Skip to content

उर्फी जावेद का जीवन परिचय Urfi Javed Biography in Hindi

उर्फी जावेद का जीवन परिचय Urfi Javed Biography in Hindi

उर्फी जावेद का जीवन परिचय, जीवनी, परिवार, शिक्षा, माता-पिता,बॉयफ्रेंड, करियर, टीवी सीरियल, विवाद, धर्म, उम्र, ( Urfi Javed Biography In Hindi ,Age, Height, Caste, Career, Father Name, boyfriend,  Urfi Javed Controversy in hindi and Urfi Javed ka Jiwan Parichay )

Hello Friends, आज मैं आपको उर्फी जावेद के जीवन के बारे बताने वाला हूँ। उर्फी जावेद कौन है ? शायद बहुत से लोग जानते भी होंगे और बहुत से लोग नहीं भी जानते होंगे। जो लोग नहीं जानते है उन्हें यहाँ उर्फी जावेद का जीवन परिचय के माध्यम से जानकारी मिल जाएगी।

Urfi Javed टेलीविज़न दुनिया की हॉट अभिनेत्री है, जिन्होंने कई सीरियल में अभिनय किया है। वे हमेशा अपनी ड्रेस को लेकर मीडिया चर्चित रहती है। हर अभिनेत्री की इच्छा होती है कि दुनिया में उसकी अलग पहचान हो। उसका भी ग्लेमर की दुनिया में नाम हो। उर्फी जावेद ने भी अपनी विवादित ड्रेस से अलग पहचान बना रखी है।

टीवी सीरियल से पहले वह फैशन डिजाइनर का काम भी कर चुकी है। इसके अलावा वह बिग बॉस OTT में काम कर चुकी है। आजकल Urfi Javed सोशल मीडिया पर अपनी अतरंगी ड्रेस में बोल्ड फोटो अपलोड करती रहती है। अब आइये जानते है उर्फी जावेद का जीवन परिचय ( Urfi Javed ka Jiwan Parichay ) और करियर

उर्फी जावेद कौन है ? – Who is Urfi Javed

उर्फी जावेद एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री व मॉडल हैं। उन्होंने बड़े भैया की दुल्हनिया में अवनी, मेरी दुर्गा में आरती, बेपनाह में बेला, ALT पर फेमस पंच बीट सीजन 2 में मीरा की भूमिका से अपनी एक खास पहचान बनाई।

इसके अलावा उन्होंने बिगबॉस OTT में भी भाग लिया था, जिसके बाद वह अपनी ड्रेस को लेकर विवादों में रही है। उन्होंने कई सीरियल में काम किया है। लेकिन वह अपने हॉट व बोल्ड अवतार के लिए जानी है। ( Urfi Javed ka Jiwan Parichay )

उर्फी जावेद का जीवन परिचय Urfi Javed Biography in Hindi

नाम उर्फी जावेद
जन्म 15 अक्टूबर 1996
जन्म स्थान लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत
आयु 26 साल (2022)
गृह नगर लखनऊ, उत्तर प्रदेश
नागरिकता भारतीय
पेशा टेलीविज़न अभिनेत्री व मॉडल
स्कूल सिटी मोंटेसरी स्कूल, लखनऊ
कॉलेज एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ
शिक्षा मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन
धर्म इस्लाम
राशि तुला
शौक यात्रा करना और डांस करना
टैटू  शरीर पर पत्ती के आकार का एक टैटू
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बॉयफ्रेंड पारस कलनावती (अभिनेता)
नेट वर्थ 150 करोड़

उर्फी जावेद का परिवार

पिता का नाम इर्फु जावेद
माता का नाम जकिया सुल्ताना
बहन का नाम डॉली जावेद, असफी जावेद, उरुसा जावेद
भाई का नाम साहेल हबीब ख़ान

Urfi Javed Body Look In Hindi

लम्बाई 5 फीट 1 इन्च
वजन 55 kg
फिगर 33-25-34
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
स्किन कलर फेयर

Urfi Javed Choice In Hindi

पसंदीदा  खाना आमलेट
पसंदीदा मिठाई चॉकलेट
पसंदीदा खेल क्रिकेट
पसंदीदा अभिनेता वरुण धवन, सलमान खान
पसंदीदा अभिनेत्री आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित
पसंदीदा यात्रा स्थल लंदन
पसंदीदा किताबें 2 States: The Story of My Marriage,

Wealth and Privilege

पसंदीदा रंग  काला पिंक

उर्फी जावेद का जन्म और परिवार – Urfi javed Life Story in Hindi

उर्फी जावेद का जन्म 15 अक्टूबर 1996 को उत्तरप्रदेश लखनऊ शहर में हुआ था। इनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। Urfi Javed के पिता नाम इर्फु जावेद और इनकी माँ का नमा  जकिया सुल्ताना है। उर्फी के 3 बहनें है जिनका नाम – डॉली जावेद, असफी जावेद, उरुसा जावेद है।

उर्फी का एक भाई भी है – साहेल हबीब ख़ान। Urfi Javed बचपन से ही मॉडल बनना चाहती थी। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग और डांसिंग का बहुत शौक था। वह अपने स्कूल व कॉलेज में डांसिंग प्रोग्राम में शामिल होती थी।

कॉलेज ख़त्म होने के बाद उर्फी ने दिल्ली में फ़ैशन डिजाइनर का काम भी किया। लेकिन वह अपना मॉडल बनने का सपना पुरा करने के लिए मुंबई आ गयी। यहाँ उन्होंने टेलीविज़न सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की।

उर्फी जावेद की शिक्षा – Urfi Javed Education In hindi

उर्फी जावेद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल से प्राप्त की। फिर आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने लखनऊ में ही  एमिटी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। यहाँ से उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में अपना ग्रैजुएशन पूरा किया है।

इसके बाद उन्होंने दिल्ली में फ़ैशन डिजाइनर का काम किया। फिर मॉडल बनने के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चली गयी। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग में रूचि थी, जिस वजह से उन्होंने आगे पढ़ाई नहीं की। ( Urfi Javed ka Jiwan Parichay )

उर्फी जावेद का करियर – Urfi Javed Career in Hindi

उर्फी अपनी बचपन की मॉडल बनने की इच्छा को पूरी के लिए मुंबई आई। साल 2016 में उर्फी जावेद ने अपने करियर की शुरुआत सोनी टीवी पर प्रकाशित होने वाले धारावाहिक टीवी शॉ “बडे भैया की दुल्हनिया” से की थी। इस धारावाहिक टीवी शॉ में उन्होंने अवनी पंत नाम की लड़की का किरदार निभाया था।

अपने पहले टीवी शॉ से वह सभी की नजर में आई। इसी वजह से उन्हें दूसरे टीवी सीरियल में काम जल्दी ही मिल गया। इसी वर्ष उन्होंने अपने दूसरे टीवी शॉ चंद्र नंदिनी में काम किया। दर्शको ने उनके काम की काफी सराहना की।

साल 2017 में उन्होंने टीवी सीरियल “मेरी दुर्गा ” में काम किया। इस सीरियल में उन्होंने आरती नाम की लड़की की भूमिका निभाई थी। इस शॉ के प्रोडूसर रविंद्र गौतम और प्रदीप कुमार थे। एक साल चलने के बाद यह शॉ साल 2018 में बंद हो गया।

साल 2018 में उर्फी ने टीवी सीरियल “सात फेरो की हेरा फेरी” में कामिनी जोशी की भूमिका निभाई। इसी वर्ष उन्होंने कलर्स टीवी के धारावाहिक शॉ “बेपनाह” में बेला का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने जिजी माँ में पियाली सहगल और दयान में नंदिनी का किरदार निभाया। अब तक उर्फी जावेद ने काफी अच्छी जान – पहचान बना ली थी। उनका किरदार दर्शको को काफी पसंद आया।

साल 2020 में उन्होंने “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में कामिनी जोशी और “कसौटी जिंदगी की” में तनीषा चक्रवर्ती का किरदार निभाया था। इसी वर्ष उन्होंने एक ओर टीवी सीरियल “ऐ मेरे हमसफर” में पायल शर्मा का किरदार निभाया था।

साल 2021 में उर्फी जावेद ने बिगबॉस ओटीटी में भी भाग लिया था। बिगबॉस में आने के बाद उन्हें काफी लोग जानने लगे थे। खासतौर पर वह अपने हॉट आउटलुक की वजह से जानी जाती है। उन्होंने ALT पर फेमस पंच बीट सीजन-2 में मीरा की भूमिका से अपनी एक खास पहचान बनाई।

आजकल उर्फी जावेद अपनी हॉट ड्रेस को लेकर मीडिया में चर्चित रहती है। इनके द्वारा पहनी जानी वाली ड्रेस कई बार विवाद का विषय बनी है। इनकी अतरंगी ड्रेस को कई बार सोशल मीडिया में ट्रोल किया गया है। उर्फी जावेद अपने ड्रेस को लेकर काफी चर्चा में रहती है।

उर्फी जावेद के टीवी शो – Urfi Javed TV show

साल टीवी शो का नाम किरदार का नाम
2016 बड़े भैया की दुल्हनिया अवनि पंत
2016 चंद्र नंदिनी राजकुमारी छाया
2017 मेरी दुर्गा आरती
2018 सात फेरो की हेरा फेरी कामिनी जोशी
2018 बेपनाह बेला कपूर
2018 जिजी मां श्रावणी पुरोहित / पियाली सहगल
2018–19 दयान नंदिनी
2020 ये रिश्ता क्या कहलाता है शिवानी भाटिया
2020 कसौटी जिंदगी की तनीषा चक्रवर्ती
2020 ऐ मेरे हमसफर पायल शर्मा
2021 बिगबॉस ओटीटी प्रतियोगी

उर्फी जावेद के लव अफेयर – Urfi Javed Love Afair In Hindi

उर्फी जावेद के लव अफेयर के बारे में बहुत कम लोगो को पता है। उर्फी हमेशा अपने अफेयर के बारे में चर्चा करने से बचती आई है। लेकिन यह बात किसी से नहीं छुपी है कि Urfi Javed ने पारस कलनावत को डेट किया है।

दोनों के बीच टीवी सीरियल “मेरी दुर्गा” की शूटिंग के दौरान नजदीकियां बढ़ी। दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गयी। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन किसी कारणवश दोनों का ब्रेकअप हो गया।

एक इंटरव्यू में उर्फी ने कहा कि मैं अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहती। यह मेरा व्यक्तिगत मामला है। पारस कलनावत एक अच्छा लड़का है। किसी वजह से हम अलग हुए। लेकिन अब मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहती।

ऊर्फी जावेद से जुड़े विवाद – Controversy of  Urfi Javed in hindi

1. मुस्लिम महिलाओं के पहनावे को लेकर बयान

ऊर्फी जावेद मुस्लिम धर्म से तलूक रखती है। इस्लाम में पहने जाने वाले बुर्खे को लेकर उर्फी ने विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने कहा कि जबरदस्ती किसी को पर्दा कराना गलत है। उन्होंने कहा कि महिलाओ को अपनी मर्जी से पर्दा करना चाहिए, न कि किसी के दबाव में।

इस्लाम में ऐसा कही नहीं कहा गया है कि जबरदस्ती औरतों को पर्दा करना चाहिए। पर्दा करने के रीती-रिवाज सेकड़ो साल पुराने है। जो कि आज के जमाने से मेल नहीं कहते है। आगे उन्होने कहा कि पर्दे की जरूरत महिलाओं को नहीं बल्कि पुरुषों को हैं।

2. कपड़ो को लेकर विवाद

उर्फी जावेद अपने छोटे कपड़ो के लिए जानी जाती है। वह हमेशा अजीबो-गरीब ड्रेस पहनकर मीडिया के सामने आ जाती है और हर बार अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा का विषय बन जाती है। कभी कभी उर्फी ऐसे कपड़े पहनती है कि उनका पहना व न पहना बराबर होता है।

हालाँकि उर्फी जावेद को अपनी ड्रेस से कोई फर्क नहीं पड़ता है। एक बार उन्होंने खुले बटन वाली जीन्स पहनी थी, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। हालाँकि उन्हें इस तरह कमैंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

3. उर्फी जावेद और जावेद अख्तर को लेकर विवाद

एक बार किसी ने सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का मुंबई एयरपोर्ट वाला एक वीडियो शेयर किया और उनके ऑउटफिट को लेकर सवाल उठाए। साथ ही उस शख्स ने Urfi Javed को बॉलीवुड के गीतकार और लेखक जावेद अख्तर की पोती बताया।

जिसके बाद जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी ने मीडिया को बताया कि Urfi Javed का हमारे परिवार से कोई रिश्ता नहीं है। हमें बदनाम करने की यह किसी साज़िस है। उर्फी का हमारे परिवार से दूर दूर तक कोई नाता नहीं है।

4. शादी को लेकर दिया विवादित बयान

दिसंबर 2021 में उर्फी जावेद ने विवादित बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं कभी किसी मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करूंगी। मैं इस्लाम में विश्वास नहीं करती हूँ और मैं किसी भी धर्म को नहीं मानती हूँ। इसलिए मुझे फर्क नहीं पड़ता है कि मैं किससे प्यार करती हूँ और किस्से शादी करुँगी।

उर्फी जावेद से जुड़ी रोचक जानकारियाँ – Interesting facts about Urfi Javed

  1. Urfi Javed को कई पार्टियों में अपने दोस्तों के साथ शराब का सेवन करते हुए देखा गया है।
  2. Urfi Javed एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री और मॉडल हैं।
  3. साल 2016 में उन्होंने TV serial “बड़े भैया की दुल्हनिया” में अवनी पंत का किरदार निभाया था। इसी सीरियल से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।
  4. Urfi Javed का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था और यही इनका पालन पोषण हुआ है।
  5. इन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है।
  6. TV serial में करियर बनाने से पहले उन्होंने दिल्ली में फैशन डिजाइनर का काम किया था।
  7. Urfi Javed को बचपन से ही डांस और एक्टिंग में काफी दिलचस्पी थी। वह मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी।
  8. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में टेलीविज़न शो “टेडी मेडी फैमिली” से की थी।
  9. साल 2021 में उन्होंने बिगबॉस ओटीटी में भी भाग लिया था। जिसके बाद वह अपने ड्रेस को लेकर कई बार मीडिया में ट्रोल हुई।
  10. उन्होंने ALT पर फेमस पंच बीट सीजन-2 में मीरा की भूमिका से अपनी एक खास पहचान बनाई।
  11. वह अपनी ड्रेस को लेकर मीडिया में काफी चर्चित रहती है। इनकी हॉट ड्रेस व बोल्ड लुक को काफी पसंद किया जाता है।
  12. उर्फी कई टेलीविज़न शॉ में काम कर चुकी है। इनके द्वारा निभाए गए किरदार को दर्शको ने काफी पसंद किया है।
  13. उर्फी ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कहा कि उनके पिता बहुत ही रूढ़िवादी सोच के थे। जब वह 17 साल की थी तब ही उनके पिता उन सबको छोड़कर चले गए थे। जबकि इनकी माँ धार्मिक प्रवृत्ति की हैं। आगे उन्होंने कहा कि वह हिंदू धर्म के बारे में जानना चाहती है। वह रोजाना भागवत गीता का पाठ करती हैं।
  14. जब उनसे उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह कभी भी किसी मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करेगी। मुझे इस्लाम धर्म से कोई लगाव नहीं है। मैं किसी भी धर्म को नहीं मानती हूँ। इसलिए मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मैं किससे प्यार करती हूँ और किस्से शादी करती हूँ।

आशा करता हूँ आपको यह लेख उर्फी जावेद का जीवन परिचय – Urfi Javed Biography in Hindi अच्छा लगा होगा। उर्फी जावेद की खास पहचान उनकी ड्रेस है, जिसकी वजह से वह हमेशा सुर्ख़ियों में रहती है। इस लेख में मैंने Urfi Javed ka Jiwan Parichay सही से लिखा है। यदि इस लेख में कोई कमी हो तो comment box में बताये। मैं उसमे सुधार करने की कोशिश करूँगा।

FAQ

Q :  उर्फी जावेद का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans :  उर्फी जावेद का जन्म 15 अक्टूबर 1996 को लखनऊ में हुआ था।

Q :  उर्फी जावेद कौन है ?
Ans :  उर्फी जावेद एक टीवी अभिनत्री और मॉडल है।

Q :  उर्फी जावेद का धर्म कोनसा है ?
Ans :  वह इस्लाम धर्म से तालुक रखती है।

Q :  उर्फी जावेद का बॉयफ्रेंड कौन है ?
Ans :  Urfi Javed का बॉयफ्रेंड पारस कलनावत है।

Q :  उर्फी जावेद किस वजह से चर्चा में रहती है ?
Ans :  उर्फी जावेद अपनी ड्रेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। जिस वजह से उन्हें मीडिया में काफी ट्रोल किया जाता है।

Q :  Urfi Javed का पिता कौन है ?
Ans :  इर्फु जावेद

Q :  Urfi Javed की माँ कौन है ?
Ans :  जकिया सुल्ताना

Q :  उर्फी जावेद की उम्र कितनी है ?
Ans :  26 साल

Read More 

  1. सारा अली खान का जीवन परिचय 
  2. अभिनेत्री आलिया भट्ट का जीवन परिचय
  3. कंगना रनौत का जीवन परिचय 
  4. विक्की कौशल का जीवन परिचय
  5. धर्मेन्द्र का जीवन परिचय
  6. ऋतिक रोशन का जीवन परिचय 

1 thought on “उर्फी जावेद का जीवन परिचय Urfi Javed Biography in Hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *