Skip to content

Urvashi Rautela Biography in hindi : अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का जीवन परिचय

Urvashi Rautela Biography in hindi : अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का जीवन परिचय

उर्वशी रौतेला का जीवन परिचय, उर्वशी रौतेला की जीवनी, शिक्षा, जन्म, परिवार, डेब्यू फिल्म, फ़िल्मी करियर, लम्बाई, बॉयफ्रेंड, अफेयर, अवार्ड्स, विवाद, पसंद-नापसंद, लुक की जानकारी हिंदी में (Urvashi Rautela Biography in hindi, Education, Birth, Family, Boyfriend, Afairs, Debut Film, Career, Height, Awards, Like-Dislike, Look,)

Urvashi Rautela Biography in hindi 

उर्वशी रौतेला एक मशहूर भारतीय मॉडल और अभिनेत्री है। उर्वशी को बॉलीवुड की टॉप खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिना जाता है। साल 2015 में उन्होंने मिस इंडिया यूनिवर्स का ख़िताब भी जीता था। इसी वर्ष उर्वशी ने मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में भी भाग लिया था। लेकिन वह टॉप 15 के बाद बाहर हो गई थी।

उर्वशी एक सुन्दर व स्मार्ट अभिनेत्री है। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग व मॉडलिंग का शौक था। उर्वशी रौतेला ने मात्र 15 साल की उम्र में  मिस टीन इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। इन्होने भले ही कम फिल्मो में अभिनय किया हो, लेकिन जितनी भी फिल्मो में अभिनय किया, उन सभी फिल्मों में उर्वशी रौतेला के किरदार को काफी सराहना मिली थी।

उन्होंने अपनी खूबसूरती के जलवे व शानदार एक्टिंग से करोड़ो लोगो की फैन फोल्लोविंग बनाई है। आज उनके इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक, पर करोड़ो की फैन फोल्लोविंग है। बॉलीवुड में करियर बनाने से पहले उर्वशी इंजीनियरिंग बनाना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने JEE Mains के लिए आवेदन भी किया था।

लेकिन मॉडलिंग में रूचि बढ़ने के कारण उन्होनें मॉडलिंग में करियर बनाने का फैसला किया। आज वह अपने दम पर एक सफल अभिनत्री है। उन्होंने बॉलीवुड में अनिल शर्मा की एक्शन फ़िल्म “सिंह साब द ग्रेट ” से की थी। आइये जानते है – उर्वशी रौतेला का जीवन परिचय(Urvashi Rautela Biography) – ( Urvashi Rautela ki jiwani )

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का जीवन परिचय : Urvashi Rautela Biography in hindi 

नाम उर्वशी रौतेला
जन्म 25 फरवरी 1994
जन्म स्थान कोटद्वार, उत्तराखंड
नागरिकता भारतीय
गृह नगर कोटद्वार
वर्तमान निवास मुंबई
शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन और एक्टिंग में डिप्लोमा
स्कूल डीएवी स्कूल , कोटद्वार
कॉलेज गार्गी कॉलेज, नई दिल्ली, न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी
पेशा अभिनेत्री, मॉडल
पिता का नाम मनवर सिंह
माता का नाम मीरा सिंह
बहन का नाम नहीं है
भाई का नाम यश रौतेला
बॉयफ्रेंड का नाम ज्ञात नहीं है
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
अभिरुचि नृत्य करना, बाइक चलाना, योग करना, तैराकी करना
डेब्यू फिल्म सिंह साहब द ग्रेट (2013)
धर्म हिन्दू
नेट वर्थ (लगभग) ₹ 85 करोड़
उम्र 28 years

उर्वशी रौतेला का लुक Urvashi Rautela Look

लम्बाई 5 फीट 10 इन्च
वजन 55kg
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
शारीरिक बनावट 34-28-35
स्किन कलर फेयर

उर्वशी रौतेला की पसंदUrvashi Rautela  Choice

पसंदीदा खाना मोमोज़, पानी पूरी, दही-वड़ा, जापानी और इटली व्यंजन
पसंदीदा अभिनेता ऋतिक रोशन
पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी, सुष्मिता सेन
पसंदीदा संगीतकार ज़ेन मलिक
पसंदीदा स्थल दक्षिण फ़्रांस, गोवा, उत्तराखंड
पसंदीदा पुस्तक Steve Jobs by Walter Isaacson
पसंदीदा बाइक हार्ले डैविडसन
पसंदीदा कार मर्सिडीज-बेंज
पसंदीदा खिलाडी सचिन तेंदुलकर
पसंदीदा डायरेक्टर संजय लीला भंसाली
पसंदीदा रंग purple, pink and peach
पसंदीदा सिंगर यो यो हनी सिंह
पसंदीदा खेल बॉस्केटबॉल

उर्वशी रौतेला का जन्म प्रारंभिक जीवन -(Urvashi Rautela Biography in hindi )

उर्वशी रौतेला का जन्म 25 फरवरी 1994 को उत्तराखंड के कोटद्वार में हुआ था। उर्वशी रौतेला के पिता का नाम मनवर सिंह है। ये एक बिजनेसमैन है। उर्वशी की माँ का नाम मीरा सिंह हैं। ये एक ब्यूटी एक्सपर्ट है और ब्यूटी सैलून भी चलाती हैं। उर्वाशी का एक छोटा भाई भी हैं जिसका नाम यश रौतेला हैं।

उर्वशी का बचपन उत्तराखंड की वादियों में बीता हैं। बचपन में इन्हे मॉडलिंग में कोई रूचि नहीं थी। बाद में अपनी माँ का प्रोत्साहन मिलने पर उन्होंने मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए प्रयास किया। उन्होंने अपने स्कूल में होने प्रोग्राम में भाग लेना शुरू किया। उर्वशी की माँ ने ही मिस टीन इंडिया के बारे में अपनी बेटी उर्वशी को बताया था।

इसके बाद उन्होंने इसमें भाग लेना का निर्णय लिया। उन्होंने इसके लिए बहुत मेनहत की थी और मात्र 15 साल की उम्र में मिस टीन इंडिया का खिताब अपने नाम किया। वह बचपन से ही बहुत सुन्दर व स्मार्ट थी। उन्होंने अपने अभिनय से सभी को मोहित किया था। उर्वशी के लिए यह बहुत बड़ी सफलता थी। उन्हें अपने माता-पिता से पूरा सपोर्ट मिला था।

उर्वशी रौतेला की शिक्षा

उर्वशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा DAV स्कूल, कोटद्वार से की थी। इसके बाद अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी होने पर वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए दिल्ली चली गई। यहाँ उन्होंने गार्गी कॉलेज, दिल्ली में दाखिला लिया और अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। (Urvashi Rautela Biography)

इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए न्यूयार्क फिल्म अकादमी ऑफ फिल्म एंड एक्टिंग टैलेंट से एक्टिंग में डिप्लोमा किया था। जब उन्होंने मिस टीन इंडिया का खिताब जीता था, तब वह मात्र 15 की थी। साल 2011 में “इंडियन प्रिंसेस 2011” व मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर 2011 का ख़िताब जीतने के बाद उन्हें अपनी पढ़ाई की चिंता होने लगी थी।

उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए IIT का फॉर्म भरा। उर्वशी ने कुछ दिनों तक IIT की तैयारी की, लेकिन मॉडलिंग में अपने बढ़ते इंटरेस्ट की वजह से उन्होंने IIT की तैयारी करना छोड़ दिया। इस वजह से उन्होंने मॉडलिंग में करियर बनाने का निर्णय लिया।

उर्वशी रौतेला का मॉडलिंग करियर

मॉडलिंग में डिप्लोमा करने के बाद उनके पास फिल्मो में एक्टिंग करने का रास्ता खुला हुआ था। उन्होनें मॉडलिंग और एडवरस्टाइजिंग कंपनी में काम करना शुरू कर दिया था। उर्वशी रौतेला ने अपने करियर की शुरुआत एक विज्ञापन मॉडल के रूप में की थी।

उन्होंने सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री, भीमा गोल्ड, ओज़ल लाइफस्टाइल, ग्रासिम, एलजी और लेवी जैसे कई प्रसिद्ध ब्रांड्स का विज्ञापन किया है। वह अपने आपको फिट रखने के लिए अधिकांश समय जिम में व्यतीत करती है। इसीलिए उर्वशी की बॉडी इतनी फिट और आकर्षक है।

उर्वशी ने साल 2009 में “मिस टीन इंडिया 2009” , साल 2011 में “इंडियन प्रिंसेस 2011” और “मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर 2011” व “मिस एशियन सुपरमॉडल 2011” का ख़िताब अपने नाम किया था। इसके बाद साल 2015 में उन्हें “मिस दिवा 2015” व “मिस इंडिया यूनिवर्स 2015” के ताज से नवाजा गया।

वर्ष 2018 में उर्वशी को यूनिवर्स में “यंगस्टेस्ट सबसे खूबसूरत महिला” के ख़िताब से सम्मानित किया गया। उर्वशी एकमात्र अभिनेत्री है, जिसने इतने सरे अवार्ड अपने नाम किये है। उन्होंने साल 2012 में पहली बार मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में भाग लिया था। लेकिन कम उम्र होने की वजह से उन्हें सलेक्ट नहीं किया गया था।

लेकिन उर्वशी ने हार नहीं मानी। उन्होंने साल 2015 में पुनः भाग लिया और मिस यूनिवर्स 2015 पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस तरह उन्होंने मिस इंडिया यूनिवर्स 2015 का ताज अपने नाम किया था। उर्वशी ने इतने सारे अवार्ड बेहद कम उम्र में पा लिए थे।

उर्वशी रौतेला का फिल्मी करियर

साल 2012 में उन्हें फिल्म इशकजादे का ऑफर मिला था। लेकिन उस समय उर्वशी का पूरा ध्यान मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता पर था इसीलिए उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इसके बाद उर्वशी रौतेला ने साल 2013 में फिल्म “सिंह साहब द ग्रेट” से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने सनी देओल के साथ अभिनय किया था।

उर्वशी रौतेला की डेब्यू फिल्म कुछ खास सफल नहीं हुई, हालाँकि इस फिल्म में उनके अभिनय व लुक की काफी तारीफ हुई थी। इसके बाद  साल 2014 में उन्होंने हनी सिंह के साथ एक विडियो एल्बम “लव डोज” शूट किया। जिसे दर्शको द्वारा काफी पसंद किया गया था।

साल 2015 में उर्वशी ने कन्नड़ फिल्मो में फिल्म “मिस्टर ऐरावत” से डेब्यू से किया। इसी वर्ष उन्होंने एक हिंदी फिल्म “भाग जॉनी” में डैडी मम्मी गाने में डांस किया। साल 2016 में उर्वशी ने गायक मीका सिंह और अनुपमा राग के गाने “लाल दुपट्टा” में अभिनय किया।

इसके बाद उन्होंने हनी सिंह और नेहा कक्कर द्वारा गाया गाना “गल बन गई” में भी अभिनय किया। साल 2016 में उर्वशी रौतेला ने हिंदी फिल्म “सनम रे” में अभिनय किया। इस फिल्म में मुख्य किरदार यामी गौतम, पुलकित सम्राट और उर्वशी ने निभाया था।

इसी वर्ष उन्होंने एक ओर रोमांटिक फिल्म “ग्रेट ग्रैंड मस्ती” में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शको के दिलो को धड़काया। साल 2017 में उन्होंने फिल्म “काबिल” के एक आइटम गाने पर डांस किया। इसके बाद उन्होंने इसी वर्ष एक बंगाली फिल्म “पोरोबाशिनी” में डेब्यू किया। उन्होंने इस फिल्म के एक गाने पर आइटम डांस किया था।

साल 2018 में उर्वशी ने एक रोमांटिक फिल्म “हेट स्टोरी-4” में अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2019 में फिल्म “पागलपंती” में काम किया। इस फिल्म में मुख्य किरदार अनिल कपूर, जॉन अब्राहिम, इलिएना डीक्रूज़, अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने निभाया था।

इसी वर्ष उन्होंने टोनी कक्कर का गाना “बिजली की तार” शूट किया था। इसके अलावा उर्वशी रौतेला ने वेब सीरीज में भी कार्य किया है। उन्होंने साल 2016 में “सेक्स चैट विथ पप्पू & पापा” में अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में  द डांस प्रोजेक्ट और साल 2021 में इंस्पेक्टर अविनाश में अभिनय किया है।

इसी साल उन्होंने फिल्म “ब्लैक रोज” में भी काम किया था। उर्वशी रौतेला ने सच्ची लगन व मेहनत से कम उम्र में सफलता प्राप्त की है। वह एक मात्र अभिनेत्री है जिन्होंने सौन्दर्य के क्षेत्र में इतने सारे ख़िताब अपने नाम किये है। हालाँकि उन्होंने कम ही फिल्मो में अभिनय किया है।

फिर भी उनके अभिनय की काफी तारीफ की गई है। खासतौर पर उनकी रोमांटिक फिल्मो में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। आने वाले समय में वह कई सुपर फिल्मो में एक्टिंग करते हुए नजर आएगी। (Urvashi Rautela Biography)

उर्वशी रौतेला की निजी लाइफ

उर्वशी रौतेला अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अभी तक उन्होंने अपने निजी जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। खासतौर पर अपने अफेयर के बारे में उन्होंने अभी तक खुलासा नहीं किया है। एक बार उन्होंने कहा था कि वह किसी को भी डेट नहीं कर रही है। वह अभी तक सिंगल ही है।

हालाँकि बीच में उर्वशी और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत दोनों के डेट करने की अफवाह सामने आई थी। अफवाह के अनुसार दोनों ने काफी समय तक डेट किया था और बाद में अलग हो गए थे। एक बार उर्वशी ने ऋषभ पंत को ट्विटर पर बर्थडे विश किया था। जिसके बाद फैंस के द्वारा उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

अफवाह के अनुसार दोनों ने एक दूसरे को व्हाट्सअप पर ब्लॉक कर दिया था। हालाँकि एक बार उर्वशी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका एक्स-बॉयफ्रेंड उन्हें प्रिंसेस की तरह ट्रीट करता था। ऐसा उर्वशी नहीं चाहती थी। आगे उन्होंने कहा कि वह भविष्य में जिसके भी साथ रिलेशनशिप में रहेगी, तो वह ऐसा बॉयफ्रैंड नहीं चाहेगी।

Urvashi Rautela Movies List

Years Movies
2013 Singh Saab the Great
2015 Mr. Airavata
2015 Bhaag Johnny (केवल एक गाने में)
2016 Sanam Re
2016 Great Grand Masti
2017 Kaabil (केवल एक गाने में)
2017 Porobashinee (केवल एक गाने में)
2018 Hate Story 4
2019 Pagalpanti
2020 Virgin Bhanupriya
2021 Black Rose

Urvashi Rautela Video Songs

Years Songs Singers
2014 LoveDose Yo Yo Honey Singh
2016 Laal Dupatta Mika Singh and Anupama Raag
2016 Gal Ban Gayi Yo Yo Honey Singh, Meet Bros and Neha Kakkar
2019 Bijli Ki Taar Tony Kakkar
2020 Ek Diamond Da Haar Meet Bros
2020 Woh Chaand Kaha Se Laogi Vishal Mishra
2021 Teri Load Ve Singaa
2021 Ek Ladki Bheegi Bhaagi Si Ajay Keswani
2021 Doob Gaye Guru Randhawa
Versace Baby Mohamed Ramadan

Urvashi Rautela Web Series List

  1. साल 2016 में “सेक्स चैट विथ पप्पू एंड पापा (Sex Chat with Pappu & Papa)” में
  2. साल 2018-2019 में “द डांस प्रोजेक्ट (The Dance Project)” में
  3. साल 2021 में “इंस्पेक्टर अविनाश” में

उर्वशी रौतेला अवार्ड्सUrvashi Rautela Awards

  1. साल 2016 में उन्हें तसील फैशन एंड लाइफस्टाइल अवार्ड्स द्वारा “ब्यूटी ऑफ़ द ईयर” का अवार्ड दिया गया।
  2. साल 2016 में उन्हें एक्सहिबिट टेक अवार्ड्स द्वारा “मोस्ट वायरल सेलेब ऑफ़ द ईयर” के अवार्ड से नवाजा गया।
  3. फिल्म “सनम रे” के लिए उन्हें स्पेशल जूरी मोस्ट प्रोमिसिंग बॉलीवुड एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  4. फिल्म “मिस्टर ऐरावत” के लिए उन्हें “बेस्ट डेब्यू फीमेल इन साउथ” का अवार्ड दिया गया।
  5. पंजाबी आइकॉन अवार्ड्स द्वारा उर्वशी को “एमिनेंट एक्ट अवार्ड ” से सम्मानित किया गया था।
  6. सिनेमाटिक्स आर्ट्स म्यूजिक अप्प्रेसिएशन अवार्ड्स द्वारा “मोस्ट ब्यूटीफुल और मोस्ट प्रोमिसिंग एक्ट्रेस” का अवार्ड उर्वशी रौतेला को दिया गया।
  7. TOI Globle Sports Business show द्वारा उर्वशी को “ग्लोबल स्पोर्ट्स पर्सनालिटी” का अवार्ड दिया गया।
  8. साल 2018 में गवर्नमेंट एंड टूरिस्ट ऑफ़ अंडमान एंड निकोबार आइलैंड द्वारा “यंगेस्ट मोस्ट ब्यूटीफुल वूमेन इन द यूनिवर्स 2018” का अवार्ड दिया गया।

उर्वशी रौतेला से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  1. फिल्मी करियर शुरू करने से पहले उर्वशी रौतेला इंजीनियरिंग की पड़े करना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने IIT का एग्जाम भी दिया था। लेकिन बढ़ते मॉडलिंग इंटरेस्ट की वजह से उन्होंने मॉडलिंग में करियर बनाना उचित समझा।
  2. उन्होंने मिस Diva 2015, मिस इंडिया यूनिवर्स 2015, मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ़ द इंटरनेशनल वर्ल्ड 2011 और मिस एशियाई सुपरमॉडल 2011 का ख़िताब अपने नाम किया है।
  3. उन्होंने यो-यो हनी सिंह के एक लोकप्रिय गाना “लव डोज़” में कार्य किया। हनी सिंह उनके पसंदीदा सिंगर भी है।
  4. उन्होंने न्यूयॉर्क के फिल्म अकादमी संस्था से एक्टिंग की कला सीखी है।
  5. उर्वशी भरतनाट्यम, कथक, बैलेट, समकालीन बेली, हिप हॉप और ब्रॉडवे जैज – जैसी डांस कलाओं में निपुण है।
  6. उर्वशी रौतेला “गौरक्षा अभियान” का समर्थन करती हैं।
  7. वह सुष्मिता सेन को अपना आइडल मानती है। एक बार सुष्मिता सेन ने उर्वशी से कहा था कि तुम में एक अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने की क्षमता है।
  8. वह “उर्वशी रौतेला फाउंडेशन” नाम की एक संस्था का संचालन करती है। इस संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बुनियादी जरूरतों को पूरा करना है।
  9. उन्हें बास्केटबॉल खेलना बहुत पसंद है। वह एक बास्केटबॉल खिलाडी भी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताए खेली हैं।
  10. सौंदर्य प्रतियोगिताओं में प्रवेश करने से पहले उन्होंने ने कई ब्रांड्स का विज्ञापन किया है। जैसे – लक्मे कॉस्मेटिक्स, भीमा गोल्ड, ओज़ल लाइफस्टाइल, ग्रासिम, एलजी और लेवी आदि।

आशा करते है आपको उर्वशी रौतेला की जीवनी व उर्वशी रौतेला का जीवन परिचय (Urvashi Rautela ki jiwani) अच्छा लगा होगा। कमेंट में अपने विचार प्रकट करे कि आपको यह Urvashi Rautela Biography लेख कैसा।

FAQ

Q :  उर्वशी रौतेला का जन्म का हुआ था ?
Ans :  25 फरवरी 1994

Q :  उर्वशी रौतेला का जन्म कहाँ हुआ था ?
Ans :  कोटद्वार, उत्तराखंड

Q :  उर्वशी रौतेला के पिता का नाम क्या है ?
Ans :  मनवर सिंह

Q :  उर्वशी रौतेला की माँ कौन है ?
Ans :  मीरा सिंह

Q :  उर्वशी रौतेला ने किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था ?
Ans :  सिंह साहब द ग्रेट (2013)

Q :  उर्वशी रौतेला ने पहला सौंदर्य अवार्ड कब जीता था ?
Ans :  साल 2009 में मात्र 15 वर्ष की उम्र में मिस टीन इंडिया का ख़िताब अपने नाम किया था।

Q :  उर्वशी रौतेला ने एक्टिंग और मॉडलिंग की शिक्षा कहाँ से प्राप्त की थी ?
Ans :  न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी

Read also

  1. सोनम कपूर का जीवन परिचय 
  2. बछेंद्री पाल का जीवन परिचय
  3. सुंदर पिचाई की जीवनी
  4. अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जीवन परिचय
  5. सुनीता विलियम्स का जीवन परिचय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *