेने में नहीं चुकता है। आत्मविश्वास का होना स्वस्थ दिमाग का परिचय है। अतः Mentally Strong बनने के लिए आत्मविश्वास का होना जरुरी है।

  1.  नयी चीजें सीखे – Mentally Strong Kaise Bane ? 

नयी चीजें को जानने में उसी व्यक्ति का ध्यान जायेगा, जो मेंटली रूप से मजबूत होगा। जो लोग mentally Strong नहीं होते है, उन्हें नई चीजें जल्दी समझ नहीं आती है। नयी चीजों को समझने के लिए दिमाग का स्वस्थ होना बहुत जरुरी है। एक स्वस्थ दिमाग ही सही ढंग से निर्णय ले सकता है।

अतः आप हमेशा नई नई चीजों की तरफ अपना ध्यान लगाए, उन्हें जानने की कोशिश करें। नये कार्य करने से आपका सारा ध्यान उस काम के प्रति रहता है, जिससे आपका दिमाग उसी काम में बिजी रहता है। जिससे दिमाग मजबूत बनता है। नये कार्य दिमाग के लिए चुनौतीपूर्ण होते है। अतः हमेशा दिमाग को नये कार्यो में लगाए।

  1. Mentally Strong बनने के लिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें

अपनी मन स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अपने विचारो पर नियंत्रण रखें। छोटी-छोटी बातों को लेकर मन मुटाव न करें। जो लोग Mentally Strong होते है, वे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते है। ऐसे लोग जल्दी गुस्सा नहीं करते है और न ही किसी बात का बुरा मानते है।

मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति इधर उधर की बातों में ध्यान देकर अपना समय नष्ट नहीं करते है। यदि आप Mentally Strong नहीं है, तो पहले अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करे। किसी को भी बिना सोचे समझे कुछ भी न बोले। अपनी फीलिंग को कण्ट्रोल करके नेगेटिव थॉट्स से दूर रहे।

  1. Mentally Strong बनने के लिए अच्छे दोस्त बनाये

कहते है कि व्यक्ति का व्यवहार उसके आचरण व बोलने के तरीके से पता चलता है। व्यक्ति जिस माहौल में रहता है, वह उसी माहौल के अनुसार ढल जाता है। वह जिस माहौल में रहता है, उसी के अनुसार उसका माइंड सेटअप होता है। यदि आप अच्छे माहौल में रहते है, तो आपका व्यवहार अच्छा होगा। यदि बुरे माहौल में रहते है, तो बुरा होगा।

ठीक इसी प्रकार यदि आप अच्छे लोगो की संगती करेंगे तो आपका व्यवहार अच्छा होगा। बुरे लोगो के साथ में रहने से आप भी बुरे बन सकते है। संगती का प्रभाव हर इंसान पर पड़ता है। लोग अपनी मन स्थिति के अनुसार दोस्त चुनते है। यदि आप mentally strong बनना चाहते है, तो Positive Thoughts वाले दोस्त बनाये।

  1. अपनी गलतियों को सुधारे और उनसे कुछ सीखें

गलतियाँ हर इंसान से होती है। इसलिए गलती होने पर उन्हें सुधारने की कोशिश करें। मानसिक रूप से मजबूत लोग हमेशा अपनी गलती से कुछ न कुछ अवश्य सीखते है। ऐसी गलती दुबारा न हो, यह भी याद रखते है। कुछ बातें ऐसी होती है जिन्हें भूलना आसान भी नहीं होता है। लेकिन मेंटली रूप से मजबूत इंसान ऐसी गलती दुबारा नहीं करता है।

एक स्वस्थ दिमाग की यही पहचान है कि पुरानी बातों को भुला दे और नए कार्यो की तरफ अपना ध्यान लगाए। कोई भी व्यक्ति गलती जानबूझ कर नहीं करता है। लेकिन एक ही गलती को बार बार करना गलत है। हर गलती कुछ न कुछ सबक अवश्य सीखा के जाती है। आप दुसरो की गलतियों से भी सीख सकते है।

सभी लोगो से गलतियाँ होती है। अतः आप अपनी गलतियों को लेकर हिम्मत न हारे, बल्कि इन्हे भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करे। तभी आप मेंटली रूप से तैयार हो सकते है। अपनी गलतियों को याद कर करके परेशान न हो, इन्हे भूलने की कोशिश करें और अपने दिमाग की मन स्थिति को ठीक करें।

  1. खुद को मोटीवेट करें – Mentally Strong Kaise Bane ? 

जीवन में सक्सेस पाने के लिए motivation का होना बहुत जरुरी है। मोटिवेशन व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। मानसिक रूप से स्ट्रॉन्ग व्यक्ति में मोटिवेशन की कोई कमी नहीं होती है। वह खुद भी मोटीवेट रहता है और दुसरो को भी मोटीवेट करता है। Mentally Strong कैसे बने

यदि आप Mentally strong बनना चाहते है, तो खुद को मोटीवेट करे। मोटिवेशन के लिए आप Motivational Story पढ़े, Motivational Video देखें। साथ ही सकारात्मक दोस्तों के साथ रहे और बुरे विचारो का त्याग करें। एक बात का ध्यान हमेशा रखे कि जीवन में सफलता पाने के लिए मोटिवेशन बहुत जरुरी होता है।

  1. अपनी रूचि के अनुसार कार्य करें – Mentally Strong Kaise Bane ? 

बोरिंग लाइफ जीवन को धीरे धीरे ख़त्म कर देती है। इसलिए अपने आपको बिजी रखने का प्रयास करें। वही कार्य करें जिनमें आपका मन लगता हो। मनपसंद का कार्य न करने से काम में मन नहीं लगता है और व्यक्ति जल्दी ही बोर होने लगता है। इस तरह उसका दिमाग भी कमजोर होने लगता है।

ऐसे में अपने दिमाग को मजबूत बनाने के लिए वही कार्य करें जिसमें आपकी रूचि हो। इससे आपकी कार्य क्षमता भी बढ़ती है। वही करें जो आपको पसंद हो। मान लो आपको गाना गाना अच्छा लगता है, तो आप संगीत की दुनिया में ही अपना कार्य करे। डांस करना अच्छा लगता है, तो डांस में ही करियर बनाये।

  1. कभी हार मानों – Mentally Strong Kaise Bane ? 

बार बार मिल रही असफलताओं से कभी हार नहीं माननी चाहिए। लगातार परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती है। कई लोग असफलताओं से हार बैठ जाते है, जो उनके कमजोर दिमाग का परिचय देती है। जबकि मानसिक रूप से मजबूत लोग असफलताओं से हार नहीं मानते है। वे तब तक प्रयास करते है जब तक सफलता प्राप्त न कर ले।

जब आप सफलता के पीछे दौड़ रहे होते है, तो आपको चुनौतियों के साथ साथ असफलता का भी सामना करना पड़ता है। सक्सेस पाने के लिए इन चुनौतियों व असफलताओं से कभी हार न माने। परिस्थिति कितनी भी खराब हो, आपको हर समस्या का सामना डटकर करना है। जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। मानसिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यह बहुत जरुरी है।

मेंटली रूप से मजबूत लोगो की आदतें

  1. मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति कभी निराश नहीं होते है।
  2. मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति किसी की सफलता से ईर्ष्या नहीं करते है।
  3. ऐसे लोग असफलताओ से हार नहीं मानते है।
  4. ऐसे लोग अपनी गलतियों से सीखते है और पुरानी गलती को दुबारा नहीं दोहराते है।
  5. मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति में आत्मविश्वास होता है। वह दुसरो पर निर्भर नहीं रहता है।
  6. मेंटली रूप से मजबूत व्यक्ति जोखिम उठाने में चूकते नहीं है।
  7. ऐसे लोग मेहनत करने में विश्वास रखते है और ये मेहनती भी होते है।
  8. mentally strong व्यक्ति पॉजिटिव थॉट्स रखते है।
  9. ऐसे लोग पुरानी बातो को भूल जाते है और सफलता की ओर प्रयास करते है।
  10. ऐसे लोग अच्छी सोच वाले लोगो की संगती करते है।

FAQ

Q :  दिमाग को मजबूत कैसे बनाये ?
Ans :  हमेशा पॉजिटिव लोगो के साथ में रहे और बुराई से दूर रहे। मैडिटेशन दिमाग को तेज करने का एक अच्छा तरीका है। साथ ही अपने आत्मविश्वास को बढ़ाये और कभी भी हार न माने। असफलताओं से घबराये नहीं। सफलता पाने के लिए बार बार प्रयास करे। अपनी दिनचर्या में सुधार करे व रूचि के अनुसार कार्य करें।

Q :  मानसिक शक्ति कैसे प्राप्त होती है ?
Ans :  मानसिक शक्ति ऐसे लोगो में विकसित होती है जो व्यक्तिगत विकास को महत्व देते है। अच्छी आदते अपनाने से ही मानसिक शक्ति का विकास होता है। इसके सर्वागीण विकास के लिए योग करना चाहिए। आत्मविश्वास बढ़ने से ही मानसिक शक्ति में वृद्धि होती है।

Q :  मानसिक रूप से मजबूत बनने के फायदे क्या है ?
Ans :  मानसिक रूप से मजबूत बनने के फायदे ही फायदे है। ऐसे लोग असफलताओं से हारते नहीं है और तब तक मेहनत करते है जब तक सफलता नहीं मिल जाती है। जीवन में मिलने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए मेंटली रूप से मजबूत होना जरुरी है।

Q :  सफल लोगो की आदत क्या होती है ?
Ans :  सफल लोग अपनी दिनचर्या के अनुसार कार्य करते है। वे समय का पूरा पालन करते है। फ़िज़ूल के कार्यो में अपना समय नष्ट नहीं करते है और नहीं लोगो की बातो की तरफ ध्यान देते है। ऐसे लोग अपने काम के प्रति ज्यादा सक्रीय होते है।

Read More

  1. Boring Life को Happy Life कैसे बनायें ?
  2. जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करे ?
  3. 25 मोटिवेशनल किताबे जो आपकी जिंदगी बदल देगी
  4. दशरथ मांझी की मोटिवेशनल कहानी
  5. डॉ विवेक बिन्द्रा की सफलता की कहानी

1 thought on “Mentally Strong Kaise Bane ? खुद को मजबूत बनाने के 10 तरीके”

  1. What i don’t realize is in reality how you’re no longer really a lot more smartly-liked than you may be now. You’re very intelligent. You realize thus significantly in the case of this matter, made me in my view imagine it from numerous numerous angles. Its like women and men don’t seem to be interested until it is something to accomplish with Woman gaga! Your individual stuffs great. All the time maintain it up!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *