Skip to content

Varun Dhawan Biography in Hindi अभिनेता वरुण धवन का जीवन परिचय

Varun Dhawan Biography in Hindi - अभिनेता वरुण धवन का जीवन परिचय

इस लेख में आपको वरुण धवन की जीवनी, वरुण धवन का जीवन परिचय (Varun Dhawan ka jiwan parichay), वरुण धवन की सक्सेस स्टोरी, शिक्षा, परिवार, माता-पिता, जन्म, गर्लफ्रेंड, फिल्म, डेब्यू फिल्म, बॉलीवुड करियर, उपलब्धियां ( Varun Dhawan success story in hindi, Biography  of Varun Dhawan in hindi, Family, Education, Birth, Film, Mother-Father, Debut Movie, Bollywood Career, Girlfreind, Achievements) की जानकरी हिंदी में दी जा रही है।

वरुण धवन हिंदी फिल्मों के एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता है। वे अपने स्टाइलिश लुक के लिए जाने जाते है। वरुण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक अच्छी फिल्म “स्टुडेंट ऑफ द इयर” से की थी। इससे पहले वरुण ने अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म “माई नेम इज खान” में सहायक निर्देशक के तौर पर कार्य किया था। वरुण धवन का बॉलीवुड करियर बहुत ही अच्छा रहा है। उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में कार्य किया।

वरुण धवन के पिता डेविड धवन खुद एक निर्देशक है। इसलिए वरुण को बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। हालाँकि वरुण अपनी फिल्मों के दौरान बहुत मेहनत करते है, ताकि फैंस के दिलो में अपने लिए जगह बना सके। आपको बता दे कि वरुण धवन को चॉकलेटी बॉय के नाम से भी जाना जाता है।

वरुण धवन का जीवन परिचय – Varun Dhawan Biography in hindi

पूरा नाम वरुण डेविड धवन
उपनाम पप्पू , चॉकलेटी बॉय
जन्म 24 अप्रैल 1987
जन्म स्थान मुंबई,महाराष्ट्र
पिता का नाम डायरेक्टर डेविड धवन
माता का नाम करुणा धवन
भाई का नाम डायरेक्टर रोहित धवन
पत्नी का नाम नताशा दलाल (फेशन डिज़ाइनर)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई
स्कूल बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल
कॉलेज नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी
शैक्षाणिक योग्यता बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन
रूचि नृत्य, तैरना और पढ़ना
डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर ( 2012 )
प्रोफेशन अभिनेता
उम्र  35 वर्ष (2022)
विवाह विवाहित (24 January 2021)

वरुण धवन का लुक- Varun Dhawan Look 

लंबाई 175 सेंमी or 5 फीट  9 इन्च
वजन 78 kg
आंख का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काला
छाती 40 इंच
कमर 32 इंच
बाइसेप्स 15 इंच
स्किन कलर फेयर

वरुण धवन की पसंद – Varun Dhawan Choice

मनपसंदीदा अभिनेता गोविन्दा, ड्वेन जॉनसन
मनपसंदीदा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, प्रिटी जिंटा, एजेंलिना जोली
मनपसंदीदा खाना नांडो चिकन,चीज़ केक, मिश्टी दोई
मनपसंदीदा फिल्म राजा बाबू, गाईड, कुछ कुछ होता है, रंग दे बसन्ती, कागज के फूल, अमेरिकन साइको (Hollywood)
मनपसंदीदा गीत याद आ रही है (लव स्टोरी 1981)
मनपसंदीदा रंग लाल और काला
मनपसंदीदा रेस्तरां शिवसागर
मनपसंदीदा परफ्यूम गुच्ची
मनपसंदीदा खेल फुटबाल
मनपसंदीदा कार ऑडि 7
मनपसंदीदा बाइक रॉयल एनफील्ड, पोलारिस खिलाड़ी 850 (ट्रैड बाइक)

वरुण धवन का जन्म परिवार – Varun Dhawan Biography & family

वरुण धवन का जन्म 24 जुलाई 1987 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। वरुण का बचपन यही मुंबई में बीता था। वरुण धवन के पिताजी का नाम डेविड धवन है, जो कि बॉलीवुड के जाने माने सुप्रसिद्ध डायरेक्टर है। वरुण धवन की माताजी का नाम करुणा धवन है।

इनकी माताजी एक हॉउस वाइफ है। वरुण के भाई का नाम रोहित धवन है। रोहित धवन भी एक डायरेक्टर है। वे अपने पिता के साथ में काम करते है। इनके परिवार के लगभग सभी लोग फ़िल्मी दुनिया से जुड़े हुए है। ( Varun Dhawan Success story in hindi )

24 जनवरी 2021 को वरुण धवन ने फेशन डिज़ाइनर नताशा दलाल के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। शादी से पहले नताशा दलाल वरुण की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। नताशा वरुण से शादी करने के बाद में चर्चा में आयी थी।

वरुण धवन की शिक्षा – Varun Dhawan Education

वरुण ने अपनी  स्कूली शिक्षा मुंबई की बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से प्राप्त की थी। फिर इसके बाद उन्होंने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड किंगडम से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक डिग्री पूरी की। वरुण धवन बचपन से ही एक हीरो बनना चाहते थे।

उन्हें अभिनय करना बहुत अच्छा लगता था। वरुण ने अभिनय सिखने के लिए कुछ समय तक अपने पिता के साथ में कार्य किया था। फिर इसके बाद उन्होंने वर्ष 2010 में कारण जौहर के साथ में सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म “माई नेम इज खान” में काम किया था।

वरुण धवन का बॉलीवुड कैरियर – Varun Dhawan Biography 

वरुण बचपन से ही बॉलीवुड में करियर बनाने का सपना देखते थे। उनके पिता भी एक फेमस डायरेक्टर थे। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वरुण अपने पिता के साथ में फिल्मों में निर्देशन और अभिनय की ट्रेनिंग के लिए कार्य करते थे। वर्ष 2010 में उन्होंने कारण जौहर के साथ फिल्म “माई नेम इज खान” में सहायक निर्देशक के रूप में कार्य किया था। (Varun Dhawan Success story in hindi)

डेब्यू फिल्म स्टूडेंन्ट ऑफ ईयर (Varun Dhawan Biography )

वरुण धवन ने अपने फिल्म कैरियर की शुरुआत वर्ष 2012 में  कारण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी। इस फिल्म में अन्य कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट थी। यह फिल्म इन तीनो के लिए बहुत सबसे ज्यादा भाग्यशाली रही थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने कॉलेज के प्रिंसिपल की भूमिका निभाई थी।

यह फिल्म साल 2012 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बानी थी। वरुण को इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी दिया गया था। दर्शको को यह फिल्म काफी पसंद आयी थी। यह मूवी कॉलेज की खट्टी मीठी दोस्ती पर आधारित थी। इसमें वरुण ने रोहित नंदा और बड़े व्यापारी के बेटे की भूमिका निभायी थी।

वर्ष 2014 के बाद वरुण धवन द्वारा सुपरहिट फिल्में करना

अपनी डेब्यू फिल्म स्टूडेंन्ट ऑफ द ईयर की सफलता के बाद वरुण ने एक से बढ़कर एक सुपर हिट फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने वर्ष 2014 में 2 सुपरहिट फिल्में की – मैं तेरा हीरो व हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया।

इनकी ये दोनों फिल्म सफल रही है। फिल्म “मैं तेरा हीरो” का निर्देशन इनके पिता डेविड धवन ने किया था। यह फिल्म तेलगू फिल्म कांदीरेगा का रिमेक थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। (Varun Dhawan Biography in hindi)

इसके बाद उन्होंने इसी वर्ष फिल्म “हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया” मे आलिया भट्ट के साथ अभिनय किया। यह फिल्म शशांक खेतान के निर्देशन में बनी थी। इस फिल्म ने काफी कमाई की और इस फिल्म के गाने का ऑडियो कैसेट भी बहुत बिका था। इस फिल्म में वरुण के साथ में आलिया भट्ट होती है। मूवी में वरुण धवन का दिल आलिया भट्ट पर आ जाता है।

वर्ष 2015 में वरुण धवन ने 3 धमाकेदार फिल्में की थी – बदलापुर, एबीसीडी – 2 और दिलवाले। श्रीराम राघवन की फिल्म “बदलापुर” में वरुण के अभिनय को काफी सराहा गया था। यह मूवी वरुण धवन के करियर को आगे बढ़ाने के लिए काफी सहायक रही थी।

इस फिल्म में वरुण अपनी पत्नी और बच्चे के कातिल से 15 साल बाद बदला लेते है। इस फिल्म के लिए उ। न्हें फिल्मफेयर की तरफ से बेस्ट एक्टर के लिए नामांकित भी किया गया। इस मूवी के लिए वरुण को बिग स्टार एंटरटेनमेन्ट अवार्ड दिया गया। (Varun Dhawan Biography in hindi)

इसी वर्ष वरुण ने एबीसीडी – 2 में श्रद्धा कपूर के साथ अभिनय किया। यह फिल्म डांस पर आधारित थी। इसमें वरुण एक डांसर होते है। यह फिल्म  रेमो डिसूजा की दूसरी फिल्म थी, जो क्रिटिक्स की आलोचना के बाद हिट साबुत हुई। इस फिल्म में प्रभु देवा के साथ साथ  कई नये डांसर्स को कास्ट किया गया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।

वर्ष 2015 की तीसरी सुपरहिट फिल्म “दिलवाले” में वरुण ने शाहरुख ख़ान और काजोल के साथ काम किया। इस फिल्म के मुख्य किरदार शाहरूख और काजोल थे। यह फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनाई गई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

इसके बाद वरुण धवन ने एक से बढ़ाकर एक सुपरहिट फिल्में की। उन्होंने वर्ष 2016 में फिल्म “ढिसूम” में जॉन अब्राहम के साथ अभिनय किया। यह फिल्म वरुण के भाई रोहित धवन द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म थी। इस फिल्म में वरुण धवन ने जुनैद अंसारी पुलिस इसपेक्टर का किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत कलेक्शन ही कर पाई।

इसके बाद वरुण धवन ने वर्ष 2017 में बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जुड़वा- 2, में शानदार अभिनय किया। उन्होंने वर्ष 2018 में सुई धागा: मेड इन इंडिया, नवाबजादे, अक्टूबर में कार्य किया। इनकी फिल्म अक्टूबर फ्लॉप रही थी। यह उनकी पहले फिल्म थी जो फ्लॉप रही थी।

इसके बाद वर्ष 2019 में कलंक मूवी में अभिनय किया। इस फिल्म में आलिया भट्ट, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर ने भी काम किया था। यह फिल्म अभिषेक वर्मन द्वारा बनाई गयी थी। (Varun Dhawan Biography in hindi)

वर्ष 2020 में रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी में अभिनय किया। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ में श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और प्रभु देवा थे। यह फिल्म डांस पर आधारित थी। इसमें इन सभी कलाकारों ने अच्छा अभिनय किया था। इसके बाद वरुण ने कुली नंबर- 1 में काम किया। यह फिल्म गोविंदा की मूवी Coolie No. 1 की रीमेक थी।

वर्ष 2021 में वरुण ने “जुग जुग जीयो” में अभिनय किया। वर्ष 2022 में वरुण धवन एक और शानदार मूवी “भेड़िया” करने जा रहे है। यह फिल्म नवंबर 2022 में रिलीज़ होगी। अब तक वरुण धवन का बॉलीवुड करियर बहुत ही अच्छा रहा है। उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मूवीज की है। आने वाले समय में भी वे ऐसे ही अपने शानदार अभिनय से अपने फैंस का मनोरंजन करने वाले है।

वरुण धवन की गर्लफ्रेंड – Varun Dhawan Girlfriend 

सभी फैंस को किसी भी फेमस एक्टर या एक्ट्रेस का अफैर जानने के लिए उत्सुक रहते है। अफवाहों के अनुसार वरुण धवन का अफेयर रहा है। आलिया भट्ट के साथ में वरुण धवन का अफेयर होने की खबरे आयी थी। लेकिन दोनों ने इस बात को कभी भी स्वीकार नहीं किया है। हालाँकि फैंस को वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी काफी अच्छी लगती है।

बाद में तापसी पन्नू के साथ में भी वरुण धवन का नाम जोड़ा गया था। जब ये दोनों अमेरिका में थे, तब इन दोनों के डेट करने की खबर आई थी। इन सब के बाद वरुण धवन का अफेयर नताशा दलाल के साथ में चला था। नताशा एक फेमस फैशन डिज़ाइनर है। वरुण धवन की गर्लफ्रेंड  नताशा दलाल है। ये दोनों एक दूसरे बहुत प्यार करते है। नताशा ज्यादा लाइमलाइट पसंद नहीं करती है। इसलिए उनके बारे में ज्यादा लोगो को पता नहीं है।

वरुण की लव स्टोरी – Varun Dhawan love story in hindi 

वरुण और नताशा दोनों एक-दूसरे को स्कूल टाइम से जानते हैं। वरुण ने नताशा को 12वीं क्लास में प्रपोज किया था। लेकिन नताशा ने वरुण को रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने नताशा को कई बार प्रोपोज़ किया, लेकिन हर बार रिजेक्ट ही हुए। उन्हें 12वीं क्लास में ही नताशा से प्यार हो गया था।

वरुण धवन ने करीना कपूर के चैट शो में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा कि हम 12वीं तक एक-दूसरे के दोस्त थे। लेकिन एक दिन स्कूल में बास्केट बॉल का गेम चल रहा था। नताशा येलो टीम में थीं और मैं रेड टीम में। मैच के ब्रेक टाइम में मैंने नताशा को मैदान में घूमते हुए देखा और उसी समय मैं नताशा की तरफ आकर्षित हो गया। इस तरह मुझे नताशा से प्यार हुआ था।

वरुण ने अपने प्यार को पाने के लिए कभी हार नहीं मानी। कई बार रिजेक्ट होने के बाद दोनों गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बने और दोनों ने अपना रिश्ता लाइमलाइट से बचाया रखा। क्योंकि नताशा लाइमलाइट से दूर रहना चाहती थी। अंततः वरुण धवन और नताशा दलाल ने 24 जनवरी 2021 को शादी कर ली।

वरुण धवन की शादी – Varun Dhawan Marriage 

वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से बहुत प्यार करते हैं। दोनों को अक्सर टाइम स्पेंड करते और डेट पर जाते देखा गया है। हालाँकि दोनों ने अपने रिश्ते को कई बार काबुल किया है। वरुण नताशा को अपना करियर शुरू करने से पहले से ही जनता था।

दोनों ने इस प्यार भरे रिश्ते को शादी में बदलने ले निर्णय लिया। अंततः 24 January 2021 को वरुण धवन ने नताशा दलाल से शादी रचा ली। अलीबाग के ‘द मेंशन हाउस’ में शादी संपन्न हुई। कई बार प्रपोजल रिजेक्ट होने के बाउजूद आज दोनों  शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस तरह वरुण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की।

वरुण धवन की फिल्मों की लिस्ट

वर्ष (Years) मूवीज (Movies)
2012 Student of the Year
2014 1.      Main Tera Hero

2.      Humpty Sharma Ki Dulhania

2015 1.      Badlapur

2.      ABCD 2

3.      Dilwale

2016 Dishoom
2017 1.      Badrinath Ki Dulhania

2.      Judwaa 2

2018 1.      October

2.      Nawabzaade

3.      Sui Dhaaga

2019 Kalank
2020 1.      Street Dancer 3D

2.      Coolie No. 1

2021 Jug Jugg Jeeyo
2022 Bhediya

वरुण धवन को मिले अवार्ड्स

  1. वर्ष 2013 में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए लायन्स गोल्ड अवार्ड वरुण को मिला।
  2. वर्ष 2013 में ब्रेकथ्रु परफार्मेस के लिए स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए स्टारडस्ट अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया।
  3. वर्ष 2014 में बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी (मेल) का फिल्म हंम्पटी शर्मा की दुल्हिनिया के लिए स्टारडस्ट अवार्ड से नवाजा गया।
  4. वर्ष 2014 में फिल्म हंम्पटी शर्मा की दुल्हिनिया के लिए स्टार गिल्ड अवार्ड मिला।
  5. वर्ष 2015 में फिल्म मैं तेरा हीरो के लिए आइफा अवार्ड और स्टार गिल्ड अवार्ड से सम्मानित किया।
  6. वर्ष 2015 में फिल्म बदलापुर के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेन्ट अवार्ड भी इन्हे दिया गया।
  7. वर्ष 2016 में फिल्म ढिसुम के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड से वरुण को सम्मानित किया गया।
  8. वर्ष 2017 में फिल्म ढिसुम के लिए उन्हें आइफा अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  9. वर्ष 2017 में फिल्म Badrinath Ki Dulhania के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड दिया गया।
  10. वर्ष 2018 में फिल्म Badrinath Ki Dulhania के लिए उन्हें Filmfare अवार्ड्स नवाजा गया।
  11. वर्ष 2018 में फिल्म जुड़वाँ-2 के लिए उन्हें Zee Cine Awards अवार्ड्स दिया गया।
  12. वर्ष 2018 में फिल्म जुड़वाँ-2 के लिए उन्हें Mirchi Music अवार्ड्स से सम्मानित किया।
  13. वर्ष 2019 में फिल्म अक्टूबर के लिए उन्हें Zee Cine Awards अवार्ड्स दिया गया।

वरुण धवन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  1. वरुण धवन को अपना उपनाम “पप्पू ” अपने पिता से मिला था।
  2. वरुण ने इंग्लैंड में पढाई करने के दौरान एक नाईट क्लब में काम किया था।
  3. एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म बदलापुर में वरुण धवन ने अभिनय किया था।
  4. अभिनेता वरुण और सचिन तेंदुलकर का बर्थ डे एक ही दिन आता है।
  5. वरुण धवन की पहली फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” के लिए उन्हें Lion Gold Favorite Debut (Male) 2013 भी मिला था।
  6. वरुण स्कूल में एक होनहार छात्र थे और उन्हें 10 वीं कक्षा में अच्छे मार्क्स मिले थे।
  7. वह अपने स्कूल के दिनों में तेज धावक भी रहे है।
  8. वरुण को रेसलिंग देखना बहुत अच्छा लगता है वे अपने स्कूल समय से ही रेसलिंग देखते आ रहे है।
  9. वरुण धवन रेसलर Dwayne Johnson के बहुत बड़े फैन है। एक बार फैंस के आग्रह पर रेसलर Dwayne Johnson ने वरुण धवन को उनके जन्मदिन पर ट्विटर पर बधाई दी। जिससे उन्हें काफी खुशी हुई थी।
  10. वरुण धवन माँसाहारी हैं और उन्हें खाने में चिकन बहुत पसंद है।
  11. बॉलीवुड में करियर बनाने से पहले वरुण ने करण जौहर की फिल्म “माई नेम इज खान” में सहायक निर्देशक के रूप में कार्य किया।
  12. वरुण धवन अपने बॉलीवुड करियर में एक फौजी का किरदार निभाना चाहते है।
  13. वरुण धवन की फॅमिली में मधुमेह और मोटापे की बीमारियां अनुवांशिक रूप से हैं। इसीलिए सभी लोग शराब और मीठे के खाद्य पदार्थो का सेवन करने से बचते है।
  14. हांगकांग के मैडम तुसाद म्यूज़ियम में वरुण धवन का वैक्स स्टेचू बना हुआ है, जिसका उद्धघाटन 30 जनवरी 2018 को हुआ था।

आशा करता हूँ कि आपको वरुण धवन का जीवन परिचय (Varun Dhawan Biography in hindi), वरुण धवन की जीवनी, से सम्बंधित लेख पसंद आया होगा। वरुण धवन बॉलीवुड के मोस्ट सक्सेसफुल अभिनेता है। वरुण धवन की सक्सेस स्टोरी (Varun Dhawan success story in hindi) से सम्बंधित त्रुटियों के लिए या वरुण धवन की लाइफ स्टोरी (Varun Dhawan life story in hindi) पोस्ट में किसी प्रकार की कमी मिलने पर कमेंट करे। कमेंट करके बताये कि आपको यह पोस्ट कैसी लगी।

FAQ

वरुण धवन का जन्म कब हुआ था ?
Ans :  24 अप्रैल 1987

Q :  वरुण धवन का जन्म कहाँ हुआ था ?
Ans :  मुंबई

Q :  वरुण धवन के पिता कौन है ?
Ans :  डेविड धवन जो कि बॉलीवुड के जाने माने और फेमस डायरेक्टर है।

Q :  वरुण धवन की गर्लफ्रेंड कौन है ?
Ans :  नताशा दलाल

Q :  वरुण धवन ने शादी कब और किसके साथ की थी ?
Ans :  24 January 2021 को वरुण ने नताशा दलाल से शादी की थी।

Q :  वरुण धवन की पहली फिल्म कौनसी है ?
Ans :  स्टूडेंट ऑफ द ईयर ( 2012 )

Q :  वरुण धवन के भाई का नाम क्या है ?
Ans :  रोहित धवन जो कि एक डायरेक्टर है।

Q :  वरुण धवन ने किसकी पढ़ाई की है ?
Ans :  बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन

Q :  वरुण धवन की माँ कौन है ?
Ans :  करुणा धवन, ये एक हाउस वाइफ है।

Q :  वरुण धवन को उनके पिता क्या कहके बुलाते है ?
Ans :  पप्पू

Read also

  1. हरनाज कौर संधू का जीवन परिचय
  2. विक्की कौशल का जीवन परिचय
  3. मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय 
  4. सारा अली खान का जीवन परिचय 
  5. कियारा आडवाणी का जीवन परिचय
  6. बछेंद्री पाल का जीवन परिचय

1 thought on “Varun Dhawan Biography in Hindi अभिनेता वरुण धवन का जीवन परिचय”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *