Skip to content

Vicky Kaushal Biography in Hindi विक्की कौशल का जीवन परिचय

Vicky Kaushal Biography in hindi

विक्की कौशल का जीवन परिचय- Vicky Kaushal Biography in Hindi :- आप इस लेख में विक्की कौशल की जीवनी(Vicky Kaushal ki jiwani), शिक्षा, आयु,पसंद-नापसंद,फिल्म, परिवार, शादी, बॉलीवुड करियर और अवार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

विक्की कौशल बॉलीवुड के जाने-माने उबरते हुए अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मो में शानदार प्रदर्शन के साथ कार्य किया है। विक्की ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में  ”लव शव ते चिकन खुराना ”से की थी। उन्होंने हाल ही में 9 दिसंबर 2021 को कैटरीना कैफ से शादी की है। ये दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे।

विक्की एक अच्छे एक्टर होने के साथ एक अच्छे होस्ट भी है। उन्होंने स्क्रीन अवार्ड्स शो, ज़ी सिने अवार्ड्स शो और फिल्मफेयर अवार्ड्स शो की मेजबानी की है। उन्होंने वर्ष 2018 में फोर्ब्स इंडिया के अंडर-30 और सेलिब्रिटी 100 की सूची में भी 72 वें स्थान पक्का किया है। विक्की अपने परोपकारी कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने COVID-19 महामारी के दौरान PM Cares Fund में 1 करोड़ का दान दिया है। (Vicky Kaushal ki jiwani)

विक्की कौशल का जीवन परिचय Vicky Kaushal Biography in Hindi

नाम (Name) विक्की कौशल
जन्मदिन (Birthday) 16 मई 1988
जन्म स्थान (Birth Place) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
उम्र (Age ) 33 साल (2021 )
पिता का नाम (Father’s Name) शाम कौशल (एक्शन निर्देशक)
माता का नाम (Mother’s Name) वीणा कौशल
भाई का नाम (Brother’s Name) सनी कौशल (अभिनेता)
पत्नी का नाम (Wife’s Name) कटरीना कैफ (अभिनेत्री)
शिक्षा  (Educational ) इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में स्नातक की डिग्री
स्कूल का नाम (School Name ) सेठ चुन्नीलाल दामोदरदास बर्फीवाला हाई स्कूल, मुंबई
कॉलेज का नाम (Collage Name) राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई
पेशा (Occupation) अभिनेता
गृह नगर (Hometown) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
नागरिकता (Citizenship) भारतीय
धर्म (Religion) हिन्दू
जति (Caste ) ब्राह्मण
गर्लफ्रेंड (Girlfriend ) हरलीन सेठी (अभिनेत्री, एंकर)
पहली फिल्म (Debut ) लव शव ते चिकन खुराना (2012), मसान (2015 में मुख्य किरदार के रूप में)
राशि (Zodiac) वृषभ
शादी की तारीख (Marriage Date ) 09 दिसंबर 2021

विक्की कौशल की पसंद एवं नापसंद

पसंदीदा खाना (Favourite Food) आलू पराठा, पानी पूरी, रबड़ी – जलेबी, चिकेन और फिश टिक्का एवं चायनीज
पसंदीदा पेय पदार्थ (Favourite Beverage) कोल्ड कॉफ़ी एवं बियर
पसंदीदा रेस्टोरेंट्स (Favourite Restaurants) इंडिगो एवं मेनलैंड चाइना इन मुंबई
पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor) नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एवं ह्रितिक रोशन
पसंदीदा अभिनेत्री (Favourite Actress) जेनिफर एनिस्टन
पसंदीदा डायरेक्टर (Favourite Director) अनुराग कश्यप एवं करण जोहर
पसंदीदा बुक (Favourite Book) होंडा ब्यरने द्वारा लिखी द सीक्रेट
पसंद (Hobbies) डांसिंग, ट्रेवलिंग, रीडिंग और जिमिंग
पसंदीदा फिल्म (Favourite Films) बॉलीवुड- कहो न प्यार है, जो जीता वही सिकन्दर, सदमा, गैंग्स ऑफ वासेपुर और ब्लैक फ्राइडे , हॉलीवुड- 12 Angry Men
पसंदीदा टीवी शो (Favourite TV Show) गेम्स ऑफ थ्रोंस एवं प्रिजन ब्रेक
पसंदीदा गाना (Favourite Song) फ्रैंक सिनाट्रा द्वारा गाया गया- स्ट्रेंजर्स इन द नाईट
पसंदीदा जगह (Favourite Destination) इटली में बुरानो आइलैंड

विक्की कौशल का लुक-Vicky Kaushal Biography in Hindi

लम्बाई (Height) 6 फुट 3 इंच
वजन (Weight) 80 kg
छाती (Chest) 40 इंच
आँखों का रंग (Eye Colour) गहरा भूरा
बालो का रंग( Hair Color) काला
कमर (Waist) 34 इंच
बाइसेप्स (Biceps) 14 इंच

विक्की कौशल का जन्म व परिवार 

विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को मुंबई के मलाड चोल में एक पंजाबी परिवार हुआ था। विक्की के पिताजी का नाम शाम कौशल है, जो वर्ष 1978 में पंजाब के होशियार से आये और अपने कड़े संघर्ष से मुंबई में अपना आशियाना बनाया। विक्की की माताजी का नाम वीणा कौशल है। वे एक गृहणी है।

विक्की कौशल के भाई सनी कौशल है जो एक सहायक निर्देशक होने के साथ अभिनेता भी है। विक्की की एक बहन भी है जिनका नाम समीक्षाधीन है। विक्की कौशल अपनी माँ से बेहद प्यार करते है। वे जब भी फ्री रहते है, अपनी माँ से फोन पर अपनी दिनचर्या के बारे बातें है। विक्की के पिताजी हिंदी फिल्मों में एक्शन निर्देशक है।

विक्की कौशल की शिक्षा

विक्की कौशल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के सेठ चुन्नीलाल दामोदरदास बर्फीवाला हाई स्कूल से प्राप्त की। फिर उन्होंने राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। विक्की अपने स्कूल के समय में ड्रामा, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिताओं में भाग लिया करते थे। उन्हें बचपन से ही पढ़ना-लिखना, क्रिकेट खेलना और मूवी देखना पसंद था।

विक्की ने अपने कॉलेज के दूसरे वर्ष में इंडस्ट्रियल विजिट के लिए एक कंपनी इंटरव्यू देने गए। लेकिन वे एक लम्बे समय तक नौकरी नहीं करना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने मॉडलिंग सिखने के लिए किशोर नमित कपूर अभिनय संस्थान मुंबई में एडमीशन लिया।

विक्की कौशल का करियर-Vicky Kaushal Biography in Hindi

इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद विक्की ने IT Company में जॉब किया। लेकिन विक्की को मॉडलिंग में रूचि थी। वे एक लम्बी नौकरी नहीं करना चाहते थे। अतः उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने की सोची। चूँकि विक्की के पिताजी एक एक्शन डायरेक्टर है। इसीलिए उन्हें अपने परिवार से पूरा सपोर्ट मिला। कुछ महीनों तक विक्की जॉब करते रहे।

फिर वे अपने पिताजी के साथ फिल्म के सेट जाने लगे। उन्होंने किशोर नमित कपूर अभिनय संस्थान से मॉडलिंग सीखी। उन्होंने विक्की नसीरुद्दीन शाह और मानव कॉल के थिएटर ग्रुप्स के साथ कार्य किया। उसके बाद उन्होंने क्राइम ड्रामा फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के दोनों पार्ट में अनुराग कश्यप के सहायक निर्देशक के रूप में कार्य किया। विक्की ने मूवी में करियर बनाने का फैसला लिया।

उन्होंने अपनी पहली मूवी ‘लव शव ते चिकन खुरान’ (2012) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उसके बाद वर्ष 2015 में फिल्म मसान से उन्होंने मुख्य किरदार के रूप में भूमिका निभाई। इसके बाद विक्की कौशल ने कई छोटी बड़ी फिल्मों में कार्य किया। उन्होंने कई TV प्रोग्राम, अवार्ड फंक्शन आदि होस्ट भी किये है।

विक्की कौशल का बॉलीवुड करियर-Vicky Kaushal Biography in Hindi

सन 2012 में फिल्म ‘लव शव ते चिकन खुराना’ से विक्की कौशल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था। इसमें उन्होंने ओमी के बचपन का किरदार निभाया था। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2010 में फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में अनुराग कश्यप के साथ कार्य किया था। यही पर उनकी मुलाकात फिल्म ‘मसान’  के निर्देशक नीरज घायवान से हुई। नीरज ने विक्की को बॉलीवुड फिल्मो में एंट्री करने की सलाह दी।

सन 2013 में उन्होंने एक प्रयोगात्मक लघु फिल्म ‘गीक आउट’ और सन 2015 में फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में भी छोटी सी भूमिका निभाईं थी। इसके बाद उन्होंने सन 2015 में नीरज घायवन द्वारा निर्देशित ड्रामा फिल्म ‘मसान’ में मुख्य किरदार के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम दीपक कुमार था। विक्की के साथ इस फिल्म में श्वेता त्रिपाठी, अभिनेता संजय मिश्रा एवं अभिनेत्री ऋचा चड्डा ने भी कार्य किया था।

वर्ष 2016 में उन्होंने मुख्य किरदार भूमिका वाली दो ओर फिल्मे की। उनकी पहली फिल्म जुबान थी। यह फिल्म फिल्म एक भारतीय म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी। जबकि दूसरी फिल्म ‘रमन राघव 2.0 थी। इस मूवी में मुख्य किरदार नवाजुद्धीन सिद्दीकी का था। लेकिन फिल्म में विक्की की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

इसके बाद वर्ष 2018 में कई सुपरहिट फिल्मों में कार्य किया। रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लव पर स्क्वायर फूट’ में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था। यह फिल्म भारत की पहली ‘नेटफ्लिक्स’ मूल की फिल्म थी। इसी साल विक्की ने एक जासूसी थ्रिलर फिल्म राज़ी में कार्य किया। इस फिल्म में वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान कश्मीर युद्ध के दौरान कश्मीर की एक युवा लड़की की वास्तविक जीवन की कहानी बताई गई है।

इस मूवी में यह लड़की एक खुफिया जानकारी के लिए पाकिस्तानी सेना अधिकारी से शादी करती है। और पाकिस्तान में रहने लगती है। इस फिल्म में आलिया भट्ट सहमत का और विक्की कौशल ने इकबाल की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में दोनों के किरदार को काफी सराहा गया है। (Vicky Kaushal Biography in Hindi)

वर्ष 2018 में ही अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म ‘संजू’ में कार्य किया। इस मूवी में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने जबकि विक्की कौशल ने संजय दत्त के दोस्त कमली का किरदार निभाया था। इसी वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘मनमर्जियाँ’ में  भी कार्य किया।

वर्ष 2019 में उन्होंने फिल्म ‘उरी  द सर्जिकल स्ट्राइक’ में मुख्य किरदार के रूप में दुनिया भर से सराहना प्राप्त की। उस समय यह मूवी काफी चर्चा में रही थी। यह फिल्म सन 2016 के उरी हमले पर आधारित एक एक्शन फिल्म थी। इस बाद वर्ष 2020 में  ‘भूत -पार्ट वन : द हॉन्टेड शिप’ और वर्ष 2021 में फिल्म ‘सरदार उधम’ में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड

वर्तमान में विक्की कौशल शादीशुदा है। उन्होंने बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कैटरिना कैफ से शादी की है। लेकिन शादी से पहले विक्की कौशल का लव अफेयर रह चूका है। विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड का नाम अभिनेत्री और एंकर हरलीन सेठी था। दोनों ने एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। उन्होंने अपने सम्बन्धों को पब्लिकली उजागर भी किया था। दोनों कई बार एक दूसरे के साथ देखे गए है।

फिल्म उरी के प्रमोशन के समय हरलीन सेठी व विक्की कौशल दोनों साथ में देखे गए थे। विक्की कौशल ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण और नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा में हरलीन सेठी के साथ अपने संबंधों को उजागर किया था। लेकिन वर्ष 2019 में फिल्म उरी के रिलीज के तुरंत बाद दोनों अलग हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरलीन सेठी ने कहा कि विक्की कौशल फिल्म उरी के रिलीज होने के बाद काफी बदल गए है।

बाद में दोनों अपने ब्रेक-अप को लेकर चुप रहे और दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। इसके बाद विक्की कौशल की लाइफ में कैटरिना कैफ की एंट्री हुई और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। लगभग 2 साल से भी ज्यादा दोनों ने डेट किया। एक दूसरे को अच्छे समझे और अंततः  09 दिसंबर 2021 को दोनों ने शादी कर ली।

विक्की कौशल और कैटरिना कैफ की शादी

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ काफी समय से एक दुसरे को डेट कर रहे थे। ये दोनों फिल्म उरी से जांदीक आये थे और दोनों ने अपनी केमिस्ट्री बनाने के लिए डेट करना शुरू किया। अंततः  09 दिसंबर 2021 को विक्की कौशल ने बॉलीवुड की सुपर-स्टार कैटरीना कैफ शादी रचाई। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने यह शादी बेहद कम मेहमानों की उपस्थिति में की है। उन्होंने शादी में लगभग 120 मेहमानों को आमंत्रित किया था।

राजस्थान के 700 साल पुराने सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा, सवाई माधोपुर जिले में उन्होंने शादी की। इन्होने अपनी शादी की खबरें मीडिया से दूर रखी। इनकी शादी में सिक्योरिटी काफी सख्त थी। यह शादी वर्ष 2021 की सबसे बड़ी थी, जिसमें मीडिया को शादी से दूर रखा गया। यहाँ तक की शादी में आये सभी मेहमानो के PCR टेस्ट को भी गुप्त रखा गया।

 

विक्की कौशल और कैटरिना कैफ की शादी
Vicky kaushal and katrina kaif marriage

दोनों ने अपनी शादी में बहुत कम मेहमानों को आमंत्रित किया था। उन्होंने अपने कुछ खास मेहमानों (निर्देशक-अभिनेता आनंद तिवारी और उनकी पत्नी अंगिरा, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, और शरवरी, कबीर खान और पत्नी मिनी माथुर, निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा) के साथ कुल 120 लोगो को आमंत्रित किया गया। कैटरिना ने सलमान खान व रणवीर कपूर को शादी में नहीं बुलाया। विक्की कौशल ने भी अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी को आमंत्रित नहीं किया।

विक्की कौशल की फिल्मों की लिस्ट -Vicky Kaushal movies List

  1. गैंग्स ऑफ वासेपुर ( 2012 ) निर्देशक के रूप में पहली फिल्म
  2. लव शव ते चिकन खुराना (2012) – अभिनेता के रूप में पहली फिल्म
  3. ग्रीक आउट (2013) – शार्ट फिल्म
  4. बॉम्बे वेलवेट (2015 )
  5. मसान (2015) – मुख्य किरदार के रूप में
  6. जुबान (2016)
  7. रमन राघव0 (2016)
  8. लव पर स्कवायर फुट (2018 )
  9. राज़ी (2018 )
  10. लस्ट स्टोरी (2018 ) -वेब सीरीज
  11. संजू (2018 )
  12. मनमर्जियां (2018 )
  13. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019 )
  14. भूत – पार्ट वन : द हॉन्टेड शिप (2020 )
  15. सरदार उधम (2021)

विक्की कौशल को मिले हुए अवार्ड्स

  1. वर्ष 2016 में सर्वश्रेष्ठ मेल कमर के लिए फिल्म ‘मसान’ के लिए विक्की कौशल को ‘जी सिने अवॉर्ड’ से नवाजा गया था।
  2. वर्ष 2016 में ही उन्हें फिल्म ‘मसान’ के लिए ‘स्क्रीन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था।
  3. वर्ष 2016 में विक्की ने फिल्म ‘मसान’ के लिए ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी पुरस्कार’ जीता।
  4. वर्ष 2018 में उन्होंने फिल्म ‘संजू’ के लिए ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न अवार्ड’ जीता।
  5. वर्ष 2019 में फिल्म ‘संजू’ के लिए उन्हें ‘जी सिने अवॉर्ड’ से भी नवाजा गया था।
  6. वर्ष 2019 में ही विक्की को फिल्म ‘संजू’ के लिए ‘फिल्मफेयर अवार्ड्स’ मिला था।
  7. वर्ष 2019 में फिल्म ‘संजू’ के लिए उन्हें ‘अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार’ भी मिला।
  8. वर्ष 2019 में फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए विक्की कौशल को ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।

आशा करता हूँ आपको विक्की कौशल का जीवन परिचय (Vicky Kaushal ki jiwani) या विक्की कौशल की जीवनी-Vicky Kaushal Biography in Hindi अच्छी लगी होगी। इस विक्की कौशल की जीवनी में किसी प्रकार की कमी मिलने पर हमें कमेंट करके बताये। मै उसमे सुधार करने की कोशिश करूँगा।

FAQ

Q : विक्की कौशल का जन्म कब हुआ था ?
Ans : 16 मई 1988

Q : विक्की कौशल की शादी कब हुई थी ?
Ans : 9 दिसंबर 2021

Q : विक्की कौशल की पहली फिल्म कौन सी है ?
Ans : लव शव ते चिकन खुराना

Q : विक्की कौशल की उम्र कितनी है ?
Ans : 33 साल (2021)

Q : विक्की कौशल की पत्नी का नाम क्या है ?
Ans : कैटरीना कैफ

Q : विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड कौन थी ?
Ans : अभिनेत्री व एंकरहरलीन सेठी

Q : विक्की कौशल की पिता कौन है ?
Ans : एक्शन निर्देशक शाम कौशल

Q : विक्की कौशल को खाने में क्या पसंद है ?
Ans : आलू पराठा, पानी पूरी, रबड़ी – जलेबी, चिकेन और फिश टिक्का एवं चायनीज

Q : विक्की कौशल का जन्म कहाँ हुआ था ?
Ans : मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

Q : विक्की कौशल की शैक्षिण योग्यता कितनी है ?
Ans : इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में स्नातक की डिग्री

Q : विक्की कौशल की मुख्य किरदार के रूप में पहली फिल्म कोनसी है ?
Ans : मसान

Read also

  1. हरनाज कौर संधू का जीवन परिचय
  2. डॉ विवेक बिन्द्रा की सफलता की कहानी 
  3. संदीप माहेश्वरी सक्सेस स्टोरी 
  4. मदर टेरेसा की जीवनी
  5. रितेश अग्रवाल की सक्सेस स्टोरी
  6. सुखदेव थापर की जीवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *