Skip to content

One side Love Story in Hindi : एक तरफा प्यार की सच्ची कहानी

One side Love Story in Hindi एक तरफा प्यार की सच्ची कहानी

मैं आपको इस लेख में प्यार की एक सच्ची कहानी के बारे में बताने जा रहा हूँ। इस कहानी को पढ़ने से पहले मैं आपको बता दूँ कि प्यार किसी से भी हो सकता है। प्यार करना कोई गलत काम नहीं है। लेकिन एक तरफा प्यार होना ( One side Love Story in Hindi ) इंसान के जीवन को थोड़ा मुश्किल बना देता है। जब प्यार दो इंसानो के बीच दोनों तरफ से हो, तो उनका रिलेशनशिप रोमांटिक होने के साथ साथ जीवनभर चल सकता है।

आज मैं आपको इस लेख में दो लोगो के बीच की सच्ची प्रेम कहानी के बारे में बताने वाला हूँ। यह कहानी एक तरफ़ा प्यार की कहानी ( One side Love Story in Hindi ) है। यहां आपको पिया और यश की प्रेम कहानी ( Piya and Yash Love Story In Hindi ) के बारे में बताया जा रहा है। जहां पिया को यश से एक तरफा प्यार हो जाता है।

पिया का एक तरफा प्यार करना ( piya ka One Side Love ) उसे भारी पड़ जाता है। आइये अब आपका ज्यादा समय नहीं लेते हुए बात करते है piya का One Side Love अर्थात एक तरफा प्यार की सच्ची कहानी – One side Love Story in Hindi के बारे में। पिया और यश की प्रेम कहानी पढ़ के comment Box में अपने विचार जुरूर बताये। इससे हमें ओर अधिक कहानी लिखने की प्रेरणा मिलती है।

पिया और यश की प्रेम कहानीएक तरफा प्यार की सच्ची कहानी

मुझे एक लड़की बहुत पसंद है, जो कि मेरे ननिहाल के पड़ोस में रहती है। हम दोनों की उम्र लगभग 21 साल है। हम दोनों एक दूसरे को देखते है, लेकिन कभी हमारी बातचीत नहीं हुई। हालाँकि मुझे लड़कियों से बात करने में डर लगता है। इस कहानी के दो अहम् किरदार है।

एक तरफा प्यार की सच्ची कहानी – One side Love Story in Hindi

यह बात उस समय की है जब यश स्कूल में पढ़ता था। तब यश अपनी छुट्टिया बिताने के लिए अपने ननिहाल गया हुआ था। शहर के पास ही एक गांव में यश का ननिहाल था। उसके नानाजी के घर के ठीक सामने पिया नाम की लड़की रहती थी। उस समय उन दोनों की उम्र लगभग 11-12 साल थी। One side Love Story in Hindi

होली के दिन वह बिल्कुल चुपचाप घर के अंदर बैठी थी। शायद उसे होली खेलना पसंद नहीं था। तभी उसके पापाजी ने उसे किसी काम के लिए बाहर भेजा और जैसी ही वह घर से बाहर निकलती है, तभी यश ने अपनी बाल्कनी से उसके ऊपर रंग से भरी बाल्टी डाल दी। जिस वजह से वह पूरी भीग जाती है।

वह अपने आपको रंग में भीगी हुई देखकर गुस्सा हो जाती है और उस लड़के को गुस्से की नजरो से देखने लगती है। अब वह उस लड़के से बदला लेना चाहती थी। वह हमेशा उस लड़के को बदला लेने की नजरो से देखा करती थी। छानबीन करने के बाद पिया को पता चलता है कि यहाँ उस लड़के का ननिहाल है और वह यहां कुछ दिन रहने के लिए आया हुआ है।

पिया का और उस लड़के के नानाजी का घर एकदम आमने-सामने था। वह लड़का हमेशा पिया को देखकर एक प्यारी सी स्माइल ( मुस्कान) देता था। जो कि पिया को बिल्कुल पसंद नहीं थी। पिया उस लड़के का नाम तक नहीं जानती थी। पिया को वह लड़का बिल्कुल भी पसंद नहीं था। वह उसे अपना दुश्मन मानती थी। जब वह लड़का उसे स्माइल देता था, तब वह ओर ज्यादा गुस्सा हो जाती थी।

फिर एक दिन पिया ने ध्यान दिया कि वह लड़का पुरे दिन उसे दिखाई नहीं दिया। पिया को बहुत खुशी हुई कि वह यहां से चला गया। फिर वापिस कुछ महीने बाद, यश अपने ननिहाल छुट्टियाँ बिताने आता है। यश ने दुबारा पहले की तरह पिया को देख के स्माइल दी। लेकिन इस बार वह गुस्सा नहीं हुई। शायद वह होली वाली बात को भूल गयी थी।

एक महीने की छुट्टी बिताने के बाद वह लड़का अपने घर चला जाता है। जब पिया को इस बात का पता चलता है कि यश अपने घर चला गया है तब उसे बहुत दुःख होता है। वह अंतिम बार उसे जाते हुए देखना चाहती थी। अब वह उदास रहने लगी थी। यश हर साल अपनी छुट्टियाँ बिताने अपने ननिहाल जाया करता था।

इसके बाद से यश जब भी पिया को देखता था, उसे प्यारी सी स्माइल देता था। यह देखकर पिया भी हल्का सा मुस्करा देती थी। अब दोनों जब भी एक दूसरे को देखते थे, नजरो से नजरे मिला के स्माइल देते थे और बिना कुछ बोले ही चले जाते थे। अब पिया पुरानी बातों को भूलकर यश से प्यार करने लगी थी।

फिर कुछ महीने बाद यश के नानाजी का देहांत हो जाता है, तो वह अपनी मम्मी के साथ अपने ननिहाल आता है। वह अपने नाना की तेरहवीं तक वही रुकता है। इसी दौरान पिया को पता चलता है कि उसका नाम यश है। पिया उसका नाम जानकर बहुत खुश होती है। वह एक बार उससे मिलकर बात करना चाहती थी। लेकिन दोनों मिलने से डरते थे।

One side Love Story in Hindi – पिया और यश की प्रेम कहानी

अब दोनों एक दूसरे को देखने के लिए बहाने ढूंढ़ते थे। उसको देखने के लिए पिया कभी बाहर जाती तो कभी छत पर जाती। उन दोनों के बीच बिना कुछ कहे ही आँखों ही आँखों में एक रिस्ता बन गया। ऐसा कई साल तक चलता रहा। धीरे धीरे दोनों को एक दूसरे द्वारा देखना अच्छा लगने लगा।

जब यश अपने घर के लिए चला जाता है तो पिया को महसूस होता है कि वह यश से प्यार करने लगी है। उसके जाने पर पिया का मन नहीं लगता था और वह पुरे दिन उदास रहती थी। कभी कभी तो उसे रोना आता था। वह इसी सोच में रहती थी कि यश कब आएगा। लेकिन समय के साथ साथ सब कुछ बदल जाता है।

पिया और यश दोनों अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करके कॉलेज में दाखिला ले लेते है। पिया उसे बिल्कुल भी भूली नहीं थी। लेकिन दोनों के बीच ऐसा कुछ याद रखने लायक भी नहीं था। दोनों ने कभी मिलकर बात नहीं की। बस आँखों ही आँखों से बात होती थी। One side Love Story in Hindi

कुछ साल बाद फिर एक दिन अचानक पिया यश को देखती है। फिर वही पहले जैसा महसूस होता है। यश पहले से काफी बड़ा हो गया था और सुन्दर भी दिखने लगा था। किसी समस्या की वजह से यश को अपने मामाजी के यहां लगभग एक साल तक रहना पड़ा।

उस एक साल में दोनों को बेहद प्यार हो जाता है। लेकिन कभी बोल नहीं पाते है। सिर्फ आँखे मिलाकर ही दोनों अपने प्यार को इज़हार करते थे। उन दोनों को लगता था कि बोलने की जरूरत नहीं है। पिया ने अपना कॉलेज भी पूरा कर लिया था। लेकिन कभी भी बॉयफ्रेंड नहीं बनाया था।

पिया यश को अपना बॉयफ्रेंड मानती थी। हालाँकि बहुत से लड़को ने पिया को प्रोपोज़ किया था। लेकिन उसने किसी को भी हां नहीं बोला। वह यश के साथ चीटिंग नहीं करना चाहती थी। फिर एक दिन पिया को पता चलता है कि यश की सगाई हो गयी है और वह जल्द ही शादी करने वाला है। यह सुन कर पिया बिल्कुल टूट जाती है।

पर पिया के पास कोई ऑप्शन नहीं था। उसे यह भी पता नहीं था कि यश उससे प्यार करता है या नहीं। कुछ महीने बाद यश की शादी हो गई। लेकिन पिया ने शादी नहीं की। पिया अभी भी यश से प्यार करती है। लेकिन वह उसे पाना नहीं चाहती थी। उसका प्यार किसी रिश्ते का मोहताज़ नहीं है।

उसने यश की रूह को छू लिया था। यश अपनी शादीशुदा जीवन ( Married Life ) में खुश था। पिया भी उसे सुखी देखकर खुश थी। इस तरह के एक तरफा प्यार में ( One Side Love In Hindi ) पड़ने पर पिया ने आजीवन अविवाहित रहने का निर्णय लिया।

निष्कर्ष

यह कहानी ( पिया और यश की प्रेम कहानी – एक तरफा प्यार की सच्ची कहानी ) एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस कहानी के किरदारों के नाम असली नहीं है। ऐसे कई आशिक है जो अपने जीवनसाथी या प्रेमी या प्रेमिका के इंतजार में पूरी जिंदगी गुजार देते है। प्यार करना गलत नहीं है। प्यार किसी से भी हो सकता है। फिर चाहे यह एक तरफा हो या दोनों तरफ से। प्यार एक ऐसी चीज है जो आपकी जिंदगी बना भी सकता है और आपकी जिंदगी बर्बाद भी कर सकता है।
लाखो लोग प्यार के चक्कर में अपना करियर बर्बाद कर चुके है। फिर भी लाखो लोग तैयार बैठे है प्यार करने के लिए। ये प्यार है ही ऐसी चीज, इंसान खुद को कितना भी रोक ले, प्यार हो ही जाता है। One side Love Story in Hindi : एक तरफा प्यार की सच्ची कहानी आपको कैसी लगी। Comment Box में अपना विचार रखे।

नोट

यदि आप भी किसी से प्यार करते है तो अपनी love Story हमें ईमेल कर सकते है या फिर आप Comment Box में बता सकते है। आपसे निवेदन है कि आप एक तरफा प्यार के चक्कर में न पड़े। प्यार करने के बजाय आप अपने करियर पर ध्यान दे। सफलता मिलने पर आपको प्यार और अच्छी जिंदगी दोनों साथ मिलेगी। इससे आप प्यार के चक्कर में पड़कर अपना भविष्य बर्बाद न करे। और इस कहानी से सम्बंधित सवाल आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

आगे और पढ़ें

  1. स्कूटी और इंसानियत की कहानी
  2. सबसे सुखी प्राणी कौन है : अपनी तुलना दूसरों से न करें
  3. स्टूडेंट लाइफ की बर्बादी के कारण 
  4. लड़की को इम्प्रेस कैसे करे 

1 thought on “One side Love Story in Hindi : एक तरफा प्यार की सच्ची कहानी”

  1. It is truly a great and useful piece of information. I am satisfied that you shared this helpful information with us. Please keep us up to date like this. Thanks for sharing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *